समाधान दिवस में सीडीओ ने किया शिकायतों का निस्तारण,दिया निर्देश

समाधान दिवस में सीडीओ ने किया शिकायतों का निस्तारण, दिया निर्देश

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस शनिवार को तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 75 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 03 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातांे तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 438 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर सिर्फ 27 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मंे प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर तहसीलदर, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

साप्ताहिक योग दिवस का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

साप्ताहिक योग दिवस का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

गाजीपुर। 15 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले योग सप्ताह का शुभारंभ शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित गांधी पार्क में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सरिता अग्रवाल ने कहा कि योग एक पूजा है, विज्ञान है जो आज भारत इक्कस्वी सदी का भारत है, पूरी दुनिया भारत की योग एवं जीवन शैली का लाभ उठा रही है, सयोग के बल पर हमारे पूर्वज हजारों साल का जीवन जीते थे जबकि आज 70 से 80 साल रह गया है और वह भी उनके ऊपर लागू होता है जिन्होंने अपने आचार-विचार आहार को संयमित रखा है । उन्होंने कहा कि पांच तत्वों से रचित इस शरीर में निरोग रहने के भी उपाय इसी शरीर में है जिसे योग के बल पर प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने अस्पतालों में बढ़ती भीड़ पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा करें योग रहे निरोग। अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि यह अपने देश के लिए गौरव की बात है कि भारतीय जीवन पद्धति की स्वर्णिम पद्धति योग को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा विश्व योग दिवस के रूप में घोषित किया गया है। सभी लोगों को नियमित रूप से योग करने की आवश्यकता है क्योंकि आज के भौतिकवादी युग में भाग दौड़ की जिंदगी में तनाव एवं अन्य तमाम बीमारियों से निजात पाने के लिए योग ही एकमात्र साधन है। डॉ जयंत कुमार क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी ने सभी का स्वागत किया तथा 21 जून तक पूरे जनपद में योग को घर-घर पहुंचाने के लिए आर्यका अखौरी जिलाधिकारी एवं संतोष कुमार वैश्य मुख्य विकास अधिकारी की रणनीति से अवगत कराया।उद्घाटन समारोह का संचालन नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया। पार्क में मौजूद सभी लोगों को योग प्रशिक्षक राजन कुमार ,विजेंद्र कुमार, पारस यादव ,अंगद ने प्रोटोकॉल के अनुसार योग सिखाया। इस अवसर पर प्रदीप, शास्वत, विभिन्न विद्यालय के अध्यापक, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, सभासद, युवा मंडल के कार्यकर्ता, आदि उपस्थित थे धन्यवाद ज्ञापन अखिलेश गुप्ता डीपीएम ने किया। इसी श्रृंखला में ब्लॉक मुख्यालय, शिक्षण संस्थाओं, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य स्थानों पर भी योग सप्ताह का शुभारंभ हुआ जिसमें काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

पीजी कालेज में प्रवेश के लिए 30 जून तक कर सकतें हैं आवेदन

पी० जी० कालेज में प्रवेश के लिए 30 जून तक कर सकतें हैं आवेदन

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2024-25 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु छात्र/छात्राओं एवं अभिभावकों की मांग पर प्रवेश परीक्षा हेतु आनलाइन आवेदन एवं आनलाइन फीस जमा करने की तिथि 15 जून 2024 से बढ़ाकर 30 जून 2024 तक किया गया है। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफे. (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि अब प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय के बेवसाइट http://www.pgcghazipur.ac.in पर 30 जून 2024 तक आवेदन एवं आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा की तिथि महाविद्यालय के बेवसाइट एवं समाचार पत्रों के माध्यम से शीघ्र घोषित किया जायेगा।

पान्टून सेतु पर वाहनों का आवागमन रहेगा बंद

गाजीपुर। अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-1 लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार को बताया है कि जनपद में सेवराई तहसील के अन्तर्गत गंगा नदी पर स्थित गहमर फिरोजपुर पान्टून सेतु पर वाहनों का आवागमन 14 जून के प्रातः से पूर्णतः बन्द कर दिया जायेगा। 15 जून की प्रातः से गहमर फिरोजपुर पान्टून सेतु पर वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

