Home

  • प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

    प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

    प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस
    पत्रकारों की सुरक्षा और निश्चित मानदेय की उठी पुरजोर मांग


    गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार ल में शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका मीरा राय और प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। राकेश शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
    कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलानंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पाण्डेय, दरोगा पाण्डेय सहित विभिन्न वक्ताओं ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों और पत्रकारों के हितों पर खुलकर अपनी बात रखी। वक्ताओं ने सरकार और समाज से पत्रकारों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। इसके साथ ही संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने ग्रामीण व कस्बाई पत्रकारों के आर्थिक संबल के लिए सरकार द्वारा एक निश्चित मानदेय तय किए जाने की बात पर भी विशेष जोर दिया गया।

    समारोह में प्रख्यात कवि बादशाह राही ने अपनी तीखी कविताओं और बेबाक शेर-ओ-शायरी के माध्यम से शासन और प्रशासन की कमियों को उजागर करते हुए उन्हें आईना दिखाने का काम किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
    गंभीर चर्चाओं के बीच कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का तब लगा जब प्रसिद्ध मिमिक्री आर्टिस्ट विजय शंकर मंच पर आए। उन्होंने अपनी शानदार मिमिक्री और कलात्मक प्रस्तुति से सभागार में मौजूद सभी पत्रकारों और अतिथियों को हंसने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही और पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता जगत की तमाम हस्तियों को उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महासचिव वसीम रजा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सह सचिव प्रदीप शर्मा मोनू, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, सचिव आय-व्यय सुनील गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंह, प्रभाकर सिंह, आई बी सिंह, महताब आलम, आसिफ , इक़रार, अजय , आरिफ़ वारसी, मनीष राय, राघवेंद्र, फूलचंद्र, आलोक त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव और सऊद अंसारी सहित भारी संख्या में लोग, प्रबुद्ध नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दूर-दराज से आए सभी आगंतुकों, अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

  • वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

    वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

    नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखाएगा गाजीपुर का लाल

    सब-जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए काशिमाबाद के वैषणव वर्धन सिंह का सेलेक्शन

    गाजीपुर। बेंगलुरू में आयोजित होने वाले वाले 26 वें सब-जूनियर नेशनल पैरास्विमिंग चैंपियनशिप में गाजीपुर के लाल वैष्णव वर्धन सिंह का जलवा देखने को मिलेगा। शारीरिक कमजोरियों के बावजूद अपने हौसलें और काबिलियत से प्रदेश स्तर पर कई बार नाम कमा चुके वैष्णव अब राष्ट्रीय फलक पर अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। कई राउंड के शानदार ट्रायल के बाद वैष्णव का सेलेक्शन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

    आपको बता दें कि वैष्णव कासिमाबाद के अंतर्गत मिर्जापुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता अशोक कुमार सिंह सेना में कर्नल की जिम्मेदारी निभाते हुए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में तैनात हैं। इससे पहले वे विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट डीविजन के निदेशक भी रह चुके हैं। वे दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। जहां वैष्णव राजधानी के नामी संस्कृति स्कूल में कक्षा 6 के छात्र हैं। वैष्णव को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में खासी दिलचस्पी है। इसी का परिणाम है कि वैष्णव को स्वीमिंग के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए कई बार खिताब प्राप्त हुआ है।

    नेशनल चैंपियनशिप में सेलेक्शन के बाद वैष्णव के परिवार में खुशी की लहर है। वैष्णव के करियर में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली उनकी माता श्रुतिकिर्ती सिंह ने वैष्णव की सफलता का श्रेय खुद उनके मेहनत, हौसले और अनुशासन को दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि श्रुतिकिर्ती सिंह राजधानी दिल्ली में दिव्यांग बच्चों को लिए फाउंडेशन चलाने के साथ-साथ तमाम सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रहती है। साथ ही वैष्णव की इस शानदार उपलब्धि में उनकी बहन वैष्णवी का भी बड़ा योगदान रहा है। इंटरमीडियट में पढ़ने वाली वैष्णवी अपने भाई के मनोबल को बढ़ाने के लिए लगातार उसे प्रेरित करती रहती हैं। उनका हौसला बढ़ाने के लिए हर प्रतियोगिता में उनके साथ जाया करती हैं।

