निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण का हुआ आयोजन

गाजीपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं नेशनल मेडिकोज आर्गनाईजेशन के संयुक्त सौजन्य से  नेहरू विद्यापीठ इंटर कालेज में रविवार को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण का विशाल शिविर आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजित इस विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर में दर्जनों गाँव के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। शिविर में चर्मरोग,हड्डी रोग,नेत्र,कान,गला रोग, फिजियोथैरेपिस्ट,बाल रोग आदि अन्य के नामचीन विशेषज्ञ चिकित्सक जनपद सहित अन्य जगहों से आए थे। इस विशाल शिविर में 1600 से अधिक विभिन्न रोगों के ,महिला,पुरूषों आदि का निःशुल्क परीक्षण और उन्हें दवा वितरित किया गया।
कार्यक्रम मे उपस्थित  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि आईएमए और एनएमओ का यह संयुक्त पहल काफी सराहनीय है।उन्होंने कहा कि इस तरह के निःशुल्क शिविरों के आयोजनों से गाँव के लोगों को काफी लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि देश की अधिकतर आबादी गावों में निवास करती है,जहाँ उन्हें इस तरह की बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं वह भी निःशुल्क तरीके उपलब्ध कराना समय की जरूरत है, इस दौरान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सभी स्टालों का निरीक्षण करने के साथ ही आए चिकित्सकों से जानकारी भी ली। जिलाधिकारी ने सभी लोगों से आह्वान किया कि इस शिविर में आकर इसका लाभ उठाए।इस तरह के मानवीय सेवा का भाव सभी को उठाना चाहिए।इस दौरान आयोजकों की ओर से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को बुके और चुंदरी देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सचिदानंद राय, उपजिलाधिकारी सेवराई लोकेश कुमार, ब्लाक प्रमुख अजिताभ राय राहुल, पूर्व प्रमुख मुकेश राय,सिध्दार्थ राय मोनू ,झल्लन राय ,डा.झारखंडे पांडेय ,.डा जे एस राय , डा. एके राय , डा. राजेश सिंह,धमेंद्र प्रताप सिंह, डा. के के सिंह, डा. बीडी गुप्ता , डा. रजनी राय डाक्टर राहुल राय ,मुन्ना राय, प्रधानाचार्य संतोष राय आदि मौजूद रहे ।

अंबेडकर पार्क में डीएम ने की साफ- सफाई

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के क्रम में जनपद में स्थापित संविधान शिल्पी,भारत रत्न डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती से पूर्व, सभी अंबेडकर पार्क,अंबेडकर जी की प्रतिमाओं की अभियान चलाकर साफ सफाई की गई ।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में संविधान शिल्पी,भारत रत्न, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज जनपद के नगर निगम, नगरीय निकायों, विभिन्न वार्डों,ग्राम पंचायतों आदि में स्थापित डा. अंबेडकर पार्कों तथा प्रतिमाओं की, स्वच्छता अभियान चलाकर, साफ सफाई सुनिश्चित की गई।

इसी क्रम मे आज जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, परियोजना निदेशक (प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी) राजेश यादव, उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, तहसीलदार सदर राजीव यादव,  ई ओ नगर पालिका अमिता वरूण ने लंका स्थित अंबेडकर पार्क मे अंबेडकर प्रतिमा, एवं पार्क परिसर का वृहद स्तर पर  साफ-सफाई की गई। जिलाधिकारी इस अवसर पर निर्देश दिया कि जनपद के समस्त तहसीलो, विकास खण्डो, ग्रामसभाओं, नगर पालिकाओ एवं पंचायतो मे स्थित अंबेडकर पार्को एवं प्रतिमाओ की साफ सफाई कराते हुए शासन द्वारा निर्देशित कार्याेक्रमो को कराना सुनिश्चित करे।
 
