एमसीए के छात्र छात्राओं को दिया गया प्रशिक्षण

गाजीपुर। गुरुवार को वेलफेयर क्लब तथा बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता प्रकोष्ठ (संयुक्त) द्वारा पीजी कालेज टेरी में बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता प्रथम चरण अंतर्गत लिखित परीक्षाओं के संपादन हेतु एमसीए के छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया, जहां आयोजन तथा परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण पर विस्तृत चर्चा की गयी।
क्लब सचिव रामनाथ कुशवाहा के अनुसार सामान्य ज्ञान, गणित एवम तार्किक शक्ति, चित्रकला एवं निबंध की प्रतियोगिता 17 नवम्बर दिन रविवार को जनपद के 07 केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी जिसमे गाजीपुर सदर क्षेत्र में एवरग्रीन पब्लिक स्कूल को मुख्य परीक्षा केंद्र बनाया गया है जहाँ महाराजगंज, आदर्श गाव, रेवतीपुर, ताड़ी घाट के प्रतियोगी परीक्षा देंगे जहाँ सत्य प्रकाश तिवारी को केंद्र व्यस्थापक नियुक्त किया गया है। वहीं गाजीपुर घाट, खालिसपुर, कठवामोड़, गौसपुर, फिरोजपुर के अभ्यर्थियों के लिए सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल बोरसिया को केन्द्र बनाया गया है केन्द्र व्यवस्थापक विनोद मिश्रा होंगे तथा मुहम्मदाबाद, सुरतापुरके अभ्यर्थी चंदनी पब्लिक स्कूल सूरतापुर में परीक्षा देंगे जहां अभिषेक सिंह को केन्द्र व्यवस्थापक नियुक्त किया गया है।

मिर्जाबाद, शेरपुर के अभ्यर्थियों को मार्टिंस चिल्ड्रेन एकेडमी भावरकोल में परीक्षा देनी होगी जहा नूर अफसा को केन्द्र व्यस्थापक की जिम्मेदारी दी गई है, कासिमाबाद क्षेत्र में ओम साईं पब्लिक स्कूल नारायणपुर को केन्द्र बनाया गया है जहा अलावलपुर, गंगौली, नारायनपुर, महेशपुर के छात्र परीक्षा देंगे सत्यदेव दुबे केंद्र व्यस्थापक होंगे, शादियाबाद चौचकपुर करण्डा के छात्रो के लिये रेनबो मार्डन स्कूल नंदगंज केंद्र बनाया गया है जहां व्यवस्थापक प्रतीक यादव होंगे जबकि सैदपुर, देवकली तथा देवचंदपुर के छात्रो के लिए एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर केन्द्र बनाया गया है जहां केंद्र व्यस्थापक अनिल कुशवाहा होंगे।
क्लब के संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी के अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं के सफल सम्पादन हेतु पीजी कालेज टेरी के छात्रों सहित 120 अनुभवी एवं कुशल छात्र छात्राये कक्ष निरीक्षक नियुक्त किये जायेंगे जिसमे छात्रों के ग्रुप लीडर सौरभ कुमार चौबे तथा छात्राओं के ग्रुप लीडर प्रियंका कुशवाहा का चयन किया गया। जबकि सुचिता व पारदर्शिता के लिये, सुरेन्द्र प्रताप मिश्रा, धीरेन्द्र त्रिपाठी डा0 जितेन्द्र कुमार को प्रेक्षक जबकि श्रीमती अर्चना राय को केन्द्रीय प्रेक्षक बनाया गया है। प्रतियोगियों को किसी भी प्रकार की परेशानियों के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका कंट्रोल नम्बर 9415881122 है। बैठक में क्लब उपाध्यक्ष धीरेन्द्र त्रिपाठी, जनपद गवर्नर पवन पाण्डेय, क्लब आडिटर डा0 जितेन्द्र कुमार, संयुक्त सचिव राम नाथ कुशवाहा, गोपी सिंह कुशवाहा , सत्य देव दूबे , अजय यादव , राम कुमार, राम नगीना प्रजापति, सतेन्द्र श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रहे । अध्यक्षता क्लब महिला प्रकोष्ठ श्रीमती सुषमा यादव ने किया।

