गाजीपुर। राजकीय महिला पीजी कॉलेज की प्रज्ञा रेंजर टीम ने 26 मार्च से 28 मार्च 2025 तक आयोजित त्रिदिवसीय 31 वे प्रादेशिक रोवर्स रेंजर्स समागम में प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, नैनी प्रयागराज में पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिभाग किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्राप्त अंकों के आधार पर 2025 की रेंजर्स वर्ग में उपविजेता बनी।
इस समागम में प्रदेश भर के 9 विश्वविद्यालय की कुल 18 रेंजर्स टीमों ने प्रतिभाग़ किया जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के मध्य कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। प्रज्ञा रेंजर्स ने प्राथमिक सहायता में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि रोल प्ले, मार्च पास्ट, ध्वज शिष्टाचार, कार्य अनुभव प्रदर्शनी, टेंट निर्माण, झांकी, वर्दी, में द्वितीय स्थान तथा पुल -गजट निर्माण में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ओवरऑल परिणाम के आधार पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर पुनः रोवर्स रेंजर्स का प्रादेशिक चैंपियन बना। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मेजबान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर अखिलेश सिंह एवं भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ प्रभात कुमार जी रहे। विजेता प्रतिभागियों को व्यक्तिगत पुरस्कार स्वरूप सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो दिए गए तथा ओवरऑल उपविजेता ट्रॉफी प्रज्ञा रेंजर टीम की सीनियर रेंजर मेट रितु यादव, रेंजर लीडर डॉ शिखा सिंह एवं पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जिला आयुक्त डॉ शिव कुमार ने प्राप्त किया।
रेंजर टीम की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी, पूर्वांचल विश्वविद्यालय मुख्य आयुक्त प्रोफेसर शंभूराम, स्काउट गाइड से जुड़े सुश्री रविंदर कौर सोखी, दिनेश यादव, प्रमोद यादव, इनामुल्लाह अंसारी, ज्योत्सना बिंद, डॉ शफीउज्जमा, मोहम्मद सादिक, डॉ घनश्याम दुबे आदि तथा समस्त महाविद्यालय परिवार ने डॉ शिखा सिंह, डॉ शिव कुमार, श्रीराम कुशवाहा एवं पूरी रेंजर टीम को उनके परिश्रम एवं सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन नौशाद अहमद सिद्दीकी तथा आभार ज्ञापन आयोजन सचिव डॉ युवराज सिंह ने किया।
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन एवं विकास के आठ वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों से जन जन को अवगत कराने के लिए 28 मार्च से शुरू घर घर पहुंचने के आज दूसरे दिन शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने मुहम्मदाबाद के भांवरकोल के ग्राम पंचायत वीरपुर में जन सम्पर्क करते हुए सरकार की योजनाओं तथा उपलब्ध्यिों से लोगों को अवगत कराया और कहा कि विगत दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा आठ वर्षों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार भय ,भूख, भ्रष्टाचार से देश की जनता को छुटकारा दिलाते हुए विकास की नयी पटकथा लिखी है।आज प्रदेश की जनता अपराधियों के भय से दूर निडर होकर अपनी दिनचर्या में लगी है। इस अवसर पर अच्छेलाल गुप्ता,सतीश राय, राकेश राय,शिवम पांडेय, त्रिलोकी गुप्ता आदि साथ रहे।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने मुहम्मदाबाद विधानसभा के भाला गांव मे कार्यकर्ताओं के साथ लोगों से सम्पर्क किया और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। पू्र्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने सेवा सुशासन सुरक्षा और गरीब कल्याण के 8 वर्ष पूर्ण होने पर “उत्कर्ष के 8 वर्ष” कार्यक्रम मे अंतर्गत विधानसभा जखनिया के मंडल मनिहारी प्रथम बूथ 362 /363 पर घर घर संपर्क अभियान चलाकर सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में पत्रक देकर सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, अखिलेश सिंह, ओमकार सिंह आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने गाजीपुर सदर विधानसभा अंतर्गत नगर मंडल के आनंद विहार कॉलोनी में उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा सुशासन और विकास के 8 साल पूरे होने के उपलक्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 8 साल मे किए गए जनकल्याण के कार्यों से संबंधित पत्रक पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर बाटा गया तथा लोगों से चर्चा की गई।इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव, शशांक राय, हर्षित सिंह, योगेश शुक्ला, रूपक तिवारी ,गौरव श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता साथ-साथ रहे।
जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने सैदपुर विधानसभा के बूथ संख्या 390 हथौडी के घर घर जन सम्पर्क कर सरकार की उपलब्धियों को बताया।
