केटीएम बाइक सवार युवक की पेड़ से टकराने से हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम गाजीपुर। जंगीपुर- केटीएम बाईक से तेज गति से घर जा रहे युवक की सड़क के किनारे पेड़ में सामने से टक्कर होने की वजह से मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घायल युवक को ईलाज के लिए जिला मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां उसकी रास्ते में ही मौत हो गई!ल। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कर पुलिस ने शव परिजनों को सौप दिया। जंगीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 गुरु सेवक नगर निवासी आलोक कनौजिया पुत्र अनिल कनौजिया उम्र(20) वर्ष नोनहरा थाना क्षेत्र के महुआरी स्थित भट्टे पर काम करता था मंगलवार के दिन अनिल अरखपुर महुवारी स्थित भट्ठा से काम करके अपने घर जंगीपुर वापस आ रहा था।
लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि आलोक घर आते समय रास्ते में कहीं छक्कर ताड़ी पी लिया था जिसकी वजह से वह नशे में हो गया और बाईक की रफ्तार को संभाल न पाया जहां उसकी बाईक सीधे पेड़ में जाकर टकरा गई जिससे उसके सर सहित चेहरा में गम्भीर चोट आई जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। बीच रास्ते में छट पटा रहे आलोक को स्थानीय लोगों द्वारा ईलाज के लिए ले जाया जा रहा था की उसकी बीच रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुची नोनहरा थाने की पुलिस ने मृतक के पैंट में रखें डायरी से घर के मोबाइल नंबर पर फोन कर परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे परिजन बेटे का शव देखकर दहाड़े मार कर रोने लगे जिससे परिजनों में कोहराम मच गया!पुलिस ने मौके पर पंचनामा कर शव परिजनों को सौप दिया!
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार बकरीद और गंगा दशहरा को आपसी भाई-चारे एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने के दृष्टिगत केंद्रीय पीस कमेटी बैठक हुई आयोजित
त्यौहारों को परम्परागत तरीके से मनाए जनपदवासी, किसी भी नई परंपरा की न की जाए शुरूआत: डीएम
सोशल मीडिया पर न डालें भ्रामक फोटो व वीडियो,संबंधित के विरुद्ध होगी कड़ी कार्यवाही:एसपी
गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार की अध्यक्षता में और पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में 05 जून को गंगा दशहरा और 07 जून को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण एवं परम्परागत तरीके से आपसी भाई-चारे के साथ त्योहार को मनाने हेतु केंद्रीय पीस कमेटी की बैठक पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित धार्मिक प्रबुद्धजनों एवं अलग-अलग क्षेत्रों से आए हुए संभ्रान्त नागरिकों, ग्राम प्रधानों, सभासदों एवं शांति समिति के सदस्यों से सीधा संवाद कर आगामी त्यौहारों विशेष रूप से बकरीद के अवसर पर आपसी सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में शांति एवं सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्यौहार में किसी प्रकार की नई परंपरा की शुरूआत न की जाए। जिस प्रकार से और जिस जगह पर विगत वर्षाे में बकरीद के दौरान कुर्बानियां दी जाती रही हैं उसी को कायम रखना है। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न दी जाए,कोई भी कुर्बानी खुले में न हो। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त क्षेत्रीय प्रबुद्धजनों से अपील करते हुए कहा कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करें जिससे त्यौहार शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि कुर्बानी के उपरांत अपशिष्ट/अवशेष प्रदार्थाे को खुले में न डाला जाए। जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के सभी दुकानो पर सी0सी0टी0वी0कैमरा लगाना अति आवश्यक है। तत्काल प्रभाव के कार्य किया जाए। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि नमाज के मुख्य मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कराकर जर्जर विद्युत तारों को समय रहते दुरुस्त करना सुनिश्चित करें। त्यौहार के समय विद्युत आपूर्ति निर्वाध संचालित रहे। