गाजीपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 योजना के अन्तर्गत माह अप्रैल में नयी व्यवस्था के माध्यम से ई-वेइंग लिंक्ड ई-पॉस मशीन से वितरण हेतु आवंटित गेहॅू तथा चावल का अन्त्योदय राशन कार्डो पर 14 किलोग्राम गेहूॅ तथा 21 किग्रा चावल (35 किग्रा खाद्यान्न) प्रति कार्ड एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डो से सम्बद्ध यूनिटों पर 2 किग्रा गेहूॅ व 3 किग्रा चावल (5 किग्रा खाद्यान्न) प्रति यूनिट के आधार पर निःशुल्क वितरण किया जाना है। ई-पास मशीन से निकलने वाली वितरण पर्चियों पर गेहूॅ एवं चावल का मूल्य शून्य प्रदर्शित होगा। अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को 1 जनवरी 2024 से आगामी 5 वर्ष तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरित कराए जाने में आने वाले सम्पूर्ण व्ययभार का वहन भारत सरकार द्वारा किया जाएगा। जिलाधिकारी आर्यखा अखौरी द्वारा प्रत्येक उचित दर दुकान पर खाद्यान्न के भौतिक सत्यापन हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जिनका दायित्य है कि वितरण के पूर्व खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन कर ले तथा आख्या सम्बन्धित उपजिलाधिकारी के कार्यालय में प्रेषित करे। राशन कार्ड धारकों को पोर्टिबिलिटी के अन्तर्गत खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अर्थात यदि किसी कार्डधारक को अपनी राशन की दुकान से खाद्यान्न प्राप्त करने मे असुविधा हो तो वह पोर्टिबिलीटी के माध्यम से किसी अन्य उचित दर दुकान से प्राप्त कर सकता है। उक्त योजनान्तर्गत वितरण की अन्तिम तिथि 29 अप्रैल 2024 ही नियत होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न न प्राप्त कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु 29 जनवरी 2024 को मोबाईल ओ0टी0पी बेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जायेगा। इस सम्बन्ध में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को कार्डधारकों में प्रातः 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक खाद्यान्न वितरण का निर्देश दिया गया है।
विकास चाहने वाले लोग भाजपा प्रत्याशी के साथ है:अभिनव सिन्हा
कार्यकर्ताओं से मिल रहे स्नेह और सम्मान से मै अविभूत हूं: पारसनाथ राय
गाजीपुर। भाजपा के युवा नेता अभिनव सिन्हा ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय छावनी लाइन पर पत्रकार वार्ता आयोजित किया। जिस उन्होंने कहा कि लोकसभा 2024 का चुनाव धर्म और अधर्म के बीच है। उन्होंने गीता के श्लोक यदा यदा हि धर्मस्य…..का उल्लेख करते हुए कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म होता है उसे नाश करने के लिए भगवान जन्म लेते हैं। कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भावी पीढ़ी को शिक्षित करके सवारने का काम करते हैं दूसरी तरफ विपक्ष के एक ऐसे प्रत्याशी है कि उनके पर टिप्पणी करना हमे शोभा नही देता है। उनके बारे में दुनिया जानती हैं। उन्होने बताया कि भाजपा के प्रत्याशी पारसनाथ राय पिछले पांच दशक से संघ व पार्टी से जुड़े हुए हैं और हर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन करते है। कहा कि भाजपा कैडरबेस पार्टी है और शीर्ष नेतृत्व गहन मंथन करके कोई निर्णय कर प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा की शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के साथ आज जिले का हर कार्यकर्ता और विकास को चाहने वाले लोग भारतीय जनता पार्टी और प्रत्याशी के साथ है। टिकट के सवाल पर उन्होने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। शीर्ष नेतृत्व का निर्णय सर्वमान्य है। निश्चय ही 2024 में कमल का फूल खिलेगा और जो विकास कार्य रुके हैं वह पूरा होंगे।
