सैनिकों के लिए मैं हमेशा खड़ी रहूंती हूं और रहूंगी:सपना सिंह

गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को भुत पुर्व सैनिक एसोसिएशन के तरफ से कारगिल विजय रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया । जिसमे जनपद के तमाम भुतपुर्व सैनिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस दौरान बलिदानी के स्वजन को जिलापंचायत अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा सम्मानित किया गया । इस मौके पर सपना सिंह ने कहा कि जवान व किसान के बिना देश अधुरा है ।मेरे द्वारा भुतपुर्व सैनिकों के प्रति सम्मान है। सैनिकों के लिए मैं हमेशा खड़ी रहूंती हूं और रहूंगी।

इस दौरान पुर्व सैनिक राम सुरेश राय ने जनपद में शहीद स्मारक स्थापित करने मांग किए । उपाध्यक्ष भारतीय पुर्व सैनिक संघ शशिकांत पांडेय ने कहा कि सैनिकों के समस्याओं को सेना मुख्यालय तथा रक्षामंत्री के माध्यम से समाधान कराने का आश्वासन दिया । कार्यक्रम कि अध्यक्षता कैप्टन सुरेन्द्र बहादुर राय व संचालन सचिदानंद दुबे ने किया ।आभार कार्यक्रम के संयोजक उपाध्यक्ष भारतीय पुर्व सैनिक संघ दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश शशिकांत पांडेय ने जताया ।इस दौरान कैप्टन वाई एन सिंह,कैप्टन हीरा सिंह , राम सुरेश राय ,अंगद शर्मा,हीरा राम ,राम अवध सिंह ,डीएन पांडेय।विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष विनोद उपाध्याय ,संकटा मिश्रा , शशिकांत शर्मा, काशीनाथ तिवारी आदि रहे।

काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अपनी मांगों के समर्थन में किया विरोध प्रदर्शन

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा कर्मचारी अपने विभिन्न मांगों को लेकर सांकेतिक रूप से विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा बनाई है। जो 26 जुलाई से शुरू होकर 7 अगस्त तक पूरे प्रदेश में चलना है। जिसको लेकर गाजीपुर जनपद के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम से जुड़े हुए संविदा कर्मी शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर सांकेतिक रूप से काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया।

संविदा कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र शेखर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के द्वारा पत्र के माध्यम से 15 जुलाई को प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश से वार्ता किए जाने का अनुरोध किया था। लेकिन एक सप्ताह में उक्त का कोई संज्ञान नहीं लिया गया । जिससे प्रदेश भर के करीब डेढ़ लाख एनएचएम संविदा कर्मचारियों में काफी रोष व्याप्त है। और उसके बाद से संघ के आदेश पर आज से विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया है।

उन्होंने बताया की प्रमुख मांगों में म्यूचुअल एवं रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण हेतु नीति लागू किया जाए, संविदा कर्मियों को EPF, ग्रेड पे व डीए दिए का निर्धारण हो, नियमित पदों के सापेक्ष होने वाली भर्ती प्रक्रिया में संविदा कर्मचारियों को वरीयता दिया जाए, एनएचएम में सात व 10 वर्ष से अधिक की सेवा पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को लायल्टी बोनस दिया जाए, सीएचओ का पीवीआई उनके मानदेय में जोड़ा जाए, कंप्यूटर ऑपरेटर का जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन जिला व ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधन इकाई में कारक स्टाफ के वेतन विसंगति का निस्तारण के साथ ही कई तरह की मांगे शामिल है। और इन्हीं सब मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने बताया कि आज से काली पट्टी बात कर शुरू किए गए विरोध के बाद 29 और 30 जुलाई को ड्यूटी समय से एक घंटे अधिक कार्य किया जाएगा। इसके पश्चात 31 जुलाई, 1 और 2 अगस्त को जनपद स्तर से मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्री मांग पत्रों का ज्ञापन जिला अधिकारी या फिर क्षेत्रीय सांसद और विधायक के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा । इसके अलावा तीन चार पांच और 6 अगस्त को प्रदेश के संविदा कर्मचारियों द्वारा भारत सरकार व राज्य सरकार के पोर्टल पर किए जाने वाले ऑनलाइन कार्य को बंद कर डिजिटल स्ट्राइक भी करेंगे । 7 अगस्त को भारी संख्या बल के साथ लखनऊ पहुंचकर मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रम का गिरावट भी करेंगे।
इस अवसर पर प्रभुनाथ ,अनिल कुमार वर्मा, अशोक कुमार पांडे, मोहम्मद अजहर, शिवकुमार यादव, भारत भूषण श्रीवास्तव ,संजीव कुमार ,सोनू शर्मा ,दीपक कुमार, साकेत कुमार सिंह ,शशिकांत सिंह, विनोद राजभर ,अनिल कुमार शर्मा, प्रतिभा विश्वकर्मा ,दुर्गा प्रसाद कनौजिया, राधेश्याम यादव, मिथिलेश कुमार ,अशोक कुमार, अजय कुमार ,डॉक्टर शाहबाज, अमित कुमार, समारू कुमार सहित अन्य संविदा कर्मी मौजूद रहे।

