गाजीपुर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने किया फोटो उत्सव 2.0 का आयोजन
कई जिलों से फोटोग्राफरो और वीडियोग्राफरों ने लिया भाग
गाजीपुर। रविवार को गाजीपुर फोटोग्राफी एसोसिएशन के तरफ से फोटो उत्सव 2.0 का आयोजन एक पैलेस में आयोजित किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ उत्तर प्रदेश फोटोग्राफी संघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान प्रदेश संगठन से मिथिलेश, अमर सिंह, अंश अनंत भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल व पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने संगठन का उत्साहवर्धन किया। इस फोटो उत्सव में पूरे भारतवर्ष के अलग-अलग क्षेत्र से फोटोग्राफी, वीडियोेाग्राफी कंप्यूटर, कैमरे, प्रिंटिंग से संबंधित कई स्टाल लगाए गए थे जिसमें गाजीपुर, भदोही, बलिया, वाराणसी, मऊ इत्यादि जगहों के फोटोग्राफर, वीडियोे ग्राफरो ने आकर के इस आयोजन को पूर्ण रूप से सफल बनाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधीर केसरी ने किया। समापन की घोषणा संजय सिंह जिला प्रभारी ने किया। मंच का संचालन अंशुल प्रजापति मीडिया प्रभारी ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गाजीपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन के पवन, संजय वर्मा, मिथिलेश चौहान, संजय पासवान, डब्बू सिंह, गोपाल, गौरव, सुरेंद्र जायसवाल, सुनील कुमार, विनोद प्रजापति, रमेश कुमार, रविंद्र यादव, विनय चौरसिया, विपिन चौरसिया, आकाश कश्यप एवं अन्य सभी पदाधिकारियो की अहम भूमिका रही।
राशन कार्ड धारकों को कराना होगा ई-केवाईसी
राशन कार्ड धारकों को कराना होगा ई-केवाईसी
किसी भी उचित दर के दुकान पर जाकर ई-केवाईसी करा सकता है
गाजीपुर। जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त सिंह ने बताया है कि उ0प्र0 शासन द्वारा राशनकार्ड से आच्छादित समस्त लाभार्थियों के ई-केवाईसी का निर्णय लिया गया है, जिसके लिए प्रदेश के समस्त उचित दर विक्रेताओं की ई-पास मशीन पर ई-केवाईसी सम्बन्धी सुविधा उपलब्ध करा दी गयी हैं। प्रदेश के समस्त राशनकार्ड के मुखिया सहित सभी सदस्यों की ई-केवाईसी कराए जाने का अभियान जून 2024 से प्रारम्भ कर दिया गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए राशनकार्ड के मुखिया सहित समस्त सदस्यों का सहयोग नितान्त आवश्यक है। ई-केवाईसी अभियान के महत्वपूर्ण बिन्दु है। राशनकार्ड लाभार्थियों की ई-केवाईसी का कार्य ई-पॉस के माध्यम से उचित दर विक्रेताओं के सहयोग से निःशुल्क कराया जा रहा हैं। लाभार्थी अपनी निकटतम किसी भी उचित दर दुकान पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। ई-केवाईसी हेतु लाभार्थियों का बायोमेट्रिक ऑथेन्टिकेशन किया जाएगा। ई-केवाईसी के साथ इस विकल्प के अन्तर्गत राशनकार्ड से मोबाइल नम्बर जोड़े जाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिसका उपयोग राशनकार्ड मुखिया द्वारा करते हुए मोबाइल नम्बर फीड संशोधित किया जा सकेगा। इस मोबाइल नम्बर पर कार्ड पर प्राप्त होने वाले राशन का विवरण एस०एम०एस० द्वारा प्राप्त होगा। उक्त के अतिरिक्त यदि किसी राशनकार्ड में मुखिया से परिवारजन का सम्बन्ध गलत प्रदर्शित है, तो उसे भी सुधारा जा सकेगा। इस संशोधन का अधिकार भी केवल राशनकार्ड के मुखिया को होगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपद के सभी राशन कार्ड धारको से अपील किया है कि उचित दर दुकानों पर जाकर अपने राशनकार्ड में अंकित मुखिया सहित सभी सदस्यो का ई-केवाईसी पूर्ण कराना सुनिश्चित करें । उचित दर विक्रेताओं को यह भी निर्देशित किया जाता हैं कि जो कार्डधारक उनकी दुकान पर अपना राशनकार्ड, आधार लेकर जाता है उसका अविलम्ब ई-केवाईसी करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार से विलम्ब न किया जाय।
नपा अध्यक्ष और ईओ के खिलाफ सभासदों ने दिया पत्रक,किया मांग
नपा अध्यक्ष और ईओ के खिलाफ सभासदों ने दिया पत्रक, किया मांग