15 से 21 जून तक मनाया जाएगा योग दिवस

गाजीपुर। दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 के मौके पर बड़ी संख्या में लोग संभावित स्थल पुलिस लाईन में शामिल होंगे। शासन की ओर से भव्य योग कार्यक्रम और शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके पूर्व योग सप्ताह का आयोजन 15 से 21 जून तक किया जाएगा। इसमें जिला मुख्यालय के साथ तहसील, विकास खंड और ग्राम पंचायत स्तर पर लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए योग शिविरों के आयोजन किये जायेगे। जिसमें सभी विभागों के कर्मचारी तथा अधिकारी शामिल होंगे। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला संचालन समिति की बैठक करके तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में उन्होंने योग दिवस के आयोजन के लिए तैयार कार्य योजना पर व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों को दिया।

कहा कि 15 जून को योग दिवस का उद्घाटन जिला स्तर के अलावा तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगा। इसमें सामूहिक योग कार्यक्रम किए जाएंगे। सभी सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, एकीकृत आयुष चिकित्सालय एवं अन्य आयुष चिकित्सालयों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। योगाभ्यास के लिए जिले के प्राचीन सांस्कृतिक पर्यटन स्थल, ऐतिहासिक महत्व के स्थान, प्रमुख नदियों, झीलों, तालाबों, अमृत सरोवरों के किनारे एवं प्रमुख नैसर्गिक सौंदर्य से पूर्ण स्थलों को, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शामिल किया जाएगा। योग दिवस को ‘‘योग स्वयं एवं समाज के लिए‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा। योग सप्ताह में 15 से 21 जून 2024 को सुबह 6 बजे से सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से 12 बजे तक विद्यालयों और स्थानों पर योग से संबंधित रंगोली, निबंध, स्लोगन, आंशू भाषण, ड्राइंग आदि प्रतियोगिताएं होंगी। दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक योग के महत्व कार्यक्रम के तहत सेमीनार आयोजित किये जायेगे। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, परियोजना निदेशक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेसन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र के साथ योग सम्बन्धी अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति रहें।

चेयरमैन के रवैये से अक्रोशित सभासदों ने डीएम को सौंपा पत्रक

चेयरमैन के मनमाने रवैये से अक्रोशित सभासदों ने जिलाधिकारी को सौंपा पत्रक

जांच कर कार्यवाही करने की सभासदों ने किया मांग

गाजीपुर। नगरपालिका जमानियां अध्‍यक्ष के मनमाना रवैये से आक्रोशित सभासदों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिलाधिकारी अनुपस्थिति में संबंधित अधिकारी  को पत्रक सौंपा। इसके बाद सभी सभासदों ने एडीएम को भी पत्रक सौंपा। पत्रक में सभासदों ने बताया कि नगरपालिका जमानियां अध्‍यक्ष बिना बोर्ड की बैठक बुलाये, सभासदों और बिना प्रस्‍ताव के विकास कार्य करा रहे हैं। जो विधि सम्‍मत नही है। पत्रक में सभासदों ने अध्‍यक्ष पर कई आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की। सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा सभासदों को गुमराह करते हुए बिना बोर्ड की बैठक बुलाए ही नवीन कार्य हेतु प्रस्ताव पास किया जा रहा है।

सभासदों ने कहा कि शासन को प्रस्ताव भेजकर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा मनमानी ढंग से कार्य कराया जा सकता है। ऐसी परिस्थितियों में नगर पालिका परिषद जमानिया अध्यक्ष द्वारा किए गए उक्त कार्य विधि विरुद्ध एवं नियमों के विपरीत है। यदि इस प्रकार का कोई पत्र जो बिना बोर्ड के प्रस्ताव के नवीन कार्य हेतु नगर पालिका परिषद जमानिया द्वारा भेजा जाए तो उसे तत्काल निरस्त किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा बिना बोर्ड के प्रस्ताव कराए सभासदों को गुमराह कर हस्ताक्षर अध्यक्ष ने अपने नाम से प्रार्थना पत्र पर प्रस्ताव करवा कर नवीन कार्य हेतु बनाकर शासन को भेज सकते हैं। पत्रक सौंपने वालों में अनिशा खातुन, रजनीकांत उपाध्‍याय, रजिया, शबाना खातुन, पूनम यादव, राधेश्‍याम राम, शमसुन निशा, रफत जहां, सचिन कुमार, रोहित शर्मा, राकेश कुमार, मनीष सिंह यादव, प्रमोद यादव, अहमद अली, माया देवी आदि लोग थे।

