गाजीपुर ।भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका गाजीपुर, नगर पालिका जमानियां तथा नगर पालिका मुहम्मदाबाद के सभासद के एक एक रिक्त पदों के हुए उप चुनाव के आज मतगणना मे घोषित परिणाम मे गाजीपुर नगरपालिका के वार्ड संख्या -11 रायगंज से पिंकी सिंह पत्नी स्व अभय कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 234 मतो से परास्त कर जीत हासिल किया।यह सीट आज की विजेता पिंकी सिंह के पति अभय कुमार सिंह के निधन से रिक्त हुई थी। जमानियां नगर पालिका के वार्ड संख्या 20,पठखौलिया से भाजपा के अविनाश जायसवाल ने 64 मतो से चुनाव जीतकर वार्ड मे कमल लहराया है।
मुहम्मदाबाद नगर पालिका के वार्ड संख्या -01 दक्षिण महाल से भारत प्रत्याशी रत्ना देवी पत्नी दीप शंकर बारी ने अपने विपक्षी उम्मीदवार को 250 मतो से परास्त किया। वार्ड सभासद के सभी तीन सीटों पर भाजपा की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को शुभकामना व्यक्त करते हुए बधाई दिया। गाजीपुर रायगंज की विजेता उम्मीदवार पिंकी सिंह द्वारा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।इस अवसर पर विनोद अग्रवाल, रासबिहारी राय, कुंवर बहादुर सिंह, रामानुज राय, अभिनव सिंह छोटू ,अजय कुशवाहा, सुनील गुप्ता, हेमंत त्रिपाठी ,गर्वजीत सिंह, रामेश्वर तिवारी, विशाल चौरसिया, नितिन अग्रहरि, मीनू मौर्या, साधना राय, सोमेश मोहन राय, धर्मेश राय, अविनाश सिंह, निखिल राय, राजेश गुप्ता एवं तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नव नियुक्त लेखपालों को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के अंतर्गत प्रदेश में चयनित 7720 लेखपालों की नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम लोग भवन लखनऊ में सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ लोक भवन में नव नियुक्त लेखपालों को बुधवार को नियुक्ति पत्र वितरण किया, जिसका लाइव प्रसारण जिले के कलेक्ट सभागार में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में देखा और सुना गया। इसी क्रम में जनपद में 200 नव नियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने संयुक्त रूप से नव नियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण कर किया। जनपद के विभिन्न तहसीलों में जिसमें तहसील गाजीपुर में 39, सैदपुर में 31, मोहम्मदाबाद में 39, जखनियां में 29, जमानिया में 19, सेवराई में 18 व तहसील कासिमाबाद में 25 नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्त पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम मे सांसद राज्य सभा संगीता बलवतंत ने मुख्यमंत्री को हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने बिल्कुल निष्पक्ष तरीके से लेखपालों की भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण कराया है।
इसी क्रम में जनपद में भी 200 नव नियुक्त लेखपालो के चेहरे पर खुशी देखी गई जो सरकार की निष्पक्षता का प्रमाण है। उन्होने कहा कि हमारी सरकार चाहे राज्य की हो या केंद्र की हो सुशासन के लिए दृढ़ संकल्पित है। कहा कि जहां कहीं भी अनियमितता पाई जा रही है उस पर त्वरित गति से कार्रवाई की जा रही है ताकि भविष्य में कोई इस तरह का पुनरावृति न हो। उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार एक अभिषाप है इस हेतु प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने एक अभियान चलाया है जिसमें निचले स्तर से लेकर ऊपरी स्तर तक भ्रष्टाचार को समाप्त करने का कार्य किया जा रहा है। यहि कारण है कि पूर्व की सरकार की अपेक्षा वर्तमान सरकार में पारदर्शिता देखी जा रही है। विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने नव नियुक्त लेखपालों को बधाई देते हुए कहा कि आज जो पद़ आप लोग ग्रहण कर रहे हैं उस पद की गरिमा बनाए रखें। पूरी पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष होकर कार्य करें, यही शुभकामना हैं। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य नव नियुक्त लेखपालों को उनके पदीय दायित्वों को विस्तृत रूप से बोध कराया। आभार अपर जिला अधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार ने व्यक्त किया। मुख्य राजस्व अधिकारी अमरेश कुमार ने लेखपाल नियुक्ति प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सुभाष चन्द्र प्रसाद नेहरू युवा केन्द्र ने किया। इस अवसर पर समस्त उपजिलाधिकारी, नवनियुक्त लेखपाल, कर्मचारी मौजूद रहे।