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत थाना गहमर क्षेत्रांतर्गत माँ कामाख्या धाम मंदिर पर कमेटी के सदस्यों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई।मंदिर/मेला परिसर का भ्रमण किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सेवराई को निर्देश दिया कि मेडिकल टीम की व्यवस्था 24 घंटे सुनिश्चित रहेगी। साथ ही एक खोया- पाया कैम्प होना अनिवार्य रहेगा। उन्होने मंदिर के आस-पास के दुकानदारों को निर्देशित किया कि सभी दुकानो पर सामानों का रेट एक मुल्य होना चाहिए,दुकानदारों के सामने एक पानी का घड़ा अवश्य रखे जिससे की श्रद्धालुओ को प्यास लगे तो पानी पी सके। जिलाधिकारी ने नगर पालिका को निर्देश दिया कि मंदिर परिसर के अन्दर एवं बाहर तथा पार्किग स्थल पर उचित मात्रा में पानी की टंकी उपलब्ध रखी जाए,धाम के परिसर में प्रवेश द्वार एवं निकास द्वार पर सी0सी0टी0वी कैमरा अवश्य लगाई जाए,पार्किंग स्थलों को चिन्हित कर सी0सी कैमरा लगाई जाए। नवरात्री त्यौहारो में भीड़ भाड़ ज्यादा होती रही है जिससे आप पहले से ही मंदिर परिसर में प्रवेश हेतु महिला एवं पुरुष की लाइन अलग-अलग कतारो में बना दिया जाए, जिससे की मंदिर के अन्दर भीड़ भाड़ न हो सके। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मां कामाख्या माता के दर्शन कर पूजा अर्चन किया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित को निर्देशित किया कि सभी पार्किंग स्थलो एवं दुकानदारो में लगाए गए वायर एवं लटके तारो आने जाने वाले रास्तो को पूर्ण रूप से चेक कर लिया जाए की किसी तरह का लूज कनेक्शन तो नही है की दशा में उसे ठीक कराई जाए। सभी दुकानों एवं पार्किंग स्थलों फायरफॉक्स की व्यवस्था रखी जाए। इस दौरान पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर चौत्र नवरात्रि/मेला को सकुशल संपन्न कराने हेतु दिशा निर्देश दिए तथा भीड़-भाड़ मैनेजमेंट के लिए पार्किंग स्थल और बैरिकेड्स बनाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उप जिलाधिकारी सेवराई, क्षेत्राधिकारी जमानियां व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
डालिम्स सनबीम स्कूल जखनियां का शानदार उद्घाटन समारोह संपन्न गाज़ीपुर। जखनियां, डालिम्स सनबीम स्कूल जखनियां का उद्घाटन समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथी डालिम्स सनबीम के डायरेक्टर प्रदीप बाबा मधोक और विधायक ओमप्रकाश सिंह ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया।जिसने पूरे कार्यक्रम में एक गरिमामयी शुरुआत का संकेत दिया।उद्घाटन समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
नृत्य, संगीत जैसे प्रदर्शनों ने उपस्थित लोगों में उत्साह भर दिया और स्कूल की प्रतिभा को उजागर किया। इन प्रस्तुतियों ने यह साबित कर दिया कि डालिम्स सनबीम स्कूल न केवल शिक्षा, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान देता है।कार्यक्रम के दौरान डालिम्स सनबीम जखनियां के निदेशक आमिर अली ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। इस सम्मान ने समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के प्रति स्कूल प्रबंधन की कृतज्ञता को व्यक्त किया।एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा के यह स्कूल जखनियां क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है।उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों, अभिभावकों और शिक्षाविदों की भारी भीड़ ने इस पहल का स्वागत किया।
डालिम्स स्कूल के डायरेक्टर प्रदीप बाबा मधोक ने कहा के डालिम्स सनबीम स्कूल के इस नए अध्याय की शुरुआत से क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उम्मीदें बढ़ गई हैं। गाज़ीपुर सदर के विधायक जय किशन साहू ने कहा के आमिर अली द्वारा किया गया ये कार्य शिक्षा के छेत्र मे एक मील का पत्थर साबित होगा।
कार्यक्रम के अंत में डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया के निदेशक आमिर अली ने सभी का आभार व्यक्त किया और भविष्य में स्कूल के लक्ष्यों को साझा करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यह उद्घाटन समारोह निश्चित रूप से जखनियां के शैक्षिक इतिहास में एक यादगार पल के रूप में दर्ज होगा।
विश्व टीबी दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के प्रधानों को किया गया सम्मानित
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने 104 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान के दिया प्रमाण पत्र और गांधी जी कि प्रतिमा
जिलाधिकारी द्वारा 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान एवं टीबी मुक्त ग्राम पंचायत तथा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया
