डीएम ने की छात्राओं की प्रशंसा, कहा…..

गाज़ीपुर। सोमवार को लूदर्स कॉनवेन्ट बालिका इण्टर कालेज ने अपना 75वीं वार्षिकोत्सव डायमण्ड जुबली के रुप में मनाया। इस कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, वाराणसी धर्मप्रान्त के प्रमुख विशप युजिन जोसेफ, सि० श्रुति एवं अन्य लोगों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि का सम्मान एवं स्वागत प्रधानाचार्या द्वारा अंगवस्त्रम एवं पौधा प्रदान कर किया गया। इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागतगीत एवं एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रामो की  प्रस्तुति का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं ने एक शुरुवात, प्रार्थना एवं स्वागत नृत्य, माँ का नमन, अभ्युदय थिम सॉन्ग, योग ध्यान, प्रकृति स्यन्दन, भोजपुरी नृत्य, कथक कवाली, एन०सी०सी०, गाइड एवं ताइकान्डो का प्रदर्शन, सोशल मीडिआ के प्रति जागरुकता, अनेकता में एकता, बॉलीवुड डांस एवं उत्सव डांस का भव्य प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी  ने अपने संदेश में छात्राओं के प्रदर्शन का भूरि-भूरि प्रशंसा किया तथा विद्यालय परिवार को बधाई दिया। विशप स्वामी ने अपने संदेश में विद्यालय के प्रति अपना प्यार दर्शाते हुए यहां के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के सुन्दर प्रयास की सराहना किया तथा सुन्दर भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रदान किया। अन्त में प्रधानाचार्या सि० अल्फोंसा द्वारा सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञयापित किया। इस अवसर पर अभिभावक एवं शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिव प्रताप तिवारी बने राष्ट्रीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिला अध्यक्ष बने शिव प्रताप तिवारी उर्फ भोलू

प्रदेश अध्यक्ष पत्रकार कोटे की करेंगे मांग

गाजीपुर। लोकतन्त्र के चतुर्थ स्तम्भ को मजबूत बनाये रखने के लिए निष्पक्ष व राष्ट्रीय हित को ध्यान मे रखते हुए की गयी पत्रकारिता कभी कमजोर नही होती। इन्ही पत्रकारो के सुरक्षा व लोकतन्त्र की रक्षा के उद्देश्य से बनाया गया संगठन राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। जनपद मे पत्रकार के सुरक्षा व स्वास्थ्य की चिन्ता करने के लिए पत्रकारो की आवश्यक बैठक रविवार को हरिशंकरी स्थित श्रीराम चबूतरे पर राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के तत्वाधान मे किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने आगे बताया इस संगठन के स्थापना दिवस 22 दिसम्बर को गोरखपुर मे मनाया जायेगा।

जिसमे पत्रकार के हितो को ध्यान मे रखते हुए पांच सूत्रीय मांग प्रदेश सरकार से लागू कराने का प्रयास किया जायेगा। जिसमे पत्रकार के सुरक्षा, स्वास्थ्य, मानदेय, आवास और विधान परिषद मे एक प्रतिनिधित्व की मांग प्रमुखता से की जायेगी। इस बैठक संगठन प्रदेश अध्यक्ष ने मनोनीत जिलाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रताप तिवारी उर्फ भोलू की घोषणा की गयी जिसपर सभी पत्रकारो ने तालिया बजाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष शिव प्रताप तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। इस बैठक में पत्रकारों के हित में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। संगठन के जिला संरक्षक कॄष्ण बिहारी त्रिवेदी व पत्रकार अखिलेश यादव, संगठन की प्रदेश मीडिया प्रभारी शिखा रावत, अनिल कश्यप व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर संगठन की सदस्य पूजा गौड़, विमल कुमार, पारसनाथ चौहान सहित पत्रकार विनीत दुबे, रतन कुमार उर्फ विक्की, संजीव कुमार, सोनू तिवारी, चंद्र कुमार तिवारी, विपीन यादव, विपिन श्रीवास्तव, प्रदीप शर्मा, ओमप्रकाश पाण्डेय, रोहित पटेल सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत पर मनाया जश्न

