डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए दिए निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन, जन्म प्रमाण पत्र, आयुष्मान, दवा एंव ड्राप बैक की सुविधा, ओ0पी0डी0, एवं अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जमानियां, भदौरा, जखनियां, व मनिहारी के सी0एच0सी0/पी0एच0सी0 पर मलेरिया जांच में प्रगति खराब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होने समस्त एम0ओ0वाई0सी0 को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार का भुगतान पेंडिंग न रहें,तत्काल भुगतान करें। उन्होने कहा कि टी0बी0 मरीजो को सरकारी दवा ही दी जाए एवं जॉच कराने के लिए जागरूक करें। किसी भी मरीज को बाहर की दवा न दी जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया कि आशा का भुगतान समय से किया जाए, समस्त एम0ओ0वाई0सी0 तहसीलों पर बी0एच0एन0डी0 की बैठक करते रहें। जिलाधिकारी ने कहा कि हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर आवश्यक दवाओ की उपलब्धता रहे, ओ0पी0डी0 का संचालन तथा नियमित रूप से सी0एच0ओ0 एवं एन0एम0 की उपस्थिति का निर्देश दिया। समस्त सी0एच0सी0, पी0 एच0सी0 पर सी0सी0टीवी कैमरा का संचालन रिकॉर्डिंग मोड पर रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित चिकित्सा अधीक्षको को हेल्थ वेनलेस सेन्टर की क्रियाशीलता बराबर चेक करते रहने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान उन्होने जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के संबंध मे जानकारी लेते हुए इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन, तथा दवा एव ड्राप बैक की सुविधा के साथ-साथ 48 घण्टे रोके जाने के निर्देश दिए।  बैठक मे जिलाधिकारी ने ई-कवच, जननी सुरक्षा योजना, जे0एस0वाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, आशा/जे एस वाई भुगतान, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन, टी0वी0 रोग एवं अन्य बिन्दुओ पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की। जो भी शासन की योजनाए संचालित है उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो, कोई भी पात्र योजना से वंचित न रहे। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि प्रतिदिन एम0ओ0वाई0सी0 से वचुर्वल समीक्षा करते हुए प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी सुनिल पांडेय, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज आनन्द मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एन एच एम), समस्त एम ओ वाई सी एंव अन्य संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

डीएम को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

गाजीपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन गाजीपुर में नवागत जिलाधिकारी व बार के संरक्षक अविनाश कुमार का स्वागत समारोह बार के सभागार स्व. रामकरन यादव ‘‘दादा‘‘ स्मृति हाल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार के अध्यक्ष वीरेंद्र नाथ दूबे व कार्यक्रम का संचालन महासचिव धर्मचन्द्र यादव ने किया। सर्वप्रथम वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीकान्त तिवारी, अमर सिंह, वंशीधर कुशवाहा, विजय प्रकाश,वीरेंद्र चौबे, दशरथ यादव, कैलाश यादव, समीक्षा प्रसाद, रामअवध राम,वीरेंद्र राम आदि सैकड़ो अधिवक्ताओं ने माल्यापर्ण कर जिलाधिकारी का स्वागत किया। तत्पश्चात शासकीय अधिवक्ता सिविल ने भाषण प्रस्तुत किया। पूर्व अध्यक्ष शंकर यादव व अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। ईल्डर कमेटी के चेयरमैन को भी अंगवस्त्र  भेट किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने बार को धन्यवाद देते हुए बार और बेंच के संबधों को मधुर बनाए रखनें पर बल दिया तथा अधिवक्ता एवं जनपद वासियों के हर समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विभिन्न न्यायालयों में फैले भ्रष्टाचार, रेकार्ड रूम में नकल बनाने में की जा रही अनियमित्ता व रौजा, रोडवेज आदि से कचहरी तक आवागमन में आ रही बांधा को हल करने जैसे विषयों पर जिलाधिकारी का ध्यान उत्कृष्ट कराया गया।

डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक,की गई चर्चा

गाजीपुर।जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में रायफल क्लब कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत आने वाले कार्यक्रमों एवं उनके शत-प्रतिशत क्रियान्वयन किए जाने तथा प्रगति के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जनपद में संचालित 14 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में से 07 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयोें में हो रहे छात्रावास भवनों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था को अतिशीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण कराते हुए भवनों के हैण्डओवर किए जाने की कार्यवाही पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद में संचालित 2266 परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जिन विद्यालयों में विद्युतीकरण की कार्यवाही पूर्ण नहीं हो सकी है, उनको अतिशीघ्र बिजली की व्यवस्था से युक्त करते हुए रिपोर्ट 01 सप्ताह के अन्दर प्रस्तुत करने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया।
विकासखण्ड सदर में प्रस्तावित मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय, लावां तथा मुख्यमंत्री माडल कम्पोजिट विद्यालय विकाखण्ड मनिहारी के निर्माण की प्रगति के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यदायी संस्था को कार्य शुरू कराए जाने के निर्देश प्रदान किए गए। कायाकल्प के 19 पैरामीटर्स को शत-प्रतिशत संतृत्त कराए जाने हेतु यथा आवश्यक कार्यवाही करते हुए विशेष प्रयास किए जाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिए गए।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं एवं गैप एनालिसिस तथा 31 पैरामीटर्स पर संतृप्तीकरण की कार्यवाही को पूर्ण किए जाने के निर्देश बैठक में प्रदान किए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी के साथ-साथ जनपद स्तर के समस्त अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड षिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, एस0आर0जी0 इत्यादि उपस्थित रहे।

लावारिस बच्ची को पुलिस ने पहुंचाया परिजनों के पास

लावारिस बच्ची को पुलिस ने मिलाया परिजनों से,लोगों ने पुलिस की सराहना
गाजीपुर। मंगलवार के दिन एक चार वर्षीय बालिका नगर में लावारीस हालत में घूमती हुई पाई गई!नगरवासीयो ने उसकी पहचान आस पास के लोगों सहित सोशल मिडिया के माध्यम से कराया ताकी बालिका अपने परिजनों तक पहुच जाए जब काफी देर तक बालिका को कोई लेने नहीं आया तब लोगों ने इसकी सूचना जंगीपुर पुलिस को दिया!जंगीपुर थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने त्वरित कराई कार्रवाई करते हुए उसके परिजनों की तलाश में जुट गए!


पुलिस की तत्परता काम आई और बिरनो थाना क्षेत्र के आराजी ओडासन गांव निवासी अखिलेश यादव पुत्री आकृती यादव उम्र (8वर्ष) बुधवार के दिन अपने घर से खेलने के लिए बाहर निकली थी और कैसे जंगीपुर तक पहुच गई उसे खुद पता नहीं चला!
थानाध्यक्ष जंगीपुर विवेक कुमार तिवारी की सतर्कता व मानवी संवेदना रंग लाई जिसके कारण मात्र एक घंटे के अंदर खोई हुई बालिका की मां रेखा यादव पुलिस तक पहुची और पुलिस ने खोई हुई बच्ची को उसकी मां की गोद में शौप दिया! बेटी को सकुशल पाकर मां सहित परिजनों की आंखें नम हो गई उन्होंने इसके लिए पुलिस टीम की सराहना करते हुए टीम को धन्यवाद दिया!

फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर आयोजित किया गया एक दिवसीय सेमिनार

SALE एग्री कमोडिटीज लिमिटेड द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर आयोजित की एक दिवसीय सेमिनार


गाजीपुर। SALE एग्री कमोडिटीज लिमिटेड फतेहुल्लाहपुर में चल रहे पी० जी० कॉलेज के बी०एस-सी०(कृषि) VII सेमेस्टर के छात्रों के ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (Rural Agricultural Work Experience-RAWE) के अन्तर्गत “फसल अवशेष प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य कृषि विषय के छात्रों एवं किसानों को पराली जलाने के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करना एवं इसके वैकल्पिक और लाभकारी उपायों से अवगत कराना था। सेमिनार की शुरुआत कंपनी के प्रबंधक श्री प्रिंस गक्खर के स्वागत भाषण से हुई।

उन्होंने कहा “पराली जलाने की परंपरा अब हमारे पर्यावरण और कृषि भूमि के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। SALE एग्री कमोडिटीज लिमिटेड, किसानों के साथ मिलकर इस चुनौती का समाधान खोजने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में पी जी कॉलेज गाजीपुर के प्रोफेसर डॉ० जी० सिंह ने हैप्पी सीडर और सुपर स्ट्रॉ प्रबंधन प्रणाली, बायोएंजाइम्स, कम्पोस्टिंग तकनीक और बायोचार निर्माण जैसे नवाचारों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी बताया कि पराली जलाने से उत्पन्न कार्बन उत्सर्जन और स्वास्थ्य पर इसके खतरनाक प्रभाव पड़ते है।

