गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने आज पीजी कालेज गोराबाजार,आदर्श इण्टर कालेज महुआबाग,राजकीय महिला स्नात्कोत्तर महाविद्यालय,लुर्दस कान्वेंट बालिका इण्टर कालेज , डीएवी इंटर कालेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा, स्ट्रांग रूम, चेकिंग, फेस्टिंग, बायोमेट्रिक व्यवस्था को देखा। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा को संपन्न कराने के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमे परीक्षा दो पालियों में सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गयी। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा पर्याप्त पुलिस बल भी लगाया गया।
गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने जिला कारागार काशुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार मे कारागार चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर, का निरीक्षण किया। कारागार में लगाए गए सीसीटीवी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। जिलाधिकारी ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के संबंध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गई,इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गया। बैरको मे बंदियों के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल का प्रवेश न होने पाए इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए, इसके अतिरिक्त महिला बंदी गृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली।
गाजीपुर। जिले के मुहम्मदाबाद तहसील में स्थित शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय यूसुफपुर परिसर में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत टैबलेट वितरण कार्यक्रम समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया । इस समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह थी। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि सपना सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को ध्यान में रखकर चलाई गई है। वर्तमान सरकार द्वारा संचालित डिजिटल योजना के माध्यम से अपने युवाओं को वैश्विक स्तर पर चुनौतियों से निपटने के लिए सशक्त बनाने का उद्देश्य है ।
साथ ही मुख्य अतिथि ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए लड़कियों को स्वयं रक्षा के गुर सीखने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा प्राप्त कर आर्थिक रूप से संबल होने के लिए प्रेरित किया। सर्वप्रथम इस कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात् महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अरुण कुमार द्वारा मुख्य अतिथि सपना सिंह को बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। महविद्यालय की मनोविज्ञान की प्राध्यापिका डा. आस्था साक्षी द्वारा अंगवस्त्र देकर मुख्य अतिथि सपना सिंह का हार्दिक स्वागत किया गया।महाविद्यालय के प्राध्यापक राशिद रब्बानी ने जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रतिनिधि वेंकटेश का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि के हाथों टैबलेट पाकर समस्त छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे । करीब 200 टैबलेट का वितरण किया गया।टैबलेट पाने वाले कुछ बच्चों के नाम इस प्रकार हैं-आरती पासवान, पूजा यादव, नेहा खातून, सीबा खातून,सत्यभामा राय, रूपेश कुमार पांडे, अजमेरी खातून, अर्पिता राय, इत्यादि रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण डा. मनोज कुमार, डा. उदय भान यादव,डा. सोनू यादव ,डा. अखिलेश कुमार ,डा. अवनीश कुमार सिंह ,डा. सत्य नारायण तिवारी, डा. राशिद रब्बानी, मृत्युंजय कुमार, डा. नीलेश कुमार राय,डा. आदित्य कुमार की गरिमामई उपस्थिति रही।साथ ही महाविद्यालय के कार्यालय अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह यादव, कर्मचारी गण प्रशांत ,बाबूलाल ,जमशेद, धानेश्वर मौजूद रहे। इस पूरे समारोह का कुशल एवं सफल संचालन डा. माधवम सिंह द्वारा किया गया।
गाजीपुर। स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के तहत शुक्रवार को जखनियां क्षेत्र के साबिर एस अली नेशनल प्राइवेट आईटीआई कॉलेज में राजस्व निरीक्षक बृजेश यादव के द्वारा प्रशिक्षुओं में निः शुल्क टैबलेट वितरण किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में देवनारायण सिंह और विद्यालय के प्रबंधक आमिर अली के द्वारा भी 94 प्रशिक्षुओं में टैबलेट वितरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के कर्मचारी अमरनाथ यादव, संदीप कुमार, धर्मवीर भारद्वाज, अजय कुमार, राधेश्याम यादव, शेर बहादुर भारती, गोविंद पटेल, अशोक भारद्वाज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
