सैदपुर मे होगा अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन

18 मई को सैदपुर मे होगा अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन:अनिल राजभर

सैदपुर (गाजीपुर)।।इस देश व प्रदेश मे सर्वाधिक दिनों तक शासन करने वाली कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी ने समाज के अत्यंत पिछड़े वर्ग के लोगों के हक और अधिकार का हनन, क्षरण किया है। समाज के सबसे कमजोर और असंगठित लोगों के अधिकारो को नुक्सान पहुंचाया है यह बात आज सैदपुर विधानसभा के ग्राम सभा धुर्वाजुन में अतिपिछड़ा सामाजिक बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कही। उन्होंने कहा कि यह बैठक 18 मई 2025 को टाउन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर मे प्रस्तावित वाराणसी मंडल के चार जनपदों गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर और चंदौली जिले के अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की तैयारी बैठक है ।उन्होंने कहा कि वतर्मान समय में पिछड़ों का सर्वांगीण विकास तथा सम्मान भाजपा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पूरी निष्ठा से कर रही है । उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को नेतृत्व अगर किसी राजनैतिक दल या सरकार ने दिया है तो वह निसंदेह भारतीय जनता पार्टी ने दिया है। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के लिए यह आजादी के 76 वर्षों बाद स्वर्णिम काल चल रहा है। 76 वर्ष के आजाद हिंदुस्तान में वर्तमान समय की राजनीति में ऐसा समय, ऐसी राजनीति, ऐसा मौका कभी हम लोगों के पास ना आया था, न आएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ,समाजवादी पार्टी ,बहुजन समाज पार्टी के तरफ से जो बात कही जा रही थी उसको सुनकर आश्चर्य हो रहा है। कांग्रेस संविधान की बात कर रही थी, समाजवादी पार्टी आरक्षण की बात कर रही थी, लेकिन जिन लोगों ने देश के अंदर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का सबसे ज्यादा अपमान किया देश के संविधान को तोड़ने करने का काम किया वह लोग संविधान की बात कर रहे हैं।
बैठक मे उपस्थित लोगों के प्रति आभार धन्यवाद भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल राजभर ने जताया ।


बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बब्लू राजभर तथा संचालन भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवपूजन राम,मुन्ना निषाद,अभय प्रजापति,पूनम मौर्या,रामशीष चौहान, प्रेमसागर राजभर,अरविंद पटवा,सुभाष चौहान, इन्द्रदेव कुशवाहा,योगेन्द्र शर्मा, गुड्डू राजभर, प्रदीप राजभर,सुनिल यादव, उमाशंकर यादव, कमलेश कुशवाहा, शिवमंगल वियार, धर्मवीर राजभर,पंकज सिन्हा,गीरेन्द्र चौहान, विनोद प्रजापति, बैजनाथ चौधरी, डब्लू राजभर,भारत भीम चौहान आदि उपस्थित थे।

वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न

गाजीपुर। बुधवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्रज्ञा रेंजर्स का वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सांस्कृतिक समारोह के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान छात्राओं ने हर्ष ध्वनि एवं रेंजर्स ताली, स्कार्फ के साथ अपने प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अनीता कुमारी, जिला आयुक्त (रोवर) एवं पूर्व रेंजर प्रभारी डॉ शिव कुमार, रेंजर प्रभारी डॉ शिखा सिंह तथा साथी प्राध्यापकों का स्वागत किया। कार्यक्रम के आरंभ में प्राचार्य एवं उपस्थित प्राध्यापको ने दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


इस दौरान संगीत एवं प्रज्ञा रेंजर छात्राओं ने स्वागत गीत, नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों की वाहवाही लूटी। पुरस्कार वितरण के पूर्व छात्राओं प्रज्ञा वर्मा, रागिनी कुशवाहा, अंकिता पांडेय, रिमझिम बिंद, रोली कुशवाहा ने समागम एवं स्काउटिंग से जुड़े अपने संस्मरणों को साझा करते हुए इसे अनुभव से परिपूर्ण, रोचक बहुत कुछ सीखने वाला एवं एवं जीवन में आनंद भरने वाला समय बताया।

