ऊर्जा मंत्री के जनता दरबार में मीटर रीडर, मिला आश्वासन

मीटर रीडरों ने जनता दरबार में ऊर्जा मंत्री को सौंपा ज्ञापन


स्टर्लिंग कंपनी और विद्युत विभाग के अधिकारियों के ऊपर उच्चस्तरीय जांच कराने की करी मांग।


ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मीटर रीडरों की सुनी समस्याएं,लिया पत्रक


गाजीपुर। विद्युत विभाग में निविदा पर कार्यरत मीटर रीडरों का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। हम बताते चले कि विद्युत विभाग के डिस्कॉम ऑफिस वाराणसी से स्टर्लिंग कंपनी और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से पिछले 9 जुलाई को मेसर्स स्टर्लिंग टेक्नोलोजी एंड सर्विसेज कंपनी जिले के लगभग 300 मीटर रीडरों का पिछला 4 माह का बकाया मानदेय एवं 32 महीने का ईपीएफ लेकर फरार हो गई है,जिसमे मीटर रीडरों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है,वही पिछले 9 जुलाई से मीटर रीडर रीडिंग का कार्य छोड़कर कार्य वहिष्कार किए हुवे है जिसमें अपनी बकाया वेतन को लेकर पिछले कई दिनों से तमाम जनप्रतिधियों से मिलकर पत्रक सौंपकर जांच की मांग कर रहे हैं जो सदर विधायक जै किशुन शाहू एवं राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत एवं बलिया सांसद सनातन पांडेय को अभी हाल में सब मिलकर पत्रक भी सौंपे हैं जिसमें सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा पूरा आश्वाशन भी दिया गया है कि इसकी उच्चस्तरीय जांच करवाई जाएगी। वही ऊर्जा मंत्री एके शर्मा मऊ में जनता दरबार लगाए हुवे थे जिसमें गाजीपुर से सैकड़ो मीटर रीडर ऊर्जा मंत्री के जनता दरबार में पहुंचकर इस पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी देते हुए पत्रक दिए जिसमे तमाम मीटर रीडरों ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों एवं तीनों कंपनियों के खिलाफ अरबों रुपए के हुवे घोटाले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की वही अपना बकाया 4 माह का वेतन और 32 महीने का ईपीएफ दिलवाने की बात कही। जिसमें ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मीटर रीडरों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुने एवं पत्रक लेकर उच्चस्तरीय जांच कराने का आश्वाशन भी दिए। पत्रक देने में मुख्य रूप से नौशाद खान,प्रमोद यादव,राकेश,रमेश,सुनील,लोकेश,मुकेश,आशुतोष सहित सैकड़ो मीटर रीडर मौजूद रहे।

मनाया गया ई-अन्नदाता का स्थापना दिवस

सांस्कृतिक कार्यक्रम व पत्रकार वार्ता के साथ संपन्न हुआ ई-अन्नदाता का स्थापना दिवस का कार्यक्रम।