सपाइयों ने मनाया आरक्षण अधिकार दिवस, विधायक बोले

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी ने संविधान मान स्तम्भ की स्थापना करके आज आरक्षण अधिकार दिवस मना रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  के निर्देशानुसार 26 जुलाई को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर आरक्षण अधिकार दिवस मनाया गया। आरक्षण की संकल्पना महात्मा ज्योतिराव फूल्ले ने की थी लेकिन आज ही की तारीख को सन् 1902 में छत्रपति साहू जी महाराज ने अपने संस्थानों में आरक्षण का सर्वप्रथम अमल किया था। इसी क्रम में 26 जनवरी 1950 को बाबा साहेब ने आरक्षण को संवैधानिक दर्जा दिया था। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सामाजिक न्याय के इन पुरोधाओं को नमन करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सामाजिक न्याय की विरोधी है। वह इन महापुरूषों की भावनाओ का ख्याल न कर इस देश के गरीब,दलितों और पिछड़ो को आरक्षण से वंचित रखना चाहती है। वह देश के नौजवानों को इसीलिए नौकरी नही दे रही है कि इस देश के गरीबों,पिछड़ों और दलितों को आरक्षण देना पड़ेगा। भाजपा सरकार दलितों और पिछड़ों को कमजोर करने की साज़िश रच रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार के इन नापाक मंसूबो को कतई पूरा नही होने देगी।


विधायक जै किशन साहू ने भाजपा सरकार को संविधान एवं लोकतंत्र विरोधी बताते हुए कहा की संविधान महफूज रहेगा तभी गरीब जिंदा रहेगा। संविधान खत्म,सब कुछ खत्म। उन्होंने कहा कि समतामूलक समाज की स्थापना के साथ ही समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कराहट लाना ही समाजवादी पार्टी का संकल्प है। विधायक शोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी ने कहा कि पीडीए की ताकत ने ही तानाशाह मोदी सरकार को वैशाखी पर ला खड़ा किया है। यदि भाजपा सरकार ने पिछड़ो और दलितों के हक-हकूक और उनके अधिकार से खेलने का काम किया तो उसे 2027 में प्रदेश की सत्ता से हाथ धोना पड़ेगा।
पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने भाजपा सरकार की नीति और नियत पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार संविधान के लिए खतरा बन चुकी है। उन्होंने पीडीए की जमात को एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि आपकी एकजुटता का ही परिणाम था कि समाजवादी पार्टी देश की तीसरी बड़ी ताकत बनी है। इस.कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पुर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव,सूरज राम बागी,रविन्द्र प्रताप यादव अरुण कुमार श्रीवास्तव ,शौर्या सिंह,रीता विश्वकर्मा,परशुराम बिन्द,आत्मा यादव, प्रभुनाथ राम,चन्द्रेश्वर यादव उर्फ पप्पू अभिषेक कुशवाहा,रामाशीष यादव, वंश बहादुर कुशवाहा,रमेश यादव,रीना यादव, अनिता यादव, अम्बरीष यादव, पवन यादव, हरवंश यादव,राधेश्याम यादव, श्री राम यादव, केसरी यादव,छन्नू यादव,बसन्त यादव आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