विदित हो कि वर्ष भर प्रज्ञा रेंजर विभिन्न महाविद्यालयी, विश्वविद्यालय एवं जनपद की गतिविधियों में शामिल रही। इस दौरान इन्होंने जनपद समागम में द्वितीय स्थान, विश्वविद्यालय समागम में प्रथम स्थान तथा प्रादेशिक समागम में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी टीम एवं महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। समागमों की यह यात्रा उनके परिश्रम, मेधा एवं कौशल के प्रदर्शन एवं टीम एकजुटता का प्रतिफल रही। इस अवसर पर प्राप्त मेडल, ट्रॉफी, स्मृति चिन्ह एवं प्रादेशिक समागम में विशेष रूप से प्राप्त स्काउट कप, टीशर्ट, बैग आदि का वितरण किया गया।

झोली भर पुरस्कार प्राप्त कर इनका चेहरा हर्ष एवं उल्लास से भर गया। टीम लीडर्स रितु यादव, रोली कुशवाहा, सविता, समीना, अंकिता पांडेय एवं रिमझिम बिंद ने समागमों की ट्रॉफी को महाविद्यालय प्राचार्य मैम को सौंपा। इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अनिता कुमारी ने उन्हें इसी प्रकार भविष्य में भी मेहनत करने, एकजुट रहने तथा अपने लक्ष्य प्राप्ति तक श्रम करते रहने की अपील किया। जिला आयुक्त (रोवर) डॉ शिव कुमार ने रेंजर्स को समागमो की भांति आगामी सेमेस्टर परीक्षाओं में भी परिश्रम कर अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने तथा स्काउटिंग से जुड़े अपने अनुभवों को जीवन भर संजोने एवं प्रसन्न रहो, तैयार रहो सेवा करो को जीवन में उतारने का आवाहन किया।

रेंजर प्रभारी डॉ शिखा सिंह ने प्राचार्य, पूर्व प्रभारी, महाविद्यालय परिवार एवं प्रज्ञा रेंजर्स का आभार प्रकट करते हुए भविष्य में भी इसी तरीके से प्रज्ञा रेंजर का परचम प्रदेश तक लहराने की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन रेंजर लीडर रितु यादव एवं साथी संध्या राजभर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में डॉ सारिका सिंह, डॉ संगीता, डॉ विकास सिंह, डॉ रामनाथ, डॉ निरंजन कुमार, डॉ ओम शिवानी, आयुश्री सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

इस कार्यक्रम के दौरान संगीत विभाग एवं इतिहास विभाग की परिषदीय प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राओं को प्रभारी डॉ शिखा सिंह, डॉ सारिका सिंह एवं प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी मैंम द्वारा पुरस्कार एवं मैडल प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में रेंजर, इतिहास और संगीत विभाग की मेधावी एवं उत्साही छात्राएं उपस्थित रही।

भाजपा का विधान सभा सक्रिय सदस्य सम्मलेन

भाजपा का विधान सभा सक्रिय सदस्य सम्मलेन सम्पन्न

गाजीपुर सदर, मुहम्मदाबाद, जमानियां और जहूराबाद विधानसभा मे आयोजित हूआ कार्यक्रम

गाज़ीपुर। भाजपा स्थापना दिवस साप्ताहिक समारोह मे बुधवार को विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मलेन के दूसरे दिन गाजीपुर सदर, जहूराबाद, जमानियां और मुहम्मदाबाद विधानसभा का सम्मेलन तीन सत्रों मे सम्पन्न हुआ।