गाजीपुर। ई-अन्नदाता वेलफेयर एण्ड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड का स्थापना दिवस कार्यक्रम गुरुवार की शाम एक निजी मैरेज लॉन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि विभाग के प्रभागीय निदेशक अतींद्र सिंह व कृषि विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ शिव कुमार वर्मा व मुकेश सिंह भी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का प्रारम्भ कलाकारों द्वारा गणेश वंदना से हुई। इसके बाद गायक कलाकारों ने कई गीतों से कार्यक्रम में समां बांध दिया। सर्वप्रथम ई-अन्नदाता टीम के वरिष्ठ अधिकारी व इस कार्यक्रम के संयोजक क्षितिज श्रीवास्तव ने ई-अन्नदाता की अभी तक की प्रगति यात्रा, उसका उद्देश्य और लक्ष्य के बारे में बताया। अपने उद्बोधन में उन्होंने बताया कि ई-अन्नदाता वेलफेयर एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड विगत कई वर्षों से किसानों और उनके परिवार की सेवा में संकल्पित व कार्यरत है। ई-अन्नदाता का प्रयास है कि हमारे देश के किसानों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराया जा सके, जिसके लिए ई-अन्नदाता विभिन्न प्रकार के योजनाओं, कार्यक्रमों के माध्यम से सदैव तत्पर है। ई-अन्नदाता कार्ड सभी किसान भाई अवश्य बनवाएं जो कि पूर्ण रूप से निःशुल्क है। कार्ड को किसान के दिए हुए पते पर डाक द्वारा भेजा जाता हैै, जिससे कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ आसानी से उठा सकें। उन्होनें बताया कि ई-अन्नदाता कार्ड के माध्यम से किसानों को आर्मी के तर्ज पर कैंटीन की सुविधा अर्थात जरूरत के सभी सामान पर 50% तक की सब्सिडी की सुविधा मिलती है एवं मेडिकल की सुविधा, जैविक व प्राकृतिक खेती का लाइसेंस, स्र्माट फाॅर्मिंग की ट्रेनिंग जैसी बहुत सी सुविधाए उपलब्ध कराया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अतीन्द्र सिंह ने ई-अन्नदाता के कार्यों की प्रशंसा करते हुए इस कार्य को किसानों के लिए अत्यन्त लाभकारी व सराहनीय बताया। उन्होनें अपने उद्बोधन में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभ के लिए किसानों को जागरूक किया व साथ ही कृषि हित में ई-अन्नदाता के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और पूरी ई-अन्नदाता टीम को अपनी शुभकामनाए दिया और विश्वास दिलाया की भविष्य में कृषि विभाग के द्वारा ई-अन्नदाता के कार्यक्रमों में मार्गदर्शन और सहयोग किया जाता रहेगा। कार्यक्रम की अगली कड़ी में आयोजित पत्रकार वार्ता कार्यक्रम में पत्रकार बन्धुओं द्वारा किए गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए श्री सिंह ने अपनी बातों को और सुझावों को रखा और साथ ही ई-अन्नदाता टीम की वरिष्ठ अधिकारी एच0एन0 सिंह, क्षितिज श्रीवास्तव व प्रिया राय ने भी ई-अन्नदाता से सम्बन्धित प्रश्नों का उत्तर दिया। इसी क्रम में कृषि विभाग गाजीपुर के विषय वस्तु विशेषज्ञ (एस0एम0एस0)  शिव कुमार वर्मा व मुकेश सिंह ने भी ई-अन्नदाता के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में ई-अन्नदाता वेलफेयर एण्ड डेवलपमेंट इण्डिया लिमिटेड के वरिष्ठ पदाधिकारी  एच0एन0 सिंह व मुकेश कुमार ने उपस्थित सभी के प्रति आभार व्यापन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षितिज श्रीवास्तव, प्रीति मिश्रा (डॉयरेक्टर) एच0एन0 सिंह, मुकेश कुमार, जय पाण्डेय, सुमित कुशवाहा, राहुल कश्यप, दिपक, हिमांशु मिश्रा (डायरेक्टर ) सत्यम राय, पुजा राय (डायरेक्टर), प्रिया राय, इशरत जहाँ, नेहा यादव, साबिया खातुन, सलोनी वर्मा आदि का सहयोगा रहा।

नवागत एसपी से मिला प्रधान संगठन

गाजीपुर। शुक्रवार को नवागत एसपी इराज राजा से राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन का प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष नागेंद्र यादव योगी के नेतृत्व में मुलाकात किया। एसपी को बुके देकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान संगठन ने एसपी से जिले में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने को कहा साथ ही जिले के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। एसपी से संगठन ने कहा कि हमें उम्मीद है कि आप जिले के कानून व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त रखेंगे। संगठन ने कहा कि हमारे संगठन के सभी पदाधिकारी और मेरा संगठन हमेशा आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेगा। एसपी से संगठन ने कहा कि आपको जब भी हमारे संगठन की जरूरत पड़ेगी और हमारे संगठन को आपकी जब जरूरत पड़ेगी तब तब हम लोग एक दूसरे के उम्मीदों पर खरे उतरने का काम करेंगे ऐसा हम उम्मीद करते हैं। इस दौरान प्रदेश महासचिव शमीम सिद्दीकी मंडल उपाध्यक्ष जनार्दन यादव जिला संरक्षक दीपक सिंह सदर ब्लॉक अध्यक्ष रमज्ञान यादव राजेंद्र यादव प्रधान रमेश यादव प्रधान सिकंदरबिंद श्लोक पिंड सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

