-
प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस
पत्रकारों की सुरक्षा और निश्चित मानदेय की उठी पुरजोर मांग
गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार ल में शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका मीरा राय और प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। राकेश शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलानंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पाण्डेय, दरोगा पाण्डेय सहित विभिन्न वक्ताओं ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों और पत्रकारों के हितों पर खुलकर अपनी बात रखी। वक्ताओं ने सरकार और समाज से पत्रकारों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। इसके साथ ही संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने ग्रामीण व कस्बाई पत्रकारों के आर्थिक संबल के लिए सरकार द्वारा एक निश्चित मानदेय तय किए जाने की बात पर भी विशेष जोर दिया गया।
समारोह में प्रख्यात कवि बादशाह राही ने अपनी तीखी कविताओं और बेबाक शेर-ओ-शायरी के माध्यम से शासन और प्रशासन की कमियों को उजागर करते हुए उन्हें आईना दिखाने का काम किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
गंभीर चर्चाओं के बीच कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का तब लगा जब प्रसिद्ध मिमिक्री आर्टिस्ट विजय शंकर मंच पर आए। उन्होंने अपनी शानदार मिमिक्री और कलात्मक प्रस्तुति से सभागार में मौजूद सभी पत्रकारों और अतिथियों को हंसने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही और पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता जगत की तमाम हस्तियों को उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महासचिव वसीम रजा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सह सचिव प्रदीप शर्मा मोनू, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, सचिव आय-व्यय सुनील गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंह, प्रभाकर सिंह, आई बी सिंह, महताब आलम, आसिफ , इक़रार, अजय , आरिफ़ वारसी, मनीष राय, राघवेंद्र, फूलचंद्र, आलोक त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव और सऊद अंसारी सहित भारी संख्या में लोग, प्रबुद्ध नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दूर-दराज से आए सभी आगंतुकों, अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। -
वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखाएगा गाजीपुर का लाल
सब-जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए काशिमाबाद के वैषणव वर्धन सिंह का सेलेक्शन
गाजीपुर। बेंगलुरू में आयोजित होने वाले वाले 26 वें सब-जूनियर नेशनल पैरास्विमिंग चैंपियनशिप में गाजीपुर के लाल वैष्णव वर्धन सिंह का जलवा देखने को मिलेगा। शारीरिक कमजोरियों के बावजूद अपने हौसलें और काबिलियत से प्रदेश स्तर पर कई बार नाम कमा चुके वैष्णव अब राष्ट्रीय फलक पर अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। कई राउंड के शानदार ट्रायल के बाद वैष्णव का सेलेक्शन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
आपको बता दें कि वैष्णव कासिमाबाद के अंतर्गत मिर्जापुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता अशोक कुमार सिंह सेना में कर्नल की जिम्मेदारी निभाते हुए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में तैनात हैं। इससे पहले वे विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट डीविजन के निदेशक भी रह चुके हैं। वे दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। जहां वैष्णव राजधानी के नामी संस्कृति स्कूल में कक्षा 6 के छात्र हैं। वैष्णव को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में खासी दिलचस्पी है। इसी का परिणाम है कि वैष्णव को स्वीमिंग के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए कई बार खिताब प्राप्त हुआ है।
नेशनल चैंपियनशिप में सेलेक्शन के बाद वैष्णव के परिवार में खुशी की लहर है। वैष्णव के करियर में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली उनकी माता श्रुतिकिर्ती सिंह ने वैष्णव की सफलता का श्रेय खुद उनके मेहनत, हौसले और अनुशासन को दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि श्रुतिकिर्ती सिंह राजधानी दिल्ली में दिव्यांग बच्चों को लिए फाउंडेशन चलाने के साथ-साथ तमाम सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रहती है। साथ ही वैष्णव की इस शानदार उपलब्धि में उनकी बहन वैष्णवी का भी बड़ा योगदान रहा है। इंटरमीडियट में पढ़ने वाली वैष्णवी अपने भाई के मनोबल को बढ़ाने के लिए लगातार उसे प्रेरित करती रहती हैं। उनका हौसला बढ़ाने के लिए हर प्रतियोगिता में उनके साथ जाया करती हैं।
वैष्णव की इस उपलब्धि पर वैष्णव के कोच ने कहा कि ये सफलता तो सिर्फ वैष्णव के करियर की शुरूआत है। वैष्णव को अभी बहुत आगे जाना है। उन्होनें वैष्णव के साथ-साथ सभी सेलेक्टेड खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
20 लोगों पर मुकदमा दर्ज