बाढ़ से पहले मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन

गाजीपुर। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लखनऊ के समन्वय से उत्तर प्रदेश राज्य के 44 जनपदों मे बाढ़ आपदा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज़ किया गया। इसी क्रम में गुरूवार को जनपद के पांच बाढ़ प्रभावित क्षेत्र तहसील सदर, सैदपुर, जमानिया, मुहम्दाबाद, सेवराई के समस्त बाढ़ प्रभावित तहसीलों में बाढ़ पूर्व तैयारी के तहत मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन सुबह 9 बजे से आरंभ कर किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत महबलपुर, विकास खण्ड करण्डा, तहसील सदर में आज सुबह समय 8ः40 बजे शासन द्वारा अगले 3 घंटे में बाढ़ आने की जानकारी दिया गया। सुबह 8.44 मिनट पर ई०ओ०सी० द्वारा इन्सीडेन्ट कमाण्डर/अपर जिलाधिकारी वि0रा0 को घटना की जानकारी दी गयी। इन्सीडेन्ट कमाण्डर रिस्पाशबुल आफिसर जिलाधिकारी को सुबह 8ः44 मिनट को अवगत कराते हुए आदेश प्राप्त कर इन्सीडेन्ट कमाण्डर द्वारा आई०आर०एस० की टीमों की त्वरितगति से कियाशील किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर वर्तमान तैनात टीम को सुबह 9 बजे एलर्ट करते हुए जलस्तर बढ़ने की सूचना दिया गया। सुबह 9 बजे समस्त टीमें प्रभावित एरिया में एकत्रित होने के उपरान्त घटना स्थल के नजदीक महबलपुर उॅचा स्थान में पहुँचकर बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। सुबह 9.30 बजे से सुबह 10.30 बजे तक पी०एस०सी० स्थानीय पुलिस, गोताखोर, आपदा विशेषज्ञ, आपदा मित्र, स्थानीय अनुभवी व्यक्तियों की सहायता से तत्काल ध्वनि विस्तारक यन्त्र से उस इलाके में रहने वाले लोगो को बाढ़ का पानी आने की जानकारी दी गयी। सुबह 10.30 से सुबह 11.30 ंबजे तक स्वास्थ्य विभाग के तैनात चिकित्साधिकारी फार्मासिस्ट, एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा गर्भवती महिलाओं, बच्चों को मेडिकल चेकअप के बाद राहत शिविरों में जाने हेतु एम्बुलेन्स एवं अन्य वाहन के माध्यम से भेजा। सुबह 11.30 से दोहपर बजे 12.00 तक बाढ प्रभावित क्षेत्र मे रह रहे जनमानस एवं पशुओ को उनके घरो से निकालकर सुरक्षित स्थान पर लाते हुए बाढ शरणालय में पहुचाया गया।

बाढ शरणालय मे जहॉ खाना बन रहा था वहां अचानक गैस सिलेण्डर में आग लग जाने के कारण अग्नि शमन विभाग के कर्मचारियो द्वारा आग बुझाने का पूर्वाभ्यास कर जनमानस को दिखाया गया साथ ही उपस्थित आमजनमानस को आग बुझाने के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी व प्रशिक्षण दिया गया। गंगा नदी मे बाढ से सुरक्षित  निकाले गये व्यक्तियों ने बताया गया कि कुछ लोग सामने वाले बालू के टीले पर जो सब्जि की खेती बडे पैमाने पर करते है, जो भी फंसे हो सकते है। तत्काल इन्सीडेन्ट कमाण्डर के निर्देश पर नाव के माध्यम से समस्त फसे हुए व्यक्तियों को को सुरक्षित लाने एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। सर्वे के दौरान गंगा नदी के बहाव एवं प्रभाव से बचने के लिए उचे स्थान पर चढकर अपनी जान बचाने का प्रयास करते हुए  व्यक्ति को देखा गया और तत्काल नाव के माध्यम से बचाव टीम द्वारा पीड़ितों को बचाया गया। सुरक्षित निकाले गये व्यक्तियों को स्वास्थ्य विभाग के तैनात चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा सी०पी०आर० एवं मानसिक सहयोग प्रदान किया गया।  

