राजेश यादव ने फीता काटकर किया मैच का शुभारंभ

यूसुफपुर ने फाइनल मैच जीतकर मतदान करने का दिया संदेश

मुख्य अतिथि पी.डी राजेश यादव ने फीता काटकर किया शुभारंभ

गाजीपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान के क्रम मनिहारी विकास खंड अंतर्गत यूसूफपुर में वोटर प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला परियोजना निदेशक राजेश यादव ने फीता काटकर क्रिकेट के फाइनल मैच का उद्घाटन किया गया। तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्होंने सभी खिलाड़ियों को 1 जून को मतदान करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें शपथ दिलाई। फाइनल मैच यूसुफपुर और सौरी के बीच खेला गया। जिसमें सौरी ने 104 रन बनाकर यूसुफपुर के लिए चुनौती दी। तो वही यूसुफपुर ने 5 ओवर में 104 रन बनाकर फाइनल मैच को जीत लिया, वहीं सौरी को हार का सामना करना पड़ा।
विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर 1 जून को मतदान करने का अपील किया।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अनुराग राय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पंचम सिंह, ग्राम प्रधान अंबिका राम, झब्बू सिंह, राजेश जैसवाल, आदि शामिल रहे।

भाजपा और बसपा प्रत्याशी सहित कई प्रत्याशियों ने किया नामांकन

भाजपा और बसपा प्रत्याशी सहित कई प्रत्याशियों ने किया नामांकन

गाजीपुर। 75-गाजीपुर संसदीय लोक सभा क्षेत्र हेतु शुक्रवार को चौथे दिन नामांकन स्थल से जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष कलेक्टेªट से 1 प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र प्राप्त किया गया। जिसमें पत्याशी रामचरन जन जनवाणी पार्टी द्वारा 1 सेट में नामंकन पत्र लिया गया। इसके क्रम जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी के सम्मुख कुल 9 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। जिसमे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पारस नाथ राय पुत्र उमाकान्त ग्राम व पोस्ट सिखड़ी ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ 3 सेट मे नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्दल प्रत्याशी दिनेश कुमार कन्नौजिया पुत्र सीताराम  मु0 मोहनपुरवा पीर नगर, निर्दल प्रत्याशी सर्वदेव सिंह पुत्र रामचीज सिंह ग्राम लहुआर तहसील जखनियॉ, सर्वलोक हित समाज पार्टी के प्रत्याशी सत्यनारायण पुत्र नानू ग्राम नरियावॅ जखनियॉ, विश्व कल्याण राष्ट्रीय मानव समाज पार्टी के प्रत्याशी अजय पुत्र शिवप्रसाद ग्राम मीरपुर ओड़ासन, सुहेलदेव पार्टी के प्रत्याशी  नन्दलाल पुत्र  रामनाथ राजभर ग्राम हरदासपुर पो0-बुजुर्गा जखनियॉ, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी उमेश कुमार सिंह पुत्र विध्याचल सिंह ग्राम-मुडियार सैदपुर द्वारा 2 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के प्रत्याशी सुबेदार कुमार पुत्र फौजदार राम ग्राम व पोस्ट डेलवा एवं मौलिक अधिकार पार्टी के प्रत्याशी रामप्रवेश पुत्र रामकरन ग्राम पद्दुमपुर जखनियां, ने नामांकन पत्र भरकर दाखिल किया। 

पारसनाथ के नामांकन में सीएम पुष्कर सिंह धामी, विपक्ष पर बोले….

गाजीपुर। सातवें चरण के तहत गाजीपुर में लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया चौथे दिन भी जारी रही। आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पारस राय ने नामांकन दाखिल किया भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुचे। इस दौरान नामांकन स्थल के आसपास व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे। नामांकन प्रक्रिया को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय के आसपास के रास्तों पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए है। पुलिस प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग कर नामांकन स्थल की तरफ आने वाले वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। मालूम हो कि गाजीपुर में 1 जून को मतदान होना है। नामांकन स्थल पहुंचने से पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्लेन से अंधऊ हवाई अड्डे पर पहुंचे। जहां पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल, ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, युवा भाजपा नेता हिमांशु सिंह, राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, भाजपा नेता अभिनव सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला जिला कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल के लिए रवाना हुआ।



उन्होंने मिडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य के अंदर व्यापारी हो, आम आदमी हो बेखौफ होकर अपना काम कर रहा है। एक समय में उत्तर प्रदेश माफिया और आतंक का पर्याय हुआ करता था। यहां पर वसूली गैंग हावी रहा करते थे। जिस प्रकार से सपा और बसपा की सरकारों में लोगों ने देखा है, आज यह चीजे समाप्त हो गई है। आज यहां कानून व्यवस्था की स्थिति सबसे उत्तम है, उत्तम प्रदेश में उत्तम स्थिति हो गई है। वोटिंग परसेंटेज कम होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो लोग मोदी जी को प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं उन लोगो ने आगे आकर मतदान किया है। विपक्ष हताशा और निराशा में है, उनके मतदाता बाहर निकले ही नहीं है। उन्होंने कहा कि तीन चरणों में हम 200 से ऊपर जा चुके हैं 400 के पार जरूर होंगे।