गाजीपुर। विधानसभा महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश के उप चुनाव में भाजपा एनडीए गठबंधन की प्रचंड जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर के मिश्र बाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नारे लगाए, पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया।एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष जताया।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव तथा उत्तर प्रदेश के उप चुनाव मे प्राप्त जनादेश एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में जनता को पूर्ण भरोसा व विश्वास है। विपक्षी नेताओं के झूठ का पोल जनता समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश, प्रदेश प्रगति और विकास के साथ साथ जनता की समस्याओं के लिए लगातार काम कर रहा है इसका परिणाम जनता ने विपक्षी दलों को चुनाव में उनको एक बार पुनः मात दे दिया है।
काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष व मिर्जापुर जिले की प्रभारी सरोज कुशवाहा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सिर्फ चुनाव में पीडीए की बात करने वालों के भ्रम में नही पड़ने वाली है, क्योंकि वह जान चुकी है कि देश मे निष्पक्ष और पारदर्शी सरकार सिर्फ भाजपा ही दे सकती है।


नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनता ने एक बार पुनः अपनी आस्था विश्वास को व्यक्त किया है।
इस अवसर पर पूर्व नपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, शैलेश कुमार राम,अनुप खरवार ,साधना राय, रास बिहारी राय,अभिनव सिंह छोटू ,समरेन्द सिंह ,नितिश दूबे,राजन प्रजापति,नन्दू कुशवाहा,रूपेश सिंह, विशाल चौरसिया, निखिल राय,रामेश्वर तिवारी, कुंवर बहादुर सिंह, शनि चौरसिया, गर्वजीत सिंह, प्रशान्त जायसवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक,दिए निर्देश

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में परिषदीय विद्यालयों में कराए जाने वाले निपुण एसेसमेन्ट टेस्ट (NAT-2024 ) तथा परिषदीय, मान्यता प्राप्त, मकतब/मदरसा, माध्यमिक शिक्षा के विद्यालयों में कक्षा 3, 6 एवं 8 के बच्चों की नेशनल एचीवमेन्ट सर्वे (NAT-2024 ) परीक्षा कराए जाने हेतु समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, एस0आर0जी, जिला समन्वयक, जनपदीय अनुश्रवण समिति की बैठक शनिवार को सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा को नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण शान्तिपूर्ण ढ़ग से कराई जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। जिससे बच्चों के वास्तविक शिक्षण अधिगम स्तर का आंकलन हो सके। परीक्षा को नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण कराए जाने हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों की ब्लाकवार, विकासखण्ड स्तर से विद्यालयवार अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए उनकी देख-रेख में परीक्षा सम्पन्न कराई जाए। विकासखण्ड स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी की त्रिस्तरीय फ्लाइंग स्क्वायड टीम का गठन करते हुए रैण्डम विद्यालयों का निरीक्षण कराया जाए। जिलाधिकारी द्वारा समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 27 एवं 28 नवम्बर 2024 को निर्धारित परीक्षा में मात्र 06 दिन अवशेष हैं, उन्होने समस्त अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, अन्य विभाग के कर्मचारियों से सहयोग लेते हुए बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए परीक्षा की पै्रक्टिस कराए जिससे अधिक से अधिक बच्चे परीक्षा में अच्छे ग्रेड प्राप्त कर सकें।
बैठक के दौरान विकासखण्ड जखनिया, बाराचवर, भावरकोल, कासिमाबाद, सादात में बच्चो की औसत उपस्थिति कम होने के कारण खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों से आनलाईन बैठक करते हुए उनको परीक्षा की महत्ता के दृष्टिगत अभिप्रेरित करते हुए निर्देशित करें कि अभी से अधिक से अधिक बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए प्रैक्टिस कराए, जिससे कि परीक्षा के दिन शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति हो सके। जनपद में कार्यरत एस0आर0जी0 को ऐसे विकासखण्ड जहाँ पर बच्चों की औसत उपस्थिति कम है, वहां पर कार्यरत ए0आर0पी0 एवं प्रधानाध्यापकों की आनलाईन एवं आफलाईन बैठक करते हुए विषेश ध्यान दें, जिससे कि सभी विकासखण्ड में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित हो सके।