कंपनी के एच० आर० हिमांक यादव ने पराली के वैकल्पिक प्रबंधन विधियों की व्यवहारिक उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फसल अवशेषों धान की भूसी, पराली, सरसों की तूड़ी,गन्ने की पत्तियों, गन्ने की खोई को ईंधन के रूप में प्रयोग करके स्टीम तैयार की जाती है जिसका उपयोग टरबाइन के द्वारा बिजली उत्पादन हेतु किया जाता है जो बहुत ही सस्ती तकनीक है। स्थानीय किसान प्रतिनिधि श्री छोटेलाल ने पराली से जैविक खाद बनाने के अपने सफल अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान महिपाल सिंह भोज ने छात्रों को पराली प्रबंधन से जुड़ी सरकारी योजनाओं, उपकरणों पर मिलने वाली सब्सिडी, और तकनीकी प्रशिक्षण की जानकारी भी दी गई।

सेमिनार के समापन पर उपस्थित छात्र छात्राओं ने पराली न जलाने की शपथ ली और भविष्य में वैज्ञानिक विधियों से फसल अवशेषों का सदुपयोग करने का संकल्प लिया। SALE एग्री कमोडिटीज लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि कंपनी किसानों के साथ मिलकर न केवल फसल उत्पादन को बढ़ावा देगी, बल्कि पर्यावरण-संवेदनशील तकनीकों को भी बढ़ावा देगी।

कार्यक्रम मे डॉ० शिव शंकर सिंह यादव, डॉ० अशोक कुमार, डॉ० सुधीर कुमार सिंह, डॉ० पीयूष कांत सिंह, महिपाल सिंह भोज, विपुल उपाधयाय, डी० के० शर्मा, दिनेश यादव, संजीव काम्बोज एवं पी० जी० कॉलेज गाजीपुर के छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे ।संचालन कंपनी के एच० आर० हिमांक यादव ने किया।

कांस्य पदक जीतकर छात्र-छात्राओं ने किया शाह फैज स्कूल का नाम रोशन

गाजीपुर। खेल के महत्व और भूमिका को किसी के भी द्वारा नज़र अंदाज नहीं किया जा सकता है, यह वास्तव  में बहुत महत्वपूर्ण विषय है। खेल के दो सबसे अधिक महत्वपूर्ण लाभ; अच्छा स्वास्थ्य और शान्त मस्तिष्क हैं। हमारा विद्यालय विद्यार्थियों के समूचे विकास के लिए हरदम तत्पर रहता है अतः इसके लिए समय-समय पर खेल गतिविधियां आयोजित करता रहता है व साथ  ही विद्यार्थियों को अन्य जगहों पर विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में सम्मिलित होने के लिए भी भेजता रहता है।

इसी क्रम में 1 मई से 4 मई तक पारादीप ओडिशा में टेनिस वॉलीबाल चैंपियनशिप का आयोजन हुआ जिसमें हमारे विद्यालय की कक्षा 12 की प्रिया  सिंह, कृतिका सिंह, सुप्रिया गुप्ता ,अनुषा राय ,शालिनी यादव, दीपिका पांडेय, अखिलेश कुमार एवं शिवम् यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किया। दिनांक 11 मई को विद्यालय में किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमें कृति कौर, तेजस्विनी सिंह , अनुष्का, अर्पिता, अंजलि ,शिल्पा, ख़ुशी, रिद्धि, मोहम्मद युसूफ , अयन खान, शिवांश, प्रियांशु एवं विराट ने स्वर्ण पदक , आशीष खरवार ने रजत पदक और मनस ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

इन सभी छात्र छात्राओं का चुनाव राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, जो की 25 मई को मेरठ में होगी, के लिए भी हुआ है।  उपरोक्त कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने किया। उन्होंने सभी खिलाडियों को शुभकामनायें दीं व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

उपरोक्त सभी प्रतिभागियों को प्रार्थना सभा में मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया तथा साथ ही उनके कोच देवेंद्र प्रसाद प्रजापति ,दिनेश राय  व अमन ओबैद को भी सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी, निदेशिका डॉ मीना अधमी, उप निदेशक समीरअधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) हनीफ़अहमद , कोच देवेंद्र प्रसाद प्रजापति,  दिनेश राय व आमना ओबैद सम्मिलित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

सीबीएसई परीक्षा: डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर के बच्चों ने लहराया परचम

