उपचुनाव में 13 सीटों पर 10 में जीता इंडिया गठबंधन

उप चुनावों में इंडिया गठबंधन को मिली जबरदस्त जीत से उत्साहित कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई।

सात राज्यों की 13 सीटों पर 10 में जीता गठबंधन: जिलाध्यक्ष

अयोध्या के बाद बद्रीनाथ में भी हारी भाजपा, कांग्रेस के लखपत सिंह बुडौला जीते उपचुनाव

गाजीपुर। सात राज्यों की तेरह विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इस उपचुनाव में इंडिया ब्लॉक ने दमदार प्रदर्शन किया है। इस जीत के बाद स्थानीय शहर कांग्रेस के सकलेनाबाद स्थित कार्यालय पर रविवार को कांग्रेस जनों ने इकट्ठा होकर लंका बस स्टैंड तक गांधीवादी तरीके से खुशी का इजहार करते हुए लंका बस स्टैंड के पास आम जनों के बीच में मिष्ठान वितरण कर उपचुनाव जीत की खुशी मनाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि इंडिया ब्लॉक ने सात राज्यों में हुए तेरह सीटों के उपचुनाव में दस सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि बीजेपी सिर्फ दो सीट पर सिमट कर रह गई। इनके अलावा एक सीट पर निदर्लीय उम्मीदवार जीता है। इससे ये तय है कि जनता भाजपा के भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि उपचुनावों में मिली जीत इंडिया ब्लॉक की जीत है। उन्होंने बताया कि इन उपचुनावों में धर्म के नाम पर उन्माद फैलाने वाली भाजपा अयोध्या के बाद बद्रीनाथ का भी चुनाव हार गई है। वहां से कांग्रेस प्रत्याशी लखपत सिंह बुटोला भाजपा प्रत्याशी से चुनाव जीत गए हैं।

पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने संयुक्त रूप से बताया कि उपचुनावों में मिली जीत जनता के बढ़ते समर्थन का सूचक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 2 सीटों पर हुए उपचुनाव में अकेले लड़ रही बहुजन समाज पार्टी को भी झटका लगा है। यहां दोनों ही सीटों पर कांग्रेस पार्टी को जीत मिली है। जो कि एक संदेश है कि आगामी जो भी चुनाव होंगे वो कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के पक्ष में ही आएंगे। इस अवसर पर कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष कुसुम तिवारी ने जिला अध्यक्ष सुनील राम सहित अन्य सभी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करा कर उपचुनाव जीत की बधाई दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष कुसुम तिवारी, पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा, लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना, चंद्रिका सिंह विद्याधर पांडे, हामिद अली, राजेश गुप्ता, राजीव सिंह, महबूब निशा, राशिद भाई, आशुतोष सिन्हा, शबीहूल हसन, धर्मेंद्र कुमार, ओम रूद्रेश निगम प्रकाश यादव, नईम अहमद, विश्वनाथ जायसवाल, अखिलेश यादव, रतन तिवारी, संजय सिंह, पप्पू निषाद, देवेंद्र सिंह, कमलेश्वर शर्मा, कुंदन खरवार, राहुल कुशवाहा, मिथिलेश सिंह, मंगल यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

जिले में हुए जदयू पार्टी की बैठक में संगठन का हुआ विस्तार

गाजीपुर। शनिवार को जदयू पार्टी की बैठक सकलेनाबाद में जदयू के प्रदेश प्रवक्ता विनीत कुमार के आवास पर सम्पन्न हुई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे बनारस मंडल के प्रभारी अवधेस सिंह पटेल और मिर्जापुर प्रभारी संजय सिंह पटेल की मौजूद रहे। बैठक में मुख्य अतिथि का स्वागत  माल्यार्पण करके किया गया। इस बैठक मे सगठन को विस्तार देने पर चर्चा की गई। बनारस मंडल के प्रभारी अवधेश सिंह पटेल ने जिले के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष शाकिब रहमान उर्फ़ खुर्रम और युवा जिलाध्यक्ष रोहिणी कुशवाहा को नियुक्त किया।