सेना जवान के लिए समूचा देश एक परिवार: लेफ्टिनेंट आई पी मौर्य

सेना जवान के लिए समूचा देश एक परिवार: लेफ्टिनेंट आई पी मौर्य

सांसद अफजाल अंसारी, सांसद सनातन पांडेय सहित हजारों लोगों ने दी शहीद को श्रद्धांजलि

जखनियां (गाजीपुर)। सेना के जवानों के लिए समूचा देश उनका एक परिवार व नागरिक परिजन के समान है। ऐसे में कुछ दायित्व आमजन का भी बनता है जो शहीदों के परिजनों का ख्याल रखें तो सैनिकों को और अधिक मनोबल प्राप्त होगा। उपरोक्त बातें महावीर चक्र विजेता शहीद रामउग्रह पाण्डेय के 53वें शहादत दिवस पर सूबेदार मेजर आ. लेफ्टिनेंट आईपी मौर्य ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा।

कार्यक्रम के पूर्व प्रातः काल ही गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी व बलिया सांसद सनातन पांडेय शहीद पार्क पहुंचकर शहीद रामउग्रह पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

1971 भारत-पाक युद्ध में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए शहीद रामउग्रह पांडेय को तत्कालीन राष्ट्रपति बीवी गिरी द्वारा सेना के दूसरे सर्वोच्च सम्मान महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। शहीद राम उग्रह पांडेय की 53वीं शहादत दिवस उनके पैतृक गांव ऐमाबंशी स्थित शहीद पार्क में धूमधाम के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट आईपी मौर्य ने कहाकि जिस प्रकार सैनिक समूचे देश को एक परिवार मानते हुए उसकी रक्षा के नियमित अपने प्राणों की आहुति दे देता है। उसी प्रकार आमजन का भी बनता है वह शहीदों के परिजनों के सुख-दुख का ख्याल ही नहीं रखें बल्कि कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। एक सैनिक देश की रक्षा निमित्त हंसते हंसते अपने प्राणों की आहुति दे देता है। जिसे यह जरा भी संकोच नहीं रहता कि उसके नहीं रहने पर उसके परिजनों का क्या होगा। ऐसे में हम सभी आमजन क्षेत्रवासियों का दायित्व बनता है कि जिस प्रकार सेना के जवान ने अपने दायित्व का निर्वहन किया। इस प्रकार हम भी अपनी दायित्व का निर्वाह करते हुए शहीदों के परिजनों के सुख-दुख का ख्याल रखें।

श्रद्धांजलि सभा प्रारंभ होने से काफी समय पूर्व प्रात काल गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी व सांसद सनातन पांडेय समर्थकों सहित शहीद पार्क पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया व परिजनों का हाल-चाल लिया।

कार्यक्रम संयोजक श्रीराम जायसवाल ने सभा को संबोधित करते हुए 1971 के युद्ध के विस्तृत घटना चक्र को प्रस्तुत किया। जिससे उपस्थित लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। उन्होंने सेना के शहीद व जवानों के सम्मान के प्रति महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति द्वारा कहे गए वक्तव्य का उल्लेख करते हुए कहाकि सबसे बड़ा धर्म राष्ट्र धर्म होता है। जिसका पालन सेना के जवान बखूबी करते हैं। इसलिए कहीं भी सम्मान का अवसर हो तो सर्वप्रथम सेना का सम्मान है।

