Home

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

    प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

    प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस
    पत्रकारों की सुरक्षा और निश्चित मानदेय की उठी पुरजोर मांग


    गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार ल में शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका मीरा राय और प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। राकेश शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
    कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलानंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पाण्डेय, दरोगा पाण्डेय सहित विभिन्न वक्ताओं ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों और पत्रकारों के हितों पर खुलकर अपनी बात रखी। वक्ताओं ने सरकार और समाज से पत्रकारों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। इसके साथ ही संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने ग्रामीण व कस्बाई पत्रकारों के आर्थिक संबल के लिए सरकार द्वारा एक निश्चित मानदेय तय किए जाने की बात पर भी विशेष जोर दिया गया।

    समारोह में प्रख्यात कवि बादशाह राही ने अपनी तीखी कविताओं और बेबाक शेर-ओ-शायरी के माध्यम से शासन और प्रशासन की कमियों को उजागर करते हुए उन्हें आईना दिखाने का काम किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
    गंभीर चर्चाओं के बीच कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का तब लगा जब प्रसिद्ध मिमिक्री आर्टिस्ट विजय शंकर मंच पर आए। उन्होंने अपनी शानदार मिमिक्री और कलात्मक प्रस्तुति से सभागार में मौजूद सभी पत्रकारों और अतिथियों को हंसने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही और पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता जगत की तमाम हस्तियों को उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महासचिव वसीम रजा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सह सचिव प्रदीप शर्मा मोनू, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, सचिव आय-व्यय सुनील गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंह, प्रभाकर सिंह, आई बी सिंह, महताब आलम, आसिफ , इक़रार, अजय , आरिफ़ वारसी, मनीष राय, राघवेंद्र, फूलचंद्र, आलोक त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव और सऊद अंसारी सहित भारी संख्या में लोग, प्रबुद्ध नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दूर-दराज से आए सभी आगंतुकों, अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

  • वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

    वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

    नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखाएगा गाजीपुर का लाल

    सब-जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए काशिमाबाद के वैषणव वर्धन सिंह का सेलेक्शन

    गाजीपुर। बेंगलुरू में आयोजित होने वाले वाले 26 वें सब-जूनियर नेशनल पैरास्विमिंग चैंपियनशिप में गाजीपुर के लाल वैष्णव वर्धन सिंह का जलवा देखने को मिलेगा। शारीरिक कमजोरियों के बावजूद अपने हौसलें और काबिलियत से प्रदेश स्तर पर कई बार नाम कमा चुके वैष्णव अब राष्ट्रीय फलक पर अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। कई राउंड के शानदार ट्रायल के बाद वैष्णव का सेलेक्शन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

    आपको बता दें कि वैष्णव कासिमाबाद के अंतर्गत मिर्जापुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता अशोक कुमार सिंह सेना में कर्नल की जिम्मेदारी निभाते हुए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में तैनात हैं। इससे पहले वे विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट डीविजन के निदेशक भी रह चुके हैं। वे दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। जहां वैष्णव राजधानी के नामी संस्कृति स्कूल में कक्षा 6 के छात्र हैं। वैष्णव को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में खासी दिलचस्पी है। इसी का परिणाम है कि वैष्णव को स्वीमिंग के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए कई बार खिताब प्राप्त हुआ है।

    नेशनल चैंपियनशिप में सेलेक्शन के बाद वैष्णव के परिवार में खुशी की लहर है। वैष्णव के करियर में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली उनकी माता श्रुतिकिर्ती सिंह ने वैष्णव की सफलता का श्रेय खुद उनके मेहनत, हौसले और अनुशासन को दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि श्रुतिकिर्ती सिंह राजधानी दिल्ली में दिव्यांग बच्चों को लिए फाउंडेशन चलाने के साथ-साथ तमाम सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रहती है। साथ ही वैष्णव की इस शानदार उपलब्धि में उनकी बहन वैष्णवी का भी बड़ा योगदान रहा है। इंटरमीडियट में पढ़ने वाली वैष्णवी अपने भाई के मनोबल को बढ़ाने के लिए लगातार उसे प्रेरित करती रहती हैं। उनका हौसला बढ़ाने के लिए हर प्रतियोगिता में उनके साथ जाया करती हैं।

