अगर कोई नियमों का करे उल्लंघन तो दें हेल्प लाइन नंबर पर जानकारी:डीएम

गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखैरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने गुरूवार को ग्राम पंचायत देवढ़ी, उच्च प्राथमिक विद्यालय देवैथा  मे मतदाता जागरूकता चौपाल के माध्यम से लोगो को निर्भिक होकर वोट डालने के लिए जागरूक किया। चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगो को  मतदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि लोकतंत्र का महापर्व है। आप लोग निर्भिक  होकर अधिक से अधिक संख्या में अपना वोट डालें । उन्होने  उपस्थित ग्रामवासियों से कहां कि अपना मत किसी के बहकावे, डराने धमकाने या किसी भी प्रलोभन, मे आकर न दे। यदि कोई व्यक्ति पैसा, शाराब ,साड़ी व अन्य प्रलोभन देते समय पकड़ा जाता है तो देने एवं लेने वाले के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी। यदि कोई व्यक्ति जाति व धर्म के खिलाफ लोगो के मन मे भय एवं दंगे के उद्देश्य से निर्वाचन मे कोई विघ्न डालता है या पैसा, शाराब, साड़ी देता है तो इसकी जानकारी टोल फ्री नं0 1950 या टेलिफोन नं0 0548 220211 पर काल करके दे सकतेे है।

उन्होने लोगो से सी-विजिल एप्प डाउनलोड करने की अपील कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा बनाये गये सी-विजिल एप्प के माध्यम से चुनाव सम्बन्धी किसी प्रकार की शिकायत जैसे कोई गलत पैसा शाराब, साड़ी या जाति धर्म से लड़ाता है तो फोटो एवं विडियो के माध्यम से इस एप्प के द्वारा शिकायत कर सकते है। उन्होने कहा कि आप अपना मत, डर, भय, लालच में आकर न डालें। सुझ- बुझ कर ईमानदारी से अपने मत का चुनाव करें। जिलाधिकारी ने बताया कि दिव्यांग व्यक्ति जिनके पास दिव्यांग प्रमाण पत्र है, एवं 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों का वोट उनके घर पर ही वैलेट पेपर के माध्यम से डाला जायेगा। जागरूकता चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगो को मतदाता जागरूक की शपथ दिलायी।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि चुनाव शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हो, जो व्यक्ति निर्वाचन में विघ्न डालेगा, वोटरो को धमकायेगा, पैसा बाटेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। पारदर्शी चुनाव में कोई दखल बरदास्त नही होगी। उन्होने लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि आप अपना वोट न बेचें अपने मत का सही प्रयोग करें।  बुथ के 200 मीटर के दायरे में कोई गलत गतिविधी  नही होगी। अगर कोई व्यक्ति आचार संहिता का उलंघन कर रहा है तो आप हेल्प लाइन नं0 पर काल करके बतायें उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।  जन चौपाल के पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने देवैथा, देवढ़ी कर्मनाशा पुल, एव करमहरी बिहार बार्डर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया एवं लगाये गये कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी जमानियां, उप जिलाधिकारी जमानियां, तहसीलदार जमानियां,  एवं अन्य अधिकारीगण, उपस्थित थे।

गडही में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

गाजीपुर। नगर के कचहरी स्थित रेलवे जोनल ट्रेनिंग सेंटर के पीछे गड़ही में एक अज्ञात युवक जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष का शव मिला। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंचकर शव के बारे में जानकारी करना शुरु कर दिया। लेकिन उसका शिनाख्त नहीं हो सका। स्थानीय लोगों के अनुसार गड़ही के पास ही सहजन के पेड़ से बगल के ही लोग सहजन तोड़ने के लिए गए थे और जब उनकी नजर पानी पर पड़ी तो देखा कि वहां पर एक शव पड़ा हुआ है , जिसकी जानकारी उन्होंने आसपास के लोगों के साथ साथ कोतवाली पुलिस को भी दिया। जानकारी के बाद सदर कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पाण्डेय अपने पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर शिनाख्त करने में जुट गई। इस दौरान फॉरेंसिक टीम भी जांच करने के लिए मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने में जुट गई।

असलहा फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, जखीरे के साथ दो गिरफ्तार

गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस और खानपुर थाना पुलिस टीम ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोर करते हुए 12 तमंचा सहित भारी मात्रा में अर्द्ध निर्मित तमंचा व कारतूस तथा तमंचा बनाने  के उपकरण के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी गुरूवार को एसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर एसपी ओमवीर सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि  थानाध्यक्ष खानपुर अपने पुलिस टीम और स्वाट/सर्विलांस की टीम ने बुधवार को चेकिंग के दौरान खानपुर थाना क्षेत्र के भुजेहुआ जियापुर से अभियुक्त रामधारी राजभर पुत्र बनारसी राजभर निवासी बसही थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ को 5 अवैध तमंचा, 3  जिन्दा कारतूस .315 बोर और 1 बिना नम्बर प्लेट अपाचे मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त रामधारी उपरोक्त से पूछताछ और उसकी निशानदेही पर ग्राम मिश्रौली उर्फ चिलबिली थाना कासिमाबाद से 1 अन्य अभियुक्त सरवन विश्वकर्मा पुत्र स्व0 कैलाश विश्वकर्मा निवासी मिश्रौली उर्फ चिलबिली थाना कासिमाबाद को उसके घर से 5 अवैध तमंचा, 2 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 2 तमंचा, 2 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 6 अर्द्ध निर्मित अवैध तमंचे का ढाँचा और भारी मात्रा में असलहा बनाने की सामाग्री और उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम दोनो लोग मिलकर अवैध असलहा बनाकर आस-पास के जिलों में बेचने का काम करते है। इसमें सरवन विश्वकर्मा द्वारा अपने घर में अवैध रुप से तमंचा बनाने तथा रामधारी राजभर का काम बने हुए तमंचो को ले जाकर नये लड़को को अच्छी कीमत पर बेचना हैं। इस काम से मिले पैसों को अभियुक्त आपस में आधा-आधा बाँट लेते है। उन्ही पैंसो से हम लोग अपना व अपने परिवार का जीवन यापन तथा अपना शौक पूरा करते हैं। अभियुक्तों ने बताया गया कि हम लोग पूर्व में भी पकड़े जा चुके हैं और जेल जा चुके है। गिरफ्तार अहियुक्तो के ऊपर जिले सहित अन्य जिलों में भी का संगीत धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

निर्देशों का पालन करें नहीं तो होगी कार्रवाई:डीएम

बैनर, पोस्टर, पंफलेट पर मुद्रक/प्रकाशक का नाम, पता सहित प्रतियों की संख्या अंकित होना अनिर्वाय: डीएम

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के प्रमुख मुद्रक एवं प्रकाशक के स्वामियों के साथ गुरूवार को बैठक कर  निर्वाचन आयोग में निहित दिशा निर्देशो के बारे में दी जानकारी दीं।




गाजीपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने लोकसभा चुनाव को लेकर जनपद के समस्त प्रिंटिंग प्रेस स्वामियों की कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर निर्वाचन के दौरान पोस्टर, बैनर, पम्पप्लेट आदि के प्रकाशन के सम्बन्धित निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशो के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत निर्वाचन प्रचार से संबंधित पुस्तिकाओं, पोस्टरों आदि के मुद्रण एवं प्रकाशन पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127ए के अंतर्गत प्रतिबंध है कि कोई भी व्यक्ति/मुद्रक किसी ऐसे निर्वाचन पम्फलेट अथवा पोस्टर का मुद्रण या प्रकाशन नही करेगा अथवा मुद्रित या प्रकाशित नही करवायेगा जिसके मुख्य पृष्ठ पर मुद्रक एवं इसके प्रकाशक का नाम व पता न लिखा हो। कोई व्यक्ति किसी निर्वाचन पैम्फलेट अथवा पोस्टर का मुद्रण तब तक नही करेगा या मुद्रित नही करवायेगा जब तक कि प्रकाशक की पहचान की घोषणा उनके द्वारा हस्ताक्षरित तथा दो व्यक्ति जो उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते हों, उनके द्वारा सत्यापित न हो तथा जिसे उनके द्वारा डुप्लिकेट में मुद्रक को न दिया जाये। जब तक कि दस्तावेज के मुद्रण के पश्चात उचित समय पर मुद्रक द्वारा दस्तावेज की एक प्रति के साथ घोषणा की एक प्रति (जनपद में मुद्रित होनें पर) जिला निर्वाचन अधिकारी को न भेजी जाय।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन पम्पप्लेटो, पोस्टरों इत्यादि के मुद्रण पर उक्त प्रतिबन्ध इन दस्तावेजो के प्रकाशकों एवं मुद्रको की पहचान स्थापित करने के उद्देश्य से विधि द्वारा अधिरोपित किये गये है ताकि धर्म, वंश, जाति, समुदाय, भाषा या विरोधी चरित्र हनन इत्यादि के आधार पर अपील जैसे किसी ऐसे दस्तावेज जिसमें कोई ऐसे मामले व सामाग्री शामिल हो, जो अवैध अपराधिक या आपत्तिजनक हो। अगर होता है तो सम्बन्धित व्यक्ति के विरूद्ध आवश्यक दण्डात्मक व निरोधात्मक कार्यवाही की जायेगीे। यह प्रतिबन्ध राजनैतिक दलो, अभ्यर्थियों तथा उनके समर्थको द्वारा निर्वाचन पम्पप्लेटो पोस्टरों  इत्यादि के मुद्रण एवं प्रकाशन पर हुये अनधिकृत निर्वाचन व्ययों पर रोक लगाने के उद्देश्य में भी सहायक होते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने  कहा कि उपरोक्त निर्देशों का जनपद के समस्त प्रिंटिंग प्रेस स्वामियों द्वारा अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के समस्त सदस्यगण के अलावा मुद्रक/प्रकाशक प्रेस के स्वामी व केबिल चैनल के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