नन्दगंज (गाजीपुर) । राधिका पैलेस नन्दगंज मे आयोजित भाजपा सदर विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मलेन के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नैतिक मूल्यों की रक्षा मे निहित संस्कारों के मजबूत आधार पर सेवा समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण समय- समय पर प्रशिक्षण के माध्यम से करती रहती है।आज अगर देखा जाए तो संवैधानिक अधिकारों मे निहित समस्त मूल्यों के पालन मे अव्वल अगर किसी राजनैतिक दल का कार्यकर्ता है तो कोई भी कह सकता है वह भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि अनुशासन और जन सेवा के साथ नागरिक कर्तव्यो के पालन मे हमारी एक विशिष्ठ पहचान है।


द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि आजाद भारत मे देश के समक्ष जो सबसे मूल समस्या उभर कर सामने आई वह थी देश एकता और अखंडता को बनाए रखना। सत्ता के लालची लोग सत्ता लोभ मे राजनीतिक तुष्टिकरण के साथ देश को टुकड़े-टुकड़े करने को व्यग्र थे लेकिन राष्टवादी महामनिषियो ने जनसंघ तथा बाद में भाजपा का गठन कर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए बलिदान होना पसन्द किया. लेकिन झूकना कत्तई नहीं हमारे महामनिषियो पं दीनदयाल उपाध्याय और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की शहादत हमे राष्ट्र सेवा की हमे प्रेरणा प्रदान करती है।
अंतिम व तीसरे सत्र को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज सेवा और राष्ट्र सेवा की भावना से लगातार काम कर रही है।आज बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के सोच और सपनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरा कर रहे हैं।
उपस्थित लोगों के प्रति आभार धन्यवाद अच्छेलाल गुप्ता तथा संचालन विनीत शर्मा ने किया।


इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवपूजन राम,नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सरोज कुशवाहा,प्रवीण सिंह, रामनरेश कुशवाहा, विनोद अग्रवाल,काशी चौहान, प्रीति गुप्ता,राणा सिंह, बलवंत बिंद, अभिनव सिंह, साधना राय, आदि उपस्थित थे।

मुहम्मदाबाद। भाजपा विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मलेन देव पैलेस मुहम्मदाबाद मे जनजाति मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद खरवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि जन संघ तथा बाद मे बनी भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र व देशहित में त्याग,तपस्या,बलिदान के चरित्र व्यवहार का सदैव पालन किया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास मे सर्वाधिक ठोस निर्णय तथा देश को मजबूत करने में भाजपा की राजनीति मिल का पत्थर है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजनीति के लिए कभी नैतिक मूल्यों से समझौता नहीं किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने स्थापना काल से ही अपने कार्य व्यवहार से भारतीय राजनीति मे एक अलग पहचान बनाई है। देश के अंदर कठोर निर्णय लेकर राष्ट्र की मूल भावना को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के लिए नहीं बल्कि राष्ट सेवा व जन सेवा के लिए काम करती है। विगत 11 वर्षो मे केन्द्र सरकार ने देश की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक,तथा भौगोलिक क्षेत्र में बड़े बदलाव के लिए काम किया है। लोगों के जीवन लक्ष्यों को पूर्ण करने में बराबर की भागीदारी निभाई है।
इस अवसर पर सम्मेलन का संचालन शशांक शेखर राय ने किया ।
कार्यक्रम में पीयूष राय ,आनंद राय मुन्ना, अवधेश राय, रविंद्र राय ,धनेश्वर बिन्द, सतीश राय सहित सभी मंडल अध्यक्ष व सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।

