चार दिवसीय दीपावली मेला का हुआ शुभारंभ

गाजीपुर। 28 वर्षों से इन्वर्टर बैटरी सोलर एवम सिर्फ सागौन के फर्नीचर बनाने वाले पूर्वांचल के सबसे विश्वसनीय प्रतिष्ठान एलिगेंट एप्लायंसेज के चार दिवसीय दीपावली मेला का उ‌द्घाटन सोमवार को ज्ञान मूर्ति सन्त यूश महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

इस अवसर पर नगर के तमाम सम्भांत जन व मीडिया के बन्धु उपस्थित थे। करीब वर्ग 10000 फुट गोदरेज, स्लीपवेल, नीलकमल, त्रिवेणी, नेशनल व डैक तथा एलिगेंट के शानदार फर्नीचर रेंज तथा प्लास्टिक व स्टील के अन्य घरेलू सामान के साथ एल जी, वोल्टास, हैवेल्स आदि के इलेक्ट्रॉनिक सामान की शानदार रेंज डिस्प्ले की जा रही है। दीपावली मेले में किसी भी समान की खरीद पर शानदार छूट व उपहार दिए जा रहे हैं।

ऐतिहासिक स्कीम विवाह आपका इंतजाम हमारा के तहत मैरेज पैकेज की बुकिंग पर टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन व डाइनिंग सेट फ्री दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 108000 की सब्सिडी के साथ विशेष आफर दिया जा रहा है

पीएम मोदी ने मन की बात में किया साइबर क्राइम जिक्र

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 115 वें मन की बात के संस्करण को रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले के सभी बूथों पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों सहित आम जन ने देखा व सुना । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं संग गाजीपुर नगर मण्डल के बूथ संख्या 267 पीरनगर पर सुनते हुए कहा कि विश्व के सबसे मजबूत नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विश्वास आम जनता मे स्थापित है ।


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के मन की बात कार्यक्रम में देश में तेज गति से फैल रहे साइबर अपराध पर प्रधानमंत्री ने लोगों को चैतन्य करते हुए सचेत किया है।और देश की विरासतों के समृद्ध पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह कार्यक्रम लोगो के जीवन मे उर्जा तथा प्रेरणा का स्रोत है। और  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दिया गया जन संदेश लोगों की भावनाओं मे आत्मियता के साथ स्थापित है जो देश के विकास, सम्मान एवं  राष्ट्र गौरव की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।


पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय बूथ संख्या 285 राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के आवास विकास कालोनी रौजा पर मन की बात कार्यक्रम को सुना। जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने सकरताली बूथ के कार्यकर्ताओं संग मन की बात कार्यक्रम को सुना।

बैंक खाते में आएगी लाखों रूपये की धनराशि

ग़ाज़ीपुर।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्या की राजधानी काशी से रविवार को उत्तर प्रदेश के समस्त संस्कृत विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के संस्कृत विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना की विधिवत शुरुआत की। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर के दीक्षा प्रांगण में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कंप्यूटर के माउस को क्लिक कर प्रदेश के 69195 संस्कृत विद्यार्थियों के बैंक खाते में एक साथ 586 लाख रूपये की धनराशि छात्रवृत्ति के रूप में स्थानांतरित किया।

बैंक खातों में छात्रवृत्ति की धनराशि डिजिटली ट्रांसफर होने पर मौके पर मौजूद छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि संस्कृत भाषा भारतीय संस्कृति के ऊर्जा का स्वर है। संस्कृत के प्रथमा से आचार्य तक के सभी बच्चों को छात्रवृति की व्यवस्था की गयी है। इसके लिए संस्कृत विद्यालयों को बच्चों का फार्म आदि भरवाने की औपचारिकता पूर्ण कराते हुए प्रयास करना होगा। संस्कृत केवल देववाणी ही नहीं बल्कि भौतिक समाज की तमाम समस्याओं के समाधान करने का भी माध्यम बने। उन्होंने संस्कृत को वैज्ञानिक भाषा के दृष्टि से भी आगे बढ़ाए जाने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा की भारत संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना की धरा है। संस्कृत वेद भाषा है तथा उसको जाने बिना भारत की संस्कृति जानना मुश्किल होगा। किसी अभाव से जो विद्यार्थी शिक्षा से वंचित रह जाते हैं उनको ये छात्रवृत्ति बहुत संबल देगी। इसी क्रम में जनपद गाजीपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य एंव जिला विद्यालय निरीक्षक की उपस्थिति में मुख्यमंत्री  के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा एवं सुना गया। जनपद गाजीपुर में कुल 938 संस्कृत विद्यार्थियों के बैंक खाते में 8,26,200 रूपये की धनराशि छात्रवृत्ति के रूप में लखनऊ से स्थानांतरित की जायेगी।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित 10 छात्रों को छात्रवृत्ति का डेमो चेक वितरित किया गया। कार्यक्रम मे माध्यमिक विद्यालय के तरफ से खेल कूद मे एथलेटिक्स एवं कुश्ती को छोड़कर, मण्डल स्तर तथा राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र छात्राओ को ट्रेक शूट का वितरण मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्त मे जिला विद्यालय निरीक्षक ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजकीय सीटी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य सहित अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापक एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