प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय ने पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि उनके जैसे साधारण कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया है। उन्होने कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रसन्न हैं और उन कार्यकर्ताओं से मिल रहे स्नेह और सम्मान से मै अविभूत हूं। एक सवाल के जबाब पर उन्होने कहा कि मैं एक शिक्षक हूं, चाणक्य का शिष्य हूं और नंदवंश का नाश कैसे हो यह मैं जानता हूं। लोकसभा में जातिगत समीकरण के सवाल पर उन्होने कहा कि पूरे देश में जातिगत समीकरण टूटे हैं अगर जाति का फार्मूला लागू होता तो मोदी प्रधानमंत्री नही होते। पिछले चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद मनोज सिन्हा 2014 के मुकाबले एक लाख 48 हजार मत ज्यादा पाये थे इससे यह प्रतीत होता है कि जिले में जाति गठबंधन टूटे हैं। 2019 के चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद भी भाजपा ने पूरे प्रदेश में परचम लहराया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय बहुत पुराने संघ और पार्टी के कार्यकर्ता रहे हैं। शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के साथ आज जिले का हर भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के साथ है। निश्चय ही लक्ष्य की प्राप्ति होगी। इस अवसर पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किये पूर्व विधायक राजकुमार गौतम ने पार्टी के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, विनोद अग्रवाल उपस्थित थे।
नवरात्रि पर्व को देखते हुए खाद्य विभाग ने लिए खाद्य पदार्थों के नमूने
गाजीपुर। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश पर दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी, आर०सी० पाण्डेय सहायक आयुक्त खाद्य के निर्देश में जनपद में शुक्रवार को आगामी चैत्र नवरात्र पर्व पर मिलावटी एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेषकर नवरात्र के अवसर पर तैयार होने वाले भोग/प्रसाद, सिंघाड़े का आटा, कुट्टू का आटा व फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु अभिसूचना आधारित प्रभावी प्रवर्तन/विशेष अभियान चलाकर कुल 5 नमूना संग्रहित किया गया। संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ०प्र० प्रेषित किये जा रहें है। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारिय अवधेश कुमार, राजीव कुमार सिंह एवं समला प्रसाद यादव तथा शिवकुमार पटेल बहुउद्देशीय कार्मिक की टीम द्वारा की गयी।
गाजीपुर। लोकसभा गाजीपुर के भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय गुरुवार को जंगीपुर विधानसभा के मरदह स्थित महाहर धाम, जमानियां विधानसभा के गहमर करहिया स्थित माता कामख्या धाम तथा सदर विधानसभा के हरिहरपुर स्थित काली माता धाम पहुंच कर नवरात्रि में मंदिरों मे विधिवत पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर पारसनाथ राय ने वहां उपस्थित लोगों से भेंट किया। इस दौरान माता कामख्या धाम करहिया पर पारसनाथ राय के साथ जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानु प्रताप सिंह, लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय, अभिनव सिन्हा, ओमप्रकाश राय, सपना सिंह, दिलदारनगर चेयरमैन अविनाश जायसवाल उर्फ नेपाली, जयप्रकाश गुप्ता, विष्णु प्रताप सिंह, अविनाश सिंह,डा केदारनाथ सिंह, माया सिंह,अमित पांडेय, नितिश दूबे, निखिल राय, अविनाश सिंह, मयंक जायसवाल मौजूद रहे।
गाजीपुर। सम्राट अशोक रक्तसेवा समिति झंझारपुर, मधुबनी, बिहार के द्वारा राष्ट्रीय सम्मान समारोह 2024 का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु अखण्ड भारत सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही देश के कई राज्यों में रक्तदान के क्षेत्र में सेवा करने वाली संस्थाओं और रक्तवीरों को सम्मानित किया गया। जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर के संस्थापक शीर्ष दीप शर्मा ने कहा कि रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्राट अशोक रक्तसेवा समिति, झंझारपुर के द्वारा जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर को सम्मानित किया गया है। जिसमें सम्मान ग्रहण करने के लिए संस्था के सक्रिय सदस्य एवं 12 बार रक्तदान करने