“गाजीपुर लोकसभा सीट का जातीय समीकरण” अफजाल और पारस मैदान में

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को बहु प्रतीक्षित लोकसभा सीट गाजीपुर पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। मनिहारी ब्लाक के सिखड़ी निवासी पारसनाथ राय पुत्र स्व उमाकांत राय को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है। पारसनाथ राय का जन्म 2 जनवरी 1955 को हुआ था। पारस नाथ राय की शिक्षा परास्नातक है। यह लम्बे समय से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े थे। वो 1986 मे संघ के जिला कार्यवाह सहित विभिन्न पदों का दायित्व निर्वहन कर चुके हैं। तथा वर्तमान समय में जौनपुर के सह विभाग सम्पर्क प्रमुख तथा क्रय विक्रय सहकारी समिति जंगीपुर के अध्यक्ष हैं। पारस राय शबरी महिला महाविद्यालय सिखड़ी, पं मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज तथा विद्या भारती विद्यालय के प्रबंधक है। पारस राय को मनोज सिन्हा का करीबी माना जाता है। मनोज सिन्हा के अब तक हुए लगभग सभी चुनाव में पारस राय ने ही पूरी जिम्मेदारी संभाली है। गाजीपुर में पारसनाथ का मदन मोहन मालवीय समेत कई विद्यालय हैं। मनोज सिन्हा इनके कॉलेज में हर साल होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेते हैं।

गाजीपुर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की गई पार्टी यह है

अब तक गाजीपुर सीट पर कुल 17 बार लोकसभा चुनाव हुए हैं। पांच बार कांग्रेस, तीन बार बीजेपी, तीन बार सीपीआई, तीन बार समाजवादी पार्टी और जनता पार्टी, स्वतंत्र पार्टी और बीएसपी ने एक-एक बार जीत हासिल की है। 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और बीएसपी का गठबंधन था। गठबंधन के तहत बीएसपी ने इस सीट से अफजाल अंसारी को उम्मीदवार बनाया था और उन्होंने जीत दर्ज की थी। वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था और बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी के मनोज सिन्हा ने जीत दर्ज की थी और उन्हें मोदी सरकार में मंत्री भी बनाया गया था।

गाजीपुर लोकसभा सीट का जातीय समीकरण


गाजीपुर लोकसभा सीट पर यादव, मुस्लिम, कुशवाहा काफी महत्वपूर्ण वोटर हैं। गाजीपुर लोकसभा सीट पर 3 लाख से अधिक मुस्लिम आबादी है। कुशवाहा समाज के वोटरों की संख्या करीब ढाई लाख है। करीब डेढ़ लाख बिंद, 2 लाख राजपूत, एक से डेढ़ लाख ब्राह्मण, एक लाख वैश्य और 50 हजार के आसपास भूमिहार वोटर भी गाजीपुर लोकसभा सीट पर हैं, जो निर्णायक हैं।

मौसम विभाग का अलर्ट,अधिक तापमान बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग का अलर्ट,अधिक तापमान बढ़ने की संभावना