20 लोगों पर मुकदमा दर्ज
ग़ाज़ीपुर।दिलदारनगर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में विद्युत विभाग ने बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें बिजली चोरी करते हुए 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। वहीं एक लाख की वसूली भी की गई । अवर अभियंता तापस कुमार और विद्युत खंड अधिकारी कमलेश ने अपनी टीम को लेकर चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान में पुराने बकायेदारों से बकाया जमा करने तथा अवैध रूप से बिजली चोरी के आरोप में 20 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई । अधिकारियों ने चेतावनी दी कि 15 दिन बाद फिर खजरी गांव में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जिसके बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुराने बकायेदारों को भी बताया गया कि अपनी बिजली की बकाया तत्काल जमा करें। नहीं तो बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा। -
डीएम ने वेतन रोकते हुए दिया सख्त निर्देश, कहा…….



गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागो के अन्तर्गत संचालित विकास कार्यक्रमो की प्रगति समीक्षा बैठक बुधवार को जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने मनरेगा के तहत कराये जा रहे कार्याे में मजदूरो के भुगतान में लापरवारही पर 4 विकास खण्डो के टी0ए0 का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया। कहा कि मजदूरो का पसीना सूखने से पहले उनकी मजदूरी दे दी जाये। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के 28 विभागो एवं 16 विकास खण्डो के अन्तर्गत संचालित विकास कार्यक्रमो की प्रगति समीक्षा करते हुए जानकारी ली। उन्होने मनरेगा योजना के तहत कराये जा रहे समस्त बिन्दूओ पर समीक्षा की जिसमें कई विकास खण्डो की प्रगति धीमी तथा कई ग्राम पंचायतो में कार्य प्रारम्भ न होने तथा 4 विकास खण्ड जिसमें सादात, करण्डा, बिरनो एंव देवकली मे मनरेगा कार्यो में मजदूरो के भुगतान पेण्डिंग होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित टी0ए0 का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि मजदूरो का पसीना सूखने से पहले उनकी मजदूरी दे दी जाये, इसमें लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होने कहा कि मनरेगा के तहत जो भी कार्ययोजना बनी है उसे निश्चित समयान्तर्गत में ही पूर्ण कराये, जिससे मजदूरो को रोजगार मिलेे। उन्होने वर्ष 2020-21 एवं वर्ष 2021-22 के अपूर्ण प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास की रिकवरी कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि खण्ड विकास अधिकारी सचिव एवं ग्राम प्रधान