    वैष्णव की इस उपलब्धि पर वैष्णव के कोच ने कहा कि ये सफलता तो सिर्फ वैष्णव के करियर की शुरूआत है। वैष्णव को अभी बहुत आगे जाना है। उन्होनें वैष्णव के साथ-साथ सभी सेलेक्टेड खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • सपाइयों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन,की यह मांग

    सपाइयों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन,की यह मांग

    सपाइयों ने डीएम को सौंपा
    ज्ञापन,की यह मांग

    गाज़ीपुर।सोमवार को समाजवादी पार्टी ने जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं,जनपद को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने एवं जनपद की अन्य समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। सदर विधानसभा के विधायक जै किशन साहू ने क्षेत्र की समस्यायों से अवगत कराते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को बताया कि जनपद में आयी बाढ़ विभिषिका एवं कम वर्षा होने के चलते जनपदवासी काफी परेशान हैं। बाढ़ एवं सूखे जैसी आपदा के चलते किसानों का जीवन संकट में है। उनकी रोजी रोटी संकट में है। बाढ़ के चलते किसानों का खेत, उसमें लगी फसल और उनका घर सब जलमग्न हो गया है। जिसके चलते उनके सामने भोजन और पशुओं के समक्ष चारे का संकट पैदा हो गया है। बाढ़ का पानी कम होने के बाद बाढ़ ग्रस्त इलाकों में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। संक्रामक रोगों से बचने के लिए इन इलाकों में दवा का छिड़काव करना जरूरी है। पशुओं को भी बीमारी से बचाने के लिए उनका टीकाकरण करना जरूरी हो गया है तथा पशुओं को चारा उपलब्ध कराने की भी जरूरत है।इस वर्ष जनपद में कम बरसात होने के कारण सूखे की स्थिति है। इसलिए किसानों के हित में जनपद को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए। इसके साथ साथ बाढ़ से हुई फसलों की नुक्सान से भरपाई हेतु किसानों को मुआवजा दिए जाने की जरूरत बताया। उन्होंने पूरे जनपद के साथ साथ खासकर बाढ़ग्रस्त इलाकों में विधुत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि बाढ़ ग्रस्त इलाकों में विधुत आपूर्ति नहीं होने से उन इलाकों के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    ज्ञापन के माध्यम से समाजवादी पार्टी ने निम्न मांग किया —
    1-जनपद को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाय ।

    2-बाढ़ से हुई फसलों के नुक्सान की भरपाई हेतु किसानों को मुआवजा दिया जाए।

    3-बाढ़ग्रस्त इलाकों में संक्रामक रोगों के खतरे से बचने के लिए तत्काल दवा का छिड़काव किया जाय।

    4-बीमारी से बचने के लिए पशुओं का टीकाकरण कराया जायें । बाढ़ ग्रस्त इलाकों में पशुओं को चारा उपलब्ध कराया जाय ।

    5-बाढग्रस्त इलाकों में तत्काल विधुत आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए।

    प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से कन्हैयालाल विश्वकर्मा,अरुण कुमार श्रीवास्तव दिनेश यादव,पवन यादव,सुभाष यादव, रामनारायन यादव,चन्द्रिका यादव, रामाशीष यादव, सदानंद यादव, राकेश यादव,बचनू प्रधान आदि शामिल थे।

