उत्तर प्रदेश दिवस का हुआ शुभारंभ, लगाई गई प्रदर्शनी

गाजीपुर।24-26 जनवरी तक तीन दिवसीय आयोजित प्रदर्शनी उ0प्र0 प्रदेश दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद/प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल एवं सदस्य विधान परिषद विशाल सिंह ‘चंचल‘ तथा विशिष्ट अतिथियों एंव जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने संयुक्त रूप से ऑडिटोरियम परिसर में फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह प्रदर्शनी जनपद में 24-26 जनवरी आयोजित रहेगी। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर परिसर में विभिन्न विभागो द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई थी। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात मुख्य अतिथि मंचाशीन होने के उपरान्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत स्कूली बच्चियो द्वारा स्वागतगीत, सरस्वती वन्दना गाकर किया गया। समारोह में विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, बालिका आत्म रक्षा, कलाकारो द्वारा टी बी रोग के बचाव हेतु लघु नाटक की प्रस्तुति दी गई जो सराहनीय रहा। इस अवसर पर ऑडिटोरियम सभागार में लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, उपराष्ट्रप्रति जगदीप धनखड़ द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर किए गये सम्बोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया एवं सुना गया।


मुख्य अतिथि गोविंद नारायण शुक्ल ने अपना संबोधन व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामना एवं अभिनंदन व्यक्त करते हुए कहा कि यह भारत का हृदय प्रदेश है । देश की 1.40 करोड़ आबादी का 1/5 हिस्सा उत्तर प्रदेश में निवासित है। उन्होने कहा कि यह जो उत्तर प्रदेश की धरा है वह काशी विश्वनाथ, लोकपालक श्रीकृष्ण एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की धरा है । यहां से भगवान बुद्ध का संदेश लोकमंगल के लिए प्रसारित हुआ था । यह वही धरा है जहां से भारत में स्वतंत्रता संग्राम का प्रथम जय घोष हुआ था। यह वही भूमि है जहां लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण और संबंधन से जनसंघ का गठन हुआ। यह प्रदेश दैविध्यपूर्ण प्रदेश है। उन्होने कहा कि हम उस प्रदेश के वासी हैं जहां सांस्कृतिक, भौगोलिक, सामाजिक, आर्थिक, विविधता की प्रचुरता है। हम उस प्रदेश के वासी हैं जहां गंगा, यमुना और सरयू नदियों से घिरा हुआ जीवन राज्य ,समृद्ध, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आधुनिकता से संपन्न है। उन्होने बताया कि 1950 से पूर्व या राज्य संयुक्त प्रांत के रूप में जाना जाता था। 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश राज्य के स्वरूप में आया । उन्होने बताया कि 24 जनवरी 2018 को योगी जी के प्रथम कार्यकाल के दौरान तत्कालीन राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया और आज वह इसी क्रम में लगातार 24 से 26 जनवरी तक मनाया जा रहा है। आज इस अवसर पर हम लोग उत्तर प्रदेश को विकसित उत्तर प्रदेश बनाने का संकल्प लेंगे। आज हम संकल्प इस बात कर लेंगे कि उत्तर प्रदेश को सक्षम उत्तर प्रदेश बनाने का काम करेंगे, संकल्प इस बात कि उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बनाने, संकल्प इस बात का कि उत्तर प्रदेश को आधुनिक भारत में एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में स्थापित हो, जिससे उत्तर प्रदेश में एक मजबूती बुनियादी ढांचा का नेतृत्व हमारे यहां स्थापित हो। उन्होने कहा कि 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट के दौरान लखनऊ मे लाखों करोड़ों की निवेश की प्रतिविधिताए हमें प्राप्त हुई। प्रदेश मे 4.5 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं ,जो सुलभ स्वास्थ्य सेवा की दिशा में सार्थक कदम है । उत्तर प्रदेश दो सौ करोड़ से अधिक घरों में नल से जल देने की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है । हम कह सकते हैं कि आज उत्तर प्रदेश में जैसे चौमुखी विकास हो रहा है, रोडवेज से लेकर हाईवेज, नेशनल हाईवे से लेकर सड़कों का विकास मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हो रहा है। आज उत्तर प्रदेश अपनी समृद्धि, विरासत, सांस्कृतिक जीवन, तथा और आधुनिकता का उपयोग करके अपने लोगों और समग्र रूप से राष्ट्र के लिए समृद्ध और संतुष्टदायक भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने वाला मार्ग बन गया है।