-
प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस
पत्रकारों की सुरक्षा और निश्चित मानदेय की उठी पुरजोर मांग
गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार ल में शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका मीरा राय और प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। राकेश शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलानंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पाण्डेय, दरोगा पाण्डेय सहित विभिन्न वक्ताओं ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों और पत्रकारों के हितों पर खुलकर अपनी बात रखी। वक्ताओं ने सरकार और समाज से पत्रकारों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। इसके साथ ही संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने ग्रामीण व कस्बाई पत्रकारों के आर्थिक संबल के लिए सरकार द्वारा एक निश्चित मानदेय तय किए जाने की बात पर भी विशेष जोर दिया गया।
समारोह में प्रख्यात कवि बादशाह राही ने अपनी तीखी कविताओं और बेबाक शेर-ओ-शायरी के माध्यम से शासन और प्रशासन की कमियों को उजागर करते हुए उन्हें आईना दिखाने का काम किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
गंभीर चर्चाओं के बीच कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का तब लगा जब प्रसिद्ध मिमिक्री आर्टिस्ट विजय शंकर मंच पर आए। उन्होंने अपनी शानदार मिमिक्री और कलात्मक प्रस्तुति से सभागार में मौजूद सभी पत्रकारों और अतिथियों को हंसने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही और पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता जगत की तमाम हस्तियों को उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महासचिव वसीम रजा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सह सचिव प्रदीप शर्मा मोनू, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, सचिव आय-व्यय सुनील गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंह, प्रभाकर सिंह, आई बी सिंह, महताब आलम, आसिफ , इक़रार, अजय , आरिफ़ वारसी, मनीष राय, राघवेंद्र, फूलचंद्र, आलोक त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव और सऊद अंसारी सहित भारी संख्या में लोग, प्रबुद्ध नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दूर-दराज से आए सभी आगंतुकों, अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। -
वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखाएगा गाजीपुर का लाल
सब-जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए काशिमाबाद के वैषणव वर्धन सिंह का सेलेक्शन
गाजीपुर। बेंगलुरू में आयोजित होने वाले वाले 26 वें सब-जूनियर नेशनल पैरास्विमिंग चैंपियनशिप में गाजीपुर के लाल वैष्णव वर्धन सिंह का जलवा देखने को मिलेगा। शारीरिक कमजोरियों के बावजूद अपने हौसलें और काबिलियत से प्रदेश स्तर पर कई बार नाम कमा चुके वैष्णव अब राष्ट्रीय फलक पर अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। कई राउंड के शानदार ट्रायल के बाद वैष्णव का सेलेक्शन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
आपको बता दें कि वैष्णव कासिमाबाद के अंतर्गत मिर्जापुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता अशोक कुमार सिंह सेना में कर्नल की जिम्मेदारी निभाते हुए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में तैनात हैं। इससे पहले वे विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट डीविजन के निदेशक भी रह चुके हैं। वे दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। जहां वैष्णव राजधानी के नामी संस्कृति स्कूल में कक्षा 6 के छात्र हैं। वैष्णव को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में खासी दिलचस्पी है। इसी का परिणाम है कि वैष्णव को स्वीमिंग के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए कई बार खिताब प्राप्त हुआ है।
नेशनल चैंपियनशिप में सेलेक्शन के बाद वैष्णव के परिवार में खुशी की लहर है। वैष्णव के करियर में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली उनकी माता श्रुतिकिर्ती सिंह ने वैष्णव की सफलता का श्रेय खुद उनके मेहनत, हौसले और अनुशासन को दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि श्रुतिकिर्ती सिंह राजधानी दिल्ली में दिव्यांग बच्चों को लिए फाउंडेशन चलाने के साथ-साथ तमाम सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रहती है। साथ ही वैष्णव की इस शानदार उपलब्धि में उनकी बहन वैष्णवी का भी बड़ा योगदान रहा है। इंटरमीडियट में पढ़ने वाली वैष्णवी अपने भाई के मनोबल को बढ़ाने के लिए लगातार उसे प्रेरित करती रहती हैं। उनका हौसला बढ़ाने के लिए हर प्रतियोगिता में उनके साथ जाया करती हैं।
वैष्णव की इस उपलब्धि पर वैष्णव के कोच ने कहा कि ये सफलता तो सिर्फ वैष्णव के करियर की शुरूआत है। वैष्णव को अभी बहुत आगे जाना है। उन्होनें वैष्णव के साथ-साथ सभी सेलेक्टेड खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
14 वर्षों का वनवास के लिए वन की तरफ निकल पड़े श्री राम