कठुआ में देश की आन बान और शान के लिए शहीद सैनिकों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी विनम्र श्रद्धांजलि।
गाजीपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा की अगुवाई में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर के कठुआ सेक्टर में शहीद हुए सभी पांच शहीद सैनिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित पीपल के वृक्ष के पास उपस्थित होकर देश की आन, बान और शान के लिए शहीद होने वाले सभी शहीदों की याद में कैंडल जलाया तथा कैंडल मार्च करते हुए रेलवे स्टेशन रोड होते हुए रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 2 पर पहुंचकर राष्ट्रीय झंडा स्तंभ के सामने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा की तरफ से बताया कि जम्मू के कठुआ में आतंकी हमले में देश के पांच जवान शहीद हो गए हैं, इस हमले में जान गंवाने वाले हमारे पांचों सैनिक उत्तराखंड के निवासी हैं, इस आतंकी हमले में राइफलमेन अनुज नेगी, कमल रावत, आदर्श नेगी, नायब सूबेदार आंनद सिंह और विनोद सिंह शहीद हुए हैं। उन्हें आज हम लोगों ने श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल मार्च निकाला है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा, आशुतोष गुप्ता एवं हामिद अली, सतीश उपाध्याय, शबीहूल हसन, ओम प्रकाश यादव, ओम प्रकाश पांडे, राकेश राय, महेंद्र कुशवाहा, कमलेश्वर शर्मा, रतन तिवारी, आनंद कुशवाहा, गुड्डू गुप्ता, विश्वनाथ जायसवाल, राजेश उपाध्याय और आलोक यादव, अरविंद कुशवाहा, जे पी चौरसिया, शाहिद सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जनपद में 10 अगस्त से चलेगा एमडीए अभियान
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रथम अंतर्विभागीय बैठक
अभियान की तैयारियों व सभी विभागों के समन्वय के बारे में ली जानकारी
सीडीओ की अपील – फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा का सेवन जरूरी
गाज़ीपुर। जनपद में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम 10 अगस्त से शुरू होकर दो सितंबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए शासन एवं स्वास्थ्य विभाग काफी सक्रिय हो चुका है और तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में प्रथम जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जनपद के समस्त ब्लॉकों में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सर्वजन दवा वितरण (एमडीए) कार्यक्रम 10 अगस्त से संचालित किया जाएगा। इसमें आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन अपने समक्ष कराएंगी। मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को निर्देशित किया कि अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए समस्त अधिकारी और कर्मी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने अपील की है कि फाइलेरिया से बचने के लिए हर साल चलने वाले एमडीए राउंड के दौरान दवा का सेवन अवश्य करें। इस दवा का सेवन एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और अति गंभीर बीमार को छोड़कर सभी को करना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल ने बताया कि एमडीए अभियान में जनपद की शत प्रतिशत लक्षित आबादी को फाइलेरिया बीमारी से बचाव के लिए उम्र के अनुसार एमडीए दवा का सेवन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के समक्ष कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दवा का सेवन एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और अति गंभीर बीमार को छोड़कर सभी को करना है। लगातार पांच वर्षों तक साल में एक बार दवा खाने से इस बीमारी के होने से रोकने या नियंत्रित करने में मदद मिलती है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ जेएन सिंह ने बताया कि एमडीए दवा का सेवन कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग सहित आईसीडीएस, पंचायती राज व ग्राम विकास, जिला विधालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, आपूर्ति, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, आजीविका, आईएमए, सूचना अधिकारी आदि का सहयोग लिया जाएगा। साथ ही डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, पाथ, पीसीआई, सीफार, चाई व अन्य स्थानीय संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्वास्थ्यकर्मियों, शिक्षक, ग्राम प्रधान, नगर पालिका व नगर पंचायत कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एमडीए की दवा फाइलेरिया के परजीवियों को नष्ट करने के साथ पेट के अन्य कीड़ों व समस्याओं को दूर करने में भी मदद करती हैं। इसलिए सभी लोग इस दवा का सेवन करें जिससे वह इस बीमारी से बच सकें। एक साल से कम आयु के बच्चों, गर्भवती और गंभीर रोगों से ग्रसित व्यक्तियों को इन दवाओं का सेवन नहीं करना है। दवा को चबाकर खाना है। खाली पेट दवा का सेवन नहीं करना है। डीएमओ ने बताया कि फाइलेरिया बीमारी मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होती है। यह बीमारी मुख्यतः व्यक्ति के शरीर के चार अंगों जैसे पैर, हाथ, अंडकोष और महिलाओं का स्तन को प्रभावित करती है। शुरुआत में इस बीमारी के कोई लक्षण नहीं देते हैं। इसके लक्षण दिखने में 10 से 15 साल लगते हैं। इसलिए सभी को फाइलेरिया की दवा खाना बेहद जरूरी है। जिससे उचित समय पर ही इसकी रोकथाम की जा सके। बताया कि फाइलेरिया की जाँच रात के समय होती है। जांच के लिए रक्त की स्लाइड रात में बनायी जाती है, क्योंकि इसके परजीवी दिन के समय रक्त में सुप्तावस्था में होते हैं और रात के समय सक्रिय हो जाते हैं। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरुष व महिला), समस्त एसीएमओ, अंधता निवारण, क्षय रोग, कुष्ठ रोग, मलेरिया व सर्विलान्स अधिकारी, जिला आपूर्ति, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, सूचना, बेसिक शिक्षा व अन्य विभागों के अधिकारी, आईएमए अध्यक्ष, डीपीएम, सहायक मलेरिया अधिकारी सहित यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ, पाथ, पीसीआई, सीफार, चाई संस्था के जिला प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मंजुला सिंह ने ग्रामीण अंचलों में परखा स्वास्थ सेवा
गाजीपुर। स्वास्थ्य सुविधाओं को ग्रामीण अंचलों तक पहुचाने और उसमें सुधार लाने के लिए शासन की तरफ से लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। इसी क्रम में वाराणसी मंडल की अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. मंजुला सिंह ने सीएचसी सैदपुर के मौधा हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहा पर तैनात सीएचओ आरिफा अंजुम से ओपीडी, संजीवनी ओपीडी एवं एनसीडी के बारे में जानकारी ली और अभिलेखों को खंगाला। अपर निदेशक के केंद्र पर पहुंचते ही हड़कंप मच गई। उन्होंने आवश्यक जानकारी ली और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में पूछताछ किया। इस दौरान उन्होंने बताया की सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले,इस बात का ध्यान रखा जाए। अपर निदेशक ने कहा कि जरूरतमंद रोगियों तक इस केंद्र की जानकारी पहुंचाना आवश्यक है। इसके लिए जनपद से गम्भीर बीमारियों के चिन्हित रोगियों की सूचना से भी केंद्र को अवगत कराया जाए। आरएम मृगेंद्र, डीसीपीएम ,सीएचसी सैदपुर के चिकित्सा अधीक्षक डा. संजीव सिंह आदि थे।