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि 24 जनवरी 1950 वह दिन है जब यूनाइटेड प्रोविंसेस आगरा एवं अवध को बदलकर वर्तमान स्वरूप में उत्तर प्रदेश का पुनर्गठन हुआ था उसी समय से इस दिन को हम उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्होने कहा कि हमारे महान राज्य की संस्कृति , उसका इतिहास एवं धरोहर के साथ-साथ इस बार उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की थीम है ‘‘विकास और विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश‘‘ है। उन्होने कहा कि विगत कई सालों से इस जनपद के अर्थव्यवस्था एवं विकास मे नित नये आयाम हासिल हो रहे हैं । पहले यह जिला प्रदेश के पिछड़े जिलों में गिना जाता था लेकिन आज यहां के हर एक क्षेत्र में विकास हो रहा है । चाहे वह इस इंफ्रास्ट्रक्चर का क्षेत्र हो कृषि , उद्योग अन्य कोई क्षेत्र हो वहां निरंतर प्रयास उसे आगे बढ़ाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि हमारा जनपद ऋषि मुनियों ,शहीदो एवं, सैनिकों से अलंकृत होती रही है। यहां शहीद वीर अब्दुल हमीद, राम उग्र पांडे एवं भारत छोड़ो आंदोलन के अग्रणी भूमिका निभाने वाले शहीद स्व0 शिव पूजन राय की धरती है। यहां की वीरता हर घर के युवाओं के खून में दौड़ती है। संबोधन के दौरान उन्होंने जनपद में हुए विकास कार्यों का संक्षेप में वर्णन करते हुए जानकारी दी। उन्होंने कहा इस जनपद में निवेश और एवं औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 3000 करोड़ से अधिक प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं तथा 600 करोड़ के निवेशकों को धरातल पर उतारा है। यातायात के क्षेत्र मे गाजीपुर से वाराणसी कम समय में पहुंच रहे हैं । पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लखनऊ से जुड़ा है तथा इसमें विस्तार के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे जो का काम चल रहा है जो गाजीपुर-बलिया होते हुए बिहार तक जाएगा । ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य वर्ष 2025 के अंत तक बनकर तैयार हो गया जाएगा। एन एच -124 डी एक महत्वपूर्ण परियोजना है जो मरदह से सादात-सैदपुर तक जाएगी उसका चौडीकरण भी कराया जा रहा है । जनपद में कई रोजगार मेले लगाए गए और लगभग 2633 युवाओ को रोजगार दिया गया । जल निगम ग्रामीण के द्वारा हर घर जल योजना से चार लाख 26 हजार घरों में कनेक्शन दिए गए तथा 90 से अधिक परियोजनाएं बनकर तैयार हैं। कृषि के क्षेत्र में प्रगतिशील किसान नित नये आयाम छू रहे हैं जिससे खाड़ी के देशों तक निर्यात हो रहा है। अब तक चार लाख 26 हजार किसानों को पीएम सम्मान निधि से लाभान्वित किया गया है। स्वयं सहायता समूह जनपद में अच्छा कार्य कर रही है अब तक लगभग 22 सौ समूहों को बैंकों के माध्यम से ऋ़ण वितरण किया गया है। टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए यहां पर्यटन विभाग द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित है । इसके अतिरिक्त जनपद में विकास की विभिन्न परियोजनाएं गतिमान है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एंव विशिष्ट अतिथियो द्वारा जिला कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई रस्म अदायगी की गयी। उसके उपरान्त राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर हस्ताक्षर अभियान का हस्ताक्षर कर शुभारम्भ किया गया।
प्रदर्शनी में जिला सूचना विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश एवं काकोरी ट्रेन एक्शन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी के साथ जनपद के विभिन्न विभागो यथा- प्रोबेशन विभाग एवं पुलिस विभाग मिशन शक्ति, कृषि विभाग, गन्ना विभाग, पशुपालन विभाग, जिला मत्स्य विभाग, जिला दुग्ध, जिला उद्यान, डीसी एनआरएलएम , खादी ग्राम उद्योग, कृषि विपणन, जिला पूर्ति विभाग, जिला कार्यक्रम, समाज कल्याण एवं कल्याण सेक्टर के सभी विभाग, बेसिक शिक्षा, चिकित्सा, वन विभाग, यूपी डास्प, जिला अग्रणी प्रबन्धक, महिला कल्याण विभाग एवं जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, पर्यटन विभाग, आजीविका मिशन, ग्रामोद्योग विभाग,खाद्य रसद विभाग द्वारा गेहू खरीद हेतु पंजीकृत/नवीनिकरण, एवं स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा प्रदर्शनी/स्टाल लगाये गये थे। विभागो द्वारा अपनी-अपनी लाभकारी योजनाओ को बताया गया। कार्यक्रम मे जनपद के 10 युवाओ को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के लाभार्थियों को डेमो चेक के साथ जनपद के प्रगतिशील किसान, खिलाडियों, आंगनवाड़ी, सफाईकर्मी, पंचायत सहायक, स्वयं सेवा समूह कीे महिलाओ, एवं विभिन्न विभागो मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/कर्मचारियो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्त मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियो, आगन्तुको एंव उपस्थित आमजन को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर शुभकामना देते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मे जखनियां विधायक बेदी राम, अध्यक्ष नगर पालिका सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, महामंत्री ओमप्रकाश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय प्रवीण सिंह, उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, शशिकांत शर्मा, जिला मंत्री सुरेश बिंद, ब्लाक प्रमुखगण सीता सिंह, जिला मंत्री धनेश्वर बिन्द, विनोद अग्रवाल, डा प्रदीप पाठक, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, एस पी सिटी ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, एंव समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