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसी प्रकार की लापरवाही संज्ञान में न आए एवं साफ सफाई की विशेष व्यवस्था रहे। उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकार नगर पालिका/नगर पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने इलाकों में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए त्योहार के दिन सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी पहले से ही सुनिश्चित रखी जाए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकरी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता व अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते हुए त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें, इन कार्यों में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने 05 जून को गंगा दशहरा को देखते हुए समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को निर्देशित किया कि शहरी/ग्रामो के घाटो पर बैरिंकेटिग,चेंजिंग रूम,नॉव, खोताखोर, खोया पाया केन्द्र की व्यवस्था सुनिश्चित रखें। पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा ने बकरीद के त्यौहार को परंपरागत रूप से मनाए जाने के संबंध में पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि शांति-सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुर्बानी देते वक्त उसका फोटो व वीडियों न बनाए और न ही उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करें। किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस प्रशासन सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रो में यह सुनिश्चित करेंगे कि कुर्बानी पूर्व से निर्धारित परंपरागत स्थलों पर ही की जाए, किसी भी दशा में खुले में कोई कुर्बानी नहीं की जाए। उक्त त्यौहार पर कोई नई परंपरा कायम नहीं की जाए। पुलिस अधीक्षक ने समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि त्यौहार के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहते हुए शांति व सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखें, जिससे किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न होने पाए। उन्होंने कहा कि धार्मिक सवेंदनशील मामलों में माहौल खराब करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सभी को गंगा दशहरा एवं बकरीद की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाई-चारे के साथ एक दूसरे की भावनाओं का आदर करते हुए मनाए जाने की अपेक्षा व्यक्त किया। कहा कि किसी भी संभावित समस्या की दशा में तत्काल स्थानीय पुलिस चौकी, थाने अथवा संबंधित अधिकारी को तुरंत सूचित करें। जिसका अविलम्ब निराकरण कराया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार , अपर पुलिस अधीक्षक शहर ज्ञानेन्द्र , मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील पाण्डेय, अपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी,जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज ,जिला आबकारी अधिकारी ,अधिसाशी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, सहित समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, क्षेत्रों से आए हुए ग्राम प्रधान, सभासद एवं संभ्रांत नागरिक आदि उपस्थित रहे।
गाजीपुर।जनपद में संभावित बाढ एवं कटान के दृष्टिगत संचालित सिचाई निर्माण खण्ड वाराणसी की निर्माणाधीन परियोजनाओ का मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न स्थलो पर कटानरोधक कार्याे का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तहसील जमानियॉ व सेवाई अन्तर्गत गहमर, बारा, बरेजी, कपूरा घाट, सुरहॉ एवं जमानिया पंप हाउस का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण मे जिलाधिकारी मौके पर हो रहे कार्याे की गुणवत्ता परखी तथा कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदार को अधिक से अधिक मजदूरो/ उपकरणो की संख्या बढाते हुए 20 जून 2025 तक प्रत्येक दशा मे समस्त कटानरोधी (बोल्डर पैचिंग) कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण अन्तर्गत के कर्मनाशा नदी बाए तट पर ग्राम सुरहॉ हो रहे कटानरोधक कार्य मे सुरक्षा हेतु क्रेटेड स्टोन बोल्डर पिंचिग कार्य न होने पर लेखपाल एवं सिचाई विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कस्तकारो के साथ समन्यवक बैठक करते हुए सहमति की दशा में कार्य कराया जाए। इसी क्रम में ग्राम बारा व जमानियॉ पंप हाउस में कार्यो में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने सिचाई निर्माण खण्ड वाराणसी के अधि0 अभि0 को निर्देशित किया कि ठेकेदार को कडी़ चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया जाए। बारा गॉव में साफ-सफाई न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए खण्ड विकास अधिकारी भदौरा एवं ए0डी0ओ पंचायत भदौरा को तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बाढ़ से पहले सम्पूर्ण कार्य पूर्ण कर लिया जाए, इसमे किसी स्तर की लापरवाही क्षम्य नही होगी। मौके पर अधिशासी अभियन्ता सिंचाई, उपजिलाधिकारी सेवराई लोकेश कुमार, उपजिलाधिकारी जमानियॉ ज्योति चौरसिया, एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
गाजीपुर में कांग्रेस ने संविधान बचाओ जिला सम्मेलन के जरिए भाजपा सरकार के खिलाफ चढ़ाई आस्तीन
गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को स्थानीय अंबेडकर पार्क में “संविधान बचाओ” विषय पर एक महत्वपूर्ण जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें संविधान की रक्षा और इसके महत्व पर चर्चा की गई। इस सम्मेलन का आयोजन जिला/शहर कांग्रेस कमेटी और सभी फ्रंटल एवं विभाग संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह मंच पर मौजूद थे, उन्हें मंच से कार्यकर्ताओं और नेताओं में जोश भरते हुए कहा कि संविधान हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है। हमें इसके संरक्षण और प्रचार के लिए एकजुट होना होगा। मौजूदा भाजपा सरकार संविधान बदलना चाहती है, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे, इस सम्मेलन के जरिए हम संविधान की रक्षा के लिए एक मजबूत आवाज उठा रहे हैं, जिसे जन जन तक आंदोलन के रूप में पहुंचना प्रत्येक कार्यकर्ताओं का काम है। प्रदेश सचिव जिला कोऑर्डिनेटर फसाहत हुसैन बाबू ने कहा कि बाबा साहब के बनाए इस संविधान की रक्षा करना हमारा दायित्व है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करना है। जिला कोऑर्डिनेटर मनीष मोरोलिया ने वक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार देश का संविधान बदलने चाहती है और कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता इसको रोकने के लिए अपनी जान लगा देगा। जिला कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र कुमार ध्रुव ने मंच से बोलते हुए वर्तमान भाजपा सरकार पर संविधान से छेड़छाड़ करके उसे बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश के संविधान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। इस सम्मेलन के माध्यम से हम संविधान के महत्व और इसकी रक्षा के तरीकों पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं के माध्यम से अपनी बात जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। यह संविधान बचाओ जिला सम्मेलन एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें संविधान की रक्षा और इसके महत्व पर चर्चा बेहद आवश्यक है, हमें उम्मीद है कि इस सम्मेलन से संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। इसके संरक्षण के लिए एक मजबूत आवाज उठेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील राम जिला अध्यक्ष ने किया। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने सबके प्रति आभार प्रकट की तथा संचालन लाल साहब यादव ने किया ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, एआईसीसी प्रवक्ता वैभव त्रिपाठी, अरविंद किशोर राय, बटुक नारायण मिश्रा, जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, विद्याधर पांडे, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, हरिओम यादव, सुशील कुमार सिंह, मंसूर जैदी, राजेश राय गुड्डू, नसीम अख्तर ,लखन श्रीवास्तव, राजेश कुमार गुप्ता, सतीश उपाध्याय, राम नगीना पांडे, अखिलेश यादव, आलोक यादव, धर्मेंद्र कुमार, उषा चतुर्वेदी, सुमन चौबे, पुष्पा यादव, शीला देवी, विभूति राम, ओम प्रकाश पांडे, मनीष राय, हिमांशु, इरफान खान, मिलिंद कुमार सिंह, डॉक्टर समर कुशवाहा, रतन तिवारी, बृजेश कुमार, सतीश श्रीवास्तव, अजय चंद्र चौबे, मिथिलेश कुमार सिंह, नवीन कुमार, दास राम, ब्रिज सिंह, अयूब अंसारी, धर्मेंद्र चौहान, जफरुल्लाह अंसारी, राजेश उपाध्याय, पारसनाथ उपाध्याय, मुसाफिर बिंद, दीनानाथ यादव, सुशील कुमार सिंह, विजय शंकर पांडे, संजीव शर्मा, पिंटू खरवार, आदिल अख्तर, मंगल यादव, विनोद प्रजापति, कृष्णानंद तिवारी, दिवाकर सिंह, वीरेंद्र कुमार राय, प्रकाश नारायण पांडे, शशि भूषण राय, अब्दुल हमीद आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
बीएड परीक्षा में नकल करते सात छात्र-छात्राएं रिस्टीकेट
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा आयोजित बीएड दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार को को भी संपन्न हुई। इस दौरान नकल करते हुए पकड़े गए सात छात्र-छात्राओं को रिस्टीकेट कर दिया गया।
प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा में कुल 1509 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें 1476 उपस्थित रहे और 33 अनुपस्थित। परीक्षा के दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड एवं आंतरिक उड़ाका दल की टीम और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्रवण कुमार शुक्ल ने कड़ी निगरानी की। इस बीच, अनुचित साधनों (यूएफएम) का उपयोग करते हुए सात छात्र-छात्राओं को पकड़ा गया। प्राचार्य ने बताया कि विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी सातों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उन्हें रिस्टीकेट कर दिया गया है।