गाजीपुर। -’विश्व टीबी दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के अध्यक्षता में आडिटोरियम हाल निकट विकास भवन में मनाया गया। विश्व टीबी दिवस के अवसर पर इस वर्ष 104 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किए गए हैं। जिलाधिकारी द्वारा 104 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत को गांधी जी कि प्रतिमा और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें पीछले वर्ष 12 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त घोषित किए गए थे जिसमें इस वर्ष 10 ग्राम पंचायत को सिल्वर के लिए चयन किया गया तथा 94 ग्राम पंचायत रजत के लिए चयन किया गया। जिसमें बाराचवर में पिहुली, बिरनो में माधोपुर मिश्रौली, देवकली में शिवदासीचक, भंवरकोल में गोड़ी खास, करण्डा में लीलापुर, कासिमाबाद में रोहिली, रेवतीपुर में सुगवलिया, सादात में वीरभानपुर, सैदपुर में इचवल, जमानिया में रामपुर सलेमपुर को सिल्वर गांधी जी कि प्रतिमा और प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं इस वर्ष रजत के लिए 94 ग्राम पंचायत चयनित किए थे जिसमें सदर में 07 ग्राम पंचायत रसूलपुर शेखपुर कि ग्राम प्रधान कल्पना यादव को गांधी जी कि प्रतिमा और प्रमाण पत्र दे कर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।बाराचवर में 05, टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, भदौरा में 04 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, विरनो में 02 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, देवकली में 18 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, भांवरकोल में 08 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, जखनियां में 01 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, करण्डा में 12 टी बी मुक्त ग्राम पंचायत, कासिमाबाद में 09 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, मनिहारी में 04 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, मरदह में 05 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, मोहम्मदाबाद में 11टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, रेवतीपुर में 04 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत,सादात में 03 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, सैदपुर में 03 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, जमानियां में 08 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों को आर्यका अखौरी जिलाधिकारी एवं संतोष कुमार वैश्य मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गांधी जी कि प्रतिमा और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा 05 टीबी मरीजो को पोषण पोटली का वितरण किया। इसी क्रम जिलाधिकारी द्वारा टीबी मरीजो को गोद ले कर पोषण पोटली देने वाले निक्षय मित्र को भी सम्मानित किया गया। जिसमें स्तुति राय, निशांत सिंह, आरती सिंह उपस्थित रहे। इस के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान में प्राईवेट सेक्टर में निःशुल्क एक्स-रे करने वाले संस्थान विनय कुमार यादव को सम्मानित किया गया। इस राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें जिला क्षयरोग केन्द्र के डाक्टर मिथिलेश कुमार सिंह, राघवेन्द्र शेखर सिंह, अनुराग पाण्डेय, सुनील वर्मा, संजय यादव, महेश कुशवाहा, महताब खा, वैंकटेश शर्मा, अलीम, अंजू सिंह, स्वर्ण लता सिंह, राहुल पांडेय को सम्मानित किया।
संचालन डाक्टर मिथिलेश कुमार सिंह जिला कार्यक्रम समन्वयक द्वारा किया गया।
विश्व टीबी दिवस एवं टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुनील पांडेय द्वारा जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इसी तरह अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति चौरसिया, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्या का पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित स्वागत किया। इस विश्व टीबी दिवस और टीबी मुक्त ग्राम पंचायत ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह में कार्यक्रम कि मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा क्षयरोग से संबंधित समस्त जानकारी सभी के साथ साझा किया। इस कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.सुनील पांडेय, जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रभुनाम, समस्त सी एच ओ,बी पी एम,बी सी पी एम,एच ई ओ, ए आर ओ,अधिक्षक/प्रभारी चिकित्साधिकारी, क्षयरोग विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।
गाजीपुर। विक्रम संवत 2082 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिन्दू नव वर्ष 30 मार्च को धूम धाम से मनाया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए जिला संघचालक जयप्रकाश ने बताया कि अखिल भारतीय आवाहन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष 30 मार्च को मनाने जा रही है। आगे बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विक्रम संवत 2082 के आगमन व हिन्दू पंचाग के शुभारंभ को लेकर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 30 मार्च को मनाया जाएगा। जिसमें सभी सवंयसेवक अपने पूर्ण गणवेश संघ के संस्थापक डाक्टर केशव बलिराम हेडगेवार के सम्मान में वर्ष मे एक बार आद्य सर संघचालक प्रणाम किया जाता है तत्पश्चात ध्वज प्रणाम किया जाता है। इस अवसर पर स्वयंसेवको के माध्यम से समाज में अनुशासन का परिचय देते हुए पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। यह पथ संचलन अपने पराम्परागत तौर तरीके बैंड व धून बजाते हजारो स्वयंसेवको के साथ 30 मार्च रविवार को आमघाट पार्क से समय 3 बजे से प्रारम्भ होगा। जो महुआबाग, कलेक्टरघाट, स्टीमरघाट, टाऊनहाल, बैजनाथ चौक, लालदरवाजा, कोतवाली होते हुए पुनः आमघाट पार्क में आकर आद्य सर संघचालक प्रणाम व प्रार्थना के साथ समाप्त होगा।