सेवानिवृत कर्मचारियों को किया सम्मानित

जनपद का हर एक कर्मी भ्रष्टाचार से रहे दूर :दुर्गेश श्रीवास्तव

ग़ाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश प्रयोगशाला व प्राविधिज्ञ(यू0पी0 लैब टेक्नीशियन एशोसिएशन)संघ गाजीपुर द्वारा सेवानिवृत हुए अमरनाथ तिवारी,व ओमप्रकाश के सम्मान समारोह व विदाई समारोह का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुआ।जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंग वस्त्र,स्मृति चिन्ह व रामचरितमानस ग्रंथ देकर सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा सेवानिवृत हुए कर्मचारी को स्वस्थ और दीर्घायु होने का कामना किया।सभा में बैठे सभी कर्मचारियों से अपील किया की ईमानदारी पूर्वक निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें,क्योंकि समाज का हर एक व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को एक आशा भरी निगाहों से देखते हैं,उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों कर्मियों को चिन्हित कर उनका सामाजिक बहिष्कार करें।क्योंकि एक ही मछली पूरे तालाब को गंदा कर देती हैं,सरकार हर एक कर्मी को सम्मनजनक वेतन दे रही है, आप सब साफ मानसिकता से कार्य करें,अगर आप पर गलत आरोप लगाया जाता है,आप दोषी नहीं है,तो कोई भी अधिकारी आप पर कार्रवाई नहीं कर पाएगा।मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आयोजक मंडल को सम्मान समारोह में बुलाने के लिए सभी कर्मियों को प्रति आभार व्यक्त किया गया ।
कार्यक्रम में अपर मुख्य शिक्षा अधिकारी एस0के0मिश्रा,मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार, परिषद के जिला मंत्री ओंकारनाथ पांडे, राकेश पांडे,अभय सिंह,चंदन कुमार,इशांक श्रीवास्तव,प्रवीण सिंह ,संतोष राय, मिथिलेश पाठक, विजय शंकर सिंह, ओम प्रकाश,अमरनाथ मौर्य,आनंद किशोर तिवारी,संजय सिंह,विजय गौतम,समर बहादुर,पवन गौतम,नरेश यादव,स्वामीनाथ आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का अध्यक्षता स्वामीनाथ व संचालन संगठन के अध्यक्ष आलोक राय ने किया।

