जिला जेल के बंदियों की हुई जांच

जिला जेल के बंदियों की हुई टीबी व एचआईवी जांच

उपचार के लिए जिला जेल पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

ग़ाज़ीपुर। बेहतर स्वास्थ्य हर इंसान की पहली जरूरत है और उसे पूरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे ही बहुत सारे लोग जो विभिन्न मामलों में गाजीपुर के जिला जेल में निरुद्ध हैं, उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए जिला जज के निर्देश व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल के निर्देशन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को जिला जेल पहुंचकर बंदियों की जांच की। इसके साथ ही नि:शुल्क दवाएं भी दी गईं। जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह, जेलर राकेश कुमार वर्मा और जेल चिकित्सा अधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में जिला जेल की 41 महिलाओं और 350 पुरुष बंदियों की टीबी और एचआईवी की जांच की गई। जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल में बंदियों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए शासन स्तर से निर्देश आए थे।

इस क्रम में मंगलवार को डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की टीम बनाकर जिला जेल भेजी गई, जिसमें वह स्वयं शामिल थे और वहां पर जेल में बंद करीब 400 बंदियों की जांच की गई। जांच के अनुसार उन्हें तत्काल दवा भी दी गई। शेष पुरुष बंदियों की जांच बुधवार को की जाएगी। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथलेश कुमार ने बताया कि यह सुविधा शासन के निर्देश के क्रम में दी गई। जिला अस्पताल की टीम ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। इलाज में जेलर और जेल अस्पताल के चिकित्सक के द्वारा संपूर्ण सहयोग किया गया।
इस मौके पर डिप्टी जेलर रविन्द्र सिंह व सुभावति देवी मौजूद रहे। स्वास्थ्य टीम में फार्मासिस्ट भुनेश्वर कुमार, एसटीएस सुनील कुमार वर्मा, एसटीएलएस वैंकटेश शर्मा, काउंसलर स्वर्णलता सिंह, एलटी महेश, सपना व सलमान शामिल रहे।

महिला पीजी कॉलेज में किया गया पौधरोपण

राजकीय महिला पी.जी. कॉलेज गाजीपुर में पौधारोपण एवं वितरण कार्यक्रम संपन्न

गाजीपुर। राजकीय महिला पी.जी. कॉलेज में 19 और 20 जुलाई को प्रदेश शासन के वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अनीता कुमारी ने अपने उद्घाटन भाषण में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पौधे हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और हमें उनकी सुरक्षा और देखभाल के प्रति जागरूक रहना चाहिए। इस अवसर पर दिनांक 19 जुलाई को छात्राओं के मध्य 400 से अधिक फलदार एवं सजावटी पौध रोपण हेतु वितरित किए गए। डॉ. अकबरे आज़म और डॉ. हसीन अहमद ने भी कार्यक्रम में अपने विचार साझा किए और छात्राओं को पौधारोपण के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण न केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाता है, बल्कि यह हमें स्वच्छ और शुद्ध वायु भी प्रदान करता है।

इस अवसर पर डॉ अमित यादव, डॉ पीयूष सिंह, श्री राम कुशवाहा, राहुल राव आदि उपस्थित रहे। महाविद्यालय परिसर में पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में बैंक ऑफ़ बड़ौदा गाजीपुर के मुख्य शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार, प्राचार्य डॉ अनिता कुमारी, निकिता सिंह, डॉ अकबर ए आज़म, डॉ शंभूशरण प्रसाद, रेंजर प्रभारी डॉ शिव कुमार तथा उपस्थित उत्साही छात्राओं ने मिलकर महाविद्यालय परिसर के विभिन्न हिस्सों में पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और इस अवसर को यादगार बनाने के लिए अपने-अपने पौधों की देखभाल का भी वचन दिया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की पर्यावरण समिति के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी ने इस प्रयास की सराहना की।

