-
प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस
पत्रकारों की सुरक्षा और निश्चित मानदेय की उठी पुरजोर मांग
गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार ल में शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका मीरा राय और प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। राकेश शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलानंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पाण्डेय, दरोगा पाण्डेय सहित विभिन्न वक्ताओं ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों और पत्रकारों के हितों पर खुलकर अपनी बात रखी। वक्ताओं ने सरकार और समाज से पत्रकारों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। इसके साथ ही संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने ग्रामीण व कस्बाई पत्रकारों के आर्थिक संबल के लिए सरकार द्वारा एक निश्चित मानदेय तय किए जाने की बात पर भी विशेष जोर दिया गया।
समारोह में प्रख्यात कवि बादशाह राही ने अपनी तीखी कविताओं और बेबाक शेर-ओ-शायरी के माध्यम से शासन और प्रशासन की कमियों को उजागर करते हुए उन्हें आईना दिखाने का काम किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
गंभीर चर्चाओं के बीच कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का तब लगा जब प्रसिद्ध मिमिक्री आर्टिस्ट विजय शंकर मंच पर आए। उन्होंने अपनी शानदार मिमिक्री और कलात्मक प्रस्तुति से सभागार में मौजूद सभी पत्रकारों और अतिथियों को हंसने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही और पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता जगत की तमाम हस्तियों को उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महासचिव वसीम रजा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सह सचिव प्रदीप शर्मा मोनू, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, सचिव आय-व्यय सुनील गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंह, प्रभाकर सिंह, आई बी सिंह, महताब आलम, आसिफ , इक़रार, अजय , आरिफ़ वारसी, मनीष राय, राघवेंद्र, फूलचंद्र, आलोक त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव और सऊद अंसारी सहित भारी संख्या में लोग, प्रबुद्ध नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दूर-दराज से आए सभी आगंतुकों, अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। -
वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखाएगा गाजीपुर का लाल
सब-जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए काशिमाबाद के वैषणव वर्धन सिंह का सेलेक्शन
गाजीपुर। बेंगलुरू में आयोजित होने वाले वाले 26 वें सब-जूनियर नेशनल पैरास्विमिंग चैंपियनशिप में गाजीपुर के लाल वैष्णव वर्धन सिंह का जलवा देखने को मिलेगा। शारीरिक कमजोरियों के बावजूद अपने हौसलें और काबिलियत से प्रदेश स्तर पर कई बार नाम कमा चुके वैष्णव अब राष्ट्रीय फलक पर अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। कई राउंड के शानदार ट्रायल के बाद वैष्णव का सेलेक्शन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
आपको बता दें कि वैष्णव कासिमाबाद के अंतर्गत मिर्जापुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता अशोक कुमार सिंह सेना में कर्नल की जिम्मेदारी निभाते हुए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में तैनात हैं। इससे पहले वे विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट डीविजन के निदेशक भी रह चुके हैं। वे दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। जहां वैष्णव राजधानी के नामी संस्कृति स्कूल में कक्षा 6 के छात्र हैं। वैष्णव को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में खासी दिलचस्पी है। इसी का परिणाम है कि वैष्णव को स्वीमिंग के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए कई बार खिताब प्राप्त हुआ है।
नेशनल चैंपियनशिप में सेलेक्शन के बाद वैष्णव के परिवार में खुशी की लहर है। वैष्णव के करियर में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली उनकी माता श्रुतिकिर्ती सिंह ने वैष्णव की सफलता का श्रेय खुद उनके मेहनत, हौसले और अनुशासन को दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि श्रुतिकिर्ती सिंह राजधानी दिल्ली में दिव्यांग बच्चों को लिए फाउंडेशन चलाने के साथ-साथ तमाम सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रहती है। साथ ही वैष्णव की इस शानदार उपलब्धि में उनकी बहन वैष्णवी का भी बड़ा योगदान रहा है। इंटरमीडियट में पढ़ने वाली वैष्णवी अपने भाई के मनोबल को बढ़ाने के लिए लगातार उसे प्रेरित करती रहती हैं। उनका हौसला बढ़ाने के लिए हर प्रतियोगिता में उनके साथ जाया करती हैं।
वैष्णव की इस उपलब्धि पर वैष्णव के कोच ने कहा कि ये सफलता तो सिर्फ वैष्णव के करियर की शुरूआत है। वैष्णव को अभी बहुत आगे जाना है। उन्होनें वैष्णव के साथ-साथ सभी सेलेक्टेड खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
एसपी ग्रामीण को दी गई विदाई