स्वतंत्रता के अमृत काल में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती पर 14 से 28 अप्रैल तक जनपद मे  विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होने बताया कि जनपद में धूमधाम से उत्सव के रूप में भारत रत्न, बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर प्रार्थना सभा, गोष्ठी,  क्विज, वाद विवाद प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, महिला सशक्तीकरण एवं लैंगिक समानता आदि पर सेमिनार के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

मारुति नंदन के जन्मोत्सव पर मंदिरों में उमड़े भक्त

मारुति नंदन के जन्मोत्सव पर मंदिरों में उमड़े भक्त

ददरी घाट हनुमान मंदिर पर भंडारा में भक्तों ने खाया प्रसाद

गाजीपुर। जिले भर में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सभी हनुमान मंदिरों में भक्तों के दर्शन पूजन का क्रम सुबह से ही बना रहा। यह दिन विशेष रूप से भगवान राम के परम भक्त और भगवान शिव के अवतार, हनुमान जी की पूजा और आराधना का है।
भगवान हनुमान की शक्ति, भक्ति और समर्पण को दर्शाने वाला यह पर्व हर वर्ष चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। आज के दिन विशेष पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ करके भक्त अपने जीवन के कष्टों से मुक्ति प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन अंजनि पुत्र मारुति का जन्म हुआ था।

मान्यता है कि केसरीनंदन की विधिवत पूजा करने से सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। हनुमान जन्मोत्सव पर जगह-जगह मंदिरों में भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ किया। वहीं शहर के ददरीघाट हनुमान मंदिर सहित अन्य हनुमान मंदिर पर भी भंडारे का आयोजन किया गया। शहर के ददरी घाट स्थित हनुमान मंदिर के भंडारा को सफल बनाने में पुजारी रघु पंडित के अलावा शनि चौरसिया, शैलेश सिंह, बिन्नी पांडे, आत्म प्रकाश राय, गोविंद राय, हरीश पांडे, चित्रांश राय, हरिचंद पटेल, सुशांत श्रीवास्तव, पूर्व सभासद कमलेश श्रीवास्तव, रविंद्र चौधरी, बॉबी सिंह आदि ने अपना सराहनीय योगदान दिया।

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने चलाया जनसंपर्क अभियान,सरकार की उपलब्धियों की दी जानकारी

ग़ाज़ीपुर।भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर चल रहे कार्यक्रमों के तहत राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने सदर विधानसभा के बूथ संख्या 213 पर विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया । ‘गांव चलो, वार्ड चलो’ अभियान के अंतर्गत उन्होंने ग्राम सभा मिश्रवालिया में लोगों से मिलकर मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत अब विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में इसे तीसरे स्थान तक पहुंचाने का लक्ष्य है।डा. संगीता बलवंत ने कहा कि भाजपा की विचारधारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवाद और पं दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद से प्रेरित है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के 70 वर्षों के शासन में बाबा साहब आंबेडकर की उपेक्षा की गई। लेकिन मोदी सरकार ने उनके सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण के विचारों को अपनाया।


मोदी सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया। स्टैंड अप इंडिया और पीएम आवास योजना जैसी योजनाओं से वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ा। डॉ. अम्बेडकर से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को पंचतीर्थ घोषित किया। राज्यसभा सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता दीनानाथ गिरी , डा. ब्रह्मानंद सिंह ,डा अशोक सिंह को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित की । कार्यक्रम में प्रीति गुप्ता,रासविहारी राय,अभिनव सिंह , मनोज बिंद ,नंदू कुशवाहा ,अविनाश सिंह, शशांक राय, सतीश राय, रणजीत, संजय बिन्द, प्रमोद राय, अंजनी सिंह , भीरगु बिन्द अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने जंगीपुर विधानसभा व सदर विधानसभा में किया जनसंपर्क

