-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
23 से 25 अगस्त तक किसना ज्वेलर्स ने लगाया डायमंड और गोल्ड की प्रदर्शनी

गाजीपुर। ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए जिले के आर के बिके के पास स्थित होटल नन्द रेजीडेंसी में शनिवार को किसना ज्वेलर्स द्वारा डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी का तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगाया गया है। यह प्रदर्शनी 23, 24 एवं 25 अगस्त तक जनपदवासियों के लिए लगाया गया है। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, गोपाल जी शास्त्री एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया।

इस प्रदर्शनी में छह हज़ार रुपये से लेकर लाखों रुपये तक की आकर्षक, आधुनिक और ब्रांडेड आभूषणों की श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी। किसना ज्वेलर्स के आरंभ से ही स्थानीय ग्राहकों ने इसे भरपूर सराहना दी है। किसना के हीरा आभूषणों को मिल रही उत्साहजनक प्रतिक्रिया यह दर्शाती है कि जिले के ग्राहकों को श्रेष्ठ डिज़ाइन और गुणवत्ता की जो तलाश थी आज सुलभ हो गई है।

इस दौरान किसना डायमंड के रीजनल सेल्स मैनेजर कमल नारायण सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक ग्राहक को किसना की विश्वसनीयता, सुंदरता और पारदर्शिता का अनुभव शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान राधेकृष्ण ज्वेलर्स के माध्यम से प्राप्त हो। हम चाहते हैं कि हमारे आभूषण लोगों की खुशियों, परंपराओं एवं समृद्धि का हिस्सा बनें।

इस विशेष प्रदर्शनी के माध्यम से ग्राहक केवल आभूषण ही नहीं, बल्कि एक भरोसेमंद नाम का अनुभव करेंगे। किसना के आभूषण अपने उत्कृष्ट शिल्प, विशिष्ट डिज़ाइन और प्रमाणित हीरों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। अब यह सब कुछ गाजीपुर में, आपके अपने राधेकृष्ण ज्वेलर्स पर उपलब्ध मिलेगा।

कमल नारायण सिंह ने कहा कि अब तक देशभर में लगाए गए कृष्णा ज्वेलर्स के प्रदर्शनी में एक हजार से ज्यादा स्कूटी और 200 से ज्यादा कार किसना ज्वेलर्स के प्रदर्शनी में खरीदारी करके लकी ड्रा के माध्यम से जीत चुके हैं।






अब गाजीपुर के ग्राहकों को भी मिलेगा किसना हीरा एंड गोल्ड ज्वेलरी का अद्वितीय संग्रह
अपनी शानदार डिजाइनों, असली हीरों और उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए जाना जाता है किसना।
यह प्रतिष्ठित ब्रांड अब राधेकृष्ण ज्वेलर्स, मिश्रबाजार रोड गाजीपुर पर उपलब्ध है।
यह प्रतिष्ठान प्रसिद्ध राधेकृष्ण ज्वेलर्स की नई शाखा है, जो सालों से गाजीपुर एवं आसपास के लोगों को विश्वसनीय सेवा प्रदान कर रहा है।
23 से 25 अगस्त तक किसना ज्वेलर्स लगाई प्रदर्शनी
खरीदारी करने वाले ग्राहकों को मिलेगा आकर्षक लाभ
अभी आए और पाएं…….
-
निरीक्षण के दौरान कैदियों ने की जिलाजज से शिकायत

गाजीपुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेन्द्र पाण्डेय, जिलाधिकारी अविनाश कुमार और मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य द्वारा जनपद में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी तथा राजकीय संप्रेक्षण गृह का शुक्रवार को निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश द्वारा राजकीय संप्रेषण गृह में पहुंचकर बारी-बारी से बैरक मे जाकर निरुद्ध विचाराधीन बंदियों से प्रतिदिन के खान पान, दैनिक उपयोग की सामग्रियों तथा किसी प्रकार कि समस्या के बाबत जानकारी ली। न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बंदियों द्वारा कुछ शिकायते भी कि गयी, जिसके समाधान का निर्देश दिया गया। उन्होने शौचालय एवं रसोईयो का निरीक्षण भी किया गया तथा प्रतिदिन साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के समय विजय कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हार्दिक सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला प्रोबेशन अधिकारी उपस्थित रहे।