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजधारी चौरसिया का स्थानांतरण हो जाने पर विदाई समारोह का आयोजन गुरुवार को पुलिस लाइन के मीटिंग हाल में किया गया।

एसपी रोहन पी बोत्रे ने एसपी ग्रामीण का माल्यार्पण करते हुए अंग वस्त्रम देकर विदाई दी।एसपी रोहन पी बोत्रे ने उनके सराहनीय कार्यों को याद कर उन्हें आगे भविष्य में ऐसे ही अपने कार्यों द्वारा पुलिस विभाग की सेवा करते रहने के लिए शुभकामनाएं दी। अंत में एसपी ग्रामीण ने सम्मान के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किए।इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सभी सर्किलों के सीओ, थानाध्यक्ष सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

-
विजेता टीम को किया सम्मानित

विजेता टीम को किया सम्मानित
गाज़ीपुर।माध्यमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित होने वाली खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन श्री कृष्ण इंटर कॉलेज डेढ़गांवा में किया गया था। जिसमें नेशनल इंटर कॉलेज कासिमाबाद गाजीपुर की खो खो सब जूनियर टीम ने फाइनल मुकाबले में श्री कृष्ण इंटर कॉलेज को 5-3 से हराकर चैंपियन बनी।जिसमें विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह एवं शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों का प्रोत्साहन एवं शारीरिक शिक्षक संजीव कुमार यादव के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की ।

-
आगामी बाढ़ के मद्देनजर किया गया दवा का वितरण

आगामी बाढ़ के मद्देनजर किया गया दवाओं का वितरण
ग़ाज़ीपुर।जनपद गाजीपुर के 5 तहसील गंगा के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित होते हैं। जिसको लेकर एक तरफ जहां जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है। वहीं स्वास्थ्य महकमा भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने को लेकर कार्य में जुट गया हैं। इसी कड़ी में बाढ़ प्रभावित इलाका मोहम्मदाबाद के अधीक्षक डॉ आशीष राय के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित इलाकों में आवश्यक दवाओं का वितरण करने के साथ ही लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया। या कैंप प्राथमिक विद्यालय जय नगर में लगाया गया
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि मोहम्मदबाद का क्षेत्र बाढ़ प्रभावित इलाकों में शुमार रहा है। जैसा कि
1 दिन पूर्व करीब 22 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की जानकारी पर जिला अधिकारी के द्वारा संबंधित विभागों को अलर्ट किया गया है। जिसमें स्वास्थ विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी को लेकर गांव में बाढ़ का पानी घुसने से पूर्व ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों को कौन सी दवा की जरूरत पड़ सकती है। उन दवाओं का भी वितरण किया गया।इस दौरान बाढ़ का पानी गांव तक पहुंच जाने पर कई तरह की बीमारियों का भी अंदेशा बढ़ जाता है। जिसको लेकर ग्रामीणों को बताया गया कि सभी लोग पूरी बांह एवं पैर को ढक कर रखें ।ताजे एवं गर्म भोजन का प्रयोग करें । पानी को उबालकर और ठंडा कर कर पिए ।इंडिया मार्का हैंडपंप का ही पानी सेवन करें। मच्छरदानी का प्रयोग करें ,जमीन पर ना सोए ,बारिश के दौरान उचित स्थान पर रहे।किसी भी आपात स्थिति में 102 और 108 एंबुलेंस को तत्काल फोन करें। इसके अलावा स्थानीय आशा एवं आंगनबाड़ी के संपर्क में बने रहें।
बीपीएम संजीव कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कई जगहों पर कैंप का आयोजन किया गया था। इस दौरान खुजली की दवा, एंटीडायरियाल ,बुखार के साथ ही क्लोरीन के टेबलेट, ओआरएस के पैकेट ,जिंक टेबलेट इत्यादि का वितरण किया गया। उसके उपयोग के तरीके भी बताए गए। उन्होंने बताया कि कुल 11 बाढ चौकियों की स्थापना किया गया है। जहां पर स्वास्थ्य कर्मी आपात स्थिति में मौजूद रहेंगे।
इस जागरूकता कार्यक्रम में एएनएम ,आशा के साथ साथ डॉ आर के वर्मा, बीसीपीएम मनीष कुमार , फार्मासिस्ट सत्येन्द्र मिश्रा, विक्रम देव दयाल, अजय कुमार रंजना देवी, आशा सिंह, बबलू, अवधेश राय इत्यादि मौजूद रहे।

