-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
डीएम-एसपी ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण


गाजीपुर।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा द्वारा सामूहिक रूप से जिला निर्वाचन कार्यालय ईवीएम गोदाम का मासिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा,गोदाम की साफ-सफाई, रख-रखाव, मशीनों की स्थिति तथा गोदाम में लागू सुरक्षा मानकों की गहनता से समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गाजीपुर, विपिन कुमार सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता गाजीपुर,देवी प्रसाद सिंह, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। -
डीएम-एसपी ने किया जेल का स्थलीय निरीक्षण,ली जानकारी


गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा ने जिला कारागार का बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार मे कारागार चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कारागार के बैरक में रहने वाले कैदियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ की। कुछ कैदियों ने अपनी समस्या भी सुनाई, जिसका तत्काल समाधान करने के निर्देश कारागार अधीक्षक को दिए गए। इसके बाद जेल अस्पताल में गए और वहां मौजूद चिकित्साकर्मियों से उपलब्ध दवाओं आदि के बारे में विस्तृत जानकारी ली। किचन में जाकर कैदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखा। हवालात कार्यालय में जाकर अभिलेखों की जांच की। महिला और अल्पवयस्क बैरक में जाकर उनसे बातचीत कर आश्वस्त हुए कि उनकी कोई समस्या तो नहीं है। नियंत्रण कक्ष में संचालित सीसीटीवी कैमरे की निगरानी की व्यवस्था को देखा। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल व अन्य उपकरण का प्रवेश न होने पाए इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए, इसके अतिरिक्त महिला बन्दीगृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली।
-
मौलाना साजिद रशीदी गिरफ्तारी की मांग को लेकर सपाइयों ने सौंपा ज्ञापन

गाजीपुर। मंगलवार को समाजवादी पार्टी की महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल के नेतृत्व में मैनपुरी सांसद डिम्पल यादव के विरुद्ध मौलाना साजिद रशीदी द्वारा अभद्र टिप्पणी किये जाने के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने एवं उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर विधायक जै किशन साहू ने कहा कि इस राज में किसी के भी खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का मानों फैशन सा हो गया है। इस तरह का काम बहुत ही तुच्छ मानसिकता , सत्ता संरक्षित तथा प्रलोभन देकर भाजपा सरकार के लोगों द्वारा एक सोची समझी साज़िश के तहत कराया जा रहा है। उन्होंने मौलाना साजिद रशीदी को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताते हुए कहा कि उनके इस टिप्पणी की जितनी भी निंदा की जाय कम है। उन्होंने कहा कि डिंपल जी सदैव महिला सशक्तिकरण, गरिमा और सम्मान की आवाज होने के साथ साथ भारतीय सभ्यता और संस्कृति की पोषक और प्रबल पक्षधर रही है जो उनकी वेश भूषा, उनकी सौम्यता ,सरलता और सादगी तथा उनकी भाषा और बोलचाल से झलकता है
।उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी केवल महिला सांसद का अपमान ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण महिला जगत के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी है। साजिद रशीदी की इस आपत्तिजनक टिप्पणी से देश की महिलाएं अपने को अपमानित महसूस कर रही है।
उन्होंने कहा कि महिला सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाले साजिद रशीदी की तत्काल गिरफ्तार किया जायें अन्यथा अपने नेता के सम्मान में पूरी की पूरी समाजवादी पार्टी सड़क पर आन्दोलित दिखेगी।
महिला सभा की जिलाध्यक्ष ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक साजिद रशीदी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती महिला सभा चुप नहीं बैठेगी। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सुशील जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव शौर्या सिंह, रीता विश्वकर्मा, बिन्दु बाला बिंद,रीना यादव, कंचन रावत,सईदा खातून, ममता यादव, पूजा गौतम,रूक्मीना यादव, अनीता यादव आदि मौजूद थी। -
जीआरपी पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जीआरपी थाना पुलिस द्वारा चोरी का एक मोबाइल सहित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
गाजीपुर। एसपी रेलवे लक्ष्मीनिवास मिश्र के निर्देश पर रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेनो मे अपराध नियंत्रण, अपराधियो की गिरफ्तारी व अवैध शराब की तस्करी के रोकथाम और बरामदगी को लेकर चलाये जा रहे अभियान के दौरान जीआरपी थानाध्यक्ष के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को सिटी रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर बनें ट्रेन यार्ड के बगल मे पोल के चबूतरे पर बैठे हुए अभियुक्त सोनू बिन्द पुत्र डग्गुर बिन्द निवासी बरहनिया थाना कोतवाली उम्र करीब 25 वर्ष को एक चोरी के मोबाइल साथ गिरफ्तार किया गया । बरामद मोबाइल का संबंध थाना पर मु0अ0स0 13/25 धारा 305(C),317(2) BNS पंजीकृत है। जीआरपी पुलिस के पूछने पर सोनू ने बताया कि ट्रेन मे आने जाने वाले यात्रियो का मोबाइल व समान चोरी कर बेचकर अपना जीवन यापन करता हुँ। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उ0नि0 सच्चिदानन्द यादव, हे0का0 चन्दन यादव, का0 संजय कुमार शामिल रहे।
-
शादी का झांसा देखकर शारीरिक संबंध बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना नगसर हाल्ट पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। बता दे कि एसपी के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धारा 69,351(3) बी.एन.एस. से संबंधित अभियुक्त सौरभ कुमार पुत्र मातादीन पाल निवासी नवापुरा बोगना थाना मरदह थाना उम्र 22 वर्ष को थानाध्यक्ष अभिराज सरोज और वरिष्ठ उप निरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर नगसर क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पीड़िता से प्रेम की बाते करके शादी का वादा करना तथा इच्छा के विरूद्ध पीड़िता के साथ शारीरिक सम्बंध और बाद में शादी न करने के सम्बंध में धमकाया जाता था। इन्ही सब मामलों में अभियुक्त पर विभिन्न धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल प्रमोद यादव सहित अन्य शामिल थे।
-
कारगिल विजय दिवस: दयाशंकर मिश्र दयालु ने शहीद जवानों के परिजनों को किया सम्मानित,बोलें-हमें गर्व है कि मैं गाजीपुर की धरती पर पैदा हुआ

