जिला पंचायत हाल में अवधेश सिंह का हुआ विदाई समारोह
गाजीपुर: कई महीनो तक लोक निर्माण विभाग के तीन विभागों का एक साथ सफल संचालन करने वाले तेज तर्रार अधिशासी अभियन्ता अवधेश सिंह का स्थानान्तरण जनपद से झांसी हो गया है। इसके चलते विभाग की ओर से जिला पंचायत हाल में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभागीय लोगों के साथ समस्त विभागों के सैकड़ों अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले के तमाम छोटे बड़े ठेकेदार भी मौजूद रहे। सबने श्री सिंह की भरपूर सराहना की और भाव भीनी विदाई दी गयी।
बताया जाता है कि अवधेश कुमार सिंह समस्तीपुर जिले के रहने वाले है और कुछ महीने पहले लोक निर्माण विभाग के प्रथम, द्वितीय व तृतीय तीनो खण्डों का चार्ज संभालते हुये विकास का नया पैमाना गढ़ने का काम किया। कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियो के साथ-साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निर्माण खण्ड तृतीय के अधिशासी अभियन्ता भी शामिल रहे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जमानियॉ की पूर्व विधायक सुनीता सिंह के पति परीक्षित सिंह, अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार, परियोजना निदेशक राजेश यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव, जिला अल्पसंख्या अधिकारी चन्द्रशेखर यादव समेत दो दर्जन अधिकारियों ने श्री सिंह का माल्यार्पण किया और उन्हें प्रतीक चिन्ह भी दिया।
इस कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ लल्लन सिंह, आलोक सिंह, पंकज यादव, नीरज राय, सुधाकर पाण्डेय, सच्चिदानन्द सिंह, सोनू राय, मनीष पाण्डेय, नवनीत सिंह, उज्जवल दादा, राजेश सिंह, पतिराम सिंह, जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र सिंह, मोहन कुशवाहा, राममूरत, युधिष्ठिर राय आदि लोगो ने भी श्री सिंह को भाव भीनी विदाई दी। अपने उद्बोधन में श्री अवधेश सिंह ने कहा कि जनपद में मेरा कार्यकाल काफी सकारात्मक रहा है। यहॅा के लोगो ने हमे काफी सम्मान देने के साथ-साथ तमाम ऐसी जानकारियॉ दी जिससे विभाग के बिगड़े कार्यो को ठीक करने में काफी सुविधा होगी। श्री सिंह ने जनपद के सभ्य जनों, अफसरो व ठेकेदारों को भी बधाई देते हुए अपने मातहत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का भी सम्मान बढ़ाया। कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार एसोसिएशन व इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन की ओर से राकेश व प्रदीप ने भी श्री सिंह को भगवान राम का प्रतीक चिन्ह अर्पित किया। कार्यक्रम जिला पंचायत हाल में आयोजित था।
ग्राम प्रधान और कोटेदार भी फाइलेरिया रोधी दवा सेवन के लिए कर रहे प्रेरित
दवा खाने से इन्कार करने वाले लोगों को जागरूक कर अभियान में कर रहे सहयोग
हाथीपांव से ग्रसित पीएसजी नेटवर्क के सदस्य बता रहे फाइलेरिया बीमारी की गंभीरता
दो सितंबर तक चलेगा एमडीए अभियान, फाइलेरिया से बचना है तो दवा का सेवन जरूर करें
गाजीपुर। सामुदायिक स्तर पर लोगों फाइलेरिया (हाथीपांव और हाइड्रोसिल) की गंभीरता के बारे में जागरूक करते हुए ग्राम प्रधान और कोटेदार जनपद में संचालित सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान में सहयोग कर रहे हैं। अभियान के दौरान वह लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसके अलावा आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों के सामने दवा सेवन से इन्कार करने वाले लोगों को जागरूक कर उन्हें दवा का सेवन करा रहे हैं। इस कार्य में फाइलेरिया (हाथीपांव) से ग्रसित पेशेंट सपोर्ट ग्रुप नेटवर्क के सदस्य भी सहयोग कर रहे हैं। हाथीपांव से पीड़ित सदस्य लोगों को अपने सूजे हुए पैर की गंभीरता के बारे में बता रहे हैं, जिससे प्रभावित होकर लोग दवा का सेवन कर रहे हैं। अब तक 24 लाख 64 हजार से अधिक लोग दवा का सेवन कर चुके हैं।
कासिमाबाद ब्लॉक के सीधौत गाँव की प्रधान कृष्णावती ने बताया कि उन्होंने स्वयं और पूरे परिवार को फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन किया है। जब उन्हें पता चला कि फाइलेरिया, लाइलाज बीमारी है। एक बार इसके लक्षण (हाथ-पैरों में सूजन) आ जाएं तो यह ज़िंदगी भर साथ रहता है। इसको कोई उपचार भी नहीं है। इसको सिर्फ एमडीए की दवा के सेवन से बचाया जा सकता है। इसलिए ग्रामीणों को दवा सेवन के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। क्यामपुर गाँव के प्रधान दरसू राम ने बताया कि अभियान शुरू होते ही स्वास्थ्यकर्मी के सामने दवा का सेवन किया है। साथ ही परिवार सहित अन्य आसपास के घरों को भी दवा का सेवन स्वास्थ्यकर्मियों के सामने कराया है। गाँव के ऐसे लोग जो दवा खाने से डर रहे हैं या किसी सामान्य सर्दी खांसी या बुखार से ग्रसित होने पर दवा नहीं खा रहे हैं। उनको बताया जा रहा है कि इस दवा के सेवन से फाइलेरिया (हाथीपांव) जैसी गंभीर बीमारी से बचे रहेंगे। सामान्य सर्दी, खांसी या बुखार में भी इस दवा का सेवन किया जा सकता है। सिर्फ एक साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और अति गंभीर रूप से बीमार मरीज को दवा का सेवन नहीं करना है।
