काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का आगाज

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का आगाज

गाज़ीपुर। पीजी कालेज मलिकपूरा में काकोरी ट्रेन एक्शन के 100 वीं वर्षगाँठ पर आयोजित उद्घाटन समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. ए. के. राय प्रान्तीय संयुक्त सचिव उ प्र अपराध निरोधक समिति लखनऊ द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया‌।
प्राचार्य प्रो. डॉ. दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सरस्वती वंदना एवं शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि के उपरांत वक्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने की सीख दी।
मुख्य अतिथि ने क्रान्तिकारियों द्वारा काकोरी एक्शन पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपने सरकारी खजाने के क्रान्तिकारियों द्वारा लूटे जाने से ब्रितानी हुकूमत सकते में आ गयी थी और क्रान्तिकारियों का दमन करने के लिए उन्हें फांसी पर लटका दिया। इससे देशवासियों में विरोध की जो चिंगारी धधकी वह देश के स्वतंत्रता आन्दोलन तक जारी रही।
डॉ. चंदन यादव ने काकोरी ट्रेन एक्शन में शामिल क्रांतिकारियों के योगदान पर विस्तृत व्याख्यान दिया तो डॉ. अभिषेक सिंह ने क्रांतिकारियों के शौर्य, बलिदान एवं राष्ट्रीय भावना से आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेने पर बल दिया। डॉ. अजय चौहान ने भी अपने व्याख्यान में क्रांतिकारियों के बलिदान को याद किया।
डॉ. दिनेश सिंह ने काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह में वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए, महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्रों की सहभागिता पर बल दिया।
कार्यक्रम में डॉ. प्रिंस कसौधन, डॉ. अनुज कुमार सिंह, डॉ. सुघर सिंह राजपूत, डॉ. प्रवेश कुमार जयसवाल, डॉ. अंजली यादव, डॉ. कुंजलता, डॉ. पूजा साहू, डॉ. शिव प्रताप यादव, डॉ. वासुदेवन् मणि त्रिपाठी, डॉ.निसार अहमद, डॉ. चंदन कुमार, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, प्रवीण सिंह, सुमन सिंह, आशीष सिंह सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ सर्वेश पाण्डेय तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के सचिव डॉ. शमशुल कमर ने किया।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में निकला जाएगा हर विधानसभा में तिरंगा यात्रा

गाज़ीपुर।भारतीय जनता पार्टी सिर्फ नेतृत्व द्वारा हर घर तिरंगा अभियान में आयोजित कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देशवासियों के साथ मिलकर विगत कई वर्षों से हर्ष उल्लास के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प की प्रतिबद्धता के साथ स्वतंत्रता दिवस अवसर पर हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजित करते चले आ रहे हैं।यह बात आज भारतीय जनता पार्टी उ प्र के वरिष्ठ नेता जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने श्री बजरंग शिक्षण संस्थान,बकुलियापुर में पत्रकारों संग बात चीत में कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम के 112 वें संस्करण में कहा कि 15 अगस्त को एक और अभियान जुड़ गया है हर घर तिरंगा अभियान। जिला प्रभारी ने बताया कि पार्टी ने निर्णय लिया है कि 11, 12, और 13 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में निकाला जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्थानीय नागरिकों के साथ मोटरसाइकिल से हाथों में तिरंगा लेकर निकलेंगे। और 12-14 अगस्त को महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आसपास स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया जाएगा। अमर बलिदानियों व महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व उनको स्मरण कर कृतज्ञ, नमन किया जाएगा। तथा 13, 14,और 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता जन जन से संपर्क करके प्रत्येक घरों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर हर घर तिरंगा फहराने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। पार्टी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका के स्मृति दिवस अवसर पर विचार गोष्ठी,मौन जुलूस के साथ विभाजन की विभिषिका से सम्बंधित प्रदर्शनी भी लगाएगी। तथा विभाजन के काले अध्याय को याद करते हुए लाखों की संख्या में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ के हर घर पर तिरंगा फहराया जाए इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर लोगों को प्रेरित भी करेंगे।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ राय तथा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा उपस्थित थे।

तिरंगा यात्रा व हर घर तिरंगा अभियान से लोगों का देश व तिरंगा के प्रति बढ़ा है प्रेम

तिरंगा यात्रा व हर घर तिरंगा अभियान से लोगों का देश व तिरंगा के प्रति प्रेम बढ़ा है:राकेश त्रिवेदी