  • प्रमोद वर्मा ने वृक्षारोपण कर मनाया जन्मदिन

    प्रमोद वर्मा ने वृक्षारोपण कर मनाया जन्मदिन

    जखनिया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, प्रमुख समाज सेवी प्रमोद वर्मा ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष अपना जन्मदिन वृक्षारोपण करके मनाया। उक्त अवसर पर प्रमोद वर्मा ने कहा वृक्ष धरा का गहना है। पृथ्वी की सुंदरता चारों तरफ हरियाली और फल फूल से लदे वृक्ष स्वच्छ प्रकृति से बढ़ती है। वृक्ष सांसो से लेकर दैनिक जीवन में हमेशा सहयोग करते रहते हैं। आज के आधुनिक युग में जिस प्रकार से जनसंख्या बढ़ रही है धरा पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाना नितांत आवश्यक है जिससे पर्यावरण शुद्ध रह सके। लोग अपने अनेकों उत्सव पर अनेक आयोजन करते हैं, मैं सभी से अपील करना चाहूंगा कि अपने ऐसे आयोजनों पर एक वृक्ष जरूर लगाएं जो उनके लिए जीवन पर्यंत काम आएगा। प्रमोद वर्मा के जन्मदिन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईमेल के जरिए से शुभकामना संदेश कार्ड प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री जी के प्रति प्रमोद वर्मा ने कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनको धन्यवाद और आभार प्रकट किया और कहां एक छोटे से छोटे कार्यकर्ता के लिए देश की आम जनता के लिए प्रधानमंत्री जी तत्पर रहते हैं और उनके सुख-दुख में उनका सहयोग हमेशा बना रहता है। उनके द्वारा भेजे गए शुभकामना सन्देश से अभिभूत हूँ। इस अवसर पर मन्डल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, महामंत्री पीयूष सिंह, धर्मेंद्र चौरसिया, विजय गुप्ता, प्रशांत सिंह, ओम प्रकाश दुबे, यशवंत चौहान, इंद्रेश राजभर, शिव शंकर चौहान, अजय विक्रम सिंह, मदन पांडेय, धर्मवीर राजभर, सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • स्थापित की जाएगी दुर्गा प्रतिमा, धूमधाम से मनेगा नवरात्र

    स्थापित की जाएगी दुर्गा प्रतिमा, धूमधाम से मनेगा नवरात्र

    स्थापित की जाएगी दुर्गा प्रतिमा, धूमधाम से मनेगा नवरात्र


    गाजीपुर। दुर्गा पूजा समिति ददरीघाट कॉलोनी की बैठक रविवार को मंदिर परिसर में सर्वसम्मति से की गई। इस दौरान यह तय किया गया कि इस बार मंदिर परिसर में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, साथी नवरात्र का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए पूजा समिति के अध्यक्ष शैलेश मिश्रा उर्फ सोनू, कोषाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, संरक्षक संजीव सिंह बॉबी ने संयुक्त रूप से कही। बताया कि इस बार भी नवरात्र पूजन में कलश स्थापना को लेकर बंगाल से पुजारी बुलाए जाएंगे, जो वैदिक मंत्रों के बीच कलश स्थापना कर पूजन संपन्न करायेंगे। इसे लेकर पूजा समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से भरपूर सहयोग की अपेक्षा की गई है। इसके अलावा लोगों से भी सहयोग किए जाने का आग्रह किया गया है। बताया कि कोरोना की वजह से ददरीघाटी स्थित संकटमोचन मंदिर परिसर में दुर्गा प्रतिमा स्थापित नहीं की जा रही थीं, लेकिन इस बार सर्वसम्मति से प्रतिमा स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर सभासद कमलेश श्रीवास्तव, समीर पांडेय, सुशांत श्रीवास्तव, गोपाल, विश्वास, हरीश पांडेय, मनीष पांडेय, आत्मप्रकाश राय, अभिषेक राय बबुआ, प्रिय रोहित शर्मा, रांझा चौधरी, संध्या दुबे, पूनम श्रीवास्तव, उषा श्रीवास्तव, सोनी श्रीवास्तव, मनोरमा राय, मधु कोर मंदिर के पुजारी रघु पांडेय व समस्त दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • पोषण सप्ताह पर पोषण प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

    पोषण सप्ताह पर पोषण प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

    गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत गृह विज्ञान विभाग द्वारा रविवार को पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विभाग प्रभारी नेहा कुमारी तथा साथी प्रवक्ता डॉ शिखा सिंह के निर्देशन में गृह विज्ञान की छात्राओं द्वारा आहार एवं पोषण के विभिन्न थीम जिनमें – कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन, वसा के स्रोत , एक किशोरी का आहार ( नाश्ता , लंच, डिनर ) , डायबिटीज में आहार , एनीमिया से बचाव के आहार , मासिकधर्म में खाने व न खाने योग्य पदार्थ जैसे रोचक व ज्ञानवर्धक विषयों पर स्टॉल लगाए गए। महाविद्यालय की प्राचार्य ने छात्राओं के इस प्रयास को काफी सराहा तथा सबको संतुलित आहार लेने की सलाह दी।

