ग़ाज़ीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस सोमवार को तहसील जखनियां में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमे 99 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 05 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 269 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 22 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मंे अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण तथा खुदाबक्सपुर गॉव के लेखपाल राकेश यादव के राजस्व कार्य मे शिथिलता एवं लापरवाही पाये जाने पर स्पष्टीकरण का निर्देश दिया।
उन्होने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को निर्धारित दिवसो में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से लगातार होती है इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी एस के पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, उप जिलाधिकारी जखनियां, तहसीलदार जखनियां एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विद्युत मजदूर पंचायत के पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता के साथ की बैठक
गाजीपुर। सोमवार को विद्युत मजदूर पंचायत का प्रतिनिधिमंडल नवागत अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल इंजीनियर प्रवीण कुमार से मिला एवं पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। स्वागत करने के साथ-साथ विद्युत मजदूर पंचायत के पदाधिकारियो ने कुछ कर्मचारी समस्याओं से भी अधीक्षण अभियंता को अवगत कराया। विद्युत मजदूर पंचायत के जिला संरक्षक शिव दर्शन सिंह मामा ने बताया कि अधीक्षण अभियंता को अवगत कराया गया है कि बिना आपके अप्रूवल के जनपद में मनमानी करते हुए 22 संविदा कर्मियों को निकाल दिया गया। उन्हें जूनियर इंजीनियर और उपखंड अधिकारी द्वारा ड्यूटी भी नहीं करने दिया जा रहा है। उनका वेतन भी रुका हुआ है। अधीक्षण अभियंता ने स्वीकार किया कि किसी संविदा कर्मी को निकाला नहीं जाएगा और जो जूनियर इंजीनियर किसी संविदा कर्मी को मेरे अप्रूवल के बिना काम से निकला हुआ मानकर काम करने से रोकता है तो संगठन हमको अवगत कराए। सबके साथ न्याय होगा। मंडल अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि अधीक्षण अभियंता को अवगत कराया गया है कि विद्युत वितरण खंड द्वितीय में 4 कंप्यूटर ऑपरेटर को निकाल दिया गया है जबकि खंड द्वितीय में पिछले दो वर्ष में लगभग 15 कार्यकारी सहायक ट्रांसफर या रिटायर हुए हैं। खंड द्वितीय को सिर्फ दो बाबू प्राप्त हुए हैं। खंड द्वितीय में शहर का सब डिवीजन है। वहां काम की अधिकता है जिस कारण वहां से छटनी किया जाना न्याय संगत नहीं है। पिछले दिनों मुख्य अभियंता की मौजूदगी में वार्ता हुई थी कि किसी पुराने कंप्यूटर ऑपरेटर को निकाला नहीं जाएगा किंतु खंड द्वितीय में 4 पुराने कंप्यूटर ऑपरेटर को निकाल दिया गया। अरविंद श्रीवास्तव ने यह भी बताया कि विजिलेंस ऑफिस और सर्किल ऑफिस में जहां बाबू पर्याप्त हैं वहां काफी संख्या में कंप्यूटर ऑपरेटर को रखा गया है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय में काम की अधिकता एवं पर्याप्त बाबू की तैनाती न होने के दृष्टिगत निकाले गए सभी पुराने कंप्यूटर ऑपरेटरो को काम पर वापस रखा जाए। अधीक्षण अभियंता ने संगठन को आश्वस्त किया कि मुख्य अभियंता से वार्ता करके जल्द से जल्द उनको वापस रखवाने हेतु प्रयास किया जाएगा। जिसके बाद संगठन ने उनको धन्यवाद ज्ञापित किया। अधीक्षण अभियंता के स्वागत करने वाले प्रतिनिधि मंडल दल में मुख्य रूप से विद्युत मजदूर पंचायत जिला संरक्षक एवं प्रदेश संगठन मंत्री शिव दर्शन सिंह मामा, मंडल अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, बीरबल राजभर एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