राष्ट्रीयता का भाव हर घर तक पहुंचे यह हमारा दायित्व व कर्तव्य है:सुनील कुमार सिंह

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस अवसर पर 11 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा महा अभियान में महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा अमर बलिदानियों के प्रतिमा स्थलों की स्वच्छता,माल्यार्पण व सम्मान तथा विभाजन की विभिषिका सहित आदि अन्य कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु कार्यशाला आज श्री बजरंग शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान,बकुलियापुर पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित हुई।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि पूर्व की सरकारों में राष्ट्रीय पर्व सिर्फ सरकारी कार्यक्रमो तथा औपचारिकता के रूप में जाने जाते थे लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की सरकार की प्रेरणा से आज राष्ट्रीय पर्व जन जन में नये जोश और उत्साह के साथ हर घर में मानाया जाने वाला पर्व है।यह लोगों की भावनाओं में राष्ट् के प्रति सकारात्मक सोच के साथ स्थापित और समाहित है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा व हर घर तिरंगा अभियान से लोगों का राष्ट्र व राष्ट्रीय ध्वज के प्रति प्रेम बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जनता को भ्रम मे डालकर और भय दिखाकर सत्ता में स्थापित होने का सपना देख रहे थे। लेकिन देश की जनता ने विपक्षियों को एक बार पुनः शिकस्त दिया है ।देश की जनता यह अच्छी तरह से जानती है कि देश का हीत और यहां के लोग किस राजनीतिक दल के नेतृत्व की सरकार में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से भाजपा की लोकसभा सीटें भले कुछ कम हुई है परन्तु विपक्षियों के समाज बांटने का मनसुबा ध्वस्त हुआ है।

जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्र गौरव का कार्यक्रम है जिसे पार्टी प्रतिवर्ष मनाती चली आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्षों के भांति हमारी पार्टी और हमारे कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित रहते हैं। इसके माध्यम से राष्ट्रीयता का भाव हर घर तक पहुंचे यह हमारा दायित्व व कर्तव्य है और इस कार्यक्रम के सफलता की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की है। उन्होंने बताया कि 11अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक संगठन द्वारा निर्धारीत कार्यक्रमों में तिरंगा यात्रा, महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मान तथा अमर शहीद बलिदानियों के प्रतिमा की साफ सफाई माल्यार्पण का कार्यक्रम भी किया जाएगा।

कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा महामनिषियों के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित,माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर किया गया ।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि सहित कार्यकर्ताओं का अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।

कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय, भानुप्रताप सिंह,बृजेन्द्र राय, पारसनाथ राय, पूर्व विधायक शिवपूजन राम,डा राजकुमार सिंह गौतम, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, अवधेश राय, अजिताभ राय,आनन्द राय,रामनरेश कुशवाहा, रामराज बनवासी,डा. प्रदीप पाठक, वेंकटेश सिंह, सरिता अग्रवाल,जय प्रकाश गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, बालकृष्ण त्रिवेदी, संकठा प्रसाद मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता, आलोक शर्मा, अनिल राजभर, विश्व प्रकाश अकेला, रूद्र प्रताप सिंह, साधना राय, अच्छेलाल गुप्ता, अखिलेश सिंह,सोमारू चौहान, श्यामराज तिवारी, विपिन सिंह, अखिलेश राय, लालसा भारद्वाज,जितेन्द्र नाथ पांडेय, जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह, शशि प्रकाश सिंह,सुशील सिंह, नीतीश दूबे अविनाश सिंह,आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

संचालन प्रवीण सिंह तथा आभार धन्यवाद अवधेश राजभर ने किया।

खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने,मिलावटी होने पर होगी कार्रवाई