अपरान्ह 12.30 से अपरान्ह 1.00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा सी०पी०आर० एवं प्राथमिक उपचार के उपरान्त कुछ मरीजो की हालात गम्भीर होने के कारण तत्काल उन्हें एम्बुलेन्स के माध्यम से नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुचाया गया। दोपहर  1.00 से  1.30 बजे तक बाढ प्रभावित व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण के उपरान्त उनको राहत शिविरों में पहुचान एवं उनके मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करना, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चो, बुजुगों के लिए विशेष अभियान चलाकर खाने-पीने एवं अन्य दवाओं को उपलब्ध कराया गया तथा सुरक्षात्मक दृष्टि से खोज एवं बचाव का कार्य अपर जिलाधिकारी वि०/रा० उपजिलाधिकारी सदर ,आपदा विशेषज्ञ, आईआरएस के सदस्य, पी ए सी 34 वाहिनी टीम, जन समुदाय एवं सदस्य मीडियाकर्मी तथा स्थानीय जनमानस द्वारा किया गया। महबलपुर, विकास खण्ड करण्डा, तहसील सदर के मॉक ड्रिल कार्यक्रम का सम्पूर्ण संचालन उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम ने किया।

आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने प्राथमिक विद्यालय दीनापुर करण्डा मे बनाये गये बाढ शरणालय मे उपस्थित आमजनमानस को बाढ के दौरान पानी मे फसे होने, सर्प दंश, आकाशीन विद्युत से बचने एंव अन्य विकट परिस्थितियों मे क्या करे, क्या ना करे के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी। इसी प्रकार बूढे नाथ महादेवा मन्दिर तहसील सैदपुर, देवा बैरनपुर जमानियां, शेरपुर तहसील मुहम्मदाबाद ,एवं  साधोपुर उर्फ रामपुर तहसील सेवराई, में मेगा मॉक अभ्यास का आयोजन कर किया गया। प्रतीकात्मक रूप में जलभराव से विस्थापित व्यक्तियों को उनके सामान सहित उक्त बाढ़ राहत केंद्र ले जाया गया। उक्त राहत केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग, पशु पालन विभाग, आपूर्ति विभाग, नगर पालिका, देवकली पम्प, पुलिस पोस्ट, राजस्व विभाग, अग्नि शमन, लाजिस्टिक सेवाएॅ आदि विभागो के कैम्प लगाए गए थे। जिनमें रेस्क्यू किये गए व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण कराए गए। इसी प्रकार पशुओं की जांच पशु पालन विभाग द्वारा की गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, क्षेत्राधिकारी सदर, तहसीलदार सदर राजीव यादव, एवं अन्य जनपदस्तरीय अधिकारीगण एवं कर्मचारी, आपदा मित्र, एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन, दी चेतावनी


शिक्षकों ने भरी हुंकार, मांगे पूरी नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की दी चेतावनी


डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन, 23 सूत्री मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र डीआईओएस को सौंपी


गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन की बहाली और वित्तीय विहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने की मांग को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। गुरुवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय और जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित 23 सूत्रीय मांग पत्र डीआईओएस भास्कर मिश्र को सौंपा। प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय ने कहा कि सरकार शिक्षकों की मांगों को लगातार अनसुना कर रही है। मांग पत्र में पुरानी पेंशन की बहाली, वित्त विहीन विद्यालय में कार्यालय शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने, तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण तथा निशुल्क चिकित्सा सुविधा आदि दिलाए जाने की मांग की गई है। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने कहा कि 23 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षक पिछले लंबे अरसे से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

