महिला पीजी कॉलेज में समारोह पूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने तिरंगा ध्वज फहराया तथा संगीत के छात्राओं ने सुमधुर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स एवं प्रज्ञा रेंजर्स ने मार्च पास्ट करते हुए तिरंगे ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर डॉक्टर निरंजन कुमार यादव ने निदेशक उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश के संदेश का वाचन किया तथा डॉक्टर संगीता मौर्य ने आजादी की 76 साल पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किया।

इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने उन्हें गणतंत्र की रक्षा करने एवं भारतीय गणतंत्र को मजबूत करने के लिए सार्वजनिक सरोकारों से जुड़ने और सशक्त बनने का आवाहन किया। इसके पश्चात कीड़ा प्रभारी डॉ शंभू शरण प्रसाद के संयोजन में स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई तथा विज्ञान संकाय किस सदस्यों डॉ सर्वेश सिंह, डॉ आनंद चौधरी, डॉ दिवाकर मिश्रा, डॉ मनीष सोनकर की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में प्रोफेसर उमाशंकर प्रसाद, डॉ अकबरे आजम, जिला आयुक्त (रोवर) डॉ शिव कुमार एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ शशिकला जायसवाल, रेंजर लीडर डॉ शिखा सिंह, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ रामनाथ केसरवानी, डॉ सारिका सिंह, डॉ अमित यादव, डॉ इकलाख खान, डॉ पीयूष सिंह, डॉ सारिका सिंह, डॉ शैलेंद्र कुमार यादव समेत पूरा महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन समारोह डॉ विकास सिंह ने किया।

सफाई नायक ने फहराया तिरंगा,बच्चों ने निकाला प्रभातफेरी

सफाई नायक ने फहराया तिरंगा, बच्चो ने निकाला प्रभातफेरी

गाजीपुर। गणतंत्र दिवस के 76वें वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय कुटी भवन रायगंज में गणतंत्र दिवस पर सफाई नायक शेषनाथ ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाकर समाज मे समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम में सह विभाग प्रचारक दीपक ने अपने उदबोधन मे बताया कि हम समाज में सफाईकर्मियो का विशेष योगदान है इनके योगदान के बिना समाज का संचालन नही किया जा सकता, इनके महत्व व योगदान को पिछले कोरोना काल, मेला आयोजन में सराहा गया, समाज में इनके इतने महत्वपूर्ण का निस्पादन किया जाता है जिससे समाज का कोई भी तबका अछुता नही है। जो समाज हमारा पहले से समरसता के भाव से बंधा हुआ है उसे हमे समय समय पर सम्मानित करना होगा। उसके समाज मे किए जा रहे योगदान को भुलाया नही जा सकता। गणवंत्र दिवस जैसे महत्वपूर्ण दिवस को हमे इन्हे बढ़ चढ़ कर सम्मानित करना चाहिए। जिला प्रचाारक सूरज, विहिप सेवा प्रमुख काशी प्रांत दिनेश चंद व नगर संचालक दीनदयाल ने अपना विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सह नगर कार्यवाह अभिषेक ने किया। इसी क्रम में सरस्वती शिशु मंदिर रायगंज में बच्चों ने संस्कृतिक गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में प्राचार्य दाऊजी उपाध्याय ने आए अतिथियों ने मां भारती व महापुरूषो के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीपप्रज्जवलित कर विद्यालय के प्रबंधक कृष्णानंद उपाध्याय सह विभाग प्रचारक दीपक की जिला प्रचारक सूरज काशी प्रांत के सेवा प्रमुख दिनेश चंद पांडे, समाजसेवी व व्यवसायी असित सेठ ने किया। मुख्य अतिथियो केा विद्यालय के शिक्षको ने बैंच व तिलक लगाकर स्वागत किया गया। विद्यालय के बच्चों ने सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया, कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। इसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद के कलेक्टर घाट स्थित जिला कार्यालय पर जिला संयोजक रविराज व महामंत्री विपिन श्रीवास्तव ने तिरंगे का ध्वजारोहण किया गया और धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। मां सरस्वती शिशु माधव सरस्वती शिशु मंदिर प्रकाश नगर के प्रबंधक रमाशंकर व प्रधानाचार्य अखिलेश मिश्रा ने तिरंगे का ध्वजारोहण किया गया और विद्यालय के बच्चों ने प्रकाशनगर, विकासभवन होते हुए प्रभात फेरी कर वापस प्रकाश नगर विद्यालय में आकर समाप्त हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम कर धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया और बच्चो केा पुरस्कार वितरण किया गया।