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र राय ने शहादत को नमन करते हुए कहा कि सैनिक व शहीदों के परिवार के प्रति आदर का भाव ही सच्ची श्रद्धांजलि होती है।

कार्यक्रम को व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने भी संबोधित किया।

शहीद पार्क में पर काफी बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक व 1971 की लड़ाई में शहीद राम उग्रह पांडेय के साथ सहभाग किए सेना के जवानहवलदार दुर्गा यादव, कैप्टन रामप्यारे, राम अवतार, महेंद्र्, शिव मुनीराम, राम सिंहासन, खरचू यादव का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर रामराज बनवास, अवधेश यति, प्रशांत सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

लोकगीत कलाकार इंद्रसेन यादव द्वारा शहीद रामउग्रह पाण्डेय की जीवनी लोकगीत के माध्यम से गाकर प्रस्तुत की गई।

गार्डन यूनिट द्वारा शहीद की पुत्री को ₹1 लाख की सहयोग राशि भेंट की गई

शाहिद रामउग्रह पांडेय के 53वें शहादत दिवस के अवसर पर गार्ड यूनिट के तरफ से₹100000 सहयोग राशि भेंट की गई। आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लेफ्टिनेंट सूबेदार मेजर आईपी मौर्य ने यूनिट प्रतिनिधि के रूप में मंच पर शाहिद की पुत्री सुनीता पाण्डेय को सहयोग राशि भेंट किया। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दिया कि काफी प्रयास के बाद शहीद की पुत्री को महावीर चक्र का पेंशन प्राप्त होने लगा है। शीघ्र ही उन्हें सेना से प्राप्त होने वाली अन्य सभी सुविधाएं मुहैया करा दी जाएगी। उनके साथ सेनाधिकारी मेजर सूबेदार ईश्वर पाल मौर्य, शशिकांत यादव, सुधीर यादव, उपेंद्र यादव, बलिस्टर मौर्य, सोनू लाल, सूरजपाल उपस्थित रहे।

जखनियां रेलवे स्टेशन पर लोगों ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
शहीद रामउग्रह पांडेय के 53वें शहादत दिवस पर जखनियां रेलवे स्टेशन पर लगी शहीद की प्रतिमा पर व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में गणमन से लेकर जान सामान्य तक ने माल्यार्पण कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

सांसद अफजाल अंसारी ने शहीद की पुत्री सुनीता पाण्डेय को ₹51000 नगद की सहयोग राशि दी है।

रविवार को अभियान चलाकर विद्युत विभाग करेगा बकाया वसूली

विद्युत विभाग रविवार को चलाएगा विशेष बकाया वसूली एवं बिजली चोरी रोकने का अभियान

गाजीपुर। प्रबन्ध निदेशक पूर्वांचल निगम वाराणसी के निर्देश पर अधिक बिजली बिल बकाया एवं ज्यादा बिजली चोरी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर रविवार को विशेष मेगा अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है, जिसके क्रम में अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड नगर आशीष कुमार ने बताया कि क्षेत्रवार बड़े बकायेदारों 1 लाख से अधिक को चिन्हित कर लिया गया है। खंड में कुल 8557 उपभोक्ता एक लाख से अधिक के बकायेदार है जिनमें 173 करोड़ की धनराशि बकाया है। सबसे अधिक 1693 बकायेदार रौजा उपकेंद्र से संबंधित है। 1514 बकायेदार प्रकाशनगर उपकेंद्र,1100 बकायेदार मोहम्दाबाद तहसील उपकेंद्र से संबंधित सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित है। प्रत्येक उपखंड अधिकारी अपने समस्त अवर अभियंताओं, कर्मचारियों के साथ बकाया वसूली एवं बिजली चोरी रोकने हेतु अभियान चलाएंगे। बिजली चोरी पाए जाने पर संयोजन विच्छेदित कर दिया जाएगा एवं पेनाल्टी की धनराशि जमा करने के पश्चात ही संयोजन जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिनका बकाया 10000 रुपए से अधिक है। उनके संयोजन को काट दिया जाएगा एवं जमा करने के पश्चात ही संयोजन जोड़ा जाएगा। यदि बिना बकाया जमा कराए संयोजन जुड़ा पाया गया तो मुक़दमा दर्ज कराया जाएगा। कहा कि जो उपभोक्ता लंबे समय से बकाया बिल एवं बिजली चोरी की पेनाल्टी की धनराशि नहीं जमा करा रहे हैं उनके विरुद्ध जिलाधिकारी के माध्यम से आरसी भेजकर कुर्की की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने समस्त उपभोक्ताओं से अपील है कि अपना बकाया विद्युत बिल जमा कराकर बिजली मीटर से ही विद्युत का उपभोग करें।