कांग्रेसियों ने चाचा नेहरू को किया याद

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर कांग्रेस ने माल्यार्पण कर किया याद

गाज़ीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने कोतवाली थाना क्षेत्र के रजदेपुर स्थित कांग्रेस पार्टी के कैंप कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के 135 वें जन्मदिन को भाव पूर्वक याद किया। जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में स्व. प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि नेहरू जी का जन्मदिन भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्हें देश की जनता के साथ बच्चों से खासा लगाव था। बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे। इस मौके पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि जवाहरलाल स्वतंत्रता आंदोलन के उन सिपाहियों में शामिल थे जिन्होंने देश की आजादी में गांधी जी के साथ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उनका जन्म 14 नवंबर 1889 को प्रयागराज के एक प्रतिष्ठित बैरिस्टर परिवार में हुआ, स्व. जवाहरलाल नेहरू के जयंती को बालदिवस के रूप में मनाया जाता है। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं पूर्व अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह ने नेहरू जी के बारे में कहा कि उन्होंने बड़े औद्योगिक, कृषि, सिंचाई और बिजली परियोजनाओं की विरासत छोड़ दी। स्टील प्लांट स्थापित करने, बांधों के निर्माण और बिजली संयंत्र स्थापित करने जैसी परियोजनाओं ने भारत को तकनीकी और बुनियादी ढांचे के विकास के मार्ग पर अग्रसर किया।
इसी कारण से पंडित जवाहरलाल नेहरू ‘आधुनिक भारत के शिल्पकार’ के नाम से जाने गए। वे उन कुछ लोगों में से एक थे जिन्होंने देश और दुनिया पर बहुत प्रभाव डाला। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि चाचा नेहरू के जन्मदिवस पर हम सभी उनके बताए रास्ते का अनुसरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप बटुक नारायण मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह, पीसीसी सदस्य प्रमिला देवी, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, मुन्ना, मुसाफिर बिन्द, लाल सिंह यादव, आशुतोष गुप्ता एवं चंद्रिका सिंह, अरविंद मिश्रा, सतीश उपाध्याय, मंसूर जैदी, विद्याधर पांडे, राम नगीना पांडे, सदानंद गुप्ता, महबूब निशा, संगीता राजभर, राशिद लाल मोहम्मद, सुधांशु तिवारी, कुंदनश खरवार, शंभू सिंह कुशवाहा, प्रमिला भारती, अयूब अंसारी, लखन श्रीवास्तव, बृजेश कुमार, नसीम अख्तर, शशिकांत श्रीवास्तव, गयासुद्दीन अंसारी, शशि भूषण राय, विनोद सिंह, अब्दुल्ला मास्टर, ओम प्रकाश यादव, आशुतोष सिन्हा आदि लोग मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव का तत्काल हो पारिश्रमिक भुगतान

लोकसभा चुनाव का तत्काल हो पारिश्रमिक भुगतान


गाजीपुर। शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लोकसभा चुनाव में पारिश्रमिक भुगतान तत्काल कराने के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने एडीएम से मिलकर कहा कि बीते लोकसभा निर्वाचन में शामिल शिक्षकों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी एवीएससी और एवीएसडी श्रेणी में अनुपस्थित मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के माध्यम से बीते 25 से 28 मई तक घर-घर जाकर वोट डलवाने के लिए लगाई गयी थी। जिसके अनुपालन में कर्मचारियों और शिक्षकों ने 50 डिग्री के तापमान में अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया। लेकिन अब तक उनके पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे आक्रोशित हैं। पदाधिकारियों ने एडीएम वित्त एवं राजस्व से कहा कि उन कर्मचारियों का पारिश्रमिक भुगतान अविलम्ब करने का निर्देश दें। जिससे आगे भी शिक्षक और कर्मचारी बेहतर ढंग से काम कर सके। प्रतिनिधि मंडल में अमित कुमार राय, नारायण उपाध्याय, राणा प्रताप सिंह, शैलेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

