गाजीपुर। मुख्तार अंसारी गैंग के सहयोगी गणेश दत्त मिश्रा को शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय सिविल जज (एस0डी0)(एफ0टी0सी) गाजीपुर द्वारा जारी एनबीडब्लू मुकदमा नंबर 14501/21 धारा 138 NI Act. व फौ0मु0नं0 14502/21 धारा 138 NI Act. से सम्बन्धित अभियुक्त गणेश दत्त मिश्रा पुत्र शिवशंकर मिश्रा निवासी श्रीराम कालोनी रौजा थाना कोतवाली उम्र करीब 58 वर्ष, जो IS-191 गैंग के सहयोगी/सदस्य है उसको उसके घर से समय करीब 11 बजे गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। बता दें कि तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक ईराज राजा के नेतृत्व में गणेश दत्त मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद मुख्तार अंसारी गैंग के अन्य सदस्यों की उलटी गिनती शुरु हो गयी है।
न्याय के लिए राज्यसभा सांसद के पास पहुंचे मीटर रीडर
राज्यसभा सांसद से मिले मीटर रीडर, लगाई गुहार
गाजीपुर। विद्युत विभाग में निविदा पर कार्यरत मीटर रीडरो ने राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत से गुरूवार को मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। समस्त मीटर रीडरो ने कंपनी और विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि सन 2017 से 9 जुलाई 2024 तक मीटर रीडिंग का कार्य करा रही मेसर्स युवा शक्ति कांट्रक्शन,एन सॉफ्ट इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स स्टर्लिंग टेक्नोलोजी एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का विद्युत विभाग से डोर टू डोर बिलिंग कराने का अनुबंध था जो कार्य तो मीटर रीडरों से खूब करवाई गई मगर तीनों के तीनों कंपनियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मिलीभगत से अरबों रुपए लेकर भाग गई, जिसमे मीटर रीडरों के सामने एक एक मेहनत के पैसे के लाले पड़ गए हैं। वही इन मीटर रीडरों का परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है। बच्चों को पढ़ाने लिखाने में कठिनाई हो गई है। हम बात करते हैं सन 2017 की जिसमे युवा शक्ति कांट्रक्शन बलिया प्रोपराइटर अनूप तिवारी की कंपनी जिले में 1 अप्रैल 2017 से 31 अगस्त 2018 तक बिलिंग का कार्य करवाई जिसमे गाजीपुर जिले के विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय आमघाट में अकाउंटेड,बड़े बाबू से लेकर कैशियर,एक्सियन, एसडीओ,जेई एवं डिस्कॉम ऑफिस वाराणसी के उच्चाधिकारियों एवं कर्मचारियों की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर कंपनी के बिल बाउचर पर फर्जी तरीके से साइन कराकर लाखों रुपए डकार गए जिसमें मीटर रीडरों का बड़े पैमाने पर एक साल का ईपीएफ और चार माह का मानदेय को लुट लिया गया। वही 1 सितंबर 2018 से 31 अक्टूबर 2021 तक मेसर्स एन सॉफ्ट इंडिया कंपनी बिलिंग का कार्य जिले के साथ ही साथ पूरे पूर्वांचल के 11 जिलों में कराई जिसमे डिस्कॉम ऑफिस वाराणसी के उच्चाधिकारियों एवं कर्मचारियों की मिलीभगत से 2 माह की मानदेय एवं एक साल का ईपीएफ और 15,15 हजार की डीडी 350 मीटर रीडरों का लेकर भाग गई हुवा कुछ नहीं। फिर 1 नवंबर 2021 से 9 जुलाई 2024 तक मेसर्स स्टर्लिंग टेक्नोलोजी एंड सर्विसेज कंपनी बिलिंग कराने का ठेका डिस्कॉम ऑफिस से लेती है और पूरे पूर्वांचल के 11 जिलों में रीडिंग की कार्य करवाती है। जिले में 350 मीटर रीडर कंपनी में कार्यरत थे फिर अचानक 4 माह की कर्मचारियों का मानदेय और 32 महीने का ईपीएफ लेकर रफू चक्कर हो जाती है, जबकि साल भर पहले से जिले के मीटर रीडर बार बार अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता, मुख्य अभियंता वाराणसी, प्रबंधक निदेशक वाराणसी, ऊर्जा सचिव लखनऊ को लिखित रूप से अवगत अपनी बकाया वेतन और 32 माह का ईपीएफ लेने के लिए कराते रहे। अधीक्षण अभियंता गाजीपुर के सामने लिखित