जल्द पकड़े जाएंगे ट्रिपल मर्डर केस के हत्यारोपी: एमएलसी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक
गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसम्ही कला गांव में ट्रिपल मर्डर केस की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुँचे एमएलसी प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से वार्ता किया और दोषियो के खिलाफ कार्यवाही करने को कहा। ज्ञात हो की रविवार की रात में हुवे कुसुम्ही कला में सनसनीखेज वारदात के तहत बेखौफ बदमाशों ने तीन लोगों की गला काटकर हत्या कर दी। पति पत्नी और उनके नौजवान बेटे की निर्मम हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गये। बदमाशों ने इस ट्रिपल मर्डर केस को उस समय अंजाम दिया जब तीनों घर में सो रहे थे। कुसुम्ही कलां गांव निवासी 45 साल के मुंशी बिन्द उसकी पत्नी 40 वर्षीया देवंती और बेटे 20 साल के रामाशीष की बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। बदमाशों ने घटना को रात मे उस समय अंजाम दिया जब तीनों घर मे सो रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। इस मामले की तफ्तीश में पुलिस जुट गयी है। फिलहाल पुलिस की कई टीमें हर एंगल से मामले की तफ्तीश मे जुटी हुई हैं। एमएलसी प्रतिनिधि ने वहाँ उपस्थित ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए बताया की पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की टीम लगा दी गयी है जल्द ही अपराधी गिरफ्तार हो जायेंगे। इस अवसर पर प्रधान राम किशुन बिंद, जिला पंचायत सदस्य भोला बिंद, दया यादव, संजय सिंह धुष्का एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे ।
चलाया जाएगा विद्यालय सुरक्षा जागरूकता सप्ताह अभियान: बीएसए हेमंत राव
गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव ने बताया है कि विद्यालय में सर्तकता एवं सुरक्षा के उदे्श्य से विद्यालय सुरक्षा जागरूकता सप्ताह आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें सुरक्षा सम्बन्धी बिन्दुओं का पालन करने हेतु छात्रों, अध्यापकों, अभिभावकों, विद्यालय प्रबन्ध समिति, ग्राम प्रधान व अन्य स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों को सम्मिलित करते हुए विद्यालय में जुलाई माह के द्वितीय सप्ताह 8 से 13 जुलाई 2024 तक जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत कार्य किये जाने है। विद्यालय में रोस्टरवाइज प्रत्येक गतिविधियो के समय सभी शिक्षकों में दायित्व का बटवारा कर दे, जिससे विद्यालय का प्रत्येक छात्र विद्यालय अवधि तक शिक्षकों की निगरानी में रहे, किसी भी दशा में कक्षाएं जर्जर भवन में संचालित न हो तथा यह सुनिश्चित करें कि कोई छात्र जर्जर भवन के तरफ न जाये, विद्यालय के निकट तालाब होने की स्थिति में प्रत्येक शिक्षक का यह दायित्व होगा कि वे सुनिश्चित करे कि कोई भी छात्र तालाब के निकट न जाने पाये, विद्यालय भवन के उपर हाईटेंशन तार गया है तो तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए हाईटेशन तार को हटवाने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जाय, यदि विद्यालय सड़क के किनारे अवस्थित है तो शिक्षक विद्यालय अवकाश के समय खुद छात्रों को सड़क पार कराये, छात्रों के विद्यालय आने के समय शिक्षक जरूर विद्यालय पहुँचे। समस्त शिक्षक शासन द्वारा निर्धारित समय सारणी का अनुपालन सुनिश्चित करे तथा छात्रों को अवगत कराये कि वे विद्यालय के निर्धारित समयानुसार विद्यालय पहुंचे। विद्यालय में अवस्थित उपकरणों/संयंत्रों में करंट की संभावना, हैण्डपम्प, किचेन, एम0डी0एम0/राशन की साफ-सफाई, गैस सिलेंडर में रिसाव, छिपकली या अन्य कोई कीड़ा खाना पकाने और खाना रखने के स्थान को प्रत्येक शिक्षक छात्रों के सुरक्षा की दृष्टि से सर्तकता दिखाते हुए उनका आवश्यक रूप से ध्यान रखें। शौचालय, मूत्रालय की साफ- सफाई आदि पर विशेष ध्यान दिया जाय तथा विद्यालय परिसर में