संग प्रतिदिन बैठक करते हुए, यह निर्देशित करे की शासन की किसी भी योजनाओ मे यदि किसी भी तरह की धन उगाही की सूचना प्राप्त होती है तो उन्हे बक्सा नही जायेगा। उन्होने मुख्य विकास अधिकारी को प्रधानमंत्री एंव मुख्यमंत्री आवासो की एक जिला स्तरीय कमेटी बनाकर जांच का निर्देश दिया तथा खण्ड विकास अधिकारी स्वयं आवास योजना में पात्रो से दूरभाष के माध्यम से वार्ता करते हुए उन्हे किसी भी व्यक्ति या दलाल को पैसे देने से रोकेगे तथा यह बतायेगे की यह आवास उनके पात्रता के क्रम में उन्हे मिला है। उन्होने अधूरे सामुदायिक शौचालयो को 15 अक्टूबर तक पूर्ण कराते हुए हैण्डओवर का निर्देश दिया तथा कहा कि हैण्डओवर हुए सामुदायिक शौचालय अपने रोस्टर के अनुसार क्रियाशील रहे यह जिला पंचातय राज अधिकारी की जिम्मेदारी है, जिसे वह बराबर चेक करते रहेगे। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं को समय से पूरा करने के सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र व्यक्तियों को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहने पाए। उन्होने आई जी आर एस की समीक्षा करते हुए सख्त निर्देश दिया कि यदि किसी भी विभाग के शिकायत पत्र का निस्तारण निर्धारित समयांतराल मे नही किया जाता और वह डिफाल्टर होता है तो इसका उत्तरदायित्व सम्बन्धित अधिकारी का होगा। उन्होने समस्त अधिकारियो को प्राप्त शिकायतो का निस्तारण निर्धारित समयांतराल मे गुणदोष के आधार पर करने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने पंचायत भवन निर्माण, अन्त्येष्टि स्थल निर्माण, ओ डी एफ प्लस की प्रगति, ग्राम पंचातय सचिवो के विरूद्ध लंबित कार्यवाही, वृद्धा पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, शादी अनुदान एवं छात्रवृत्ति, निराश्रित विधवा पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, हर घर जल योजना, आयुष्मान कार्ड, हेल्थ वेलनेस सेन्टर, पी एच सी निर्माण, टीकाकरण की प्रगति, परिवार नियोजन, पोषाहार वितरण, आपरेशन कायाकल्प, एम डी एम संचालन, डी0डी0यू0जी0 के0 वाई0 की प्रगति, मत्स्य विकास, औद्यानिक मिशन, निराश्रित गौ-वंश आश्रय स्थलो के सचालन व सत्यापन, लम्पी वायरस , फसल बीमा, सोलर पंम्प स्थापना, नहरो की सिल्ट सफाई, संचालन की स्थिति, राजकीय नलकूप की स्थापना एंव संचालन की स्थिति, सोलर लाईटो की स्थापना, पर्यटन विकास, एवं अन्य विभागीय योजनओ की विस्तारपूर्वक समीक्षा की ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 हरगोविन्द, परियोजना निदेशक राजेश यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित रहे। -
खुशखबरी:15 करोड़ लोगों को दिसंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन

खुशखबरी:15 करोड़ लोगों को दिसंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन

लखनऊ।बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। यह योजना सितंबर में खत्म हो रही है। कैबिनेट की मीटिंग में फैसले के बाद मुफ्त अनाज योजना का लाभ अब दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। इस फैसले से गरीब और वंचित वर्ग के लगभग 80 करोड़ और उत्तर प्रदेश के लगभग 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन का फायदा मिलेगा। इस योजना का सीधा लाभ अंत्योदय और पात्र घरेलू राशन कार्ड धारकों को मिलेगा।
लंबे समय से कोविड-19 महामारी के कारण जीवन यापन में कष्ट का सामना कर रहे गरीब और वंचित वर्ग के लोगों के लिए केंद्र सरकार की ओर से फिर बड़ी राहत दी गई। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि सितंबर में समाप्त हो रही थी। खाद्य मंत्रालय ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा था जिसमें इस योजना को तीन महीने का विस्तार किए जाने की बात कही गई थी। जिसके बाद केंद्र सरकार ने तीन महीने यानी दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। -
जिले के चार मार्गों का होगा अतिशीघ्र कायाकल्प

भाजपा जिलाध्यक्ष के पत्र पर जिले के चार मार्गों का अतिशीघ्र होगा कायाकल्प


गाजीपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने लोकसभा की प्रवासी केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी को पत्र लिखकर जिले के चार प्रमुख महत्वपूर्ण मार्गों मनिहारी -जखनियाँ तहसील होते फद्दूपुर मार्ग लगभग 21 किमी, सैदपुर से भितरी, धुवार्जुन होते शादियाबाद मार्ग, लगभग 24 किमी, राष्ट्रीय राजमार्ग 29 जंगीपुर, लावा मोड़ से वाया सुभाखरपुर आरीपुर मार्ग लम्बाई 10.25 किमी, नन्दगंज से शादियाबाद मार्ग 16.65 किमी जो जर्जर और गड्ढों के कारण दुर्गम है। उनके सुदृढीकरण एवं चौड़ीकरण हेतु कहा था। उस पर तत्काल प्रभाव से मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने संज्ञान लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से वार्ता कर उन्हें पत्र लिखकर इसके त्वरित निर्माण को कहा है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी देते हुए बताया कि इस आशय की जानकारी स्वयं केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह को फोन करके बताते हुए कहा कि लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने इस पर अतिशीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिया है। -
जिला जज, डीएम और एसपी ने किया किशोर बाल गृह का निरीक्षण




गाजीपुर। जनपद के न्यायाधीश सुरेन्द्र सिंह द्वितीय, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने गोराबाजार स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों से पूछताछ करते हुए उनके समय पर नाश्ता, खाना-पान की जानकारी ली और रसोई भी चेक किया। निरीक्षण दौरान जिला जज ने कहा कि प्रत्येक दिन की खाने की वस्तु का चार्ट मीनू दीवार पर लगा होना चाहिए, उन्होंने शौचालय में साफ-सफाई एवं हार्पिक, साबुन, हैण्डवाश, मच्छरों के लिए छिड़काव आदि की व्यवस्था करना सुनिश्चित करते हुए विशेष ध्यान देने का निर्देश। कैदियों के प्रत्येक रूम में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कैदियों से उनका हाल जाना तथा वे किस मुकदमे, कहा के निवासी है तथा कितने वर्षों से सजा काट रहे हैं। उसके बारे में जानकारी भी ली। उन्होने कहा कि किसी भी बालक के साथ उत्पीड़न अथवा परेशानी न होने पाय। उन्होने कहा कि बच्चों के सम्पूर्ण विकास में खेलकूद, मनोरंजन, सांस्कृतिक गतिविधियों, विज्ञान का बड़ा हाथ होता है। इसलिए हर बच्चे को खेलकूद तथा कलात्मक, सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अधिकार है। उसके उपरान्त जिलाधिकारी आर्याका अखौरी ने स्वर्गीय शिवपूजन पाठक बालिका बाल गृह रस्तीपुर सैदपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। संस्था में 16 बच्चियां आवासित पायी गयी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिगत 2 गार्ड की तैनाती का निर्देश दिया। उन्होने परिसर में साफ सफाई पर विशेश ध्यान देने के साथ उपस्थिति पंजीका चेक करते हुए उपस्थित कर्मचारी से पूछताछ करते हुए वहां बनाये गये रसोई घर ,शयन कक्ष, मनोरंजन कक्ष का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्था में सीसीटीवी कैमरा एवं इनवर्टर एवं शुद्ध पेयजल हेतु कोई व्यवस्था न होने पर तत्काल आर0ओ0 मशीन लगाने का निर्देश दिया। उन्होने बच्चो/बच्चियों के खाने-पीने एवं साफ-सफाई तथा उनकी सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया जाय। इसमें किसी स्तर की लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अधिकारी संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
डोज के लिए लगेगा मेगा कैंप