स्कूल चलो अभियान की निकली गई रैली,किया गया जागरूक

स्कूल चलो अभियान की निकली गई रैली, किया गया जागरूक

गाजीपुर। प्राथमिक विद्यालय रमवल रेवतीपुर पर बुधवार को स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। रैली में नवीन शैक्षिक सत्र 2024..25 मे नामांकन हेतु ग्राम रमवल मे घूम कर शिक्षकों द्वारा जागरूकता किया गया। घर घर बच्चों को प्रा वि रमवल मे प्रवेश हेतु आग्रह किया गया। इसी क्रम मे विघालय पर विघालय प्रबंधन समिति प्रा वि रमवल की बैठक एवं प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों के नामांकन स्वच्छता, शैक्षिक गुणवत्ता, मध्याह्न भोजन कायाकल्प संचारी रोग आदि विभिन्न विभागीय कार्य पर समीक्षा एवं आवश्यक चर्चा किया गया। इस दौरान सभी प्रशिक्षण कर्ता को जनपहल पत्रिका, स्टेशनरी आदि दिया गया।
उक्त कार्यक्रम में SNC अध्यक्ष सुनीता, उपाध्यक्ष पिकी, सदस्य बबलू, रेखा, अखिलेश, गुडिया देवी, प्रेमा, प्रमिला, सुमन, बिन्दु, संतरा, पार्वती, रीना आदि उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। विघालय प्रघानाध्यापक सत्य प्रकाश, शिक्षक कृष्णानंद, आशीष कुमार, खालिद अली, अशोक कुमार, शीला देवी आदि उपस्थित हुए। अन्त मे प्रघानाध्यापक द्वारा सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया गया।

तमंचा के साथ एक गिरफ्तार

गाजीपुर। सदर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1 तमंचा व 1 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। मंगलवार की रात चेकिंग के दौरान कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पाण्डेय ने अपने पुलिस टीम के साथ रघुनाथपुर तिराहा के पास से एक अभियुक्त राजा पुत्र जियाउद्दीन निवासी कांशीराम आवास कालोनी (आदर्श बाजार) थाना कोतवाली उम्र करीब 26 वर्ष को 1 तमंचा व 1 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल विकास तिवारी और का. धर्मेन्द्र कुमार थाना कोतवाली शामिल रहे।

डीएम ने किया निरीक्षण,दिया निर्देश

गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने बुधवार को निर्वाचन कार्यालय में बनाये गए कन्ट्रोल रूम, मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये गये कि मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण का कार्य अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इसे पूरी सर्तकता एवं गम्भीरतापूर्वक किया जाए। कन्ट्रोल रूम 24 घण्टे संचालित रहे तथा जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के द्वारा प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं सोशल मीडिया पर प्रकाशित व प्रसारित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों पर नजर रखी जाए। कन्ट्रोल रूम में उपस्थित कर्मचारियों से सी0 वीजिल एप पर आने वाली शिकायतों और निर्वाचन से सम्बन्धित हेल्प लाइन नम्बर 1950 पर आने वाली शिकायतों के सन्दर्भ में जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिया कि निर्धारित समयावधि के भीतर शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
 