14 वर्षों का वनवास के लिए वन की तरफ निकल पड़े श्री राम

गाज़ीपुर। करंडा मे रामलीला समिति चकिया द्वारा आयोजित पांचवे दिन की रामलीला में प्रभु श्री राम अपने पिता की आज्ञा पालन करने को 14 वर्षों का वनवास के लिए वन की तरफ निकल पड़े। जिसको देखकर पूरे प्रांगण में उपस्थित दर्शक भाव विभोर हो गए। रास्ते में श्री राम के मित्र निषाद राज से मुलाकात होती है। जिनकी कहने पर केवट गंगा नदी पार कराता है। इधर भरत अपने ननिहाल से वापस आते हैं। तब उन्हें खबर मिलती है कि उनके पिता का स्वर्गवास हो गया है और भाई राम 14 वर्षों के लिए वन को गए हैं। जिस पर अपनी माता पर बहुत गुस्सा होते हैं। फिर भरत अपने बड़े भाई श्री राम को वापस अयोध्या लाने के लिए गुरु वशिष्ट के साथ अपनी तीनों माताओं को लेकर पूरे सेना के साथ वन की निकल पड़े। रास्ते में भरत की भेंट निषादराज से होती है। जो उन्हें श्री राम प्रभु के निवास स्थान चित्रकूट तक ले जाते हैं। जहां पर भरत द्वारा राम को वापस अयोध्या आने की बात करी जाती है। जिस पर राम आने से मना कर देते हैं तत्पश्चात भरत अपने बड़े भाई की चरण पादुका को राज्य चलाने के लिए मांगते हैं। इस पर राम सहर्ष स्वीकार करते हुए उनकी बातों को मान लेते हैं। रामलीला के समापन के दौरान जय श्री राम के नारों से पूरा प्रांगण गूंज उठता है। लीला के दौरान मुख्य भूमिका में अशोक, लव कुमार, अमरजीत, प्रभाकर, झब्बू, टनटन, रामप्रवेश, आशीष रहे।
-
जयंत नेत्र भंग लीला का किया गया मंचन

29 सितम्बर को जयंत नेत्र भंग, अनुसुईया सम्बाद अत्रिमिलन, राक्षस बध



गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर से लीला के दशवे दिन 29 सितम्बर दिन गुरूवार को वेदपुरवॉ मोहल्ले के अन्तर्गत अर्बन बैंक के निकट राजा शम्भूनाथ के बाग में बन्दे वाणी विनायको आदर्श रामलीला मण्डल के द्वारा जयंत नेत्र भंग, माता अनुसुईया सम्बाद, अत्रिमिलन, राक्षस बध, नामक लीला का मंचन किया गया।लीला के दौरान दर्शया गया कि जिस समय से भरत जी के अयोध्या आने के बाद जहॉ श्री राम प्रभु अपनी भार्या सीता का फुलो से श्रृगांर कर रहे थे तो वही पर इन्द्र का पुत्र जयंत कौवे का रूप बनाकरके देखा श्री राम सीता का श्रृगांर कर रहे है तो उसने सोचा की अगर श्रीराम भगवान है तो इनके बल को अजमाने की कोशिश किया व सीता जी के चरणों में अपने चोच से उनके पैर पर प्रहार करके भागा। जिससे सीता जी के चरणों से खुन बहने लगा। सीता जी के चरणो में खून बहता देखकर श्री राम घबरा गये एक तृण का अनुसंधान करके जयंत के पीछे छोड़ देते है। जब जयंत (कौवा) ने देखा कि श्रीराम द्वारा छोड़ा तृण मेरा पीछा कर रहा तो वह घबरा कर अपने पिता ब्रह्मा तथा शंकर जी के पास अपने सहायता के लिये गुहार लगाता है। ये दोनो देवताओं ने जंयत के सारे बातों को सुना तो किसी ने उसके मदद करने की साहस नही की और उसे बैठने तक नही कहॉ गया। अतं वह निराश होकर वापस लौटता है तो रास्ते में भगवत भजन करते हुए देवर्षि नारद से भेट हो गई। जयंत ने श्रीराम से बैर के सम्बन्ध में सारी बाते बताया तो नारद जी ने कहा हे जयंत तुम श्रीरघुनाथ जी के शरण में जाओं वही तुम्हरा रक्षा कर सकते है। अतः आप उनके शरण में जाओं इतना सुनते ही जयंत वापस रघुनाथ जी के शरण में जाता है उसके अवगुणों को ध्यान देते हुए श्रीराम ने उसके ऊपर दया करके एक ऑख फोड़ करके छोड़ दिया।