शिक्षक आज मजबूरी में डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं उनके मुताबिक अगर सरकार ने उनकी मांगों पर अब भी गौर नहीं किया तो वह कोई बड़ा फैसला लेने को मजबूर होंगे। धरना प्रदर्शन में शिक्षकों ने बड़ी संख्या में अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर अपनी ताकत का एहसास कराया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई और सीएम योगी आदित्यनाथ से इस मामले में दखल देते हुए मांगों को पूरी किए जाने की गुहार लगाई गई। इस प्रदर्शन में एक हज़ार से ज्यादा शिक्षक शामिल हुए। इनमे महिला टीचर्स भी शामिल थीं। धरने में नारायण उपाध्याय, राणाप्रताप सिंह, सौरभ पाण्डेय, रत्नेश राय, विवेकानंद गिरी, सूर्यप्रकाश राय, कुंवर अविनाश गौतम, चंद्रभाल मिश्रा, अहद खान, रियाज अहमद, ईसार, पंकज, पुष्कल, रितेश राय, जितेंद्र यादव, आनंद यादव, राजीव ओझा,भगवती, इसरार अहमद सिद्दीकी, प्रत्युष त्रिपाठी, रामजी प्रसाद, जयशंकर राय, प्रदीप वैश्य, ओंकार राय, शशिकांत सिंह, पूजा गुप्ता, पूनम, प्रीति सिंह, लतिका सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह और संचालन मंत्री अमित कुमार राय ने किया।

युवाओं के विरोध में है बजट:सुधांशु तिवारी

गाजीपुर। केंद्र सरकार के बजट को लेकर छात्र संघ महामंत्री सुधांशु तिवारी ने कहा कि युवाओं के भविष्य के लिए युवाओं के रोजगार के लिए इस बजट में कोई भी ऐसा ऐलान नही किया गया है जिससे युवाओं के चेहरे पर खुशी हो जिससे युवाओं का भविष्य अंधेरे से उजाले में जा सके। कहा कि यह बजट पूरी तरह से युवाओं के विरोध में बजट है। इस बजट में ना ही अग्नि वीर पर बात की गई है और ना ही किसानों के किसी मुद्दे पर बात की गई है। जब देश का जवान और देश का किसान ही अंधेरे में है तो इस देश का भविष्य क्या होगा जब देश के बजट में युवाओं और किसनो की बात ही नहीं होगी तो इस बजट का कोई मायने ही नहीं है।

भरेंगे हुंकार, कराएंगे ताकत का एहसास

माध्यमिक शिक्षक डीआईओएस कार्यालय पर भरेंगे हुंकार, कराएंगे ताकत का एहसास


शिक्षक समस्याओं के निराकरण को अब आंदोलन


विद्यालय भ्रमण कर आंदोलन की बनाई रणनीति


गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को दर्जनों विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों की समस्याओं को सुना। प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के निदान को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। प्रांतीय नेतृत्व के आहवान पर माध्यमिक शिक्षक संघ आगामी 25 जुलाई गुरुवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रांतीय महामंत्री ने प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णयों पर विस्तार से चर्चा की और कहाकि संगठन पुरानी पेंशन, वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा सुरक्षा एवं सम्मानजनक मानदेय, अद्यतन तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण आदि मुददों की लड़ाई अंतिम चरण में है। बताया पिछले प्रांतीय बैठक में 14 प्रस्ताव प्रारित हुए। इसमें पुरानी पेंशन की बहाली, वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, शिक्षकों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, एक अप्रैल, 2005 के पूर्व विज्ञापित पदों पर नौकरी पाये शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ आदि मांगें हैं। जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक व संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की। पूर्व जिला मंत्री राणा प्रताप सिंह ने कहा कि यदि समस्याओं का एक माह के भीतर निराकरण नहीं होने पर चरण वार संघर्ष किया जाएगा। भ्रमण करने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रदेशीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय, जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राणा प्रताप सिंह तथा संयुक्त मंत्री सूर्य प्रकाश राय ने इंटर कॉलेज इंटर कॉलेज बारा, इंटर कॉलेज गहमर, एसकेबीएम इंटर कॉलेज दिलदारनगर, राधा कृष्ण गुप्ता आदर्श इंटर कॉलेज दिलदारनगर, इंटर कॉलेज अतरौली में सम्पर्क कर धरने में शामिल होने की अपील की।

सुरक्षा में नौसेना एवं तटीय देशों की होगी विशेष भूमिका: विकास कुमार

हिन्द महासागर क्षेत्र में भारतीय सुरक्षा हेतु भारतीय नौसेना एवं तटीय देशों की होगी विशेष भूमिका: विकास कुमार


गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पूर्व शोध प्रबंध प्रस्तुत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी महाविद्यालय के अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ तथा विभागीय शोध समिति के तत्वावधान में सेमिनार हाल में सम्पन्न हुई जिसमें, महाविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी व छात्र – छात्राएं आदि उपस्थित रहे। उक्त संगोष्ठी में कला संकाय के राजनीति विज्ञान विभाग के शोधार्थी विकास कुमार ने अपने शोध शीर्षक “शीत युद्ध के पश्चात् हिन्द महासागर में महाशक्तियों की स्थिति एवं भारत की सुरक्षा नीति” नामक विषय पर अपना शोध प्रबंध व उसकी विषय- वस्तु प्रस्तुत करते हुए कहा कि वर्तमान में हिन्द महासागर क्षेत्र विश्व का ऐसा क्षेत्र है जो अस्थिर और अशांत है। राजनीतिक हलचल और महाशक्तियों की प्रतिद्वंद्विता इस क्षेत्र की मूल विशेषता है। नौसैनिक महत्व विशेषकर द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह क्षेत्र तनाव, संघर्ष एवं टकराव का केंद्र बन गया है। अपना वर्चस्व बढ़ाने के लिए महाशक्तियां विशेषकर अमेरिका, रूस, चीन व फ्रांस अपनी उपस्थिति बढ़ा रहे हैं। हिन्द महासागर भारत के लिए केन्द्रीय महत्व का बिन्दु है। इस महासागर की आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियां प्रारम्भिक काल से ही भारतीय उपमहाद्वीप से जुड़ी है। हिन्द महासागर में भारत के लगभग 1152 द्वीप है, जिनकी सुरक्षा और विकास का दायित्व भारत पर ही है। इसके अतिरिक्त भारत का 98 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय व्यापार हिन्द महासागर से ही होता है। पूर्व की ही भांति आगे के वर्षो में भी हिन्द महासागर जल क्षेत्र भारतीय विकास व प्रतिष्ठा का मुख्य आधार बना रहेगा। भारत को आगे विकास व सुरक्षा के लिए हिन्द महासागर जल क्षेत्र पर विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि भारत के आर्थिक विकास तथा सुरक्षा में हिन्द महासागरीय संसाधनों तथा परिवहन माध्यमों का महत्वपूर्ण योगदान होगा। अतः यह स्पष्ट है कि 21वीं शताब्दी में भारतीय सुरक्षा व विकास मुख्य रूप से हिन्द महासागर पर निर्भर करेगा। ऐसी स्थिति में भारतीय नौसेना की विशेष भूमिका होगी ताकि शांन्ति व संकट दोनों के समय में भारतीय हितों की सुरक्षा कर सकें तथा इसके साथ ही भारत को हिन्द महासागर क्षेत्र में क्षेत्रीय देशों (सार्क, आसियान, हिमतक्षेस) के साथ सहयोग और अधिक बढ़ाने की अत्यंत आवश्यकता है। क्योंकि इसी से इस क्षेत्र में बाहृय शक्तियों की भूमिका को सीमित व समाप्त किया जा सकता है तथा क्षेत्रीय विवादों को शांतिपूर्ण तरीकों से हल किया जा सकता है। क्योंकि हमारी सशक्त निगरानी एवं नौसेना ताकत ही हमें हिन्द महासागर की सुरक्षा के लिए सक्षम बनाएगी। प्रस्तुतीकरण के बाद विभागीय शोध समिति, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ व प्राध्यापकों तथा शोधार्थियों द्वारा शोध पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए जिनका शोधार्थी विकास कुमार ने संतुष्टिपूर्ण एवं उचित उत्तर दिया। तत्पश्चात् समिति एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने शोध प्रबन्ध को विश्वविद्यालय में जमा करने की संस्तुति प्रदान किया। इस संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे०(डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के संयोजक प्रोफे० ( डॉ०)जी० सिंह, शोध निर्देशक एवं विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान विभाग प्रोफे० (डॉ०) सुनील कुमार, प्रोफे०( डॉ०) मोहम्मद आबिद अंसारी, प्रो०(डॉ०) अरूण कुमार यादव, डॉ० कृष्ण कुमार पटेल, डॉ० राम दुलारे, डॉ०रूचि मूर्ति सिंह, प्रोफे० (डॉ०) सत्येंद्र नाथ सिंह, डॉ० अतुल कुमार सिंह, डॉ० मनोज मिश्रा, डॉ० लवजी सिंह एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा शोधार्थी आदि उपस्थित रहे। अन्त में शोध निर्देशक एवं विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग प्रोफेसर (डॉ०) सुनील कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के संयोजक प्रो०(डॉ०)जी० सिंह ने किया।