पांच शीरा व्यवसायी पर एफआईआर दर्ज

गाजीपुर। जिला आबकारी अधिकारी राजेश त्रिपाठी ने बताया है कि अभिसूचना के आधार पर 9 व 10 जनवरी, 2025 को गाजीपुर में शीरा के व्यापार में लिप्त लोगों के संबंध में सूचना एकत्र की गई। थाना जंगीपुर में एक व थाना मुहम्मदाबाद अन्तर्गत चार व्यक्ति अवैध शीरे के संचय व व्यापार मे लिप्त पाए गए, जिनके दुकान/आवास से शीरा का नमूना आहरित किया गया। उक्त नमूनों को क्षेत्रीय आबकारी प्रयोगशाला, प्रयागराज परीक्षण हेतु प्रेषित किया गया। प्राप्त परीक्षण आख्या में उक्त शीरा चीनी मिल द्वारा उत्पादित पाया गया।
ज्ञातव्य है कि वर्ष 2023 से उत्तर प्रदेश शीरा नियंत्रण अधिनियम 1964 में संशोधन कर दिया गया है। संशोधनोपरान्त किसी भी प्रकार का शीरा चाहे वह चीनी मिल द्वारा उत्पादित हो अथवा खाण्डसारी इकाई द्वारा उत्पादित हो सभी प्रकार का शीरा, शीरा नियंत्रक एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के पूर्ण नियंत्रणाधीन हो गया है। अर्थात शीरे का संचय, क्रय, विक्रय आबकारी आयुक्त की अनुमति प्राप्त करने के पश्चात ही किया जा सकेगा। शीरे का उपयोग या क्रय केवल आसवनी या शीरा आधारित उद्योग या शीरा नियंत्रक व आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश की अनुमति से निर्यात किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति या इकाई शीरे का उपयोग नही कर सकते।
जंगीपुर में अंशू कुमार के पास से 9.6 कुंतल व मुहम्मदाबाद थाना अन्तर्गत रमेश चन्द, सन्तोष कुमार, शिवशंकर, सीताराम के पास से कुल 314.6 कुन्टल शीरा बरामद करते हुए संबंधित के विरूद्ध दिनांक 22.01.2025 को संबंधित थानों में एफ0आई0आर0 दर्ज कराई गई। आगे भी किसी को शीरे के अवैध व्यवसाय में संलिप्त पाये जाने पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस हेतु आबकारी विभाग की विभिन्न टीमों का गठन किया गया है।

प्रज्ञा रेंजर टीम ने मनाई भारत रत्न सुभाष चंद्र बोस की जयंती

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को प्रज्ञा रेंजर टीम की ओर से भारत रत्न सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी डॉ अकबरे आजम, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जिला आयुक्त(रोवर) डॉ शिवकुमार, रेंजर लीडर डॉ शिखा सिंह एवं उपस्थित रेंजर्स छात्रों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए इन्हें याद किया। इस अवसर पर डॉ अकबरे आज़म ने संबोधित करते हुए सुभाष चंद्र बोस के राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया। प्राचार्य डॉ अनिता कुमारी ने आजादी के आंदोलन के लिए आजाद हिंद फौज के गठन की चर्चा करते हुए सुभाष चंद्र बोस की आजादी में भूमिका को रेखांकित किया।

प्राचार्य के अनुसार सुभाष सच्चे राष्ट्र नायक थे जो देश और देश के बाहर भी भारतीयों को अंग्रेजों के विरुद्ध संगठित करते रहे। जिला आयुक्त (रोवर) डॉ शिव कुमार ने सुभाष चंद्र बोस की व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्काउट गाइड की सेवा, सहायता एवं तैयार रहो से जुड़ते हुए आजाद हिंद फौज में महिला सेनानियों की भूमिका को याद किया तथा उपस्थित रेंजर्स को उनके जैसा बनने का आह्वान किया। डॉ शिखा सिंह ने रेंजर्स को शारीरिक, मानसिक, भौतिक एवं सामाजिक विकास के लिए महापुरुषों की जीवन से प्रेरणा लेने तथा उनके विचारों को रेंजर्स द्वारा जीवन में आत्मसात करने की आशा व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ शिव कुमार, संयोजन सविता रावत एवं समीना तथा आभार ज्ञापन सीनियर रेंजर मेट रितु यादव ने किया। इस अवसर पर रोली, रागनी, अंकिता, रिंकू, रिमझिम, आकांक्षा, प्रियंका, मुस्कान, जुली, पायल आदि उपस्थित रहे।