-
असितांग ने किया जिले का नाम रौशन

असितांग ने किया गाजीपुर का नाम रौशन
गाजीपुर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा घोषित यूजीसी नेट का परिणाम आ चुका है, जिसमें पीजी कॉलेज अंग्रेजी विभाग के छात्र असितांग भारत के सबसे कम उम्र के उम्मीदवार बन चुके हैं। जिन्होंने अंग्रेजी में नेट क्वालीफाई किया है। असितांग कुर्था ग्राम के लाल बहादुर सिंह के पौत्र एवं आशुतोष सिंह के पुत्र हैं। जिन्होंने यह कारनामा महज 20 वर्ष में कर दिखाया है। परीक्षा फल एवं इनके विद्यार्थी व्यवहार से प्रभावित होकर जीवनोदय शिक्षा समिति गाजीपुर जो अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित करती है, असितांग को अनिल कुमार शर्मा बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड – 2025 देगी। जीवनोदय शिक्षा समिति गाजीपुर द्वारा दिया जाने वाला अनिल कुमार शर्मा बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड असितांग के लिए एक बड़ा सम्मान है। यह अवार्ड असितांग को और भी मेहनत करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा।
-
जिला अपराध निरोधक कमेटी ने जेल में शिविर का किया आयोजन

जिला अपराध निरोधक कमेटी ने जिला कारागार में शिविर का किया आयोजन

गाजीपुर। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला अपराध निरोधक कमेटी के बैनर तले महर्षि विश्वामित्र स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आनन्द मिश्रा के सहयोग से जिला कारागार में डा. अनुकृति सिंह के साथ डॉ. संतोष कुमार यादव , रोहित प्रकाश वर्मा (फार्मासिस्ट) , जेल के डॉ. संतोष जायसवाल , भुवनेश कुमार (फर्मासिस्ट) चर्मरोग (त्वचा रोग) शिविर का आयोजन किया गया था।

जिसमें कुल 676 कैदीयों के मौजूदगी में 170 त्वचा रोग से ग्रसित बन्दी पाए गए । इन सभी बंदियों को उनके लक्षण के आधार पर जांच के बाद दवा वितरण किया गया । जिससे बंदी रक्षकों में खुशी का माहौल रहा । इस मौके पर जिला अपराध निरोधक समिति के (जिला सचिव) अभिषेक कुमार सिंह सहित सुजीत कुमार सिंह, विनीत चौहान मौजूद रहे । इस कार्यक्रम के अंत में (जेल अधीक्षक) जगदंबा प्रसाद दुबे ने जिला अपराध निरोधक कमेटी के सदस्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए, बधाई दिया । इस मौके पर (जेलर) शेषनाथ यादव, (डिप्टी जेलर) राजेश कुमार एवं रविन्द्र सिंह सहित धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव (शिक्षा अध्यापक) इत्यादि लोग मौजूद रहे ।


-
सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी पूर्व एमएलसी को श्रद्धांजलि