गाजीपुर। जमानिया नगर पालिका अध्यक्ष के मनमाने रवैये से क्षुब्ध होकर सभासदों ने शनिवार को उपजिलाधिकारी के नामौजूदगी मे तहसीलदार देवेंद्र यादव को पत्रक सौंप कर टेंडर निरस्त करने की मांग की।
नगर पालिका क्षेत्र के सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता व अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुवे कहा कि अध्यक्ष द्वारा सभासदों को गुमराह करते हुए बिना बोर्ड की बैठक बुलाए ही नवीन कार्य हेतु प्रस्ताव बनवाया और मनमाने तरिके से टेंडर निकाला गया है। आनन फानन मे निकाले गये टेंडर मे भी कई त्रुटिया है। बतादे की टेंडर अप लोधी व खुलने मे मात्र 11 दिन का समय दिया गया है। ज़ब की 30 जून 2021 नगर विकाश विभाग के शासनादेश मे वर्णित S. O. P ( मानक संचालन प्रक्रिया ) के अंतर्गत ई टेंडेंरिग मे न्यूनतम 21 दिन का समय दिया जाना अनिवार्य है। सभासदों का कहना है कि नगर के विभन्न वार्डो में हैंडपंप‚ स्टीर्ट लाईट‚ सड़क आदि खराब है। जिससे जनता परेशान है। जिस पर बोर्ड की बैठक बुलाकर चर्चा करने की जरूरत है, लेकिन बोर्ड की बैठक न बुला कर सभासदों को गुमराह करते हुए अपने नाम से एक प्रार्थना पत्र तैयार कर उस पर हस्ताक्षर करवा लिये और उसका टेंडर भी निकलवा दिए, जो पूर्णतः नियम विरुद्ध है। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई होनी चाहिए और ज़ब तक हम सभासदो के आवेदन पर टेंडर निरस्त या निस्तारण न हो जाय तब तक टेंडर को न खोला जाय। जिस पर तहसीलदार देवेंद्र यादव ने कहा की आपके आवेदन को उपजिलाधिकारी के पास निस्तारण करने के लिए भेज दिया जायेगा और नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। उक्त मौके पर सभासद सचिन वर्मा,राहुल वर्मा‚ प्रमोद यादव‚अंजनी कुमार गुप्ता,मनीष सिंह यादव‚ राज चौधरी, रोहित शर्मा, करीम आदि सभासद मौजूद रहे।
एक जुलाई से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण व 11 से दस्तक अभियान
एक जुलाई से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण व 11 से दस्तक अभियान
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित हुई अंतर्विभागीय समन्वय बैठक
डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण पर विभाग का रहेगा ज़ोर, दिए गए कई दिशा-निर्देश
11 से 31 जुलाई तक चलेगा दस्तक अभियान, घर-घर दरवाजा खट-खटाएंगी आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
टीबी, कुष्ठ, कालाजार व फाइलेरिया के लक्षणयुक्त मरीजों की पहचान पर भी रहेगा ज़ोर

गाज़ीपुर। जनपद में एक से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह मनाया जाएगा और इसी बीच 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाएगा। इसको लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में अभियान की तैयारियों को लेकर प्रथम अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय से डेंगू, मलेरिया, टीबी, फाइलेरिया आदि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए यह अभियान पूरे जुलाई माह संचालित किया जाएगा। समस्त विभागों के सामंजस्य से ही इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाया जा सकता है। डेंगू की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सहित समस्त सहयोगी विभागों को ठोस कदम उठाना होगा। उन्होंने पंचायती राज एंव ग्राम्य विकास विभाग को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय से साफ-सफाई का कार्य, लार्वीसाइडल स्प्रे, फॉगिंग, खराब इण्डिया मार्क-2 हैण्डपम्प की मरम्मत एवं उथले हैण्डपम्पों के चिन्हीकरण, नालियों एवं तालाबों की साफ-सफाई एवं मार्गों के खरपतवार/झाड़ियों की कटाई-छंटाई का कार्य कराया जाए। हाई रिस्क वाले गांव या क्षेत्र की विशेष निगरानी की जाए जिससे वेक्टर घनत्व नियंत्रित किया जा सके।
