-
प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस
पत्रकारों की सुरक्षा और निश्चित मानदेय की उठी पुरजोर मांग
गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार ल में शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका मीरा राय और प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। राकेश शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलानंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पाण्डेय, दरोगा पाण्डेय सहित विभिन्न वक्ताओं ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों और पत्रकारों के हितों पर खुलकर अपनी बात रखी। वक्ताओं ने सरकार और समाज से पत्रकारों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। इसके साथ ही संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने ग्रामीण व कस्बाई पत्रकारों के आर्थिक संबल के लिए सरकार द्वारा एक निश्चित मानदेय तय किए जाने की बात पर भी विशेष जोर दिया गया।
समारोह में प्रख्यात कवि बादशाह राही ने अपनी तीखी कविताओं और बेबाक शेर-ओ-शायरी के माध्यम से शासन और प्रशासन की कमियों को उजागर करते हुए उन्हें आईना दिखाने का काम किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
गंभीर चर्चाओं के बीच कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का तब लगा जब प्रसिद्ध मिमिक्री आर्टिस्ट विजय शंकर मंच पर आए। उन्होंने अपनी शानदार मिमिक्री और कलात्मक प्रस्तुति से सभागार में मौजूद सभी पत्रकारों और अतिथियों को हंसने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही और पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता जगत की तमाम हस्तियों को उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महासचिव वसीम रजा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सह सचिव प्रदीप शर्मा मोनू, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, सचिव आय-व्यय सुनील गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंह, प्रभाकर सिंह, आई बी सिंह, महताब आलम, आसिफ , इक़रार, अजय , आरिफ़ वारसी, मनीष राय, राघवेंद्र, फूलचंद्र, आलोक त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव और सऊद अंसारी सहित भारी संख्या में लोग, प्रबुद्ध नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दूर-दराज से आए सभी आगंतुकों, अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। -
वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखाएगा गाजीपुर का लाल
सब-जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए काशिमाबाद के वैषणव वर्धन सिंह का सेलेक्शन
गाजीपुर। बेंगलुरू में आयोजित होने वाले वाले 26 वें सब-जूनियर नेशनल पैरास्विमिंग चैंपियनशिप में गाजीपुर के लाल वैष्णव वर्धन सिंह का जलवा देखने को मिलेगा। शारीरिक कमजोरियों के बावजूद अपने हौसलें और काबिलियत से प्रदेश स्तर पर कई बार नाम कमा चुके वैष्णव अब राष्ट्रीय फलक पर अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। कई राउंड के शानदार ट्रायल के बाद वैष्णव का सेलेक्शन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
आपको बता दें कि वैष्णव कासिमाबाद के अंतर्गत मिर्जापुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता अशोक कुमार सिंह सेना में कर्नल की जिम्मेदारी निभाते हुए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में तैनात हैं। इससे पहले वे विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट डीविजन के निदेशक भी रह चुके हैं। वे दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। जहां वैष्णव राजधानी के नामी संस्कृति स्कूल में कक्षा 6 के छात्र हैं। वैष्णव को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में खासी दिलचस्पी है। इसी का परिणाम है कि वैष्णव को स्वीमिंग के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए कई बार खिताब प्राप्त हुआ है।
नेशनल चैंपियनशिप में सेलेक्शन के बाद वैष्णव के परिवार में खुशी की लहर है। वैष्णव के करियर में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली उनकी माता श्रुतिकिर्ती सिंह ने वैष्णव की सफलता का श्रेय खुद उनके मेहनत, हौसले और अनुशासन को दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि श्रुतिकिर्ती सिंह राजधानी दिल्ली में दिव्यांग बच्चों को लिए फाउंडेशन चलाने के साथ-साथ तमाम सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रहती है। साथ ही वैष्णव की इस शानदार उपलब्धि में उनकी बहन वैष्णवी का भी बड़ा योगदान रहा है। इंटरमीडियट में पढ़ने वाली वैष्णवी अपने भाई के मनोबल को बढ़ाने के लिए लगातार उसे प्रेरित करती रहती हैं। उनका हौसला बढ़ाने के लिए हर प्रतियोगिता में उनके साथ जाया करती हैं।
वैष्णव की इस उपलब्धि पर वैष्णव के कोच ने कहा कि ये सफलता तो सिर्फ वैष्णव के करियर की शुरूआत है। वैष्णव को अभी बहुत आगे जाना है। उन्होनें वैष्णव के साथ-साथ सभी सेलेक्टेड खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा

गाज़ीपुर।विशेष न्यायाधीश पॉक्सो प्रथम राकेश कुमार की अदालत ने मंगलवार को नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में 50 दिनों में गवाही और कानूनी प्रक्रिया को पूरा करके आरोपी को 20 साल की कठोर कारावास के साथ 25 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।कासिमाबाद कोतवाली के एक गांव के एक व्यक्ति ने 15 अक्टूबर 2021 को तहरीर दी कि रात 10 बजे परिवार सो रहा था। करीब 11 बजे रात पड़ोस का पवन कुमार राम घर में घुसकर नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने लगा। पुत्री के चिल्लाने पर परिवार के साथ पहुंचा तो पुत्री ने बताया कि आरोपी ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।सूचना के आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने विवेचना प्रारंभ की और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। विवेचना उपरांत पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया।लोक अभियोजक प्रभुनारायण सिंह ने कुल 50 दिनों में नौ गवाहों को पेश किया। सभी गवाहों ने अपना अपना बयान दर्ज कराया। अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषी पाते हुए उपरोक्त फैसला सुनाया है।
-
विद्यार्थियों ने किया शिक्षकों को सम्मानित

विद्यार्थियों ने शिक्षक-जनों का सम्मान किया
गाजीपुर। स्वामी सहजानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे शिक्षक दिवस के दूसरे दिन मंगलवार को छात्रों ने प्राचार्य सहित अन्य शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों ने प्राचार्य प्रो. वी के राय तथा वरिष्ठ शिक्षक प्रो. राम नगीना सिंह यादव, प्रो. अवधेश नारायन राय, रामधारी राम, डॉ. विलोक सिंह, डॉ. कृष्णा नन्द चतुर्वेदी, सन्ने सिंह, डॉ. नितिन राय, डॉ. मधुसूदन मिश्र, डॉ. कंचन सिंह, संजय राय आदि शिक्षकों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। छात्रों के प्रतिनिधिमंडल मे गोविंद यादव, रवि प्रकाश यादव, सम्पूर्णानन्द यादव, अमित कुमार यादव, रोशन सिंह, मोनू यादव, अनिल यादव, दीपक कुमार, अभिषेक गौड़, मंजीत यादव, छोटू यादव, जैद सिद्दीकी, सैफ अली आदि शामिल थे। छात्रों ने सभी शिक्षकों को घड़ी और पेन देकर उनसे आशीर्वाद की कामना की। प्राचार्य प्रो. वी के राय ने छात्रों को आशीष-वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष रामधारी राम ने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण मे छात्रों ने शिक्षकों के साथ महाविद्यालय परिसर मे वृक्षारोपण किया। इस कार्यक्रम का संयोजन, डॉ. देव प्रकाश राय, डॉ. वी के ओझा, डॉ. अभय कुमार मालवीय, तथा नित्यानन्द राय ने किया।
-
समस्याओं को लेकर डीएम से मिले आशुतोष सिन्हा, की मांग


गाजीपुर। विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने मंगलवार को जिलाधिकारी एमपी सिंह से मिले। इस दौरान उन्होंने ब्लाक सैदपुर स्थित सेहमलपुर गांव में अर्धनिर्मित अग्नि शमन केन्द्र को जल्द से जल्द पूरा कराने, बाढ़ एवं सूखे से सम्बंधित समस्याओं एवं जनपद की अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से चर्चा किया। उन्होंने जिलाधिकारी से बाढ़ग्रस्त इलाकों में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव करने, पशुओं को चारा उपलब्ध कराने एवं बीमारी से बचने के लिए पशुओं का टीकाकरण कराने की भी मांग किया। उन्होंने जनपद में कम बरसात होने पर जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की भी मांग किया। इस अवसर पर उनके साथ समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, पप्पू लाल श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, परमानन्द आदि उपस्थित थे।
-
सीएम के सम्भावित आगमन को लेकर अधिकारीयों ने किया निरीक्षण


गाजीपुर। जनपद में 9 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का सम्भावित आगमन है। जिसको लेकर जिलाधिकारी एम पी सिंह, पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे एवं एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल‘ ने मंगलवार को स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोराबाजार एवं कालेज के खेल मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर निर्धारित कार्यक्रम हेतु किये जाने वाले व्यवस्थाओ का जायजा लिया। बताते चले कि 9 सितम्बर को मुख्यमंत्री का जनपद में सम्भावित आगमन है। मुख्यमंत्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोराबाजार में बाबू राजेश्वर सिंह के प्रतिमा का अनावरण करने के पश्चात परिसर में ही पौधरोपण करेगे और पी जी कालेज मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेगे।