    पोषण प्रदर्शनी में महाविद्यालय के सम्मानित प्राध्यापकगण डॉ अमित यादव, डॉ सारिका सिंह, डॉ अनिता कुमारी, डॉ निरंजन यादव, डॉ संतन कुमार, डॉ इकलाख खान, डॉ हरेंद्र यादव, डॉ पीयूष सिंह, डॉ राजेश यादव, डॉ संगीता, डॉ दिवाकर मिश्र, डॉ सर्वेश सिंह, डॉ शशिकला जायसवाल, डॉ रामनाथ केशरवानी, डॉ गजनफर सईद डॉ ओम शिवानी एवं डॉ सुमन ने उपस्थित होकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस पोषण प्रदर्शनी द्वारा महाविद्यालय की आधिक्य छात्राएं लाभान्वित हुई।

  • एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में वार्षिक कला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

    एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में वार्षिक कला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

    एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में वार्षिक कला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

    गाज़ीपुर। महात्मा ज्योति राव फूले पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम में कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ ० कनुप्रिया ( असिस्टेण्ट प्रोफेसर कला संकाय बी ० एच ० यू ० वाराणसी ) एवं विशिष्ट अतिथि डॉ ० शारदा सिंह के सामूहिक कर कमलों द्वारा दीप प्रज्जवलन से हुआ । इस कला प्रदर्शनी में कक्षा 1 से 12 वीं तक के छात्रों ने अपनी चित्रावलियों का प्रदर्शन किया । जिसमें कला व आर्ट एण्ड काफ्ट से संबंधित कलाकृतियों में भारतमाता , आतंकवाद , स्वच्छ भारत अभियान , आजादी का अमृत महोत्सव से संबंधित चित्रावली , एम्बोस पेंटिंग , बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ एवं सर्व शिक्षा अभियान आदि प्रदर्शित की गई । इस कला प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण मोनालिसा पेंटिंग रही । इस अवसर पर विद्यालय की सह प्रबंधक संध्या कुशवाहा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया । मुख्य अतिथि ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए इस भव्य आयोजन के लिए छात्रों एवं शिक्षकों को धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा कि इस कला प्रदर्शनी में लगाई गई कलाकृतियों के माध्यम से समाज को सरलता से बदला जा सकता है । इस कलाकृतियों में जीवन की अभिव्यक्ति स्पष्ट झलकती है । विशिष्ट अतिथि डॉ शारदा सिंह ने कहा कि छात्रों की रूचि के आधार पर शिक्षा प्रदान कर उनका मानसिक विकास किया जा सकता है । इन कलाकृतियों में शिक्षा की पवित्रता दिखाई देती है । अतिथि के द्वारा राखी मेकिंग व मेहंदी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा , डॉ ० सुभाष चन्द कुशवाहा , राजीव गुप्ता , अनिल सिंह कुशवाहा , धनलक्ष्मी वर्मा , संतोष मिश्रा , दिनकर सिंह , नरेन्द्र कुशवाहा , हरि कुशवाहा एवं अन्य शिक्षकगण व छात्र उपस्थित रहे । विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुशवाहा ने मुख्य अतिथि का आभार प्रकट करते हुए इस आयोजन के लिए छात्रों एवं कला शिक्षकों के योगदान की सराहना की । कार्यक्रम का संचालन शैलेश सिंह ने किया ।

  • 5 सितम्बर को डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे सपाई

    5 सितम्बर को डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे सपाई

    गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर शनिवार को आयोजित हुई। इस बैठक में सदस्यता अभियान, नगरपालिका चुनाव और बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं सहित आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। बैठक में कार्यकर्ताओं ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों में फ़ैल रहे संक्रामक रोगों पर चिंता व्यक्त करते हुए इन इलाकों में टीकाकरण, दवा का छिड़काव करने के साथ साथ बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसलों के नुक्सान की भरपाई हेतु जिला प्रशासन से मुआवजा देने तथा पशुओं को चारा उपलब्ध कराने की भी मांग किया गया। कम वर्षा होने के कारण गाजीपुर को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की भी मांग जिला प्रशासन से की। इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका चुनाव में सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को तरजीह देने की भी मांग किया। बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर 5 सितम्बर को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का भी निर्णय लिया गया।

