एंबुलेंस कर्मचारीयों ने बचाई महिला की जान

गाजीपुर। जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय।बाल न बाका कर सके,जो जग बैरी हाेय। कुछ ऐसा ही नजारा उस महिला के साथ देखने को मिला जो अपने रिश्तेदार के साथ मायके जा रही थी। और अचानक से वह बाइक से गिर पड़ी और घायल हो गई। जिसे 108 एंबुलेंस से बीएचयू ट्रामा सेंटर गया जहां उसका ईलाज शुरू किया गया।

108 एंबुलेंस के प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया की सदर ब्लाक अंतर्गत ग्राम चौरही की रहने वाली अकाली देवी उम्र 55 वर्ष शुक्रवार को अपने रिश्तेदार के साथ मायके जा रही थी। रास्ते में बाइक से गिर पड़ी और घायल हो गई। इस घटना को देख स्थानीय लोगो के द्वारा 108 नंबर पर कॉल किया गया। जिसकी सूचना पर एंबुलेंस बताए गए लोकेशन पर तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन विनय कुमार और पायलट अशोक कुमार ने 15 मिनट के अन्दर मरीज के पास पहुंच गए और मरीज को एंबुलेंस में शिफ्ट कर दिए।

रास्ते में मरीज की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो एंबुलेंस में ड्यूटी पर इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन विनय कुमार ने मरीज का वाइटल चेक किया और अपने अधिकारी संदीप चौबे को फोन कर सूचित किया।

उन्होंने बताया की तत्काल ईआरसीपी डॉ सत्यानंद जी को लाइन पर लेकर एंबुलेंस ईएमटी विनय कुमार से बात कराया, तत्पश्चात डा सत्यानंद ने मरीज के वाइटल के बारे में जानकारी ली और मरीज को 03 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन देने का निर्देश दिए। डॉ सत्यानंद के निर्देशन का पालन करते हुए विनय कुमार ने मरीज को 03 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन देते हुए सुरक्षित ट्रामा सेंटर बीएचयू में भर्ती करा दिया।

डा.संगीता बलवंत ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

गाजीपुर।गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को जिला पंचायत सभागार में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर सूर्यवीर सिंह और महासचिव पद पर आशुतोष त्रिपाठी ने शपथ लिया। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिनव चतुर्वेदी,कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील उपाध्याय,सहसचिव विनय तिवारी,कोषाध्यक्ष राममनोज त्रिपाठी और आय-व्यय निरीक्षक इन्द्रासन यादव ने भी शपथ लिया।सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी एमएलसी विशाल सिंह चंचल,अमरीश सिंह भोला,सदस्य विकास प्राधिकरण वाराणसी, गाजीपुर सदर से समाजवादी पार्टी विधायक जै किशन साहू,जंगीपुर से समाजवादी पार्टी विधायक वीरेंद्र यादव,समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव,जमानियां से समाजवादी पार्टी विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह समेत जनपद के सभी वर्गों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही जनपद के समस्त पत्रकार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रमोद श्रीवास्तव अनंग ने किया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सूर्यवीर सिंह ने किया।


बतादें गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन का चुनाव 31 मार्च को सम्पन्न हुआ था जिसमें अध्यक्ष पद पर सूर्यवीर सिंह चुने गये थे जबकि महासचिव पद पर आशुतोष त्रिपाठी चुने गए थे।सूर्यवीर सिंह को 41 मत जबकि आशुतोष त्रिपाठी को 45 मत प्राप्त हुए थे।अन्य पदों पर पदाधिकारी निर्विविरोध चुने गए थे।

मेहंदी लगाकर छात्राओं ने किया जागरूक

मेहंदी लगाकर छात्राओं ने किया जागरूक

गाजीपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी के नेतृत्व में जनपद में चल रहे स्वीप कार्यक्रम मे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को मतदाता जागरूकता, मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने अपनी हथेलियां पर मतदाता जागरूकता संबंधी विभिन्न स्लोगन का अंकन मेहंदी के द्वारा किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने विजेता प्रतिभागियों की घोषणा की और 1 जून 2024 को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर प्रतिभा करने और जनपद का मतदान प्रतिशत 75 प्रतिशत  से ऊपर करने का आह्वान किया। स्वीप-कोऑर्डिनेटर डा0 अमित यादव ने बताया कि नामांकन के पूर्व तक छात्राएं जो 18 वर्ष पूरी कर चुकी है वह अभी फॉर्म-6 भर कर अथवा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कर सकती है। सहायक स्वीप को-ऑर्डिनेटर डा0 हरिओम ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो भी मतदाता सूची में नाम होने पर वह निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य पहचान पत्रों में से किसी को दिखाकर मतदान कर सकते हैं। प्राचार्य प्रो. अनीता कुमारी छात्राओं सहित सभी उपस्थित शिक्षक कर्मचारीयों को मतदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर  डॉ नेहा कुमारी ,डॉ शशि कला ,डॉ निरंजन ,डॉ गजनफर सईद,डा शिवानी आदि मौजूद रहीं।
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जनदप मे श्री परमानंद मनोरमा देवी महिला महाविद्यालय, इब्राहिमपुर कला गंगौली, पी जी कालेज,गोरा बाजार गाजीपुर, हिंदू पीजी कॉलेज जमानियां में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मेंहदी प्रतियोगिता एवं मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