-
साफ-सफाई पर आधारित लघु फिल्म का हुआ प्रदर्शन

साफ-सफाई पर आधारित लघु फिल्म का हुआ प्रदर्शन
ग़ाज़ीपुर।कोविड-19 महामारी जिसको लेकर भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार लगातार आमजन को सतर्क करने के साथ ही कोविड-19 टीकाकरण का कार्य करा रही है। वही स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था के द्वारा आमजन में कोविड-19 से बचाव के लिए साफ सफाई को लेकर भी इन दिनों अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम सभा सुसुंडी में बुद्धवार को एक लघु फिल्म के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।एआईएच यूनिसेफ संस्था के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अश्वनी ने बताया कि कोविड-19 को लेकर लगातार लोग लापरवाही बरत रहे हैं। क्योंकि कोविड-19 कम हुआ है खत्म नहीं हुआ है । इसी को लेकर संस्था के द्वारा बनाई की गई 10 से 15 लघु फिल्म जो कोविड-19 को लेकर साफ-सफाई और उससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया है। जिसको ग्राम सभा सुसुंडी में बुधवार को ग्रामीणों के मध्य प्रदर्शित किया गया। उन्होंने बताया कि लघु फिल्म लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रदर्शित किया जा रहा है। ताकि लोग साफ सफाई के प्रति जागरूक हो।

-
बढ़ते जलस्तर को लेकर डीएम ने की बैठक

बढ़ते जलस्तर को लेकर डीएम ने की बैठक
गाजीपुर। ढोलपुर डैम एवं माता टाला डैम से 1831587, क्यूसेक एवं 384954 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में हो गया है। इसे लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने संबंधित अधिकारियों संग कैंप कार्यालय पर बैठक कर संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बाढ़ चौकियों को क्रियाशील कराकर उस पर तैनात राजस्व विभाग एवं अन्य विभाग के कर्मचारियों को सर्तक रहने का निर्देश दिया। कहा कि बाढ़ चौकियों पर लाइट, जनरेटर, खाद्य समाग्री की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। बाढ़ से प्रभावित होने वाले ग्रामीणों व पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को लेकर सतर्क रहें। बाढ़ के दौरान प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।इस बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव के अलावा समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, अधिशासी अभियंता देवकली पंम्प नहर कैनाल एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

-
201 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

गाजीपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी गाजीपुर के तत्वाधान में राजकीय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी कम्पनियाँ, एक्जेन्ट एक्वा प्रा०लि०, सी०-डैक प्रा०लि०, रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा०लि०, एवं हुण्डई मेन पावर सर्विस प्रा०लि० द्वारा सुपरवीजन, मैनेजर, एकाउण्टेन्ट, सेल्स एक्जीक्यूटिव, एच०आर० मैनेजर आदि पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 680 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 201 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
-
बीसीपीएम और बीपीएम का हुआ प्रशिक्षण