नगर में 8 घंटे आंशिक रूप से बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति


गाजीपुर। नगर क्षेत्र के मोहल्ला सिकंदरपुर कालोनी, गोला घाट,आरटीआई चौराहा, कोयला घाट और कचहरी रोड में रविवार को जर्जर तार बदलकर एबीसी कंडक्टर तारों को लगाया जाएगा, जिसमे आज इन मोहल्लों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आंशिक रूप विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी अधिशाषी अभियंता आशीष शर्मा ने दी।

दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षुओ को किया गया पुरस्कृत

साबिर अली आईटीआई कॉलेज जखनियां में दीक्षांत समारोह 2024 में प्रशिक्षुओ को किया गया पुरस्कृत।

आईटीआई प्रशिक्षु के लिए रोजगार के तमाम अवसर, डॉ. अनिल यादव

शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों को लगनशील होना जरूरी, निजामुद्दीन सिद्दीकी समाजसेवी

गाजीपुर। जखनिया स्थित अलीपुर मद्ररा साबिर (एस )अली नेशनल प्राइवेट आईटीआई परिसर में शनिवार को दीक्षांत समारोह 2024 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ अनिल यादव और विशिष्ट अतिथि निजामुद्दीन सिद्दीकी रहे। जिसका स्कूल के गेट पर पहुंचते ही समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अवधेश उर्फ राजू यादव ने फूलमाला पहनाकर  स्वागत किया। इस मौके पर डायरेक्टर आमिर अली ने अतिथियों कों मंचासीन कराया। उसके बाद प्राचार्य अमरनाथ यादव ने वैज व बुके देकर सम्मानित किया। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने स्वागत, सरस्वती वंदना सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक डॉक्टर अनिल यादव ने कहा कि आज के युग में आईटीआई प्रशिक्षु के लिए रोजगार के तमाम अवसर खुले हैं। अगर ध्यान पूर्वक आईटीआई में विद्यार्थी रुचि ले तो देश ही नहीं विदेशों में भी द्वार खुले हैं। निजामुद्दीन सिद्दीकी समाजसेवी ने कहा कि विद्यार्थियों को हमेशा लग्नशील होकर ध्यान पूर्वक शिक्षा को ग्रहण करना चाहिए। और हमेशा अपने शिक्षक के प्रति जागरूक होकर पठन पाठन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के युग में आईटीआई इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में विद्यार्थियों का बोलबाला है। इस मौके पर मुख्य अतिथियों ने कई होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर भारद्वाज,सपा के प्रदेश सचिव रंगीला यादव, जखनिया विधानसभा अध्यक्ष अवधेश उर्फ़ राजू यादव, सामाजिक न्यायिक संगठन के अध्यक्ष सुनील यादव, सैफ सिद्दीकी,गोविंद पटेल, शाहिद अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में आए हुए आगंतुकों का प्रबंधक आमिर अली ने आभार जताया।

डीएम की उपस्थिति में कराई गई धान की क्रॉप कटिंग

गाजीपुर।क्राप कटिंग प्रयोग के आधार पर जनपद  में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के ऑकड़े तैयार किए जाते है, जिससे उत्पादन की सटीक जानकारी प्राप्त की जाती है। क्राप कटिंग के प्रयोग के आधार पर ओलावृष्टि,भारी वर्षा एंव अन्य नुकसान से फसलों की बीमा की राशि निर्धारित की जाती है।
इसी सिलसिले में शनिवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थिति मे ग्राम हेतिमपुर तहसील सदर में संगीता यादव के खेत मे धान की क्राप कटिंग कराई गई। इस दौरान 43.33 वर्ग मीटर या .0043 हेक्टेयर खेत में क्राप कटिंग मौके पर कराई गई। जिसमें 33.07 किग्रा उपज तौलाई के दौरान  प्राप्त हुई।
इस दौरान उन्होने किसानो को अपने नजदीकी धान क्रय केन्द्रो पर धान बेचने की सलाह दी। जिससे उन्हें अपने धान का उचित मूल्य मिल सके। उन्होने किसान बन्धु से आग्रह किया कि किसी भी बिचौलियों के बहकावे में न आए। उन्होने जनपद के सभी किसानो से अपने-अपने खेतो में पराली न जलाने की अपील की। मौके पर उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, उप कृषि निदेशक अतीन्द्र सिंह, तहसीलदार सदर राजीव यादव, अपर सांख्यकीय अधिकारी अनुराग जगत श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार सदर अजय वर्मा, कानूनगो लालचन्द, लेखपाल अवधेश प्रसाद, ए0डी0ओ0एजी आजाद यादव, एस बी आई इन्श्योरेंस के जिला प्रतिनिधि राजीव कुमार, तहसील प्रतिनिधि आशीष कुमार, ग्राम प्रधान दीनानाथ पासी एवं किसान बन्धु उपस्थित रहे।