जिला पंचायत बैठक में पुनरीक्षित और अनुमानित बजट किया गया पारित

गाजीपुर।सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला पंचायत की सामान्य बैठक सपना सिंह अध्यक्ष, जिला पंचायत, गाजीपुर की अध्यक्षता में आरंभ हुई।अध्यक्ष की अनुमति से अपर मुख्य अधिकारी द्वारा पिछली बैठक दिनांक 05.03.2024 की कार्यवाही सदन के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। जिसपर उपस्थित सभी सदस्यगण द्वारा पिछली बैठक की कार्यवाही की सर्वसम्मति से पुष्टि की गई। चर्चा के दौरान सदस्यगण द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 की पुनरीक्षित बजट प्रारम्भिक अवशेष को मिलाकर कुल रू0 -716682002.00 का पुनरीक्षित बजट पारित किया गया तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट अनुमान प्रारम्भिक अवशेष को मिलाकर कुल रू0- 1254036121.00 सदन द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया। जिला पंचायत की लाईसेंस शुल्क से संबंधित उपविधि में संशोधन करने के लिए कुछ शर्तों के साथ सदन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। वित्तीय वर्ष 2024-25 की अनुपूरक कार्ययोजना के अनुमोदन की स्वीकृति सर्वसम्मति से सदन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु विभव एवं सम्पत्ति कर की सूची को अनुमोदन प्रदान किया गया। आई०जी०आर०एस० के अन्तर्गत प्राप्त जनपद स्तर पर सड़क निर्माण हेतु तथा शासन स्तर से प्राप्त याचिका समितियों एवं अन्य प्राप्त प्रस्तावों पर कार्य कराए जाने हेतु सदस्यों द्वारा असहमति प्रदान की गई। जिला पंचायत द्वारा प्रबंधाधीन चोचकपुर मेले के संचालन को जारी रखने की अनुमति प्रदान की गई। जिला पंचायत द्वारा प्रबंधाधीन मुहम्मदाबाद एवं जमानियाँ मोड़ बस स्टैण्ड पर शुल्क वसूली नीलामी के माध्यम से कराए जाने की स्वीकृति सदन द्वारा पारित किया गया। जिला पंचायत द्वारा निर्मित दुकानों के आवंटन/किराया से संबंधित प्रस्तावित उपविधि के अनुमोदन की स्वीकृति सदन द्वारा सर्वसम्मति से प्रदान की गई।

जनपद के विकास कार्यों की चर्चा के दौरान सदस्यगण द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी से जनपद के स्वास्थ्य व्यवस्था की समस्याओं को निराकरण करने हेतु अपील की गई, जिसपर मुख्य चिकित्साधिकारी, गाजीपुर द्वारा समस्याओं के निराकरण हेतु सदन में आश्वासन दिया गया। जल शक्ति मिशन की परियोजनाओ के चलते खोदी गयी सड़कों के मरम्मत कराए जाने की मांग सदस्यगण द्वारा मुख्य विकास अधिकारी से की गई। विद्युत संबंधी जनपद की समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित निदान किए जाने की मांग सदस्यगण द्वारा सदन में की गई।