परीक्षा केंद्र पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बावजूद नकल के प्रयासों ने कॉलेज प्रशासन को सतर्क कर दिया है। प्राचार्य ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए और सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस घटना ने नकलचियों के दहशत का माहौल बना का विषय बना हुआ है।
“ खेलों से अनुशासन और नेतृत्व का विकास” – प्रो. राघवेंद्र कुमार पाण्डेय
गाजीपुर। गोराबाजार स्थित तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान (टेरी), पी.जी. कॉलेज के सभागार में सोमवार को “स्पोर्ट्स अवार्ड सेरेमनी” का सोमवार को भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के निर्देशों और भारत सरकार के “खेलो इंडिया” पहल के तहत आयोजित हुआ, जिसमें बैडमिंटन, क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों के विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों व टीमों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय प्राचार्य पी.जी. कॉलेज, गाजीपुर, विशिष्ट अतिथि श्री अशोक कुमार सिंह, प्रभारी खेलकूद, डॉ. अजीत प्रताप सिंह गौतम, सहायक निदेशक, श्री कौस्तुभ सिंह, कोऑर्डिनेटर और सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रगान के साथ किया। डॉ. अजीत प्रताप सिंह गौतम ने सम्मानित अतिथियों को स्मृतिचिह्न भेंटकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन में खेलों के महत्व पर बल देते हुए कहा, “खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, बल्कि नेतृत्व, अनुशासन और खेल भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं। खेल-कूद युवाओं के शारीरिक विकास, मानसिक स्वास्थ्य एवं बौद्धिक विकास का माध्यम बनाता है।गाजीपुर ने खेलों में हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और इसे चैंपियन जिला बनाने की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता अटल है।” उन्होंने छात्रों को विश्वविद्यालय और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और होनहार खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की। प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा खेलो इण्डिया के माध्यम से खेल को बढ़ावा देने के लिए भरपूर प्रयास किया जा रहा है और युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाओं एवं रोजगार में वेटेज प्रदान किया जा रहा है।
प्रबंधक श्री अजीत कुमार सिंह, अपर महाधिवक्ता, उत्तर प्रदेश, ने छात्रों को खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु सदैव तत्पर रहते हैं। डॉ. अजीत प्रताप सिंह गौतम ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए अगले शैक्षिक सत्र में और बृहद खेल आयोजन का वादा किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. दुर्गेश कुमार सिंह ने किया, जबकि संचालन डॉ. अमित प्रताप ने किया। इस अवसर पर डॉ. फाती सफात, डॉ. आरिफ सुल्तान, श्री कमला प्रसाद गुप्त, श्रीमती सुप्रिया सिंह, श्री अमितेश सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
एकता,अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का दिखा विराट पथ संचलन
गाजीपुर। गाजीपुर में राहगीरों की आँखें उस समय कुछ देर के लिए थम गई जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। गाजीपुर के सत्यदेव डिग्री कॉलेज गत 23 मई से आयोजित 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग में रविवार को स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया। पूर्ण गणवेश में रविवार को मुख्य मार्ग पर विराट पथ संचलन करके एकता,अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश दे रहे स्वयंसेवक सैनिक की भांति राष्ट्र रक्षा का संकल्प ले रहे थे। हाथों में दंड एवं हृदय में राष्ट्रभक्ति का भाव संजोए कदम से कदम मिलाते स्वयंसेवकों के पथ संचलन को देखने राहगीर रुक गए।
घोष वादन रहा आकर्षण का केन्द्र संचलन में घोष दल की मधुर ध्वनि सभी को रोमांचित कर रही थी। बड़े स्वयंसेवकों के साथ छोटे छोटे स्वयंसेवक भी विभिन्न रचनाओं पर एक स्वर में घोष वादन कर रहे थे जो हर किसी के आकर्षण का केन्द्र था। जिनके घोष वादन की थाप पर सभी स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर आगे की ओर बढ़े जा रहे थे।