जखनिया ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप पटेल को व अवधेश पटेल को जखनीया विधानसभा सभा का प्रभारी, हिरा देवी को मोहमदाबाद का ब्लॉक अध्यक्ष धर्म प्रकाश राय को मोहमबदाबाद विधानसभा प्रभारी और अशोक कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष मोहमदाबाद नियुक्त किया गया। बैठक में अवधेश सिंह पटेल ने कहा की हम संगठन को इतना विस्तार देंगे की जदयू के साथ साथ एनडीए भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में जदयू को लोकसभा चुनाव में दो सीटें मिल गई होती अगर नीतीश जी की यूपी मे सभा करा दिया गया होता। प्रदेश प्रवक्ता विनीत कुमार तिवारी ने कहा की नीतीश जी व प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल जी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसपर मै खरा उतरूँगा और पार्टी की विचारधारा व संगठन का विस्तार करूँगा।

हमारे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा एक तेज तर्रार नेता है उनके अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओ मे काफी जोश है। उत्तर प्रदेश मे होने वाले उपचुनाव मे हम एन डी ए के साथ मिलकर अपना प्रत्याशी उतारकर एन डी ए को मजबूत करने का कार्य करेंगे। पार्टी उपचुनाव लड़ने को तैयार है अब निर्भर हमारे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर करता है की उनका क्या आदेश है। उन्होंने कहा कि जो लोग बिहार मे गिरते पुल पर आलोचना कर रहे उनसे इतना ही कहूंगा की बिहार नदियों का एक जाल है, जहाँ अधिकतम प्रदेश का पानी व नेपाल का पानी आने से स्थिति में विभत्स हो जाती है। ऐसे कई पुल है जो आरजेडी के कार्यकाल मे बने है। उनकी ड्राइंग, एक्सटिमेट व बिल ऑफ़ क्वांटिटी कैसे बनाई गई ये जांच का विषय है। जिसपर मुख्यमंत्री नीतीश ने कमेटी बना जांच बैठा दी है। इसमें जो इंजीनियर दोषी पाए जाते है उनपर NSA के तहत कार्यवाही की जाए।


बैठक मे अनिल कुशवाहा मनीष पटवा, लक्ष्मण राम, पंकज मोहन मालवीय, संतोष कुमार बिन्द, रोहित पटवा, सुनील सिंह, जब्बार राइनी आदि लोग उपस्थित थे।

ईराज राजा होंगे गाजीपुर के नए एसपी

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश सरकार ने दस आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। जिसमें गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह को पुलिस उपायुक्‍त पुलिस कमिश्‍नरेट लखनऊ के पद पर भेजा गया। ईराज राजा को पुलिस अधीक्षक बिजनौर से पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के पद पर भेजा गया है।

डॉ. ईराज राजा, मूल रूप से आगरा के रहने वाले हैं। वर्ष 2011 में उन्होंने MBBS की शिक्षा को पूरा की और फिर 4 सालों तक बिजनौर जिले में मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात रहे। इसके बाद 2017 में UPSC की परीक्षा को पास किया। दरअसल, उत्तर प्रदेश के जालौन में तैनात IPS डॉ. ईराज राजा 2017 बैच के आईपीएस है। सरकार ने उन्हें जब भी मौका दिया तब वह उम्मीदों पर खरे उतरे और अपराधियों की कमर तोड़कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया। डॉक्टर का पेशा छोड़ UPSC का एग्जाम क्लियर किया और ट्रेनिंग पूरी करने के बाद पहली पोस्टिंग लखनऊ में मिली। इसके बाद भी 4 महीने मेरठ में ASP रहें। फिर गाजियाबाद जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 24 महीने एसपी का कार्यभार संभाला और इन 2 सालों के दौरान करीब 150 हाफ एनकाउंटर किए। इसके बाद जनवरी 2023 में बुंदेलखंड के जालौन जिले का चार्ज मिला। यहां पर भी अपने स्वभाव के मुताबिक अपराधियों पर नकेल कसनी शुरू कर दी। इसका नतीजा यह हुआ कि यहां पर भी हाफ एनकाउंटर की हाफ सेंचुरी बन गई।

गाजीपुर से वाराणसी रवाना हुआ पर्यटक जलयान

ग़ाज़ीपुर। सरकार और भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण पर्यटन एवं नदियों में जलयान को बढावा देने में जुटा है। इसी कड़ी में कोच्चिन शिपयार्ड से समुद्री मार्ग से चलकर कोलकाता से गंगा नदी के जरिए नवनिर्मित हाइड्रोजन फ्यूल चालित वातानुकूलित डबल डेकर कटा मेरान पर्यटक जलयान गाजीपुर पहुंचा।