कीड़े मकोड़े, सांप, बिच्छू आदि तो नहीं है, यह अवश्य सुनिश्चित कर ले, विद्यालय में यदि कोई निर्माण कार्य चल रहा हो तो अध्यापक विशेष रूप से ध्यान रखे कि निमार्ण वाले स्थान पर कोई भी छात्र- छात्रा न जाने पाये, विद्यालय में मीना मंच व स्काउट के बच्चों के सहयोग से अन्य छात्रों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का कार्य करें, मान्यता प्राप्त विद्यालयों में यदि विद्यालय द्वारा छात्रों को विद्यालय से घर आने जाने में किसी वाहन का प्रयोग किया किया जा रहा है तो खण्ड शिक्षा अधिकारी यह अवश्य सुनिश्चित कर लें कि उनकी फिटनेस सत्यापित रहें, विद्यालय में छात्रों के बीच सुरक्षा जागरूकता के उदे्श्य से विभिन्न मानक बिन्दुओं पर निबन्ध, चित्रकला, भाषण एवं वाद विवाद व रंगोली इत्यादि की प्रतियोगिता आयोजित करे, जिसमंे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को विद्यालय, न्याय पंचायत व ब्लॉक स्तर पर पुरस्कृत करे। इसके अतिरिक्त विद्यालय सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्ेश्य से विद्यालय में बच्चों, अध्यापकों, अभिभावकों, स्थानीय प्रबुद्ध जन, विद्यालय प्रबन्ध समिति एवं ग्राम प्रधान गण की उपस्थिति में विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कराये जिससे सभी के मध्य जागरूकता से जुड़े विषयों पर बृहद चर्चा करें व प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरित करते हुए उसके फोटोग्राफ ब्लॉक के माध्यम से जनपद तक पहुंचाये।
गाजीपुर। शहर में चल रहे सीवर पाइपलाइन के चलते बारिश का पानी नगर में हर जगह इकट्ठा हो गया जिससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। जल निगम द्वारा पाइप लाइन और उसका चेंबर बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे से नगर पालिका क्षेत्र के सड़कों का बुरा हाल हो गया है। मेन बाजार सहित सड़कों में बरसाती पानी से सड़क व गली लबालब हो गईं। बरसाती पानी के साथ नालों व नालियों का गंदा पानी भी सड़कों पर आ गया। पानी निकालने के लिए दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बता दें कि नगर में कल शनिवार को शाम 4:30 बजे से शुरू हुई बारिश 5 बजे तक लगातार जारी रही। सुबह से ही नगर का बाजार, गली, चौराहा, सड़कें नाले, नालियां और चौक सीवर पाइपलाइन कार्य के चलते लबालब भरी रही। बारिश के कारण नगरवासियों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव और पाइप लाइन कार्य के कारण वाहनों को निकलने में दिक्कतें होती रही। लोगों को गड्ढों व नालियों का अंदाजा जलभराव में नहीं हो पा रहा था। आसपास के लोग राहगीरों को चिल्लाकर सावधान कर रहे थे।
नगर में कुछ जगहों पर सीवर पाइपलाइन का कार्य होने के बाद सड़कों को तो ठीक कर दिया गया लेकिन बारिश के कारण ठीक हुए सड़कों की पोल खुल गई। जगह जगह सड़के बारिश के कारण धसी हुई दिखाई देने लगी। देखा जाए तो नगर के नाले और नालियों की सफाई न होने से भी कुछ जगहों पर बारिश का पानी ठहरा दिखाई दिया। मालूम हो कि शहर में इन दिनों कई जगहों पर सीवर पाइपलाइन का कार्य कराया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर सीवर लाइन के लिए खोदाई चल रही है। वहीं कई जगह पर पाइप लाइन डालने के लिए सड़कें खोदकर डाल दी गई। इसी क्रम में महुआबाग, मिश्राबाजार और ललदारवाजा के आगे से एक सप्ताह पहले खोदाई को शुरू कराई गई थी। सड़क को खोदने के बाद पाइन लाइन डालते हुए गड्ढे को भर दिया गया, लेकिन उसे पूरी तरह से सही करना भूल गए। पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क हादसों का सबब बन गया। इसमें बच्चे गिरकर घायल हो रहे हैं। दूसरी तरफ वाहन भी आए दिन आकर फंस जाते हैं। वाहनों को फंसने पर उन्हें निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार सड़क को सही नही कर पा रहे है। नगर के नागरिकों का कहना है कि उनकी सड़क काफी बेहतर थी। उसे खोदने के बाद सही करने की अधिकारियों