मालूम हो कि गाजीपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने अफजाल अंसारी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है जबकि भाजपा से पारसनाथ राय और बसपा से डॉक्टर उमेश सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही जिले की सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है।

चार ने लिया नामांकन पत्र,दो ने किया दाखिल

चार ने लिया नामांकन पत्र, दो ने किया दाखिल

गाजीपुर। लोक सभा चुनाव के लिए गुरूवार को तीसरे दिन नामांकन स्थल से जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष कलेक्टेट से 4 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र प्राप्त किया गया। जिसमें गंगा प्रसाद सरदार पटेल सिद्धान्त पार्टी 1 सेट, महातिम पाण्डेय भारतीय जवान किसान पार्टी 1 सेट, राजेन्द्र कुमार गाधी जन संचार पार्टी 1 सेट, आदित्य श्रीवास्तव युग तुलसी पार्टी 1 सेट में नामंकन पत्र लिया। इसके क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी के सम्मुख प्रत्याशी जनता राज पार्टी के कुबेर राम पुत्र रामपति ग्राम जयरामपुर पो0 तिलसड़ा तहसील सदर जनता राज पार्टी द्वारा 1 सेट मे एवं निर्दलीय प्रत्याशी भारतीय लोकवाणी पार्टी धनंजय कुमार तिवारी पुत्र कृष्णानन्द तिवारी ग्राम डुहियां जमानियां द्वारा 1 सेट नामांकन पत्र भरकर दाखिल किया गया।

मतदाता जागरूकता मैच का हुआ आयोजन

मतदाता जागरूकता मैच का हुआ आयोजन

गाजीपुर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत वोटर प्रीमियर लीग गुरूवार को समस्त ब्लॉकों के चिन्हित क्रीड़ा स्थलों पर लीग के चौथे दिन विभिन्न ग्राम पंचायत के मध्य मतदाता जागरूकता मैच कराया गया। जिसमें विभिन्न अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल रहे। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने विकास खंड के भदौरा के ऊसीया खेल मैदान स्थल खिलाडियों को धन्यवाद दिया एवं क्रिकेट मैच खेल को प्रारम्भ किया। मौके पर जिला विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी भदौरा भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान ग्रामीणों द्वारा बड़े ही उत्साह से मतदाता जागरूकता मैच का आनंद लिया गया एवं सेल्फी प्वान्ट के माध्यम से लोगो में जागरूक भी किया। इसके दौरान मतदाता जागरूकता संबंधित शपथ उपस्थित ग्रामवासियों एवं खेल मैदान में खिलाडियों को भी दिलाया गया। मैच के आयोजन में समस्त विकास खंड के अधिकारी एवं कर्मचारियों महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। मैदान स्थल पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा क्रिकेट मैच खेलकर लोगो में मतदाता जागरूकता हेतु मिसाल दी। उन्होने जनपदवासियों से अपील किया कि 1 जून को अपने घर से निकलकर अपने अपने बूथ पर जाकर मतदान अवश्य करेगे। यह क्रिकेट मैच 4 मई, 2024 से शुरू होकर 10 मई, 2024 तक समस्त विकास खण्डो में नॉक आउट राउंड चलेगा, जीते हुए खिलाड़ियों को पुरस्कार कर सम्मानित भी किया जायेगा।

पारस राय के नामांकन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

पारस राय के नामांकन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

गाजीपुर। 75 लोकसभा गाजीपुर के भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय का नामांकन शुक्रवार को पुर्वाह्न 11बजे होगा। नामांकन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित सरकार के कई मंत्री भी उपस्थित रहेंगे जिसमे गिरीशचंद्र यादव, रविन्द्र जायसवाल और दयाशंकर मिश्र दयालु इस बात की जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि पार्टी प्रत्याशी पारसनाथ राय का नामांकन जुलूस पुर्वाह्न 10 बजे,राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के मैदान से सैनिक चौराहा भुतहियाटाड़, वंशी बाजार के रास्ते लंका मैदान पहुचेगा जहां से पार्टी प्रत्याशी नामांकन के लिए प्रस्थान करेंगे।इस अवसर पर आयोजित जनसभा को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक व अन्य मंत्री सम्बोधित करेंगे।
जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने लंका मैदान मे आयोजित होने वाले जनसभा स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया ‌।इस अवसर पर रासबिहारी राय,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, नीतीश दूबे, अभिनव सिंह छोटू, अविनाश सिंह, आदित्य सिंह, दीपक सिंह आदि मौजूद थे।

अनन्या सेवा ट्रस्ट ने जरूरतमंदो को कराया गया भोजन

अनन्या सेवा ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदो को कराया गया भोजन