गाजीपुर।कारगिल विजय दिवस की 26 वें स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के बीच गाजीपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री आयुष एवं औषधि प्रशासन दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि हमें गर्व है कि मैं गाजीपुर की धरती पर पैदा हुआ। पूरे भारत में गाजीपुर की जो पहचान है वह इन सैनिकों की शहादत की वजह से है या तो प्राचीन ऋषि मुनियों की धरती होने के कारण है। गाजीपुर में गहमर एक ऐसा गांव है जहां घर-घर से सैनिक है ।उन्होंने इस अवसर पर कारगिल शहीद की परिजनों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध जहां 2 महीने तक चला था वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र में भारत में इतनी प्रगति कर ली है कि ऑपरेशन सिंदूर मात्र तीन दिन में ही समाप्त हो गया और भारत को विजयश्री मिली। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश बदल रहा है तथा लखनऊ से ब्रह्मोस मिसाइल तैयार होकर के पूरी दुनिया में अपना डंका बजा रही है । भारत सरकार ने 26000 करोड रुपए का रक्षा उपकरण का निर्यात किया है । उन्होंने आगे कहा कि कारगिल युद्ध में या किसी भी रूप में सेवा में अपनी शहादत देने वाले सैनिकों के परिजन हों या पूर्व सैनिक उनको कहीं भी किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। उत्तर प्रदेश सरकार अब गांव-गांव में खेल का मैदान एवं स्टेडियम बनवा रही है जिससे आने वाली पीढ़ी स्वस्थ समृद्ध एवं भारत मां की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रह सके।
विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि भारत के वीर जवानों ने देश की आन-बान-शान के खिलाफ दुश्मनों के दुस्साहस को सदैव मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने अपना बलिदान देकर भी भारत की एकता और अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रखा है। कारगिल विजय दिवस हमें यही संदेश दे रहा है। जिन वीर सैनिकों ने देश को सुरक्षित रखने के लिए अपना बलिदान दिया है, उनकी प्रेरणा है कि हम एक रहें।
उन्होने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखण्डता सदैव बलिदान मांगती है। हमे भी इसमें अपना योगदान देना होगा। यदि आज हम चैन से सो पाते हैं, समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ पाते हैं, विकास के नये आयामों का लाभ ले पाते हैं और आधुनिक सुविधाओं से लाभान्वित हो पाते हैं, तो इसका कारण यह है कि भारत के वीर जवान सम-विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। -
नेहरू युवा मंडलों ने मनाया 26वां कारगिल विजय दिवस