रूप से वार्ता भी कई बार हुई परन्तु इन डिस्कॉम ऑफिस वाराणसी की मिलीभगत से मेसर्स स्टर्लिंग कंपनी भी सब लेकर भाग गई। इस हालात में मीटर रीडर,सुपरवाइजर भूखमरी के कगार पर आ गए। एक एक पैसे के लाले पड़ गए हैं। इसी सब प्रकरण को लेकर राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत से पीड़ित मीटर रीडर मिले और इन तीनों कंपनियों एवं विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मिलीभगत की उच्चस्तरीय जांच कराने एवं बकाया वेतन और ईपीएफ दिलवाने की गुहार लगाई। जिस पर राज्यसभा सांसद ने तत्काल एमडी पूर्वांचल को फोन भी लगाई लेकिन अफसोस का सांसद का भी फोन उठाना एमडी मुनासिफ नहीं समझे। राज्यसभा सांसद ने ऊर्जा सचिव को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है और मांग की है कि तत्काल इन गरीब मजदूरों का एक एक बकाया पैसा दिया जाय एवं इसकी उच्चस्तरीय जांच कमेटी बनाकर जांच कराई जाय ताकि सत्य सामने आए और इन गरीब मजदूरों का पैसा डकारने वालो के उपर सख्त से सख्त कार्यवाही हो ताकि मुख्यमंत्री के जीरो टारलेंस नीति पर कोई आंच ना आए और इन गरीबों को अपना हक समय से मिलता रहे। पत्रक देने में मुख्य रूप से मीटर रीडर सुनील ,राहुल,अभिषेक,रमेश, प्रमोद,गिरधारी,मुकेश,प्रेमप्रकाश,राकेश,अजय,मनोहर,सुनील, अजीत,राहुल,आशीष,कुलदीप सहित सैकडो मीटर रीडर उपस्थित रहे।
ताजिया के जुलूस में मारपीट करने वाले 6 लोग गिरफ्तार
गाजीपुर। कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के नसरुद्दीनपुर गांव में बुधवार की देर रात ताजिया ले जाते समय जुलूस में शामिल कुछ शरारती तत्वों ने रास्ते में पेड़ को काटने और खेत में जाने के दौरान रोकने पर जुलूस में मारपीट कर घायल कर दिया गया, जिससे एक घर के दो युवक व एक 60 वर्षीय महिला घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कई थाने की पुलिस बल सहित जिले के आलाअधिकारी मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंच गए। घटना को लेकर बिगड़ते माहौल को देखते हुए पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल भेजा गया और ताजिया को दफन कराएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मरदह थाना नसरुद्दीनपुर गांव में देर रात जुलूस लेकर गांव से निकल रहे थे। इसी दौरान बिरनो थाना क्षेत्र के बिहरा के ताजिया रसूलपुर के मिलने के बाद दफन होती है। इसी दौरान जुलूस में शरारती तत्वों ने जामुन का पेड़ का दाढ़ को काट दिया। आगे शीशम का पेड़ का टहनी तोड़ दिया।जिससे नसरुद्दीनपुर गांव निवासी राकेश पांडे का आरोप है कि मना करने पर नहीं माने। जिस रास्ते से ताजिया का जुलूस जाता है उसमे शरारती कुछ लोग खेत में घुस गए और जाने लगे। मना करने पर पीड़ित को मारने पीटने लगे। जब छोटा भाई आकाश पांडे बचाने गया तो उसको भी मारपीट दिए। इस दौरान 60 वर्षीय पीड़ित की मां जब गई तो तत्वों ने धकेल दिया जिससे चोटिल हो गई ।दो समुदाय के बीच मामला बिगड़ता देख गांव में माहौल बिगड़ने लगा जिसकी भनक पुलिस प्रशासन को लगते ही कई थानों की पुलिस बल सहित जिले के आलाअधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामलों को समझा बुझाकर ताजिया के जुलूस को दफन के लिए ले गए। तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली। वही पीड़ित ने थाने में शरारती तत्वों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में मरदह थाना प्रभारी धर्मेंद्र पांडे ने बताया कि 6 नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जिसमें 6 आरोपी आज गुरुवार को गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों में फैजी उर्फ फहीम अहमद, क्यूम हासमी, हलीम उर्फ सलीम, इस्माइल अंसारी, तसौउर और जसीम अहमद है।
शाह फैज स्कूल के स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