बैतक में सपना सिंह, अध्यक्ष, जिला पंचायत, अफजाल अंसारी, सांसद, गाजीपुर,ओम प्रकाश सिंह विधायक जमानियां, बेदी राम विधायक जखनियां, परियोजना निदेशक राजेश यादव, सीता सिंह ब्लॉक प्रमुख मरदह, सदस्य, फेकू यादव, बसंत सिंह यादव, आकाश सिंह यादव, नरेन्द्र यादव, नरेन्द्र राव, शशि प्रकाश सिंह, अभय प्रकाश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रेखा भट्ट, निशा यादव, अजय कुमार आदि सदस्यगण उपस्थित रहें। अन्त में अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सासद, विधायकगण एवं सदस्यगण का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में सात फेरे लेकर एक-दूजे के हुए 290 जोड़े

गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आई टी आई मैदान प्रकाशनगर  में सोमवार को सम्पन्न हुआ। शादी समारोह का शुभारम्भं मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप सेे दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सामूहिक विवाह योजना में  कुल 290 जोड़ो का सामूहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। सामुहिक विवाह के अवसर पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव विवाहित वर-वधुओं को उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हुए शुभकामना दी। सामूहिक विवाह में नव दाम्पत्य को विवाह प्रमाण पत्र एवं पौध रोपण हेतु आम वृक्ष का पौधा उनके हाथो में दिया गया। विवाह कार्यक्रम मे मंच से ही मुख्य अतिथि ने बटन दबाकर 35 हजार रूपये की धनराशि वधुओ के खाते मे हस्तान्तरित किया।


    मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष  सरिता ने नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवचन देते हुए कहा कि नव विवाहित जोड़ो ने 7 फेरे लेकर एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है उसे आजीवन निर्वहन करे। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम योजना एक कल्याणकारी योजना है। जिसमे हजारो हजार की संख्या में बेटियों के हाथ पीले किये जा चुके है। मुख्यमंत्री ने इस योजना के माध्यम से गरीब, मजदूर एवं असहाय परिवारो को इसका लाभ दिया है और आगे भी इस योजना के माध्यम से बेटियो का विवाह सम्पन्न कराया जायेगा। मुख्यमंत्री ने बेटियो के हाथ पीले करने का जो संकल्प लिया है उसे आगे और भी बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने कहा कि इस योजना के माध्यम से जो विवाह कराया जाता है उससे समाज मे फैली दहेज प्रथा जैसी रूढ़िवादी सोच समाप्त होती जा रही है।

दहेज लेना और दहेज देना एक दण्डनीय अपराध है। उन्होने कहा कि आज जो भी बेटियां अपने ससुराल विदा हो रही है तो उनके ससुराल पक्ष के लोग उन्हे बहु न बल्कि बेटी बनाकर घर ले जाये। मिल बाट कर एक सादगी से भरे इस कार्यक्रम में परिणय सुत्र मे बध जाये और दहेज प्रथा तथा बेटियों को बोझ समझने की सोच से उबरकर, हम आगे बढ सके तथा बेटियों को समाज में उनको उचित स्थान दे सके यही मुख्यमंत्री की मंशा है। बेटिया अपने समाज  मे स्वावलंबी बने, उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य सब उत्तम हो, इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने बेटियो के लिए कई योजनाए संचालित की है। आप सभी योजनाओ से जुड़कर अपनी बेटियों को सशक्त बनाये। उन्होने सभी नव दाम्पय से निवेदन किया कि शादी के बाद गर्भ का  भ्रूण परिक्षण न कराये जो भी बच्चा हो उसे सम्मान के साथ परिवार मे लाये।  


मुख्य विकास अधिकारी  संतोष कुमार वैश्य ने मुख्य मंत्री सामुहिक विवाह योजना की जानकारी देते हुए कहा कि  आज जनपद के समस्त ब्लाको से चयनित 290 जोड़ो का विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ है। जनपद मे कुल 1575 जोड़ो का लक्ष्य के सापेक्ष अबतक लगभग 550 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हो चुका है। शेष लक्ष्य सम्पन्न कराया जायेगा ताकि पात्र परिवारो की बेटियो को इस योजना का लाभ मिल सके। उन्होने शादी समारोह में आये हुए वर एवं वधु के परिजनो  के प्रति भी शुभकामना व्यक्त की। कहा कि  इस योजना के अन्तर्गत 51 हजार की धनराशि प्रदान किया जा रहा है जिसमें 35 हजार रूपये वधु के खाते में तथा 10 हजार रूपये के उपहार एवं 6 हजार शादी समारोह के आयोजन के लिए दिया जा रहा है।

गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारो की शादी कराया जा रहा है। जिसमे लड़के की उम्र 21 वर्ष  एवं लड़की की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज  ने सामुहिक विवाह के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त करते हुए विवाहित नव दाम्पत्य जोड़ो को उनके विवाहित जीवन के लिए शुभकामनाएॅ दी। इस अवसर पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि सिंहासन राम,  जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

पीजी कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में 76 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

गाजीपुर। पी० जी० कालेज गाजीपुर में 76 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वंक मनाया गया। इस दौरान सुबह से ही एनसीसी, एनएसएस के छात्र छात्राओं के हाथों में तिरंगा झंडा लहराते हुए देखा गया। संस्था के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र छात्राओं की ओर से गणतंत्र दिवस भव्य एवं परंपरागत तरीके से मनाया गया। इसी क्रम में प्राचार्य प्रोफ० (डॉ०) राघवेंद्र कुमार पाण्डेय ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर कालेज के छात्र-छात्राओं की ओर से देश भक्ति गीत, भाषण और नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।महाविद्यालय के कुशलपाल श्रोतशाला सभागार के समक्ष गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के बीच उच्च शिक्षा निदेशक का भेजा हुआ संदेश पढ़ा गया।

प्राचार्य राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने एनसीसी थल सेवा और जल सेना इकाई का निरीक्षण कर सलामी ली। एनसीसी, रोवर्स-रेंजर्स के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्राचार्य द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफ० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि देश की आजादी को लेकर लंबी लड़ाई स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने लड़ी है। भारत एक युवा देश है और देश को प्रगति के पथ पर ले जाने में युवाओं की बड़ी भूमिका है। अनुशासन और श्रम से युवक और युवतियां देश की प्रगति में अपना सहयोग दे सकते है। किसी भी समाज की दशा और दिशा तय करने में युवा वर्ग की महती भूमिका रहती है। इस पावन अवसर पर सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

गणतंत्र दिवस पर शाह फैज स्कूल में सिद्धार्थ राय को किया गया सम्मानित

गाजीपुर। रविवार को शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान सर्वप्रथम विद्यालय की मैनेजर अतिया अधमी ने ध्वज फहराया व उसके बाद राष्ट्रीय गान हुआ। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शपथ दिलायी। विद्यालय के विद्यार्थियों ने झंडा गीत गाया व भारत माता की जय के नारे लगाए।

मार्च पास्ट के द्वारा झंडे को सलामी दी गयी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिद्धार्थ राय थे, जिन्हें हाल ही में राज्य सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें देश भक्ति गीत,नृत्य व नाटक प्रस्तुत किया गया।

परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी कक्षा 12 के विद्यार्थियों को विदाई दी गयी जिसमें मिस्टर फेयरवेल अब्दुस समद मिस फेयरवेल ओजल सृष्टि व स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर विशाल यादव रहे। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी, मदर मरियम ग्लोबल स्कूल की निदेशक डॉ मीना अधमी व विद्यालय की मैनेजर अतिआ अधमी ने उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की शुभ कामना दी। 

मुख्य अतिथि सिद्धार्थ राय ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी व लोगों से अपील किया कि हम सब को मिलकर समाज के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने एक महिला पार्वती देवी का परिचय करवाया जो कि हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। पार्वती के दोनों पैर एक दुर्घटना में कट गए थे लेकिन वे अपनी मेहनत के बल पर अपनी पुत्री को पढ़ाती हैं व अपनी जीविका चलाती हैं। इस दौरान विद्यालय की तरफ से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व शाल देकर सम्मानित किया गया।  सिद्धार्थ ने भी विद्यालय को फोटो फ्रेम समर्पित किया।   