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा अवगत कराया गया है कि मौसम विभाग लखनऊ द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार माह अप्रैल से जून तक अधिक तापमान बढ़ने की सम्भावना है हीटवेव से बचाव हेतु शासन एव जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। 12 से 3 के बीच घर से बाहर न निकले। अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 दिनेश कुमार द्वारा अवगत कराया गया है कि गर्मी के दिनांे में उच्च प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थो का सेवन नही करना चाहिए। गर्मी के दिनांेे में शरीर में पानी एवं नमक की कमी होने के कारण लू लगने की सम्भावना से इनकार नही किया जा सकता हेै।
आपदा विशेषज्ञ ने सुझाव दिया कि पानी ,छाछ, लस्सी, नीबू पानी, आम का पन्ना, फलों के जूस, बेल का सर्बत, एवं नारियल के पानी का सेवन अवश्य करें। साथ ही मौसमी फल जैसे-तरबूज, खरबूज, ककड़ी, खीरा, सन्तरा, आदि खटटे फलों का अधिक से अधिक सेवन करें।
हीटवेव (लू) के दौरान ‘‘क्या करें क्या न करें‘‘¼Do’s & Don’sduring Heat Wave)
क्या करे के बारे में बताया कि कड़ी धूप में बाहर न निकले, खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक के बीच, गरम हवा के स्थिति जानने के लिये रेडियो सुने, टी0वी देखे, समाचार पत्र पर स्थानीय मौसम पूर्वानुमान की जानकारी लेते रहे, जितने बार हो सके पानी पीये,प्यास न लगा हो तभी पानी पीये ताकि शरीर मे पानी की कमी से होने वाली बीमारी से बचा जा सके, हल्के रगं के ढीले ढाले सूती वस्त्र पहने ताकि शरीर तक हवा पहुचे और पसीने को सोख कर शरीर को ठंडा रखे, धूप में बाहर जाने से बचे, अगर बहुत जरुरी हो तो गमछा, चश्में, छाता, टोपी एवं जूते या चप्पल पहनकर ही घर से बाहर निकले, शराब, चाय, कॉफी जैसे पेय पदार्थो का इस्तमाल न करे, यह शरीर को निर्जलित कर सकते है, यात्रा करते समय अपने साथ बोतल में पानी जरुर रखें। गीले कपड़े को अपने चेहरे, सिर और गर्दन पर रखेें, गर्मी के दिनों में ओ0आर0एस0 का घोल पिये। अन्य घरेलू पेय जैसे, नीबू पानी, कच्चे आम का बना लस्सी आदि का प्रयोग करे, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो, अगर आपकी तबीयत ठीक न लगे, तो गर्मी से उत्पन्न हाने वाले विकारों, बीमारियों को पहचाने। तकलीफ होने पर तुरन्त चिकित्सकीय परामर्श ले, जानवरों को छायादार स्थान में रखें, उन्हे पीने के लिये पर्याप्त मात्रा में पानी दें, अपने घर को ठंडा रखें, घर को पर्दे से ढक कर या पेन्ट लगाकर 3-4 डिग्री तक ठंडा रखा जा सकता है, रात में अपने घरो की खिड़िकियो को अवश्य खुली रखें, कार्यस्थल पर पानी की समुचित व्यवस्था रखें, फैन, ढीले कपडे़ का उपयोग करे। ठंडे पानी से बार-बार नहाएं।
क्या न करें- की जानाकरी देते हुए बताया कि धूप मे, खडें वाहने में बच्चे एवं पालतू जानवरों को न छोडें। खिड़की की रिफलेक्अर जैसे एल्युमुनियम पन्नी, गत्ते इत्यादि से ढककर रखे, ताकि बाहर की गर्मी का अन्दर आने से रोका जा सके, उन खिड़कियो दरवाजे पर जिनसे दोपहर के समय गर्म हवाएॅ आती है, काले कपडे़/पर्दे लगाकर रखना चाहिए, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण/स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सूनें और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सर्तक रहें, आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें, जहॉ तक सम्भव हो घर में ही रहे , सूर्य के सर्म्पक से बचें, सूर्य की तापमान से बचने के लिए जहॉ तक सम्भव हो घर की निचली मंजिल में ही रहें, सबसे उपरी मंजिल में कदापि न रहें, ताप के प्रभाव से लू (हीट-वेव) का शिकार होने की सम्भावना प्रायः बनी रहती है।, संतुलित हल्का व नियमित भोजन करें, दिन के 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर न निकले, गहरे रंग के भारी एवं तंग वस्त्र पहनने से बचें, खाना बनातें समय कमरे के खिड़की एवं दरवाजे खुले रखे, जिससे हवा का आना जाना बना रहे, नशीले पदार्थ, शराब तथा अल्कोहल के सेवन से बचें, उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें। बासी भोजन न करें।

डिप्टी सीएम पर अभद्र टिप्पणी,आक्रोश

डिप्टी सीएम पर अभद्र टिप्पणी,आक्रोश

उपमुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की तीव्र भर्त्सना

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर नगर मण्डल के जमलापुर में बूथ नं0 238 की बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख की टिफिन बैठक बूथ अध्यक्ष धर्मवीर कुशवाहा की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्पन्न हुई। बैठक में उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के ऊपर की गयी टिप्पणी पर सांसद अफजाल अंसारी की घोर निन्दा की गयी। इस प्रकार का आरोप लगाने वाले अफजाल अंसारी को तो न्यायालय से गैंगस्टर के मामले में सजा सुनाई गयी है तो फिर वह केशव प्रसाद मौर्या पर अनर्गल आरोप लगाकार क्या दिखाना चाहते है। अफजाल अंसारी के बयान की भाजपा घोर निन्दा करती है एवं आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी। बैठक में बूथ समिति के सदस्यों एवं पन्ना प्रमुखों के साथ चुनाव प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता व मंडल प्रभारी रामनरेश कुशवाहा एवं नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने चुनाव में कार्यकर्ताओं को दी गयी जिम्मेदारियों को ठीक ढंग से समझाया। बताया गया कि पार्टी का लक्ष्य ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ मानकर कार्य करते हुए भाजपा के अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को पूरा करना है। बैठक में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, महामंत्री द्वय अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, संजय कुशवाहा, महाबल शर्मा, मंगल यादव, श्याम नारायण कुशवाहा, मोहित जायसवाल आदि उपस्थित थे।