गाजीपुर।आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश पर डॉ0 दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गाजीपुर/आर0सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)-II  गाजीपुर के निर्देशन में 07 एवं 08 अगस्त को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु अभिसूचना आधारित प्रभावी प्रवर्तन/विशेष अभियान चलाकर कुल 08 नमूना संग्रहित किया गया। जिसका विस्तृत विवरण निम्नवत है-07.08.2024 को धामूपुर धरवा, कुसुम्ही कला, नन्दगंज गाजीपुर स्थित अमित कुमार के प्रतिष्ठान से बर्फी का 01 नमूना, नन्दगंज चोचकपुर रोेड गाजीपुर स्थित प्रतिष्ठान मेसर्स साईनाथ ट्रेडर्स से साबूदाना का 01 नमूना, नन्दगंज गाजीपुर स्थित छोटेलाल चौरसिया के प्रतिष्ठान से बेसन का 01 नमूना। 08.08.2024 को बक्सूपुर गाजीपुर स्थित राधेश्याम यादव से मिश्रित दूध का 01 नमूना, रजागंज पुलिस चौकी, पक्कापुल गाजीपुर स्थित परशुराम से मिश्रित दूध का 01 नमूना, रजागंज पुलिस चौकी, पक्कापुल गाजीपुर स्थित राजेश सिंह यादव से गाय का दूध का 01 नमूना, रजागंज पुलिस चौकी, पक्कापुल गाजीपुर स्थित ओमप्रकाश यादव से गाय का दूध का 01 नमूना, ददरीघाट मोड़ गाजीपुर स्थित संतोष यादव से मिश्रित दूध का 01 नमूना लिया गया।
संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी।
नमूना संग्रह की कार्यवाही गुलाबचन्द गुप्त वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों डॉ0 तूलिका शर्मा, पंकज कुमार कन्नौजिया, विरेन्द्र यादव एवं अरविन्द प्रजापति की टीम द्वारा की गईं।

सर्पदंश की स्थिति में करें यह कार्य

गाजीपुर।जनपद में सर्पदंश की घटना दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। उक्त के क्रम में आम जन-मानस को सर्पदंश से बचाव एवं इलाज हेतु प्रचार प्रसार करके इसके प्रसार को कम किया जा सकता है।

सर्प दिखने पर क्या करेः- सर्प को पकड़ने अथवा मारने का प्रयास न करें तथा उचित दूरी बनाकर रखे, सर्प को दौड़ाने, उस पर केमिकल व गर्म पानी फेकने से बचें, फारेस्ट अथवा फायर विभाग को सूचित करें।

सर्पदंश से बचावः- रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, आस-पास झाड़-झंखाड़ ना होने दे, घर का कूड़ा करकट घर से दूर फेकें, दिवारों के छेद एवं दरार को भर दें, खिड़की को जाली से ढकवायें, अंधेरे में झाड़ियों में न जाये तथा टार्च का प्रयोग करें, बच्चों को अंधेरे में तथा झाड़ियों में न खेलने दे।

सर्पदंश की स्थिति में क्या करेंः- सबसे पहले जिसे सांप ने काटा है उसे लिटा दे ताकि चलने फिरने से जहर न फैले, उसे हिम्मत दे जिससें कि वह घबराए नही, घबराने से भी ब्लड फ्लो तेजी से बढ़ेगा और जहर फैलेगा, जल्द से जल्द नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाये, तंग कपड़े, ज्वेलरी, घड़ी, अंगूठी, बिछिया, पालय को उतार दें, क्योकि बाद में सूजन बढ़ सकती है,।

सर्पदंश की स्थिति में क्या न करेंः- कतई न घबराएं, शांत रहें। हर सर्पदंश का इलाज सम्भव है, झाड़, फूक, पुरानी परम्पराओ, देशी दवा आदि में समय बर्बाद न करे, सर्पदंश के हिस्से को काट कर या मुँह से चूस कर जहर निकालने की कोशिश न करें, सर्पदंश वाले स्थान को न धोएं न साफ करे, इससे सर्पदंश के स्थान को पहचानने में कठिनाई होगी, काटने वाली जगह पर रूमाल, कपड़ा, रस्सी जैसे कुछ न बाधें, बर्फ न लगाये, मालिस आदि न करें।

सर्पदंश का वैक्सीन (एन्टी स्नेक बेनम) जनपद के समस्त सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं जिला पुरूष चिकित्सालय (मेडिकल कालेज) में निःशुल्क उपलब्ध है।
सर्पदंश की घटना हो जाने पर तुरन्त सहायता के लिए दिये गये नम्बरों पर सम्पर्क करें ।( 108, 112)