  कक्षा 12 के पुष्कर जी उपाध्याय ने गीत गाकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम की साज सज्जा आमना ओबैद, उमेश, अंकिता व सिमरन ने की तथा संगीत श्याम कुमार शर्मा , गिरधर शर्मा एवं शान कुशवाहा ने दिया। 

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की उप प्रधानाचार्य नेहा कुरैशी ने सबको धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थी, निदेशक डॉ नदीम अधमी, मदर मरियम ग्लोबल स्कूल की निदेशक डॉ मीना अधमी, विद्यालय की मैनेजर अतिआ अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (प्रशासन) डॉ प्रीति उपाध्याय, परीक्षा नियंत्रक हनीफ़ अहमद, वरिष्ठ अध्यापक देवेंद्र, दिनेश राय एवं सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी तथा  उपस्थित रहे।

       

कांग्रेस पार्टी ने ध्वजा रोहण कर मनाया 76 वां गणतंत्र दिवस

26 जनवरी के अवसर पर कांग्रेस पार्टी ने ध्वजा रोहण कर मनाया 76 वां गणतंत्र दिवस

गाजीपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने 26 जनवरी रविवार को रजदेपुर स्थित कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर तिरंगा फहरा के राष्ट्रगान गाया और उसके बाद सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों और देश के वीर बुजुर्गों को याद किया। इस अवसर पर एक संक्षिप्त संगोष्ठी में निर्वतमान जिला अध्यक्ष सुनील राम ने महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, पंडित जवाहरलाल नेहरू सहित आजादी के मतवालों को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी के 26 जनवरी का महत्व देश के इतिहास में सदैव याद किया जाएगा, आज ही 26 जनवरी, 1950 को हमारे संविधान को अपनाने का प्रतीक है। यह दिन इसलिए भी बहुत खास हो जाता है क्योंकि इस दिन ही हमने अंग्रेजों के नियम कायदों से हटकर अपना अलग संविधान तैयार करने के बाद उसे लागू किया था। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि अपने वीर बलिदानियों की वजह से 76 वां गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2025) मना पा रहे हैं, ये एक राष्ट्रीय उत्सव है, इसे सब मिलकर मनाएं। एआईसीसी रविकांत राय ने सभी को 26 जनवरी की बधाई देते हुए कहा कि आज ही 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है, यह दिन भारत के संविधान लागू होने की याद में मनाया जाता है, साल 1950 में इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था और ये दिन हमारे स्वतंत्रता आंदोलन के नेताओं ने काफी सोच समझ कर चुना था। निवर्तमान शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने बताया कि आज ही के दिन बीते साल 1930 में 26 जनवरी को ही कांग्रेस ने लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज की घोषणा की थी, और सन 1950 में आजादी के बाद भारतीय संविधान को पूर्ण रूप से लागू किया गया। इसलिए ये दिन काफी महत्वपूर्ण है। वक्ताओं ने 26 जनवरी को राष्ट्रीय उत्सव बताते हुए इसे गौरवशाली दिन बताया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ मारकंडेय सिंह, अजय सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र सिंह मुन्ना, विद्याधर पांडे, हामिद अली, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, राजेश गुप्ता, लाल मुहम्मद, अरविंद मिश्रा, सुमन चौबे, सतीश उपाध्याय, आशुतोष गुप्ता, महेश राम, झुन्नाशर्मा, धर्मेंद्र, सीमा विश्वकर्मा, जफर सिद्दीकी, अब्दुल्ला मास्टर, आशुतोष सिन्हा, रईस अहमद, संजय गुप्ता, सूरज खरवार, जय विजय, अनुराग पांडे, राजेश उपाध्याय, शशिकांत श्रीवास्तव, मंसूर रायनी, हामिद अंसारी आदि लोगों उपस्थित रहे।