गाजीपुर। मेरा युवा भारत गाजीपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 26 वां कारगिल विजय दिवस पर विभिन्न ब्लॉकों में स्थापित नेहरू युवा मंडलों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। जनपद स्तर पर नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में स्थापित कारगिल विजय स्तंभ पर माल्यार्पण जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर अफजल, माय भारत के उपनिदेशक कपिल देव, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे बृजेश श्रीवास्तव, राज्य प्रशिक्षण अंगद सिंह यादव, पारसनाथ यादव ,सेवा निवृत लेखा एवं कार्यक्रम सहायक ओम प्रकाश मिश्र आदि ने माल्यार्पण कर कारगिल शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उक्त कार्यक्रम से इतर केंद्र कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सरोज कुमार राय समाजसेवी ने कहा कि भारतीय सेना के अदम्य साहस और बलिदान के फल स्वरुप हमारे वीर जवानों ने कारगिल की दुरूह पहाड़ियों पर कब्जा कर विजय हासिल किया। इस युद्ध के दौरान हमारे अनेक जांबाज जवान शहीद हुए। 26 जुलाई उनके शहादत को याद करने का दिन है ।संगोष्ठी में बृजेश श्रीवास्तव डीपीओ ,ओम प्रकाश मिश्र आदि ने विचार व्यक्त किया। उपनिदेशक कपिल देव ने कहा कि देश की रक्षा सबसे बड़ा धर्म है।हमें अपने सैनिकों के साहस और बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। हमें उनके त्याग से प्रेरणा लेनी चाहिए।अपने देश के लिए हमेशा कुछ अच्छा करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने सभी वीर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया ।संचालन मेरा युवा भारत के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया।
-
कारगिल शहीद इश्तियाक खान को आनंद राय ने दी श्रद्धांजलि,किया वायदा

कारगिल शहीद इश्तियाक खान के पैतृक गांव पखनपुरा में दी गई श्रद्धांजलि।
ग्राम वासियों ने शहीद के मजार के सुंदरी करण की उठाई मांग।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और भाजपा नेता आनंद राय मुन्ना ने श्रद्धांजलि देकर सुंदरीकरण का किया वायदा।

गाजीपुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल शहीद इश्तियाक खान के मजार पर ग्राम वासियों और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना ने श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान नदीम खान, भाजपा नेता कृष्ण बिहारी राय, मासूम सिद्दीकी, जुनैद मास्टर और जुबेर प्रधान सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान ग्राम वासियों और परिजनों ने ब्लॉक प्रमुख को मजार के सुंदरीकरण के लिए एक पत्रक दिया। ब्लॉक प्रमुख आनंद राम मुन्ना ने सभी ग्राम वासियों के सामने वादा किया कि जल्द से जल्द मजार के सुंदरीकरण का काम कराया जाएगा। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने उनका आभार प्रकट किया।
कारगिल शहीद इश्तियाक खान को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल लोगों ने उनकी शहादत को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। गाजीपुर में कारगिल शहीदों को सम्मानित करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि उनकी शहादत को याद रखा जा सके।

-
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीदों के प्रतिमा की साफ-सफाई,दी श्रद्धांजलि,लगाए नारे


गाजीपुर ।भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी सात शहीदों के प्रतिमा स्थलों पर पहुंच कर प्रतिमा परिसर पर साफ- सफाई कर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। उनके सम्मान मे देश भक्ति नारे लगाए। नन्दगंज थाना क्षेत्र के धरवा स्थित शहीद शेषनाथ सिंह यादव के प्रतिमा स्थल पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, भानुप्रताप सिंह व पारसनाथ राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा परिसर की सफाई कर शेषनाथ सिंह यादव के पुण्य स्मृति को नमन किया। माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।इस अवसर पर जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय,प्रो शोभनाथ यादव,मंत्री सुरेश बिन्द, राकेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, मंडल अध्यक्ष काशी चौहान, बलवंत बिंद, भानु जायसवाल, हरेंद्र यादव,कमलेश प्रजापति,विनीत शर्मा, अभिनव सिंह आदि मौजूद थे।
-
डीएम ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, लिया जायजा




गाजीपुर।उप्र.लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (प्रा०) परीक्षा 2023 हेतु निर्धारित परीक्षा 27 जुलाई 2025 को होने वाली लिखित परीक्षा को नकल विहीन, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बनाए गए परीक्षा केंद्र एवरग्रीन पब्लिक स्कूल मीरनापुर, स्कॉलर्स एकेडमी मीरनापुर गाज़ीपुर,डालिम्स सनबीम अंधऊ बाईपास ग़ाज़ीपुर, आर्यन पब्लिक स्कूल जंगीपुर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान सी0सी0टी0वी0 कैमरा, विद्युत व्यवस्था, शौचालय, पीने का पानी, साफ- सफाई एवं पार्किंग की कि गई व्यवस्थाओं की संबंधित से जानकारी लेते हुए संबंधित को निर्देशित किया गया कि कोई भी समस्या हो तो तत्काल अवगत कराए।