इसी के दृष्टिगत जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक एंव एम एल सी विशाल सिंह ‘चंचल ने कार्यक्रम स्थल पर पहुचकर कराये जाने वाले कार्यक्रम हेतु आवश्यक व्यवस्थाओ का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, बैरिकेटिंग, मंच, पण्डाल, वाहनो की पार्किंग, झाड़ियो की साफ-सफाई, साउण्ड, मोबाईल टायलेट की समुचित व्यवस्था, सभा मे महिलाओ, वी वी आई पी एवं मीडिया हेतु गैलरी बनाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, एस पी सिटी गोपी नाथ सोनी, उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, अजीत प्रताप सिंह अपर महाधिवक्ता/प्रबन्धक पी जी कालेज गोराबाजार, राधवेन्द्र पाण्डेय प्राचार्य पी जी कालेज गोराबाजार, ई ओ नगर पलिका, जिला उद्यान अधिकारी, प्रोग्रामर टे0री0 डा0 अमित प्रताप सिंह एंव अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
-
बाइक सवार बदमाशों ने दंपत्ति पर किया फायर,पत्नी रेफर

बाइक सवार बदमाशों ने दंपति पर किया फायर, पत्नी रेफर
गाजीपुर। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के बेलहरा गांव में सुनसान जखनियां मार्ग पर सोमवार को दिन में करीब 12 बजे बाइक सवार बदमाशों ने दम्पति पर फायर कर दिया। पत्नी को गोली लगने के बाद बदमाशों ने तमंचा की मुठिया से पति के सिर पर वार कर घायल कर दिया।घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार भुडकुडा थाना क्षेत्र के झोटना गांव निवासी संदीप राम उर्फ मुन्ना (40) पुत्र रामप्रसाद अपनी पत्नी कंचन (35) के साथ बाइक से इलाज के लिए रायपुर बाजार जा रहे थे। बाइक सवार बदमाशों ने रायपुर-जखनिया मार्ग पर स्थित बेलहरा गांव के पास सुनसान जगह देखकर बाइक को ओवर टेक कर रोका और गोली चला दी। बाइक सवार पत्नी के पेट में दाहिने तरफ जा लगी। तत्पश्चात बदमाशों ने बाइक सवार पति के सर पर तमंचे की मुठिया से वार किया। जिससे वह लहू-लुहान हो गया। इस दौरान पीड़ित दम्पति का चेन भी छीनने का प्रयास किया । जिसमें वह असफल रहे।दहशतजदा पति शोर मचाते हुए खेत में कूद गया। राहगीरों को आता देख बदमाश घटनास्थल से रायपुर की तरफ फरार हो गए। राहगीरों की मदद से घायल दम्पति घटनास्थल से लगभग दो सौ मीटर दूर स्थित सलेमपुर बघाॅई चट्टी पर पहुंचा। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मिर्जापुर चली गई। जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सैदपुर भी मौके पर पहुंच गए। आवश्यक जानकारी हासिल करने साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए।
-
जिला पंचायत अध्यक्ष और जिलाधिकारी ने शिक्षक को किया सम्मानित



गाजीपुर। 5 सितंबर को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जयंती एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि सपना सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि मंगला प्रसाद सिंह जिलाधिकारी रहे। इस अवसर पर राज्य अध्यापक पुरस्कार 2021 की चयनित शिक्षिका शीला सिंह, सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय विशेश्वरगंज नगर क्षेत्र को स्मृति चिन्ह, शॉल एवं प्रमाण पत्र देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इसके पूर्व 11 बजे से सजीव प्रसारण द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में अध्यापकों को सम्मानित भी किया गया। जिसका सजीव प्रसारण जिला पंचायत सभागार में मौजूद अध्यापक गण एवं अतिथि गणों द्वारा देखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपना सिंह का स्वागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव द्वारा पुष्प एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। विशिष्ट अतिथि रहे जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह का स्वागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर किया गया।


कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय विशेश्वरगंज नगर के बच्चियों द्वारा स्वागत गीत संस्कृत भाषा में गाया गया जिसकी प्रशंसा स्वयं जिलाधिकारी द्वारा किया गया। राज्य अध्यापक पुरस्कार अध्यापक 2021 के शीला सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सपना सिंह द्वारा राज्य अध्यापक 2021 से पुरस्कृत शीला सिंह को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अभिन्न योगदान देने हेतु प्रोत्साहित किया गया। जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत शीला सिंह को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए जनपद के अन्य शिक्षकों से शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए कहा कि जनपद को निपुण जनपद बनाने का सकारात्मक प्रयास किया जाय। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के समस्त जिला समन्वय, कर्मचारीगण, खंड शिक्षा अधिकारी देवकली उदय चंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।
-
सेवानिवृत्त अध्यापक को किया सम्मानित