    इस बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि मंहगाई और बेरोज़गारी तथा जनाक्रोश और गिरती साख से जनता का ध्यान हटाने के लिए विरोधी दलों के नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराये जा रहे हैं। कहा कि जितना वक्त यह सरकार विरोधी दलों के नेताओं को तंग करने और उनसे बदला लेने में लगा रही है, उतना वक्त जनसमस्याओं को हल करने में लगाती तो देश और समाज का बहुत कुछ भला हो जाता। उन्होंने कहा कि ब्रिटानी हुकूमत हो, चाहे इंदिरा जी की तानाशाही हुकूमत, चाहे मोदी जी का दमनपूर्ण शासन समाजवादी न किसी के सामने झुकें हैं और न झुकेंगे।भाजपा सरकार यह समझती है कि उत्पीड़न और दमन करने पर समाजवादी उनके सामने घुटने टेक देंगे तो यह उनकी गलतफहमी है। दुनिया उनके सामने भले ही झुक जाये समाजवादी उनके सामने झुकने वाले नहीं। आज देश की दशा और दिशा अत्यंत दयनीय है। चारों तरफ अराजकता का बोलबाला है। मजदूर, किसान, नौजवान , व्यापारी, महिला, शिक्षक छात्र सभी पीड़ित हैं। मंदिर -मस्जिद के नाम पर देश को बांटने की साज़िश हो रही हैं। जनता के बुनियादी मुद्दों के स्थान पर झूठे एवं मनगढ़ंत मुद्दों के जाल में देशवासियों को फंसाया जा रहा है। यह सरकार पूरी तरह से जनविरोधी साबित हुई है।
    युवाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ लामबंद होने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की अग्नि वीर योजना नौजवानों के साथ धोखा है। खासकर पुर्वांचल के नौजवानों की जिनकी फौज में सबसे ज्यादा भागीदारी रहती है। उन्होंने तत्काल इस योजना को निरस्त कर फौज की पुरानी नौकरी को बहाल करने की मांग किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा बन चुकी है। इस सरकार का रवैया तानाशाही पूर्ण है। यह सरकार जनता के हित को दरकिनार कर मनमाने फैसले ले रही हैं। इस सरकार का सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा हो गया है। प्रेस भी भाजपा के पूंजीपति मित्रों के नियंत्रण में है। मीडिया अपनी जिम्मेदारी मानते हुए सरकार से सवाल नहीं कर रही है बल्कि उसके कसीदे पढ़ रही‌ है। उन्होंने कहा कि यदि इस सरकार को बेदखल नहीं किया गया तो न लोकतंत्र बचेगा न संविधान। इस दौरान सदस्यता अभियान के प्रभारी राजेश कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ताओं से जल्द से जल्द सदस्यता कांपी जमा करने की अपील किया। उन्होंने तन मन से सभी कार्यकर्ताओं से तन मन से जुटने का आह्वान किया और कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण काम है। इस कार्य में कोताही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कहा कि जितने अधिक सदस्य बनायें जायेंगे पार्टी उतनी ही बड़ी होगी। इस बैठक में दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

  • नाव हादसे में किसी को भी अपना पक्ष रखना है तो यहां करें संपर्क

    नाव हादसे में किसी को भी अपना पक्ष रखना है तो यहां करें संपर्क

    गाजीपुर। अठहठा में बीते दिनों 31 अगस्त को हुए नाव दुर्घटना में मुख्य राजस्व अधिकारी को जांच अधिकारी बनाया गया है। इसको लेकर उन्होंने बताया है कि 31 अगस्त को तहसील सेवराई अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र अठहठा में नाव पलटने से 7 लोगों की हुई मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जाचं किये जाने की कार्यवाही अधोहस्ताक्षरी द्वारा की जा रही है। उक्त के सम्बन्ध में जिस किसी व्यक्ति को मौखिक, लिखित एवं दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करना हों तो 7 सितम्बर तक के कार्य दिवस में अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकता है।