को फुर्सत नहीं मिली है, जिसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। इस संबंध में नगर पालिका के चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने कहा कि सीवर पाइपलाइन कार्य की वजह से शहर में वाटर लीकेज की समस्या उत्पन्न हो गई है। सिवर पाइपलाइन कार्य के दौरान खोदे गए गड्ढे में से मोटर लगाकर जो पानी निकाली जा रही है वह मिट्टी युक्त है। जिसके कारण नालियां उस पानी के जाने से जाम हो जा रही हैं। जिसके कारण बारिश होते ही जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। उन्होंने कहा कि सीवर कार्य के वजह से नगरपालिका की छवि धूमिल हो रही है। फिर भी नगर पालिका अपने स्तर से नाले और नालियों की सफाई में लगी हुई है। सीवर पाइपलाइन की वजह से शहर की पूरी सड़क खुदी हुई है। उन्होंने कहा कि सीवर पाइपलाइन का जो कार्य किया जा रहा है वह भी ठीक तरीके से नहीं किया जा रहा है। जिससे आम जनता काफी परेशान है। और नगर पालिका की छवि भी जनता की नजर में खराब हो रही है।
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की शैक्षिक सत्र 2024-25 की स्नातक बीए /बीएससी प्रथम वर्ष की प्रवेश की मेरिट सूची जारी हो गई है। प्राचार्य डॉ अनीता कुमारी ने बताया कि प्रवेश कार्य 9 जुलाई से दिन में 10:30 बजे से 2:30 के मध्य महाविद्यालय के सावित्रीबाई फुले सभागार में संपन्न होगा। 9 जुलाई को बीएससी प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश के लिए मेरिट रैंक 1 से लेकर 90 तक तथा 10 जुलाई को 91 से अंत तक की छात्राएं प्रवेश काउंसलिंग के लिए जंतु विज्ञान विभाग में उपस्थित होगीं। बीए प्रथम सेमेस्टर प्रवेश के लिए मेरिट 01 से लेकर 160 तक 9 जुलाई को 161 से लेकर 320 तक 10 जुलाई को 11 जुलाई को 321 से लेकर 480 तक एवं 12 जुलाई को 481 से अंत निर्धारित समय 10:30 से 2:30 के मध्य महाविद्यालय के मुख्य सभागार में प्रवेश काउंसलिंग के लिए उपस्थित हो। विषय आवंटन राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार किए जाएंगे। महाविद्यालय के प्रवेश प्रभारी डॉ शिव कुमार के अनुसार छात्राएं प्रवेश काउंसलिंग के समय अपने हाई स्कूल, इंटरमीडिएट के अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र; जाति प्रमाण पत्र, भारांक प्रमाण पत्र, चरित्र एवं स्थानांतरण प्रमाण पत्र, प्रवेश आवेदन पत्र समेत सभी पत्रों की मूल एवं छायाप्रति के साथ काउंसलिंग हेतु उपस्थित हो। शिक्षार्थी एवं उनके अभिभावक प्रवेश संबंधी किसी भी जिज्ञासा के लिए महाविद्यालय की वेबसाइट http://www.gwpgc.ac.in या महाविद्यालय नोटिस बोर्ड का अवलोकन कर सकते हैं।
गाजीपुर। वन महोत्सव के अंतर्गत सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, रेंज सैदपुर द्वारा तहसील के प्रांगण में जिला अधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंर्तगत पौधारोपण किया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि एक पौधा मां के नाम अभियान को सफल बनाएं, पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करें, पौधों के महत्व को समझें और इनका संरक्षण करें। पर्यावरण को संरक्षित करने का सरकार के साथ-साथ हम सभी की भी जिम्मेदारी है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि वृक्ष एवं सामाजिक अथवा भौतिक विकास का संतुलन ही सभ्यता तथा संस्कृति को विकसित करती है, वृक्षों का योगदान केवल बढ़ते हुए प्रदूषण को रोकने में ही नहीं अपितु जलवायु एवं वातावरण के संतुलन में भी सर्वाेपरि है। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने भी पौधारोपण कर जन जन को पौधारोपित करने पर बल दिया। प्रभागीय निदेशक विवेक यादव ने कहा वन महोत्सव 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चलेगा पौधारोपण अभियान में लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी नम्रता सिंह एवं वन विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।