5 अगस्त को मेरठ में उठेगा दवा व्यवसाइयों का मुद्दा

मेरठ में उठेगा दवा व्यवसाइयों का मुद्दा

गाजीपुर। शुक्रवार को ड्रग डीलर्स वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकारिणी की बैठक चेयरमैन अजय सराफ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में कंपनियों के मनमानी के विरुद्ध 5 अगस्त को प्रदेश स्तरीय बैठक में ड्रग डीलर्स वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री अश्वनी राय दवा व्यवसाईयों के विभिन्न मुद्दों को उठाएंगे। इस बैठक में दवा व्यवसाइयों ने ऑनलाइन दवा बिक्री तथा नर्सिंग होम को सीधे दवा सप्लाई पर रोक लगाने की मांग की गई। बैठक में संरक्षक अरविंद कुमार, अध्यक्ष राम अवतार सिंह, उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष आशीष राय, संयुक्त मंत्री प्रदीप कुशवाहा, मीडिया प्रभारी संतोष कुमार, ऑडिटर राम आशीष प्रजापति सहित संगठन मंत्री धीरज गुप्ता, पुनीत सिंघल, नवीन कुमार राय एवं अन्य दवा व्यवसाय रहे।

सर्पदंश से महिला की मौत

गाजीपुर। सुहवल थाना अंतर्गत घाटमपुर गाँव में बीते गुरूवार की देर रात को अपने घर में पानी लेने गई महिला सुशीला देवी उम्र करीब 45 वर्ष को सर्प ने डस लिया। आननफान‌न में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गये। जहां आज शुक्रवार की भोर में महिला की अस्पताल में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन रोने-विलखने लगे। इस घटना के बाद परिजन मृत महिला के शव को लेकर घर चले आए। इसकी सूचना स्थानीय सुहवल थाने को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के उपरांत उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेंज दिया।

गणेश मिश्रा गिरफ्तार

गाजीपुर। मुख्‍तार अंसारी गैंग के सहयोगी गणेश दत्‍त मिश्रा को शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय सिविल जज (एस0डी0)(एफ0टी0सी) गाजीपुर द्वारा जारी एनबीडब्लू मुकदमा नंबर 14501/21 धारा 138 NI Act. व फौ0मु0नं0 14502/21 धारा 138 NI Act. से सम्बन्धित अभियुक्त गणेश दत्त मिश्रा पुत्र शिवशंकर मिश्रा निवासी श्रीराम कालोनी रौजा थाना कोतवाली उम्र करीब 58 वर्ष, जो IS-191 गैंग के सहयोगी/सदस्य है उसको उसके घर से समय करीब 11 बजे गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। बता दें कि तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक ईराज राजा के नेतृत्‍व में गणेश दत्‍त मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद मुख्‍तार अंसारी गैंग के अन्‍य सदस्‍यों की उलटी गिनती शुरु हो गयी है।