मगर गंगा में जलस्तर कम होने के कारण उसने गाजीपुर के हमीद सेतु नीचे गंगा नदी में लंगर डाल दिया, जिसे देखने के लिए अगल बगल एवं राहगीरों की भीड इकठ्ठा हो गई। इस नवनिर्मित हाइड्रोजन फ्यूल चालित पर्यटक जलयान को ले जाने के लिए वाराणसी से एक सर्वेयर जलयान शुक्रवार की शाम को गाजीपुर पहुंचा था।

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को नदी के जलस्तर में बढोत्तरी होने के बाद इसे सर्वेयर जलयान वाराणसी के लिए स्कोर्ट करते हुए लेकर रवाना हुआ।

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक इस जलयान को करीब एक माह पहले कोचीन शिपयार्ड से पेरियार- 3 और फेसकी दो जलपोत करीब दो हजार किमी समुद्री यात्रा के जरिए तेरह जून को कोलकाता पहुचे। वहाँ से सीधे वह गंगा नदी से होकर वाराणसी के लिए निकला।

अधिकारियों के मुताबिक पच्चास सीटर यह पर्यटक जलयान करीब 28 मीटर लंम्बा और करीब 5.8 मीटर चौडा है। जिसका कुल वज‌न करीब बीस टन है। यह नदी में करीब बीस से पच्चीस किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है। यह पूरी तरह से हाइड्रोजन से चलेगा। इसका निर्माण करीब दस करोड़ की लगात से हुआ है।

इसके लिए वाराणसी में एक हाइड्रोजन प्लांट भी लगाने की प्रक्रिया चल रही है। वाराणसी पहुंचने के बाद इस हाइड्रोजन फ्यूल चालित कटा मेरान जलयान को वाराणसी टूरिज्म विभाग को हैंड ओवर कर दिया जाएगा,जो इसे संचालित करेगा।

पर्यटन को बढावा देने के उद्देश्य से इस वातानुकूलित हाइड्रोजन फ्यूल चालित पर्यटक जलयान का उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों होने की‌ उम्मीद है।

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय जलमार्ग प्राधिकरण वाराणसी के प्रभारी अधिकारी आर सी पांडेय ने बताया कि पर्यटन को बढावा देने के लिए कोचीन शिपयार्ड से नवनिर्मित प्रदूषणरहित हाइड्रोजन फ्यूल चालित कटा मेरान पर्यटक जलयान लाया जा रहा है। जो वाराणसी से चुनार के बीच संचालित किया जाएगा।

शादी में चली गोली, कई घायल

गाजीपुर। शहर कोतवाली के एक निजी पैलेस में शादी में डीजे बजाने के समय हंगामा हो गया। घरातियों और बारातियों ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया। इसी विवाद को लेकर गोली चली जिससे दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। आरोप है कि विवाद के चलते एक व्यक्ति अपने तीन साथियों के साथ असलहे से फायर कर दिया जिसमें कुल 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। साथ ही लड़के पक्ष से मिली तहरीर के मुताबिक एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरनो थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी नरेंद्र कुशवाहा के भतीजे अनिल कुशवाहा की बारात सदर कोतवाली क्षेत्र के आलम  पट्टी स्थित एक मैरेज हाल में आई हुई थी। लड़की पक्ष नोनहरा थाना क्षेत्र के नगवा उर्फ नवापुर के रहने वाले है। लड़की के पिता सोनभद्र में सिपाही है। उनके साथी सिपाही रविंद्र नाथ सिंह यादव भी शादी में आया था। जो नशे में होने के कारण डीजे बजाने को लेकर हंगामा करने लगा। बराती और घराती पक्ष द्वारा समझा बूझाकर उन्हें एक कमरे में बैठा दिया गया। तहरीर के आरोप है कि कमरे से निकलने के 2 घंटे बाद रविंद्र नाथ सिंह यादव शादी के कार्यक्रम में अपने तीन साथियों के साथ पहुंचा, जो असलहे से फायर कर दिए। जिससे 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए। वही फायर करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए। उनमें से एक व्यक्ति की पहचान लोगों ने अरविंद सिंह यादव के रूप में की, जो वाराणसी जनपद में डायल 112 में ड्राइवर के पद पर नियुक्त है। घायल धर्मेन्द्र कुशवाहा, अनिल सिंह कुशवाहा, पंकज, निखिल तिवारी, बिकेन्द्र कुशवाहा,अंकित कुशवाहा को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां तीन की हालत गंभीर होने पर वाराणसी भेजा गया है। पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली में कर्रवाई हेतु तहरीर दी। इस संबंध को कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि परिजनों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस  छानबीन में जुटी हुई है।