इसके बाद प्रभु श्रीराम जंगलो, पहाड़ों को पार करते हुए ऋषि अत्रि मुनि के आश्रम पे पहुचते है अत्रिमुनि श्रीराम के आने की सुचना पाते ही ऋषि अत्रि अपने आशन से उठ करके आते है तथा श्रीराम, लक्ष्मण, सीता को आसन देकर उनका स्तुति करते है नमामि भक्तवत्सलम् कृपालु शील कोमलम् भजामि तेयपदांम्भुजम् अका मिनां स्वधामिदं से स्तुति करते है। तथा उन्हे कन्द मूल देकर फल समर्पित करते है। उधर ऋषि पत्नी अनुसुईया सीता जी को अपने आश्रम के अन्दर ले गयी तथा वह आशन देकर सीता जी को बैठाया और नारी धर्म के बारे में सीता जी को समझया कि हे सीते नारी वह है जिसका धर्म कर्म पति के चरणों में समर्पित हो शस्त्रों कहा है कि एकै धर्म एक व्रत नेमा काय वचन मन पति पद प्रेमा और बतायी कि जो नारी पति को अपमानित करती है वह नरकागामी होती है। कहा गया कि ऐसे पति कर किये अपमाना नारी पायी यमकुर दुख नाना। हे सीते इसके अलावा भी नारी धर्म का जो स्त्री पालन करती है वह परम् सौभाग्यवान होती है और जब अपने शरीर को छोड़ती है तो उसके सम्मान देवतागण करते हुए सीधे वैकुण्ठ को ले जाते है इस प्रकार माता अनुसूईया ने सीता जी को नारी धर्म के बारे में बताकर सीता जी को ससम्मान विदा करती है।
श्रीराम ऋषि अत्रि मुनि से आज्ञा लेकर घने जंगलों में जाते है तो बीच में कबन्ध नामक राक्षस अपने लम्बे हाथ को बढाते हुए सीता जी पर प्रहार करता है उसी समय लक्ष्मण अपने तीखे तलवार से उसके हाथ को कई खण्डों में काट डाला तथा श्रीराम ने अपने बाणों से उसका बध कर डाला।
इस अवसर पर कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी (बच्चा) उपमंत्री पं0 लवकुमार त्रिवेदी (बड़े महराज), कोषाध्यक्ष रोहित कुमार अग्रवाल, प्रबंधक बीरेश राम वर्मा, उपप्रबंधक मयंक तिवारी, अजय पाठक (एडवोकेट), पं0 कृष्ण बिहारी त्रिवेदी (पत्रकार), राम सिंह यादव, राजकुमार शर्मा उपस्थित रहे।
-
9 लोगों पर हुआ एफआईआर

बिजली विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, 9 लोगो पर एफआईआर


गाजीपुर। अधिक्षण अभियंता मोहन राकेश के निर्देशन पर शहर क्षेत्र के मिश्राबाजर में गुरुवार को सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चार लोगो को अवैध तरीके से विद्युत उपभोग करने पर और पांच लोगो पर मीटर बाईपास करके व विद्युत उपभोग करने पर बिजीलेंस थाने रौजा पर एफआईआर दर्ज कराया गया। वही एक लाख से ऊपर दस बड़े बकायेदारों की मौके पर लाइट खोलते हुवे सख्त चेतावनी देते हुवे अधिशाषी अभियंता संजय सिंह ने बताया कि बिना पैसा जमा किए बगैर अगर लाइट जोड़ी गई तो सीधे 138 बी में एफआईआर दर्ज करवाई जायेगी। आगे उन्होंने यह भी बताया कि चेकिंग के दौरान पांच उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया और सात लोगो का विधा परिवर्तन किया गया। कहा कि यह चेकिंग अभियान लगातार चलता रहेगा, जितने भी दस हजार से ऊपर के बकायेदार उपभोक्ता है वे लोग जल्द से जल्द अपना बकाया बिल का भुगतान नजदीकी कैश काउंटर पर जाकर कर दे। चेकिंग टीम में मुख्य रूप से एसडीओ सत्यम त्रिपाठी एवं जेई अविनाश सिंह सहित विद्युत विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
कोई भी पात्र परिवार आयुष्मान कार्ड से न रहे वंचित:डीएम



गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के अध्यक्षता में जिला गुरूवार को स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला पंचायत सभागार में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना, जे0एस0वाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, 108/102 एम्बुलेंस की उपलब्धता, आशा कार्यक्रम/जे एस वाई भुगतान, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन एवं कोविड-19 टीकारण सहित अन्य बिन्दुओ पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होने जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के प्रसव के सम्बन्ध जानकारी लेते हुए, गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण के समय ही बैंक विवरण प्राप्त करने तथा लम्बित भुगतानों का निर्देश दिया। एम0ओ0वाई0सी0 सुभाखरपुर के संतोषजनक कार्य न करने पर आग्रीम आदेश तक वेतन रोकने एवं रेवतीपुर एम0ओ0वाई0सी को स्पष्टिकरण देने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान मुख्य चित्सिाधिकारी ने बताया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में महिला नसबन्दी शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय एवं सी0एच0सी0/पी0एच0सी0 से कैम्प कैलेन्डर बनाकर किया जा हरा है। आधुनिक अस्थायी विधियॉ अन्तरा कापर-टी की सेवायें जिला महिला चिकित्सालय एवं समस्त ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य इकाईयो पर दी जा रही है। जनपद में अगस्त, 2022 तक महिला नसबन्दी 930 एवं पुरूष नसबन्दी 7 की गयी। जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रसव हेतु आयी कुल 5134 महिलाओ को 48 घण्टे रोककर उन्हे निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया गया तथा 4746 महिलाओं को निःशुल्क ड्रापबैक की सुविधा प्रदान की गयी। वी एच एन डी सत्रों पर एम0सी0पी0 कार्ड एवं आवश्यक वैक्सीन ड्यू लिस्ट सहित उपलब्ध करायी जा रही है। माह अगस्त, 2022 तक वार्षिक लक्ष्य 96700 के सापेक्ष बीसीजी 39713 एवं 40850 बच्चो को मीजिल्स की प्रथम डोज लगायी गयी। एम0आर0 प्रथम डोज मरदह में 35.08 प्रतिशत, जखनियॉ में 47.37 प्रतिशत, बाराचवर में 37.83 प्रतिशत एवं रेवतीपुर में 36.53 प्रतिशत बच्चो का लक्ष्य के सापेक्ष टीका लगाया गया। उन्होने बताया गया कि अल्ट्रासाउण्ड सेन्टरों की जॉच नोडल अधिकारी एवं नामित उपजिलाधिकारी के माध्यम से माह-अगस्त, 2022 तक 49 निरीक्षण किये गये है। जे0एस0वाई0 लाभार्थियों का भुगतान, आशाओ का इन्सेन्टिव तथा संविदा कार्मिकों का मानदेय आदि का भुगतान वित्तीय नियमो का पालन करते हुए कराया जा रहा है। माह-अगस्त, 2022 तक 1397 मोतियाबिन्द का ऑपरेशन किया गया है तथा प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना में अबतक कुल 98315 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। उन्होने बताया कि आयुष्मान भारत योजना में लक्षित व्यक्ति 747572 के सापेक्ष 359621 व्यक्तियों के गोल्डेन कार्ड बनाकर प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने प्रत्येक पात्र लाभार्थी परिवार का शत-प्रतिशत गोल्डेन कार्ड जारी करने का निर्देश दिया। उन्होनेे कहा कि कोई भी पात्र परिवार आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहे। कोविड-19 टीकाकरण में जिलाधिकारी समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि जितने भी टीकाकरण होते है उसकी प्रतिदिन पोर्टल पर ऑन फीडिंग अवश्य करायी जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, मुख्यचिकित्साधिकारी डा0 हरगोविन्द, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 उमेश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 राजेश सिंह, समस्त एम ओ वाई सी एंव अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
-
बिजली चेकिंग में हुई कई लोगों पर कार्यवाही