न्याय के लिए राज्यसभा सांसद के पास पहुंचे मीटर रीडर

राज्यसभा सांसद से मिले मीटर रीडर, लगाई गुहार

गाजीपुर। विद्युत विभाग में निविदा पर कार्यरत मीटर रीडरो ने राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत से गुरूवार को मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। समस्त मीटर रीडरो ने कंपनी और विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि सन 2017 से 9 जुलाई 2024 तक मीटर रीडिंग का कार्य करा रही मेसर्स युवा शक्ति कांट्रक्शन,एन सॉफ्ट इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स स्टर्लिंग टेक्नोलोजी एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का विद्युत विभाग से डोर टू डोर बिलिंग कराने का अनुबंध था जो कार्य तो मीटर रीडरों से खूब करवाई गई मगर तीनों के तीनों कंपनियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मिलीभगत से अरबों रुपए लेकर भाग गई, जिसमे मीटर रीडरों के सामने एक एक मेहनत के पैसे के लाले पड़ गए हैं। वही इन मीटर रीडरों का परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है। बच्चों को पढ़ाने लिखाने में कठिनाई हो गई है। हम बात करते हैं सन 2017 की जिसमे युवा शक्ति कांट्रक्शन बलिया प्रोपराइटर अनूप तिवारी की कंपनी जिले में 1 अप्रैल 2017 से 31 अगस्त 2018 तक बिलिंग का कार्य करवाई जिसमे गाजीपुर जिले के विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय आमघाट में अकाउंटेड,बड़े बाबू से लेकर कैशियर,एक्सियन, एसडीओ,जेई एवं डिस्कॉम ऑफिस वाराणसी के उच्चाधिकारियों एवं कर्मचारियों की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर कंपनी के बिल बाउचर पर फर्जी तरीके से साइन कराकर लाखों रुपए डकार गए जिसमें मीटर रीडरों का बड़े पैमाने पर एक साल का ईपीएफ और चार माह का मानदेय को लुट लिया गया। वही 1 सितंबर 2018 से 31 अक्टूबर 2021 तक मेसर्स एन सॉफ्ट इंडिया कंपनी बिलिंग का कार्य जिले के साथ ही साथ पूरे पूर्वांचल के 11 जिलों में कराई जिसमे डिस्कॉम ऑफिस वाराणसी के उच्चाधिकारियों एवं कर्मचारियों की मिलीभगत से 2 माह की मानदेय एवं एक साल का ईपीएफ और 15,15 हजार की डीडी 350 मीटर रीडरों का लेकर भाग गई हुवा कुछ नहीं। फिर 1 नवंबर 2021 से 9 जुलाई 2024 तक मेसर्स स्टर्लिंग टेक्नोलोजी एंड सर्विसेज कंपनी बिलिंग कराने का ठेका डिस्कॉम ऑफिस से लेती है और पूरे पूर्वांचल के 11 जिलों में रीडिंग की कार्य करवाती है।  जिले में 350 मीटर रीडर कंपनी में कार्यरत थे फिर अचानक 4 माह की कर्मचारियों का मानदेय और 32 महीने का ईपीएफ लेकर रफू चक्कर हो जाती है, जबकि साल भर पहले से जिले के मीटर रीडर बार बार अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता, मुख्य अभियंता वाराणसी, प्रबंधक निदेशक वाराणसी, ऊर्जा सचिव लखनऊ को लिखित रूप से अवगत अपनी बकाया वेतन और 32 माह का ईपीएफ लेने के लिए कराते रहे। अधीक्षण अभियंता गाजीपुर के सामने लिखित रूप से वार्ता भी कई बार हुई परन्तु इन डिस्कॉम ऑफिस वाराणसी की मिलीभगत से मेसर्स स्टर्लिंग कंपनी भी सब लेकर भाग गई। इस हालात में मीटर रीडर,सुपरवाइजर भूखमरी के कगार पर आ गए। एक एक पैसे के लाले पड़ गए हैं। इसी सब प्रकरण को लेकर राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत से पीड़ित मीटर रीडर मिले और इन तीनों कंपनियों एवं विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मिलीभगत की उच्चस्तरीय जांच कराने एवं बकाया वेतन और ईपीएफ दिलवाने की गुहार लगाई। जिस पर राज्यसभा सांसद ने तत्काल एमडी पूर्वांचल को फोन भी लगाई लेकिन अफसोस का सांसद का भी फोन उठाना एमडी मुनासिफ नहीं समझे। राज्यसभा सांसद ने ऊर्जा सचिव को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है और मांग की है कि तत्काल इन गरीब मजदूरों का एक एक बकाया पैसा दिया जाय एवं इसकी उच्चस्तरीय जांच कमेटी बनाकर जांच कराई जाय ताकि सत्य सामने आए और इन गरीब मजदूरों का पैसा डकारने वालो के उपर सख्त से सख्त कार्यवाही हो ताकि मुख्यमंत्री के जीरो टारलेंस नीति पर कोई आंच ना आए और इन गरीबों को अपना हक समय से मिलता रहे। पत्रक देने में मुख्य रूप से मीटर रीडर सुनील ,राहुल,अभिषेक,रमेश, प्रमोद,गिरधारी,मुकेश,प्रेमप्रकाश,राकेश,अजय,मनोहर,सुनील, अजीत,राहुल,आशीष,कुलदीप सहित सैकडो मीटर रीडर उपस्थित रहे।