जब तक सूरज चांद रहेगा,बच्चा बाबू तेरा नाम रहेगा –गोपाल यादव
गाजीपुर। शुक्रवार को पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व विधान परिषद सदस्य, कोआपरेटिव बैंक के पुर्व चेयरमैन और समाजवादी महिला सभा की जिला महामंत्री रीना यादव के पिता बच्चा यादव (बच्चा बाबू) का निधन हो गया है। उनके निधन से समाजवादी पार्टी ने अपना एक महान सपूत खो दिया है। उनके निधन की खबर फैलते ही जनपद का सियासी जगत शोक में डूब गया। खबर पाते ही लोगों का उनके चूंगी स्थित आवास पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। समाजवादी पार्टी एवं उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों की भारी भीड़ उनके आवास पर जुट गयी ।
उनके शवयात्रा आरंभ होने से पुर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनके आवास पर उनके शव पर पार्टी का झंडा ओढ़कर श्रृद्धांजलि अर्पित किया और जिला प्रशासन की तरफ से सम्मान प्रकट करते हुए तहसीलदार सदर राजीव यादव ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनकी शवयात्रा पार्टी कार्यालय समता भवन पर पहुंचने पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और सांसद अफजाल अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आज समाजवादी पार्टी ने अपना एक महान सपूत को दिया है। वह बहुत ही सहज,सरल, सादगी, समर्पण एवं ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे। वह किसानों, नौजवानों और आमजन में काफी लोकप्रिय थे। इस जनपद में जब जब ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठ नेता की चर्चा होगी बच्चा बाबू याद किये जायेंगे।
सांसद अफजाल अंसारी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नेक दिल इंसान और संघर्षों का साथी बताया। उन्होंने कहा कि वह अपने संघर्षों की बदौलत एक गरीब परिवार से उठकर राजनीति के इस मुकाम तक पहुंचे थे। उनके निधन से समाजवादी परिवार ने अपना एक महान नेता को दिया है। जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।
पार्टी कार्यालय समता भवन पर पुर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, पुर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पुर्व विधायक त्रिवेणी राम,पुर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव,पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, मुहम्मदाबाद नगर पालिका परिषद के चेयरमैन र ईस अहमद, अरूण कुमार श्रीवास्तव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा,नुसरत अंसारी , शम्भू अकेला,डॉ सीमा यादव,शौर्या सिंह, संतोष यादव,अमित ठाकुर, कमलेश यादव,सुशील जायसवाल,विभा पाल, भानु यादव,राजेन्द्र यादव,सदानंद यादव, सुनील यादव,वंशबहादुर कुशवाहा, रामाशीष यादव,सुग्गु यादव, रीता विश्वकर्मा, दिनेश सरकार,अनिता यादव, धन्नो यादव, सुनीता यादव, राजनाथ कुशवाहा, अंजनी यादव गौरव, शेर अली राईन,कमलेश लाला, अनिल राय, आदित्य यादव, राहुल सिंह,द्वारिका प्रसाद यादव आदि उपस्थित थे।
-
पूर्व एमएलसी का राष्ट्रीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

गाजीपुर। पूर्व विधान परिषद सदस्य बच्चा यादव का राजकीय सम्मान के साथ शुक्रवार को श्मशानघाट पर अंत्येष्टि संस्कार हुआ।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने दुख व्यक्त किया साथ ही पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ श्मशान घाट पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। भाजपा की ओर से पूर्व महामंत्री रामनरेश कुशवाहा, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि डा प्रदीप पाठक, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,अर्जून सेठ, धनेश्वर बिंद, हेमंत त्रिपाठी, रासबिहारी राय,सुबाष चौहान, राकेश यादव सहित आदि अन्य ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

-
नयी शिक्षा नीति भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और वैश्विक प्रतिस्पर्धा से जोड़ने का प्रयास

नयी शिक्षा नीति भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और वैश्विक प्रतिस्पर्धा से जोड़ने का प्रयास

गाजीपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेश तथा अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में पी. जी. कॉलेज, मलिकपूरा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की पाँचवीं वर्षगाँठ के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी सम्पन्न हुई।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जखनियां बेदी राम ने कहा कि “नई शिक्षा नीति समाज के गरीबों, वंचितों और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का संकल्प है। यह नीति भारतीय समाज को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, चंदौली के प्राचार्य प्रो. उदयन मिश्र ने अपने व्याख्यान में कहा कि “यह नीति शिक्षा को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और वैश्विक प्रतिस्पर्धा से जोड़ने का प्रयास है। इससे अनुसंधान, कौशल और मूल्य-आधारित शिक्षा को नई गति मिलेगी।
विशिष्ट अतिथि पंकज दुबे ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार नहीं, बल्कि समाज में मानवीय संवेदनाओं का विस्तार भी होना चाहिए।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह ने कहा कि “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम है। यह नीति विद्यार्थियों को केवल डिग्रीधारी नहीं, बल्कि जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनाने का प्रयास करती है।”कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ. सर्वेश पाण्डेय तथा डॉ. अनुज कुमार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शिव प्रताप यादव ने किया। -
छात्र आदित्य की हत्या का मामला,लोगो ने किया प्रदर्शन,दोषियों और स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग

छात्र आदित्य की हत्या का मामला,लोगो ने किया प्रदर्शन,
दोषियों और स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग


गाजीपुर।सनबीम स्कूल में छात्र आदित्य की हत्या को लेकर परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन को पत्रक सौंपा। परिजनों ने आरोपियों को कड़ी सजा के साथ ही स्कूल प्रशासन पर भी कार्यवाही की मांग की। मालूम हो कि 18 अगस्त की सुबह छात्रों के बीच मारपीट के बाद चाकूबाजी में आदित्य वर्मा नाम के छात्र की मौत हो गई थी। इस घटना में कई अन्य छात्र भी घायल हुए थे।
पुलिस ने नौवीं कक्षा के आरोपी दो छात्रों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद 15-20 मिनट तक खून से लथपथ छात्र को स्कूल में ही रखा गया। समय पर अस्पताल न ले जाने के कारण अधिक रक्तस्राव से उसकी मौत हुई।
प्रदर्शन के दौरान व्यापार मंडल और स्वर्णकार संघ ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से मुलाकात की है। उनका कहना है कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी न तो जिला प्रशासन और न ही स्कूल प्रशासन का कोई जिम्मेदार व्यक्ति पीड़ित परिवार से मिला है।
व्यापारी संगठनों ने स्कूल प्रशासन की लापरवाही को मौत का कारण बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही स्कूल की मान्यता रद्द करने की भी मांग की है। प्रदर्शन में शामिल मृतक आदित्य के पिता शिवजी वर्मा ने आरोपियों को आजीवन कारावास के साथ ही स्कूल प्रशासन पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
मृतक की मां ने मीडिया से बातचीत करते हुए चेतावनी दी है कि न्याय नहीं मिलने पर वे मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ जाएंगी। यदि वहां से भी न्याय नहीं मिला तो विद्यालय के सामने आत्मदाह कर लेंगी।
प्रदर्शनकारियों ने जिला मुख्यालय पर जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जिलाधिकारी कार्यालय में पत्रक सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रही। -
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मनाई गई पुण्यतिथि

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई

गाजीपुर। भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज भाजपा जिला कार्यालय, छावनी लाइन पर हिन्दू गौरव दिवस के रूप में उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई गई। जिला महामंत्री अवधेश राजभर के नेतृत्व मे भाजपा पदाधिकारियों ने कल्याण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने कहा कि हिन्दू गौरव दिवस का संदेश समाज में भाई चारा एकता, राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक जागरण को मजबूत करेगा।
इस अवसर पर भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक जायसवाल, मनोज बिंद, भाजयुमो महामंत्री अविनाश सिंह, अभिनव सिंह छोटू, रामेश्वर तिवारी, प्रमोद राय,राम जी बलवंत,जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा,हर्ष कुशवाहा आदि ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया। -
युवाओं को मिलेगा फायर वालंटियर बनने का मौका