गाजीपुर। दुल्लहपुर क्षेत्र के जलालाबाद चौराहे पर गुरुवार की दोपहर बिजली विभाग और विजिलेंस की टीम ने संयुक्त छापेमारी की। जांच टीम में शामिल एसडीओ मिठाई लाल ने बताया कि क्षेत्र में बिजली लाइन लास कम करने तथा राजस्व की वसूली बढ़ाने के लिए विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया है जो जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से कहा कि जिनके पास कनेक्शन नहीं है वह अतिशीघ्र कनेक्शन करा लें। जिसका बिल बकाया है वह अति शीघ्र अपना बिल जमा करें। टीम ने बिजली चोरी कर रहे 4 लोगों को पकड़ा जिन के ऊपर एफ आई आर दर्ज कराया गया। अभियान में 25 कनेक्शनों की जांच की गई। बकाया के चलते 5 लोगों की बिजली काटी गई। एसडीओ मिठाई लाल नें जानकारी देते हुए बताया कि दुल्लहपुर पॉवर हाऊस पर छमता से अधिक भार है, जिसकी वजह से आये दिन क्षेत्र में फाल्ट होता हैं। जबकि कनेक्शन की बात की जाय तो बहुत कम कनेक्शन हैं, जिसमें विजलेंस विभाग की संयुक्त चेकिंग में ज्यादातर मामले यही निकल कर सामने आ रहा हैं कि कनेक्शन 1 केवी का है और 5 केवी तक का लोड है। अधिकतर लोगों का सबमर्सिबल 5 से लेकर 7 केवी तक का स्टेबलाइजर, फ्रिज व कहीं कहीं एसी भी चल रहा है। जबकि चट्टी- चौराहा और दुकानदारों की बात की जाए तो घरेलू कनेक्शन लेने के बाद कमर्शियल उपकरण उपयोग कर दुकान चला रहे हैं। कुछ तो बिना मीटर बिजली चोरी तो कुछ बगैर कनेक्शन का ही बिजली उपयोग कर रहे हैं। जिन पर इस संयुक्त टीम द्वारा चल रहे चेकिंग अभियान में बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। जांच टीम में एसडीओ मिठाई लाल, जेइ विजलेंस पंकज चौहान, शहदेव सिंह, विनोद, नीरज, समीम खान, लाइनमैन नान्हू, राजकुमार व हरेन्द्र आदि शामिल रहे।
-
भाषण प्रतियोगिता में तीन छात्रों ने मारी बाजी



गाजीपुर। नेहरु युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा हिन्दी पखवाड़ा का समापन किया गया। हिन्दी पखवाड़ा 14 से 29 सितम्बर के अंतर्गत वाद विवाद, भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न विकास खण्डों में आयोजित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आंचल वर्मा, द्वितीय स्थान प्रगति प्रधान एवं तृतीय स्थान स्नेहलता को प्राप्त हुआ। जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हम सभी को हिन्दी भाषा का प्रयोग करने में गर्व महसूस करना चाहिए। हम सभी को अपनी भावनाओं एवं विचारो को जितना हिन्दी भाषा में अभिव्यक्त करने में सहजता होती हैं और किसी अन्य भाषा में नही होती हैं। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक सुभाष चन्द्र प्रसाद, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक खुश्बू वर्मा, राजीव गुप्ता, सुरेन्द्र राम एम टी एस, रामाधर यादव आदि लोग उपस्थित थे।
-
कालेज के प्रिंसिपल और शिक्षकों ने लिया टीबी मरीजो को गोद

राजकीय महिला कालेज के प्रिंसिपल और शिक्षकों ने लिया टीबी मरीजो को गोद

गाजीपुर। टीबी मुक्त भारत अभियान जो 2025 तक पूरा कर लेने का अभियान इन दिनों पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसी को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा 9 सितंबर 2022 को शुरू किए गए प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को राजकीय महिला महाविद्यालय, गाजीपुर के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ सबिता भरद्वाज के द्वारा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 5 टीबी मरीजों को गोद लिया। साथ ही अपने महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों को भी टीबी मरीजों को गोद लेने के लिए प्रेरित किया।
राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सविता भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान में महाविद्यालय पूर्ण रूप से समर्पित है और कहा टीबी हारेगा गाजीपुर जीतेगा।
जिला कार्यक्रम समन्वयक मिथिलेश सिंह ने बताया कि राजकीय महिला महाविद्यालय के सभी शिक्षक ने एक एक टीबी मरीजों को गोद ले कर मानवता का मिसाल कायम किया है। राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य को 51 टीबी मरीजों कि सूची क्षयरोग विभाग गाज़ीपुर द्वारा उपलब्ध कराया गया।
सूची प्राप्त कराने में डीपीपीएमसी अनुराग कुमार पाण्डेय,एस टी एस सुनिल कुमार वर्मा,एस टी एल एस वैंकटेश प्रसाद शर्मा ,संजय सिंह यादव उपस्थित थे। तथा महाविद्यालय के प्राचार्य महोदया के साथ टीबी मरीजों को गोद लेने के महाविद्यालय के शिक्षक डा उमाशंकर प्रसाद, एसो.प्रो डॉ विकास सिंह, एसो. प्रो डॉ संगीता, एसो प्रो, डॉ सारिका सिंह ,एसो प्रो डॉ गजनफर, एसो प्रो, डॉ नेहा कुशवाहा ,एसो प्रो डॉ शिखा सिंह ,एसो प्रो डॉ मनीष कुमार सोनकर उपस्थित थे।
-
लम्बित प्रकरण को तत्काल निस्तारित कराए:डीएम


गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार मे जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किये जाने तथा उसी स्थान पर पशु आश्रय स्थल बनाये जाने हेतु चकबन्दी अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क, नाली, बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार यांेजना, एक जनपद एक उत्पाद, पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन, पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की। जिला उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा विद्युत बिल भुगतान पूर्ण कर दिया गया है तथा बताया गया कि 15 दिन के बाद बिल जमा न करने पर विद्युत कनेक्शन काट दिया जायेगा, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम को निर्देश दिया कि इस सम्बन्ध में समस्त विवरण लिखकर विद्युत उपभोक्ताओं को समाचार पत्रों एवं अन्य श्रोत्रों के माध्यम से जानकारी प्रदान करने को कहा। औद्योगिक आस्थान नन्दगंज की समस्याओं को समयानुसार पूर्ण कर लिया गया है। बताया गया कि कुछ हिस्सा अधूरा है जिसपर जिलाधिकरी ने अधिशासी अभियन्ता, पी0डब्लू0डी0 सी0डी0-1 को निर्देश दिया कि बाउंड्री समयाअवधि में ही पूर्ण किया जाय बजट कम है तो शासन को पत्र प्रेषित कर तत्काल बजट की मॉग की जाय। निवेश मित्र के अन्तर्गत अनुमातियॉ, अनापत्तियॉ, पंजीयन, लाइसेन्स आदि के सम्बन्ध में माह सितम्बर, 2022 में निवेश मित्र वेबसाइट पर समय-सीमा के अन्तर्गत श्रम विभाग -2, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन-15, प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड में-27, अग्निशमन विभाग में 06, कृषि विभाग में-05 उ0प्र0 पावर कार्पोरेशन मे-03, इन्फार्मेशन टेक्नोलाजी में-05 तथा समय -सीमा पश्चात् ग्राउण्ड बोर्ड आफ रेवन्यू में 01, प्रकरण पोर्टल पर लम्बित पाये जाने पर जिलाधिकरी आर्यका अखौरी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय-सीमा के अन्तर्गत लम्बित प्रकरण को तत्काल निस्तारित कराए। उन्होने बताया कि उद्योग बन्धु के अन्तर्गत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन में 96 लक्ष्य के सापेक्ष 79 स्वीकृत एवं 28 वितरित, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 99 लक्ष्य के सापेक्ष 37 स्वीकृत एवं 26 वितरित एवं एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता योजना में 10 लक्ष्य के सापेक्ष 07 स्वीकृत 02 वितरित किया गया। इसी क्रम में खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अन्तर्गत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन में 40 लक्ष्य के सापेक्ष 27 स्वीकृत एवं 11 वितरित किया गया। जिला खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अन्तर्गत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन में 70 लक्ष्य के सापेक्ष 68 स्वीकृत एवं 45 वितरित, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत 11 लक्ष्य के सापेक्ष 11 स्वीकृत एवं 10 वितरित किया गया। जिला नगरीय विकास अभिकरण के अन्तर्गत डे-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में 45 लक्ष्य के सापेक्ष 21 वितरित, पी0एम0 स्वानिधि योजना (प्रथम ऋण रू0-10000.00) 4375 लक्ष्य के सापेक्ष 5039 स्वीकृत एवं 4669 वितरित एवं पी0एम0 स्वनिधि योजना (द्वितीय ऋण रू0- 20000.00) 1583 लक्ष्य के सापेक्ष 562 स्वीकृत एवं 510 वितरित किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, डी0सी0मनरेगा, जिला सूचना अधिकारी एवं, उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु के उद्यमी उपस्थित रहे।
-
श्रीराम को मनाने चित्रकुट पहुंच गए भरत और शत्रुघ्न