सर्पदंश से वृद्ध की मौत

सर्पदंश से निधन


गाजीपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के  ग्राम प्रसादपुर, छावनी लाइन, निवासी रामचन्दर कुशवाहा, उम्र 85 वर्ष का शनिवार को सर्प दंश से मृत्यु हो गई। मृतक के भतीजे भाजपा नेता मुरली कुशवाहा ने बताया कि रामचंदर कुशवाहा घर पर ही सुबह 5-30 बजे भैंस को चारा डालकर पास मे ही रखी पत्थर के पटिया पर बैठ गए जहां  सर्प ने उनके बाएं पैर पर काट लिया और उसी पटिया के अंदर घुस गया जिसे बाद मे लोगों ने देखा।रक्तस्राव होने के बाद लोगों को बताया तब परिजनों ने आनन फानन में लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां दवा इलाज के बाद भी हालत बिगड़ती गई कुछ देर बाद डाक्टरो ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए अन्यत्र चिकित्सा हेतु स्थानांतरित कर दिया। जहां अस्पताल गेट पर पहुंचते पहुंचते उनका निधन हो गया। जानकारी होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला मंत्री सुरेश बिन्द, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष गोपाल राय,टुन टुन राय , नितिश दूबे, अविनाश सिंह, निखिल राय,परवेज खान आदि जिला चिकित्सालय पहुंचे और कोतवाली पुलिस को सूचना देकर जल्दी पोस्ट मार्टम हेतु बात किया।

विद्यार्थियों ने निकाला वनरोपण रैली, किया जागरूक

गाजीपुर। राजकीय महिला पी.जी. कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा शुक्रवार को एक वनरोपण रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व प्राचार्या प्रोफेसर अनीता कुमारी ने किया। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, डॉ अकबर ए आजम, डॉ. अमित यादव, डॉ. ग़ज़नफ़र सईद, ओम शिवानी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।   रैली की शुरुआत कॉलेज परिसर से हुई, जहां विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए नारे लगाए। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। इस दौरान प्राचार्या प्रोफेसर अनीता कुमारी ने विद्यार्थियों को वनरोपण के महत्व के बारे में बताया और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

डॉ. अकबरे आजम ने वनरोपण के वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला और पेड़ों के संरक्षण की आवश्यकता को रेखांकित किया। डॉ. ग़ज़नफ़र सईद ने भी पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। मिस ओम शिवानी ने विद्यार्थियों को इस पहल के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें निरंतर इस दिशा में काम करने की सलाह दी। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने वनरोपण कार्यक्रम की सराहना की और इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से न केवल पर्यावरण को लाभ होगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण की स्थापना होगी। इस रैली के सफल आयोजन ने विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा दिया।

कर्मचारियों के शोषण को लेकर सीडीओ से मिला परिषद का प्रतिनिधिमंडल

कर्मचारियों के शोषण को लेकर मुख्य विकास अधिकारी से मिला परिषद का प्रतिनिधिमंडल : दुर्गेश श्रीवास्तव


गाजीपुर । शुक्रवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का एक प्रतिनिधि मंडल दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य से मिला, जिसमें विकास भवन की समस्याओं को लेकर के वार्ता हुई। प्रतिनिधि मंडल ने विगत वर्षों में विकास भवन में काटे गए पेड़ों की नीलामी को लेकर के नाराजगी व्यक्त किया। कहा कि कटे हुए लकड़ी के पेड़ की नीलामी बिना शिकायतकर्ता को अवगत किए हुआ है,जो सरासर गलत है। कहा कि अगर नीलामी किया गया है,तो नीलामी के लिए नामित अधिकारी की सूची उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान सत्येंद्र कुमार गौतम वरिष्ठ सहायक खंड विकास अधिकारी रेवतीपुर द्वारा सामान्य भविष्य निधि ऋण हेतु आवेदन 16:5:2024 को जिला विकास अधिकारी के यहां लंबित आवेदन पत्र को लेकर विस्तृत चर्चा हुआ। और नियम विरुद्ध जी0पी0एफ0 पर आपत्ति को लेकर नाराजगी वयक्त किया गया, जिसके फलस्वरूप मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भुगतान के पत्रावली रोके जाने पर संबंधित अधिकारी को  निर्देशित किया गया कि अविलंब श्री गौतम की पत्रावली पर करवाई किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधि मंडल को अस्वस्थ किया गया कि संबंधित के भुगतान की कार्रवाई कर दिया जाएगा। विकास भवन में शौचालय को लेकर के अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया कि तत्काल विकास भवन के शौचालय का मरम्मत सुचारू रूप से किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ओंकार नाथ पांडेय, आलोक राय,मांधाता सिंह,अजमत, बबुवा यादव,राम अवतार यादव, आदि लोग उपस्थित रहे ।