दिलदार नगर। नगर पंचायत हाल मे आयोजित भाजपा जमानियां विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मलेन के उद्घाटन सत्र को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता प्रधान राष्ट्रवादी संगठन है जहां बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की योग्यता और क्षमता का धनी कार्यकर्ता होता है। अगर भाजपा का कार्यकर्ता देव तुल्य है तो निश्चित तौर पर उसके कार्यों, विचारों तथा व्यवहार के नीजी गुणों मे देवत्व का भाव निहित है।
दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी रहे पारसनाथ राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सर्वाधिक ऊर्जावान तथा विवेक विचार का धनी कार्यकर्ता होता हैं । उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से हम सब यहॉ सेयह संकल्प लेकर जाएं कि पूरे मनोयोग से संगठन कार्य करते हुए जनता के बीच सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियो को रखें तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पात्रों को प्राप्त हो इसके लिए अपना पूर्ण प्रयास करें।
अंतिम सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत 11 वर्षो में देश की जहां तकदीर और तस्वीर बदलने का काम किया है।वही उत्तर प्रदेश मे मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने मात्र आठ वर्ष में बीमार प्रदेश को उन्नति के पथ पर अग्रसर करतें हुए प्रदेश को भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त कर दिया है।
कार्यक्रम का संचालन पंकज राय ने किया।इस अवसर पर इतवारी राजभर, विष्णु प्रताप सिंह, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, मुरली कुशवाहा, ब्रह्मदेव खरवार, संदीप बिन्द, तारकेश्वर वर्मा, राजीव चतुर्वेदी, अमित सिंह, रामप्रवेश कुशवाहा सहित आदि अन्य लोगों पर स्थित थे।

जहूराबाद विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन संपन्न

कासिमाबाद (गाजीपुर)।भारतीय जनता पार्टी के जहूराबाद विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन भाजपा कासिमाबाद द्वितीय मंडल के सुरवत स्थित कौशिक महाविद्यालय में संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, जीतेंद्र नाथ पाण्डेय और राजेश राजभर उपस्थित रहे। भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ता दल के रीढ़ हैं। सक्रिय कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी ने यह मुकाम हासिल किया है। वरिष्ठ भाजपा नेता जीतेंद्र नाथ पाण्डेय ने दल के आंतरिक चुनाव और संगठन निर्माण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्ण रूप से लोकतांत्रिक दल है। यहां सभी कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर प्रतिभाग करने का पर्याप्त अवसर है। राजेश राजभर ने भाजपा सरकार के विकास कार्यों पर चर्चा किया।
इससे पूर्व वरिष्ठ नेताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम में अखिलेश राय, प्रवीण सिंह, रामनरेश कुशवाहा, धर्मेन्द्र नाथ राय, सानंद सिंह, राकेश तिवारी मंडल के सभी मंडल अध्यक्ष शुभांशु मिश्रा, प्रफुल्ल सिंह, विपिन बिहारी सिंह, मनोज राजभर, संतोष गुप्ता, मयंक राय, धनंजय चौबे, दीना ठाकुर सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता और सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। सम्मेलन का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्याम राज तिवारी ने किया। पूर्व विधायक कालीचरण राजभर ने आभार व्यक्त किया।

कोर्ट ने किया राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत को दोषमुक्त

न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट MP/MLA न्यायालय गाजीपुर द्वारा राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत तथा दो अन्य को दोष मुक्त किया गया

ग़ाज़ीपुर।थाना नन्दगंज द्वारा दिनांक 19/02/2017 को विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान फर्जी प्रथम सूचना रिपोर्ट जो मुकदमा अपराध संख्या 252 सन 2017 के अंतर्गत धारा 171 एफ , 188 भा. द. स. में आरोप पत्र प्रेषित किया गया। अभियोजन पक्ष द्वारा 5 गवाहों को न्यायालय में परीक्षित किया गया। जिसमे अभियोजन अधिकारी व बचाव पक्ष के अधिवक्ता राजेश कुमार यादव द्वारा 04/04/2025 को उपरोक्त न्यायालय में बहस किया गया और उपरोक्त न्यायालय द्वारा आरोप को निराधार और ग़लत पाते हुए अभियुक्तगण डा. संगीता बलवंत, भानु जायसवाल व धीरज जायसवाल को दिनांक 09/04/2025 को उपरोक्त आरोपों से दोषमुक्त किया गया ।

