-
प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस
पत्रकारों की सुरक्षा और निश्चित मानदेय की उठी पुरजोर मांग
गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार ल में शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका मीरा राय और प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। राकेश शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलानंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पाण्डेय, दरोगा पाण्डेय सहित विभिन्न वक्ताओं ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों और पत्रकारों के हितों पर खुलकर अपनी बात रखी। वक्ताओं ने सरकार और समाज से पत्रकारों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। इसके साथ ही संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने ग्रामीण व कस्बाई पत्रकारों के आर्थिक संबल के लिए सरकार द्वारा एक निश्चित मानदेय तय किए जाने की बात पर भी विशेष जोर दिया गया।
समारोह में प्रख्यात कवि बादशाह राही ने अपनी तीखी कविताओं और बेबाक शेर-ओ-शायरी के माध्यम से शासन और प्रशासन की कमियों को उजागर करते हुए उन्हें आईना दिखाने का काम किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
गंभीर चर्चाओं के बीच कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का तब लगा जब प्रसिद्ध मिमिक्री आर्टिस्ट विजय शंकर मंच पर आए। उन्होंने अपनी शानदार मिमिक्री और कलात्मक प्रस्तुति से सभागार में मौजूद सभी पत्रकारों और अतिथियों को हंसने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही और पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता जगत की तमाम हस्तियों को उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महासचिव वसीम रजा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सह सचिव प्रदीप शर्मा मोनू, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, सचिव आय-व्यय सुनील गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंह, प्रभाकर सिंह, आई बी सिंह, महताब आलम, आसिफ , इक़रार, अजय , आरिफ़ वारसी, मनीष राय, राघवेंद्र, फूलचंद्र, आलोक त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव और सऊद अंसारी सहित भारी संख्या में लोग, प्रबुद्ध नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दूर-दराज से आए सभी आगंतुकों, अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। -
वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखाएगा गाजीपुर का लाल
सब-जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए काशिमाबाद के वैषणव वर्धन सिंह का सेलेक्शन
गाजीपुर। बेंगलुरू में आयोजित होने वाले वाले 26 वें सब-जूनियर नेशनल पैरास्विमिंग चैंपियनशिप में गाजीपुर के लाल वैष्णव वर्धन सिंह का जलवा देखने को मिलेगा। शारीरिक कमजोरियों के बावजूद अपने हौसलें और काबिलियत से प्रदेश स्तर पर कई बार नाम कमा चुके वैष्णव अब राष्ट्रीय फलक पर अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। कई राउंड के शानदार ट्रायल के बाद वैष्णव का सेलेक्शन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
आपको बता दें कि वैष्णव कासिमाबाद के अंतर्गत मिर्जापुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता अशोक कुमार सिंह सेना में कर्नल की जिम्मेदारी निभाते हुए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में तैनात हैं। इससे पहले वे विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट डीविजन के निदेशक भी रह चुके हैं। वे दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। जहां वैष्णव राजधानी के नामी संस्कृति स्कूल में कक्षा 6 के छात्र हैं। वैष्णव को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में खासी दिलचस्पी है। इसी का परिणाम है कि वैष्णव को स्वीमिंग के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए कई बार खिताब प्राप्त हुआ है।
नेशनल चैंपियनशिप में सेलेक्शन के बाद वैष्णव के परिवार में खुशी की लहर है। वैष्णव के करियर में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली उनकी माता श्रुतिकिर्ती सिंह ने वैष्णव की सफलता का श्रेय खुद उनके मेहनत, हौसले और अनुशासन को दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि श्रुतिकिर्ती सिंह राजधानी दिल्ली में दिव्यांग बच्चों को लिए फाउंडेशन चलाने के साथ-साथ तमाम सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रहती है। साथ ही वैष्णव की इस शानदार उपलब्धि में उनकी बहन वैष्णवी का भी बड़ा योगदान रहा है। इंटरमीडियट में पढ़ने वाली वैष्णवी अपने भाई के मनोबल को बढ़ाने के लिए लगातार उसे प्रेरित करती रहती हैं। उनका हौसला बढ़ाने के लिए हर प्रतियोगिता में उनके साथ जाया करती हैं।
वैष्णव की इस उपलब्धि पर वैष्णव के कोच ने कहा कि ये सफलता तो सिर्फ वैष्णव के करियर की शुरूआत है। वैष्णव को अभी बहुत आगे जाना है। उन्होनें वैष्णव के साथ-साथ सभी सेलेक्टेड खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
सैकड़ों परिवारों को सीएम योगी ने दी राहत सामग्री, कहा……..