आने वाली पीढ़ियो को मिलेगा पौधरोपण का लाभ:कारागार मंत्री

गाजीपुर। ‘एक पेड़ मॉ के नाम‘ पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ‘ वृक्षारोपण अभियान-2024 के अंतर्गत बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन गोविन्दपुर मठिया अम्बेडकर पार्क विकास खण्ड मरदह में धूमधाम से आयोजित  हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को मुख्य अतिथि करागार मंत्री उत्तर प्रदेश दारा सिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । कार्यक्रम स्थल पर वृक्षारोपण में कुल 600 पौध रोपण किये गये। दारा सिंह चौहान, सांसद राज्य सभा डॉ0 संगीता बलवन्त, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, ब्लाक प्रमुख मरदह सीता सिंह, ब्लाक प्रमुख बिरनो राजन सिंह, जिला पंचायत सदस्य करण्डा द्वितीय शैलेश राम, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईराज राजा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने क्रमशः रूद्राक्ष, हरिशंकरी, त्रिदेवी एवं अन्य लाभकारी पौधो का रोपण पूरे विधि विधान एवं मंत्रोचारण के साथ परिसर में किया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने रूद्राक्ष के पौध भेट स्वरूप देकर स्वागत किया गया। मंत्री ने प्रधानमंत्री/ मुख्य मंत्री के आवाह्न पर ‘एक पेड़ मॉ के नाम‘ पेड़ लागाओ, पेड़ बचाओ‘ वृक्षारोपण महाअभियान-2024 के अंतर्गत बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में 36.50 करोड़ वृहद वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसे पूरा करना हमारा कर्तव्य है।

इसी क्रम में जनपद में कुल 41 लाख 80 हजार 152 पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के अंदर वृक्षारोपण अति आवश्यक है क्योंकि वनों एवं पेड़ पौधों से जड़ी बूटियां, औषधियां, फल, फूल प्राप्त होते है तथा इसका लाभ आमजन एवं पशु पक्षियो  को भी प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई 2024 को जनपद में कुल 41 लाख 80 हजार 152  पौधरोपण वन विभाग के अतिरिक्त विभिन्न विभागो के द्वारा किया जा रहा है। उन्होने अनुरोध किया कि  प्रत्येक परिवार के लोग अपने आस-पास, पास पड़ोस में ‘एक पेड़ मॉ के नाम‘  अनिवार्य रूप से लगाये । एक वृक्ष लगाने से आपका सम्मान, आपका अभिमान, तथा आपका विश्वास सबसे ज्यादा बढ़ेगा क्योंकि इस से उपजे फलों का लाभ आपकी आने वाली पीढ़ियो को प्राप्त होगा।  उन्होंने लोगो से ज्यादातर औषधीय वृक्ष लगाने को कहा, जिसके उपयोग से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है एवं कई  प्रकार की बीमारियों से निरोग रहता है। उन्होने कहा कि पेड़ जहां होते हैं वहां की जलवायु भी ठीक रहती है तथा समय से वर्षा भी होती है। उन्होने कहा कि कक्षाओ में वृक्षारोपण के प्रति बच्चो मे जागरूकता बढाते हेतु पाठ पठाया जाये  ताकि बच्चो मे वृक्षारोपण के प्रति जानकारी हो सके। उन्होंने कहा कि आज जो पौधे रोपित किये जा रहे है उसके गुण को  अपने घर, आस-पास-पड़ोस, ग्रामों में दूसरे व्यक्तियों/ परिवार के लोगों को बताते हुए उन्हे भी वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित करें।