डीएम ने विभिन्न शरणालयो बाढ़ का किया निरीक्षण,ली जानकारी

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने गुरुवार को विभिन्न बाढ प्रभावित क्षेत्रो एवं बनाए गए बाढ शरणालयो का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने विकास खण्ड करण्डा क्षेत्र मे बनाए गए बाढ शरणालयो की निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने प्रा0 विद्यालय दीनापुर करण्डा, राममूरत महिला महाविद्यालय बड़सरा, इण्टर कालेज गोशन्देपुर, इण्टर कालेज करण्डा का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ शरणालयो की क्रियाशीलता की  जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बाढ के दौरान सभी प्रभारी अधिकारी/कर्मचारी (लेखपाल, सचिव) अपने-अपने कार्यस्थलो क्षेत्रो मे भ्रमणशील रहते हुए अपने कार्य दायित्वो का ईमानदारी के साथ निर्वहन करेगें। बाढ शरणालयो में भोजन, पेजयल, विद्युत ,प्रकाश ,दवाए आदि के पर्याप्त व्यवस्था रहे कही कोई कमी न हो। मेडिकल टीम एक्टिव मोड मे रहें। सॉप, बिच्छु एवं अन्य विशैले जीव जन्तुओ के काटने पर उसके इलाज के लिए लगाए जाने वाले एन्टि स्नैक वेमन व अन्य मेडिसीन व पशुओ का दिये जाने वाले चारे पानी व दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चत रहे। उन्होने उपस्थित सफाई कर्मचारियो को बाढ शरणालय व बाढ के पश्चात गॉव मे साफ-सफाई का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि बाढ के पश्चात पानी जब घटता है तो जल जमाव व गन्दगी के कारण विभिन्न प्रकार की संक्रामक रोग पैदा करते है यह वही समय है जब आप लोग पूरे लगन के साथ अपने कार्य का निर्वहन कर गॉव मे साफ-सफाई रखेगे। यह एक महान कार्य है। जिसके लिए आपको जिला स्तर पर पुरस्कृत भी किया जाएगा। मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष योती, उप जिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, तहसीलदार सदर , खण्ड विकास अधिकारी करण्डा, एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थि थे।

डीएम ने की बैठक,योजना पर की चर्चा

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में बाल संरक्षण से संबंधित मुद्दे, बाल कल्याण समिति के कार्य, बालकों के संरक्षण संबंधित योजनाएं जैसे बाल सेवा योजना ,स्पॉन्सरशिप योजना पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया की जनपद में नवीन संस्था बनाए जाने के संबंध में प्रस्ताव प्रेषित कराया जाए तथा देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के संबंध में जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बाल संसद इकाई व बाल कल्याण समिति द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष वैश्य ,अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी ,जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

साल में एक बार फाइलेरिया से बचाव की दवा खाएं,जीवन को सुरक्षित बनाएं :सीएमओ

साल में एक बार फाइलेरिया से बचाव की दवा खाएं, जीवन को सुरक्षित बनाएं – सीएमओ

सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित हुई मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जनसहभागिता के साथ जागरूकता भी जरूरी : डीएमओ

जनपद के 13 ब्लॉक समेत नगर के सभी वार्डों में चलेगा एमडीए अभियान

करीब 34.42 लाख लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया से बचाव की दवा