डीएम-एसपी ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर।लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत निर्वाचन संबधी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने एवं निर्वाचन को सकुशल संचालन तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में सहायक रिटर्निग आफिसर-375 गाजीपुर, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, सोशल मीडिया एक्सपर्ट के तहत सुयोग्य पत्रकार विनय सिंह की उपस्थिति में एम0सी0एम0सी0 के अन्तर्गत पेड न्यूज/मीडिया सेल/सोशल मीडिया के क्रियान्वयन/तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय में बैठक सम्पन्न की।
बैठक के दौरान बताया कि पेड न्यूज/विज्ञापन को गंभीरता से ली जाए। इस संबंध में किसी प्रकार अखबारो एवं चैनलो के माध्यम से बिना परमीशन किसी भी पार्टी का प्रचार-प्रसार किया जाता है तो तत्काल नोटिस देने हेतु संबंधित को निर्देश दिया। बिना परमीशन के प्रत्याशियों द्वारा एवं पार्टी के कार्यकताओं द्वारा इलेक्ट्रानिक मीडिया/केबल नेटवर्क/वेब पोर्टल/इन्टरनेट मोबाईल नेटवर्क/प्रिन्ट मीडिया द्वारा विज्ञापन छपायी होती है या किसी तरह का प्रचार-प्रसार किया जाता है तो भारतीय दण्ड संहिता की धारा 171 (ज) का उल्लंघन मानते हुए उचित कार्यवाही की जायेगी। बैनर व पोस्टर तथा पम्पलेट बिना अनुमति के कोई भी मुद्रक द्वारा प्रिन्ट नही किया जायेगा। प्रत्याशियों द्वारा बैनर व पोस्टर तथा पम्पलेट अनुमति लेकर छपायी की जाती है तो इस दशा में मुद्रक का नाम मोबाईल नम्बर एवं संख्या अवश्य छापी जाय अन्यथा की स्थिति में कोई भी मुद्रक द्वारा चुनाव संबंधित छपायी पर नाम, मोबाईल नम्बर एवं सख्या की छपायी न होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी, यदि राजनैतिक दल/प्रत्याशी द्वारा विज्ञापन का प्रकाशन कराना चाहते है तो विज्ञापन की दो प्रतियो सहित एम0सी0एम0सी0 कमेटी के समक्ष निर्धारित आवेदन पत्र पर आवेदन करना होगा। किसी भी राजनैतिक दल/प्रत्याशी द्वारा बल्क मैसेज किया जाता है तो इसकी भी निगरानी एम0सी0एम0सी0 कमेटी द्वारा की जा रही है।

ईएमटी दिवस पर हुए सम्मानित

ईएमटी दिवस पर सम्मानित हुए बेस्ट ईएमटी





गाजीपुर।102 और 108 एंबुलेंस सेवा मरीज के लिए 24 घंटा सेवा के लिए तत्पर रहती है। और सेवा का कार्य करती है। ऐसे में एंबुलेंस का संचालन करने वाले पायलट और ईएमटी का सम्मान करने को लेकर प्रत्येक वर्ष 2 अप्रैल को ईएमटी दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में गाजीपुर के जिला अस्पताल स्थित 102 और 108 एंबुलेंस के कार्यालय पर भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल की अध्यक्षता में ईएमटी दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने सभी एंबुलेंस कर्मचारी को अपने सेवा के माध्यम से लोगों का दिल जीतने का संकल्प भी दिलाया। ताकि लोग इस 102 और 108 एंबुलेंस का लाभ लेकर अपना और अपने परिजनों की जिंदगी को बचा सके। इस दौरान बेस्ट ईएमटी का सम्मान प्रीति यादव और सुनील यादव को प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सम्मानित किया।

बताते चले की प्रधानमंत्री ने एम्बुलेंस कर्मचारियों को कोरोना वॉरियर्स के नाम से संबोधित किया। प्रतिदिन प्रदेश में लगभग हजारों मरीजों की जान एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से बचाई जाती है। इनके कार्यो को देखते हुए प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष दो अप्रैल को ईएमटी दिवस मनाया गया।

आंकड़ों की अगर हम बात करें तो पूरे उत्तर प्रदेश में 108 एंबुलेंस से 2.90 करोड़ एवं 102 सेवा से 7.90 लोग इस सेवा से लाभान्वित हो चुके हैं।

रंगेहाथ घूस लेते पकड़े गए दरोगा जी

गाजीपुर। एंटी करप्शन ने सादात थाने के उप निरीक्षक आफताब अहमद को मंगलवार के दिन  25 हजार रुपये घूस लेते समय पकड़ लिया। इस मामले में एंटी करप्शन विभाग की ओर से सादात थाना प्रभारी आलोक त्रिपाठी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मुकदमे की कार्रवाई बहरियाबाद थाने में हुई। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में अफरा तफरी मच गया है। बता दें कि शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी मारुति शिफ्ट कार 23 फरवरी को पुलिस ने पकड़ा था। जिसको रिलीज कराने के लिए एसडीएम के यहा रिपोर्ट भेजना था।  जिसके एवज में दारोगा द्वारा 25 हजार रुपए की मांग की गई थी।शिकायतकर्ता ने परेशान होकर एंटी करप्शन वाराणसी टीम को सूचना दी।

शिकायतकर्ता के सूचना पर एंटी करप्शन टीम ने दारोगा को रंगे हाथो घूस लेते हुए सादात थाना परिसर में ही दबोच लिया। दरोगा को दबोचने वाली टीम में एसएचओ अजीत सिंह, नीरज सिंह, योगेन्द्र कुमार, मैनेजर सिंह, प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार राय, विशाल उपाध्याय, सुमित कुमार भारती, विनोद कुमार, कांस्टेबल आशीष शुक्ला, अजय कुमार यादव सहित अन्य शामिल रहे।

Uttar Pradesh Fast News