चकबन्दी निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराई जाए:डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला उप संचालक चकबन्दी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में चकबन्दी प्रक्रियाधीन समस्त ग्रामों की चकबन्दी कार्याे की गहन समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।  
बैठक मे दौरान चकबन्दी प्रक्रिया मे वर्तमान में चकबन्दी प्रक्रियाधीन कुल 17 की ग्रामों की ग्रामवार समीक्षा की गई। इन 17 ग्रामों में 06 ग्राम बेमुआ, शेरपुर, ढोटारी, हटवार, मुरारसिंह, भैरोपुर, मखदुमपुर व दशवन्तपुर नव प्रसार के हैं, जो वर्ष 2023 एवं 2024 में चकबन्दी प्रक्रिया में सम्मिलित किए गए है। इन सभी ग्रामों में चकबन्दी प्रक्रिया निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप गतिमान है। शेष 11 ग्राम रायपुर बाघपुर, बबुरा, सकरा, मौधियां, तरांव(सैदपुर), तरांव (खानपुर), तिलसड़ा, दरवेपुर, बद्धोपुर, बघांव, व मुड़ियार, 10 वर्ष से अधिक समय से चकबन्दी प्रक्रिया के अन्तर्गत गतिमान है। जिलाधिकारी ने 10 वर्ष से अधिक पुराने इन ग्रामों की  चकबन्दी प्रक्रिया का नियमित अनुश्रवण  करते हुए 02 वर्ष में पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिया।  जिलाधिकारी ने उच्च न्यायालय के स्थगन से प्रभावित 03 ग्रामों, तिलसड़ा, दरवेपुर व तरांव (खानपुर) मे स्थगन आदेश समाप्त करने हेतु उच्च न्यायालय में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को यह निर्देशित किया गया कि जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहकर गुणात्मक रूप से समस्याओं का निराकरण कराए तथा इस वित्तीय वर्ष में धारा – 7, 8, 9, 10, 20, 23, 24, 27 एवं 52 में लक्षित ग्रामों में  निष्पक्ष, पारदर्शी, समयबद्ध व गुणवत्तापरक ढंग  से कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप चकबन्दी कार्य की प्रगति सुनिश्चित करें। उप संचालक चकबन्दी/बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी/चकबन्दी अधिकारी के न्यायालयों में विचाराधीन वादों का शासन के निर्देशानुसार समयबद्ध ढंग से निस्तारण किए जाने व विभिन्न चकबन्दी न्यायालयों की पत्रावलियों एवं चकबन्दी प्रक्रिया के अन्तर्गत शामिल ग्रामों के अभिलेखों का रख-रखाव बेहतर ढंग से सुनिश्चित किये जाने निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि चकबन्दी निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराई जाए। चकबन्दी के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही एवं अनियमित्ता पायी जाती है तो संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। बैठक मे आयुष चौधरी, मुख्य राजस्व अधिकारी उप संचालक चकबन्दी जनपद़ गाजीपुर व रमजान बख्श बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, चकबन्दी अधिकारी तथा समस्त सहायक चकबन्दी अधिकारी उपस्थित थे।

भाजपा का गठन जिन उद्देश्यों को लेकर हुआ था वह लगातार उस पर कर रही है काम:शशिकांत

ग़ाज़ीपुर(दुल्लहपुर)। भाजपा संगठन पर्व 2024 जखनियां द्वितीय मंडल की कार्यशाला मंगलवार को देवा पंचायत भवन पर मंडल अध्यक्ष मनोज यादव की अध्यक्षता में हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंडल चुनाव अधिकारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि देश के अंदर सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राष्ट्रीय राजनैतिक दल है जिसके संगठन ढांचे में संवैधानिक अधिकार को मजबूत करने वाली लोकतांत्रिक व्यवस्था निहित है । उन्होंने कहा कि भाजपा का गठन जिन उद्देश्यों को लेकर हुआ था वह लगातार उस पर काम कर रही है। बैठक में बुथ अध्यक्ष व बुथ समिति चयन प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा कर शक्ति केन्द्र पर्व सहयोगियों से 25 नवम्बर से पूर्व प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया। मंडल अध्यक्ष मनोज यादव ने सबके प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त किया।संचालन महामंत्री डा विजय तिवारी ने किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राम, राजेश सोनकर,राममुर्ति बांसफोर,गुलाब कुशवाहा, राजेश शर्मा, श्रवण चौहान, संतोष विश्वकर्मा, हरिकेश राजभर मंजीत मद्धेशिया, रंजीत कुमार राम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