ताजिया के जुलूस में मारपीट करने वाले 6 लोग गिरफ्तार

गाजीपुर। कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के नसरुद्दीनपुर गांव में बुधवार की देर रात ताजिया ले जाते समय जुलूस में शामिल कुछ शरारती तत्वों ने रास्ते में पेड़ को काटने और खेत में जाने के दौरान रोकने पर जुलूस में मारपीट कर घायल कर दिया गया, जिससे एक घर के दो युवक व एक 60 वर्षीय महिला घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कई थाने की पुलिस बल सहित जिले के आलाअधिकारी मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंच गए। घटना को लेकर बिगड़ते माहौल को देखते हुए पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल भेजा गया और ताजिया को दफन कराएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मरदह थाना नसरुद्दीनपुर गांव में देर रात जुलूस लेकर गांव से निकल रहे थे। इसी दौरान बिरनो थाना क्षेत्र के बिहरा के ताजिया रसूलपुर के मिलने के बाद दफन होती है। इसी दौरान जुलूस में शरारती तत्वों ने जामुन का पेड़ का दाढ़ को काट दिया। आगे शीशम का पेड़ का टहनी तोड़ दिया।जिससे नसरुद्दीनपुर गांव निवासी राकेश पांडे का आरोप है कि मना करने पर नहीं माने। जिस रास्ते से ताजिया का जुलूस जाता है उसमे शरारती कुछ लोग खेत में घुस गए और जाने लगे। मना करने पर पीड़ित को मारने पीटने लगे। जब छोटा भाई  आकाश पांडे बचाने गया तो उसको भी मारपीट दिए। इस दौरान 60 वर्षीय पीड़ित की मां जब गई तो तत्वों ने धकेल दिया जिससे चोटिल हो गई ।दो समुदाय के बीच मामला बिगड़ता देख गांव में माहौल बिगड़ने लगा जिसकी भनक पुलिस प्रशासन को लगते  ही कई थानों की पुलिस बल सहित जिले के आलाअधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामलों को समझा बुझाकर ताजिया के जुलूस को दफन के लिए ले गए। तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली। वही पीड़ित ने थाने में शरारती तत्वों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।  इस संबंध में मरदह थाना प्रभारी धर्मेंद्र पांडे ने बताया कि 6 नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जिसमें 6 आरोपी आज गुरुवार को गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों में फैजी उर्फ फहीम अहमद, क्यूम हासमी, हलीम उर्फ सलीम, इस्माइल अंसारी, तसौउर और जसीम अहमद है।

शाह फैज स्कूल के स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

गाजीपुर। शाह फैज़ विद्यालय का 39वां स्थापना दिवस गुरुवार को विद्यालय के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की  मुख्य अतिथि लूदर्स कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर अल्फोंसा थीं। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी द्वारा बुके देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई। तत्पश्चात निदेशक ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया व विद्यालय की संस्थापिका मैडम सईदा फैज़ के संघर्ष के दिनों को बताया। उन्होंने अपने भाषण में मुख्य अतिथि को अपना बहुमूल्य समय देने पर आभार व्यक्त किया।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सीबीएसई परीक्षा 2023-24 में जिले व विद्यालय में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया जिसमे कक्षा बारहवीं के विद्यालय टॉपर ईशान सिंह (विज्ञान संकाय) को 2000/ रुपये की राशि , स्वर्ण पदक, एक कलाई घड़ी, प्रशस्ति पत्र व पौधा तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने  वाले आलोक कुमार को 1000/- रुपये की राशि ,कलाई घड़ी एवं प्रशस्ति पत्र व पौधा देकर सम्मानित किया गया। वाणिज्य संकाय के टॉपर किशन राय को 2000/- रुपये की नकद राशि,कलाई घड़ी व प्रशस्ति पत्र व पौधा देकर सम्मानित दिया गया।