नगर पालिका व नगर पंचायत को निर्देशित किया कि संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु माइकिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार का कार्य कराया जाए। नगरीय क्षेत्रों में झुग्गी झोपड़ी व स्लम एरिया क्षेत्रों में विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया जाए। साफ-सफाई कीटनाशक रसायनों का छिड़काव, फॉगिंग, जल जमाव निकासी, मच्छरों के प्रजनन स्थानों का नष्टीकरण, ब्रीडिंग न होने देना सोर्स रिडक्शन का कार्य कराया जाए। वेक्टर जनित रोगों यथा डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, फाइलेरिया तथा कालाजार आदि रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु प्रचार-प्रसार का कार्य करायेंगे। मोहल्ला निगरानी समिति द्वारा उपरोक्त कार्यों का अनुश्रवण किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास, पंचायती राज, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांग जन कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग सहित अन्य विभाग समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। स्वास्थ्य विभाग अभियान का नोडल विभाग रहेगा। उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त विभाग अभियान की सघन मॉनिटरिंग और डाटा फीडिंग पर जो दें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने बताया कि इस अभियान में संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार आदि के साथ ही टीबी, कुष्ठ, कालाजार एवं फाइलेरिया के लक्षणयुक्त मरीजों को भी चिन्हित करने पर जोर रहेगा। अभियान के अंतर्गत ही 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा जिसमें आशा व आगंनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया आदि संचारी रोगों के प्रति जागरूक करेंगी। इसके साथ ही लक्षणयुक्त व्यक्तियों का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर सहित संपूर्ण विवरण ई- कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी। इनमें बुखार के रोगियों की सूची, आई एल आई (इनफ्लुएंजा लाइक इलनेस) रोगियों की सूची, क्षय रोग (टीबी) के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची, कुष्ठ, फाइलेरिया एवं कालाजार रोगों के लक्षणयुक्त व्यक्तियों की सूची, कुपोषित बच्चों की सूची शामिल होगी। परिवार के सभी सदस्यों की आभा आईडी जेनरेशन पर भी जोर दिया जाएगा।
संचारी रोग नियंत्रण के जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ जेएन सिंह ने बताया कि माइक्रोप्लान के अनुसार अभियान में घर-घर भ्रमण के दौरान आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संक्रमण से बचने व बुखार होने पर “क्या करें, क्या न करें” का प्रत्येक प्रमुख स्थान पर प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग, बैनर, पोस्टर आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगी।
रहें सतर्क – करें बचाव –
जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि सभी अपने घर व आस पास साफ सफाई रखें, जल जमाव न होने दें, कूलर, फ्रिज की ट्रे का पानी सप्ताह में बदलते रहें। जल पात्रों जैसे गमला, मटका, टब, बाल्टी, ड्रम, टंकी, टायर आदि में भी पानी न एकत्र होने दें। अनावश्यक जलपात्रों को निष्प्रयोज्य कर दें। रुके हुए पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल या लार्वा नाशक रसायन डालें, मच्छर दानी का प्रयोग करें। पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। खुले बदन न सोएं। कोई भी बुखार घातक हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर तुरंत जांच कराएं व डॉक्टर की सलाह पर ही अपना इलाज कराएं। अधिक से अधिक तरल पदार्थों, शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत करने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। पूरी तरह आराम करें। ओ0आर0एस0 घोल का प्रयोग करें। बाहर के खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। कुछ भी खाने से पहले साबुन से हाथ जरूर धोएं।