सेवानिवृत्त अध्यापक को किया सम्मानित

गाज़ीपुर।सोमवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजन किया । इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने राजकीय सिटी स्कूल के सेवानिवृत्त अध्यापक जितेन्द्र वर्मा (आमघाट कालोनी) अंजनी कुमार श्रीवास्तव और शिवकुमार श्रीवास्तव(आलमपट्टी) को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने इस शिक्षक की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु शिष्य परम्परा भारत की संस्कृति का एक अहम और पवित्र हिस्सा है।भारत में प्राचीन काल से ही गुरू व शिष्य परंपरा चली आ रही है।जीने का असली सलीका हमें शिक्षक ही सिखाते हैं और सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।समाज में शिक्षकों का अपना एक विशिष्ट स्थान होता है। सारे लोग उन्हें श्रद्धा और इज्जत की निगाह से देखते हैं।आज सभी को गुरु शिष्य परम्परा को कायम रखने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कौशल श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, मोहनलाल,शैल श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव,सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, परमानन्द श्रीवास्तव,अनुराग श्रीवास्तव,गौरव श्रीवास्तव ओमप्रकाश श्रीवास्तव,कमल प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। -
नगर पालिका ने किया लाखों से निर्मित सड़क का लोकार्पण

वार्ड नं0 21 में नगर पालिका ने किया लगभग 10 लाख से निर्मित सड़क का लोकार्पण

गाजीपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार सड़कों के लोकार्पण का क्रम जारी है। उसी क्रम में महात्मा गांधी वार्ड के न्यू मार्केट मिश्रबाजार में विशाल ड्रेसेज से विजयनारायण राय के मकान तक एवं रामचन्द्र के मकान से कौशल किशोर राय के मकान तक के सड़क का लोकार्पण सोमवार को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं गाजीपुर लोकसभा के संयोजक कृष्ण बिहारी राय एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि वास्तव में नगर पालिका द्वारा नगरीय क्षेत्र में जितना विकास कार्य चल रहा है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम होगी। लोकार्पित सड़क पर मैं भी कभी-कभी आता था जितनी परेशानी होती थी मैंने स्वयं अनुभव किया है। सड़क को गुणवत्तायुक्त बनाने के बाद जितनी चौड़ी सड़क हो गयी है वह अत्यन्त ही सराहनीय है। उन्होंने पिछले 10-15लोकार्पण में लगातार शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लगातार लोकार्पण के कार्यों से यह स्पष्ट दिख रहा है कि नगर में चारों तरफ विकास की गंगा बह रही है।
सरिता अग्रवाल ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद लोगों को बेहतर सुविधा देने हेतु कृत संकल्पित है। विकास कार्य, पेयजल की बेहतर आपूर्ति, सफाई की अच्छी व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण हेतु छावनी लाइन में चल रहे कार्यों आदि का जिक्र भी किया। पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने भी कहा कि हर क्षेत्र में न0पा0प0 का विकास कार्य चल रहा है जिसको नगर की जनता देख व महसूस कर रही है। उन्होंने लोकर्पित सड़क के काफी दिनों बाद बनने के कारणों का जिक्र करते हुए तमाम तकनीकी बातों से अवगत कराते हुए जनता से नगर पालिका परिषद का सहयोग करने की अपील के साथ ही स्वकर की दरों में 50% की कमी होने के उपरान्त आम जनता से स्वकर के घटे हुए रेट से स्वकर जमा करने की भी अपील की।उन्होनें कहा किमनोज सिन्हा द्वारा शुरू किए गए विकास कार्य को नगर पालिका द्वारा नगरीय क्षेत्र में लगातार विकास की गति को जारी रखी है। क्षेत्रीय सभासद सोमेश मोहन राय ने भी वार्ड की जनता को बधाई एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आम जनता की अपार प्यार एवं स्नेह के कारण ही हम अपने वार्ड में अधिक से अधिक कार्य करा पा रहे हैं। रामनरेशकुशवाहा, संतोष जायसवाल, विजय शंकर वर्मा, जयसूर्य भट्ट, डा0 ए0के0 राय आदि ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता व संचालन राकेश रंजन ने किया।इस अवसर पर श्री अवधेश राय (मास्टर साहब), डा0 जे0एस0 राय, विनोद राय (बाचा), योगेश सिंह, शरदअग्रवाल, जितेन्द्र सिंह, राजेश राय, सुरेन्द्र सिंह, डा0 भुवनेश्वर पाण्डेय, शिवेश राय, मोनू उपाध्याय, धर्मेश राय, शशिकान्त तिवारी, समीर राय, आशीष राय, अंकित राय, वैभव राय, शुभ्रांशु राय, सुधीर सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव, विशाल चैरसिया, सुनील राय बबलू के अलावा सभासद/प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, दिग्विजय पासवान, कमलेश बिन्द, अजय राय दारा, अनिल वर्मा, सुशील वर्मा, नन्हें खां, ओमप्रकाश वर्मा, नेहालअहमद, जयप्रकाश गुप्ता के अतिरिक्त सुरेश बिन्द, अभिनव सिंह छोटू, नन्दूकुशवाहा, नीरज कुमार मानू, अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, लाले यादव, बबलूजायसवाल, निखिल राय, हर्षित सिंह, अजय गुप्ता (सोनू), भानु केशरी, प्रमोद गुप्ता, रेणु गुप्ता, अनूप सिंह, योगेश शुक्ला, गौरव श्रीवास्तव, मन्नू तिवारी, सिंहासन कुशवाहा आदि लोग मौजूद थे।
-
मनोरंजक खेलों के बीच मनाया गया शिक्षक दिवस, दिया गया उपहार