क्रय केंद्रों पर बेचे फसल,बहकावे से रहे दूर:डीएम

क्रय केंद्रों पर बेचे फसल,बहकावे से रहे दूर:डीएम

गाजीपुर। क्राप कटिंग प्रयोग के आधार पर जनपद में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के ऑकड़े तैयार किये जाते है जिससे उत्पादन की सटीक आकलन प्राप्त की जाती है। क्राप कटिंग के प्रयोग के आधार पर ओलावृष्टि, भारी वर्षा एंव अन्य नुकसान से फसलों की बीमा की राशि निर्धारित की जाती है। इसी सिलसिले में शनिवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थिति में  ग्राम फतेउल्लाहपुर  के निवासी फेकू राम के खेत का क्रॉप कटिंग कराया  गया। जिलाधिकारी ने खेत का नक्शा एवं भू-अभिलेखो की जांच करते हुए काश्ताकार से बोए हुए फसल की जानकारी ली।  क्रॉप कटिंग 43.3 वर्ग मीटर की  गई जिसमें  12.840 किग्रा गेहूं निकला। इस क्रम में कुल टोटल की दर  से 36  कुंतल प्रति हेक्टेयर इस क्राफ्ट कटिंग के दौरान गंेहू निकला। जिलाधिकारी ने किसानो को अपने नजदीकी क्रय केन्द्रो पर फसल बेचने की सलाह दी जिससे उन्हे अपने फसल का उचित मूल्य मिल सके। उन्होने किसान बन्धु से आग्रह किया कि किसी भी बिचौलियों के बहकावे न आये। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी किसानो से अपने-अपने खेतो में पराली न जलाने की अपील की। मौके पर तहसीलदार सदर , कानून-गो अपर सांख्यिकी अधिकारी अनुराग जगत श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार एवं लेखपाल , एस बी आई ईश्योरेंस प्रतिनिधि, मौजूद रहे।

बंद रहेगा मदिरालय

बंद रहेगा मदिरालय

गाजीपुर। जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र जैन ने बताया है कि 14 अप्रैल (अम्बेडकर जयन्ती) के अवसर पर आबकारी के सभी अनुज्ञापनो में पूर्व निर्धारित बंदी दिवस है। अतः 14 अप्रैल को देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, मॉडल शॉप, बार, भांग, टाड़ी की सभी दुकाने बन्द रहेगी।

थाने पर पहुंचे एसपी,किया निरीक्षण,लिया जायजा

थाने पर पहुंचे एसपी, किया निरीक्षण, लिया जायजा

गाजीपुर। शनिवार को एसपी ओमवीर सिंह ने थाना कोतवाली सैदपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्यालय, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, मेस, बैरक तथा थाने पर हो रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया।संबंधित अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकार सैदपुर, थानाध्यक्ष सैदपुर मौजूद थे।

पूर्व सीएम की मनाई पुण्यतिथि

पूर्व सीएम की मनाई पुण्यतिथि

गाजीपुर। शनिवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं द्वितीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष विन्देश्वरी प्रसाद मंडल की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इस अवसर पर पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश से आर्थिक एवं सामाजिक विषमता समाप्त करने का संकल्प लिया।
इस गोष्ठी में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए उन्हें पिछड़े समाज का मसीहा बताया और कहा कि मोरार जी देसाई के कार्यकाल में 20 दिसम्बर 1978 को उन्ही की अगुवाई में एक नये आयोग का गठन हुआ जिसे मण्डल आयोग के नाम से जाना गया । इस आयोग की 12 दिसम्बर 1980 को फाइनल हुई रिपोर्ट में पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए 27 फीसदी आरक्षण की सिफारिश की गई । जिसे देश के पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने अपने कार्यकाल में लागू किया । उस रिपोर्ट के लागू होने से पिछड़े समाज में क्रान्ति आयी । उन्होंने कहा कि आज गरीबों को मिलने वाला सामाजिक न्याय खतरे में है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा एवं दलित के हक एवं अधिकारों की रक्षा करना ही वीपी मंडल जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से , पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पुर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सुभाष यादव, सदानंद यादव, अमित ठाकुर, भरत यादव अभिषेक कुशवाहा,राम प्रकाश यादव,रामाशीष यादव आदि उपस्थित थे।