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया

गाजीपुर। ब्रिटिश जंजीरों की जकड़ से भारत को मुक्त कराने में स्वयं को न्यौछावर करने वाले वीरों की याद दिलाता हुआ यह पर्व गणतंत्र दिवस हमें आज भी उमंग जोश एवं एकता की भावना से भर देता है। गणतंत्र दिवस के इस पावन पर्व को मनाने अपने देश के वीर शहीदों की शहादत को याद करने और श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु बच्चों के शैक्षिक, नैतिक एवं मौलिक गुणों के विकास के लिए वचनबद्ध शहर के बंधवा पीरनगर स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में गणतंत्र भारत की 76वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई ।

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की शुरुआत माउंट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने झंडारोहण करके किया। तत् पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौर में विद्यालय के कक्षा तीसरी की छात्रा आश्वी श्रीवास्तव, ग्यारहवीं की छात्रा दिव्यांका एवं शिक्षिका आय़ुषी गुप्ता व अंजली सिंह ने अपने वक्तव्य के माध्यम से शहीदों के चन्द कथनों, स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए किए गए उनके प्रयासो एवं गणतंत्र दिवस से जुडे. मुख्य बिन्दुओं पर प्रकाश डाला।

सीनियर कोआर्डिनेटर बद्रीश श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में अपने महान राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों उनके कर्तव्यों एवं गणतंत्र दिवस की महत्ता के प्रति अपने सुविचार उपस्थित सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा0 राजेश कारकून के द्वारा उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाइयाँ देते हुए शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा तैयार किए गए भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की सराहना की। तत्-पश्चात छात्रों को मिष्ठान प्रदान किया गया। विद्यालय के इस पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के कक्षा नौवीं की छात्रा कौशिकी के द्वारा किया गया।

महिला पीजी कॉलेज की छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

गाजीपुर। शनिवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रथम एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया । इस अवसर पर सर्वप्रथम राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवी छात्राओं द्वारा 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय से राइफल क्लब तक एक जागरूकता रैली निकाली गई । रैली को महाविद्यालय की प्राचार्य एवं संरक्षिका प्रो.अनिता कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

रैली के दौरान छात्राओं ने मतदाता जागरूकता संबंधी तमाम नारे जैसे – वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है । वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरुर डालेंगे हम – आदि लगाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया । तत्पश्चात स्वयंसेवी छात्राओं ने पीजी कॉलेज गाजीपुर में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता संबंधी रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा बनाए गए रंगोली को जिलाधिकारी  द्वारा सराहा गया । तत्पश्चात महाविद्यालय वापस पहुंचकर स्वयंसेवी छात्राओं ने सूक्ष्म जलपान ग्रहण किया ।

साथ ही प्राचार्य के अध्यक्षता में “लोकतंत्र में जागरूक मतदाता की भूमिका” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ राजेश यादव रहे । उन्होंने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर चर्चा करते हुए बताया कि एक जागरूक मतदाता ही सही व्यक्ति का चुनाव कर कर सकता है जो देश को सही दिशा में आगे ले जा सके । वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामनाथ केसरवानी ने किया संगोष्ठी में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया ।

तदुपरांत प्राचार्य प्रो. अनिता कुमारी द्वारा सभी को मतदान संबंधी शपथ दिलाई गई। संगोष्ठी के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ अमित यादव डा. गजनफर, डॉ शिव कुमार डॉ पीयूष डॉक्टर निरंजन सहित स्वयंसेवी छात्राएं उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रथम एकदिवसीय शिविर कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओमशिवानी, डा. नेहा एवं डॉ. मनीष सोनकर के सक्षम नेतृत्व में सकुशल संपन्न हुआ।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का डीएम ने किया शुभारंभ,दिलाई शपथ

गाजीपुर।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 15वॉ राष्ट्रीय मतदाता दिवस का शुभारंभ पीजी कालेज गोराबाजार मैदान में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने फीता काटकर, दीप प्रज्ज्वलित एंव मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओ एवं आगन्तुको को मतदान के प्रति शपथ दिलाई ।  तत्पश्चात मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिए गए संदेश को एल ई डी के माध्यम से प्रसारित किया गया। मतदाता को जागरूक करने के उद्देश्य से छात्राओ द्वारा आकर्षक रंगोली, मेहदी व स्लोगन, बनाया गया था। जिसका अवलोकन जिलाधिकारी द्वारा स्वयं किया गया।