इन संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएँ – जल जमाव होगा जहां, मच्छर पैदा होंगे वहां । हर रविवार मच्छर पर वार, लार्वा पर प्रहार । हम सबने यह ठाना है, संचारी रोग मिटाना है। बैठक में एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ, जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश सिंह, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आनंद मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, आईसीडीएस विभाग के डीपीओ, पंचायती राज के डीपीआरओ समेत अन्य विभागों के मुख्य अधिकारी व सहकर्मी एवं अन्य अधिकारी व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
योग भारतीय संस्कृति एवं परंपरा की एक अमूल्य देन:सांसद
राज्य सभा सांसद, कमिश्नर, नपा अध्यक्ष और डीएम ने किया योग
योग भारतीय संस्कृति एवं परंपरा की एक अमूल्य देन: राज्य सभा सांसद
भारत की भूमि वह भूमि है जहां योग का प्रादुर्भाव हुआ:मंडलायुक्त वाराणसी

गाजीपुर। दशम् अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस थीम ‘‘स्वयं एवं समाज के लिए योग‘‘ जनपद में भव्य रूप मनाया गया। शुक्रवार को जनपद में उत्साह, उल्लास एवं उमंग के साथ दशम अंन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2024 का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला मुख्यालय के नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में बड़ी तादात में लोग शामिल हुए। इसी के साथ तहसील, ब्लाक, समस्त ग्राम पंचायतो व विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों में भी योग दिवस का आयोजन हुआ। दशम् अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत, विशिष्ट अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने दीप प्रज्ज्वलित एंव धन्वतरि के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, एम एल सी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक, अपर जिलाधिकारी वि0रा0, पुलिस विभाग के अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, समस्त जनपद स्तरीय विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारी के अलावा भारी संख्या में उपस्थित लोगो ने अंन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संगीता बलवंत ने अपने सम्बोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति एवं परंपरा की एक अमूल्य देन है। योग भारत मे सदियो पुरानी परम्परा रही है जिसे हमे हमारे ऋषि मुनियांे ने आर्शिवाद के रूप में दिया है। आज जहां हम लोग योग दिवस के रूप में यहां उपस्थित हुए है उसी तरह प्रधानमंत्री जम्मू कश्मीर में योग दिवस समारोह मे शामिल है। हमे चाहिए की योग को केवल एक दिन न करके प्रतिदिन योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाये क्योकि जब हम योग करेगे तभी निरोग रहेगे। जब हमारा तन, मन स्वस्थ रहेगा तभी देश भी स्वस्थ रहेगा। आज हमे यह संकल्प लेना है कि केवल 21 जून को ही नही बल्कि प्रत्येक दिन योग को अपने दिनचर्या मे शामिल करते हुए स्वयं स्वस्थ रहेगे और समाज को भी स्वस्थ रखेगे । तभी अपना देश आगे बढेगा। मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी कौशल राज शर्मा ने दसवें अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस के अवसर पर गाजीपुर मे योग की अलख जगाने के लिए इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित लोगो को बधाई देते हुए कहा कि भारत की भूमि वह भूमि है जहां योग का प्रादुर्भाव हुआ है। यहां अनेक ऋषि मुनियों ने जन्म लिये जिन्होने योग जैसी साइंटिफिक विद्या से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खोज निकाला एवं उसका जन-जन मे प्रचार भी किया। इसी भूमि से जो विद्या निकली है उसी को प्रधानमंत्री ने आगे पहुचाया और पूरे विश्व पटल पर योग दिवस के माध्यम से स्थापित कराया। आज हमारी जिम्मेदारी है कि इसको और आगे कैसे ले जा सकते है। इसी उद्देश्य से आज योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होने उपस्थित लोगो से अपील किया कि योग को एक दिन ही न करके प्रतिदिन योग को अपने जीवन में उतारते हुए योग को अपने दिनचर्या मे शामिल करे। उन्होने बताया कि योग के लिए आसन, प्रणायाम, ध्यान व कई प्रकार की चीज शामिल होती है, सभी को अंगीकार करे, स्वस्थ रहे। कहा कि शारीरिक स्वस्थता के लिए योग उतना ही आवश्यक है जितना की हमारे लिए भोजन आवश्यक है। उन्होने कहा कि सामाजिक कार्य हम तभी कर सकते है जब हम स्वस्थ रहेगे। साथ ही दूसरे को भी स्वस्थ रहने की प्रेरणा देगे, क्योकि बिमार समाज विकास के रास्ते पर आग्रसर नही हो सकता तो आज से ही यह प्रण ले कि इस योग दिवस की थीम ‘‘स्वयं एवं समाज के लिए योग‘‘ से प्रेरणा लेते हुए समाज को भी योग से जोडे़गे। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अपने सम्बोधन में स्वयं एवं समाज के लिए योग‘‘ थीम पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि योग को अपने जीवन शैली मे अपनाने, समाज मे प्रचार प्रसार करने , आत्म प्रेरित करने के लिए किया जा रहा है। योग हमारी एक ऐसी विरासत है जिससे हम अपने स्वास्थ को ही नही बल्कि मानसिक व शारीरिक विकास के साथ अपने जीवन को आगे बढाने के लिए इसका उपयोग कर सकते है। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने योग की जननी भारत और इसे विश्व पटल पर पहचान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उपस्थित सभी आगन्तुको से योग करने का आह्वाहन किया। योग करे, स्वस्थ रहे तथा ‘स्वयं एवं समाज के लिए योग‘ की थीम पर कार्य करते हुए साथ मे समाज को भी जोड़े ताकि हमारा देश स्वस्थ देश रहे। 21 जून 2024 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस यह एक ऐसा मौका था, जब जनप्रतिनिधि, जिले भर के अधिकारी और आम नागरिकों ने एक साथ योगाभ्यास किया। इसमें जनपद के कुशल योग प्रशिक्षक ने कॉमन योग प्रोटोकॉल की ग्रीवा शक्ति, शक्ति एवं घुटना शक्ति विकासक क्रियाओं, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, उत्तान मंडूकासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्ध हलासन, पवनमुक्तासन एवं सवासन सहित कपालभाति नाड़ी शोधन प्राणायाम शीतली प्राणायाम भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराते हुए प्रतिदिन योगाभ्यास का संकल्प दिलाया। साथ ही इन योगासनों के शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों और निरोगीकाया के लिए इनके महत्व को बताया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं उपस्थित आगन्तुको का आभार मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने वक्त किया। इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को प्रातः 6 बजे से नेहरू युवा केन्द्र प्रशिक्षको एवं युवा मण्डल के द्वारा विभिन्न विकास खण्डो पर योगाभ्यास कर विभिन्न जानकारी दी गयी।
नीट परीक्षार्थियों के उत्तम भविष्य के लिए जेल भी जाना पड़ा तो जाएंगे:सुनील राम
नीट परीक्षार्थियों के उत्तम भविष्य के लिए जेल भी जाना पड़ा तो जाएंगे:सुनील राम
नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर कांग्रेस पार्टी का धरना प्रदर्शन

गाजीपुर। नीट पेपर लीक मामले में शुक्रवार को जिला एवं शहर कांग्रेस पार्टी द्वारा शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडे पार्क पर जिलाध्यक्ष सुनील राम की अगुवाई में धरना प्रदर्शन हुआ। इस दौरान प्रदर्शन और नारेबाजी के बीच पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच खूब धक्कामुक्की भी हुई। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आज पूरे देश में नीट परीक्षार्थियों संग हुए धोखेबाजी को लेकर हमारे नेता राहुल गांधी चिंतित हैं, नीट परीक्षा में ‘घोटाला सिर्फ छात्रों के साथ धोखा नहीं, बल्कि देश के भविष्य के साथ धोखा है। वहीं पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे और पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने संयुक्त रूप से भाजपा की वर्तमान सरकार को भ्रष्टाचार में लिप्त बताया, छात्रों और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बताते हुए कहा कि नीट परीक्षा में धांधली हुई है इसे फिर से कराए जाने की मांग पार्टी करती है, अन्यथा आंदोलन व्यापक होगा। नीट छात्रों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं संग आंदोलनरत शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने भी नीट परीक्षा में हुई धांधली के जांच की मांग करते हुए उसे फिर से कराने की मांग की है। रविकांत राय ने भी सरकार को निकम्मा बताते हुए नीट परीक्षा को फिर से कराने की मांग को कार्यकर्ताओं संग बुलंद किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष कुसुम तिवारी, पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, राघवेंद्र, मुसाफिर बिन्द, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, आशुतोष गुप्ता, महबूब निशा, उषा चतुर्वेदी, सीमा विश्वकर्मा, राम नगीना पांडे, दिव्यांशु पांडे, धर्मेंद्र लाल, मोहम्मद राशिद, रूद्रेश निगम, मिलिंद सिंह, सीताराम राय, उमाशंकर सिंह, वीरेंद्र राय, दिनेश राम, कमलेश्वर प्रसाद, प्रमिला भारती, मोहन चौहान, संजय सिंह, राहुल कुशवाहा, मोहम्मद हनीफ मंसूर, ओजस साहू, पुष्पा देवी, सुधांशु तिवारी, सभी उल हसन, गुलवास यादव, सुमेर कुशवाहा, आलोक यादव, मीरा चौबे, अतुल पांडे, रईस अहमद, दिनेश तिवारी, प्रवीण दुबे, रितेश विश्वकर्मा, मोहित, जावेद मुस्ताक, अछैबर बिन्द, सतीश सिंह यादव, जय सत्यार्थ और अतुल पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
शाह फैज स्कूल के शिक्षकों ने किया योग
विश्व योग दिवस पर शाह फैज स्कूल के शिक्षकों ने किया योग

गाजीपुर। विश्व योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शाह फैज़ पब्लिक स्कूल के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कुशल योग प्रशिक्षक द्वारा योगाभ्यास कर मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने सभी शिक्षकों के साथ योगाभ्यास कर योग व प्राणायाम के महत्व को बताया। सर्व प्रथम सूक्ष्म व्यायाम कराया गया। उसके पश्चात् खड़े होकर, बैठ कर और लेट कर करने वाले योगाभ्यास कराये गए। इसके साथ ही प्राणायाम का भी अभ्यास कराया गया। यह अभ्यास विद्यालय की उप प्राचार्य (प्रशासन) डॉ प्रीति उपाध्याय तथा शारीरिक शिक्षा के वरिष्ठ अध्यापक दिनेश राय के निर्देशन में कराया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर विद्यालय के सभी पुरुष अध्यापक जिले के नेहरू स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास में सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप-प्रधानाचार्य (प्रशासन) डॉ प्रीति उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्य अध्यापिका चंदना श्रीवास्तव , प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह ,शिक्षक गण व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सम्मानित किए गए कर्नल अनुभव राज
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सम्मानित किए गए कर्नल अनुभव राज

गाजीपुर। दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहित पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया गया। 2015 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत की गई थी। इस दिन देश के अलग-अलग हिस्से में योग के प्रति जागरूकता फैलाने को लेकर लोग योगाभ्यास करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पी० जी० कॉलेज परिसर में भी योग शिविर का आयोजन किया गया। इस योग शिविर में बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी के साथ-साथ ही एनसीसी के कैडेटों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। योग शिविर में 92 बटालियन यूपी एनसीसी के कमांडिंग आफिसर कर्नल अनुभव राज मौजूद रहे। आमंत्रित योग प्रशिक्षक डॉ० अनुराग सिंह ने शिविर में मौजूद सभी लोगों को योग के अलग-अलग आसनों का अभ्यास कराया। इस अवसर पर कर्नल अनुभव राज को महाविद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ देखकर प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा सम्मानित किया। कर्नल अनुभव राज ने इस अवसर पर कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क विकसित हो सकती है। युवाओं को योग का अभ्यास अपने जीवन में दैनिक स्तर पर करना चाहिए। प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि इस वर्ष पूरे विश्व में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस “स्वयं एवं समाज के लिए योग” थीम पर मनाया जा रहा है। योग दिवस की शुरुआत साल 2015 में हुई थी।