ब्लॉक के लिए 3033 और नगर के लिए 120 टीम तैयार, अपने सामने खिलाएँगे दवा

पेशेंट सपोर्ट नेटवर्क सदस्यों ने साझा किया बीमारी के उपचार व प्रबंधन का अनुभव

गाजीपुर। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम को लेकर मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डब्ल्यूएचओ, पाथ, पीसीआई एवं सीफार संस्था ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सर्वजन दवा सेवन अभियान के लिए समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह अभियान 10 अगस्त से दो सितंबर तक जनपद के 13 ब्लॉकों एवं नगर के सभी 25 वार्डों में संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत करीब 34.42 लाख लक्षित आबादी को फाइलेरिया से बचाव की दवा (एल्बेण्डाजोल व डीईसी) खिलाई जाएगी। इसके लिए ब्लॉकों में 3033 टीमें और नगर के लिए 120 टीमें तैयार की गईं हैं। एक टीम में दो सदस्य (आशा कार्यकर्ता व स्वास्थ्य कर्मी) रहेंगे। छह हजार से अधिक ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर और 600 से अधिक सुपरवाइज़र तैनात किए गए हैं। सभी ब्लाकों के ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन व सुपरवाइज़र का प्रशिक्षण एवं टास्क फोर्स की बैठक हो चुकी है। नगर सहित सभी ब्लॉकों में पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है। अभियान में पंचायत राज विभाग, आजीविका मिशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, शिक्षा विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग, आईसीडीएस, नगर विकास विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं आईएमए, रोटरी क्लब, लायन्स क्लब, इनरव्हील क्लब तथा व्यापार संगठन से सहयोग लिया जाएगा।
सीएमओ ने बताया कि फाइलेरिया (फीलपाँव या हाथीपाँव) वाहक मच्छर क्यूलेक्स के काटने के बाद इसके लक्षण पांच से 15 साल के बाद दिखाई देते हैं। इसलिए एक साल से ऊपर के सभी बच्चों, किशोर-किशोरियों, वयस्कों, वृद्धजनों को फाइलेरिया से बचाव की दवा जरूर खानी चाहिए। यह दवा स्वास्थ्यकर्मी और आशा कार्यकर्ताएं घर-घर जाकर अपने समक्ष खिलाएँगी। दवा खाली पेट नहीं खानी है। यह दवा एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और अति गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को नहीं खानी है। इस दवा के पाँच साल लगातार और साल में एक बार सेवन करने से हम अपना जीवन सुरक्षित बना सकते हैं। सीएमओ ने समस्त मीडिया बंधुओं के माध्यम से जनमानस से अपील की कि फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा का सेवन जरूर करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) मनोज कुमार ने कहा कि किसी भी संदेश को जनमानस तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका होती है। इसी उद्देश्य से फाइलेरिया एमडीए कार्यक्रम को लेकर मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए वर्ष 2027 तक का लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत लगातार प्रभावी नियंत्रण को लेकर कार्यवाई की जा रही है। फाइलेरिया रोग से प्रभावित अंग के साफ-सफाई और व्यायाम से इसे सिर्फ नियंत्रित किया जा सकता है। अभियान में स्वास्थ्यकर्मी अपने सामने फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाएँगे। इन दवाओं का वितरण बिल्कुल भी नहीं किया जायेगा। दवा का सेवन खाली पेट नहीं करना है। यह दवाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हालांकि इन दवाओं का कोई विपरीत प्रभाव नहीं है। फिर भी किसी को दवा खाने के बाद उल्टी, चक्कर, खुजली या जी मिचलाने जैसे लक्षण होते हैंतो यह इस बात का प्रतीक हैं कि उस व्यक्ति के शरीर में फाइलेरिया के परजीवी मौजूद हैं। ऐसे लक्षण इन दवाओं के सेवन के उपरांत शरीर के भीतर परजीवियों के मरने के कारण उत्पन्न होते हैं। सामान्यतः यह लक्षण स्वतः ही समाप्त हो जाते हैं। परंतु ऐसी किसी भी परिस्थिति के लिए प्रशिक्षित रैपिड रिस्पॉन्स टीम (आरआरटी) भी बनाई गई हैं। आवश्यकता पड़ने पर आरआरटी को उपचार के लिए तुरंत बुलाया जा सकता है। यह अभियान सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार के साथ कार्य दिवसों में चलेगा।
कार्यशाला में फाइलेरिया पेशेंट सपोर्ट नेटवर्क की सदस्य कासिमाबाद निवासी गुड्डी मौर्य (42 वर्ष) और हृदयलाल पासवान (29 वर्ष) ने अपने फाइलेरिया बीमारी के अनुभवों को साझा किया और फाइलेरिया से बचाव की दवा खाने के लिए प्रेरित किया। गुड्डी ने बताया कि वह करीब 30 साल से हाथीपांव बीमारी से ग्रसित हैं। इलाज में बहुत पैसा खर्च किया लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। सब्जी की दुकान से अपना घर चलाती हैं। दो साल से नेटवर्क के साथ जुड़ीं हैं। नेटवर्क के साथ जुड़ने और नियमित व्यायाम करने से उनके पैरों की सूजन बहुत कम हो गई है। उन्हें पता नहीं था कि कई साल पहले हुई यह बीमारी इतना गंभीर रूप ले सकती है। हृदयालाल ने कहा – वह 17 साल से फाइलेरिया से ग्रसित हैं। पिछले एक साल से नेटवर्क से जुड़कर अपने पैर की सूजन को कम करने के लिए नियमित व्यायाम और योग कर रहे हैं। पहले पता होता तो हम भी फाइलेरिया से बचाव की दवा खा लेते। लेकिन अब दूसरों को प्रेरित कर रहे हैं।
कार्यशाला में अन्य मच्छर जनित संचारी रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, कालाजार आदि को लेकर की जा रहीं प्रभावी कार्यवाई के बारे में भी जानकारी दी गई। मीडिया बंधुओं के साथ सवाल-जवाब सत्र भी चलाया गया। कार्यशाला में एसीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ जेएन सिंह, एसीएमओ डॉ मनोज कुमार, सहायक मलेरिया अधिकारी राम सिंह, बायोलोजिस्ट एपी मौर्य, डीवीबीडीसी अंकिता त्रिपाठी, पाथ से डॉ अबु कलीम, डब्ल्यूएचओ से डॉ मंजीत सिंह चौधरी, पीसीआई से मनीष दुबे, सीफार के मंडलीय, जिला व ब्लॉक प्रतिनिधि, फाइलेरिया व मलेरिया निरीक्षक सुनील, प्रमोद, राज कुमार, नागेंद्र एवं अन्य अधिकारी व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