गाजीपुर। एक बार फिर जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय शाह फैज स्कूल के विद्यार्थियों ने टेनिस वॉलीबॉल सीनियर चैंपियनशिप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय सहित जिले का नाम रोशन किया। यह चौथी राज्यस्तरीय टेनिस वॉलीबाल सीनियर चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन 26 एवं 27 अक्टूबर को सेठ मुकुंदलाल इण्टर कॉलेज, ग़ाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश के कुल 14 जनपदों ने भाग लिया जिसमें ग़ाज़ीपुर का शाह फैज़ विद्यालय प्रथम स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में शाह फैज़ विद्यालय के कक्षा 11 व 12 के कुल 6 खिलाडियों क्रमशः अखिलेश कुमार,अमन राय,रेहान खान,शौर्य श्रीवास्तव,कृष दुबे एवं अजीत विश्वकर्मा ने भाग लिया, जिन्होंने स्वर्ण पदक जीत कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
टीम की वापसी के बाद निदेशक नदीम अधमी ने सभी छात्रों को मेडल व ट्रॉफी से सम्मानित किया व टीम के कोच देवेंद्र प्रसाद प्रजापति, जो कि इसी विद्यालय में शारीरिक शिक्षा के वरिष्ठ अध्यापक भी हैं उनको बधाई दी। बता दे की शिक्षा के क्षेत्र में दृढ़ संकल्पित शाह फैज स्कूल आए दिन ऐसे खेल अपने छात्र-छात्राओं द्वारा कराता रहता है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, निदेशक नदीम अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (प्रशासन) डॉ प्रीति उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, सहायक प्रधानाचार्य राजेश सिंह , शारीरिक विज्ञान शिक्षक देवेंद्र प्रसाद प्रजापति तथा सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।
गाज़ीपुर।गाज़ीपुर में रविवार को पत्रकारिता जगत से जुड़े अभिषेक कुमार सिंह को प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का सर्व सम्मति से जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिले में स्थित एक स्थानीय रेस्टोरेंट में प्रगति शील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा की अगुआई में एसोशिएशन की आम बैठक आयोजित की गई। जहां एसोसिएशन के पाधिकारी व ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े जिले के अधिकांश पत्रकार उपस्थित रहे। पत्रकारों के उत्थान एवं कल्याण के लिए जिले के पत्रकारों के हितों एवं दायित्व का कार्यभार अभिषेक सिंह को सर्वसम्मति से दिया गया। जिसका सभी लोंगों ने एकमत से समर्थन किया। इस मौके पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के शशीकांत मिश्र प्रदेश अध्यक्ष, अखिलानंद तिवारी संरक्षक, पुष्पेंद्र तिवारी सिन्धु प्रदेश सचिव,शशिकांत ओझा जिला सचिव, कृपा कृष्ण, अजय राय बबलू, वसीम रजा, नरेन्द्र पाण्डेय, सुनिल गुप्ता, प्रभाकर सिंह, अनील कुमार, पवन कुमार, इकरार खान, आसिफ़ अंसारी, विनीत दूबे, मुकेश उपाध्याय, यशवन्त कुमार राय, विनीत चौहान आदि पत्रकार शामिल रहे।
गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, डाला छठ, देव दीपावली की सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत लंका मैदान ने लगाए गए पटाखों की दुकान का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दुकानदारों से फायर सेप्टी, बालू, एवं अन्य सुरक्षा समाग्री रखने को कहा। इसके उपरान्त अधिकारी द्वय द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रूट मार्च किया गया। जिसमें लंका मैदान से चुंगी होते हुए आर के बी के, वंशी बाजार, सैनिक चौराहा तक पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था एवं शांती बनाये रखने की अपील की गयी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, एवं अन्य अधिकारी, पुलिस बल मौजूद रहे।
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया है कि 7 नवम्बर 2024 को छठ पूजा पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। 8 नवम्बर 2024 को सूर्योदय छठ पूजा की महत्ता के दृष्टिगत 7 नवम्बर 2024 पूर्व घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त कर 8 नवम्बर 2024 दिन शुक्रवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है।
गाजीपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में राजकीय आई0टी0आई0 परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। उक्त रोजगार मेला/कैंपस ड्राइव में मुख्य रूप से विजन इण्डिया प्रा0लि0 के द्वारा अपोलो टायर्स हेतु ट्रेनी आपॅरेटर पद पर चयन किया गया। इस मेला में लगभग 270 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से उक्त पद के लिए कुल 111 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया।
गाजीपुर।मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक मंगलवार को विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने आवास विकास परिषद, लो0नि0वि0, आर0ई0डी, यू0पी0 सिडको, यू0पी0 पी0सी0एल0 वाराणसी, आजमगढ, जल निगम ग्रामीण/शहरी, सी0एन0डी0एफ0, राजकीय निर्माण निगम आजमगढ, बलिया, वाराणसी, राज्य निर्माण संघ वाराणसी, जल निगम वाराणसी, अभियन्त्रण एवं संघ सहकारी लि0, देवकली पम्प कैनाल प्रथम, द्वितीय, सिंचाई निर्माण खण्ड एवं अन्य कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य मे मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने तथा अधूरे कार्य जो धनाभाव के कारण रूके है की जानकारी लेते हुए पत्राचार करने का निर्देश दिया। उन्होनेे निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्याे को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्याे में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभाग के अधिकारी उसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। उन्होने कहा कि इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जाती है। बैठक मे जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, अर्थ एवं संख्याधिकारी, एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
गाजीपुर। नवम् आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार नवम् आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद कार्यक्रम के अन्तर्गत मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य द्वारा आयुर्वेद जागरूकता का शुभारंभ रायफल क्लब से राजकीय सिटी इण्टर कालेज के लिए कराया गया। जिसमें प्रधानाचार्य, राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज डा. राजेन्द्र राजपूत, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. जयन्त कुमार, जिला होम्योपैेथ अधिकारी, डा. अजय प्रकाश सिंह, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय सिटी इण्टर कालेज एवं जिला कार्यक्रम प्रबन्धक (आयुष विभाग) अखिलेश गुप्ता इत्यादि अधिकारीगण उपस्थित रहे। मुख्य कार्यक्रम राजकीय सिटी इण्टर कालेज के सभागार में सम्पन्न कराया गया। जिसकी थीम वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद की उपयोगिता के विषय पर विद्यार्थियों के द्वारा भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन, पोस्टर, प्रश्ननोत्तरी, निबन्ध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि का आयोजन कराया गया।29 अक्टूबर को, जनपद के साथ ही आयुष विधा (आयुर्वेद, यूनानी एवं होम्योपैथ) गाजीपुर क्षेत्रान्तर्गत संचालित समस्त आयुष चिकित्सालयों पर शासन द्वारा निर्दिष्ट कार्यक्रमों के साथ-साथ नवम् आयुर्वेद दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया।
गाजीपुर।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 29 अक्टूबर से 28 नवम्बर 2024 तक चलने वाले विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2025 हेतु मतदाता सूचि के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षित कार्यक्रम एव मतदाता पंजीकरण केन्द्र का शुभारम्भ राजकीय महिला महाविद्यालय में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य एवं अपर जिला अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होने वहां उपस्थित प्रधानाचार्य एवं छात्राओ को मतदाता जागरूकता के संबंध में शपथ दिलाई। 18 वर्ष एवं उससे उपर के मतदाताओ मे मतदाता रजिस्ट्रेशन फार्म का वितरण किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा देश एक लोक तंन्त्रात्मक देश है यहा प्रत्येक 05 वर्ष में चुनाव होते है। मतदान प्रत्येक व्यक्ति का मूल अधिकार है। मतदान से ही एक विकसित एंव मतबूत राष्ट्र का निर्माण होता है। हम सब का दायित्व है कि अपने-अपने मतो का शत-प्रतिशत उपयोग करते हुए एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाए तथा अपने परिवार, पास -पडोस, गॉव, मुहल्ला में भी लोगो को मतदान हेतु प्रेरित करे। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के 18 वर्ष या उससे उपर के नए मतदाताओ से अपील किया कि जिनके नाम मतदाता सूची मे छूटे हो एव नये मतदाता हेतु फार्म 6 नही भरा हो वे अपने नजदीकी बूथ पर या अपने बीएलओ से सम्पर्क कर विशेष अभियान तिथियों मे उपस्थित होकर अपना नाम जोड़वा सकते है एवं पोर्टल के द्वारा वोटर हेल्प लाइन एप्प के माध्यम से घर बैठे नये मतदाता के रूप मे शामिल हो सकते है।
उन्होने कहा कि जनपद में 29 अक्टूबर से 28 नवंबर 2024 तक यह अभियान चलेगा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से जोडे व हटाए जाएंगे । उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदाता के नाम या अन्य किसी विवरण में संशोधन की आवश्यकता है तो अपना संशोधन भी करा सकते हैं एवं जो मतदाता एक ही विधानसभा क्षेत्र में एक मतदेय स्थल से किसी अन्य मतदेय स्थल पर शिफ्ट हो गए हैं, ऐसे मतदाता भी आयोजित होने वाले शिविरों का लाभ उठाते हुए अपना नाम स्थानांतरित करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नाम सम्मिलित कराने के लिए फॉर्म 6, प्रवासी भारतीयों के लिए फॉर्म 6 क, मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए फॉर्म 7, नाम या अन्य किसी विवरण में संशोधन कराने के लिए फॉर्म 8 एवं एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल पर नाम स्थानांतरित कराने के लिए फार्म 8 क भरते हुए संचालित विशेष अभियान का लाभ उठा सकते हैं । उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि प्ले स्टोर के माध्यम से अपने अपने मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप्प डाउनलोड करके अपने घर, कार्यालय से ही ऑनलाइन फॉर्म भरकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
ऑफलाइन आवेदन करने के लिए विशेष अभियान तिथियों में अपने-अपने मतदान केंद्रों/स्थलों पर उपस्थित होकर बीएलओ अथवा पदाभिहित अधिकारियों के पास अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं । उन्होने बताया कि 1 जनवरी 2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 29 अक्टूबर से 28 नवंबर 2024 तक कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण/विशेष अभियान के तहत आगामी 09 नवम्बर दिन शनिवार, 10 नवम्बर दिन रविवार, 23 नवम्बर दिन शनिवार, एवं 24 नवम्बर, 2024 दिन रविवार को दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए सभी मतदान केंद्रों/स्थलों पर विशेष अभियान आयोजित कराए जाएंगे तथा दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 24 दिसम्बर, 2024 तक एवं निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाश 06 जनवरी, 2024 को किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने मत एवं मताधिकार के महत्व को बताते हुए कहा कि मतदाता बनना गौरव की बात है, उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्र/छात्रांए खुद भी मतदाता बने और दूसरें लोगो को भी मतदाता बनने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे नवयुवक, नवयुवतियों एवं महिला मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल कराने पर विशेष जोर रहेगा। इसके लिए उनका प्रारूप-6 भराने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते नए मतदाता के रूप में अपना नाम सूची में शामिल कराने के लिए स्वयं रूचि लेकर फार्म-6 भरकर अपने मतदान केन्द्र से संबंधित बीएलओ, पदाभिहित अधिकारी या मतदाता पंजीकरण केन्द्र पर जरूरी अभिलेखों के साथ जमा कर सकते है। इस अवसर पर, उप जिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, डिप्टी कलेक्टर के के वर्मा, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, तहसीलदार, प्रधानाचार्य महिला पी जी कालेज, नायब तहसीलदार, स्वीप कोआर्डिनेटर अमित यादव, एंव अन्य अधिकारी/कर्मचारी, विद्यालय के अध्यापक, छात्र/छात्राए उपस्थित थे।