गाजीपुर। शाह फैज़ विद्यालय का 39वां स्थापना दिवस गुरुवार को विद्यालय के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लूदर्स कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर अल्फोंसा थीं। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी द्वारा बुके देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई। तत्पश्चात निदेशक ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया व विद्यालय की संस्थापिका मैडम सईदा फैज़ के संघर्ष के दिनों को बताया। उन्होंने अपने भाषण में मुख्य अतिथि को अपना बहुमूल्य समय देने पर आभार व्यक्त किया।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सीबीएसई परीक्षा 2023-24 में जिले व विद्यालय में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया जिसमे कक्षा बारहवीं के विद्यालय टॉपर ईशान सिंह (विज्ञान संकाय) को 2000/ रुपये की राशि , स्वर्ण पदक, एक कलाई घड़ी, प्रशस्ति पत्र व पौधा तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले आलोक कुमार को 1000/- रुपये की राशि ,कलाई घड़ी एवं प्रशस्ति पत्र व पौधा देकर सम्मानित किया गया। वाणिज्य संकाय के टॉपर किशन राय को 2000/- रुपये की नकद राशि,कलाई घड़ी व प्रशस्ति पत्र व पौधा देकर सम्मानित दिया गया।

इसी क्रम में कक्षा दसवीं में जिले में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले हिमांशु त्रिपाठी को 2000/- रुपये की राशि , स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र, पौधा व दो वर्षों के लिए निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने की घोषणा की गयी। विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली सृष्टि राय को 1000/ रुपये की राशि, प्रशस्ति पत्र, पौधा एवं दो वर्ष के लिए अर्ध शुल्क माफ़ करने की घोषणा की गयी। छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए 95% व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में कहा कि अच्छी शिक्षा का होना अत्यंत ही आवश्यक है और हमें शिक्षित होना है न की केवल साक्षर। उन्होंने यह भी कहा की केवल अध्यापक ही है जो यह चाहता है की उनके छात्र उनसे भी आगे जाएँ। इस अवसर पर विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिया अधमी ने स्मृति चिन्ह, शॉल व तुलसी का पौधा देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। जिसके बाद मुख्य अतिथि ने पौध रोपड़ भी किया।

इस वर्ष भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ाने के लिए विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया तथा शिक्षक शिक्षिकाओं तथा छात्रों को करीब 250 पौधों का वितरण किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने कहा कि जीवन को बचाने के लिए आक्सीजन की आवश्यकता है। पौधे जीव, जंतु व मानव जाति के लिए लाभदायक है। उनको रोपित करने के साथ बचाने की जरूरत है। यदि पृथ्वी से वृक्षों का अस्तित्व समाप्त हो गया तो जीवन नष्ट हो जाएगा। पूर्वांचल व्यापर मंडल के अध्यक्ष अबू फ़ख़र ने भी व्यापार मंडल की तरफ से अव्वल आये छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कहा कि जिस भी छात्र को किसी भी तरह की आर्थिक परेशानी होती है तो पूरा वयापार मंडल उनकी मदद के लिए तैयार है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की उप प्रधानाचार्या (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के संगीत के अध्यापक श्याम कुमार शर्मा, गिरधर शर्मा एवं छात्र छात्राओं द्वारा विद्यालय गीत भी प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम की साज सज्जा आमना ओबैद ने की। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की उप प्रधानाचार्या डॉ प्रीति उपाध्याय ने दिया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी, मैनेजर अतिया अधमी, मैनेजमेन्ट कमेटी के अध्यक्ष मज़हर हुसैन, विद्यालय के प्राचार्य इकरामुल हक, सहायक प्रधानचार्य राजेश सिंह, उप प्राचार्य डॉ प्रीति उपाध्याय (प्रशासन), उप प्रधानाचार्या (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, प्रधान अध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य तस्नीम कौसर, डॉ उमा शर्मा, आभा सिन्हा तथा सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से किया गया।