गाजीपुर। शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में शिक्षक दिवस शालीनता पूर्वक मनाया गया। इस दौरान सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। उसके पश्चात् सभी शिक्षक क्रीड़ा मैदान में उपस्थित हुए। जहाँ म्यूज़िकल चेयर, बास्केट बॉल जैसे मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया था। म्यूज़िकल चेयर खेल के विजेता पियूष सिंह रहे। खेल समाप्त होने के बाद सभी शिक्षक पुस्तकालय में एकत्रित हुए। जहाँ उनका स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया। सर्वप्रथम डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण पुष्पा राय द्वारा किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की उप कप्तान सत्या राय ने शिक्षक दिवस पर एक भाषण प्रस्तुत किया। प्री प्राइमरी के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में मनोरंजक नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा सीनियर के विद्यार्थियों द्वारा एक कौव्वाली भी प्रस्तुत की गयी।

पुस्तकालय में ही डम्ब शिराज खेल का भी आयोजन किया गया। जिसके विजेता सामूहिक रूप से देवेंद्र प्रजापति, अशोक कुमार, प्रमोद सिंह एवं दिलीप त्रिपाठी रहे। मैनेजमेंट के द्वारा अलग अलग वर्गों के अंतर्गत विभिन्न शिक्षकों का नाम डाला गया व लाटरी के माध्यम से किसी एक शिक्षक का नाम चुन कर उपहार से सम्मानित किया गया। इस श्रेणी में सबसे शांत क्लास की कैटेगरी में नेहा कुरैशी, फ़्लूएंट इंग्लिश बोलने की कैटेगरी में रश्मि श्रीवास्तव, सबसे फिट अध्यापक की कैटेगरी में देवेंद्र प्रसाद प्रजापति को उपहार दिया गया। इसके अतिरिक्त एक और लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया। जिसके विजेता वसीमउद्दीन, मैडम ज़किया, श्रीप्रदा तिवारी व प्रधानाचार्या तस्नीम कौसर रहीं। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिया अधमी ने सभी को आशीर्वाद दिया व कहा कि एक अच्छा शिक्षक वो होता है जो अपने छात्र छात्राओं को तराश करके सूरज की तरह तेजस्वी बना दे। मैनेजमेंट की तरफ से विद्यालय के सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं व कर्मचारियों को दोपहर का भोजन कराया गया व उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सञ्चालन विद्यालय की कप्तान वर्तिका यादव ने किया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय मैनेजमेंट के प्रेसीडेंट जनाब मज़हर हुसैन, सभी शिक्षक गण व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यालय की प्रधानाचार्या तस्नीम कौसर के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।
-
माउंट लिट्रा जी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया “शिक्षक दिवस”

गुरु- शिष्य परंपरा भारत की संस्कृति का अहम और पवित्र हिस्सा है, जिसके कई स्वर्णिम उदाहरण इतिहास में दर्ज है।
गाजीपुर। गुरु शिष्य परंपरा की इस संस्कृति को और भी पवित्र बनाए रखने के लिए पूरे भारतवर्ष में भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। गुरु और शिष्य के इसी रिश्ते को और भी प्रगाढ़ करने के लिए शहर में स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में भी शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश कारकुन ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के सम्मान व मनोरंजन के लिए अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश कारकून द्वारा विद्यालय के समस्त शिक्षक – शिक्षिकाओं को उपहार एवं प्रशस्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने पूरे कार्यक्रम के लिए सभी शिक्षक शिक्षिकाओं तथा बच्चों को सधन्यवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के कक्षा बारहवीं के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा किया गया।