सपा नेता ने नेता जी के जयंती पर बांटे फल, कहा….

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और देश के पूर्व रक्षामंत्री प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष आमिर अली ने पूर्व विधायक त्रिवेणी राम सहित अन्य नेताओं संग शुक्रवार को जखनियां क्षेत्र के विभिन्न प्राइवेट हॉस्पिटलों में जरूरतमंदों, गरीबों और दिव्यांग जनों में फल वितरित किया। इस दौरान जखनियां स्थित साबिर अली आईं टी आई कॉलेज में नेता स्व मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर आमिर अली सहित अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

आमिर अली ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने रक्षामंत्री रहते सेना और शहीदों के हित में ऐतिहासिक फैसले लेकर हम सब और देश का सम्मान बढ़ाया। उप्र के मुख्यमंत्री रहते उन्होंने शोषितों-पीड़ितों वंचितों कमजोरों, किसानों, जवानों, छात्रों व्यापरियों महिलाओं और दबे कुचलों के हित में कार्य कर उनको उनका हक और अधिकार दिलाने का काम किया।


उन्होंने कहा कि नेता जी ने हम लोगों को राजनीति के माध्यम से जनता कि सेवा करना और उनके हक़ और अधिकार के लिए लड़ना सिखाया। हम समाजवादी लोग स्व. मुलायम सिंह यादव की नीतियों और सिद्धांतों पर चलकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में नेता जी के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए संघर्ष कर समाजवादी आंदोलन को और मजबूत करने का काम करेंगे।

इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जिला उपाध्यक्ष आमिर अली, विधानसभा अध्यक्ष अवधेश यादव राजू, ब्लॉक अध्यक्ष जखनिया वजीर भारती, ब्लॉक अध्यक्ष मनिहारी नंदलाल यादव, महातिम यादव, विपुल, समीर खान, अनवर अली, शमीम सहित अन्य सपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शहीद रामउग्रह पांडेय की 23 नवंबर को मनाई जाएगी शहादत दिवस

1971 भारत-पाक युद्ध नायक महावीर चक्र विजेता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे लोग

गाजीपुर। 1971 भारत-पाक युद्ध नायक सेना के दूसरे सर्वोच्च सम्मान महावीर चक्र से सम्मानित शहीद राम उग्रह पांडेय की शहादत दिवस 23 नवंबर को मनाई जाएगी। इस अवसर पर शहीद के पैतृक गांव स्थित शहीद पार्क में सेना अधिकारियों व जखनियां रेलवे स्टेशन पर लगी मूर्ति पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ ही राजनेताओं व आमजन द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक श्रीराम जायसवाल ने बताया कि 1971 भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान के पूर्वी मोर्चे पर अदम्य में साहस व वीरता का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त शहीद रामउग्रह पाण्डेय की 53वीं शहादत दिवस 23 नवंबर शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर सेना अधिकारी सूबेदार मेजर लेफ्टिनेंट आई पी मौर्या के नेतृत्व में सैनिकों द्वारा शहीद की प्रतिमा पर पुष्प चक्र देते हुए गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी जाएगी। शहीद सम्मान सेवा समिति द्वारा शहीद रामउग्रह पाण्डेय के पैतृक गांव स्थित शहीद पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित प्रमुख रूप से सेना अधिकारियों के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए क्षेत्र के सेना के जवानों का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही जखनियां रेलवे स्टेशन पर लगी मूर्ति पर क्षेत्र के गणमान्य से लेकर जन सामान्य तक लोगों द्वारा शहीद को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