आज पूरे जनपद में प्रकाशनरी डोज को लेकर लगेगा मेगा कैंप


गाजीपुर। कोविड-19 टीकाकरण अभियान जो पूरे देश में भारत सरकार के द्वारा निशुल्क लगाया गया। वही आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 जुलाई से 30 सितंबर तक प्रकाशनरी डोज निशुल्क लगाया जा रहा है। जिसके क्रम में 29 सितंबर गुरुवार को पूरे जनपद में मेगा कैंप के तहत 74,500 लोगों को प्रकाशनरी डोज से आच्छादित करने का कार्यक्रम चलाया जाएगा।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रदेश के समस्त जनपदों में 15 जुलाई से 30 सितंबर 2022 तक अभियान चलाकर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को निशुल्क प्रकाशनरी डोज से आच्छादित किया जाना है। अब तक इस अभियान से प्रदेश के लक्षित 12.39 करोड़ लाभार्थियों के सापेक्ष 3.5 करोड़ से अधिक को प्रकाशनरी डोज लगाया जा चुका है। वही जनपद गाजीपुर की बात करें तो जनपद में 22.58 लाख लोगों को प्रकाशनरी डोज से आच्छादित करने का लक्ष्य दिया गया था। जिसके साथ में अब तक 8.15 लाख लोगों को प्रकाशनरी डोज लगाया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि 15 जुलाई से लेकर 30 सितंबर तक प्रकाशनरी डोज आम नागरिक को निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। जबकि उसके पूर्व इसके लिए लोगों को शुल्क देना पड़ता था। वहीं उन्होंने बताया कि 29 सितंबर गुरुवार को इसके लिए अंतिम मौका है। जिसमें अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा ले। अन्यथा की स्थिति में 30 सितंबर के बाद से प्रकाशन की डोज लगाने के लिए शुल्क चुकाना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि मेगा कैंप जनपद में जिला पुरुष अस्पताल गोरा बाजार, जिला महिला अस्पताल के साथ ही सभी ब्लॉकों के सीएचसी, पीएचसी और प्रत्येक ब्लाक में 5-5 मोबाइल टीम लगेगी।
-
जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर पंकज सिंह चंचल का बयान


गाजीपुर। सैदपुर ब्लाक के सिधौना गांव में सोमवार को जनपद के दो दर्जन जिला पंचायत सदस्यों ने एक महत्वपूर्ण बैठक कर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के मनमाने पन और खुद के अनदेखी पर आक्रोश जताया। जिपं सदस्य कमलेश ने कहा कि पिछले ढेड़ साल के कार्यकाल में मात्र दो बैठकें हुई है। जबकि हर तीन महीने पर एक बैठक अवश्य करनी चाहिए। पिछले अगस्त महीने में बैठक की तिथि तय कर कैंसिल कर दिया गया। सितंबर माह की बैठक मंगलवार को तय था जिसे अकारण अचानक कैंसिल कर दिया गया। कहा कि सदन के अधिकांश सदस्य जिला पंचायत मीटिंग न बुलाने और बार बार महत्वपूर्ण बैठकों को कैंसिल किये जाने से नाराज है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष महोदया बड़े पैमाने पर हुए स्ट्रीट लाइट घोटाले की जांच कराने से भाग रहीं है। जिला भर में करीब बारह करोड़ के 28 हजार लाइट मनमाने ढंग से लगाए गए है। जिनमें अधिकांश खराब होकर बेकार पड़े है। खेदन यादव ने कहा कि अपने क्षेत्र के विकास कार्यो की उपेक्षा और अनदेखी किये जाने से पंचायत सदस्य आक्रोशित है। पांच महीने बाद मंगलवार को जिला सभागार में होने वाले महत्वपूर्ण बैठक को अचानक रद्द किए जाने के बाद आक्रोशित सभी सदस्यों ने आगे की लड़ाई के लिए एकजुटता दिखाने के लिए यह आवश्यक बैठक किया है। पूरे सदन में अपना जनमत खो चुकीं सपना सिंह अपने समर्थक सदस्यों को सजेहने में नाकाम है। हम सभी सदस्यगण जिले के आला अधिकारियों सहित प्रदेश के उच्चाधिकारियों को इस उपेक्षा और अनदेखी की शिकायत करेंगे। इस मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल ने कहा कि इसमें किसी अपने की चाल है जो हमारे ऊपर दवाब बनाना चाह रहा है। वहां 18 सदस्य थे जिनमे से 6 को डिनर के लिए बुलाया गया था, उन्हें पता ही नही था की ऐसी कोई मीटिंग भी है। ये सारे समाजवादी पार्टी के हैं। इनके आरोप बेबुनियाद हैं, हम नियम के अनुसार सही हैं। इस बैठक में जिला पंचायत सदस्यों में रामखेलावन, विवेक यादव (सैदपुर) भोला बिंद, देवेंद्र यादव, जोखन यादव (देवकली) आकाश यादव(जमानियां) पांचू यादव, पंकज यादव(करंडा) आनंद कुमार(जखनिया), मटरू पहलवान (बिरनो) और गोबिंद यादव(रेवतीपुर) शैलेश कुमार, पारस यादव (मरदह) प्रीतम पासवान, विजय बंगाली, पूजा यादव (मोहम्मदाबाद) अखिलेश गौतम, रंजीत कुमार, आलोक, महेश यादव(सदर) शामिल रहे।
-
श्रीराम केवट सम्वाद व घरनैल द्वारा सुरसरी पार जाने की लीला की गई