गाजीपुर। बाढ की विभिषिका को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधावर को जनपद के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर अवलोकन किया। इसके उपरान्त उन्होंने अष्ट शहीद इण्टर कालेज मुहम्मदाबाद मे पांच तहसीलो के बाढ़ से प्रभावित 350 परिवारों के लोगो मे राहत सामग्री का वितरण किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ जनपद गाजीपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग द्वारा बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पशुओं के चारे, भूसे तथा टीकाकरण, दवाओं की समुचित व्यवस्था की जाए तथा जिन ग्रामों में अभी भी बाढ का पानी है, वहां के निवासियों को सुरक्षित जगह पहुंचाने की व्यवस्था की जाए एवं पानी से घिरे गांवों के निवासियों को राहत शिविर के माध्यम से राहत पैकेट वितरित किए जाएं। उन्होंने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के प्रत्येक गाव का निरीक्षण करने तथा वहां पर्याप्त राहत व बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने बाढ़ का पानी कम होने पर स्वच्छता व सैनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान के साथ बाढ़ प्रभावितों को हर हाल में समय पर राहत समाग्री सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होने खाद्यान्न की भी पर्याप्त व्यवस्था एवं बाढ़ पीड़ितो को फूड पैकेट्स वितरित किये जाने का निर्देश दिया। मुख्य मंत्री ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जनपद में 20 अगस्त से 25 अगस्त के मध्य विभिन्न तिथियों में राजस्थान के धौलपुर बैराज से लगभग 26 लाख क्यूसेक पानी चंबल नदी में एवं माता टीला डैम से लगभग 4 लाख क्यूसेक पानी बेतवा नदी में छोड़ा गया, जिसके कारण यमुना नदी में जल स्तर बढ़ने से गंगा नदी में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है।

जनपद गाजीपुर में गंगा नदी का जल स्तर खतरे के निशान (63.105 मी0) से 3.27 मीटर अधिक होने के कारण गंगा नदी के किनारे के गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। वर्तमान में गंगा का जल स्तर 64.390 हैं। उन्होने बताया कि जनपद की 7 तहसीलों में से 5 तहसीलों के कुल 33 गांव बाढ़ प्रभावित है। 33 गांव की कुल आबादी 1,29,000 है, जिसमें 7096 परिवार बाढ़ से प्रभावित है। जनपद में बाढ़ से बचाव हेतु 218 बाढ़ चौकियों, 30 बाढ़ राहत कैम्प बनाये गये हैं। इन बाढ़ राहत कैम्पों में कुल 187 लोगों को ठहराया गया। बाढ़ राहत कैम्पों में सभी बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राशन और उनके खाने-पीने का पूर्ण प्रबन्ध किया गया है। जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुल 288 नावें लगायी गयी है। बाढ़ प्रभावित ग्रामवासियों को नावों द्वारा निःशुल्क आवागमन कराया जा रहा है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 31 गोताखोर और 178 आपदा मित्र को भी तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त फ्लड पी0 एस0 सी0 की एक कम्पनी की भी तैनाती की गयी है। जनपद में 7090 बाढ़ प्रभावित परिवारों में 5126 बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया जा चुका है और शेष को युद्धस्तर पर वितरण कराया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित ग्रामों में कुल 5084 पशु प्रभावित है। जिनमें से 1862 पशुओं को विभिन्न पशु राहत शिविरों में विस्थापित किया गया है।