छात्र-छात्राओं को एसडीएम ने किया जागरूक

छात्र छात्राओं को एसडीएम ने किया जागरूक

गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 अन्तर्गत चलाये जा रहे स्विप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत बाबा रामदेव स्मारक डिग्री कॉलेज मोलनापुर बरतर मुहम्मदाबाद में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद द्वारा संपन्न किया गया, कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज के लगभग 200 छात्र/छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। सभा को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी द्वारा 1 जून 2024 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का निर्भीक होकर मतदान करने हेतु आवाहन किया गया। वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, संशोधन कराने, एवम बूथ की जानकारी ,वोटरलिस्ट में नाम देखने  हेतु  वोटर हेल्पलाइन ऐप  का प्रयोग करने की जानकारी दी  गई इसके अतिरिक्त आदर्श आचार संहिता  के  उल्लंघन से संबंधित  सी – विजिल ऐप  के माध्यम  से  शिकायत करने के  तरीकों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर  श्री दीनानाथ साहनी खंड शिक्षा अधिकारी  मोहम्मदाबाद, मुकेश गुप्ता, कॉलेज के  प्रबधक  संजय कुशवाहा, विजय कुमार एवम  समस्त शिक्षक  आदि उपस्थित रहें। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा समस्त प्रतिभागियों को मतदाता शपथ दिलाया गया।