चार युवक और युवती हुए लापता
गाजीपुर। (जंगीपुर) खेत पर पिता के लिए खाना देकर घर के लिए निकले दो युवक व दो युवतियों का घर न पहुंचने पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा आस पास सहित नाते रिश्तेदारों के यहां भी पता करने के बाद भी जब लापता बालक बालिकाओ का कुछ पता नहीं पता चला तब थक हार परिजन इसकी सूचना पुलिस को दिए। पुलिस ने तहरीर लेकर तलाश में जुट गई हैं। जंगीपुर थाना क्षेत्र के बघोल गांव निवासी मुन्ना मुसहर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते 15 जुलाई की दोपहर पुत्री लीलमी (17), पुत्र किशन (12), राजन (8) और चचेरे भाई श्यामदेव की पुत्री आरती (17) के साथ घर से खाना देने के लिए खेत पर आई थी। खेत से खाना देने के बाद बच्चे घर नहीं पहुँचे। शाम को जब परिजन खेत से घर पहुंचे तो चारों बच्चे घर नहीं मिले। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो कुछ पता नहीं चला। पड़ोसियों एवं रिश्तेदारों के यहां भी काफी तलाश की गई लेकिन चारों बच्चों की जानकारी नहीं मिल पाई। इधर बच्चों के दो दिन से लापता होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मुन्ना मुसहर की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर चारों बच्चों की तलाश में जुट गई है लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी है तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्जकर बच्चों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पुलिस पता लगा लेगी।
वन कैडेट वन प्लांट के तहत पी जी कालेज में हुआ वृक्षारोपण
वन कैडेट वन प्लांट के तहत पी जी कालेज में हुआ वृक्षारोपण
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स ने गुरुवार को वन कैडेट वन प्लांट वृक्षारोपण अभियान के तहत परिसर में वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने आम का वृक्ष रोपित करके किया। इस अवसर पर डॉक्टर पाण्डेय ने छात्र – छात्राओं को वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया। डॉक्टर पाण्डेय ने बताया कि पर्यावरण संतुलन के लिए हर विद्यार्थी को न्यूनतम एक पौधा लगाना ही नहीं बल्कि उसके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। शहरों में रहने वाले लोग गमले में भी पौधरोपण कर सकते हैं। वैश्विक पर्यावरण और असंतुलन को रोकने के लिए वृक्षारोपण से बेहतर कोई कारगर उपाय नहीं है।

इसी मनसा से प्रदेश सरकार भी अलग-अलग संस्थाओं के माध्यम से वृक्षारोपण अभियान संचालित कर रही है। वहीं एनसीसी अधिकारी डॉक्टर रविशेखर सिंह ने बताया कि वन विभाग की ओर से उन्हें बच्चों को वितरित करने के लिए और महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण के लिए पौध उपलब्ध कराए गए हैं। योजनाबद्ध तरीके से पौधों का रोपण कराया जा रहा है ।वृहद वृक्षारोपण अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। लक्ष्य के सापेक्ष वृक्षारोपण महाविद्यालय की ओर से एनसीसी कैडेट के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा।
गाजीपुर के शिवप्रताप सिंह का असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर पद पर चयन,क्षेत्र में खुशी की लहर
गाजीपुर के शिवप्रताप सिंह का असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर


गाज़ीपुर। करंडा थानांतर्गत मैनपुर ग्राम सभा निवासी शिवप्रताप सिंह का चयन असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के पद पर हुआ। संघ लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित इपीएफओ परीक्षा परिणाम में शिवप्रताप ने 70 वीं रैंक पाकर परीक्षा पास की। शिव प्रताप पूर्व प्रधान अजय सिंह उर्फ लाल बाबू के इकलौते पुत्र हैं ।उनकी सफलता पर परिजनों, मित्रों, क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों में हर्ष की लहर है। बीबीडी यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में एमटेक पास शिवप्रताप सिंह की प्रारंभिक शिक्षा गाजीपुर के आदर्श इंटर कालेज महुआबाग से हुई है। यहां शहर में उनका आवास विवेकानंद नंद कालोनी में भी है। बचपन से हरदिल अजीज और होनहार छात्र रहे शिवप्रताप की इस सफलता से उनके मित्र और शुभचिंतकों द्वारा उनको मिठाई खिलाने का क्रम जारी है।


बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो मे चिकित्सको की शत प्रतिशत रहे उपलब्धता:डीएम
बाढ़ से बचाव हेतु जिला प्रशासन ने अलर्ट,पूरी की गई तैयारी:जिलाधिकारी
संवेदनशील/ अतिसंवेदनशील क्षेत्रों मे राहत चौपाल के माध्यम से किया जाए जागरूक:
जिलाधिकारी
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो मे चिकित्सको की शत प्रतिशत रहे उपलब्धता: जिलाधिकारी