भ्रष्टाचार के खिलाफ शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय के खिलाफ खोला मोर्चा

भ्रष्टाचार के खिलाफ शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय के खिलाफ खोला मोर्चा
जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग, नियंत्रण न होने पर करेंगे आंदोलन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मिलकर डीआईओएस कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की। ज्ञापन के जरिए समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय ने बताया कि अधिकारियों की नाक के नीचे विभाग में मनमाने ढंग से सुविधा शुल्क की डिमांड की जा रही है। न कोई देखने वाला है और न बोलने वाला। डीआईओएस कार्यालय व लेखा विभाग की निरंकुशता के चलते शिक्षक व कर्मचारियों की समस्याओं का समय से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। यहां के लिपिकों द्वारा खुलेआम सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। इससे शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। भ्रष्टाचार पर नियंत्रण न होने पर शिक्षक आंदोलन करने को विवश होंगे।उन्होंने कहा कि संगठन इन समस्याओं के निराकरण के लिए काफी समय से संघर्षरत है। अगर इनका शीघ्र निदान नहीं किया गया तो शिक्षक कार्य को प्रभावित व ठप करने को मजबूर होंगे। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा विभाग की होगी। प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय ने कहा कि डीआईओएस कार्यालय के वित्त एवं लेखाधिकारी अनुभाग में भ्रष्टाचार अपने चरमोत्कर्ष पर है। जिसका जीता जागता उदाहरण 148 शिक्षकों के अवशेष देयक का धन शासन के द्वारा प्राप्त होने के बावजूद सम्बन्धित शिक्षकों को आहरित नहीं किया जा रहा है। शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों द्वारा बार-बार अनुरोध के बाद भी व्यक्तिगत रूप से वित्त एवं लेखा कार्यालय द्वारा शिक्षकों से देयक पास करने के लिए सुविधा शुल्क की डिमांड की जा रही है जबकि परीक्षण के उपरान्त ही उक्त धन निदेशालय द्वारा निर्गत किया गया है। रामयश जनहित इण्टर कालेज महिचा सैदपुर के प्रधानाचार्य पद पर न्यायालय के आदेश के बाद भी यशवंत सिंह (वरिष्ठ अध्यापक) को कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जा रहा है। जिसके कारण विद्यालय अव्यवस्था का शिकार है, विधिक कार्य बाधित है। ऐसे अनेक उदाहरण और भी जनपद में है। 2023-24 के परिषदीय परीक्षाओं के पारिश्रमिक जैसे कक्ष निरीक्षक, मुल्यांकन का पारिश्रमिक ग्रांट होने के बाद भी अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। जो उदासीनता एवं भ्रष्टाचार का प्रतीक है, जबकि 2025 की परिषद परीक्षा भी नजदीक है।डीएम से गुहार लगाते हुए कहा गया कि कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की जॉच कर समुचित कार्रवाई करें। प्रतिनिधि मंडल में अमित कुमार राय, नारायण उपाध्याय, राणा प्रताप सिंह, शैलेन्द्र यादव सहित अन्य शिक्षक पदाधिकारी शामिल रहे।