बाढ़ प्रभावित गावों में पशुओं के लिए निःशुल्क भूसा का वितरण किया जा रहा है। अब तक 273 कुन्तल भूसा का वितरण कराया जा चुका है। 5211 पशुओं का टीकाकरण भी कराया गया है। बाढ़ प्रभावित सभी ग्रामों में कुल 1776 अन्त्योदय कार्ड धारक और 20,925 पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को कोटेदारों के माध्यम से 2724.12 गेहूँ और 1816.08 कुन्तल चावल का वितरण निःशुल्क कराया जा चुका है। बाढ़ प्रभावित ग्रामों में चिकित्सीय सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है। मेडिकल मोबाईल टीमें लगातार चक्रमण कर रही हैं। पर्याप्त मात्रा में एण्टी स्नैक वैनम (ए0एस0बी0) एवं एण्टी रैबिज इंजेक्शन जनपद के विभिन्न चिकित्सालयों में आरक्षित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में औसत से कम वर्षा होने के कारण कृषि एवं उद्यान विभाग को लघु एवं सीमांत किसानो के साथ-साथ अन्य किसानो को भी दलहन, तिलहन और सब्जी के बीज तत्काल निःशुल्क उपलब्ध कराने का निर्देश दिये। उन्होने कहा कि आपदा इस घड़ी में जनता जनार्दन और अपने अन्नदाता किसानो के साथ सरकार सदैव खड़ी रहेगी। मुख्यमंत्री के साथ स्वतंत्र देव सिंह जल शक्ति मंत्री, सांसद बलिया वीरेन्द्र सिंह मस्त, सदस्य विधान परिषद विशाल सिंह चंचल, अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, अलका राय, जिलाध्यक्ष भाजपा भानुप्रताप सिंह एवं अन्य पार्टी पदाधिकारी तथा मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल दीपक अग्रवाल, ए0डी0 जी0 वाराणसी रेंज रामकुमार, जिलाधिकारी एम0पी सिंह, पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे व सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
-
सहकारिता का नेटवर्क गांव गांव तक फैला है: मंत्री अन्नपूर्णा

गाजीपुर। सहकारिता का नेटवर्क बहुत बड़ा है। जो गांव गांव तक फैला है एवं गरीब से गरीब लोगों तक जुड़ा है। सहकारिता के माध्यम से जहाँ कृषि फसल की पैदावार अच्छी होगी वहीं किसानों की आय भी बढेगी। यह बात भारत सरकार की शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मंगलवार को जिला सहकारी बैंक के सभाकक्ष मे सहकारिता के लोगों के साथ बैठक मे कही।उन्होंने कहा कि सहकारिता समाज के आर्थिक समृद्धि का एक मजबूत माध्यम है और सहकार से समृद्धि सरकार का मूल उद्देश्य है। उन्होंने पूर्वर्ती सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि पुर्व की सरकारों के कार्यकाल मे कोआपरेटिव के माध्यम से पैसों का बंदरबांट होता रहा है जिसके कारण सहकारी समितियां लगातार कमजोर होती गयी। उन्होंने समिति के सदस्यों एवं डाइरेक्टरों से इफको और अमूल सहकारी समिति की चर्चा करते हुए कहा कि शासन की अपेक्षाओं के अनुरूप आप किसानों को सुविधा आपुर्ति मे इमानदारी और निष्ठा से लग कर कार्य करें सरकार का विशेष ध्यान सहकारी समितियों की ओर है।

गृहमंत्री अमित शाह की सोच है सहकारिता मजबूत हो। सहकार और सरकार एक दूसरे के पूरक है।
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सरोजेश सिंह ने कहा कि हिन्दुस्तान मे सहकारिता किसानों की पहली ऐसी संस्था है जिसके मालिक किसान है। उन्होंने कर्मचारियों के कर्मठता और इमानदारी की सराहना करते हुए उनकी प्रशंसा की।
सबके प्रति आभार धन्यवाद जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष विजय शंकर राय ने व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। बैठक मे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, सुशील उपाध्याय, ओमप्रकाश राय, सुरेश सिंह, राजेश चौहान, रामलाल सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, गोपाल राय सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण सिंह ने किया। -
मां ने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या

गाज़ीपुर।खानपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव के सामने मंगलवार की रात नौ बजे ट्रेन के सामने कूदकर मां ने बेटे और बेटी के साथ आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया। आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।गोपालापुर गांव निवासी मीरा यादव (35) पति गौतम यादव अपनी पुत्री काजल (15), पुत्र तरूण (5) और अंगद (7) को लेकर गांव के सामने औड़िहार- जौनपुर रेल ट्रैक पर पहुंची और बैठ गई।इधर देर शाम गोंदिया एक्सप्रेस को आता देख पुत्र अंगद वहां से भाग खड़ा हुआ। इधर ट्रेन से कटकर मां मीरा यादव, पुत्री काजल और तरूण की मौत हो गई। अंगद घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और शव देख बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर ट्रक चालक पति गौतम को जानकारी दी। इस संबंध में संजय मिश्रा ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में ले लिया गया है।
-
जो सीट 2019 के लोकसभा में नहीं जीत सके वो सीट 2024 के लोकसाभ में जीतेंगे: केंद्रीय मंत्री