मुख्तार के कब्र पर फातिया पढ़ेंगे अब्बास, सुप्रीम कोर्ट ने दिया इजाजत

गाजीपुर। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (9 अप्रैल) को उत्तर प्रदेश के विधायक अब्बास अंसारी को अपने पिता मुख्तार अंसारी के सम्मान में 10 अप्रैल को होने वाले ‘फातिहा’ समारोह में शामिल होने की अनुमति दे दी। मुख्तार अंसारी गैंगस्टर से राजनेता बने थे और 28 मार्च को आजीवन कारावास की सजा काटते समय दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई थी। जस्टिस सूर्यकांत और केवी विश्वनाथन की बेंच ने आदेश दिया कि अब्बास को आज ही (शाम 5 बजे से पहले) रस्म में शामिल होने के लिए उनके गृहनगर ले जाया जाए और 13 अप्रैल को वापस कासगंज जेल लाया जाए। गौरतलब है कि अब्बास अंसारी फिलहाल शस्त्र लाइसेंस मामले में जेल में हैं। पिछले साल नवंबर में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था और कहा था कि नई दिल्ली में उनके परिसर से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था। हाईकोर्ट ने आगे कहा कि अंसारी द्वारा गवाहों को प्रभावित करने और सबूतों से छेड़छाड़ करने का जोखिम है। हालांकि मौजूदा याचिका शुरू में अंसारी को अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दायर की गई थी, लेकिन इसे समय पर सूचीबद्ध नहीं किया जा सका।  इस प्रकार, पिछली तिथि पर अंसारी को याचिका में संशोधन करने और प्रतिवादी-राज्य को इसकी एक प्रति प्रदान करने की अनुमति दी गई थी। आज सुनवाई के दौरान, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अब्बास की ओर से आग्रह किया कि अंतिम संस्कार की रस्में पहले ही पूरी हो चुकी थीं, जिसमें वह शामिल नहीं हो सके क्योंकि मामला समय पर सूचीबद्ध नहीं था। यह प्रार्थना की गई कि अब्बास को फातिहा समारोह (और उसके बाद कुछ समय) के लिए अपने परिवार के सदस्यों के साथ रहने की अनुमति दी जाए, जो कल के लिए निर्धारित है। उत्तर प्रदेश राज्य की ओर से पेश एएजी गरिमा प्रसाद ने अब्बास की ओर से की गई प्रार्थना का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि वह एक हिस्ट्रीशीटर है, जिसका चित्रकूट जेल के अंदर का आचरण उसे कासगंज जेल में स्थानांतरित करने का कारण बना। एएजी ने आगे दावा किया कि कल के लिए कोई समारोह निर्धारित नहीं था और ‘फातिहा’ में भाग लेने की अनुमति मांगने वाला आवेदन राज्य को नहीं दिया गया था। आपत्ति जताते हुए सिब्बल ने कहा, “ऐसा मत कहो, आपको सेवा दी गई है। हम सेवा का सबूत दिखा सकते हैं”। हालांकि एएजी ने कहा कि संशोधित रिट याचिका, जो पिछले आदेश के अनुसार दी गई थी, में ‘फातिहा’ के बारे में कोई कथन नहीं था। उन्होंने सुझाव दिया कि एक खुशहाल त्योहार आने वाला है, और अब्बास शायद इसके लिए अदालत से राहत पाने की कोशिश कर रहा था। पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, बेंच ने नोट किया कि अब्बास के पिता का 28 मार्च को निधन हो जाना विवाद का विषय नहीं था। इसके अलावा, अब्बास ने विशेष रूप से दावा किया कि फातिहा कल के लिए निर्धारित थी। ऐसे में, याचिका को अस्वीकार करने का कोई कारण नहीं था।
इस पृष्ठभूमि में, निम्नलिखित निर्देश पारित किए गए:
(1) अब्बास को कासगंज जेल से उसके गृहनगर (गाजीपुर) पुलिस हिरासत में और पर्याप्त सुरक्षा के साथ ले जाया जाएगा। पुलिस महानिदेशक, यूपी को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करनी है!
(2) पुलिस अधिकारी, जेल अधिकारियों के साथ समन्वय करके यह सुनिश्चित करेंगे कि अब्बास आज जल्द से जल्द अपनी यात्रा शुरू करें, शाम 5 बजे से पहले नहीं!
(3) अब्बास को पुलिस हिरासत में कल की फातिहा की रस्म में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। रस्में समाप्त होने के बाद, उसे अस्थायी रूप से स्थानीय जेल यानी सेंट्रल जेल,गाजीपुर में स्थानांतरित कर दिया जाएगा!
(4) गाजीपुर में पुलिस अधिकारी यह सत्यापित करेंगे कि क्या 11 अप्रैल से कोई अन्य रस्में होनी हैं। यदि ऐसा है, तो अब्बास को पुलिस हिरासत में रहते हुए ऐसी रस्मों में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।10 अप्रैल के बाद कोई रस्म न होने पर भी अब्बास को 11 और 12 अप्रैल को अपने परिवार/आगंतुकों से मिलने की अनुमति होगी।
(5) पुलिस अधिकारी आगंतुकों की तलाशी लेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी व्यक्ति (अधिकृत हथियार सहित) फातिहा वाले स्थान या अब्बास के पैतृक घर पर हथियार न ले जाए।
गरिमा प्रसाद द्वारा अब्बास के मीडियाकर्मियों से बातचीत न करने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगे जाने पर सिब्बल ने आश्वासन दिया कि वह केवल परिवार के सदस्यों से मिलेंगे। पीठ ने सिब्बल के इस कथन को दर्ज किया कि अब्बास मीडियाकर्मियों से बातचीत नहीं करेंगे और केवल अपने परिवार के सदस्यों से मिलेंगे।अंत में यह स्पष्ट किया गया कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा भी निर्देशों का अनुपालन किया जाएगा (क्योंकि उत्तर प्रदेश राज्य को केवल 3 एफआईआर में अब्बास को स्थानांतरित करने का अधिकार है)।