डीएम ने यातायात नियमों का पालन करने के लिए दिलाई शपथ

गाजीपुर।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 1 से 31 जनवरी 2025 के अन्तर्गत गुरुवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर मानव श्रृंखला सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन महुआबाग में परिवहन विभाग द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने यातायात नियमों का पालन करने के लिए उपस्थित व्यक्तियों एवं स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन करते हुए कहा कि  नेताजी का आवाह्न था कि ‘‘तुम मुझे खुन दो मै तुम्हे आजादी दुंगा‘‘ जिससे बहुत से युवा प्रभावित होकर स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े एवं देश की आजादी में अपना योगदान दिए,आप लोग भी उनके जीवन से प्रेरणा लें। उन्होने कहा कि बच्चे एवं युवा देश के परिर्वतन कर्ता होते है और आज ज्यादातर दुर्घटनाएं सड़क पर इसलिए हो रही है क्योंकि ज्यादा लोग सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कर हरें। उन्होने उपस्थित व्यक्तियो एवं स्कूली बच्चों से अपील कि की आज आप लोग 18 वर्ष के बाद ही गाड़ी चलाए, बिना हेलमेट के गाड़ी न चलाए एवं अपने आस पास के लोगो को भी जागरूक करें की बिना हेलमेट गाड़ी न चलाए। मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, सहायक संभागीय पविहन अधिकारी आर सी श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक, विद्यालय के शिक्षक, छात्र/छात्राए एवं अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

समाजवादी छात्र सभा सभा ने फूंका संत राजू दास का पुतला

गाजीपुर। समाजवादी छात्र सभा ने मुलायम सिंह यादव के ऊपर संत राजू दास द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान पर विरोध प्रदर्शन कर संत राजू दास का पुतला फूंका। उत्तर प्रदेश सरकार से मांग किया गया की राजू दास की तत्काल गिरफ्तारी हो। महाकुंभ स्थित  मुलायम सिंह यादव स्मृति संस्थान में पहुँच कर नेता मुलायम सिंह यादव के विचारों को जीवंत रूप से मानने वाले PDA समाज के लोगो के नेता के प्रति बढ़ती आस्था एवँ सेवा भाव से घबराए महंत राजू दास ने सोशल मीडिया एक्स पर हम नौजवानों के नेता अखिलेश यादव के ट्वीट को रीट्वीट कर बेहद शर्मनाक मानसिकता का परिचय देते हुए कहा कि कुंभ मेले में लगे नेता मुलायम सिंह की प्रतिमा पर लघुसंका कर के जाए।

इसी बयान के विरोध में समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर पुतला फूक कर विरोध किया गया। इस दौरान कमलेश यादव प्रदेश सचिव युवजन सभा, विक्की यादव प्रदेश सचिव छात्र सभा, समाजवादी छात्र सभा के महासचिव मनीश्वर यादव, जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव, विधानसभा अध्यक्ष जमानिया अनिल यादव, विधानसभा अध्यक्ष जखनिया पंकज यादव, जिला उपाध्यक्ष मनीष यादव, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, सुब्बू यादव जिला सचिव युवजन सभा, अनुराग यादव, धीरज यादव, जिला कार्यकारी सदस्य मिथिलेश यादव, हर्ष यादव, संदीप यादव, महिला सभा की महासचिव रीना यादव, ममता यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर युवा विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य के मार्ग निर्देशन में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश दिवस 2025 के अवसर पर नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जयंती की 128 वीं वर्षगांठ पर ऑडिटोरियम परिसर गाजीपुर में युवा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर किया गया। युवा विचार गोष्ठी में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का विषय ‘‘राष्ट्र के निमार्ण में युवाओं की भूमिका‘‘ था जिस पर प्रतिभागियों ने अपने विचार व्यक्त किए, जिसमें युवा कल्याण विभाग, खेल विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग के कुल 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में युवाओं को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कार्यकम, के संबंध में जागरुक किया गया। जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित कर पराक्रम दिवस पर नेता जी की जीवन संघर्ष, उनकी उपलब्धियां एवं विचार व्यक्त करते हुए उत्साहवर्धन किया। प्रथम पुरस्कार दीपशिखा रेवतीपुर, द्वितीय पुरस्कार जिकरा खातून करंडा,तृतीय पुरस्कार अंशु सदर ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में नेहरु युवा केन्द्र के सुभाष चन्द्र प्रसाद, खेल विभाग के सुदामा, मदन राय, सरिता मिश्रा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी चन्द्रकान्त यादव, अखिलेश यादव, मो. वकार खान, किशनचन्द, रविशंकर प्रसाद, सिन्धुजा यादव, आंचल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यकम का संचालन अनूप राय द्वारा किया गया। अंत में दिलीप कुमार जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। विगत है कि विभाग द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यकम दिनांक 01-01-2025 से मंगल दलो द्वारा चलाया जा रहा है। जो माह जनवरी के अंत तक चलेगा।