गाजीपुर। अतिप्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में लीला के सातवे दिन 27 सितम्बर, मंगलवार को सायं 7 बजे स्थानीय विशेश्वरगंज स्थित पहाड़खां पोखरा पर वन्दवाणी विनायकौ रामलीला मण्डल द्वारा श्रीराम केवट सम्वाद व घरनैल द्वारा सुरसरी पार जाने का लीला मंचन किया गया। श्रीराम चरित मानस ग्रन्थ के आधार पर अयोध्या काण्ड से लिया गया लीला दर्शाया गया कि माता कैकेयी के वरदान के अनुसार श्रीराम वनवास काल के दौरान अयोध्या राज्य सीमा के पार श्रीराम के सखा निषादराज का राज्य शुरू होता है। श्रीराम का रथ सीमा पार करके श्रृगवेरपुर राज्य में पहुंचता है तो निषादराज को दूतों द्वारा पता चलता है कि दो वीर पुरूष रथ पर सवार हो करके श्रृगवेरपुर की ओर आ रहे हैं तो निषादराज ने दूतों से कहा कि जाओ पता लगाओ कि वे दोनो वीर कौन हैं। निषादराज के आदेशानुसार दूतों ने जा करके पता किया कि वे दोनों वीर अयोध्या नरेश चक्रवर्ती राजा दशरथ के पुत्र श्रीराम, लक्ष्मण हैं। इतना सुनकर दूतों ने निषादराज को उनके बारे में सारा पता बताते हैं, जब निषादराज ने सुना कि अयोध्या के श्रीराम जो हमारे पुराने सखा हैं वे अपने भाई के साथ श्रृंगवेरपुर के सीमा पर आ पहुंचे हैं तो वे खुश हो करके अपने सैनिकों के साथ वहां पहुंचते हैं और पुराने बात को याद करके उन्होंने श्रीराम को अपने गले लगा लिया और सारी बाते सुनकर श्रीराम से निषादराज कहते हैं कि मित्र आप हमारे राज्य में चलिए वहां पर 14 वर्ष बिताइयेगा इतना सुनते ही श्रीराम ने कहा कि जिस राज्य को हमने त्यागकर वन प्रदेश के लिए प्रस्थान किया है, तो पुनः आपकी राज्य में जाने पर मैं प्रतिबन्धित हूँ, क्योंकि आपके साथ जाने पर मेरा संकल्प अधूरा रह जायेगा। निषादराज ने अपने मित्र के बात को मानकर सिसुपा वृक्ष के नीचे श्रीराम के ठहरने का व खाने-पीने का व्यवस्था करा दिया। श्रीराम, लक्ष्मण रातभर सिसुपा वृक्ष के नीचे विश्राम करने के बाद दूसरे दिन सुबह उठकर अपने नित्य कर्म से निवृत्त हो करके गंगा के तट पर खड़ा हो करके केवट को बुलाते हैं। केवट ने कहा कि महाराज आप अपना परिचय बताईये श्रीराम ने परिचय बताया केवट ने जब सुना कि श्रीराम सामने खड़े हैं, उसने कहा कि महाराज मैं पहले आपका पैर धो लूंगा तब मैं नाव पर बैठाउंगा क्योंकि आपके पैर में जादू है। इतना सुनते ही श्रीराम ने केवट से कहा कि जाओ पानी भरके लाओ और जल्दी पैर धूल करके मुझे गंगा पार उतारों। इतना सुनते ही केवट घर से कठौथा लाकर गंगाजल ले करके प्रभु श्रीराम का पैर धूल करके चरणामृत पान किया। उसके बाद उसने श्रीराम को नाव में बैठाकर गंगा पार कर दिया। पार होने के बाद प्रभु श्रीराम ने उत्तरायी देने लगे तो उसने कहा कि अब कछुनाथ न चाहिअ मोरे दिन दयाल अनुग्रह तोरे इतना कहने के बाद वह श्रीराम के चरणो में प्रणाम करके लौटना चाहता है तो प्रभु ने उसे अविरल भक्ति देकर उसे विदा कर देते हैं। इस अवसर पर मंत्री ओमप्रकाश तिवारी (बच्चा), उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार अग्रवाल, प्रबंधक वीरेश राम वर्मा, उप प्रबंधक मयंक तिवारी, अजय कुमार पाठक, मनोज तिवारी, कृष्ण बिहारी त्रिवेदी आदि लोग उपस्थित रहे।
-
भीषण सड़क हादसा:7 लोगों की मौत,कई घायल