उन्होने लोगो से  अधिक ऑक्सीजन देने वाले वृक्षों को लगाने की अपील करते हुए जब तक पौधे वृक्ष का रूप धारण नहीं कर लेते तब तक उनकी सेवा करते हुए उनकी रक्षा करने हेतु आमजन से आह्वाहन किया। सांसद राज्य मंत्री डा0ॅ संगीता बलवन्त ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है क्योंकि जीवन दायिनी ऑक्सीजन हमे वृक्षों से ही प्राप्त होती हैं, अन्य प्रदेशों की तुलना में उत्तर प्रदेश में वृक्षों का अनुपात कम है। हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि उत्तर प्रदेश को एक हरा-भरा प्रदेश बनाने का है जिसे हम लोगो को मिल जुल कर  पूरा करना है। उन्होने उपस्थित लोगो को आवाह्न करते हुए कहा कि सब लोग अपनी मॉ के नाम पर एक-एक पौधरोपण अवश्यक करें तभी जाकर हम अपने भारत माता/धरती माता का बचा पायेगें। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा की वृक्ष पर्यावरण की दृष्टि से कितने  महत्वपूर्ण है यह आप सभी जानते हैं । पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए हमें वृक्ष लगाना अति आवश्यक है। उन्होने उपस्थित सभी लोगो से आह्वाहन किया कि वृक्षारोपण अवश्य करे, क्योंकि वृक्ष ही जलवायु परिवर्तन का कारण है । जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद गाजीपुर में भी उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य से सापेक्ष पौधरोपण किया जा रहा है। पौधरोपण  कार्यक्रम जनपद स्तर के अलावा समस्त तहसीलों, विकास खण्ड मुख्यालयो तथा ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किया गया। आज जनपद में 41 लाख 80 हजार 152  पौधरोपण का लक्ष्य है  जिसे एक जन आन्दोलन चलाकर  पूरा करना है।  उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण के लिए कितना महत्वपूर्ण है इसका संज्ञान हमे होना चाहिए। उन्होंने पौधरोपण प्रतिशत को बढ़ाने का अनुरोध करते हुए कहा कि आज के दिन इस संकल्प के साथ जाएं और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का प्रयास करें।

आप जहां भी जिस रूप में रहे वृक्षारोपण अवश्य करें तथा उन वृक्षों को बचाने का भी प्रयास करें। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने कहा कि आज वृक्षारोपण अभियान-2024 के कार्यक्रम में पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण जन आंदोलन का कार्यक्रम चल रहा है । इसी क्रम में जनपद गाजीपुर में आज एक दिन में कुल 41 लाख 80 हजार 152 पौधे  जनपद स्तर, तहसील , विकास खण्ड स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने वृक्षारोपण की विशेषताओं की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए कहा कि इस  वृक्षारोपण में ग्राम वन, नगर वन, मियांवाकी वृक्षारोपण, औषधीय वन आदि की स्थापना किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी संतोश कुमार वैश्य ,अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर/कासिमाबाद, अन्य अधिकारी/कर्मचारी के अतिरिक्त विभिन्न विद्यालयो के छात्र-छात्राए, एन सी सी, भारत स्काउट गाइड, एन एस एस एवं आम जनमानस उपस्थित रहे एवं पौधरोपण किया।

प्रवेश की अंतिम तारीख 5 अगस्त और काउंसलिंग की 22 जुलाई

महिला पीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए अंतिम तारीख 5 अगस्त तक बढ़ी, बी ए प्रथम सेमेस्टर की द्वितीय काउंसलिंग 22 जुलाई

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2024-25 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन एवं प्रवेश काउंसलिंग जारी है। महाविद्यालय में स्नातक एवं परस्नातक बी ए, बीबीए, एमए, एमएससी(बॉटनी)प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की तिथि बढ़ा दी गई है। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अनिता कुमारी के अनुसार सभी इच्छुक और अर्ह छात्राएं 5 अगस्त 2024 तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। महाविद्यालय प्रवेश प्रभारी डॉ शिव कुमार के अनुसार बी ए एवं बीएससी प्रथम सेमेस्टर की द्वितीय काउंसलिंग मेरिट सूची जारी हो गई हैं। जुलाई को 1 से 3 बजे के मध्य संपन्न होगी। छात्राएं प्रवेश काउंसलिंग के लिए अपने प्रवेश आवेदन तथा समस्त शैक्षिक प्रपत्रों की मूल एवं छाया प्रतियों के साथ ससमय महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपना विषय आवंटन करा लें। प्रथम चरण के प्रवेश काउंसलिंग में छूटी छात्राएं भी उपस्थित होकर अपना प्रवेश काउंसलिंग करा सकती हैं। महाविद्यालय में प्रवेश प्राप्त सभी छात्राएं निर्धारित समय सारणी के अनुसार कक्षाओं में नियमित रूप से उपस्थित हो तथा फीस जमा कर अपने परिचय पत्र एवं लाइब्रेरी कार्ड अवश्य प्राप्त कर लें तथा उसे अपने पास सदैव रखें।