    वैष्णव की इस उपलब्धि पर वैष्णव के कोच ने कहा कि ये सफलता तो सिर्फ वैष्णव के करियर की शुरूआत है। वैष्णव को अभी बहुत आगे जाना है। उन्होनें वैष्णव के साथ-साथ सभी सेलेक्टेड खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • लावारिसों के वारिस को किया गया सम्मानित

    लावारिसों के वारिस को किया गया सम्मानित

    गाजीपुर। सम्यक युवा मंच द्वारा अयोजित मेजर ध्यानचंद सम्यक युवा सम्मेलन कार्यक्रम में लावारिश शव का पोस्टमॉर्टम, दाहसंस्कार, लावारिश घायल लोगो को अस्पताल मे भर्ती कराकर इलाज कराने के बाद उनके घर भेजवाने वाले एवं असहाय लाचार लोगों के लिए रक्तदान करने जैसे सराहनीय कार्य करने के लिए युवा समाजसेवी कुँवर विरेन्द्र सिंह को सम्मानित किया गया। जिसमे कुँवर विरेन्द्र ने अपने साथ पोस्टमॉर्टम हाऊस पर कार्यरत सूरज पुत्र चंद्रशेखर, श्मशानघाट के सहयोगी कृष्ण कुमार, अभिषेक, जामुन, प्रदीप एवं भोले नाथ को भी सम्मानित कराया। इस सम्मान के बाद वीरेंद्र ने आयोजक अच्छेलाल कुशवाहा सहित पूरे सम्यक युवा मंच परिवार का आभार प्रकट किया।

  • बाढ़ पीड़ितों को डीएम ने दी राहत सामाग्री, कहा……

    बाढ़ पीड़ितों को डीएम ने दी राहत सामाग्री, कहा……

    गाजीपुर। जनपद मे गंगा के बढ़ते रौद्र रूप एवं बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को सैदपुर क्षेत्र के ग्राम गौरहट एवं ग्राम पंचायत तेतारपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाढ के कारण ग्राम पंचायत तेतारपुर में नॉव के माध्यम से बाढ़ से प्रभावित घरो के लोगो को राहत समाग्री दी। इस दौरान उन्होंने वहा उपस्थित लोगो की व्यथा सूनी और हाल जाना। जिसपर जिलाधिकारी ने हर सुविधा उपलब्ध मुहैया कराने का लोगों को आश्वासन दिया और कहा कि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नही होने देगे।

  • कांटे की टक्कर में विनोद पांडे बने अध्यक्ष

    कांटे की टक्कर में विनोद पांडे बने अध्यक्ष

    कांटे की टक्कर में विनोद पांडे बने अध्यक्ष

    गाज़ीपुर। गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन की निर्वाचन प्रक्रिया अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार एसोसिएशन के कार्यालय पर रविवार को संपन्न हुई। चुनाव अधिकारियों के निर्देशन में सम्मानित सदस्यों के सहयोग से चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। चुनावोपरान्त हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार पाण्डेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सूर्यवीर सिंह को 02 मतों से पराजित किया। मतगणना के अनुसार विनोद कुमार पांडेय को 39 मत तथा सूर्यवीर सिंह को 37 मत प्राप्त हुए।उपाध्यक्ष के दो पदों पर हुई मतगणना में अभिषेक कुमार सिंह को 53 मत, शिव प्रताप तिवारी भोलू को 42 मत तथा शिवेश कुमार पाण्डेय पंकज को 48 मत प्राप्त हुआ। प्राप्त मतों के आधार पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक कुमार सिंह तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिवेश कुमार पाण्डेय को विजयी घोषित किया गया। इसी प्रकार महामंत्री पद के लिए हुई मतगणना के अनुसार देवव्रत विश्वकर्मा को 43 मत तथा पवन कुमार श्रीवास्तव को 33 मत प्राप्त हुए। प्राप्त मतों के आधार पर देवव्रत विश्वकर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन कुमार श्रीवास्तव को 10 मतों से मात दी है। कोषाध्यक्ष पद पर मात्र एक उम्मीदवार श्री इंद्रासन यादव रहे जो निर्विरोध विजयी घोषित किए जाते हैं।एसोसिएशन के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव के निर्देशन में संपन्न चुनाव में चुनाव अधिकारी डॉ.ए.के. राय, आशुतोष त्रिपाठी, दुर्विजय सिंह तथा शिवकुमार ने अपनी भूमिका का निर्वहन सुचारू रूप से किया। चुनाव सकुशल संपन्न होने पर संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने चुनाव अधिकारियों सहित सभी पदाधिकारियों व सम्मानित सदस्यों को उनके सहयोग हेतु आभार ज्ञापित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