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के छठवें दिन केन्द्र सरकार के 11 वर्ष व प्रदेश सरकार के 8 वर्ष की गौरवशाली उपलब्धियों को लेकर चलाए जा रहे गांव,वार्ड और मुहल्ला चलो अभियान के तीन दिवसीय कार्यक्रम के आज दूसरे दिन राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने जंगीपुर विधानसभा के रुहीपुर और गाजीपुर सदर विधानसभा के छावनी लाइन के कलौता गांव में शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ घर- घर जाकर सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से भेंट किया।देवस्थलो पर स्वच्छता करते हुए बुथ समिति बैठक कर जनसंवाद किया। गांव के वरिष्ठ भाजपा नेताओं को सम्मानित किया।इस अवसर पर डा. संगीता बलवंत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों से जनता में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि लोग स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि सरकार के कार्यो की सराहना जितनी कि जाए वह कम होगी।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष काशी नाथ चौहान, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, मनोज बिंद, गोपाल राय, मुरली कुशवाहा,अजय राय दारा,राम जी बलवंत,सोमेश मोहन राय,संजय बिंद,बूथ अध्यक्ष ऋषि कुशवाहा, रोली शर्मा मौजूद थी।


भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने गांव चलो अभियान में जंगीपुर विधानसभा के रमवल ग्राम में सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से सम्पर्क किया। बुथ समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का गौरवशाली इतिहास रहा है।जिन व्यवस्थाओं के स्थापना और राष्ट्रीय मूल्यों को लेकर हमारे महा महामनिषियो ने संगठन का निर्माण किया। आज वह सोच और वह सपना साकार हो रहा है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के साथ मेठ बिंद, आशुतोष राय, सोनवल तथा रमवल के ग्राम प्रधान सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व मे गांव चलो अभियान में आज मुहम्मदाबाद विधानसभा के नोनहरा ग्राम पंचायत के राम जानकी मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाकर,पद यात्रा करते हुए घर- घर सम्पर्क कर लाभार्थियों से मिलकर उनका विचार जाना तथा पंचायत भवन का निरीक्षण कर बूथ समिति की बैठक को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज के सबसे कमजोर से कमजोर व्यक्ति के उत्थान में लगातार काम कर रहे है ।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेश गीरी, शंभू गुप्ता, त्रिलोकी कुशवाहा, दीपमाला श्रीवास्तव, कैलाश कुशवाहा, रमाशंकर राम, जनार्दन राजभर, सुधीर राय आदि साथ-साथ रहे।


जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने गाजीपुर नगर क्षेत्र के रायगंज मुहल्ले में सभासद प्रतिनिधि कुवर बहादुर सिंह,नगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता,नन्दू कुशवाहा, हर्षित सिंह आदि के साथ, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने सदर मंडल पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष काशी नाथ चौहान के साथ फतेहपुर सिकंदर,जिला मंत्री सुरेश बिन्द ने मोहन बिंद के साथ चक अब्दुल सत्तार, गोपाल राय, मुरली कुशवाहा ने मंगल कुशवाहा के साथ चौकिया,मिरनपुर सक्का आदि गांवों मे लोगो से सम्पर्क कर सरकार की उपलब्धियो का पत्रक लोगों मे बाटा,बुथ समिति कि बैठक किया। कार्तिक गुप्ता जिला संयोजक सोशल मीडिया ने कैथवलिया मे आलोक यादव, प्रदीप जायसवाल के साथ जन सम्पर्क किया।
जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी ने बाराचवर प्रथम मंडल के ढोढवा रामपुर ग्राम पंचायत मे जनसंपर्क कर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को बताया।इस अवसर पर देवेन्द्र सिंह,विजयनरायन शर्मा,मनोज राजभर आदि उपस्थित थे। वरिष्ठ नेता संकठा प्रसाद मिश्र सआदतपुर तथा हसनापुर में रहे‌।

अभिनव सिंह छोटू और रासबिहारी राय ने मिश्रबाजार में किया जनसंपर्क, सरकार के उपलब्धियों से लोगों को कराया अवगत

गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस साप्ताहिक समारोह मे शुक्रवार को घर-घर संपर्क अभियान की अंतर्गत भाजपा के नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह छोटू एवं पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता रासबिहारी राय साथ कपूरपुर वार्ड के मिश्र बाजार में व्यापक जन सम्पर्क किया। केन्द्र सरकार के 11 वर्ष तथा प्रदेश सरकार की आठ वर्षों की गौरवशाली उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया।