इग्नू में प्रवेश की अंतिम तारीख 31 जुलाई

इग्नू में प्रवेश की अंतिम 31 जुलाई 24

गाजीपुर। इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) जुलाई 2024 सत्र के लिए  विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ हो गया है। यह जानकारी इग्नू अध्ययन केंद्र 27101,पी.जी.कॉलेज, गाजीपुर के समन्वयक प्रोफे (डॉ) सत्येंद्र नाथ सिंह ने बताया कि इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय में परास्नातक, स्नातक डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट सहित कुल 30 कोर्स इस केंद्र से संचालित होते हैं। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में चल रहा है इसमें इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर स्वयं प्रवेश ले सकते हैं जो विद्यार्थी जनवरी सत्र में किसी कारणवश नामांकन कराने से वंचित रह गए हैं वह जुलाई 2024 सत्र में नामांकन लेकर अपनी उच्च शिक्षा को दूरस्थ माध्यम से पूरा कर सकते हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 तक है।

ऊर्जा मंत्री के जनता दरबार में मीटर रीडर, मिला आश्वासन

मीटर रीडरों ने जनता दरबार में ऊर्जा मंत्री को सौंपा ज्ञापन


स्टर्लिंग कंपनी और विद्युत विभाग के अधिकारियों के ऊपर उच्चस्तरीय जांच कराने की करी मांग।


ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मीटर रीडरों की सुनी समस्याएं,लिया पत्रक


गाजीपुर। विद्युत विभाग में निविदा पर कार्यरत मीटर रीडरों का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। हम बताते चले कि विद्युत विभाग के डिस्कॉम ऑफिस वाराणसी से स्टर्लिंग कंपनी और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से पिछले 9 जुलाई को मेसर्स स्टर्लिंग टेक्नोलोजी एंड सर्विसेज कंपनी जिले के लगभग 300 मीटर रीडरों का पिछला 4 माह का बकाया मानदेय एवं 32 महीने का ईपीएफ लेकर फरार हो गई है,जिसमे मीटर रीडरों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है,वही पिछले 9 जुलाई से मीटर रीडर रीडिंग का कार्य छोड़कर कार्य वहिष्कार किए हुवे है जिसमें अपनी बकाया वेतन को लेकर पिछले कई दिनों से तमाम जनप्रतिधियों से मिलकर पत्रक सौंपकर जांच की मांग कर रहे हैं जो सदर विधायक जै किशुन शाहू एवं राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत एवं बलिया सांसद सनातन पांडेय को अभी हाल में सब मिलकर पत्रक भी सौंपे हैं जिसमें सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा पूरा आश्वाशन भी दिया गया है कि इसकी उच्चस्तरीय जांच करवाई जाएगी। वही ऊर्जा मंत्री एके शर्मा मऊ में जनता दरबार लगाए हुवे थे जिसमें गाजीपुर से सैकड़ो मीटर रीडर ऊर्जा मंत्री के जनता दरबार में पहुंचकर इस पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी देते हुए पत्रक दिए जिसमे तमाम मीटर रीडरों ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों एवं तीनों कंपनियों के खिलाफ अरबों रुपए के हुवे घोटाले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की वही अपना बकाया 4 माह का वेतन और 32 महीने का ईपीएफ दिलवाने की बात कही। जिसमें ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मीटर रीडरों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुने एवं पत्रक लेकर उच्चस्तरीय जांच कराने का आश्वाशन भी दिए। पत्रक देने में मुख्य रूप से नौशाद खान,प्रमोद यादव,राकेश,रमेश,सुनील,लोकेश,मुकेश,आशुतोष सहित सैकड़ो मीटर रीडर मौजूद रहे।