गाजीपुर। भारत सरकार के योजनाओं का लाभ आम आदमी को पारदर्शिता के साथ बिना भेद भाव मिल रहा है। सरकार के कार्यों से हताश विपक्षी राजनीतिक दलों द्वारा जनता को दिग्भ्रमित कर राजनीति कि जा रही है। यह बात केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव मे भाजपा किन्ही कारणों वश जिन लोकसभा सीटों को नहीं जीत सकी वह सीटें भी 2024 मे भाजपा के झोली मे सरकार की उपलब्धियों तथा कार्यकर्ताओं के मेहनत के बल पर होंगी। कहा कि आज देश का कोई ऐसा व्यक्ति नही है जो भाजपा सरकार के योजनाओं का लाभ न लिया हो। भाजपा के आई टी व सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के यह कार्यकर्ता जनता और संगठन के सामंजस्य स्थापित करने मे बहुत बड़ी भूमिका का निर्वहन करते है। सरकार ने समाज के हर वर्ग को सुरक्षा का आभास कराया तथा सांस्कृतिक धरोहर की बात करे तो एक बहुत बडा परिवर्तन हुआ है।

प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व मे देश.प्रदेश लगातार समृद्धि की ओर अग्रसर है। लोकसभा प्रभारी सुशील उपाध्याय ने सबके प्रति धन्यवाद आभार प्रकट किया तथा लोक सभा संयोजक कृष्णबिहारी राय ने बैठक वृत्त लिया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों को पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह तथा संचालन अवधेश राजभर ने किया। बैठक मे शिवपुजन राम, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, पंकज सिंह चंचल, डा मूराहु राजभर, प्रो शोभनाथ यादव, विनोद अग्रवाल, श्यामराज तिवारी, अखिलेश सिंह, सोमारू चौहान, राजेश भारद्वाज, अच्छे लाल गुप्ता, शैलेष राम, संकठा मिश्रा, शशिकान्त शर्मा, अमरेश गुप्ता, कार्तिक गुप्ता, दीपक सिंह, सरोज मिश्रा, लालसा भारद्वाज सहित सभी मंडल अध्यक्ष और आई टी शोसल मीडिया के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। -
मुख्तार अंसारी के करीबी चंदा की करोडों की संपत्ति कुर्क

मुख्तार अंसारी के करीबी चंदा की करोडों की संपत्ति कुर्क

गाजीपुर। मंगलवार को मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सदर रोड पर स्थित मुख्तार के सहयोगी जफर उर्फ चंदा की करोड़ों की भूमि को मुनादी के बीच कुर्क की गई।एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ लगातार गैंगस्टर एक्ट के मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं। लगातार धारा 14 (1) की कार्रवाई हो रही है। आज आईएस 191 गैंग के लीडर के मुख्तार के सहयोगी जफर उर्फ चंदा की मुहम्मदाबाद सदर रोड पर स्थित भूमि को जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में गैंगस्टर की धारा 14 (1) के तहत मुनादी के बीच कुर्क करने की कार्रवाई की गई। यह जमीन मुख्तार अंसारी ने अपने करीबी जफर चंदा के नाम थी।एसपी ने बताया कि चंदा के खिलाफ लगभग एक दर्जन ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है। बाराबंकी में भी इसके खिलाफ गैंगस्टर एक मुकदमा भी पंजीकृत है। कुर्क की गई भूमि की बाजारू मूल्य 4 करोड़ 20 लाख है।
-
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंची मंत्री अन्नपूर्णा, दी राहत सामग्री