वाले आशुतोश कुमार राय को संस्था के प्रतिनिधि के रूप में झंझारपुर भेजा गया था। जहां पर आशुतोश राय जी को अखण्ड भारत सेवा सम्मान का प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र दे के सम्मानित किया गया। साथ ही आशुतोश राय ने कार्यक्रम में आयोजित रक्तदान शिविर में अपना 12वां रक्तदान किया। सम्मान ग्रहण करते हुए आशुतोश कुमार राय ने कहा कि यह सम्मान उन सभी रक्तवीर और रक्तवीरांगनाओ को समर्पित है, जो रक्तदान कर जीवन बचाने की मुहिम में लगे रहते हैं और सम्मान मिलने के बाद हमारी जिम्मेदारी उस कार्य के प्रति बढ़ जाती जिसके लिए सम्मानित किया गया हैं। संस्थापक शीर्ष दीप शर्मा ने बताया की जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर के द्वारा अभी तक 1500 से अधिक रक्तदान कर ज़रूरतमंदों की मदद की जा चुकी हैं और और संस्था का उद्देश्य सिर्फ रक्त की जरूरत को पूरा करना नहीं बल्कि रक्तदान करने हेतु आम जन को जागरूक करना हैं। इससे पहले भी जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर को हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखण्ड, अयोध्या, में राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही हरियाणा के मुख्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल महामहिम मनोज सिन्हा के द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। संस्थापक शीर्ष दीप शर्मा व आशुतोश कुमार राय ने इस सम्मान के लिए सम्राट अशोक रक्तसेवा समिति के संस्थापक आचार्य ललित शास्त्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
नगर के कई दुकानों पर खाद्य विभाग ने लिए खाद्य पदार्थों के नमूने
गाजीपुर। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ एवं जिलाधिकारी आर्यखा अखौरी के आदेश पर आरसी पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देश पर जनपद में मंगलवार और बुधवार को आगामी चैत्र नवरात्र पर्व को लेकर एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में मिलावटी एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेषकर नवरात्र के अवसर पर तैयार होने वाले भोग/प्रसाद, सिंघाडे का आटा, कुट्टू का आटा व फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु अभिसूचना आधारित प्रभावी प्रवर्तन/विशेष अभियान चलाकर कुल 6 नमूना लिया गया। चोचकपुर मोड़ नन्दगंज स्थित जेयस किराना स्टोर प्रतिष्ठान से किशमिश का 1 नमूना, चोचकपुर मोड़ नन्दगंज स्थित पानीफल गुप्ता के प्रतिष्ठान से मखाना का 1 नमूना, पश्चिम रेलवे क्रासिंग नन्दगंज स्थित अर्द्ध सैनिक कैन्टीन प्रतिष्ठान से किंग मखाना का 1 नमूना, काजीटोला स्थित रामजी एण्ड कम्पनी के प्रतिष्ठान से हनी (वैद्यनाथ ब्राण्ड) का 1 नमूना, झण्डातर, मारकीनगंज स्थित तारा प्रसाद राजेश कुमार के प्रतिष्ठान से घी (गोवर्धन ब्राण्ड) का 1 नमूना, झण्डातर, मारकीनगंज स्थित पारसनाथ यादव के प्रतिष्ठान से मखाना का 1 नमूना खाद्य विभाग द्वारा लिया गया। लिए गए नमूनें को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया। जॉच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। इस कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश कुमार, राजीव कुमार सिंह एवं समला प्रसाद यादव तथा शिवकुमार पटेल शामिल रहे।
नृत्य प्रस्तुति के साथ शाह फैज स्कूल में मनाया गया ईद
गाजीपुर। ‘मज़हब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, हिंदी हैं हम वतन हैं हिन्दोस्तां हमारा’ इसी भावना के साथ बुधवार को शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में ईद मनाई गयी। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम प्रार्थना से हुई। उसके पश्चात भारत की एकता व समृद्धि के लिए शपथ लिया गया। इस कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी, प्राइमरी व सीनियर के छात्र-छात्राओं ने बहुत ही मनोरम गीत प्रस्तुत किया जिसका संगीत शिवांगी पांडेय , गिरधर शर्मा एवं श्याम कुमार शर्मा ने तैयार किया था। यूकेजी की अराध्या ने ‘मुबारक ईद मुबारक’ गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त यूकेजी के अरशान अहमद व कक्षा 9 की मानसी मिश्रा ने अपने भाषण द्वारा ईद के महत्व को बताया व कक्षा 9 के ही छात्र आदित्य कुमार ने ईद के बारे में रोचक तथ्य प्रस्तुत किये। आज ईद के इस अवसर पर एक्टिविटी के तहत सभी छात्र- छात्राओं ने कार्ड और लैंप भी बनाया। प्राइमरी सेक्शन की अध्यापिका सायमा व कहकशां ने कहा कि ईद खुशियों का त्यौहार है और यह मात्र एक महीने के रोज़े का परिणाम नहीं बल्कि मानवता की शिक्षा देता हुआ त्यौहार है जो हमें बुराइयों को छोड़ देने व अच्छाइयों को ग्रहण करना सिखाता है। हेडमिस्ट्रेस चांदना श्रीवास्तव ने बताया कि यह त्यौहार एकता का प्रतीक है व हम सभी को आवश्यकतामंद लोगों की सहायता करनी चाहिए। सीनियर सेक्शन से विज्ञान की प्रध्यापिका गरिमा सिंह ने बताया कि ईद सभी मज़हबों का त्यौहार है व यह हमें एकता का सन्देश देता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने रमज़ान में रोज़े के महत्व को बताया व ज़कात क्यों निकालते हैं उसके भी महत्व को बताया। विद्यालय के निदेशक डॉ. नदीम अधमी ने सभी को ईद की बधाई दी व बताया की यह किसी एक मज़हब का नहीं बल्कि सबका त्यौहार है, क्योंकि ईद का मतलब ही होता है खुशी और खुशी हम सबमें बांटनी चाहिए। कार्यक्रम की साज सज्जा नुजहत नसीम, आमना ओबैद, उमेश, रोली एवं अर्सला ने किया । विद्यालय की मैनेजर अतिया अधमी ने भी सभी को ईद की बधाई दी। इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (प्रशासन) डॉ प्रीति उपाध्याय ,उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, सहायक प्रधानाचार्य राजेश सिंह, हैडमिस्ट्रेस (प्राइमरी) चांदना श्रीवास्तव, इंचार्ज प्री प्राइमरी सुनंदा एवं सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी तथा छात्र छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ।
टीबी उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज भी प्रयासरत
टीबी मरीजों के निदान एवं उपचार के लिए कॉलेज का डीआरटीबी क्लीनिक बनेगा सहायक
कॉलेज के फेकल्टी शिक्षक, शोध व नए स्नातक विद्यार्थियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
डीएसटीबी व डीआरटीबी मरीजों के निदान एवं उपचार, बच्चों में टीबी को लेकर दिया प्रशिक्षण
गाज़ीपुर। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के अंतर्गत वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सालय महाविद्यालय का पूरा सहयोग मिलना बहुत जरूरी है। इसी के मद्देनजर मेडिकल कॉलेज में बुधवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रो डॉ नीरज पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल एवं प्रो डॉ चंद्र मौली शर्मा के द्वारा किया गया। कॉलेज के सभी फेकल्टी शिक्षक, जूनियर व सीनियर शोध विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षु (नए स्नातक) विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। सीएमओ डॉ देश दीपक पाल ने कहा कि यदि ज़िले के 20 से 30 प्रतिशत टीबी मरीजों का उपचार मेडिकल कॉलेज के माध्यम से किया जाए तो वर्ष 2025 तक लक्ष्य पूरा करना आसान होगा। कॉलेज के सभी विभागों से टीबी मरीजों के लिए छह माह तक चलने वाले ड्रग रेजिस्टेंस टीबी क्लीनिक (डीआरटीबी) को क्रियाशील करना बहुत जरूरी है। सभी मरीजों का निक्षय पोर्टल पर नोटिफाई होना जरूरी है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य/उप प्रधानाचार्य प्रो डॉ नीरज पांडेय ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के किसी भी विभाग के डॉक्टर यदि किसी मरीज का टीबी के लिए इलाज कर रहे हैं तो उनका नोटिफिकेशन निक्षय पोर्टल पर अवश्य करवाएं। ऐसा होने से मरीज को इलाज के दौरान प्रति माह 500 रुपए तो मिलेगा ही साथ में डॉक्टर को भी मरीज का नोटिफिकेशन करने पर 500 रुपए और दवा का कोर्स पूरा होने व निक्षय पोर्टल पर अपडेट करने पर प्रति मरीज 500 रुपए मिलेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्कूलों, महाविद्यालयों