ओवैसी के जय फ़िलिस्तीन नारे का राज्यसभा सांसद ने दिया करारा जवाब

ओवैसी के जय फ़िलिस्तीन नारे का राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत ने दिया करारा जवाब

वाराणसी।लोकसभा 2024 में तेलंगाना की हैदराबाद सीट जीतने वाले असदुद्दीन ओवैसी ने संसद में शपथ लेते हुए जय फिलिस्तीन का नारा लगाया था।
इस नारे के कारण देश भर में विरोध प्रदर्शन हुए।
इस बीच राज्यसभा की सदस्य डा. संगीता बलवंत ने सदन से ही ओवैसी को कविता के माध्यम से करारा जवाब दिया।
बातचीत के दौरान राज्यसभा सांसद ने कहा कि ओवैसी के इस कृत्य से संसद की गरिमा को क्षति पहुँची हैं और यह भी पता चलता है कि देश के प्रति उनकी विचारधारा कैसी हैं।

13 से 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

                                                               
गाजीपुर।आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम मनाए जाने के विषय में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत विगत वर्षो मे हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश मे समस्त आवासित घरों/सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा फहराते हुए प्रदेश में जनपद ने अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया था। सचिव, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा गतवर्ष की भाँति इस वर्ष भी 13 से 15 अगस्त, 2024 तक उसी उत्साह एवं राष्ट्रीयता की भावना से हर घर तिरंगा अभियान चलाये जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जाग्रत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। 13 से 15 अगस्त, 2024 के मध्य जनपद में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु कार्यवाही की जानी है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम प्रत्येक सरकारी अधिकारी/कर्मचारी, शिक्षकगण, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न नागरिक संगठनों आदि के सहयोग से क्रियान्वित किया जाए। ग्राम पंचायत स्तर पर संबंधित विभाग द्वारा जागरूकता सत्र का आयोजन करते हुए ग्राम प्रधानों को शत-प्रतिशत घरों, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, राशन की दुकानों, नलकूपों इत्यादि पर झण्डा फहराने हेतु प्रेरित किया जाये। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों, रेस्टोरेन्ट, शापिंग काम्पलेक्स, टोल प्लाजा, पुलिस चौकी/थाना इत्यादि को इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से झण्डा फहराये जाने का निर्देश दिया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम हेतु समस्त सरकारी अधिकारी/कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आँगनबाड़ी कर्मियों, आशा बहुओं आदि को पूर्व की भांति निर्धारित दायित्व दिया जाए तथा उक्त दायित्वों के निर्वहन किया जाए। 13 से 15 अगस्त तक समस्त सरकारी भवनों में तिरंगा लाईटिंग कराई जाए। समस्त शिक्षण संस्थाओं में हर घर तिरंगा से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उक्त आयोजन के संबंध में शासन से निर्गत निर्देशों का प्राईवेट शिक्षण संस्थाओं द्वारा भी पूर्ण रूप से पालन किया जाए। ग्राम विकास विभाग/पंचायती राज विभाग/नगर विकास विभाग सुनिश्चित करें कि शत प्रतिशत अमृत सरोवरों पर झण्डा फहराया जाए।
 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0, पुलिस विभाग के अधिकारी, जिला विकास अधिकारी ,परियोजना निदेशक ,समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Uttar Pradesh Fast News