पुण्यतिथि पर कर्मचारी नेता को किया नमन

डीएन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए लोग।

पुण्यतिथि पर कर्मचारी नेता को किया नमन
डीएन सिंह के नेतृत्व में डेढ़ दशक तक कर्मचारियों का नहीं हुआ उत्पीड़न


गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष, संगठन मंत्री और सिंचाई संघ के प्रदेश चेयरमैन डीएन सिंह की नौवीं पुण्यतिथि मनाई गई। गुरुवार को श्रमिक उत्थान समिति के तत्वावधान में फुल्लनपुर स्थित आवास पर कर्मचारियों ने उन्हें नमन किया। आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि नलकूप विभाग से एक जुड़े हजारों कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों के सामान वेतन भत्ते दिलाने में डीएन सिंह ने जो सशक्त आंदोलन किया था वह आज भी कर्मचारी संगठनों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ऐसे में कर्मचारियों का संगठित होना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान वक्ताओं ने डीएन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्वक याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समिति के संरक्षक अरविंद नाथ राय ने कहा कि डीएन सिंह का कर्मचारी संघर्ष का इतिहास हमेशा याद किया जाएगा। डीएन सिंह कर्मचारी हितों को ही सर्वोपरि मानते थे। डीएन सिंह कर्मचारियों व असहायों के मसीहा थे। वे भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में आज भी जिंदा हैं।माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने कहा कि डीएन सिंह के नेतृत्य में डेढ़ दशक तक कर्मचारियों का उत्पीड़न नहीं हुआ। उनके कार्यों व पदचिन्हों पर चलने से ही कर्मचारी तथा समाज का भला हो सकेगा। समिति के अध्यक्ष चौधरी दिनेश चंद्र राय ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि डीएन सिंह जैसा कर्मचारी नेता नहीं मिलेगा। वह अपने व्यक्तित्व के बल पर कर्मचारियों को बिना लड़ाई के अनगिनत उपलब्धियां दिलाई हैं। जब भी कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात हुआ, डीएन सिंह ने घर परिवार को त्याग कर आंदोलन की राह पकड़ ली थी। माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण उपाध्याय, कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेन्द्र त्रिपाठी ने उनके साथ गुजारे अनुभव को सभी के सामने रखा। कार्यक्रम में रविन्द्र तिवारी, आशुतोष पाण्डेय, दिनेश सिंह यादव, राम सिंह, संतोष कुमार सिंह, एसपी यादव, श्रीनिवास चौबे, दीपक त्रिपाठी, अभय सिंह, रमाकांत राम, विपिन कुमार सिंह, राजवीर सिंह, गायत्री सिंह, राजीव कुमार सिंह आदि रहे। अध्यक्षता दिनेश चंद्र राय और संचालन राजीव कुमार सिंह ने किया।

कपड़े के शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

गाजीपुर। शहर के लाल दरवाजा मोहल्ले स्थित रेडीमेड कपड़ो की दुकान ओम बेबी लैंड शोरूम में बीती रात लगभग ढाई बजे अज्ञात परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। भीषण आग लगने से एक करोड़ का सामान जलकर राख होने का दुकान मालिक ने अनुमान जताया है। दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, जो कि करीब तीन घंटे तक चलता रहा। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, दुकान का सारा सामान जलकर का को चुका था। दुकान के मालिक अंशुल अग्रवाल ने बताया कि रात लगभग 2:30 बजे दुकान में आग लगी। 10-15 मिनट के अंदर आग लगने की सूचना मुझे मिल गई। आनन फानन मैं मौके पर पहुंचा। आसपास के लोग जुट चुके थे। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड आग लगने के आधे घंटे में पहुंच गया और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, जो कई घण्टो चला। आग के कारण दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। दुकान मालिक ने आग लगने की वजह से लगभग 1 करोड रुपए का माल नष्ट होने का अनुमान जताया है। साथ ही उन्होंने आग लगने को लेकर साजिश की संभावना भी जताई है। कहा कि शटर का ताला टूटा हुआ मिला है। ऐसे में अनुमान है कि पहले चोरी के नियत से बगल के शटर का ताला तोड़ा गया और अंदर घुस गए।शोरूम में जब नगदी नहीं मिला तो चोरों ने आग लगा दी, ऐसा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