गाजीपुर।जिला जज धमेंद्र कुमार पांडेय,जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने सामुहिक रूप से जिला कारागार का शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला जज, जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार मे कारागार चिकित्सालय,महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर का निरीक्षण किया। कारागार में लगाए गए सीसीटीवी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के संबंध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गई। इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गया। बैरको मे बंदियों के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल व अन्य उपकरण का प्रवेश न होने पाए, इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए, इसके अतिरिक्त महिला बंदीगृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली। इसके उपरान्त जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्प्रेक्षण गृह में बच्चों से उनके खान- पान, साफ- सफाई तथा प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मौके पर सी जी एम स्वप्न आनन्द, पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनिल कुमार पाण्डेय, उपस्थित रहे।
गाजीपुर। प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार से शुरू जनसंपर्क अभियान में भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने मिश्र बाजार मुहल्ले में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला मंत्री सुरेश बिन्द के साथ पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा से शुरू कर घर-घर जनसंपर्क किया। सरकार की योजनाओं उपलब्धियों को बताया। उन्होंने लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश मे विकास की गति तेज हुई है।इस अवसर पर सुनील गुप्ता, प्रीति गुप्ता, नंदू कुशवाहा, अभिनव सिंह, कार्तिक गुप्ता, गर्वजीत सिंह, शशांक राय, शिवम त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गाजीपुर।अलविदा जुमा, ईद, एवं नवरात्री त्यौहार को शौर्हाद पूर्वक एवं शान्तिपूर्ण ढंग से मनाए जाने,शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देय से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न रास्ते से होते हुए विशेश्वरगंज, रौजा, टेडवा, रजदेपुर, एम0एच0इण्टर कालेज, बरबरहना, तुलसी का पुल, खुदाईपुरा, नखाश, सन बाजार,चीतनाथ घाट, टाउन हाल, प्रकाश टाकीज, गांधी पार्क, लाल दरवाजा, परसपुरा, कोतवाली तक पैदल गस्त किया। जिलाधिकारी ने आमजनमानस से शान्तिपूर्ण ढंग से सभी त्योहारो को मनाने के लिए अपील की। रूट मार्च में उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, क्षेत्राधिकारी शहर, भारी संख्या में पुलिस बल के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ, मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सी एम डैशबोर्ड दर्पण पर विकास भवन सभागार मे शुक्रवार सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को फेैमिली पहचान पत्र अभियान चलाकार बनवाने का निर्देश दिया। उन्होने समस्त विभागध्यक्ष एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष समस्त विकास परक योजनाओं को 30 मार्च, 2025 तक पूर्ण कर लें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागवार विभागो में विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास के अन्तर्गत मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी का लक्ष्य के सापेक्ष, जल जीवन मिशन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का अनुरक्षण, सेतुओं का निर्माण, नई सड़कों का निर्माण, भवन निर्माण पंचायती राज, शादी अनुदान योजना, पशुओ में कृत्रिम गर्भाधान, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना, श्रम एवं सेवायोजना तथा अन्य सभी विभागीय योजनाए की समीक्षा की गई। बैठक मे जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होने समस्त संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन का लाभ परक योजनाओं से वंचित न रहने पाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के संबंध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, अर्थ एवं संख्याधिकारी, चन्द्रशेखर, खगेन्द्र, डी सी मनरेगा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समेत समस्त संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।