गाजीपुर। गंगा के रौद्र रूप एवं बढ़ते जल स्तर को देखते हुए भारत सरकार की राज्य मंत्री शिक्षा अन्नपूर्णा देवी ने विकास खण्ड सदर के बाढ प्रभावित क्षेत्र बयेपुर देवकली का मगंलवार को स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया तथा लोगो से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान बाढ से प्रभावित लोगो में राहत सामग्री का वितरण भी किया। जिसमें 10 किलो आटा, 10 किलो आलू, 10 किलो चावल, 05 किलो लाई, 02 किलो अरहर दाल, 02 किलो भुना चना, 1 लीटर रीफाईन , 250-250 ग्राग हल्दी, धनिया, मिर्च, सब्जी मसाला, 01 पैकेट नमक, 1 किलो गुड़, 1 पैकेट मोमबत्ती, 10 पैकेट बिस्कुट, 01 पैकेट माचीस, तथा 02 नग साबुन का वितरण किया गया।
मंत्री ने सुबह 9 बजे सदर ब्लाक क्षेत्र के बयेपुर देवकली स्थित गंगादास बाबा आश्रम पहुचकर बाढ से प्रभावित लोगो से मिलकर उन्हे आपदा की इस घड़ी मे हिम्मत से काम लेते हुए अपने तथा अपने परिवारो को सुरक्षित स्थानो पर रहने तथा जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये राहत शिविरो में जाने की अपील की। उन्होने कहा कि बाढ से प्रभावित लोगो को सुरक्षित रखने तथा उन्हे पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने हेतु प्रदेश एवं केन्द्र सरकार कृत संकल्पित है। भारत सरकार के निर्देश पर आपकी सेवार्थ हेतु यहां आयी हूॅ। आपदा की इस घड़ी में आपकी हर सम्भव मदद की जायेगी। किसी को कोई भी समस्या है तो उसे अवश्य अवगत कराईये। उन्होने पशुओ को सुरक्षित स्थानो एंव गो-आश्रय स्थलो पर ले जाने तथा उनके लिए चारा, पानी की व्यवस्था हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया।

जिलाधिकारी एम पी सिंह ने लोगो को किसी प्रकार की समस्या होने पर सम्बन्धित ग्राम प्रधान, सचिव, लेखपाल को अवगत कराते हुए जनपद स्तर पर संचालित कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है जिसका तत्काल समाधान किया जायेगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा एस पी सिटी गोपी नाथ सोनी, तहसीलदार सदर, खण्ड विकास अधिकारी सदर, जिलाध्यक्ष भाजपा भानु प्रताप सिंह एवं अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

-
गाजीपुर की महिला वर्ग ने जीता “पूर्वांचल श्री” का खिताब

गाजीपुर ने महिला वर्ग में, तो चंदौली ने पुरुष वर्ग में जीता “पूर्वांचल श्री” का खिताब
गाजीपुर। जिला ओलंपिक संघ एवं जिला भारोत्तोलन संघ गाजीपुर के तत्वावधान में आयोजित “पूर्वांचल श्री” वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता गाजीपुर जिले में खेल दिवस पर संपन्न हुई। इसमें ओवरऑल पुरुष चैंपियनशिप का खिताब चंदौली और महिला चैंपियनशिप का खिताब गाजीपुर ने जीता। गाजीपुर में आयोजित इस चैंपियनशिप में पूर्वांचल के नामी-गिरामी भारोत्तोलकों सहित लगभग 200 महिलाएं और पुरुष खिलाड़ी व ऑफिशियल्स ने प्रतिभाग किया। पूर्वान्ह 8:00 बजे से प्रारंभ होकर यह प्रतियोगिता रात 12:30 बजे तक चलती रही। इसमें पूर्वांचल के तमाम भारोत्तोलकों ने अपने दमखम का पुरजोर प्रदर्शन किया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रमुख समाजसेवी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विवेक सिंह शम्मी ने फीता काटकर किया।