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि


गाजीपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र गौरव नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 129 वीं जयंती टैक्सी स्टैंड विशेश्वरगंज, स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके सम्मान में नारे लगकर पराक्रम दिवस के रुप मे मनाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता के संग्राम मे नेता जी की देश प्रेम की अगाध भावना उनका शौर्य ,साहस और सामर्थ्य से भरे पराक्रम की दृढ़ निश्चयी सैन्य शक्ति ने भारत को स्वतंत्र कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जन जन के हृदय मे आज भी श्रद्धा सम्मान से स्थापित है ।


क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने नेता जी के पूज्य स्मृति को याद करते हुए कहा कि महान देश भक्त, स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जीवन संघर्षों की कहानी है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के संकल्प को अंतिम दम तक पूर्ण किया।उनका जीवन प्रेरणा स्त्रोत है। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, रासबिहारी राय, संतोष जायसवाल, अर्जुन सेठ, प्रीति गुप्ता, अभिनव सिंह, सोमेश मोहन राय, शनि चौरसिया, अनिल वर्मा, सुधीर केशरी,नीरज कुमार मानु, हेमंत त्रिपाठी, रुपेश सिंह, सुजीत राय, सुनील चौहान, सूर्य प्रकाश यादव, विरेन्द्र चौहान, केशव श्रीवास्तव आदि ने श्रद्धांजलि दी।

छात्र नेताओं ने डिप्टी सीएम को भेजा पत्र, किया मांग

गाजीपुर। गोराबाजार क्षेत्र स्थित नवनिर्मित ट्रामा सेंटर को चालू करायें जाने के सम्बन्ध में पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में छात्रसंघ प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के नाम संबोधित पत्रक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को गुरुवार को सौंपा। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को तत्काल बेहतर उपचार मुहैया कराने के उद्देश्य से शहर के गोराबाजार में ट्रामा सेंटर कि स्थापना कि गई, जो वर्ष 2021 में बनकर तैयार हो गया और कार्यदायी संस्था द्वारा स्वास्थ्य विभाग को सुपुर्द कर दिया गया। परन्तु सीएमओ के लापरवाही से यह ट्रामा सेंटर विगत् 4 वर्षों से औषधि भंडार केन्द्र बना हुआ है, जिससे ट्रामा सेंटर का लाभ नहीं मिल पाने के कारण जनपद में कोई दुर्घटना घटने पर दुर्घटना के शिकार व्यक्ति को तत्काल बेहतर इलाज नहीं मिलने से या तो मौत हो जा रही या सीधे तौर पर उन्हें बीएचयू रेफर व प्राइवेट में महंगे इलाज कराने को विवश होना पड़ता है, जो सरकार के बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था कि पोल खोल रहा है।


पूर्व महामंत्री सुधांशु तिवारी ने बताया कि वर्ष 2021 से अब तक ट्रामा सेंटर के अभाव में हजारों मौत हो चुकी है। छात्र नेता आकाश चौधरी ने बताया कि कागजों पर ट्रामा सेंटर में कर्मचारियों कि तैनाती भी कर दी गई है लेकिन ट्रामा सेंटर के चालू न होने से सरकारी धन का दुरूपयोग हो रहा है । छात्र नेता विकास यादव ने बताया कि सरकार कि बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की मंशा पर अधिकारी पानी फेर रहे हैं जिससे आमजन में रोष व्याप्त है।
छात्र नेत्री प्रगति दूबे व आरती बिन्द ने जिलाधिकारी से निवेदन किया कि इस पत्र पर उचित कार्रवाई के साथ ही इस पत्र को उपमुख्यमंत्री तक पहुंचाये जिससे ट्रामा सेंटर चालू हो सके।