शक्ति महापूजन से ही होगा राष्ट्र का कल्याण: महंत भवानी नंदन यति

बासंतिक नवरात्र 9 अप्रैल मंगलवार से शुरू

शक्ति महापूजन से ही होगा राष्ट्र का कल्याण – महंत भवानी नंदन यति

गाजीपुर। नव सम्वत के प्रथम माह चैत्र में पड़ने वाली नवरात्रि को बासंतिक नवरात्र के नाम से जाना जाता है। धर्म ग्रंथों, पुराणों के अनुसार चैत्र नवरात्र का समय मां के पूजन अर्चन हेतु बहुत ही शुभ माना जाता है। इस समय प्रकृति भी प्राकृतिक उर्जा से आह्लादित होती है। इस मौसम में वातावरण व जीवन में एक नई उर्जा का संचार होता है। इस समय मां जगदम्बा की आराधना, पूजन अर्चन करने से विशेष लाभ होता है। नवरात्र में किया गया पूजन कभी व्यर्थ नहीं जाता है। हिन्दू धर्म ग्रन्थों के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से नवरात्र आरम्भ होकर नवमी तक चलता है। इस नवरात्रि को जगतजननी मां भगवती की आराधना के लिये श्रेष्ठ माना जाता है। प्रसिद्ध सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी श्री भवानी नन्दन यति जी महाराज के निर्देशन में मनिहारी क्षेत्र के प्रसिद्ध मां काली धाम मंदिर हरिहरपुर में इस वर्ष नवरात्र पूजन धूमधाम से संपन्न होगा।
हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी श्री भवानी नंदन गति जी महाराज के अनुसार, इस वर्ष नवरात्र का प्रारंभ 9 अप्रैल दिन मंगलवार से प्रारंभ होगा। प्रातः समय भद्रा रगभग नौ बजे तक रहेगा। वहीं कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त (अभिजीत मुहूर्त) मध्यान्ह 11.34 से 12.24 तक होगा। यह कलश स्थापना का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है। इसी क्रम में महाअष्टमी की निशा पूजा 15 अप्रैल को होगी जबकि अष्टमी का व्रत 16 अप्रैल को होगा और  घरों में अष्टमी का पूजन रात में किया जाएगा। रामनवमी (रामजन्मोत्सव) 17 अप्रैल को दिन में मध्यान्ह 11.17 बजे से 1.25 बजे तक मनाया जाएगा नवरात्र व्रत की पारणा 18 अप्रैल को प्रातः 9.41बजे के बाद होगी।

नौ लोगों पर लगा एक लाख रुपए का  जुर्माना

गाजीपुर। बीते दिनों जनपद के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत दुकानों से खाद्य पदार्थो के नमूनें लेकर जॉच हेतु उत्तर प्रदेश के खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला में प्रेषित किये गये थे। जिसमें जॉच के पश्चात् खाद्य पदार्थो में मिलावट की पुष्टि खाद्य विश्लेषक द्वारा की गयी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट प्राप्त करने के उपरान्त अपर जिलाधिकारी  (वि0/रा0) न्याय निर्णायक अधिकारी के न्यायालय में मामला प्रस्तुत किया गया था। डॉ0 दिनेश कुमार, न्याय निर्णायक अधिकारी के न्यायालय द्वारा विचारोपरान्त 9 लोगों पर एक लाख एक हजार रूपये के जुर्माना लगाया। अर्थदण्ड समय से जमा न किये जाने पर सभी से आरसी के माध्यम से वसूली की जायेगी। खाद विभाग द्वारा जुर्माना लगाते ही खाद्य कारोबार कर्ताओं में अफरा तफरी मच गई है।

चुनावी पाठशाला लगाकर लोगों को किया जा रहा है जागरूक

गाजीपुर। लोक सभा चुनाव को देखते हुए स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है।जिसके अनतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु जन-जन तक एक-एक व्यक्ति को 1 जून, 2024 को घर से बाहर निकलकर अपने पूरी इमानदारी से अपने मतदान का प्रयोग करने को कहा गया। चाहे वो 80 वर्ष से उपर के व्यक्ति हो, दिब्यांग हो या 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हो वह किसी भी दशा मे मतदान का प्रयोग करे। इसी  क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देशन मे चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत परिषदीय विद्यालयों/महाविद्यालयो के तहत जिला स्वीप को आर्डिनेटर के नेतृत्व में चुनावी पाठशाला लगाकर, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नित्य कार्यक्रम, नाटक नुक्कड़ एवं कलश के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित कर लगातार जागरूक किया जा रहा है। विद्यालय के छात्रो द्वारा झाकियॉ निकालकर जन-जन की है यही पुकार वोट देना है अधिकारी का नारे लगाते हुए लोगो को जागरूक किया गया।  

अभिभावकों के लिए आयोजित हुई कार्यशाला

बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के संवर्धन हेतु माता-पिता एवं अभिभावक पालन पोषण की सकारात्मक शैली अपनायें …