यहां से गुजरा पथ संचलन सत्यदेव डिग्री कालेज के प्रागण से प्रारंभ होकर राजमार्ग होते हुए कठवामोड पहुंचा वहा वापस अपने संघ स्थान विद्यालय के प्रांगण मे जाकर समाप्त हुआ। जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर भारत माता के जय घोष के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सर्व वर्गाधिकारी मलकियत सिंह बाजवा, सर्वाधिकारी काशीप्रान्त अंगराज जी, कांशी प्रान्त के प्रचारक रमेश, विभाग प्रचारक अजित , वर्ग पालक संतोष , वर्ग शिक्षक दीपक, प्रेमसागर, आदर्श, आलोक, विभाग संचालक सच्चिदानन्द , दुर्गेश जी, प्रदीप आदि उपस्थित रहें।
गाजीपुर। बीते दिनों शुक्रवार को छात्रनेता विवेकानंद पाण्डेय ने क्षेत्रिय लोगो के साथ जिलाधिकारी अविनाश कुमार से मिलकर जंगीपुर शुभाखरपुर मार्ग के निर्माण कार्य की लापरवाही की शिकायत की थी। छात्र नेता के द्वारा इस मार्ग पर लगभग दो माह से सडक के किनारे गढ्ढा खोदकर छोड़ने, मानक के अनुरूप कार्य न करने व कार्य मे लापरवाही कि शिकायत लिखित पत्र के माध्यम से किया था। जिसका संज्ञान जिलाधिकारी के लेते ही दूसरे दिन ही सडक निर्माण का कार्य शुरू हो गया और वाराणसी से चीफ इंजीनियर निरिक्षण करने भी पहुंच गये। छात्रनेता विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि इस सडक के लिए क्षेत्र कि जनता ने बहुत संघर्ष किया। तब जाकर शासन से सडक कि चौड़ीकरण और नवनिर्माण के लिए 22 करोड़ रुपये से ज्यादा धन आवंटित हुवा है। अगर काम थोड़ा भी मानक विहीन किया गया तो हम क्षेत्रीय लोगो के साथ सडक पर आंदोलन करने मे थोडी भी देर नहीं होगी। आंदोलन की सारी जिम्मेदारी लोकनिर्माण विभाग व सम्बंधित फर्म कि होंगी।
गाजीपुर। जिले के 27 केंद्रों पर 1 जून रविवार को बीएड प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न। इस दौरान प्रथम पाली की परीक्षा में कुल पंजीकृत 12299 के सापेक्ष 10819 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 1480 अनुपस्थित रहे। उपस्थित प्रतिशत 87.97 प्रतिशत रहा जबकि अनुपस्थित प्रतिशत 12.03 रहा। दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजे से 5:00 बजे तक संपन्न हुई। जिसमें 12299 पंजीकृत परीक्षार्थियों में कुल 10828 उपस्थित रहे तथा 1471 अनुपस्थित रहे। आश्चर्यजनक रूप से इस बार द्वितीय पाली में उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई। अर्थात कई विद्यार्थी जो सुबह की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। वह शाम की परीक्षा में शामिल हुए। शाम की पाली में कुल 9 परीक्षार्थी अधिक उपस्थित रहे। इस परीक्षा को संपन्न कराने में कुल 54 पर्यवेक्षक 27 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 14 केंद्र प्रतिनिधि के रूप में एसडीएम एवं तहसीलदार लगे रहे। परीक्षा हेतु नगर प्रभारी नियुक्त दिनेश कुमार अपर जिला अधिकारी वित्तीय में राजस्व के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा, जनपद समन्वय एक डॉक्टर शिव कुमार डीप नूडल प्रोफेसर विक्की राय विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक प्रोफेसर आरके पांडे शामिल रहे। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी से आई टीम एम एच इंटर कॉलेज, स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज आदि का निरीक्षण किया। समस्त केंद्रों की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।
ग़ाज़ीपुर।रविवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद का बैठक जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव के आवास पर कैंप कार्यालय बीकापुर पर संपन्न हुआ।जिसमें अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के काशी प्रांत के संगठन मंत्री संजय दुबे का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। दिनांक 7 जून 2025 से 12 जून 2025 तक प्रशिक्षण अभ्यास वर्ग में प्रतिभा करने के लिए अपील किया गया।जनपद के ग्राम पंचायत स्तर पर हनुमान केंद्र संचालित करने के लिए पदाधिकारी व सदस्यों से आग्रह किया गया।बैठक के दूसरे सत्र में राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष के पद पर सूर्यभान पांडे को नियुक्त किए गए। ब्लॉक अध्यक्ष मनिहारी के लिए रोहित मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्री सत्यम दुबे, संदीप गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष सदर गाजीपुर पर मनोनीत हुए। नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को दुर्गेश श्रीवास्तव द्वारा शपथ दिलाया गया। बैठक में नागेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह,प्रदुम पांडे,राज पांडे, वीरेंद्र कुमार राम,धर्म प्रकाश राय, अशोक कुमार,अमित केसरी, अजीत चौहान,संतोष चौबे,अमन चौबे,शिवकुमार प्रजापति,रोहित मिश्रा,राहुल राय,गणेश यादव, विशाल यादव,सुंदरम रावत,गोविंद कुशवाहा,शमशेर पांडे,अखिलेश चौहान,सुजीत कुमार राव,गणेश यादव,ओंकार,संजीव चौहान,संदीप कुमार गुप्ता,राहुल शर्मा,जिला मंत्री रमेश गुप्ता उपस्थित रहे ।