गाजीपुर। अनन्या सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में गरीब, असहाय एवं राहगीरों को भोजन कराया गया। प्रत्येक हफ्ते में एक दिन देर शाम जरूरतमंद लोगों को भोजन परोसा जाता है । जिले के चर्चित चिकित्सक डाक्टर स्वतंत्र सिंह (कचहरी सिकंदरपुर चौराहा स्थित मां कवलती हास्पिटल के निर्देश) द्वारा पहले ब्राह्मण को भोजन परोस कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस भंडारे में नि:शुल्क शुद्ध भोजन वितरण किया जाता है। अनन्या सेवा ट्रस्ट के सहयोगी सदस्य एवं समाजसेवी लोगों के विशेष सहयोग से भंडारे का आयोजन किया जाता है। सहयोगी सदस्यो के सहमति से प्रत्येक हफ्ते के बुद्ववार के दिन देर शाम से गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में बृहद रुप से जरुरतमंद लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाता है। ये भंडारा सभी के आर्थिक सहयोग से किया जाता है । अगर कोई इच्छुक व्यक्ति इस भंडारे में अपना श्रम या आर्थिक सहयोग करना चाहता है तो इस नम्बर पे 9454569191 एवं 7071209191 सम्पर्क कर सकता है।

6 ने लिया नामांकन पत्र,एक ने किया नामांकन

6 ने लिया नामांकन पत्र, एक ने किया नामांकन

गाजीपुर। लोक सभा 75 के चुनाव क्षेत्र हेतु दूसरे दिन बुधवार को नामांकन स्थल/जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष कलेक्टेट से 6 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र प्राप्त किया गया। जिसमें ललित मोहन निर्दल 1 सेट, जगत मोहन 1 सेट, चन्द्रकेश निर्दल 1 सेट, जावेद खान हमदर्द पार्टी (निर्दल) 1 सेट, सिंहासन निर्दल 1 सेट और सुधीर सिंह जायसवाल निर्दल ने 1 सेट में नामंकन पत्र लिया। इसके क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी के सम्मुख निर्दलीय प्रत्याशी भारतीय लोकवाणी पार्टी धनंजय कुमार तिवारी पुत्र कृष्णानन्द तिवारी ग्राम डुहियां जमानियां द्वारा 1 सेट में नामांकन पत्र भरकर दाखिल किया गया।

मतदाता जागरूकता मैच का हुआ आयोजन,सीडीओ ने किया मैच शुरू

मतदाता जागरूकता मैच का हुआ आयोजन, सीडीओ ने किया मैच शुरू

गाजीपुर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत वोटर  प्रीमियर लीग में बुधवार को समस्त ब्लॉकों के चिन्हित क्रीड़ा स्थलों पर विभिन्न ग्राम पंचायत के मध्य मतदाता जागरूकता मैच कराया गया। जिसमें विभिन्न अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल रहे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने  विकास खण्ड बिरनो के ग्राम पंचायत केलही तियरा एवं सहादतपुर के फाइनल मैच का फीता काटकार एवं खिलाडियों से सम्पर्क कर खेल को प्रारम्भ किया। मौके पर जिला विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी बिरनो उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान ग्रामीणों द्वारा बड़े ही उत्साह से मतदाता जागरूकता मैच का आनंद लिया गया। इस दौरान मतदाता जागरूकता संबंधित उपस्थित ग्रामवासियों एवं खेल मैदान में खिलाडियों को भी शपथ दिलाया  गया। मैच के आयोजन में समस्त विकास खंड के अधिकारी एवं कर्मचारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। मैदान स्थल पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा क्रिकेट मैच खेलकर लोगो को मतदान हेतु जागरूक किया गया। उन्होने जनपदवासियों से अपील किया कि 1 जून को अपने अपने बूथ पर जाकर मतदान अवश्य करे। यह क्रिकेट मैच 4 मई, 2024 से शुरू होकर 10 मई, 2024 तक समस्त विकास खण्डो में नॉक आउट राउंड चलेगा, जीते हुए खिलाड़ियों को पुरस्कार कर सम्मानित भी किया जायेगा।

अपने पिता की पुण्यतिथि पर गरीबों को कराया भोजन

अपने पिता की पुण्यतिथि पर गरीबों को कराया भोजन

गाजीपुर। (जखनिया) मातृभूमि संगठन जखनिया द्वारा बुधवार को स्व शरदचंद सिंह के पुण्यतिथि पर सैंकड़ों गरीब असहाय लोगों को भोजन कराया गया। इस भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन स्व शरदचन्द सिंह के पुत्र एडवोकेट वीर बहादुर सिंह उर्फ मंटू सिंह द्वारा किया गया। एडवोकेट मंटू सिंह ने कहा कि भूखे को भोजन और प्यासे को पानी पिलाने से ज्यादा अच्छा और कोई काम नहीं है। इससे न सिर्फ भूखों की आत्मा तृप्त होती है, बल्कि परमात्मा भी आशीर्वाद देते हैं। उन्होंने बताया कि आज इस भोज कार्यक्रम के आयोजन सैंकड़ों गरीबों को भरपेट भोज कराया गया। कहा कि भोज में दोपहर बाद तक गरीबों की लाइन लगी रही। जिनको पूड़ी सब्जी का वितरण किया जाता रहा। भोजन ग्रहण करने के बाद गरीब असहाय लोगों ने आयोजक को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया। इस मौके पर नीरज सिंह, अजीत सिंह, इंद्र बहादुर सिंह और सुरजीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Uttar Pradesh Fast News