भीषण सड़क हादसा:7 लोगों की मौत,कई घायल

लखनऊ।लखीमपुर खीरी में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। बस और डीसीएम में आमने-सामने की भिड़त में 7 लोगों की मौत हो गई हैं जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है।
मिल रही सूचना के मुताबिक, लखीमपुर खीरी जिले में ईसानगर थाना क्षेत्र के एरा पुल पर सुबह साढ़े सात बजे धौरहरा से लखनऊ जा रही बस और डीसीएम की आमने सामने की भीषण टक्कर हुई है।7 लोगों की मौत भी हो गई है। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।दर्जनों लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। मौके पुलिस और अधिकारी पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे पर गहरा दुःख प्रकट किया है। योगी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं। -
रेल यात्रियों को बनाते हैं अपना शिकार

रेल यात्रियों को बनाते हैं अपना शिकार
ग़ाज़ीपुर।दिलदारनगर एवं नगसर हाल्ट थाना निवासी चार शातिर चोरों को जीआरपी ने मंगलवार को पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पूर्वी छोर से गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी के नकदी और स्मार्टफोन बरामद किए गए। पकड़े गए चारों चोर ट्रेन में रेल यात्रियों को अपना शिकार बनाते हैं।
पीडीडीयू जंक्शन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह और दिलदारनगर जीआरपी चौकी प्रभारी शिव सागर के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पूर्वी छोर स्थित नाम पट्टिका बोर्ड के पास चार युवक दिखे जो टीम को देखते ही भागने लगे। जीआरपी ने घेराबंदी कर चारों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास रेल यात्रियों से चोरी किए गए स्मार्टफोन के साथ नकदी बरामद हुई।
गिरफ्तार चोरों में मनोज राम निवासी फुल्ली दुर्गा मंदिर के सामने थाना दिलदारनगर के पास एक स्मार्टफोन और 3500 नकदी, शिबू डोम निवासी बभनौलिया गांव नगसर हाल्ट थाना के पास से 5400 नकदी बरामद हुई। बभनौलिया गांव के ही गिरजा डोम के पास से 5000 नकदी, शहरी डोम के पास से 4500 रुपये बरामद हुए। पीडीडीयू जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि इनके खिलाफ चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के कई संगीन मामले दर्ज हैं।