मेडिकल कॉलेज में होगी डेंगू मरीजों की पुष्टि

मेडिकल कॉलेज स्थित सेन्टीनल सर्विलेन्स लैब से होगी डेंगू धनात्मक मरीजों की पुष्टि

सीएमओ ने सीएचसी, पीएचसी समेत सभी निजी नर्सिंग होम व पैथालोजी को दिया निर्देश

गाजीपुर । वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम और प्रभावी कार्रवाई के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा हाल ही में जारी किए गए ‘गजट पत्र’ में डेंगू, मलेरिया, कालाजार एवं अन्य वेक्टर जनित बीमारियों को ‘नोटिफियेबल डिजीज’ घोषित किया गया है, जिसके अनुसार इन सभी बीमारियों के धनात्मक मरीजों की सम्पूर्ण सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय प्रेषित की जाएगी। साथ ही इन बीमारियों की पुष्टि के लिए सैम्पल (दो एमएल सीरम) महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में स्थित सेन्टीनल सर्विलेन्स लैब को भेजी जाएगी, जो इसके लिए शासन द्वारा नामित किया गया है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल ने दी। उन्होंने कहा कि डेंगू, चिकनगुनिया और कालाजार के सम्भावित मरीजों का सैम्पल पुष्टि के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जाना है। मलेरिया पॉजिटिव मरीज की ब्लड स्लाइड भी पुष्टि के लिए भेजी जाएगी। सीएमओ ने समस्त सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के अधीक्षक व प्रभारी चिकित्साधिकारियों समेत निजी नर्सिंग होम व पैथालोजी के संचालक को निर्देशित किया कि शासन द्वारा दिये गए निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश शासन के डेंगू कार्य योजना 2024 के अनुसार डेंगू आदि के लक्षण वाले अथवा रैपिड कार्ड में धनात्मक पाए गए मरीजों को डेंगू का सम्भावित मरीज मानकर उपचार किया जाएगा। जबकि सेन्टीनल सर्विलेन्स लैब द्वारा पुष्ट किए गए नमूनों को ही डेंगू का धनात्मक मरीज माना जाएगा। जांच व उपचारित मरीजों का शत – प्रतिशत डाटा यूडीएसपी पोर्टल पर समय से फीड किया जाए।

छिड़काव न होने पर सीडीओ नाराज

फोगिंग और लार्विसाइड छिड़काव न होने पर सीडीओ ने व्यक्त की नाराजगी

विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित

गाज़ीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में विकास भवन कार्यालय में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सीडीओ ने अभियान के सफल संचालन एवं विभिन्न विभागों के द्वारा की जा रही गतिविधियों की गहन समीक्षा की। जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार के द्वारा स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों की उपलब्धियों के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। सहयोग संस्था डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ व पाथ के द्वारा किये गए मॉनिटरिंग फीडबैक पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने मॉनिटरिंग में नगर पंचायत सादात और सैदपुर में फागिंग शून्य एवं लार्विसाइड छिड़काव की स्थिति अत्यंत कम पाए जाने पर बेहद नाराजगी व्यक्त की।

फागिंग मशीन खराब होने की बात पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सादात और सैदपुर को फागिंग मशीन की तत्काल मरम्मत करवाकर शत प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित किए जाने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही समस्त अन्य विभागों को भी अल्प उपलब्धि वाले विकास खंडों में प्रत्येक दशा में शत प्रतिशत उपलब्धि कराए जाने के लिए सुनिश्चित किया गया। सभी विभागों को आपसी समन्वय एवं ताल-मेल से कार्य करने तथा डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ व पाथ को सपोर्टिव मॉनिटरिंग किये जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में स्वास्थ्य, आईसीडीएस, पंचायती राज, शिक्षा समेत अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News