  • काम की धीमी प्रगति पर मंत्री नाराज

    काम की धीमी प्रगति पर मंत्री नाराज

    गाजीपुर। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश संदीप सिंह ने विकास भवन सभागार में शनिवार को अधिकारियों संग विकास एवं निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक ली। जिलाधिकारी एम पी सिंह ने जनपद के विकास के लिए विभिन्न विभागो के माध्यम से कराए जा रहे विकास एवं निर्माण कार्याे की विस्तृत रूप रेखा मंत्री जी के सम्मुख प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया।

    बैठक के दौरान मंत्री ने मेडिकल कालेज , जिला चिकित्सालय पुरूष, महिला चिकित्सालय,नई सड़को के निर्माण,सड़को के चौड़ीकरण एव सुन्दरीकरण,नरियांव एवं बारा में पानी टंकी निर्माण, सीवरेज प्लाट फेज-1 एवं फेज-2, ताजपुर कुर्रा, कासिमाबाद गोड़उर में आई टी आई भवन निर्माण, सिखड़ी , परसा में अग्निशमन केन्द्र निर्माण एंव अन्य निर्माण कार्य के साथ पेयजल योजना, नमामी गंगे, अमृत योजना, बाढ प्रभावित क्षेत्रो के समस्या एंव समाधान, सिचाई , पशुपालन, राशन कार्ड , कृषि , किसान सम्मान निधि, प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना, उर्जा, एक जनपद एक उत्पाद, सामुहिक विवाह योजना, छात्रवृत्रि, पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, स्वास्थ्य विभाग, डूडा, श्रम विभाग, सेवायोजन, पर्यटन एवं अन्य लाभपरक विभागीय योजनाओ की विस्तारपूर्वक समीक्षा की।
    समीक्षा के दौरान मंत्री ने निर्देश दिया कि जिन-जिन विभागो द्वारा कराये जा रहे कार्य अभी बाकी है उससे जनता को लाभान्वित कराने के लिए पूर्ण कराना अति आवश्यक है। उन्होने कहा कि जो भी कार्य किया जा रहा है उससे जनता को कितना लाभ होगा उस पर फोकस करने की जरूरत है। सरकार के द्वारा इसका बराबर प्रयास किया जा रहा है। उन्होने कहा कि विकास कार्य के लिए सरकार की तरफ से अधिकारियो को खुली छूट है। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रो में बिना किसी सरकारी दबाव के निष्पक्ष होकर सही कार्य करने की पूरी छूट है। लेकिन इसके बाद भी यदि आमजन को आपके कार्य के प्रति असंतोष व्याप्त रहे और लोगो की समस्या अभी भी बरकरार रहे तो कही न कही जहां हम कार्य कर रहे है, वहा एक प्रतिशत की दुविधा है। उन्होने कहा कि पीड़ित व्यक्तियो की समस्याओ को समय रहते निस्तारित नही किया गया तो उसकी समस्याएॅ दिन पर दिन बढती चली जाती है। उसकी समस्या कभी खत्म नही होती। उन्होने तहसील स्तरीय समस्याएॅ चाहे वह पैमाईश या अन्य समस्या हो उसे समय से निस्तारित करने का निर्देश दिया । उन्होने कहा कि अधिकारियो के लिए अच्छे कार्य करने का माहौल इस सरकार के अलावा अन्य दूसरे सरकार मे नही मिलेगा इसलिए उन्होने अधिकारी को पूरी निष्ठा , लगन, ईमानदारी के साथ निष्पक्ष होकर पूरी पारदर्शिता के साथ शिकायतो का निस्तारण करने का निर्देश दिया। मंत्री संदीप सिंह ने निर्माणाधीन 100 बेड महिला जिला चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य का जायजा लिया । निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम ईकाई बलिया को मजदूरो की संख्या बढाते हुए मानक के अनुरूप गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया । तत्पश्चात संचालित महिला चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया। जहां उन्होने महिला रोगियो एवं उनके परिजनो से पूछ ताछ एवं सी एम एस से दवाईयो की उपलब्धता की जानकारी ली।इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    गाजीपुर।शुक्रवार को बरेसर पुलिस ने सहजतपुर पुलिया के पास से तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से गांजा बरामद किया।
    मालूम हो कि बरेसर थाना के उपनिरीक्षक गजेंद्र राय हमराहियों के साथ रात में भ्रमण कर रहे थे। इसी बीच सहजतपुर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्कर स्थानीय थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी जोगी है। उसके पास से 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा, कां अशोक कुमार, कां प्रशांत व कां प्रेमनरायण शामिल थे।