13 जुलाई को कोर्ट जाना मत भूलिएगा, निपटाए जाएंगे पुराने मामले

गाजीपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्वकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर ने राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 जुलाई 2024 को प्रातः 10.30 बजे जनपद न्यायालय के दसकक्षीय सभागार में जनपद न्यायाधीश की उपस्थिति में आयोजित किया जायेगा। उन्होने समस्त जनपवासियों से अपील किया है कि किसी भी प्रकार की समस्या जमीन, बैंक सम्बन्धी लेन देन, वाद विवाद एवं अन्य समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।

बैंक के मनमाने रवैये से परेशान उपभोक्ता

बैंक के कर्मचारी ग्राहकों से करते है अभद्रता


नहीं हैं सुविधाएं, स्टाफ की कमी के कारण परेशान हो रहे उपभोक्ता


लाकर लिए ग्राहक नहीं कर पा रहे समय से अपडेट


गाजीपुर। यूनियन बैंक शाखा फतेहपुर सिकंदर के कर्मचारियों पर स्थानीय ग्राहकों ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए विभाग को एक्स (ट्विटर) पर शिकायत दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि बैंक के कर्मचारी खातों में केवाईसी अपडेट, चेक बुक सम्बंधित काम, नयी पास बुक और एफडी बनाने सम्बंधित काम के लिए जिम्मेदार ग्राहकों को काफी दौड़ाते हैं। बैंक के कर्मचारियों पर स्थानीय ग्राहकों ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए बैंक के विभाग को एक्स (ट्विटर) पर राजीव कुमार सिंह ने शिकायत दर्ज कराया है। ग्राहकों का आरोप है कि बैंक के कर्मचारी खातों में केवाईसी अपडेट, चेक बुक सम्बंधित काम, नई पास बुक बनाने सम्बंधित काम के लिए दौड़ाते हैं। इतना ही नहीं ग्राहकों द्वारा जमा किये गए केवाईसी फार्म को भी कूड़ेदान में फेंकने का काम करते हैं। इसके बाद दोबारा फार्म व आईडी जमा करने के लिए बैंक कर्मचारी ग्राहकों को प्रताड़ित कर रहे है।
शहर की यूनियन बैंक ऑफ इंडिया फतेहपुर सिकंदर शाखा में ग्राहकों के लिए सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। राष्ट्रीयकृत बैंक की इस शाखा में लाकर सुविधा उपलब्ध बताया जा रहा है। लेकिन लाकर सुविधा प्राप्त ग्राहक डेढ़ वर्ष से लाकर अपडेट नहीं कर पा रहे हैं। शाखा से आसपास के दर्जनों गांव के लोग जुड़े हुए हैं। बैंक में रोजाना सैकड़ों ग्राहक लेन देन के लिए पहुंचते हैं। लेकिन बैंक में सुविधाएं नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। यूबीआई की शाखा में ग्राहकों के खड़े होने के लिए 10 गुणा 15 की जगह है। इस छोटी सी जगह में रोजाना आसपास गांव के काफी लोग पहुंचते हैं। इस दौरान लोगों को बैंक में भुगतान, जमा व बैंक की अन्य सुविधाओं का लाभ लेने के लिए परेशानी होती है। बैंक में पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण उमस भरी भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए परेशान होते है। बैंक के स्ट्रांग रूम के करीब पेयजल उपलब्ध होने के कारण ग्राहकों को उसका लाभ नहीं मिल पाता है। वहीं बैंक के नियमों की जानकारी नहीं होने पर ग्राहक बैंक कर्मियों से पूछताछ करते हैं तो बैंक के कर्मचारियों द्वारा ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। वही बैंक में आए वृद्धों को बैंक में इज्जत से बिठाना तो दूर पेयजल भी उपलब्ध नहीं कराया जाता। सरकार द्वारा वृद्धों, विधवा महिलाएं और दिव्यांग लोगों को जीवन यापन के लिए मासिक पेंशन दी जाती है।

Uttar Pradesh Fast News