डीएम ने ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण

गाजीपुर।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने सोमवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ई0वी0एम0 गोदाम का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ई0वी0एम0 एवं वी0वी0पैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति,सुरक्षा कार्मिकों की तैनाती और अन्य सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) / गाजीपुर, अंसल कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता गाजीपुर, अभय शंकर मिश्रा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

मिला डीजल के लिए बजट

शव वाहन पर लगा ब्रेक हटा विभाग को फिर से मिला ₹60000 डीजल के लिए बजट


गाजीपुर। जिला अस्पताल में गरीब और असहाय लोगों की मौत के बाद उनके शव को उनके घरों तक शव वाहन से पहचाने के साथ ही लावारिस शव को मर्चरी हाउस से पोस्टमार्टम हाउस और उसके पश्चात शमशान घाट तक पहुंच कर उसका अंतिम संस्कार कराया जाता था। लेकिन पिछले दिनों इसके बजट की कमी के कारण शव वाहन को कई दिनों तक खड़ा कर दिया गया था। जिसके कारण लावारिस शव को निजी संसाधन से श्मशान घाट तक लाकर उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा था। लेकिन अब एक बार फिर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के प्रयास से शव वाहन चलाने के लिए बजट विभाग को प्राप्त हो गया है। इसके बाद शव वाहन पर लगा ब्रेक अब हट जाएगा और लावारिश शव का अंतिम संस्कार निर्वाध गति से चलता रहेगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार पांडे ने बताया कि शव वाहन चलाने के लिए शासन से ₹60000 का बजट मिलता है। और उसके खत्म हो जाने के बाद दोबारा डिमांड करने पर पैसा प्राप्त होता है। जब उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पद संभाला उसके कुछ ही दिनों बाद शव वाहन के बजट में कमी आ गई थी। इसके बाद उन्होंने विभाग के प्रशासनिक अधिकारी और अकाउंटेंट से इस संबंध में नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा था। इसके बाद पता चला कि शव वाहन चलाने के लिए शासन के तरफ से ₹60000 मिलता है और ड्राइवर के वेतन के लिए प्रतिमाह ₹10000 और 10 से 15 हजार रूपए शव वाहन के मेंटेनेंस के लिए आता है। ऐसे में डीजल के मद में आए हुए 60000 रुपया खत्म हो गया था। जिसके चलते शव वाहन को ब्रेक लगा दिया गया था और अगला बजट के लिए विभाग को पत्र भेजा गया था और शासन ने इसे संज्ञान लेते हुए ₹60000 के अगला बजट भेज दिया है।

उन्होंने यह भी बताया कि इस बार अप्रैल से नवंबर के महीने में ही ₹60000 का बजट जो विभाग से मिला था वह खत्म हो गया और इसलिए विभाग ने इसके मद में दोबारा बजट भेजा है। जबकि पिछले साल मात्र ₹24000 का बजट ही खर्च हो पाया था शेष बजट विभाग को वापस करना पड़ा था।

48 घण्टे के अन्दर कराया जाए भुगतान:डीएम

गाजीपुर। जनपद के कृषि उत्पादन मण्डी समिति जंगीपुर स्थित खाद्य विभाग एवं मण्डी समिति के धान क्रय केन्द्रों का जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर कृषक रामअवतार कुशवाहा निवासी ग्राम हसनापुर का धान क्रय कराते हुए सम्मानित किया। कृषक का कुल 20.80 कु0 धान क्रय किया गया है। जिलाधिकारी ने समस्त क्रय एजेन्सियों व समस्त धान क्रय केन्द्र प्रभारियों को धान क्रय के सम्बन्ध में आवश्यक  निर्देश देते हुए कहा कि समस्त धान क्रय केन्द्र प्रभारी अपने केन्द्र पर निर्धारित अवधि (पूर्वान्ह 09 बजे से सायं 05 बजे तक) उपस्थित रहेगे तथा केन्द्र पर खरीद से सम्बन्धित समस्त आवश्यक उपकरण यथा-इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक यंत्र, विनोईंग फैन, छनना, डनेज सामग्री आदि उपलब्ध हो।