गाजीपुर।बाढ की स्थिति को देखते हुए बचाव व राहत कार्याे के प्रबन्धन के संबंध में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार एवं जनपदस्तरीय अधिकारियों संग बुधवार को समीक्षा बैठक रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद मे बाढ प्रभावित होने वाले ग्रामो की जानकारी लेते हुए बचाव एवं राहत कार्याे के प्रबन्धन की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने जनपद आपदा नियंत्रण कक्ष को 24ग7 घण्टे संचालन का निर्देश दिया इसके साथ बाढ प्रभावित परिवारो को खाद्यान्न एवं अन्य राहत सामग्री हेतु प्रि-टेण्डरिंग की जानकारी ली। उन्होने नगरीय क्षेत्रो में नालो आदि की सफाई तथा जल भराव आदि की दशा में जल निकासी की समस्या के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिया। बैठक में उन्होने तटबन्धो/बन्धो के कटान एवं दरार आदि को रोकने नहर नालो से खरपतवार, मलबो को हटाए जाने संबंधित कार्य, मार्ग मे आई दरारो, गढढो का भराव, डेनेज , सीवरेज से मलबे की निकासी, बाढ प्रभावित क्षेत्रो के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र/सा0स्वा0केन्द्रो मे पर्याप्त वांछित दवाईयो की उपलब्धता,सर्पदंश की घटनाएॅ बढने के कारण वैक्सीन की पर्याप्त व्यवस्था , पशुओ के लिए चारे-पानी की व्यवस्था, जनपद में स्थापित बाढ चौकियों की 24 घण्टे क्रियाशीलता ,राहत एवं बचाव कार्याे हेतु नावो की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ प्रभावित क्षेत्रो मे मेडिकल टीम का गठन करते हुए क्षेत्रों मे भ्रमणशील रहेंगे। उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश किया कि बाढ़ चौकियों पर पशु चिकित्सको की तैनाती सुनिश्चित करेंगे।
बैठक मे बताया गया कि जनपद के सात तहसीलो यथा सैदपुर , जमानिया, सेवराई, मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद, जखनिया एवं सदर मे अतिसंवेदनशील, संवेदनशील एवं सामान्य ग्राम की जिसमे बाढ से स्थिति प्रभावित हो सकती है की जानकारी लेते हुए अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील ग्रामों मे राहत चौपाल के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जाय । जनपद मे कुल 160 बाढ चौकियां बनाई गई है। बाढ के दौरान आपदा से निपटने के लिए 145 मझोली एंव 86 बड़ी नावो, 110 इन्जन वाली नाव, 27 गोताखोर, 357 नाविको को लगाया गया है। इसके अतिरिक्त 35 बाढ राहत केन्द्र, 44 शरणालयो की स्थापना की गयी है तथा बचाव राहत कार्य हेतु 517 आपदा मित्रो को तैनात किया गया है। बैठक मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वि/रा दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी भू/रा अम्रेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने किया शोक व्यक्त
राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने किया शोक व्यक्त

गाज़ीपुर। ग्रामसभा छावनी लाइन के प्रसादपुर में मण्डल महामंत्री मुरली कुशवाहा के चाचा रामचंद्र कुशवाहा के सर्पदंश से हुए निधन पर शोकाकुल परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने शोक व्यक्त करते हुए शोकसंतृप्त परिवार को यह वियोग सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा वह भी काफी दुखी हैं और दुख की इस घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना है कि भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे ,परिजनों को सहनशक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर पश्चमी मण्डल अध्यक्ष गोपाल राय, मण्डल महामंत्री मुरली कुशवाहा, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, ग्राम प्रधान मीरनपुर सक्का श्लोक बिन्द आदि लोग उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान डीएम नाराज, दिया निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सोमवार को आडिटोरियम हाल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ – सफाई, पंखा, फारसेलिंग, प्रकाश व्यवस्था कराने एवं जो भी कमियां है उसे 10 दिन के अन्दर सही कराने का सम्बन्धित को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान फारसेलिंग मे सिलन होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल दुरूस्त कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अर्थ एवं संख्या अधिकारी चन्द्रशेखर, अपर अर्थ एवं संख्या अधिकारी शैलेन्द्र कुमार मिश्रा एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