बृहद मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 220 मरीज का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

बृहद मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 220 मरीज का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण जो मरीज को किया गया जिला चिकित्सालय रेफर

गाज़ीपुर।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली पर वृहद मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह एवम मंडल अध्यक्ष प्रवीण त्रिपाठी तथा डॉ एस के सरोज (अधीक्षक ) ने किए। मानसिक रोग से ग्रसित बच्चों एवं अन्य व्यक्तियों को फल वितरित किया गया।शिविर में डॉ संजू लता, डॉ सादिया परवीन एवं डॉ सत्यकाम सिंह, डॉ शैलेंद्र कुमार मौर्य सहायक शोध अधिकारी उदयभान सिंह उपस्थित रहे। शिविर में 220 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें 15 मानसिक रोगियों को उपचार किया गया। जिसमें से उच्च जोखिम के 9 मरीजों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

मनोचिकित्सक सामाजिक कार्यकर्ता गौरव कुमार गिरि ने लोगों को मानसिक बीमारी के लक्षण तथा उसके उपचार के बारे तथा नशे से उत्पन्न होने वाली मानसिक बीमारी उसके उपचार के बारे में जागरूक किया। मंदबुद्धि के माता-पिता के बच्चों का परीक्षण तथा उसके उपचार के साथ काउंसिलों के माध्यम से इलाज़ हो सकता है महताब आलम ने लोगों के कान का परीक्षण कर लोगो जागरूक किए। रवि चौरसिया द्वारा फ्लोरोसिस के बारे में विस्तृत जानकारी दिए ।आशीष श्रीवास्तव ने लोगों को दिनचर्या के बारे में तथा खानपान के बारे में जागरूक किया।स्टाफ नर्स सरिता तथा लैब टेक्नीशियन अभिषेक भारती,पूजा सी. एच ओ द्वारा वीपी शुगर की जांच की गई फार्मासिस्ट दिलीप कुमार सिंह द्वारा दवा वितरण किया गया।

ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह द्वारा लोगों को स्वास्थ्य के बारे में भी जागरूक किए। कुल 220 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जिसमें 15 मानसिक रोगियों को उपचार किया गया जिसमें से उच्च जोखिम के 9 मरीजों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन दिसंबर से तीन पाली में होंगी

विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन दिसंबर से तीन पाली में होंगी

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन दिसंबर से प्रारम्भ होगी। इस आशय सूचना देते हुए पी० जी० कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं इस बार दो दो घंटे की तीन पाली में होगी, जिनमें प्रथम सेमेस्टर सुबह आठ से दस बजे तक, तृतीय सेमेस्टर सुबह ग्यारह बजे से एक बजे तक एक पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं सायं दो से चार बजे तक सम्पादित होगी। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि इसके साथ ही संबंधित सेमेस्टर में कैरी फॉरवार्ड छात्र-छात्राओं की बैक पेपर एवं श्रेणी सुधार की परीक्षाएं साथ-साथ चलती रहेगी।
प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने अभी तक किसी कारण से फार्म नहीं भर पाने वाले एवं जमा नहीं कर पानेवाले छात्र-छात्राओं से अपील किया है कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा 23 नवंबर तक फॉर्म भरने एवं जमा करने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है, इसका लाभ उठाते हुए 23 नवंबर तक अपना फॉर्म भर कर जमा कर दें। अन्यथा फार्म नहीं जमा करने वाले विश्वविद्यालय परीक्षा से वंचित हो जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सम्बन्धित छात्र छात्राओं की ही होगी।

Uttar Pradesh Fast News