तथा जनमानस को टीबी के प्रति जागरूक करना भी आवश्यक है। कॉलेज के सहायक आचार्य जनरल मेडिसिन डॉ धनंजय कुमार वर्मा ने ड्रग सेंसेटिव टीबी (डीएसटीबी) मरीजों के निदान व उपचार के बारे में प्रशिक्षण दिया। बलगम एकत्रीकरण को लेकर डॉ शिवेंद्र दत्त शुक्ला ने विस्तार से प्रशिक्षण दिया। ड्रग रेजिस्टेंट टीबी (डीआरटीबी) मरीजों के निदान व उपचार के बारे में सहायक आचार्य टीबी एंड चेस्ट डॉ भानु प्रताप ने विस्तृत जानकारी दी। सहायक आचार्य पीडियाट्रिक डॉ प्रभात कुमार ने बच्चों में क्षय रोग के लक्षण, कारण, जांच, निदान व उपचार आदि के बारे में जानकारी दी। प्रो डॉ चंद्र मौली शर्मा ने यूपी एनटीईपी के विस्तारीकरण और सुदृढ़ीकरण के बारे में प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर क्षयरोग विभाग के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथलेश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज के साथ मिलकर टीबी उन्मूलन के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम और प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान एवं टी बी मुक्त पंचायत की प्रगति रिपोर्ट, जांच व उपचार सुविधाओं आदि पर चर्चा की। बताया कि वृहस्पतिवार को एक्स्ट्रा पल्मोनरी टीबी, एडवर्स ड्रग रिएक्शन (एडीआर), टीबी प्रिवेंटिव थेरेपी (टीपीटी), जनपद में एनटीईपी के क्रियान्वयन को लेकर चुनौतियों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ संजय कुमार एवं अन्य चिकित्सक व अधिकारी उपस्थित रहे।
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को बहु प्रतीक्षित लोकसभा सीट गाजीपुर पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। मनिहारी ब्लाक के सिखड़ी निवासी पारसनाथ राय पुत्र स्व उमाकांत राय को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है। पारसनाथ राय का जन्म 2 जनवरी 1955 को हुआ था। पारस नाथ राय की शिक्षा परास्नातक है। यह लम्बे समय से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े थे। वो 1986 मे संघ के जिला कार्यवाह सहित विभिन्न पदों का दायित्व निर्वहन कर चुके हैं। तथा वर्तमान समय में जौनपुर के सह विभाग सम्पर्क प्रमुख तथा क्रय विक्रय सहकारी समिति जंगीपुर के अध्यक्ष हैं। पारस राय शबरी महिला महाविद्यालय सिखड़ी, पं मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज तथा विद्या भारती विद्यालय के प्रबंधक है। पारस राय को मनोज सिन्हा का करीबी माना जाता है। मनोज सिन्हा के अब तक हुए लगभग सभी चुनाव में पारस राय ने ही पूरी जिम्मेदारी संभाली है। गाजीपुर में पारसनाथ का मदन मोहन मालवीय समेत कई विद्यालय हैं। मनोज सिन्हा इनके कॉलेज में हर साल होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेते हैं।
गाजीपुर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की गई पार्टी यह है
अब तक गाजीपुर सीट पर कुल 17 बार लोकसभा चुनाव हुए हैं। पांच बार कांग्रेस, तीन बार बीजेपी, तीन बार सीपीआई, तीन बार समाजवादी पार्टी और जनता पार्टी, स्वतंत्र पार्टी और बीएसपी ने एक-एक बार जीत हासिल की है। 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और बीएसपी का गठबंधन था। गठबंधन के तहत बीएसपी ने इस सीट से अफजाल अंसारी को उम्मीदवार बनाया था और उन्होंने जीत दर्ज की थी। वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था और बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी के मनोज सिन्हा ने जीत दर्ज की थी और उन्हें मोदी सरकार में मंत्री भी बनाया गया था।
गाजीपुर लोकसभा सीट का जातीय समीकरण
गाजीपुर लोकसभा सीट पर यादव, मुस्लिम, कुशवाहा काफी महत्वपूर्ण वोटर हैं। गाजीपुर लोकसभा सीट पर 3 लाख से अधिक मुस्लिम आबादी है। कुशवाहा समाज के वोटरों की संख्या करीब ढाई लाख है। करीब डेढ़ लाख बिंद, 2 लाख राजपूत, एक से डेढ़ लाख ब्राह्मण, एक लाख वैश्य और 50 हजार के आसपास भूमिहार वोटर भी गाजीपुर लोकसभा सीट पर हैं, जो निर्णायक हैं।