अभिनव सिंह छोटू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के प्रगति और लोगों के विकास सम्मान के लिए कटिबद्ध होकर काम कर रही है। पूर्व नगर अध्यक्ष रासबिहारी राय ने कहा कि सरकार आज समाज के कमजोर से कमजोर वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित होकर काम कर रही है।
इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष आनंद गुप्ता,लकी अग्रहरि, मनोज गुप्ता, अंकित, मोनू आदि लोग मौजूद रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने हरी झंडी दिखाकर बसों को किया रवाना

ग़ाज़ीपुर।उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के गाजीपुर डिपो में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।जिसमें गाजीपुर, वाराणसी,प्रयागराज,कानपुर,कन्नौज,सेवा एवं गाजीपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस होते हुए लखनऊ के लिए प्रातः 6बजे व सांय 7 बजे गाजीपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस होते हुए लखनऊ तक की सेवा का शुभारंभ जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय द्वारा हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया गया। ओम प्रकाश राय द्वारा अपने उद्बोधन में 8 साल की सरकार के योजनाओं के बारे में द्वारा विस्तृत प्रकाश डाला गया।उक्त कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव द्वारा अपने को उदबोधन में कहा की जब से योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार की कमान संभालें हैं,तबसे लगातार जनमानस व रोडवेज कर्मियों का मूलभूत सुविधा का ध्यान रखते हुए 41नई रोडवेज बस जनपद गाजीपुर के लिए दिया गया है,जिसके लिए जनपद के समस्त रोडवेज गर्मी में खुशी व्याप्त है,मुख्य अतिथि द्वारा रोडवेज के ड्राइवर व कंडक्टर कर्मियों को गर्मी से बचाव के लिए ORS का पैकेट वितरण किया गया।उक्त कार्यक्रम मे सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बी0के0पांडे,अवधेश मिश्रा,संजय राय,सीनियर फोरमैन चंद्रिका यादव,केदार कुशवाहा,मनोज मिश्रा, गीता सिंह,नरेंद्र कुमार सिंह, विनोद यादव,समद,संदीप शर्मा, सिराज खान सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

एकल व्याख्यान कार्यक्रम सम्पन्न

भौगोलिक अध्ययन के तरीकों में आए बदलाव समय की मांग

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय मलिकपूरा के सभाकक्ष में एकल व्याख्यानमाला कार्यक्रम के अंतर्गत भूगोल विभाग द्वारा एकल व्याख्यान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह के निर्देशन एवं संरक्षकत्व एवं भूगोल विभाग के प्रभारी डॉ अभिषेक कुमार के संयोजकत्व में एकल व्याख्यान माला की विषय वस्तु ‘भूगोल में बदलते प्रतिमान’ रही।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पी.जी. कॉलेज गाजीपुर के सहायक प्राध्यापक डॉ. नीतीश कुमार भारद्वाज ने भूगोल के अध्ययन के तरीकों में आए बदलाव तथा प्रादेशिक भूगोल से क्रमबद्ध भूगोल, मात्रात्मक क्रांति, व्यवहारवादी प्रतिमान, कल्याणकारी प्रतिमान के बारे में ज्ञानवर्धन जानकारी दी। उन्होंने नए तरीकों से भूगोल की व्याख्या करते हुए, सारगर्भित ढंग से छात्र-छात्राओं को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने भूगोल को नियतिवादी, संभववाद एवं नवनियतिवाद के माध्यम से बदलते कालक्रम में भूगोल के अध्ययन में आने वाले परिवर्तन को भी उदाहरण के साथ बताया।
इससे पूर्व विषय की प्रारंभिक रूपरेखा भूगोल विभाग के प्राध्यापक डॉ. दिनेश कुमार सिंह द्वारा प्रस्तुत की गई। वहीं महाविद्यालय के प्रो. चंद्रभान सिंह व डॉ. चन्दन यादव द्वारा मुख्य वक्ता को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह, धन्यवाद ज्ञापन प्राध्यापिका डॉ. कुंजलता एवं संचालन कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सर्वेश पांडेय ने किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