  • 28 अगस्त को होगा मेहंदी प्रतियोगिता

    28 अगस्त को होगा मेहंदी प्रतियोगिता

    28 अगस्त को होगा मेहंदी प्रतियोगिता

    गाज़ीपुर।वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय मेहँदी प्रतियोगिता का आयोजन 28 अगस्त रविवार को प्रातः 10 बजे एवरग्रीन पब्लिक स्कूल मिरनपुर में किया गया है Iइस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से स्नातकोत्तर तक की छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में क्रमशः कनिष्ठ वर्ग, ज्येष्ठ वर्ग तथा वरिष्ठ वर्ग में आयोजित की जायेगी Iइस प्रतियोगिता में छात्रों को अपना हुनर दिखाने के लिए दो घंटा समय निर्धारित किया गया है I प्रतियोगिता का निर्णय क्लब द्वारा निर्धारित तीन सदस्यी निर्णायक मंडल सदस्य द्वारा कार्यक्रम स्थल पर ही किया जाएगा I प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा प्रशंसित स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को क्लब द्वारा आयोजित किए जाने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी वेलफेयर क्लब अध्यक्ष शरद वर्मा ने दी।

  • मंत्रियों ने किया बाढ़ क्षेत्रों का दौरा,सुनी समस्याएं

    मंत्रियों ने किया बाढ़ क्षेत्रों का दौरा,सुनी समस्याएं

    मंत्रियों ने किया बाढ़ क्षेत्रों का दौरा,सुनी समस्याएं

    गाजीपुर। विधानसभा के करंडा बाढ प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने लखचंनपुर सोल्हनपुर से नाव द्वारा गंगा नदी मे दो नावों पर सवार होकर गद्दोगाड़ा, महबलपुर,से तुलसीपुर शिवपुजन बाबा धाम तक निरीक्षण कर कटान एवं  बाढ से प्रभावित लोगों की क्षतिग्रस्त फसलों एव गांवों का अवलोकन किया। शिवपुजन बाबा धाम पर बाढ पीडितों की समस्याओं को सूना और उपस्थित ग्रामीणो से सलाह ली। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बाढ प्रभावित क्षेत्रों के लोग सदभाव के साथ सदैव एक दूसरे की मदद के लिए तैयार एवं तत्पर रहे तथा अपने  स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता के साथ विशेष ध्यान रखें।

    घर का बना ताजा भोजन ही खाएं और बच्चों को फास्ट फूड से दूर रखे। उन्होने बाढ कटान से बचने के लिए स्थानीय लोगों से सुझाव भी मांगा तथा कटान रोकने के लिए.कहा कि सरकार द्वारा कटान को नयी तकनीकी से रोकने का प्रयास किया जा रहा है।बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने बाढ पीड़ितो से कहा कि अभी दो तीन दिनों तक बाढ़ का पानी बढेगा,इसलिए सतर्क और बचकर रहने की जरूरत है। बच्चों की सख्त चौकसी कर उन्हें बाढ के पानी मे जाने से रोका जाए यह अभिभावकों की बड़ी जिम्मेदारी है। मंत्री ने कहा कि आपकी सारी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जायेगा । मुख्यमंत्री जी ने आप सभी के समस्याओं से अवगत होने के लिए हमे यहां भेजा है।
    इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक रोहन पी0बौत्रे, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता,अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी हरगोविन्द सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, तहसीलदार सदर, अधि0 अभि0 देवकली पंम्प नहर कैनाल, एवं अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी , जिलाध्यक्ष भाजपा भानूप्रताप सिंह, ओमप्रकाश राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, आनन्द सिंह,आदि  उपस्थित रहे।