इस अवसर पर छात्राओ की निबन्ध प्रतियोगिता भी कराई गयी। जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियो ने कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए शेल्फी प्वाइन्ट पर फोटो खिचवाकर मतदाता जागरूकता हेतु हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विषय-वस्तु (थीम) वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगें हम, की आवाज से मतदाताओ को जागरूक किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन भी किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नए मतदाताओ को प्रथम बार मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर बधाई देते हुए वोटर आई डी कार्ड दिया गया।


जिलाधिकारी ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग से स्कूटी रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके अतिरिक्त रायफल क्लब परिसर से  विभिन्न विद्यालयो के छात्र-छात्राओ द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली को उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार ,जिला विद्यालय निरीक्षक एवं  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जो शहर के विभिन्न मार्गाे से होते हुए पीजी कालेज मैदान (कार्यक्रम स्थल) पर पहुची। रैली के माध्यम से स्कूली छात्र-छात्राओ द्वारा लोगो को मतदान के प्रति गगन भेदी नारो के साथ जागरूक किया गया।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इस अधिकार हमने बड़े संघर्ष से प्राप्त किया है। 26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस मनाते हैं तथा अपने संविधान को स्मरण करते हैं। जिससे हमें सभी अधिकार प्राप्त हैं। उन्होने बताया कि  संविधान  मे बड़ा अधिकार मतदान का अधिकार है, क्योंकि  इसी मताधिकार के क्रम में हम अपना प्रतिनिधि नियुक्त करते हैं । चुना हुआ प्रतिनिधि पॉलिसी बनाते हैं उसी में उत्तर प्रदेश  की व्यवस्था चलती है । इस व्यवस्था में हमारे सभी अधिकार सृजित होते हैं । इसलिए हमारा कर्तव्य भी ही नहीं अधिकार भी है कि जब हम 18 वर्ष की आयु पूर्ण करें तो अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करा लें।  

मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए साल में एक या दो बार यह प्रक्रिया निरंतर चलाई जाती है। किसी कारणवश यदि कोई व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है तो वो वोटर हेल्पलाइन एप्प या नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फार्म-6 भर कर नाम मतदाता सूची मे नाम जुड़वा सकते हैं।उन्होने कहा कि हम इस महान जनपद के वासी हैं जहां के युवा सेना में भर्ती होकर देश के लिए बलिदान देना चाहता है। उन्होने कहा कि  मतदान करने से देश के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान होगा । आप जहां भी रहे मतदान करके देश के निर्माण में अपना योगदान दें सकते हैं। उन्होंने उपस्थित छात्राओं ,युवाओं से आग्रह किया कि यदि आपका नाम मतदाता सूची में जुड़ने से छूट गया है तो अपने नजदीकी बूथ के बीएलओ से संपर्क करते हुए या ऑनलाइन फॉर्म भरकर मतदाता सूची मे नाम दर्ज करते हुए लोकतंत्र का हिस्सा बन सकते हैं। उन्होने कहा कि लोकतंत्र मे भागीदारी एवं शत-प्रतिशत  मताधिकार का प्रयोग कर एक मजबूत राष्ट्र निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा आपका वोट है, अपने वोट का उपयोग अवश्य करें, वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरुर डालेंगे, हम।उन्होने  कहा कि 25 जनवरी को देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है क्योंकि 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी और इसलिए वर्ष 2011 में इसे राष्ट्रीय मतदाता दिवस घोषित किया गया था । आज हम 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहे हैं इसका उद्देश्य मतदाताओं के पंजीकरण में वृद्धि करना विशेषकर युवा मतदाताओं के भागीदारी को प्रोत्साहित करना और सार्वभौमिक व्यस्त मताधिकार सुनिश्चित करना है।  