  • समाधान दिवस:466 प्रार्थना पत्रों में सिर्फ 31 का हुआ निस्तारण

    समाधान दिवस:466 प्रार्थना पत्रों में सिर्फ 31 का हुआ निस्तारण

    गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जखनियॉ में जिलाधिकारी एम. पी. सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे 156 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 13 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 466 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 31 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया।

    इसी क्रम में तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 32 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 3 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकरी अध्यक्षता में 57 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 2 का मौके पर निस्तारण किया गया। सैदपुर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 79 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 4 का निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता में 44 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 54 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 1 का निस्तारण किया गया एवं तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 44 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 3 का मौके पर निस्तारण किया गया।
    जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्काल मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराये। उन्होने लेखपालो को जमीनी विवाद, पत्थर गडढ़ी, चकरोड, पैमाइश, से सम्बन्धित प्रकरणो में एक अभियान चलाते हुए पूरी निष्पक्षता के साथ निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, डी0एफ0ओ0, उपजिलाधिकारी जखनियां एवं तहसीलदार जखनियां, क्षेत्राधिकारी भुड़कुडा, समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • एक हफ्ते तक चलेगा मातृत्व वंदना सप्ताह

    एक हफ्ते तक चलेगा मातृत्व वंदना सप्ताह

    1 से 7 सितंबर तक चलेगा मातृत्व वंदना सप्ताह

    गाजीपुर। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना जिसके तहत लाभार्थी को प्रसव से पूर्व व प्रसव के पश्चात कुल 3 किश्त में ₹5000 का लाभ दिय जाता है। इसी योजना को लेकर 1 सितंबर से 7 सितंबर तक मातृत्व वंदना सप्ताह चलाया जाने का पत्र मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अपर्णा उपाध्याय के द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजा गया है। जिसमें इन 7 दिनों में अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों के आयोजन के बारे में निर्देश दिया गया है। इस मातृत्व वंदना सप्ताह में निम्न कार्यक्रमों को सम्मिलित किया जाएगा। जिसमें गर्भवती महिलाओं को उचित आराम एवं पोषण की आवश्यकता, नियमित प्रसव पूर्ण देखभाल ,संस्थागत प्रसव, शिशु टीकाकरण के साथ ही गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

    नोडल एसीएमओ डॉ उमेश कुमार ने बताया कि मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा मातृ वंदना सप्ताह मनाए जाने का पत्र मिला है। जिसको लेकर माइक्रो प्लान बना लिया गया है और और 1 सितंबर से शुरू होने वाले इस सप्ताह में मिले निर्देश के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत भी कर दिया गया है।

    डीसीपीएम अनिल वर्मा ने बताया कि 1 सितंबर को कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराया जाना था। जिसमें मातृ शिशु राष्ट्र शक्ति के अंतर्गत मां एवं प्रथम शिशु अथवा गर्भवती महिला की सेल्फी सोशल मीडिया पर अपलोड करना। साथ में गर्भवती महिला एवं धात्री माता को सामुदायिक सहयोग सुनिश्चित करने हेतु पंचायत स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाना था। वही 2 सितंबर को योजना को लेकर ग्राम सभा में बैठक एवं योजना का वीडियो प्रदर्शन किया जाना था। 3 सितंबर को प्रसव पूर्व देखभाल हेतु कैंप का आयोजन लाभार्थियों का फार्म भरवाया जाना, डोर टू डोर सघन अभियान चलाकर पात्र लाभार्थियों से प्रपत्र आमंत्रित करना। 4 सितंबर को लाभार्थियों व उनके परिजनों के साथ बैठक करना और आवश्यकता अनुसार बैंक, डाकघर से संबंधित समस्याओं को लेकर शिविर का आयोजन करना। 5 सितंबर को विशेष अभियान चलाकर एकत्रित किए गए प्रपत्र में करेक्शन क्यू में कमी लाना । साथ ही विशेष अभियान चलाकर द्वितीय एवं तृतीय किस्त के प्रपत्र में कमी लाना। 6 सितंबर को स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता दिवस के अंतर्गत महिला सामुदायिक इवेंट का आयोजन एवं 7 सितंबर को इस कार्यक्रम के माध्यम से अभिनंदन दिवस का आयोजन करना एवं उपलब्धि हासिल करने वाले ब्लॉक को एवं उनके अधिकारियों को प्रशंसा समारोह के माध्यम से पुरस्कृत किया जाना है।