युवाओं को मिलेगा फायर वालंटियर बनने का मौका
अग्निशमन विभाग विभाग प्रशिक्षित के दौरान जल्द मिलेगा लाभार्थियों को रोजगार का मौका
जिले के चार फायर स्टेशनों पर 50-50 फायर वालंटियर ले रहे प्रशिक्षण
निजी संस्थानों पर अग्निसुरक्षा कर्मी की नियुक्ति में मिलेगा लाभ
गाजीपुर। जिले के युवाओं को दक्ष बनाने के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन फायर वालंटियर्स से विभाग आगजनी की घटनाओं और आपातकालीन स्थितियों में सहयोग लेगा। प्रशिक्षण के बाद इन फायर वालंटियर्स को विभाग द्वारा प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा, जो किसी भी निजी संस्थानों पर अग्निशमन सुरक्षा अधिकारी और अग्निसुरक्षा कर्मी की नियुक्ति में लाभकारी होगा।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी भारतेंदु जोशी प्रशिक्षण के दौरान बताया कि अग्निशमन केंद्रों की क्षमता को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से ब्लाक और तहसील स्तर पर 50-50 फायर वालंटियर को विभाग की ओर से एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद आगजनी की घटनाओं और आपातकालीन स्थितियों में विभाग इन फायर वालंटियर्स से सहयोग लेगा। विभाग के पास इन फायर वालंटियर्स के नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज होंगे। कहीं भी आगजनी की घटना होने पर संपर्क करेंगा। फायर वालंटियर्स को आग बुझाने और बचाव कार्यों में दक्ष बनाने के लिए अग्निशमन विभाग द्वारा एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में फायर फाइटिंग उपकरणों का उपयोग, आग पर नियंत्रण के उपाय, रेस्क्यू ऑपरेशन, प्राथमिक उपचार समेत 21 बिंदु पर जानकारियां दी जाएंगी। जिले चार अग्निशमन केंद्रों पर 50-50 स्थानीय युवाओं को फायर वालंटियर के रूप में चयनित किया गया है। फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह पहल न केवल आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाएगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को सेवा का एक नया अवसर भी प्रदान करेगी। विभाग की ओर से फायर वालंटियर की टीम बहुत पहले ही बना दी गई थी, अब अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश अग्निशमन और सेवा मुख्यालय के आदेशानुसार इनकों एक सप्ताह का प्रशिक्षण पिछले 18 अगस्त से दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कई चरण में होने है। फायर ऑफिसर ने बताया कि फायर वालंटियर्स को एक सप्ताह के प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। इससे वे जिले के प्रमुख निजी संस्थानों, उद्योगों, होटल, अस्पतालों और बड़े भवनों पर अग्निशमन सुरक्षा अधिकारी और अग्निसुरक्षा कर्मी के तैर पर नियुक्ति हो सकेंगे।
उन्होने ने बताया कि अग्निशमन तथा आपात सेवा नियमावली 2024 के अनुसूची सात के अनुपालन में महानिदेशक अग्निशमन तथा आपात सेवा, आय के आदेश पर कतिपय भवनों में एक जनवरी से पूर्व आग्नि सुरक्षा करने के लिए अग्निशमन सुरक्षा अधिकारी एवं अग्निसुरक्षा कर्मी की नियुक्ति अनिवार्य कर दी गई है। यह कदम भवनों में आग की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षा करने के उद्देश्य से उठाया गया। यदि आवश्यक हो, अपने नियंत्रणाधीन भवन में अग्निशमन सुरक्षा अधिकारी व अग्निसुरक्षा कर्मी नियुक्त करें, जो नियमित रूप से अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जांच और रखरखाव करेंगे।
इसी क्रम में अग्निसचेतकों के साप्ताहिक प्रशिक्षण अग्निशमन स्टेशन गाजीपुर (पुलिस लाईन) में विशाल शुक्ला, उदय राज यादव एवं मनोज कुमार द्वारा सोमवार से शनिवार तक 50 बच्चो का बैच के माध्यम से आग से कैसे बचाया जा सके एवं कैसे रोका जा सके का प्रशिक्षण 21 बिन्दुओं पर दिया जा रहा है। जिस क्रम में उदय राज यादव एवं विशाल शुक्ला द्वारा प्रथम बिन्द आग के प्रकार एवं उस पर प्रयोग होने वाले अग्निशमन उपकरणों की जानकारी, प्राथमिक अग्निशमन उपकराणों की संचालन एवं रख-रख, फायर ट्रेंगल की जानकारी, आग एवं धुएं से सुरक्षित हेतु बचाव, होज रील के प्रयोग, वेटराइजर, डाउनकमर एवं लैंडिंग वॉलब की जानकारी, फायर पम्पों के प्रकार एवं कैसे आग लग जाने पर प्रयोग किया जाए, इसके बारे में प्रशिक्षण,होज व ब्रॉच पाइप का प्रयो, उसे फैलाने एवं लपेटने की जानकारी, ब्रॉच पाइपों के प्राकर, मैनुवल कॉल प्लाइंट की जानकारी, ऑटोमैटिक स्पिंरकलर्स सिस्ट की जानकारी, ऑटोमैटिक डिटेक्शन एण्ड अलार्म सिस्टम,स्मोक एक्सटैक्शन सिस्टम की जानकारी, प्रेसराईजेशन फैन, फायर मैन लिफ्ट, आग के प्रसार को रोकने, साल्वेज की जानकारी एवं फसलो में आग लगने के बाद कैसे नियंत्रित करने का प्रशिक्षण एवं जानकारी विस्तार पूर्वक बारी बारी दिया जा रहा है,लाभार्थियों द्वारा प्रशिक्षण के दौरान प्रयोगार्थ हेतु मौके पर उन वस्तुओं से जो आग से कैसे बचाया जा सके एवं लोगो को कैसे बचाया जा सके माक ड्रील के माध्यम से सभी लाभार्थियों द्वारा बारी बारी से एक-एक करके प्रयोग भी कराया गया। सरकारी विभागो, मौल, प्राइवेट कम्पनियों, घरो में एवं अन्य वस्तुओं में आग लग जाने पर लाभार्थियों द्वारा आग को कैसे बुझाया जा सके इसके बारे में मौके पर उपस्थित बच्चो द्वारा आग लगने के बाद गैस के माध्यम से आग को बुझाया गया का प्रयोग एक-एक करके कराया गया। इस अवसर पर अभय नारायण सिंह, वैभव शर्मा एवं विभाग के कर्मचारी प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।