प्रत्येक केन्द्र पर धान खरीद हेतु बोरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रहें। उन्होने निर्देश दिया कि समस्त क्रय केन्द्रो पर बैनर प्रदर्शित करते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम0एस0पी0) योजना तथा प्रति हेक्टेयर 62.80 कु0 धान की उत्पादकता का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। निर्देश दिया कि प्रत्येक केन्द्र पर किसानों के बैठने हेतु प्रतीक्षालय/टेन्ट की सुविधा, गुड़, पेय-जल, वाहन पार्किंग, प्रशाधन/शौचालय एवं प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित रहे। समस्त केन्द्र प्रभारी गतवर्ष केन्द्र पर धान/गेंहूॅ विक्रय करने वाले कृषकों से सम्पर्क कर, अधिकाधिक कृषकों का पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होने निर्देश दिया कि कृषकों द्वारा विक्रय हेतु लाये गये धान की तौल उसी दिन कराते हुए 48 घण्टे के अन्दर भुगतान कराया जाये तथा धान गीला या गंदा होने पर तत्काल अस्वीकृत नहीं किया जायेगा।

केन्द्र पर साफ करने एवं सुखाने का मौका दिया जायेगा। किसी भी केन्द्र से किसानोें को अनावश्यक वापस नहीं किया जाये। सभी केन्द्र प्रभारियों द्वारा किसानों से शिष्टाचार पूर्वक व्यवहार किया जाये अन्यथा की स्थिति में शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जायेगी। सभी केन्द्र प्रभारी बैनर में अंकित अपना मो0नम्बर खरीद अवधि में ऑन रखेंगे। जनपद मुख्यालय/तहसील मुख्यालय से रैण्डम आधार पर इसका सत्यापन कराया जायेगा। यदि मो0नम्बर बन्द पाया गया, तो सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने जंगीपुर सहकारी क्रय विक्रय समिति लि0 का स्थलीय निरीक्षण कर डी ए पी और एन पी के की उपलब्धता एवं वितरण की जानकारी लेते हुए सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये।

निरीक्षण के समय जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनुराग पाण्डेय, सचिव कृषि उत्पादन मण्डी समिति, जंगीपुर राजेश यादव,  क्षेत्रीय विपणन अधिकारी जंगीपुर, हेमन्त सिंह, मण्डी निरीक्षक, जंगीपुर ऋषि सिंह, उपस्थित रहे।

डीएम ने निरीक्षण कर देखी सुरक्षा व्यवस्था

गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने सोमवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ई0वी0एम गोदाम का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ई0वी0एम एवं वी0वी0पैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, सुरक्षा कार्मिकों की तैनाती और अन्य सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) / गाजीपुर, अंसल कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता गाजीपुर, अभय शंकर मिश्रा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गाजीपुर सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की फरियाद,दिए निर्देश

गाजीपुर। शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में थाना बिरना में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी. साथ ही शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। थाना दिवस पर थाना बिरनो मे 05 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया जिसमें मौके पर कोई  निस्तारण न हो सका । अधिकारी द्वय द्वारा  शिकायतो के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अवैध कब्जा मामले मे भू माफियाओ के विरूद्ध एन्टी भू माफिया एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए कड़ी कार्यवाही करें। जिस गांव की शिकायत आती है तो अधिकारी वहां मौके पर जाकर  गांव के संबंधित लेखपाल एवं पुलिस विभाग की टीम के साथ मिलकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नही होगी। इस मौके पर थाना प्रभारी, लेखपाल एंव अन्य पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