श्री भरत आगमन, मनावन, विदाईः-



गाजीपुर। अतिप्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में लीला के आठवे दिन श्री भरत जी गुरू वशिष्ठ व शत्रुध्न की शोभा यात्रा 28 सितम्बर के शाम 7 बजे हरिशंकरी स्थित श्रीराम सिंहासन से बाजे-गाजे के साथ शुरू होकर मुरली कटरा परसपुर, झुन्नु लाल चौराहा, आमघाट, राजकीय महिला महाविद्यालय, महुआबाग, पहाड़खाँ का पोखरा हेतु हुए सकलेनाबाद पहुँचा। लीला के दौरान भरत तथा शत्रुध्न गुरू वशिष्ठ के आदेशानुसार अपने ननिहाल कैकेय अपने प्रदेश लौटकर अयोध्या पहुंचे, वहाँ पहुँचकर उन्होंने पूरे अयोध्या वासियों को उदास देखा। वे माता कैकेयी के कक्ष में पहुँचकर पिता जी व बड़े भाई श्रीराम के बारे में जानकारी प्राप्त किये। जब कैकेयी ने बताया कि पिता जी स्वर्ग को सिधार गये और श्रीराम 14 वर्ष के लिए वनवास चले गये। इतना सुनते ही क्रोधित हो जाते हैं। थोड़ी समय बाद जब क्रोध शांत हुआ तो राजदरबार में पहुँच करके अयोध्या वासियों के साथ अपने बड़े भाई श्रीराम को मनाने के लिए चित्रकुट पहुंच जाते हैं। वहाँ पर पहुंचकर श्रीराम को दण्डवत प्रणाम करने के बाद वे अयोध्या चलने के लिए निवेदन करते हैं। श्रीराम ने भरत के बात को सुनकर अयोध्या जाने से इन्कार कर देते हैं तथा अपना चरणपादुका (खड़ाऊ) दे करके अपने छोटे भाई भरत जी को अयोध्या लौट जाने के लिए आदेश देते हैं। श्रीराम के आदेशानुसार महाराज भरत श्रीराम के खड़ाऊ को सर पर रख करके अयोध्या के लिए प्रस्थान करते हैं। इस दृश्य को देखकर पूरे दर्शनार्थी भावविघोर हो जाते हैं।
इस अवसर पर मंत्री ओमप्रकाश तिवारी (बच्चा), उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार अग्रवाल, प्रबंधक वीरेश राम वर्मा, उप प्रबंधक मयंक तिवारी, अजय कुमार पाठक, मनोज तिवारी, रामसिंह यादव, कृष्ण बिहारी त्रिवेदी आदि लोग उपस्थित रहे।दिनांकः 28.09.2022
पं0 कृष्ण बिहारी त्रिवेदी -
जा रहा था घर,लेकिन रास्ते में….

जा रहा था घर,लेकिन रास्ते में….
गाज़ीपुर। जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बघरी गांव स्थित नहर के पर मंगलवार की रात दो बाइक पर सवार लुटेरों ने फायरिंग कर बाइक सवार यूबीआई बैंकमित्र से 65 हजार लूट लिया। हालांकि संयोगवश गोली जमीन पर लगी। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने छानबीन की।घटनास्थल पर एक खोखा भी बरामद किया।
बघरी गांव निवासी जवाहरलाल कुशवाहा जमानिया स्थित यूबीआई का बैंक मित्र है। वह बाइक से गांव जा रहा था। गांव जाने वाली सड़क पर पहुंचा ही था कि दो बाइक पर सवार कुछ लोग उसे आवाज देने लगे। इस पर बैंक मित्र जैसे ही रुका एक लुटेरा उसका बैग छिनने लगा। उसके बैग न देने पर दूसरे लुटेरे ने उसको लक्ष्य कर गोली चलाई, लेकिन गोली सड़क पर जा लगी।इधर लुटेरों ने उसे धक्का दे दिया, जिससे वाहन सहित वह गिर पड़ा और लुटेरे बैग सहित 65 हजार नकदी, पॉश मशीन सहित अन्य कागजात लेकर भाग गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित से पूछताछ कर छानबीन में जुट गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।