डीएम-एसपी ने किया रूट मार्च,की अपील

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने आगामी त्यौहार धनतेरस,दीपावली, गोवर्धन पूजा, डाला छठ, देव दीपावली की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत नगर पंचायत जंगीपुर के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को रूट मार्च किया।अधिकारी द्वय द्वारा थाना जंगीपुर से यादव मोड़ होते हुए जंगीपुर बजार का पैदल रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई। इस अवसर पर प्रभारी जंगीपुर एवं अन्य अधिकारी, पुलिस बल मौजूद रहे।

डीएम-एसपी ने सुनी फरियाद, किया निस्तारण

गाजीपुर। शासन के निर्देश पर आज चतुर्थ शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की अध्यक्षता में थाना जंगीपुर में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी गई साथ ही शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया। थाना दिवस पर जंगीपुर मे 10 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया जिसमें मौके पर 03 का निस्तारण किया गया एवं शेष निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफियाओ के विरूद्ध एन्टी भू माफिया एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए कड़ी कार्यवाही करे। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिस गांव की शिकायत आती है वहां मौके पर गांव के संबंधित लेखपाल एवं पुलिस विभाग की टीम साथ मिलकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर सालिक राम, थाना प्रभारी, लेखपाल एंव अन्य पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

पीड़ित परिवार से मिली राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत,मदद का भरोसा दिलाया

पीड़ित परिवार से मिली राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, मदद का भरोसा दिलाया


गाजीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र के सरैया चट्टी पर बदमाशों ने युवक धर्मेंद्र बिंद गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया. घटना की जानकारी होने पर राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत दिल्ली से सीधे पीड़ित के घर पहुंची।उन्होंने पीड़ित परिजनों से मिल कर घटना की जानकारी ली और हर तरह की मदद का भरोसा दिलाया।
पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी लेते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर हालत में न्याय मिलेगा. मौके पर ही डा. संगीता बलवंत ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जानकारी लेते हुए गम्भीरता से छानबीन करते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई की बात कही।
राज्यसभा सांसद ने पीड़ित परिवार से कहा की उत्तर प्रदेश में योगी बाबा की सरकार है. किसी को भी डरने की ज़रूरत नहीं है। अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी. उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

रेड में 12 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी में एफआईआर दर्ज

बिजली चोरी व बिजल बकाया के खिलाफ बिजली विभाग की मॉर्निंग रेड

मॉर्निंग रेड में 12 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी में एफआईआर दर्ज

17 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली बकाया में पोल से काटा गया कनेक्शन

बिजली विभाग व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने 32 घरों पर की छापेमारी

शहर के आधा दर्जन से ज्यादा मोहल्लों में की गई छापेमारी

गाजीपुर। शहर में बिजली चोरी की रोक थाम व बिजली बिल बकायदारों के खिलाफ शनिवार को बिजली विभाग व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने मॉर्निंग रेड किया। मॉर्निंग रेड के दौरान मीटर से बाईपास कर बिजली चोरी करते 12 उपभोक्ताओं को पकड़ा गया है। पकड़े गए उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही 17 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली बिल बकाया को लेकर उनका पोल से कनेक्शन डिस्कनेक्ट कर दिया गया। इस बात की जानकारी अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड नगर आशीष शर्मा ने दी है।

इस दौरान उन्होंने बताया कि बिजली चोरी और बिजली बिल बकाया की वसूली को लेकर शहर में लगातार छपेमारी की जा रही है। आज छापेमारी में 12 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया है। जिनके खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है। वही बिजली बिल बकाया को लेकर 17 लोगों का कनेक्शन काटा गया है। जबकि 3 घर मे सबकुछ सही पाया गया। जिन्हें छोड़ दिया गया। ये मॉर्निंग रेड शहर के मोहल्ला प्रकाश टॉकीज, सट्टी मस्जिद, निगाही बेग, रायगंज, स्टीमर घाट, संघत कला, वैद्य टोली में किया गया। इस दौरान बिजली उपभोक्ताओं में अफरा तफरी मची रही। इस दौरान उन्होंने बताया कि मॉर्निंग रेड में कुल 32 घरों को चेक किया गया। एसडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि यह मॉर्निंग रेड आए दिन चलता रहेगा और बिजली चोरी करने वालों सहित बकायेदारों से वसूली कर कार्रवाई की जाएगी। इस मॉर्निंग रेड में बिजलेंस टीम सहित महिला कांस्टेबल भी शामिल रही।

Uttar Pradesh Fast News