सदर विधायक ने किया पेयजल योजना के कार्यों का निरीक्षण

गाजीपुर। विधायक जै किशन शाहू  के द्वारा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत विधान सभा सदर की ग्राम पंचायत खानकाह कलां में निर्मित पेयजल योजना के कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान योजनान्तर्गत नलकूप, पम्प हाउस, राइजिंग मेन, शिरोपरि जलाशय, पाइप लाइन, हाउस कनेक्शन, सोलर सिस्टम एवं बाउण्ड्रीवाल-गेट के समस्त कार्य पूर्ण पाए गए। योजनान्तर्गत 390 नग हाउस कनेक्शन में सोलर सिस्टम के माध्यम से आटोमेटेड मेथड के द्वारा नियमित पेयजल आपूर्ति ग्रामवासियों को उपलब्ध कराई जा रही है। ग्राम प्रधान हवलदार सिंह यादव द्वारा भी अवगत कराया गया कि खानकाह कलां पेयजल योजना में नियमित जलापूर्ति की जाती है। जिससे ग्रामवासियों में खुशी की लहर है। विधायक द्वारा ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल के लाभ के बारे में जानकारी दी गई।प्रेरित किया कि दैनिक जीवन में शुद्ध पेयजल का ही उपयोग करें, जिससे आप सभी के हेल्थ इंडेक्स में सुधार होगा। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत की एफ०टी०के० महिलाओं के द्वारा पेयजल गुणवत्ता की जांच की गई, जिसमें पेयजल की गुणवत्ता पीने योग्य पाई गई। निरीक्षण के दौरान जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियन्ता, मो.कासिम हाशमी, सहायक अभियन्ता शशिपाल सिंह, कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर सन्तोष पांडेय एवं डी०सी०-डी०पी०एम०यू० राजाराम उपस्थित रहें।

13 अप्रैल को वेलफेयर क्लब प्रतिभागियों को करेगा सम्मानित

ग़ाज़ीपुर।वेलफेयर क्लब कार्यसमिति की बैठक बुधवार को प्रधान कार्यालय पीरनगर पर की गई। बैठक में संस्था द्वारा आयोजित किए जाने वाले पुरस्कार वितरण समारोह एवं “28वे वेलफेयर उत्सव” की रूप-रेखा तय की गई। संस्था के संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने जानकारी दी कि सत्र 2024-2025 में क्लब द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय विभिन्न लिखित तथा रचनात्मक प्रतियोगिताओ जैसे मेहँदी प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान, गणित और तार्किक शक्ति प्रतियोगिता, निबंध, चित्रकला, वाद-विवाद तथा गायन और नृत्य की प्रतियोगिताओ में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, सांत्वना तथा प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त प्रतिभागियों को 13 अप्रैल को रामदूत इंटरनैशनल स्कूल के सभागार में प्रमाण-पत्र व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
क्लब द्वारा हर वर्ष दिया जाने वाला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान मनोज प्रजापति मार्टिन चिल्ड्रेन एकेडमी भांवरकोल तथा पर्यावरण संरक्षण सम्मान रेवतीपुर निवासी बृजराज राय को जबकि समाज सेवा सम्मान गोराबाजार निवासी शीर्ष दीप शर्मा को दिया जाएगा।
क्लब उपाध्यक्ष सत्यदेव दुबे के अनुसार क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने हेतु सेंट जांस स्कूल, ओम साईं पब्लिक स्कूल कासिमाबाद, गौरीशंकर पब्लिक स्कूल, रेनबो माडर्न स्कूल नंदगंज, सन फ्लावर कान्वेंट स्कूल नंदगंज, सूरज इंटरनेशनल स्कूल कासिमाबाद, चन्दनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर, मार्टर मेमोरियल स्कूल जंगीपुर, संत कबीर पब्लिक स्कूल, मार्टिन चिल्ड्रेन एकेडमी भांवरकोल, सनराइज पब्लिक स्कूल जंगीपुर, आर डी एकेडमी महादेवा, एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर, दृष्टी एकेडमी लंका, शाह फैज पब्लिक स्कूल, एमजेआरपी स्कूल जगदीशपुरम, सनराइज एकेडमी पखनपुरा, के जी एन पब्लिक स्कूल तुलसीसागर, श्री राम स्कूल सिकंदरपुर, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल बोरसिया, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल मीरानपुर, राहुलसास्कृत्यायन उ मा विद्यालय गौसपुर तथा डालिम्स सनबीम स्कूल अंधउ को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर क्लब उपाध्यक्ष सत्यदेव दूबे, राहुल मिश्रा, संजय वर्मा, अजय यादव, रामकुमार विश्वकर्मा, नौशाद अहमद, रामनाथ कुशवाहा, उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा ने की।