लोहिया भवन पर अल्पसंख्यक सभा की हुई मासिक बैठक

गाजीपुर।शनिवार को लोहिया भवन पर अल्पसंख्यक सभा की मासिक बैठक की गई। जिसमें अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष तौकीर खान अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को अल्पसंख्यक दर्जा देने का रास्ता साफ होने के लिए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया। खुशी में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल यादव सहित तमाम लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
तौकीर खान ने बताया कि हिंदुस्तान के मुसलमानों के लिए इससे बड़ी खुशी और कुछ हो ही नहीं सकता, अब तक कि सबसे बड़ी खुशी है सौ दो सौ साल के अंदर का ।
गाजीपुर अल्पसंख्यक सभा की मीटिंग की अध्यक्षता पूर्व विधायक जनाब खुर्शीद अहमद ने किया। इस मीटिंग के प्रवेक्षक जिला उपाध्यक्ष आमिर अली ने की मीटिंग में मौजूद तहसीन सदर अध्यक्ष ने भी अपनी सुझाव दिया।
अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष तौकीर खान ने संगठन को मजबूत करने के लिए प्लानिंग किया। कमेटी के सारे लोगों ने समर्थन किया। इस मीटिंग में उपस्थित जिला सचिव कलीम खान महफूज खान, , विधान सभा अध्यक्ष नेसार खान ,शमशेर ,तहसीन सैफ सिद्दीकी प्रदेश सचिव शाहआलम, मिशबहुल होदा, एजाज, चुन्नू भाई ,मिट्ठू खान,भोलू खान,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

घाटों का लगातार भ्रमण कर रहे थे डीएम-एसपी

गाजीपुर ।छठ के संध्या अर्घ्य के पावन-पुनीत  के अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस डा. ईरज राजा तथा नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने सिकन्दरपुर घाट से नाव द्वारा प्रस्थान कर चीतनाथ घाट, ददरी घाट, कलेक्ट्रर घाट, के अलावा अन्य छोटे बड़े घाटो का निरीक्षण किया। नाव से ही छठीवर्त महिलाओं द्वारा पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओ को जिलाधिकारी ने शान्तिपूर्व ढ़ग से सम्पन्न कराने एवं गहने पानी में न जाने की अपील करते हुए संबंधित अधिकारियो को समस्त घाटो पर चौकसी रखने का निर्देश दिया। उन्होने घाटो पर बैरिकेटिग व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, के साथ तैनात गोताखोरो नाव द्वारा लगातार भ्रमण करते रहेगे। महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अपने पुलिस बल को शख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही न हो। लागातार भ्रमण करते रहेगे। कोई किसी प्रकार की घटना उत्पन्न न हो। उन्होने आए हुए श्रद्धालुओं से अपील किया कि ज्यादा पानी के अन्दर न जाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार,एस0पी0सी0टी0सिटी, तहसीलदार सदर, क्षेत्राधिकारी सदर,  गाजीपुर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

नाव से विभिन्न घाटों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण,की अपील

गाजीपुर।डाला छठ त्यौहार को देखते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने बुधवार को तहसील सदर के विभिन्न घाटो का नाव (बोट) के माध्यम से स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने शहर के शमशान घाट, पोस्ता घाट, चीतनाथ घाट, ददरी घाट, कलेक्ट्रर घाट, सिकन्दरपुर घाट, छोटा महादेव मन्दिर छोटा महादेवा, पत्थर घाट, पवहारी बाबा आश्रम घाट, एवं अन्य घाटो का नाव के माध्यम से निरीक्षण किया। उन्होने उपजिलाधिकारी सदर एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को घाटो पर साफ-सफाई, बैरिकेटिग व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, घाटो पर नावो तथा उस पर तैनात गोताखोरो की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जनपदवासियो से अपील की है कि त्यौहार को शान्तिपूर्ण ढ़ग से मनाया जाए। प्रतिबंधित घाटो (छोटा महादेवा, बड़ा महादेवा, पत्थर घाट एवं बारहबगला घाट) एंव गहरे पानी मे पर न जाए, घाटो पर कम से कम व्यक्ति ही जाए। इसके साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस फोर्स के साथ महिला आरक्षियों की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।
मौके पर उप जिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, क्षेत्रराधिकारी सदर, तहसीलदार सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, कोतवाली थानाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Uttar Pradesh Fast News