बीसीपीएम और बीपीएम का हुआ प्रशिक्षण
ग़ाज़ीपुर।23 अगस्त से 30 सितंबर तक क्षय रोगी खोज अभियान चलाने को लेकर शासन से पत्र आया है। जिस के क्रम में जनपद के 132 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर कि 132 सीएचओ का दो दिवसीय प्रशिक्षण देना था। इसके अलावा जनपद के सभी डीपीएम और बीसीपीएम को ब्लॉक स्तर से जिला स्तर और जिला स्तर से स्टेट स्तर तक अपनी रिपोर्टिंग करनी है। जिसको लेकर बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने किया।
जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथिलेश सिंह ने बताया कि क्षय रोग मरीज के नोटिफिकेशन को लेकर शासन से पत्र आया था। जिसको लेकर कुल 3 बैच में दो दिवसीय प्रशिक्षण कराकर 132 सीएचओ को 23 अगस्त 30 सितंबर के मध्य उन्हें क्या-क्या करने हैं इसके बारे में विस्तृत जानकारी दे दी गई है। वही उनके द्वारा भेजे गए रिपोर्ट के आधार पर बीपीएम और बीसीपीएम को ब्लॉक से जिला स्तर और जिला स्तर से स्टेट स्तर तक रिपोर्ट भेजने को लेकर आज उन्हें प्रशिक्षित किया गया।
उन्होंने बताया कि साल 2025 तक हर हाल में क्षय रोग से मुक्त भारत को करना है। जिसको लेकर प्रधानमंत्री के द्वारा इस कार्यक्रम पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिसको लेकर विभाग भी अब पूरी तरह से ऐसे रोगियों के नोटिफिकेशन के लिए पूरी तरह से कमर कस लिया है।
आज के प्रशिक्षण शिविर में समस्त ब्लॉकों के बीपीएम, बीसीपीएम, एसटीएस ,एसटीएलएस को प्रशिक्षित किया गया। इस कार्यक्रम में डीटीओ मनोज सिंह, संजय यादव, वेंकटेश्वर, रवि प्रकाश, सुनील वर्मा, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

-
मुख्यमंत्री योगी ने 144 आवासीय परियोजना का किया लोकार्पण

गाजीपुर।पुलिस बल को बेहतर आधारभूत सुविधाओं के अन्तर्गत प्रदेश मे 260 करोड़ की लागत से निर्मित 144 आवासीय/अनावासीय भवनों का लोकार्पण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बुधवार को लोक भवन सभागार लखनऊ से लाईव प्रसारण के माध्यम से रीमोट का बटन दबाकर किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन मे कहा कि पिछले पांच वर्षो के अन्दर किए गए कार्यो का परिणाम आज हम सबके सामने है। पांच वर्ष पहले उ0प्र0 की छवि ऐसे राज्य की थी जो देश/दुनिया मे एक बिमारू प्रदेश के रूप मे गिना जाता था।जहां विकास की कोई सोच नही थी, एक धारणा बन चुकी थी, प्रदेश मे बदतर कानून व्यवस्था, हर दूसरे तीसरे दिन दंगे होना था। उ0प्र0 के अन्दर कोई भी तबका चाहे वह उद्योग जगत, व्यापारी, महिलाएं, बेटियां, नौकरी पेशा अपने आप को सुरक्षित महशूस नही करता था। उन्होने कहा कि जब मैने 19 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो सबसे पहले 20 मार्च को ही मैने गृह विभाग का निरीक्षण किया। जहां दुर्व्यवस्था, फाइलों के ढेर और धूल से पटी फाइलें मिली जो गवाही कर रही थी कि यहां कार्य नही हो रहा है। तत्पश्चात लखनऊ पुलिस लाईन एवं अन्य जनपदो के पुलिस लाईन मे मिलने वाली सुविधाओं, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल का निरीक्षण किया गया। पुलिस बल की जानकारी लेने पर बताया गया कि प्रदेश मे लगभग डेढ लाख पुलिस कर्मियों की कमी है। इसके बाद प्रदेश मे पुलिस भर्ती की कार्यवाही करते हुए बिना भेद-भाव के 1 लाख 62 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती पूरी पारदर्शिता के साथ की गयी।