  • महामंडलेश्वर के आविर्भाव दिवस पर सिद्धपीठ पर जुटे शिष्य श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर लिया आशीर्वाद

    महामंडलेश्वर के आविर्भाव दिवस पर सिद्धपीठ पर जुटे शिष्य श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर लिया आशीर्वाद

    कृषि व ऋषि की प्रधानता को नकार रामराज्य की कल्पना भी नहीं की जा सकती

    महामंडलेश्वर के आविर्भाव दिवस पर सिद्धपीठ पर जुटे शिष्य श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन कर लिया आशीर्वाद

    गाजीपुर। जनपद स्थित सिद्धपीठ हथियाराम मठ पीठाधीश्वर व जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी महाराज का आविर्भाव दिवस हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सिद्धपीठ पर श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जन्म उत्सव के प्रति मेरा कोई उत्साह नहीं लेकिन श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करना मेरे जीवन का सौभाग्य है।
    उन्होंने कहा कि आज के दिन मुझे आप सभी श्रद्धालुओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह मेरे लिए सौभाग्य का दिन है, जिस दिन मैं आप लोगों से आशीर्वाद प्राप्त करता हूं। इस अवसर पर देश के कोने-कोने से सिद्धपीठ से जुड़े शिष्यगण उपस्थित रहे। गुरु महिमा पर प्रकाश डालते हुए श्री यति जी महाराज ने कहा कि यदि भगवान भी कुछ समय के लिए नाराज हो जाए तो आपका भला हो सकता है लेकिन शर्त यह होनी चाहिए कि आपका गुरु आपसे प्रसन्न रहे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ही एक ऐसा धर्म है जो विश्व का कल्याण हो के ध्येय वाक्य पर विश्वास करता है। भारत देश ऋषि व कृषि दो प्रथाओं को लेकर बना है। यहां की महत्ता रही है की ऋष कार्य से जहां भगवान राम के अवतार हुए वहीं कृषि कार्य से माता सीता की उत्पत्ति हुई। इस तरह से ऋषि व कृषि परंपरा के मिलन से ही भगवान राम सीता का धरती पर अवतार हुआ है। भारत राष्ट्र में कृषि व ऋषि की प्रधानता को नकारा नहीं जा सकता और बगैर इनके रामराज्य की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।
    सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर अपना 27 वां चातुर्मास महायज्ञ आयोजित कर रहे श्री यति जी महाराज ने कहा कि सिद्धपीठ की पवित्र भूमि पर चातुर्मास महायज्ञ का सौभाग्य किसी भी संत को सिद्ध बना देता है। वृद्धम्बिका देवी की कृपा से यहां के कण कण में भगवान है। लगभग 700 वर्ष प्राचीन इस तपस्थली पर सिद्धसंतों के तप का प्रकाशपुंज है जहां लकवा जैसे असाध्य रोग से ग्रसित लोग भी दर्शन पूजन कर पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने घरों को प्रस्थान करते हैं। इसी मिट्टी पर यज्ञ पूजन करना मेरे जीवन का सौभाग्य है।
    इस अवसर पर आचार्य सुरेश, डॉ आचार्य संजय,आचार्य चित्रसेन, आचार्य उपाध्याय, डॉ रत्नाकर त्रिपाठी, संत देवराहा बाबा, मानस कथाकार डॉ मंगला सिंह, गाजीपुर आरएसएस प्रचारक प्रेम सागर जी, काशी जिला प्रचारक डॉक्टर सुरेश , विभाग कार्यवाह डॉक्टर आनंद मिश्रा, विजयशंकर राय, शारदानन्द राय उर्फ लूटूर राय, वरुण सिंह, सुरेंद्र यति, कपिलदेव सिंह, राजेन्द्र सिंह, आनन्द मिश्रा, जंगीपुर विधायक वीरेन्द्र यादव, रमेश यादव, विपिन सिंह, डॉ सन्तोष यादव, डॉ रत्नाकर त्रिपाठी, अजीत सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News