अध्यक्ष बने सतीश जायसवाल और संकर गोस्वामी महामंत्री

गाजीपुर। जिला इकाई द्वारा गुरुवार को फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यपार मंडल ग़ाज़ीपुर द्वारा जमानिया रेलवे स्टेशन गांधी चौक पर व्यपारियो के सर्व सहमति से जमानिया के अध्यक्ष सतीश जायसवाल व महामंत्री संकर गोस्वामी को बनाया गया। इस मनोनयन पर जिला अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने बधाई देते हुए व्यपारियो के हर समस्याओं को ब्लॉक व जिला स्तर पर निस्तारण कराने की बात करते हुए उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का पूरा भरोसा दिलाया। जिला महामंत्री किशन शर्मा द्वारा बधाई देते हुए उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का भरोसा दिया। जिला सचिव यसवंत राय ने बधाई देते हुए अध्यक्ष पद पर मोहर लगा दी।
मौके पर संदीप जायसवाल,रमेश जायसवाल, संतोष शर्मा,मनोज,विंध्याचल शर्मा,जितेन्द्र चौधरी,हैदर अख्तर,वजीर,बबलू,सरफराज,राराकेश,शुभम इत्यादि व्यापारी मौजूद रहे।

नेहरू स्टेडियम की टीम रही विजयी

गाजीपुर। जूनियर बालको की फुटबाल, कुश्ती, भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन नेहरु स्टेडियम गोराबाजार के प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता के उद्घाटन के मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया। पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि सरिता अग्रवाल अध्यक्ष नगर पालिका के कर कमलो द्वारा किया गया । अरविन्द यादव क्रीड़ाघिकारी द्वारा मुख्य अतिथि को बुके देकर स्वागत किया गया। फुटबाल प्रतियोगिता में कुल 09 टीमों ने प्रतिभांग किया। जिसका फाइनल मैच नेहरु स्टेडियम गाजीपुर बनाम नव युवक संध रेवतीपुर के मध्य खेला गया। जिसमें नेहरु स्टेडियम गाजीपुर 02-01 से विजयी रही।भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कुल 60 बालको ने प्रतिभाग किया। 45 किग्रा0 आयुष प्रथम. 2 यशवंत कनौजिया द्वितीय, 3- गणेश कुमार तृतीय, 61 किग्रा0 विशाल कुमार प्रथम, कुलदीप द्वितीय, अजय तृतीय, 81 किग्रा0 दिव्यांग राय प्रथम़, देवाश चौबे द्वितीय, अभिषेक यादव तृतीय, 96 किग्रा0 मृत्युजय कुमार प्रथम, धीरेन्द सिंह द्वितीय, इसी प्रकार कुश्ती प्रतियोगिता में कुल 80 खिलाड़ियो ने प्रतिभाग किया। 45 किग्रा0  सुजित कुमार यादव स्टेडियम – प्रथम,  2- शिवानन्द  अन्धऊ द्वितीय, 3- दीपक सराय मुबारक – तृतीय, 48 किग्रा0  मोहित यादव, स्टेडियम – प्रथम.  2- विवेक बिरनो द्वितीय, 3- सहाबुदीन हनुमान अखाड़ा तृतीय, 51 किग्रा0  भरत यादव, स्टेडियम प्रथम, 2- जैविश मैनपुर द्वितीय, 3- गोलू वीरपुर- तृतीय, 65 किग्रा0  संदीप यादव सराय मुबारक दृ प्रथम. 2-  अभिषेक यादव, सिधौना तृतीय, 110 किग्रा0 सुदीस दूबे स्टेडियम दृ प्रथम. 2- हर्ष राय हमसराजपुर दृ द्वितीय, 3- अंकुर यादव सिधौना – तृतीय प्रतियोगिता निर्णायक के रुप में संगीता यादव फुटबाल प्रशिक्षिका, प्रदीप राय, प्रेमचन्द यादव, मु0 मोईन, मु0 अजीम, रहें। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि दिलीप कुमार, युवा कल्याण विभाग अधिकारी, सर्वदेव सिंह यादव सेवानिवृत क्रीड़ाधिकारी, अमित राय, सचिव ओलम्पिक संध, कमलेश यादव सचिव कुश्ती संध गाजीपुर, विनोद कुमार जायसवाल, विजय, बृजेश कुमार, अंजनी वर्मा, कमरुदीन अहमद, योगेन्द्र कुमार  एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहें। अन्त में अरविन्द यादव क्रीड़ाधिकारी द्वारा सभी आगन्तुओ एवं खिलाड़ियो के प्रति आभार व्यक्त किया।