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा अवगत कराया गया है कि मौसम विभाग लखनऊ द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार माह अप्रैल से जून तक अधिक तापमान बढ़ने की सम्भावना है हीटवेव से बचाव हेतु शासन एव जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। 12 से 3 के बीच घर से बाहर न निकले। अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 दिनेश कुमार द्वारा अवगत कराया गया है कि गर्मी के दिनांे में उच्च प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थो का सेवन नही करना चाहिए। गर्मी के दिनांेे में शरीर में पानी एवं नमक की कमी होने के कारण लू लगने की सम्भावना से इनकार नही किया जा सकता हेै। आपदा विशेषज्ञ ने सुझाव दिया कि पानी ,छाछ, लस्सी, नीबू पानी, आम का पन्ना, फलों के जूस, बेल का सर्बत, एवं नारियल के पानी का सेवन अवश्य करें। साथ ही मौसमी फल जैसे-तरबूज, खरबूज, ककड़ी, खीरा, सन्तरा, आदि खटटे फलों का अधिक से अधिक सेवन करें। हीटवेव (लू) के दौरान ‘‘क्या करें क्या न करें‘‘¼Do’s & Don’sduring Heat Wave) क्या करे के बारे में बताया कि कड़ी धूप में बाहर न निकले, खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक के बीच, गरम हवा के स्थिति जानने के लिये रेडियो सुने, टी0वी देखे, समाचार पत्र पर स्थानीय मौसम पूर्वानुमान की जानकारी लेते रहे, जितने बार हो सके पानी पीये,प्यास न लगा हो तभी पानी पीये ताकि शरीर मे पानी की कमी से होने वाली बीमारी से बचा जा सके, हल्के रगं के ढीले ढाले सूती वस्त्र पहने ताकि शरीर तक हवा पहुचे और पसीने को सोख कर शरीर को ठंडा रखे, धूप में बाहर जाने से बचे, अगर बहुत जरुरी हो तो गमछा, चश्में, छाता, टोपी एवं जूते या चप्पल पहनकर ही घर से बाहर निकले, शराब, चाय, कॉफी जैसे पेय पदार्थो का इस्तमाल न करे, यह शरीर को निर्जलित कर सकते है, यात्रा करते समय अपने साथ बोतल में पानी जरुर रखें। गीले कपड़े को अपने चेहरे, सिर और गर्दन पर रखेें, गर्मी के दिनों में ओ0आर0एस0 का घोल पिये। अन्य घरेलू पेय जैसे, नीबू पानी, कच्चे आम का बना लस्सी आदि का प्रयोग करे, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो, अगर आपकी तबीयत ठीक न लगे, तो गर्मी से उत्पन्न हाने वाले विकारों, बीमारियों को पहचाने। तकलीफ होने पर तुरन्त चिकित्सकीय परामर्श ले, जानवरों को छायादार स्थान में रखें, उन्हे पीने के लिये पर्याप्त मात्रा में पानी दें, अपने घर को ठंडा रखें, घर को पर्दे से ढक कर या पेन्ट लगाकर 3-4 डिग्री तक ठंडा रखा जा सकता है, रात में अपने घरो की खिड़िकियो को अवश्य खुली रखें, कार्यस्थल पर पानी की समुचित व्यवस्था रखें, फैन, ढीले कपडे़ का उपयोग करे। ठंडे पानी से बार-बार नहाएं। क्या न करें- की जानाकरी देते हुए बताया कि धूप मे, खडें वाहने में बच्चे एवं पालतू जानवरों को न छोडें। खिड़की की रिफलेक्अर जैसे एल्युमुनियम पन्नी, गत्ते इत्यादि से ढककर रखे, ताकि बाहर की गर्मी का अन्दर आने से रोका जा सके, उन खिड़कियो दरवाजे पर जिनसे दोपहर के समय गर्म हवाएॅ आती है, काले कपडे़/पर्दे लगाकर रखना चाहिए, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण/स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सूनें और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सर्तक रहें, आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें, जहॉ तक सम्भव हो घर में ही रहे , सूर्य के सर्म्पक से बचें, सूर्य की तापमान से बचने के लिए जहॉ तक सम्भव हो घर की निचली मंजिल में ही रहें, सबसे उपरी मंजिल में कदापि न रहें, ताप के प्रभाव से लू (हीट-वेव) का शिकार होने की सम्भावना प्रायः बनी रहती है।, संतुलित हल्का व नियमित भोजन करें, दिन के 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर न निकले, गहरे रंग के भारी एवं तंग वस्त्र पहनने से बचें, खाना बनातें समय कमरे के खिड़की एवं दरवाजे खुले रखे, जिससे हवा का आना जाना बना रहे, नशीले पदार्थ, शराब तथा अल्कोहल के सेवन से बचें, उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें। बासी भोजन न करें।