उन्होने कहा कि पुलिस की भर्ती करना ही नही बल्कि उनके लिए उचित ट्रेनिग की व्यवस्था भी करना है। उन्होने कहा कि कार्मिक भर्ती को ट्रेनिंग तक ही सीमित नही रखेगे बल्कि समय के रफ्तार के अनुरूप देश ही नही दुनिया के सबसे बड़े पुलिस बल के रूप मे विकसित करना है। इसके लिए उसके आधुनिकीकरण की व्यवस्था की गई। उन्होने कहा कि विगत पांच वर्षो मे पुलिस विभाग द्वारा जो कार्य किया गया है उसमे उ0प्र0 की कानून व्यवस्था पूरे देश के लिए एक नजीर बन गया है, प्रदेश आज निवेश के क्षेत्र मे सबसे अच्छे गन्तव्य के रूप मे उभरा है आज प्रदेश मे 4 लाख करोड़ से अधिक का निवेश हुआ है। आज बेहतर कानून व्यवस्था की स्थिति मे देश/दुनिया का कोई भी ऐसा उद्यमी नही है जो उ0प्र0 मे व्यापार नही करना चाहता होगा। एक अपराधी के मन मे धमक एवं एक कामन मैन के मन सम्मान का भाव उत्पन्न करे यही एक सजग पुलिस बल की पहचान है आज उसी दिशा मे उ0प्र0 की पुलिस अग्रसर हुई है। मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि सारी परियोजनाएं धीरे-धीरे पूरी होती जा रही है और शीघ्र ही पुलिस बल को बेहतर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बैरक और उनके आवासीय सुविधाओ को उपलब्ध कराने मे सफल होगे इसी क्रम मे आज प्रथम चरण का कार्य सम्पन्न हो रहा है। जिसमे 144 आवासीय एवं अनावासीय भवनो का लोकार्पण किया गया। उन्होने कहा कि कानून व्यवस्था का यू0पी0 माडल देश भर मे विख्यात हुआ है,हमे तकनीक पर ही निर्भर नही रहना है, बल्कि हम तकनीक को संचालित करें यह कानून व्यवस्था के लिए जरूरी है ,लेकिन उस पर निर्भर न रहे। उन्होने कहा कि हमारी सबसे बड़ी चुनौती पुलिस छवि की है, हमे ब्रिटिश पुलिस से हटकर भारतीय पुलिस/यू0पी0 पुलिस की नई छवि को स्थापित करते हुए अनुशासन के साथ नये प्रयास करने होगे, जिससे आमजन के मन मे पुलिस के प्रति भय का माहौल न हो। उन्होने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि थानो/चौकियों पर आने वाले शिकायतकर्ताओ के साथ प्यार और शालीनता से पेश आए और उनके शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए ससमय गुणदोष के आधार पर उसका निस्तारण करें।
जनपद स्तर पर इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सदर कोतवाली में दिखाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह ‘चंचल‘ , अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह, पूर्व राज्य मंत्री संगीता बलवंत, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, जिलाधिकारी एम पी सिंह, पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे, एस पी सिटी गोपी नाथ सोनी, एस पी ग्रामीण राजधारी चौरसिया, जिलाध्यक्ष भाजपा भानूप्रताप सिंह, एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी एवं आम जनमानस उपस्थित थे।
जनपद स्तर पर मुख्य अतिथि विशाल सिंह चंचल ने 1559.40 लाख की लागत से निर्मित जनपद के 14 थानो जिसमें थाना जमानियां, जंगीपुर,नन्दगंज, नोनहरा,शादियाबाद, कासिमाबाद, सुहवल, बरेसर, करण्डा, दिलदारनगर, सैदपुर, सादात, थाना कोतवाली सदर एंव थाना बिरनो मे 344 पुलिस कर्मियो हेतु निर्मित हास्टल/बैरक एंव विवेचना कक्ष का लोकार्पण बटन दबाकर कर किया।

-
17 लोगो पर हुआ एफआईआर

17 लोगो पर एफआईआर
गाजीपुर। विद्युत वितरण उपखंड जंगीपुर के अंतर्गत ग्राम महराजगंज बाजार में सहायक अभियंता शेखर सिंह एव विजिलेंस इंस्पेक्टर स्वदेश सिंह के नेतृत्व में बुधवार को विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया।जिसमे मीटर से बाईपास करके विद्युत उपभोग करते हुए सात व दस लोगो को बिना विद्युत कनेक्शन विद्युत उपभोग करते हुए पकड़ा गया। सत्रह लोगो पर विद्युत चोरी में विजिलेंस थाना रौजा में एफआईआर दर्ज कराया गया। वही दस लोगो का घरेलू से कमर्शियल में विधा परिवर्तित किया गया। क्षेत्र में चेकिंग के दौरान भगदड़ की स्थिति बनी रही लोग चेकिंग के डर से अपना शटर बन्द करने लगे। वही सहायक अभियंता जंगीपुर शेखर सिंह ने बताया कि दस हजार से ऊपर जितने बकायेदार उपभोक्ता है वे लोग तत्काल अपना बिल का भुगतान नजदीकी कैस काउंटर पर जाकर जमा कर दे। मीटर रीडर को भी भुगतान करके जमा रसीद ले सकते हैं। मीटर से बाईपास करके जो भी विद्युत उपभोग करते हुए पकड़ा जाएगा उसके ऊपर सख्त कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।चेकिंग टीम में मुख्य रूप से विजिलेंस जेई पंकज चौहान,नीरज सोनी और विद्युत कर्मी उपस्थित रहे।