विजेता खिलाडियो को प्रमाण पत्र व पुरस्कार किया गया वितरित

गाजीपुर।युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता विकास खण्ड-भदौरा का आयोजन 12 एवं 13 नवम्बर को ग्राम सभा- सायर के बलुआ मैदान में सम्पन्न हुआ।  जिसका उद्घाटन ग्राम प्रधान पिता  श्याम नारायण सिंह यादव द्वारा फीता काट कर किया गया। खेल का संचालन किशन चंद, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, भदौरा द्वारा किया गया। जिसमें एथलेटिक्स, कुश्ती, वालीबाल एवं कबड्डी इत्यादि खेल के विजयी खिलाडियो को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किया गया। प्रतियोगित तीन वर्गाे में आयोजित हुई – सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग। बालक सबजूनियर वर्ग में 100 मी. दौड़ में जुगनू सिंह यादव,एवं 800 मीटर मे कृष्णा चौधरी प्रथम रहे। जूनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ मे विजय यादव एवं बालिका वर्ग मे आराधना प्रथम रही। बालक वॉलीबॉल सीनियर वर्ग में  करहिया की टीम प्रथम एवम देवल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। बालक  कबड्डी सीनियर वर्ग में ग्रामसभा-रायेसेनपुर की टीम प्रथम एवं ग्राम- सायर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। सब जूनियर बर्ग में ग्राम सभा सेवराई प्रथम एवं गहमर द्वितीय रही। लंबी कूद सबजूनियर वर्ग में प्रिंस यादव प्रथम स्थान पर रहे। इसी प्रकार अन्य प्रतियोगिताओं में भी बच्चो को प्रथम, द्वितीय के तृतीय स्थान प्राप्त करने वालो को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित किया गया। कार्यक्रम में  गंगा प्रसाद, मनोज कुमार भारती, रामअवध यादव, संतोष कुमार गौतम आदि का विशेष सहयोग रहा। खण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे कार्यक्रम का समापन मुन्ना द्वारा किया गया। किशन चंद क्षेत्रिय युवा कल्याण अधिकारी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

विधानसभा का घेराव कर सरकार को संगठन की ताकत का कराएंगे अहसास

विधानसभा का घेराव कर सरकार को संगठन की ताकत का कराएंगे अहसास: चौधरी दिनेश चंद्र राय


शिक्षकों ने बनाई आंदोलन की रणनीति


गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के राज्य परिषद की लखनऊ में आयोजित एक दिवसीय बैठक में गाजीपुर के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय ने बताया कि बैठक में शिक्षक हितों के लंबित विभिन्न प्रकरणों पुरानी पेंशन, चिकित्सा सुविधा, चयन बोर्ड अधिनियम की सेवा सुरक्षा सम्बन्धी धारा 21, पदोन्नति सम्बन्धी धारा 12 तथा प्रधानाचार्यो की तदर्थ पदोन्नति सम्बन्धी धारा 18 की बहाली, तदर्थ शिक्षकों का वेतन भुगतान एवं विनियमितीकरण, तथा निःशुल्क चिकित्सा सुविधा सम्बन्धी मांगों की पूर्ति यदि शिक्षा निदेशक द्वारा नवम्बर माह में नहीं की गई तो दिसम्बर के तीसरे सप्ताह मे प्रदेश के शिक्षक पार्क रोड स्थित शिक्षा निदेशक के शिविर कार्यालय पर विशाल धरना करेंगे। संगठन द्वारा एक ठोस आंदोलन किए जाने की प्रस्तावना पर विचार किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि चाहे निदेशालय हो, विधान परिषद हो या विधानसभा हो, सभी का घेराव करके सरकार को संगठन की ताकत का अहसास कराया जाना आवश्यक है।