इसके बाद उन्होंने ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में जनपद के लोकप्रिय खेल हस्ती एवं समाजसेवी महेश प्रताप सिंह रहे। जहां उन्होंने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों सहित तमाम खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। समारोह की अध्यक्षता जनार्दन शर्मा ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवम जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव अमित राय रिंकू तथा संचालन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरविंद शर्मा ने किया। जिला भारोत्तोलन संघ के महेश प्रताप सिंह ने खेलों में किए गए योगदान के लिए उनका विशेष सम्मान करते हुए अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिला ओलंपिक संघ एवं जिला भारोत्तोलन संघ के साथ ही जनपद के तमाम विशिष्ट जन उपस्थित रहे। ओलंपिक संघ ने विशिष्ट अतिथियों की श्रेणी में श्री सानंद सिंह, सुधीर प्रधान, डा आरपी सिंह, एडवोकेट श्याम सुंदर अग्रवाल, विजय शंकर राय, कबड्डी संघ के सचिव अकरम, फिरोज आलम खां, बावनो दोनवार भूमिहार सभा के सम्मानित अतिथि को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में संघ के पदाधिकारी संदीप अग्रवाल, मनोज सिंह, विनय सिंह, मोहित श्रीवास्तव, संजीव सिंह, बृजेश सिंह, पुनीत सिंघल, अमित सैनी, एबादुर्रहमान, प्रशांत राय, वीरेंद्र कुमार विकाश सिंह आदि ने विजयी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
-
राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मेजर ध्यान चंद जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सोमवार को बुद्धा स्टेडियम छावनी लाइन में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस खेल में 100 मीटर दौड़ में अमित यादव प्रथम, साजिद अली द्वितीय तथा सुमित गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में अमित यादव प्रथम, सुमित द्वितीय तथा श्याम जीत सिंह यादव तृतीय रहे। नींबू दौड़ में श्वेता ने प्रथम, रागिनी द्वितीय तथा जागृति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जलेबी दौड़ में जहां बालक वर्ग में पवन कुमार प्रथम, आदित्य द्वितीय, प्रियांशु तृतीय रहे वहीं बालिका वर्ग में जागृति प्रथम प्रतिभा द्वितीय रेशमी तृतीय स्थान पर रही। वालीबाल प्रतियोगिता में शैलेंद्र की टीम विजेता तथा अमित की टीम उपविजेता रही। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी कपिल देव ने कहा कि मेजर ध्यानचंद जैसी खिलाड़ी युगो में एक पैदा होते हैं। उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता है। वह भारत के लिए ओलंपिक में तीन स्वर्ण पदक लाकर पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किए थे। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी युवा मंडलों ने उनके जन्मदिवस पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया। निर्णायक मंडल में अनिल कुमार, शाहिद अली, अमित, दिनेश कुमार एवं एन कुमार का सहयोग सराहनीय रहा। बृजेश कुमार श्रीवास्तव डीपीओ, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद, चंदन पटेल, खुशबू वर्मा एनवाईवी आदि उपस्थित रहे। अंत में सभी के प्रति स्टेडियम के प्रबंधक बीएम कुशवाहा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

-
प्राचार्य के निर्णय से छात्रों में हर्ष

गाजीपुर। पीजी कॉलेज स्थित अशोक वाटिका में पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में सोमवार को छात्रों एवं छात्र नेताओं की एक बैठक की गयी। जिसमें पीजी कॉलेज के प्राचार्य द्वारा छात्रों को हो रही समस्या व मांग को देखते हुए आनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया लागू करने का निर्णय लिया गया। प्राचार्य के इस निर्णय से छात्रों में हर्ष का माहौल व्याप्त है। इस मौके पर दीपक उपाध्याय ने कहा कि प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा निरंतर छात्रों कि समस्याओं का एक-एक कर निस्तारण करना व आनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया लागू करना यह पारदर्शी व्यवस्था छात्रों के हित में दूरगामी व अच्छी सोच को उजागर करता है। इससे छात्रों को काफी सुविधा मिलेगी। अमन यादव ने कहा कि आनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया का जो निर्णय प्राचार्य द्वारा लिया गया है वह बहुत ही सोच समझ के साथ परिस्थितियों को देखकर हुआ है, इस निर्णय से तमाम प्रकार कि जो धांधली होती रही है और अच्छे व प्रतिभावान छात्रों के प्रतिभा का हनन होता रहा है, वह अब बंद होगा और योग्य छात्रों का ही प्रवेश होगा। जिसका हम सभी तहे दिल से स्वागत करते हैं।

अरमान खान ने कहा कि अब किसी भी छात्र-छात्राओं को कालेज प्रशासन या किसी व्यक्ति विशेष का अपने प्रवेश हेतु चक्कर नहीं काटना पड़ेगा, बल्कि चक्कर काटने कि जगह अपनी योग्यता व शिक्षा का विकास करना होगा जो एक गौरव भरा जिले के विकास का निर्णय है। दीपक कुमार ने कहा कि जिले की पहचान बनाने वाला यह महाविद्यालय अब प्राचार्य के आनलाइन काउंसलिंग के निर्णय से अच्छे छात्रों का ही बीएचयू के समान चयन करेगा और शिक्षा के क्षेत्र में जो कमियां रही उसे दूर कर देश व प्रदेश स्तर पर अपना व गाजीपुर जिले का कीर्ती पताका भविष्य में लहराकर गौरव को बढ़ाने का कार्य करेगा। अंत में सभी छात्रों ने प्राचार्य के आनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया का एक स्वर के साथ स्वागत करते हुए बैठक को समाप्त कर प्राचार्य से मुलाकात कर इस निर्णय के प्रति आभार स्वरूप उन्हें बुके भेंट कर एक-दूसरे का मुंह मिठा कराया और कहा कि हम छात्र व छात्रनेता आपके इस अच्छे निर्णय के प्रति सदा आभारी रहेंगे। इस मौके पर प्रवीण पाण्डेय, देव जोशी, विकास खरवार, सोनू यादव, प्रमोद, निखिल सिंह, सुजीत प्रजापति, राजू पाण्डेय, अरमान खान, ओम दूबे, अतिथि सिंह, अयान खान, सूरज चौबे, दीपक कुमार, शिवम पाण्डेय, अयान, निखिल जोशी मौजूद थे।
-
दिल्ली में 4 सितंबर को महंगाई के खिलाफ कांग्रेस करेंगी रैली