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा में बड़ी सफलता हासिल की है. आज मंगलवार अपराह्न सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर की कक्षा दसवीं के टॉप टेन मेधावी छात्रों की सूची में अमन कुमार सरोज 94.4%, शौर्य राय 93%, अभ्यांश शर्मा 92.2%, पीयूष शर्मा 91.4%, अमन शर्मा 87.8% और सुमित सिंह यादव ने 87.4% अंक प्राप्त करते हुए डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर की लब्धप्रतिष्ठ शिक्षा व्यवस्था को प्रतिस्थापित किया है.डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर की कक्षा दसवीं की टॉप टेन की सूची में शामिल मेधावी छात्राओं रिद्धि राय 90%, शिवांशी राय 88.6% तथा पूजा गुप्ता ने 87.6% अंक प्राप्त करते हुए अपने शैक्षिक श्रम और डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर की शैक्षिक-अकादमिक अवधारणा को यश कीर्ति  का ध्वज दिया है.सफलता के वरीय पृष्ठ पर स्वयं को ससम्मान अंकित करते हुए डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर के बारहवीं कक्षा के छात्र मयंक शेखर पांडेय ने वाणिज्य वर्ग में 90% अंक अर्जित कर डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर के प्रज्ञा परिसर को गौरव से भर दिया है. बारहवीं के छात्र द्वय शिवम यादव, सर्वेश कुमार राय ने पीसीएम वर्ग में क्रमशः 90% व 82% अंक हासिल करते हुए स्वयं को श्रेष्ठ छात्र के रूप में स्थापित किया है. वाणिज्य वर्ग में बारहवीं की छात्रा द्वय श्वेता सिंह, सुमन राजभर ने क्रमशः 83% व 82% अंक प्राप्त कर ख़ुद को साबित करते हुए डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर की तेजस्विता की रेह को उर्वर बनाया है.सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा और बारहवीं कक्षा के परिणाम के पश्चात डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर के बहुउद्देशीय सभागार में डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर के मौलिक चिंतन वाले निदेशक हर्ष राय और प्रधानाचार्या डॉ. प्रेरणा राय ने समस्त सफल और श्रेष्ठ छात्रों व उनके अभिभावकों का बौद्धिक अभिनंदन करते हुए मिष्ठान्न खिलाया.डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर के निदेशक हर्ष राय विद्यालय के छात्रों की सफलता को विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षिक परम्परा के प्रति आभार और शुभेच्छा समर्पित किया. उन्होंने कहा कि शैक्षिक सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत, समय का सदुपयोग, लक्ष्य का निर्धारण, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और अपने आप पर विश्वास करने की आवश्यकता होती है. उन्होंने कहा धूर-देहात के इलाक़े में डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर की शैक्षिक योग्यता के उन्नयन के प्रति मौलिक चिंतन यह उत्कृष्टता से उत्कीर्ण कर रही कि डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर का परिसर हर वर्ष सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में अपनी पहचान को छात्रों के श्रम और उनके अभिभावकों के विश्वास के भरोसे बुलंद कर रहा है.विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. प्रेरणा राय ने कहा कि हमने हमेशा अपने छात्रों के लिए बड़ा करने के लिए अपनी सोच को बड़ा रक्खा. छात्रों को किसी भी असफलता की अवधारणा की चिंता को अपने चिंतन-मनन से मुक्त करने का सदप्रयास किया. अपनी, छात्रों की और संकाय सदस्यों की अकादमिक क्षमता पर विश्वास किया. सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा में यह महत्तर सफलता हमारी सोच को सफलता का उपहार दे रही है.इसलिए हमेशा सकारात्मक रह कर छात्र-छात्राओं और उनके सम्मानित अभिभावकों का हमारा सहयोग देना होगा ताकि हम भविष्य सफलता के अद्वितीय और अद्भुत प्रतिमान गढ़ सकें.डालिम्स सनबीम स्कूल सीबीएसई बोर्ड टॉपर्स के अभिनंदन समारोह को विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य अमित कुमार राय, जोखन सिंह यादव, तौसीफ़ अहमद ख़ान, अभय सिंह, शेषनाथ यादव, राम नारायण राय, नेहा राय, अभिषेक सिंह, अंजलि राय, देवेन्द्र तिवारी आदि ने सफल श्रेष्ठ छात्रों के अभिनंदन समारोह को अपना आरोह दिया।

सीबीएसई के रिजल्ट में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के छात्र-छात्राओं कर शानदार प्रदर्शन