सांसद बलिया सनातन पांडेय ने संचार विभाग में सलाहकार पद पर अंकित यादव छांगुर को कराया मनोनीत

सांसद बलिया सनातन पांडेय ने संचार विभाग में सलाहकार पद पर अंकित यादव छांगुर को कराया मनोनीत

अंकित यादव के संचार विभाग में सलाहकार पद पर मनोनय के बाद मोहम्मदाबाद में छाई खुशी की लहर

वाराणसी।नवापुर सुल्तानपुर के रहने वाले अंकित कुमार यादव उर्फ़ (छांगुर) को बलिया सांसद सनातन पांडेय ने संचार विभाग में सलाहकार पद पर मनोनीत कराया है। इस दौरान बलिया सांसद ने मनोनय पत्र भी छांगुर यादव को दिया। छांगुर ने इस उपलब्धि के लिए बलिया सांसद सनातन पांडेय का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं उनके भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। अंकित यादव एक समाजसेवी है जिनका युवाओं में काफी क्रेज़ देखा जाता है।

सड़क सुरक्षा समिति की डीएम ने की बैठक,दिए निर्देश

गाजीपुर।जिला सडक सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि हिट एण्ड रन मामलो में प्रभावित व्यक्तियों को देय लाभ के लिए परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा कार्यशाला आयोजित कर आम नागरिको को जागरूक किए जाने हेतु अभियान चलाया जाए। हिट एण्ड रन के केस में प्रभावित व्यक्ति के परिवार वालो द्वारा परिवहन विभाग में आवेदन करना होगा एवं आवेदन के साथ एफ०आई०आर० की प्रति संलग्न की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि जनपद में चिन्हित ब्लैक स्पॉट के सुधार हेतु एन०एच०ए०आई०, लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, स्थानीय पुलिस व यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सुधार हेतु अपनी स्पष्ट संस्तुति सहित रिपोर्ट उपलब्ध करायी जाए।मुख्यमंत्री ने प्रदेश स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति के बैठक में निर्देश दिए थे, कि सड़क हादसों में मृत्यु दर कम किए जाने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाए। इसके लिए गोल्डेन आवर में घायल व्यक्तियों को चिकित्सा केन्द्र पहुंचाने हेतु 37 एम्बुलेंस उपलब्ध है। आम व्यक्ति द्वारा घायलों को चिकित्सा केन्द्र पर पहुंचाने हेतु जनमानस को जागरूक किए जाने के भी निर्देश दिए गए। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं दो-पहिया वाहनो के लिए हेलमेट अनिवार्य है। अतः समय समय पर लोगो को जागरूक किए जाने एवं चेकिंग कराए जाने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा जनपद से गुजरने वाली सभी हाइवे पर अवैध कट बंद कराए जाने, ई-रिक्शा के लिए रूट निर्धारित कर रूट के अनुसार चलाये जाने, हाईवे पर मरम्मत कार्य कराये जाने से पूर्व रिफलेक्टर के साथ डाईवर्जन कराया जाना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग, एन०एच०ए०आई०, परिवहन विभाग, स्वास्थ विभाग, यातायात पुलिस एवं जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