-
केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित हुआ नारा लेखन व पेंटिंग प्रतियोगिता

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, ने केन्द्रीय विद्यालय गाजीपुर में आयोजित किया नारा लेखन व पेंटिंग प्रतियोगिता
गाज़ीपुर।बुधवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गाजीपुर ने आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में केन्द्रीय विद्यालय गाजीपुर में नारा लेखन तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह आयोजन गृहमंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुनील कुमार, उप क्षेत्र प्रमुख यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गाजीपुर ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया गाजीपुर जनपद का लीडिंग बैंक होने के नाते वर्ष भर इस तरह के आयोजन करता रहता है। आज का यह कार्यक्रम भी देश में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आयोजित किया जा रहा है। इससे पूर्व केन्द्रीय विद्यालय गाजीपुर के प्राचार्य मुकेश कुमार वर्मा ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यूबीआई द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विद्यालय के विद्यार्थियों को नारा लेखन और पेंटिंग के द्वारा अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक सुन्दर अवसर प्रदान करेगा। अनुराग कुमार सिंह, राजभाषा अधिकारी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया गाजीपुर ने कहा कि जनपद का अग्रणी बैंक होने के नाते हम इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से सदैव अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते आए हैं तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे।
आज की यह प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई थी। कनिष्ठ वर्ग, कक्षा 6 से 8 के लिए नारा लेखन प्रतियोगिता जिसका विषय था “आजादी के नारे” आयोजित की गई जिसमें लगभग 110 बच्चों ने प्रतिभाग किया। वहीं वरिष्ठ वर्ग कक्षा 9 से 12 के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता जिसका विषय था “भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की ऐतिहासिक घटनाएं” अथवा “भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानी” (दोनों में से कोई एक) आयोजित की गई जिसमें 85 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सुनील कुमार, उप-क्षेत्र प्रमुख, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, तथा मुकेश कुमार वर्मा, प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय गाजीपुर ने पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया। कनिष्ठ वर्ग में क्रमशः जीनत खातून कक्षा 6, स्वाती जायसवाल कक्षा 7 तथा आंचल पासवान कक्षा 8 एवं वरिष्ठ वर्ग में शिवांशु कुशवाहा कक्षा 11, खुशी कुशवाहा कक्षा 11 तथा अभ्युदय वर्मा कक्षा 12 को पुरस्कार प्रदान किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संयोजन नीरज राय केन्द्रीय विद्यालय गाजीपुर तथा विकाश उपाध्याय, सतर्कता अधिकारी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया गाजीपुर ने किया। इस अवसर पर राजभाषा अधिकारी अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि 14-15 सितंबर 2022 को गुजरात के सूरत में आयोजित हो रहे दूसरे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, गाजीपुर की ओर से अनुराग कुमार सिंह, नीरज राय, पंकज कुशवाहा सहित नराकास गाजीपुर के अन्य केन्द्रीय कार्यालयों से भी कुछ सदस्य सम्मिलित होने के लिए सूरत जाएंगे। इस सम्मेलन में माननीय गृहमंत्री, भारत सरकार अमित शाह के साथ-साथ स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन केन्द्रीय विद्यालय गाजीपुर के वरिष्ठ शिक्षक तथा हिन्दी प्रवक्ता नीरज राय ने तथा धन्यवाद ज्ञापन कला शिक्षक बाल चंद्र राम ने किया। कार्यक्रम में राजेन्द्र कुमार यादव, सुरक्षा अधिकारी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केन्द्रीय विद्यालय गाजीपुर के आलोक कुमार राय, जितेन्द्र कुमार तिवारी, मनीष आर्या, शिवप्रकाश, अवशेष प्रकाश, अनामिका, केशव सिंह, पंकज कुशवाहा आदि शिक्षक तथा विद्यार्थी उपस्थित हुए।