अपर जिलाधिकारी वि0रा0/उपजिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि हमारा देश एक लोक तांत्रिक गणराज्य है और लोकतंत्र मे जनता की ताकत उसकी मतो से आकी जाती है। मतों से देश का भविष्य सुनिश्चत होता है। मतदाता लोकतंत्र की मुख्य रीढ़ होता है । भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश  है। हमें अगर वोट डालकर अपने मनचाहे नेता को चुनने का मौका मिलता है, जिससे हम विकास करा सकते हैं तथा अपने देश को विकसित कर सकते हैं एवं अपने देश को सशक्त बना सकते हैं तो अपनी इच्छा और विवेक से अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। आपका वोट आपकी ताकत है ।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांगज जन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनो की 100 मीटर ट्राई साईकिल रेस  एवं जिला खेल कार्यालय द्वारा 100 एंव 200 मीटर की बालक/बालिका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांगजनो की 100 मीटर ट्राई साईकिल रेस मे प्रमोद कुमार  प्रथम स्थान, दिनेश बिन्द द्वितीय एंव जितेन्द्र चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर बालक दौड़ में प्रेम कुमार प्रथम स्थान, अंगद कुमार भारती द्वितीय, अंकुर गुप्ता तृतीय एवं 200 मीटर बालक वर्ग दौड़ में अमित यादव प्रथम, निखिल शर्मा द्वितीय एवं अखिलेश यादव तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर बालिका मे निक्की प्रथम, सिमरन द्वितीय, सोनी राजभर तृतीय, 200 मीटर मे बबली प्रथम, आंचल भारती द्वितीय रागनी कुशवाहा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय बालिका इण्टर कालेज गाजीपुर,  द्वितीय स्थान देवकली ब्लाक गाजीपुर व करण्डा ब्लाक तृतीय स्थान । स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम संगीता यादव पी जी कालेज गाजीपुर द्वितीय खुशी कुमार लुर्दस कॉन्वेन्ट बालिका इ0कालेज,  तृतीय साधना प्रा0वि0 मैनपुर,  मेहदी प्रतियोगिता में प्रथम अलीसा,  द्वितीय राधा व प्रीति तृतीय स्थान पर रही।  निबंध  प्रतियोगिता मे  प्रथम स्थान शिक्षा यावद, द्वितीय अपर्णा व प्रदीप तृतीय स्थान पर रहे।  
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने विधान सभा क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ए आर ओ 373-जखनियां कमलेश कुमार सिंह उपजिलाधिकारी, 375-सदर प्रखर उत्तम उपजिलाधिकारी सदर , 376-जंगीपुर चन्द्रशेखर यादव अपर उपजिलाधिकारी, 377-जहूराबाद आशुतोष कुमार उपजिलाधिकारी, 378-मुहम्मदाबाद मनोज कुमार पाठक उपजिलाधिकारी, प्रभारी निर्वाचन कार्यालय सालिक राम उपजिलाधिकारी  एंव बी0एल0ओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने जनपद की सलोनी तिवारी, रानी कुमारी, आलोक वर्मा, संध्या श्रीवास्तव, नन्दनी रावत, नियाज, अनस कलाम, श्रेया राय, राहुल प्रजापति एंव दिव्यांशु को  18 वर्ष पूर्ण कर प्रथम बार मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर बधाई देते हुए वोटर आई डी कार्ड दिया तथा जनपद के 80 वर्ष के उपर के वरिष्ठ मतदाताओं को अंगवत्रम व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम का संचालन सुभाष चन्द्र प्रसाद नेहरू युवा केन्द्र ने किया। कार्यक्रम के अन्त मे आभार उप जिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तन ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर अपर उपजिलाधिकारी चन्द्र शेखर यादव,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव, मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप आईकान अन्तर्राट्रीय खिलाड़ी अरविन्द शर्मा एंव समाज सेवी सविता सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, रविकान्त राय कॉग्रेस, राजेश यादव सपा, राजन प्रजापति भाजपा , सहायम निर्वाचन अधिकारी अभय शंकर मिश्रा, तहसीलदार सदर, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर विनय सिंह, एंव अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Uttar Pradesh Fast News