छात्र नेता प्रकाश राय व अश्विनी राय ने कहा कि यदि एक माह के अन्दर इस पत्र पर कारवाई करते हुए ट्रामा सेंटर चालू नहीं किया गया तो हम सभी छात्र नेता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन कि होगी। सभी छात्र नेताओं ने पत्र में एक स्वर में उपमुख्यमंत्री से गंभीरता से विचार करते हुए यथाशीघ्र ट्रामा सेंटर चालू करायें जाने का निर्देश अधिकारियों को देने कि मांग की। पत्रक सौंपने वालों में पूर्व पुस्तकालय मंत्री शिवम उपाध्याय, विकास तिवारी,निलेश बिन्द,प्रगति दूबे ,आरती बिन्द संतोष कुमार, अंकित भारद्वाज, शिवप्रकाश पाण्डेय, राहुल यादव,आकाश चौधरी,अनुज यादव, सत्येन्द्र यादव, प्रकाश राय,गौरव राय,बिद्याशु राय,आकाश गुप्ता,अभिनव कुमार, अश्वनी राय,आकाश चौधरी,आदित्य कुमार बिन्द, विकास सिंह यादव सहित सैकड़ों छात्र मौजूद थे।

“हमारा संविधान,हमारा स्वाभिमान” विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन

गाजीपुर।भाजपा अनुसूचित जाति एवं जनजाति मोर्चा द्वारा संविधान गौरव अभियान में “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन बुधवार को जिला कार्यालय छावनी लाइन पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई।
गोष्ठी में वक्ताओं ने कांग्रेस एवं विपक्षी दलों को ललकारते हुए कहा कि दलितों,पिछड़ो, एवं उपेक्षितों को विपक्षी गठबंधन ने सिर्फ ठगने का काम किया है। जबकि भाजपा ने समाज के कमजोर से कमजोर को उपर उठाने और सम्मानित करने का काम किया है।
गोष्ठी की मुख्य वक्ता राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में समाज के प्रत्येक वर्ग और व्यक्ति के जीवन मे समृद्धि व उत्थान का जो सपना देखा था वह सपना आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। इतिहास साक्षी है संविधान में सर्वाधिक संशोधन अपने संगठन हितों के लिए कांग्रेस पार्टी ने किया है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद भारत का विकास और सम्मान दोनों तेज गति से बढा है और देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार में बढा है। सीमा द्विवेदी ने कहा कि देश की जनता यह भलि भांति जानती है कि संविधान की सुरक्षा और लोकतंत्र की मजबूती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है और उनके नितियों में देश और समाज की समृद्धि निहित है। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में संविधान एवं कानून का राज स्थापित है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर को अपमानित करने तथा संविधान में सर्वाधिक संशोधन करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी व समाजवादी पार्टी ने विगत लोकसभा चुनाव में जनता के बीच भ्रम फैलाकर राजनीतिक सफलता हासिल करनी चाही लेकिन देश की जनता समय रहते उनके मंसूबों को चकनाचूर कर दिया।
विशिष्ट व्यक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि 2014 मे समता, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना से निर्मित, पं दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को समर्पित, भारतीय जनता पार्टी की सरकार के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान मे निहित उद्देश्यों का पूरी तरह पालन करते हुए ,बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के सम्मान मे समाज के कमजोर, शोषितों और वंचितों के उत्थान के लिए काम करते हुए आज देश की बुनियाद को मजबूत कर रहे हैं।आज देश मे विपक्षी राजनीति असहाय स्थिति में समाज मे दूषित मानसिकता का भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। जिन्होंने कभी संविधान का पालन तो दूर उसका सम्मान करना नही सिखा वो लोग संविधान की प्रतियो को सदन मे लहराकर उसका मजाक बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान के प्रति भाजपा व उसके सरकार की निष्ठा सरकार के हर निर्णय मे निहित है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो शोभनाथ यादव ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव संविधान के नितियों का अपमान और उलंघन करते हुए समाज मे बिखराव व देश को खंडित करने की राजनीति करती रही है।
जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार,धन्यवाद व्यक्त करते हुए गोष्ठी का समापन किया।
गोष्ठी में बाबा साहब का मिशन अधुरा, नरेंद्र मोदी करेंगे पुरा की जोरदार नारेबाजी हुई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी का जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र से स्वागत अभिनन्दन किया।
संचालन मदन लाल भारती ने किया।
गोष्ठी को वरिष्ठ नेता रमापति राम, जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद खरवार, रामराज बनवासी,पुर्नवासी राम, दूधनाथ राम, राममूर्ति बांसफोर, वृजनन्दन सिंह, राजेश राजभर ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, पंचदेव गौड़, श्यामराज तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिंद, लालसा राजभर, साधना राय, सम्पूर्णानंद उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

Uttar Pradesh Fast News