कांग्रेस ने सौंपा पत्रक,की यह मांग

स्कूलों में फीस वृद्धि और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कमेटी ने चढ़ाई आस्तीन, राज्यपाल को संबोधित पत्रक डीएम प्रतिनिधि को सौंपा

ओला वृष्टि से नुकसान किसान के फसल का मुआवजा दे सरकार

गाजीपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से राज्यपाल को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा है। इस कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने अफसोस जताते हुए बताया कि इस पत्रक में स्कूलों द्वारा हर साल नए सत्र में मनमानी फीस वृद्धि पर रोक लगाने और स्कूलों से सेट दुकानों से कॉपी, किताब और यूनिफॉर्म खरीदने की बाध्यता को समाप्त करने और पेट्रोलियम पदार्थों के साथ रसोई गैस को सस्ता करने की मांग भी प्रमुख रूप से की गई है, जिसे सरकार हर बार कह कर नहीं कर पाती, उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि और प्राकृतिक आपदा से किसानों के हुए नुकसान का तत्काल मुआवजा दिया जाए, इस पर तत्काल कार्यवाही जनहित में आवश्यक है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि हर साल स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर सरकार तत्काल प्रभाव से रोक लगाए और रसोई गैस सस्ता करे, इसकी मांग राज्यपाल के माध्यम से की गई है। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि स्कूलों द्वारा सेट दुकानों से कॉपी किताब खरीद पर रोक लगाई जाए,इस बाध्यता को समाप्त करने की मांग की है। महंगाई और भ्रष्टाचार पर बीजेपी सरकार को फेल बताते हुए भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए भ्रष्टाचार और महंगाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है।
प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें कम होने के बावजूद देश में पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस की कीमतें बढ़ गई है जैसे तत्काल जनहित में कम किया जाना चाहिए। कांग्रेस के अन्य वक्ताओं ने सरकार से कहा है कि इस पर शीघ्र एक्शन लिया जाए अन्यथा कांग्रेस पार्टी बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना, सुमन चौबे, राजीव कुमार सिंह, राम नगीना पांडे, राजेश गुप्ता, सदानंद गुप्ता, संजय साहू, माधव कृष्ण, सुशील कुमार सिंह, कृष्णानंद तिवारी, विजय शंकर पांडे, राजेश उपाध्याय, आलोक यादव, ओम प्रकाश पांडे, आशुतोष सिन्हा, लखन श्रीवास्तव, अजय कुमार दुबे, ओम प्रकाश पासवान, पारस उपाध्याय, शंभू कुशवाहा, साजिद खान, राशिद भाई, अब्दुल्ला मास्टर, मास्टर, रईस अहमद, शक्ति, आनंद प्रमोद विश्वकर्मा, मीरा चौबे, दिव्यांशु पांडे, राहुल मौर्य, देवेंद्र सिंह, पांचू बिंद आदि लोग उपस्थित रहे।

जन्मोत्सव पर बरसेगी संकटमोचन हनुमान जी की कृपा

जन्मोत्सव पर बरसेगी संकटमोचन हनुमान जी की कृपा

गाजीपुर। शहर के ददरीघाट स्थित संकटमोच मंदिर में 12 अप्रैल शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव पर सायंकाल 7 से 9 बजे तक सुंदरकांड का पाठ कराया जाएगा। इसी दिन शाम को विशाल भण्डारा भी होगा। यह आयोजन संकट मोचन समिति ददरीघाट की तरफ से हर वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर कराया जाता आ रहा है। समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से इस जन्मोत्सव पर बड़ी संख्या में भाग लेकर महावीर हनुमान जी का कृपा पात्र बनने का आह्वान किया है और उनके सुख-समृद्धि की कामना की है।

Uttar Pradesh Fast News