दिल्ली में 4 सितंबर को महंगाई के खिलाफ कांग्रेस करेंगी रैली

गाज़ीपुर। कांग्रेस की महंगाई पर हल्ला बोल रैली 4 सितंबर को नई दिल्ली रामलीला मैदान में होगा। इस रैली के लिए हाई कमान से मिले दिशा निर्देशन के अनुरूप जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में दिल्ली में हल्ला-बोल रैली को लेकर कैंप कार्यालय पूर्व सांसद जैनुल बशर के रजदेपुर आवास पर बैठक की।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आम आदमी के हितों को ध्यान में रखकर कांग्रेस पार्टी द्वारा महंगाई बेरोजगारी पर हल्ला बोल रैली का आयोजन 4 सितंबर को दिल्ली में किया जा रहा है। जिसकी तैयारी के लिए जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी के साथ ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष व समस्त फ्रंटल अध्यक्ष व प्रमुख कॉंग्रेस जन बैठक में उपस्थित रहे।
महंगाई पर हल्ला-बोल, दिल्ली चलो रैली कार्यक्रम के तहत बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की भ्रष्ट नीतियों के चलते महंगाई चरम पर हैं आम आदमी परेशान है जबकि पूंजीपति सरकार की मदद से चौगुना मुनाफा कमा रहे हैं। इसलिए आम आदमी की परेशानियों को ध्यान में रखकर शीर्ष नेतृत्व ने 4 सितंबर को दिल्ली में हल्ला-बोल कार्यक्रम निश्चित किया है जिसमें हम सभी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली पहुचकर महंगाई के खिलाफ हल्ला बोलना है। एवं हमारे गाजीपुर के जनता बाढ़ से परेशान है ऐसे में हम जिला शासन एवं प्रशासन से मांग करते हैं कि उन्हें भोजन रहने एवं उनके पशुओं के चारे की व्यवस्था तत्काल कराएं। पूर्व प्रदेश सचिव रवि कांत राय ने कहा कि महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली में गाजीपुर से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता चलेंगे अब जनता महंगाई से उब चुकी है , यह रैली ऐतिहासिक होने जा रही है ।
वहीं पूर्व अध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने बीजेपी सरकार को पूंजीपतियों की सरकार बताते हुए कहा कि देश के कुछ पूंजीपतियों को ये सरकार फायदा पहुंचाने के लिए देश को महंगाई के मुंह में झोंक दी है, आम आदमी के घर की रसोई महंगी हो गई है, गरीब के साथ देश का हर मध्यमवर्गीय परेशान है। इसलिए इस सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हम सबको एकजुट होकर दिल्ली चलना है और कांग्रेस के नेतृत्व में महंगाई पर हल्ला बोलना है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से लाल साहब यादव, राजीव सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव,चंद्रिका सिंह, सैयद इबरतुल्लाह, ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना, सतीश उपाध्याय,आशुतोष गुप्ता ,राजेश गुप्ता, संदीप विश्वकर्मा ,महबूब निशा ,रेनू भारती,शबीहूल, आदिल अख्तर , अवधेश भारती, विद्याधर पांडे, जितेंद्र कुमार बिंद, जितेंद्र कुमार यादव ,कैलाशपति कुशवाहा, नसीम अख्तर, रतन तिवारी,गयासुद्दीन अंसारी, फैजु उल हक अंसारी, डॉक्टर सुमेर कुशवाहा,अंजर शमीम, विनोद कुमार सिंह, अमरनाथ यादव ,अखिलेश यादव,शुकुरूल्लाह वारसी, श्याम नारायण कुशवाहा जय प्रकाश चौरसिया संतोष संतोष यादव संजय कुमार गुप्ता डॉक्टर जाफर अवधेश पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।