गाजीपुर। शहर के बधंवा पीरनगर स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल के सी० बी० एस० ई० बोर्ड 2025 बैच के इंटरमीडिएट की परीक्षा में सम्मिलित छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शतप्रतिशत परिणाम दिए। जिसमें श्वेता यादव पुत्री बृजेश सिंह यादव ने सर्वोत्तम 95.6%, शिवम यादव पुत्र श्री रमेश यादव ने 90.4%, कौशिकी श्रीवास्तव पुत्री बद्रीश श्रीवास्तव और सुहानी शिकरवार पुत्री आमरेन्द्र कुमार सिंह दोनों ने 87.4% अंक प्राप्त किए। सी0 बी0 एस0 ई0 बोर्ड 2025 बैच के हाईस्कूल की परीक्षा में सम्मिलित छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शतप्रतिशत परिणाम दिए। जिसमें प्रतीक सिंह पुत्र श्री पवन कुमार सिंह ने सर्वोत्तम 96.2%, प्रियांशी पुत्री श्री जितेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने 96.00%, और पार्थ राजपुत पुत्र श्री विजय कुमार सिंह ने 95.00% अंक प्राप्त किए।

विद्यालय का परिणाम आने के बाद माउंट लिट्रा जी स्कूल के डायरेक्टर मोहित श्रीवास्तव ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनका मुँह मीठा कराकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए डायरेक्टर मोहित श्रीवास्तव ने कहा कि आने वाले समय में होने वाले बोर्ड की परिक्षा में और भी बेहतर परिणाम देने का प्रयास करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० राजेश कारकून ने छात्रों को बधाई देते हुए आने वाले समय में मेहनत और लगन के साथ अच्छे परिणाम की ओर जागृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। साथ ही सभी शिक्षकों एवं शिक्षणोत्तर कर्मचारीयों के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की। परिक्षा परिणाम आने के बाद विद्यालय के प्रांगण में हर्ष का माहौल रहा एवं विद्यालय के समस्त अध्यापकों ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिए।

शाह फैज स्कूल की आस्था गुप्ता बनी जिले की टॉपर, प्रियांशु तिवारी दूसरे स्थान पर रहे

शाह फैज स्कूल की आस्था गुप्ता बनी टॉपर

गाजीपुर। सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षा में शाह फैज पब्लिक स्कूल के बच्चों का बोलबाला रहा। 10वीं की छात्रा आस्था गुप्ता 97.4 अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान पर रही। वहीं 12वीं के छात्र प्रियांशु तिवारी 95.8 अंक पाकर जिले में द्वितीय स्थान पर रहे।
परीक्षाफल घोषित होने पर टॉपर छात्र-छात्राओं के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। घर व विद्यालय में उन्हें मिठाइयां खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी गई।

आस्था गुप्ता

टॉपर में कोई डाक्टर, कोई चार्टर्ड एकाउंटेंट तो कोई प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहता है। परीक्षाफल से विद्यालय परिवार के लोग भी संतुष्ट रहे। रिजल्ट घोषित होने के बाद विद्यालय के टॉपर बच्चों को निदेशक डॉ नदीम आधमी ने मुंह मीठा करा कर उज्जवल भविष्य की कामना की और ढेर सारा आशीर्वाद दिया।

प्रियांशु तिवारी

आनंद मार्ग स्कूल के संस्थापक का मनाया गया 104वां जन्मदिन

श्री श्री आनंद मूर्ति का 104 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

गाज़ीपुर। सोमवार को आनंद मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंद मूर्ति  का 104 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गयक। इस दौरान आनंद मार्ग स्कूल मे विभिन्न जगहों से आये आनंद मार्गीयो ने बाबा के जन्मोत्सव में भाग लिया। भक्तों द्वारा एक विशाल शोभायात्रा आचार्य गुणाधीशानंद अवधूत के नेतृत्व में निकाली गई।

आचार्य गुणाधीशानंद अवधूत ने बताया की गुरुदेव ने अपने जीवन भर विश्व के लोगो को अध्यात्म का रास्ता दिखाया और 180 देशो मे इसकी शाखाएं बनाये। इस अवसर पर लगभग सैकड़ों राहगीरों को महुआबाग़ पर शिविर लगाकर शरबत पिलाया गया और आनन्द मार्ग स्कूल पर भोजन भी कराया गया। इस कार्यक्रम में पूरा स्कूल स्टॉफ सहित अन्य का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। अंत में दादाजी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Uttar Pradesh Fast News