मुख्तार का बेटा अब्बास कासगंज जेल के लिए गाजीपुर से हुआ रवाना

गाजीपुर। मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ विधायक अब्बास अंसारी को गुरुवार की सुबह 5:00 बजे पुलिस कस्टडी में गाजीपुर जिला जेल से कासगंज के लिए रवाना किया गया। मालूम हो कि कोर्ट के आदेश पर अब्बास अंसारी को तीन दिनों की पैरोल मिली थी, जिसके क्रम में बीते 9 जून की सुबह अब्बास अंसारी कासगंज से गाजीपुर जिला जेल लाया गया था। पेरोल के तहत लगातार 10, 11 और 12 जून को जिला जेल से पैतृक आवास मोहम्मदाबाद फाटक ले जाया गया। अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से 10 से 12 जून तक पिता की मौत के बाद आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल होने और घर पर परिजनों से मुलाकात करने के लिए कस्टडी पैरोल मिली थी। अब्बास अंसारी को कोर्ट से 10 से 12 जून तक दिन मे अपने घर पर परिजनों के साथ रहने की पेरोल मिली थी। लेकिन हर दिन शाम को उसे वापस गाजीपुर जेल वापस लाने और रात मे अब्बास अंसारी को गाजीपुर जेल मे ही रखने का आदेश था। ये रूटीन 12 जून तक रहा। पैरोल खत्म होने के बाद अब्बास अंसारी को आज 13 जून को वापस कासगंज जेल के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना किया गया।
तीन दिनों की मिली पैरोल के पहले दिन बीते सोमवार को मुख्तार अंसारी का बेटा विधायक अब्बास अंसारी मुहम्मदाबाद के कालीबाग कब्रिस्तान पहुंचा था। कब्रिस्तान मे पहुंच कर अब्बास अपने पिता मुख्तार अंसारी के मिलाद कार्यक्रम मे शरीक हुआ था। इस दौरान अब्बास ने अपने पिता मुख्तार अंसारी की कब्र पर चादरपोशी कर फतिहा पढा। इसके बाद अगले दो दिन तक अब्बास अंसारी को पुलिस कस्टडी में जिला जेल से पैतृक घर मोहम्मदाबाद पहुंचाया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ सभासदों ने दिया एसडीएम को पत्रक

नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ सभासदों ने दिया एसडीएम को पत्रक

गाजीपुर। जमानियां नगर पालिका अध्यक्ष के मनमाने रवैये से क्षुब्ध होकर निर्वाचित सभासदों ने बुधवार को उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर जांच की मांग की। नगर पालिका क्षेत्र के मौजूदा 24 सभासदों में से 20 सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा सभासदों को गुमराह करते हुए बिना बोर्ड की बैठक बुलाए ही नवीन कार्य हेतु प्रस्ताव पास किया जा रहा है। सभासदों का कहना है कि नगर के वार्डो में कई हैंडपंप‚ स्ट्रट लाईट‚ सड़क आदि खराब है। जिससे जनता परेशान है। जिस पर बोर्ड की बैठक बुलाकर चर्चा करने की जरूरत है, लेकिन बोर्ड की बैठक न बुला कर सभासदों को गुमराह करते हुए अपने नाम से एक प्रार्थना पत्र तैयार कर उस पर हस्ताक्षर करवा लिया गया है। हम सभी को अंदेशा है कि उस पर प्रस्ताव लिख कर शासन को प्रस्ताव भेजा जायेगा। जो पूर्णतः नियम विरुद्ध है। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। नगर अध्यक्ष के इस कृत्य को अधिशासी अधिकारी को भी अवगत कराया गया है। जिस पर उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उक्त मौके पर सभासद राधेश्याम राम‚ राहुल वर्मा‚ प्रमोद यादव‚ मनीष सिंह यादव‚ अहमद अली‚ सचिन वर्मा, राज चौधरी, मोहन गुप्ता, करीम, राकेश, रोहित शर्मा आदि सभासदगण मौजूद रहे।

Uttar Pradesh Fast News