सैदपुर में भाजपा चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

ग़ाज़ीपुर(सैदपुर)। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के सफल संचालन हेतु, जमानियां विधानसभा चुनाव कार्यालय के बाद आज सैदपुर विधानसभा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सैदपुर बाजार स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पूर्व विधायक सुभाष पासी के आवास परिसर में विधिवत विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा हवन, पूजन, अराधना अर्चना के साथ किया गया। तत्पश्चात विधानसभा के स्थानीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि गाजीपुर की विजय भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि विगत पांच वर्षों में जिले ने प्रतिनिधि विहिन होने का दंश झेला है और इस चुनाव में दोगुने मतों के अंतर से हराकर जिले के विकास लक्ष्य को प्राप्त करना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
लोकसभा प्रभारी आर पी कुशवाहा ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी और मोदी के नाम तथा नेतृत्व का कोई विकल्प नहीं है ।
लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कार्यकर्ताओं को तत्परता से लगने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशी पारस नाथ राय ने कहा कि संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ साथ क्षेत्र की जनता के भरोसे और विश्वास पर खरा उतरना मेरे इस राजनीतिक जीवन का लक्ष्य है।जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।इससे पहले पार्टी प्रत्याशी पारस नाथ राय ने जखनियां विधानसभा में सिद्ध पीठ हथियाराम मठ पहुंच कर बुढ़िया माई का दर्शन-पूजन किया। महंत भवानी नन्दन यति जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत,पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह,अभिनव सिन्हा, नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला सोनकर, विधानसभा प्रभारी शालिनी यादव ,पूर्व विधायक भोनू राम सोनकर, शोभनाथ यादव, नरेंद्र पाठक , रामनरेश कुशवाहा, दयाशंकर पांडेय,अखिलेश सिंह, सच्चिदानंद सिंह,पूनम मौर्य, अभिनव सिंह, दीपक सिंह सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

हथियाराम मठ पहुंचे लोक सभा प्रत्याशी पारसनाथ राय, लिया आशीर्वाद

हथियाराम मठ पहुंचे लोक सभा प्रत्याशी पारसनाथ राय, लिया आशीर्वाद



गाजीपुर। गाजीपुर लोक सभा से भाजपा प्रत्याशी पारस नाथ राय शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए जखनियां विधानसभा स्थित  सिद्ध पीठ हथियाराम मठ पहुंचे। जहां उन्होंने बुढ़िया माई का दर्शन पूजन किया तथा महंथ भवानी नन्दन यति  महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत, पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, अभिनव सिन्हा, नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला सोनकर,  विधानसभा प्रभारी शालिनी यादव, पूर्व विधायक भोनू राम सोनकर, शोभनाथ यादव, नरेंद्र पाठक, रामनरेश कुशवाहा, दयाशंकर पांडेय, अखिलेश सिंह, सच्चिदानंद सिंह, पूनम मौर्य, अभिनव सिंह, दीपक सिंह सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

पाठशाला और चौपाल लगाकर मतदाताओं को करें जागरूक:डीएम

चुनाव पाठशाला और सास बहु चौपाल लगाकर मतदाताओं को करें जागरूक:डीएम

गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 अन्तर्गत चलाये जा रहे स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाये जाने हेतु जिला पंचायत सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक सम्पन्न हुइ। बैठक के दौरान उन्होने स्वीप कार्यक्रम के अर्न्तगत नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन बूथो पर मतदान प्रतिशत कम रही है वहां विशेष ध्यान देते हुए मतदान केन्द्रो पर चुनाव पाठशाला/सास बहु चौपाल के माध्यम से मतदाताओ को मतदान के प्रति प्रेरित किया जाये। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयो मे अध्यापक छात्र-छात्राओ के अभिभावको के साथ बैठक कर उन्हे मतदान के प्रति जागरूक करते हुए 1 जून 2024 को होने वाले लोक सभा सामान्य निर्वाचन मे शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित करे तथा प्रत्येक शुक्रवार को स्वयं सहायता समूह के महिलाओ के द्वारा डोर टू डोर अभियान चलाते हुए लोगो मे जागरूकता लाये। प्रत्येक बुधवार को बूथो पर चुनावी पाठशाला लगायी जाये तथा मतदाता सूची यदि किसी का नाम छूटा हुआ है तो फार्म-6 भरकर मतदाता सूची मे नाम सम्मलित कराये। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी/सी एम एस को जिला चिकित्सालय, सी एच सी, पी एच सी के ओपीडी पर्ची तथा जिला अग्रणी प्रबन्धक को जमा/निकासी पर्ची पर 1 जून मतदान दिवस की मूहर प्रदर्शित कराने का निर्देश दिया जिससे अधिक से अधिक लोगो मंे मतदान के प्रति जागरूकता लायी जा सके। उन्होने कहा कि समस्त ऐसे संस्थान/कार्यालय, पेट्रोल पंम्प, बैक, गैस एजेन्सी, आदि जहां पब्लिक का आवागमन हो वहां 1 जून मतदान दिवस का बैनर लगाया जाये। समस्त मतदान केन्द्रो पर बुलावा टोली का गठन किया जाये। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, जिला विद्यालय निरीक्षक कौष्तुभ सिंह, डी सी एन आर एल एम, जिला कार्यक्रम अधिकारी समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षाधिकारी, समस्त अधीशासी अधिकारी नगर पालिका/पंचायत एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Uttar Pradesh Fast News