गाजीपुर। क्रिएटिव विजन सोसायटी द्वारा संचालित तुलसी सागर स्थित न्यू होराइजन एकेडमी के रिपब्लिक हाल में रविवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस समारोह के आयोजन किया गया। जिसके क्रम में विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर अमरनाथ राय एवं राजकीय महिला पीजी कॉलेज के मनोवैज्ञानिक डॉ शिव कुमार के नेतृत्व में अभिभावकों के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के शिक्षण-प्रशिक्षण हेतु अभिभावकों को सकारात्मक मनोवैज्ञानिक दृष्टि से अवगत कराना था जिससे कि विद्यार्थियों का शारीरिक स्वास्थ्य सहित मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य का भी विकास हो सके। मनौवैज्ञानिक द्वय का कहना था कि पाज़िटिव पेरेंटिंग आत्म अनुशासन एवं समग्र रूप में विकास पर ध्यान केंद्रित करती है । बच्चों में आत्मविश्वास , आत्मानुशासन् एवं उत्सुकता जागृत करती है ; उन्हें ऐसा आत्मनिर्भर और जिम्मेदार व्यक्ति बनाती है जो दूसरों के साथ दया, सम्मान , कृतज्ञता , समानुभूति एवं करुणा भाव के आधार पर व्यवहार करता है ।

हमारा प्रयास पुस्तकीय शिक्षा के अतिरिक्त बच्चों में जीवन के लिए आवश्यक सद्गुणों के विकास पर ध्यान देता है । पॉजिटिव पैरेंटिंग इस बात पर बल देता है कि क्या करना है  न की क्या नहीं करना है । इसका अभ्यास बचपन से ही शुरू किया जाना चाहिए।अभिभावकों एवं अध्यापकों को स्वयं में ऐसे बदलाव करने होंगे कि बच्चे उनके व्यवहार का अनुकरण  करके बच्चे ज़िम्मेदार मानव और नागरिक बन पायें । बच्चों में जीवन की चुनौतियों का सामना करने का आत्मबल आने पर डिप्रेशन से बचा जा सकता है। अभिभावकों द्वारा बच्चों मैं आक्रामकता, ज़िद्दीपन, अच्छे भोजन करना, शर्मिलापन, सोशल मीडिया का दुरुपयोग, बिना उद्देश्य घूमने आदि समस्याओं का उल्लेख किया गया ।  इन समस्याओं  का समाधान करने हेतु मनोवैज्ञानिकद्वय प्रोफेसर अमरनाथ राय एवं डॉ शिव कुमार द्वारा व्यवहारिक उपाय भी सुझाये गये । इस सभागार में अभिभावकों सहित समस्त अध्यापक और अध्यापिकाओं ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया तथा पेरेंटिंग जागरूकता  कार्यशाला के  इस आयोजन की सराहना किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य विभा राय ने आभार व्यक्त किया।

108 एंबुलेंस ने निशुल्क मरीज को पहुंचाया बीएचयू वाराणसी

108 एंबुलेंस ने निशुल्क मरीज को पहुंचाया बीएचयू वाराणसी

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ताकि किसी गरीब और असहाय का पैसों के अभाव में इलाज न रुकने पाए। चाहे इसके लिए आयुष्मान भारत योजना की बात करें या फिर 102 और 108 एंबुलेंस सेवा की। ऐसे ही 108 एम्बुलेंस ने एक बार फिर एक क्रिटिकल मरिज जो जिला अस्पताल में एडमिट था। जिसको बार-बार झटके आ रहे थे। डॉक्टरों की सलाह पर इस मरीज को बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर किया गया।इसके बाद 108 एंबुलेंस के पायलट और ईएमटी ने सकुशल बीएचयू वाराणसी पहुंचा कर एडमिट कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। 108 एंबुलेंस के प्रभारी दीपक राय ने बताया कि गाजीपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित जिला अस्पताल में मरिज बृजेश यादव उम्र 28 जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसे बार-बार झटका आ रहा था। जिससे वह बेहोश हो जा रहा था। मरीज के इस बीमारी को देखते हुए डॉ इमाम के द्वारा उसे बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर किया गया। जिसके बाद 108 एंबुलेंस के चालक के संतोष कुमार और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन रामनाथ निगम ने जिला अस्पताल से 108 एंबुलेंस के माध्यम से बीएचयू वाराणसी पहुंचाया। जहां पर उसका इलाज चल रहा।
बताते चले कि गाजीपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में इन दिनों लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। और क्रिटिकल मरीज भी भर्ती हो रहे हैं। जिनका सफल इलाज किया जा रहा है। वहीं कुछ मरीजों की स्थिति क्रिटिकल होने पर 108 एंबुलेंस के माध्यम से बीएचयू वाराणसी या फिर ट्रामा सेंटर वाराणसी तक पहुंचाया जा रहा है।

Uttar Pradesh Fast News