इसी क्रम में कक्षा दसवीं में जिले में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले हिमांशु त्रिपाठी को 2000/- रुपये की राशि , स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र, पौधा व दो वर्षों के लिए निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने की घोषणा की गयी। विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली सृष्टि राय को 1000/ रुपये की राशि, प्रशस्ति पत्र, पौधा एवं दो वर्ष के लिए अर्ध शुल्क माफ़ करने की घोषणा की गयी। छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए 95% व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में कहा कि अच्छी शिक्षा का होना अत्यंत ही आवश्यक है और हमें शिक्षित  होना है न की केवल साक्षर। उन्होंने यह भी कहा की केवल अध्यापक ही है जो यह चाहता है की उनके छात्र उनसे भी आगे जाएँ। इस अवसर पर विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिया अधमी ने स्मृति चिन्ह, शॉल व तुलसी का पौधा देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। जिसके बाद मुख्य अतिथि ने पौध रोपड़ भी किया।

इस वर्ष भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ाने के लिए विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया तथा शिक्षक शिक्षिकाओं तथा छात्रों को करीब 250 पौधों का वितरण किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने कहा कि जीवन को बचाने के लिए आक्सीजन की आवश्यकता है। पौधे जीव, जंतु व मानव जाति के लिए लाभदायक है। उनको रोपित करने के साथ बचाने की जरूरत है। यदि पृथ्वी से वृक्षों का अस्तित्व समाप्त हो गया तो जीवन नष्ट हो जाएगा। पूर्वांचल व्यापर मंडल के अध्यक्ष अबू फ़ख़र ने भी व्यापार मंडल की तरफ से अव्वल आये छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कहा कि जिस भी छात्र को किसी भी तरह की आर्थिक परेशानी होती है तो पूरा वयापार मंडल उनकी मदद के लिए तैयार है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की उप प्रधानाचार्या (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के संगीत के अध्यापक श्याम कुमार शर्मा, गिरधर शर्मा एवं छात्र छात्राओं द्वारा विद्यालय गीत भी प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम की साज सज्जा आमना ओबैद ने की। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की उप प्रधानाचार्या डॉ प्रीति उपाध्याय ने दिया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी, मैनेजर अतिया अधमी, मैनेजमेन्ट कमेटी के अध्यक्ष मज़हर हुसैन,  विद्यालय के प्राचार्य इकरामुल हक, सहायक प्रधानचार्य राजेश सिंह, उप प्राचार्य डॉ प्रीति उपाध्याय (प्रशासन), उप प्रधानाचार्या (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, प्रधान अध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य तस्नीम कौसर, डॉ उमा शर्मा, आभा सिन्हा तथा सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से किया गया।

चार युवक और युवती हुए लापता

गाजीपुर। (जंगीपुर) खेत पर पिता के लिए खाना देकर घर के लिए निकले दो युवक व दो युवतियों का घर न पहुंचने पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा आस पास सहित नाते रिश्तेदारों के यहां भी पता करने के बाद भी जब लापता बालक बालिकाओ का कुछ पता नहीं पता चला तब थक हार परिजन इसकी सूचना पुलिस को दिए। पुलिस ने तहरीर लेकर तलाश में जुट गई हैं। जंगीपुर थाना क्षेत्र के बघोल गांव निवासी मुन्ना मुसहर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते 15 जुलाई की दोपहर पुत्री लीलमी (17), पुत्र किशन (12), राजन (8) और चचेरे भाई श्यामदेव की पुत्री आरती (17) के साथ घर से खाना देने के लिए खेत पर आई थी। खेत से खाना देने के बाद बच्चे घर नहीं पहुँचे। शाम को जब परिजन खेत से घर पहुंचे तो चारों बच्चे घर नहीं मिले। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो कुछ पता नहीं चला।  पड़ोसियों एवं रिश्तेदारों के यहां भी काफी तलाश की गई लेकिन चारों बच्चों की जानकारी नहीं मिल पाई। इधर बच्चों के दो दिन से लापता होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मुन्ना मुसहर की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर चारों बच्चों की तलाश में जुट गई है लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी है तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्जकर बच्चों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पुलिस पता लगा लेगी।

Uttar Pradesh Fast News