     

  • डीएम ने किया बाढ़ क्षेत्रों का निरीक्षण,दिया निर्देश

    डीएम ने किया बाढ़ क्षेत्रों का निरीक्षण,दिया निर्देश

    गाजीपुर। गंगा के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को मुहम्मदाबाद तहसील अन्तर्गत ग्राम गौसपुर, सेमरा, शेरपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ प्रभावित गॉव के लेखपाल व अन्य ग्राम स्तरीय अधिकारी बाढ़ प्रभावित अपने गॉव में ही भ्रमणशील करते रहें।

    बाढ़ से होने वाले नुकसान पर पैनी नजर रखते हुए तत्काल सर्वे सुनिश्चित करें, साथ ही जिलाधिकारी ने सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित ग्रामो में बाढ़ राहत से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाओ की तैयारियां रखते हुए स्वयं भी निगरानी रखे, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगो को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत पहुॅचाया जा सकें। जिलाधिकारी ने स्वयं नाव से गंगा किनारे के गांवों का सर्वेक्षण किया। उपस्थित जन समुदाय से अपील किया कि अभी गंगा का जल स्तर बढाव की स्थिति मे है अतः आप लोग अपने निकट बनाये गये बाढ़ शरणालय मे समय रहते चले जाय जिससे किसी प्रकार की कोई घटना घटित न हो। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्त लेखपालों बाढ प्रभावित क्षेत्रों मे बराबर चक्रमण करते रहे तथा स्थिति पर नजर रखते हुए लोगो को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। उन्होेने कहा कि जनपद में तहसील मुहम्मदाबाद में खोले गये सभी बाढ़ चौकियो को सक्रिय करते हुए कर्मचारियो की ड्यूटी 24 घण्टे के लिए शिफ्टवार लगायी गयी हैं। सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत जनपद मुख्यालय  में स्थापित कंट्रोल रूम अग्रिम निर्देशो तक 24 घण्टा कार्यशील रहेगा। निरीक्षण के उपरान्त जिलाधिकारी ने बनाये गए बाढ़ शरणालय का निरीक्षण किया। सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ राहत केन्द्रो पर किसी प्रकार की परेशानी न हो। शरणालय पर आने वाले शरणार्थियों को खाने पीने, दवा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशुओ के चारा,पानी, चिकित्सा एवं उनके रहने की उचित व्यवस्था कराई जाए।उन्होने कहा कि बाढ के दौरान  किसी भी दशा में पशुओ की हानि नही हेानी चाहिए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने प्रा0वि0 शेरपुर खुर्द (प्रथम)का औचक निरीक्षण कर वहां शिक्षा की गुणवत्ता की जांच करते हुए संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मोहम्मदाबाद हर्षिता तिवारी, तहसीलदार मोहम्मदाबाद, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी मोहम्मदाबाद, अ0अभि0 देवकली पम्प नहर कैनाल एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • गाजीपुर में युवक की हत्या

    गाजीपुर में युवक की हत्या

    गाज़ीपुर।नंदगंज थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव के पास स्थित सावित्री बालिका इंटर कॉलेज के पीछे गुरुवार की रात अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की कारणों का अभी पता नही चल सका है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।करंडा थाना क्षेत्र के नारी पचदेवरा गांव निवासी सत्यम (24) नंदगंज बाजार में किराये के मकान में रहता था। देर शाम बरहपुर गांव के ग्रामीण घर जा रहे थे। राहगीर और ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो एक युवक खून से लथपथ मिला। लोगों ने घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए शव को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Uttar Pradesh Fast News