मनाया गया ई-अन्नदाता का स्थापना दिवस

सांस्कृतिक कार्यक्रम व पत्रकार वार्ता के साथ संपन्न हुआ ई-अन्नदाता का स्थापना दिवस का कार्यक्रम।

गाजीपुर। ई-अन्नदाता वेलफेयर एण्ड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड का स्थापना दिवस कार्यक्रम गुरुवार की शाम एक निजी मैरेज लॉन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि विभाग के प्रभागीय निदेशक अतींद्र सिंह व कृषि विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ शिव कुमार वर्मा व मुकेश सिंह भी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का प्रारम्भ कलाकारों द्वारा गणेश वंदना से हुई। इसके बाद गायक कलाकारों ने कई गीतों से कार्यक्रम में समां बांध दिया। सर्वप्रथम ई-अन्नदाता टीम के वरिष्ठ अधिकारी व इस कार्यक्रम के संयोजक क्षितिज श्रीवास्तव ने ई-अन्नदाता की अभी तक की प्रगति यात्रा, उसका उद्देश्य और लक्ष्य के बारे में बताया। अपने उद्बोधन में उन्होंने बताया कि ई-अन्नदाता वेलफेयर एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड विगत कई वर्षों से किसानों और उनके परिवार की सेवा में संकल्पित व कार्यरत है। ई-अन्नदाता का प्रयास है कि हमारे देश के किसानों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराया जा सके, जिसके लिए ई-अन्नदाता विभिन्न प्रकार के योजनाओं, कार्यक्रमों के माध्यम से सदैव तत्पर है। ई-अन्नदाता कार्ड सभी किसान भाई अवश्य बनवाएं जो कि पूर्ण रूप से निःशुल्क है। कार्ड को किसान के दिए हुए पते पर डाक द्वारा भेजा जाता हैै, जिससे कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ आसानी से उठा सकें। उन्होनें बताया कि ई-अन्नदाता कार्ड के माध्यम से किसानों को आर्मी के तर्ज पर कैंटीन की सुविधा अर्थात जरूरत के सभी सामान पर 50% तक की सब्सिडी की सुविधा मिलती है एवं मेडिकल की सुविधा, जैविक व प्राकृतिक खेती का लाइसेंस, स्र्माट फाॅर्मिंग की ट्रेनिंग जैसी बहुत सी सुविधाए उपलब्ध कराया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अतीन्द्र सिंह ने ई-अन्नदाता के कार्यों की प्रशंसा करते हुए इस कार्य को किसानों के लिए अत्यन्त लाभकारी व सराहनीय बताया। उन्होनें अपने उद्बोधन में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभ के लिए किसानों को जागरूक किया व साथ ही कृषि हित में ई-अन्नदाता के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और पूरी ई-अन्नदाता टीम को अपनी शुभकामनाए दिया और विश्वास दिलाया की भविष्य में कृषि विभाग के द्वारा ई-अन्नदाता के कार्यक्रमों में मार्गदर्शन और सहयोग किया जाता रहेगा। कार्यक्रम की अगली कड़ी में आयोजित पत्रकार वार्ता कार्यक्रम में पत्रकार बन्धुओं द्वारा किए गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए श्री सिंह ने अपनी बातों को और सुझावों को रखा और साथ ही ई-अन्नदाता टीम की वरिष्ठ अधिकारी एच0एन0 सिंह, क्षितिज श्रीवास्तव व प्रिया राय ने भी ई-अन्नदाता से सम्बन्धित प्रश्नों का उत्तर दिया। इसी क्रम में कृषि विभाग गाजीपुर के विषय वस्तु विशेषज्ञ (एस0एम0एस0)  शिव कुमार वर्मा व मुकेश सिंह ने भी ई-अन्नदाता के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में ई-अन्नदाता वेलफेयर एण्ड डेवलपमेंट इण्डिया लिमिटेड के वरिष्ठ पदाधिकारी  एच0एन0 सिंह व मुकेश कुमार ने उपस्थित सभी के प्रति आभार व्यापन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षितिज श्रीवास्तव, प्रीति मिश्रा (डॉयरेक्टर) एच0एन0 सिंह, मुकेश कुमार, जय पाण्डेय, सुमित कुशवाहा, राहुल कश्यप, दिपक, हिमांशु मिश्रा (डायरेक्टर ) सत्यम राय, पुजा राय (डायरेक्टर), प्रिया राय, इशरत जहाँ, नेहा यादव, साबिया खातुन, सलोनी वर्मा आदि का सहयोगा रहा।