इसके बाद से हर साल 21 जून को पूरी दुनिया में इसे मनाया जाता है।इस दिन योगाभ्यास किया जाता है। वहीं देश-विदेश में योगाभ्यास के लिए विशेष आयोजन किये जाते हैं।योग का हमारे जीवन में काफी अहम महत्व होता है। यह न केवल स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। बल्कि यह शांत मन और प्रबल विचारों और एकाग्रता करने में मदद करता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही।
योग प्रशिक्षक ने महिला कॉलेज के शिक्षको और छात्राओं को कराया योगाभ्यास
योग प्रशिक्षक ने महिला कॉलेज के शिक्षको और छात्राओं को कराया योगाभ्यास

गाजीपुर। विश्व योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर अनिता कुमारी ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अमित यादव डॉ गजनफर सईद , पूर्वांचल विश्वविद्यालय जिला आयुक्त रोवर एवं प्रज्ञा रेंजर प्रभारी डॉ शिव कुमार एवं गायत्री परिवार से महावीर यादव व अनिल कुमार उपस्थित रहे। योग प्रशिक्षक के रूप में डॉ अमित यादव ने महर्षि पतंजलि के योग दर्शन के अष्टांग योग पर प्रकाश डाला और बताया कि किस प्रकार यम और नियम की व्यवस्था वर्तमान जीवन शैली में प्रासंगिक है। विशेषकर विद्यार्थियों के लिए यम और नियम जीवन के लक्ष्यों को सहज बनाता है। इस पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला एवं छात्राओं को उपयोगी योगाभ्यास कराया। प्राचार्य डॉ अनीता कुमारी ने इस अवसर पर सभी छात्राओं को योगपरक जीवन शैली अपनाने और स्वास्थ्य लाभ विषय पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। डॉ शिव कुमार ने कहा कि योग न केवल मानसिक और शारीरिक लाभ पहुंचता है बल्कि आपस में भाईचारे को भी बढ़ावा देता है क्योंकि इसकी मूल विद्या आपस में जोड़ना है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी और रेंजर्स की जागरूक छात्राएं उपस्थिति रही और योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
जायसवाल TVS शोरूम में TVS IQUBE के दो नए मॉडल लॉन्च
गाजीपुर। टू व्हीलर कंपनी TVS ने आज जायसवाल TVS के महाराजगंज शोरूम में TVS IQUBE के दो नए मॉडल लॉन्च किए। इस भव्य समारोह में 12 ग्राहकों को नई गाड़ियों की डिलीवरी दी गई और 15 ग्राहकों ने बुकिंग की। नए मॉडल्स, TVS IQUBE 09 और ST, एक बार चार्ज करने पर 150 किमी की रियल रेंज, 950 वाट का फास्ट चार्जर (2 घंटे में 80% चार्ज), 118+ फीचर्स के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन, एलेक्सा असिस्ट, 82 किमी/घंटा की टॉप स्पीड, जियो फेंसिंग, एंटी थेफ्ट अलर्ट, GPS, रिवर्स/फ्रंट पार्किंग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसी सुविधाओं के साथ आएंगे। जायसवाल TVS के एमडी सुभीत जायसवाल ने बताया कि TVS IQUBE डिस्क ब्रेक के साथ 12 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील, फ्लैट और बड़ा फुट स्पेस, चौड़ी और लंबी कुशन सीट, 32 लीटर का स्टोरेज स्पेस और मजबूत बॉडी इसे TVS की पेट्रोल गाड़ियों जैसा अनुभव कराती है, जो इसे फैमिली स्कूटर के रूप में पसंदीदा बनाती है।


TVS का भरोसा, मजबूत नेटवर्क और जायसवाल TVS के सर्व सुविधा युक्त सर्विस सेंटर अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों को अपनाना और भी सुगम बनाते हैं। जायसवाल TVS के डायरेक्टर शिवशंकर प्रसाद ने सभी ग्राहकों को नई गाड़ी का टेस्ट ड्राइव करने हेतु आमंत्रित किया और बताया कि लॉन्चिंग के अवसर पर कंपनी द्वारा ₹12,300 का कैशबैक दिया जा रहा है, जिससे एक्स-शोरूम कीमत ₹94,999 हो जाएगी। फाइनेंस की सुविधा मात्र ₹10,000 जमा करके 5.99% ब्याज दर पर उपलब्ध है। इस अवसर पर विजय यादव, रवि, अर्पित, कंचन, शैलेश और अजय ने आगंतुकों का स्वागत किया।