इसी तरह सीधौत के कोटेदार गणेश चौहान और क्यामपुर के कोटेदार सुदामा यादव अपने लाभार्थियों को फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गाजीपुर में फाइलेरिया मुक्त जनपद बनाने के लिए हम विभाग का पूरा सहयोग कर रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि फाइलेरिया की गंभीरता को देखते हुए एमडीए अभियान में ग्राम प्रधान, कोटेदार, हाथीपांव से ग्रसित मरीज समेत अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों से सहयोग लिया जा रहा है। यह अभियान दो सितंबर तक चलेगा, जिसमें एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और अति गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी को डीईसी और एल्बेण्डाज़ोल की दवा का सेवन किया जा रहा है। फाइलेरिया का वाहक मच्छर क्यूलेक्स, जिंदगी भर के लिए दिव्यांग बना सकता है। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया (हाथीपांव) से बचाव के लिए दवा का सेवन जरूर करें।
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में बुधवार की शाम को गोआश्रय स्थलों के समबन्ध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विशेष गोसंरक्षण अभियान की गहन समीक्षा की गयी जिसमें 10 से कम गोसंरक्षण वाले विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी कासिमाबाद, सादात, भदौरा, करण्डा, बाराचवर, भावरकोल, जमानियां तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गाजीपुर, नगर पालिका मुहम्मदाबाद, नगर पंचायत बहादुरगंज, नगर पं0 दिलदारनगर, नगर पं0 जंगीपुर, नगर पंचायत सादात को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा विशेष अभियान चलाकर खेतो एवं सड़को पर घूम रहे निराश्रित गोवंश को 31 सितम्बर 2024 तक शत प्रतिशत संरक्षित करने के निर्देश दिये गये। वाराणसी गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घूम रहे निराश्रित गोवंशो को 01 सप्ताह में संरक्षित करने के निर्देश दिये गये। विशेष अभियान के अनुश्रवण के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को कन्ट्रोल रूम स्थापित कर प्रतिदिन प्रगति लेने के निर्देश दिये गये है। सभी खण्ड विकास अधिकारियों एवं पशु चिकित्साधिकारियों को गोआश्रय स्थलो का नियमित भ्रमण कर वहां पायी गयी कमियों का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये तथा गोआश्रय पर ग्राम सचिव की प्रतिदिन उपस्थिति के निर्देश दिये गये।
गोआश्रय स्थलों पर गोबर के निस्तारण हेतु वर्मी कम्पोस्ट पिट बनाने के निर्देश दिये गये। निर्माणाधीन अस्थायी गोआश्रय स्थलों को तत्काल पूर्ण कराकर क्रियाशील करने के निर्देश दिये गये। गोआश्रय स्थलों से सम्बद्ध चारागाह की भूमि पर हरा चारा की बुवाई की प्रगति अत्यन्त कम होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी चारागाह की भूमि पर हरा चारा की बुवाई के निर्देश दिये गये जिसका प्रतिदिन अनुश्रवण जिला विकास अधिकारी द्वारा किया जायेगा। जिला पंचायत राज अधिकारी को गोआश्रय स्थलों में विद्यमान गैप प्रतिपूर्ति (एस0एफ0सी0 पूलिंग) की प्रगति कम होने पर जिला पंचायत राज अधिकारी को तत्काल पूलिंग कराने के निर्देश दिये गये। बैठक में उपस्थित गोआश्रय स्थलों के नोडल अधिकारियों को अपने भ्रमण में गोआश्रय स्थलों पर साफ-सफाई, चारा, साफ पीने का पानी, पर्याप्त शेड एवं रात्रि मे केयर – टेकर की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द सरोज, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार शाही, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्या, जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, पशु चिकित्साधिकारी एवं समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस एवं नवागंतुक सम्मान समारोह उमंग का आयोजन गुरुवार को किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अनीता कुमारी द्वारा मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इससे पहले प्राचार्य का स्वागत शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष डॉ शंभू शरण प्रसाद ने पुष्प गुच्छ देकर किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्राचीन इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विकास सिंह ने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा की हाँकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद हाँकी के खेल में पूरी दुनिया में ठीक वैसे ही प्रतिष्ठा रखते है जैसे क्रिकेट में डॉन ब्रेड मैन फुटबॉल में पेले और लॉन टेनिस में ब्योंन बोर्ग का नाम आता है। आपने 1928 से 1936 के बीच में हुए लगातार तीन ओलिम्पिक खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाई।
इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने नवागंतुक छात्राओं को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया, तत्पश्चात अपने उद्बोधन में उन्होंने छात्राओं को खेल दिवस की प्रासंगिकता के बारे में बताते हुए कहा की आज के दिन हम उत्कृष्ट खिलाड़ियों को याद कर उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते है। वही जीवन में उनके द्वारा प्रदर्शित कौशल, साहस, संयम, टीम भावना एवं खेल भावना से प्रेरणा ग्रहण करते है तथा शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम् की उक्ति के माध्यम से उन्होंने छात्राओं को बताया की स्वास्थ शरीर से ही सारे कार्य संभव है। अतः जीवन में स्वस्थ शरीर के लिए खेल में प्रतिभाग करना आवशयक है । शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष डॉ शंभू शरण प्रसाद ने मेजर ध्यानचंद के सहज स्वभाव से अवगत कराया तथा उनके घर के पीछे सिपरी बाजार में रेलवे लाइन पर रात में चाँद की रौशनी में आभ्यास करने के कारण उनका नाम ध्यानचंद पड़ा। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ संगीता, डॉ नेहा आदि प्राध्यापक गण एवं शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद से जुड़ी छात्राये उपस्थित रही ।
गाजीपुर। वृक्षारोपण अभियान 2024 के अंतर्गत जनपद में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन.एच.ए.आई) वाराणसी द्वारा एन.एच -31 के मीडियन पर किमी 32-84 पर कराए जा रहे वृक्षारोपण के प्रगति की स्थलीय निरीक्षण जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर एन.एच.ए.आई वाराणसी योगराज सिंह, एवं प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वनप्रभाग के साथ गुरुवार को किया। डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर एनएचएआई ने बताया कि जनपद में सड़क के मीडियन पर कुल 10,552 पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित है जिसके सापेक्ष अभी तक 4378 पौधों का रोपण कर लिया गया है शेष 6174 पौधों का रोपण 10 सितंबर तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा राजमार्ग पर सुरक्षा कारणों के मद्देनजर एनएचएआई के अधिकारियों को अग्रिम एक सप्ताह में शेष पौधों को हर हाल में रोपित करने तथा मीडियन पर अनावश्यक रूप से उगी हुई खर पतवार को हटाने के कड़े निर्देश दिए गए।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के तीसरे दिन मनाए गए छठियार कार्यक्रम में राज्यपाल मनोज सिन्हा ने लिया भाग
कीर्तन मंडली के साथ देर तक बजाते रहे झाल
अपने पूर्वजों द्वारा स्थापित ठाकुर बाड़ी मंदिर में किया पूजन अर्चन
गाजीपुर। (मुहम्मदाबाद) जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा बुधवार को अपने पैतृक गांव मोहनपुरा पहुंचे जहां उन्होंने अपने पूर्वजों द्वारा स्थापित ठाकुर बाड़ी मंदिर मे विधि, विधान से पूरी आस्था के साथ पूजा, अराधना किया। तथा जन्माष्टमी के तीसरे दिन मनाए जा रहे छठियार कार्यक्रम में भाग लिया। मनोज सिन्हा के पुत्र अभिनव सिन्हा ने बताया की 379 वर्षों से लगातार ऐतिहासिक जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है तथा जन्माष्टमी के तीसरे दिन छठियार का कार्यक्रम होता है। मनोज सिन्हा लगभग अपराह्न 2-15 बजे , बाबतपुर एयरपोर्ट से काफिले के साथ गाजीपुर के रास्ते सीधे अपने पैतृक गांव मोहनपुरा पहुंचे जहां उन्होंने पूर्व परिचित अंदाज मे लोगों से भावपूर्ण व्यवहार के साथ लोगों का सत्कार करते हुए ठाकुर जी के मंदिर में चल रहे भजन कीर्तन में बैठकर कीर्तन मंडली के साथ देर तक झाल भी बजाते रहे। इस अवसर पर सांसद डा संगीता बलवंत, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, पारसनाथ राय,प्रो शोभनाथ यादव ओमप्रकाश राय,प्रवीण सिंह , संकठा प्रसाद मिश्र, रमेश सिंह पप्पू, अच्छेलाल गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अखिलेश राय,गोपाल राय, मन्नू राजभर, शैलेश राम, अखिलेश सिंह, अखिलेश राय, अवधेश राय आदि लोग उपस्थित थे।