नवागत एसपी से मिला प्रधान संगठन

गाजीपुर। शुक्रवार को नवागत एसपी इराज राजा से राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन का प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष नागेंद्र यादव योगी के नेतृत्व में मुलाकात किया। एसपी को बुके देकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान संगठन ने एसपी से जिले में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने को कहा साथ ही जिले के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। एसपी से संगठन ने कहा कि हमें उम्मीद है कि आप जिले के कानून व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त रखेंगे। संगठन ने कहा कि हमारे संगठन के सभी पदाधिकारी और मेरा संगठन हमेशा आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेगा। एसपी से संगठन ने कहा कि आपको जब भी हमारे संगठन की जरूरत पड़ेगी और हमारे संगठन को आपकी जब जरूरत पड़ेगी तब तब हम लोग एक दूसरे के उम्मीदों पर खरे उतरने का काम करेंगे ऐसा हम उम्मीद करते हैं। इस दौरान प्रदेश महासचिव शमीम सिद्दीकी मंडल उपाध्यक्ष जनार्दन यादव जिला संरक्षक दीपक सिंह सदर ब्लॉक अध्यक्ष रमज्ञान यादव राजेंद्र यादव प्रधान रमेश यादव प्रधान सिकंदरबिंद श्लोक पिंड सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

5 अगस्त को मेरठ में उठेगा दवा व्यवसाइयों का मुद्दा

मेरठ में उठेगा दवा व्यवसाइयों का मुद्दा

गाजीपुर। शुक्रवार को ड्रग डीलर्स वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकारिणी की बैठक चेयरमैन अजय सराफ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में कंपनियों के मनमानी के विरुद्ध 5 अगस्त को प्रदेश स्तरीय बैठक में ड्रग डीलर्स वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री अश्वनी राय दवा व्यवसाईयों के विभिन्न मुद्दों को उठाएंगे। इस बैठक में दवा व्यवसाइयों ने ऑनलाइन दवा बिक्री तथा नर्सिंग होम को सीधे दवा सप्लाई पर रोक लगाने की मांग की गई। बैठक में संरक्षक अरविंद कुमार, अध्यक्ष राम अवतार सिंह, उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष आशीष राय, संयुक्त मंत्री प्रदीप कुशवाहा, मीडिया प्रभारी संतोष कुमार, ऑडिटर राम आशीष प्रजापति सहित संगठन मंत्री धीरज गुप्ता, पुनीत सिंघल, नवीन कुमार राय एवं अन्य दवा व्यवसाय रहे।

सर्पदंश से महिला की मौत

गाजीपुर। सुहवल थाना अंतर्गत घाटमपुर गाँव में बीते गुरूवार की देर रात को अपने घर में पानी लेने गई महिला सुशीला देवी उम्र करीब 45 वर्ष को सर्प ने डस लिया। आननफान‌न में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गये। जहां आज शुक्रवार की भोर में महिला की अस्पताल में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन रोने-विलखने लगे। इस घटना के बाद परिजन मृत महिला के शव को लेकर घर चले आए। इसकी सूचना स्थानीय सुहवल थाने को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के उपरांत उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेंज दिया।

Uttar Pradesh Fast News