श्री चौधरी ने कहा कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आगामी रणनीति की घोषणा 20 नवंबर से पूर्व कर दी जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का राज्य सम्मेलन जनवरी के प्रथम सप्ताह में आगरा में आहूत किया जाय और मुख्य अतिथि से तिथि निर्धारण के पश्चात राज्य सम्मेलन की तिथि घोषणा की जाय। राज्य परिषद की बैठक में जनपद से नारायण उपाध्याय, राणा प्रताप सिंह, रत्नेश राय आदि ने भाग लिया।

बड़ी संख्या में अफसरों में फेरबदल, नीतू मिश्रा बनी महिला थानाध्यक्ष

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ने सोमवार की बीती रात जनपद के कई थानाध्यक्षों को स्थानांतरण कर दिया है। बड़ी संख्या में थानेदारों की तैनाती में फेरबदल से महकमें में हड़कम्प की स्थिति देखने को मिल रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा द्वारा जारी आदेश के अनुसार थानाध्यक्ष बिरनो संजय कुमार मिश्रा को गैर जनपद स्थानांतरण हेतु पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि थानाध्यक्ष करंडा बिंद कुमार अब थानाध्यक्ष बिरनो होंगे। इसके अलावा दिनेश चंद्र पटेल को मीडिया सेल से थानाध्यक्ष करंडा जबकि थानाध्यक्ष नगसर हाल्ट राजू को रामपुर माझा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर दीपक कुमार को थानाध्यक्ष नगसर हाल्ट, थानाध्यक्ष रामपुर माझा कृष्ण कुमार सिंह को थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर, थानाध्यक्ष सुहवल राजेश कुमार त्रिपाठी को यूपी 112 प्रभारी जबकि यूपी112 प्रभारी वीरेंद्र कुमार को थानाध्यक्ष सुहवल बनाया गया है। इसके साथ ही महिला थानाध्यक्ष शशि सिंह को महिला सहायता प्रकोष्ठ का प्रभारी, जबकि महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी नीतू मिश्रा को महिला थानाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंप गई है।

विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र किया गया वितरित

गाजीपुर।युवा कल्याण एवं खेल संघ के समन्वय से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन विकासखण्ड बिरनो के जांगीपुर मंडी समिति खेल मैदान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य नागेंद्र यादव ने फीता कटकर एवं 200 मीटर रेस को हरी झंडी दिखाकर किया ।सबजूनियर वर्ग में 100मी में नरायनपुर के रितेशपाल प्रथम और पलिया के अमित कुमार दूसरे स्थान पर रहे । 100मी सब जूनियर बालिका वर्ग में तारनपुर की निशा कश्यप प्रथम एवं देवकठिया की आकांक्षा द्वितीय स्थान पर रही ।800मी में लव उपाध्याय बद्धोपुर एवं ज्योति कुमारी अरशदपुर प्रथम रहे ।जैवलीन थ्रो में शौर्य पांडेय जगदीशपुर प्रथम रहे वॉलीबॉल में सरदरपुर की टीम एवं कबड्डी में जयंतीदासपुर एवं बालिका वर्ग में जंगीपुर की टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।जूनियर वर्ग में 100मी में चाँदनी कुमारी 200मी में अर्चना कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही बालक वर्ग में 100मी मे अंगद कुमार भारती और 200मी मी कृष्णा यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साजिद अली डिस्कस और गोला थ्रो मे प्रथम रहे।वॉलीबॉल मे तुरकौलीया एवं फुटबॉल मे जंगीपुर की टीम प्रथम रही।सीनियर वर्ग मे1500मी मी ताजपुर के आकाश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं फुटबॉल मे जंगीपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।इसके अतिरिक्त बैडमिंटन कुश्ती जूडो आदि का भी आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का समापन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रवि शंकर प्रसाद के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित कर किया गया।कार्यक्रम का संचालन मार्कंडेय एवं राजेश ने किया ।

Uttar Pradesh Fast News