‘जीरो पावर्टी’:डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक,दिए निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे ‘जीरो पावर्टी‘ अभियान के क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों संग बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुआ। बैठक मे जिलाधिकारी ने बताया कि पिछले साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने एक साल में राज्य से अत्यधिक गरीबी खत्म करने के लिए इस ड्राइव को लेकर फैसला लिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में घोषणा की थी कि अगले तीन सालों में उत्तर प्रदेश जीरो पॉवर्टी राज्य बन जाएगा। मुख्यमंत्री  ने निर्धन परिवारों को भोजन, कपड़े, एजुकेशन, मेडिकल सुविधा और आवास जैसी जरूरी जरूरतों की सुविधा देने के लिए जीरो पॉवर्टी अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान में जनपद के हर गांव से निर्धन परिवारों को चुना जाएगा और उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। इन परिवारों को केंद्र और राज्य सरकार की अलग-अलग योजनाओं से लाभान्वित कराया जाएगा। इस अभियान के जरिए निर्धन परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, श्रमिक कार्ड, आयुष्मान भारत योजना जैसी योजनाओं से जोड़ा जाना है। इस अभियान का उद्देश्य है कि हर परिवार की वार्षिक आय कम से कम 1.25 लाख रुपये तक पहुंच जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद मे जीरो पावर्टी अभियान मे  चिन्हित सभी पात्र परिवारों को योजनाओ का लाभ मिलेे। उन्होंने संबंधित विभागों को चिह्नित परिवारों का डाटा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत चिन्हित परिवारों की सवा लाख रुपये की सालाना आमदनी सुनिश्चित कराना है। इसमें कौशल विकास मिशन की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसके लिए चिन्हित परिवारों की विभिन्न योजनाओं के तहत स्किलिंग और अपस्किलिंग के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि स्किलिंग या अपस्किलिंग के उपरांत सर्टिफिकेट भी दिया जाए, जिससे उन्हें रोजगार प्राप्त करने में असुविधा न हो। इसके अलावा स्वरोजगार के लिए बैंक के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान करने में भी सहायता प्रदान की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, समस्त खण्ड विकास अधिकारी,संबंधित विभागो के अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय आई टी आई एंव पॉलिटेक्निक उपस्थित थे।

छात्रों के परिचय सभा का आयोजन

ग़ाज़ीपुर।मंगलवार को इंदिरा गॉधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, (नई दिल्ली) अध्ययन केन्द्र 27101, पीजी कालेज,गाजीपुर में जनवरी 2025 सत्र के नव प्रवेशी छात्रों के परिचय सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रोफे (डाॅ0)एस.डी.सिंह, विभागाध्यक्ष बी. एड., पीजी कॉलेज, इग्नू के नव प्रवेशी छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर यह बताया कि किस प्रकार से पढ़ाई करना है, असाइनमेंट कैसे लिखा जाए और परीक्षा की तैयारी किस प्रकार करनी है, विस्तार पूर्वक बताया। इग्नू के आनलाइन कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए एवं एम0एस0 पोर्टल के विशेषताओं से प्राध्यापकों को अवगत कराया।  छात्रों के समस्याओं को सुनते हुए उसका समाधान कैसे हो और पुनः पंजीकरण समय से कैसे कराए इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते एक वर्षीय पाठ्यक्रम असाइनमेंट किस तरह तैयार करे।सेमेस्टर सिस्टम में पढ़ाई के तरीके, समस्याओं के त्वरित समाधान, नई शिक्षा नीति एवं इग्नू के ऊपर विशेष रुप से प्रकाश डाला। साथ ही पी जी टी हेतु एकल विषय पर विशेष रूप से छात्रों के विषय कॉम्बिनेशन पर बात हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता इग्नू अध्ययन केन्द्र के समन्वयक प्रोफे0 (डाॅ) एस0 एन0 सिंह नव प्रवेशी छात्रों तथा काउंसलर के प्रति आभार व्यक्त किया।उक्त अवसर पर काउंसलर डॉ राम दुलारे, डाॅ0 राकेश, डाॅ0 संजय कुमार, कुमार, डा उमा निवास मिश्र, डा. अमित सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, सुनील कुमार, अरुण कुमार कुशवाहा एवं महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी अमितेश सिंह इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सह समन्वयक इग्नू डॉ पीयूष कांत सिंह ने किया।
                         

Uttar Pradesh Fast News