गाजीपुर। जंगीपुर विधानसभा के अस्तित्व से लेकर अब तक समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है।शायद यही कारण है कि इस विधानसभा के अंतर्गत आने वाली सड़कों पर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इन्हीं सब बातों को लेकर जंगीपुर के विधायक डॉ वीरेंद्र यादव जहां पूर्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात किया था। वही आज गुरुवार को जंगीपुर लावा सुभाकरपुर के जर्जर सड़क मार्ग को लेकर जिला अधिकारी से मिलकर पत्रक सौंपा और उन्हें 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है कि यदि इस पर शासन और प्रशासन के द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया तो फिर समाजवादी पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी।
गाजीपुर मऊ NH 29 मार्ग जंगीपुर लावा से सुभाकरपुर (आरीपुर) होते हुए रायपुर मार्ग की दूरी लगभग 11 किलोमीटर है जो काफी दिनों से जर्जर और क्षतिग्रस्त हो गई है। जर्जर सड़क होने की वजह से उस क्षेत्र के लोगों का आवागमन बाधित हो चुका है। उस मार्ग से स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों, वृद्ध जन, किसान और जंगीपुर बाजार में आने जाने वाले लोग अक्सर गिरकर घायल हो रहे हैं, जिसको लेकर क्षेत्र की जनता में बहुत बड़ा आक्रोश दिखाई दे रहा है। विधायक वीरेंद्र ने कहा कि पूर्व में भी मैंने पत्रक दिया था लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जनहित में सड़क का चौड़ीकरण और निर्माण कार्य कराया जाना अति आवश्यक है।
पीoजीo कॉलेज गाजीपुर का प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित
गाजीपुर। पीoजीo कॉलेज का प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्राचार्य डॉ राघवेंद्र पांडेय ने कहा कि 4 जुलाई 2024 को हुए BSc (Bio & Math), BSc(Ag.) एवम स्नातकोत्तर समाजशास्त्र, भूगोल, वनस्पति विज्ञान, आनिवंशकी एवं पादप प्रजनन, उद्यान विज्ञान एवम MCom की प्रवेश परीक्षा हुई थी जिसका परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षा के मेरिट के आधार पर होगा। प्रवेश हेतु काउंसलिंग दिनांक 12, 13 और 15 जुलाई को प्रातः 10 बजे से होगी। प्रवेश हेतु महाविद्यालय के वेबसाइट pgcghazipur.ac.in पर जाकर काउंसलिंग फॉर्म भर कर अपने अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करा लें।
गाजीपुर ।भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका गाजीपुर,नगर पालिका जमानियां तथा नगर पालिका मुहम्मदाबाद के सभासद के एक- एक रिक्त पदों के हुए उप चुनाव के आज मतगणना मे घोषित परिणाम मे गाजीपुर नगरपालिका के वार्ड संख्या -11 रायगंज से पिंकी सिंह पत्नी स्व. अभय कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 234 मतो से परास्त कर जीत हासिल किया।यह सीट आज की विजेता पिंकी सिंह के पति अभय कुमार सिंह के निधन से रिक्त हुई थी।
जमानियां नगर पालिका के वार्ड संख्या 20,पठखौलिया से भाजपा के अविनाश जायसवाल ने 64 मतो से चुनाव जीतकर वार्ड मे कमल लहराया है। मुहम्मदाबाद नगर पालिका के वार्ड संख्या -01 दक्षिण महाल से भाजपा प्रत्याशी रत्ना देवी पत्नी दीप शंकर बारी ने अपने विपक्षी उम्मीदवार को 250 मतो से परास्त किया। वार्ड सभासद के सभी तीन सीटों पर भाजपा की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को शुभकामना व्यक्त करते हुए बधाई दिया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही विकास प्रक्रिया को और मजबूती मिलेगी।
गाजीपुर रायगंज की विजेता उम्मीदवार पिंकी सिंह द्वारा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।इस अवसर पर विनोद अग्रवाल रासबिहारी राय, कुंवर बहादुर सिंह, रामानुज राय, अभिनव सिंह छोटू ,अजय कुशवाहा, सुनील गुप्ता, हेमंत त्रिपाठी ,गर्वजीत सिंह, रामेश्वर तिवारी, विशाल चौरसिया, नितिन अग्रहरि, मीनू मौर्या, साधना राय, सोमेश मोहन राय, धर्मेश राय, अविनाश सिंह, निखिल राय, राजेश गुप्ता एवं तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
13 सितंबर 2024 को होगा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का अधिवेशन :दुर्गेश श्रीवास्तव
गाजीपुर। विकास भवन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक संपन्न हुई, जिसमें स्थानीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चाएं भी हुई, जिसमें कुछ अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है, जिसके समाधान के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर उपरोक्त अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए पत्रक देगा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए कहा गया कि विगत कई महीनो से पूरे प्रदेश में सहित जनपद स्तर पर भ्रष्टाचार निवारण की टीम सक्रिय है,और ऐसे बहुत से कर्मचारी रिश्वत लेते हैं पकड़े भी जा रहे हैं, किंतु उसे संबंधित विभाग के विभाग अध्यक्ष को मुकदमा से वंचित कर दिया जाता है जो बहुत ही विचारणीय क्योंकि बिना अधिकारी के सह पर ही किसी भी कार्यालय में भ्रष्टाचार किसी भी कर्मचारी द्वारा किया जा सकता उन्होंने जनपद के समस्त कर्मचारियों से अपील किया,की कोई भी कर्मचारी या किसी संगठन का पदाधिकारी रिश्वतखोरी से दूर रहे,क्योंकि किसी भी पदाधिकारी या संगठन से जुड़ा हुआ सदस्य का नाम रिश्वतखोरी में आता है,तो संगठन की छवि धूमिल होती है,और साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी भी संगठन के पदाधिकारी या अन्य कर्मचारियों के साथ एंटी करप्शन की टीम द्वारा सुनियोजित ढंग से जबरदस्ती तरीकों से अगर करवाई किया जाता है, तो संगठन उस पदाधिकारी या आम कर्मचारियों के साथ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद हर स्तर की लड़ाई लड़ने के लिए क्योंकि पिछले महीना में एंटी करप्शन द्वारा कानपुर के एक कर्मचारी के साथ जबरदस्ती रिश्वत की धनराशि दे करके गिरफ्तारी किया गया था जिसका उच्च अधिकारियों द्वारा जांच होने पर पीड़ित कर्मचारी निर्दोष साबित हुआ और एंटी करप्शन टीम के ऊपर शासन द्वारा कार्रवाई की गई,
उन्होंने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के द्विवार्षिक अधिवेशन को लेकर के विस्तृत प्रकाश डाला और कहां अगस्त/सितंबर तक परिषद का चुनाव/अधिवेशन करना अत्यंत ही आवश्यक है, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह द्वारा जनपद के भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला अधिकारियों को चिन्हित कर कार्रवाई कराने का बात रखी,और साथ है विकास भवन में मौलिक सुविधा को बहाल करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर से मिल कर दुरुस्त करने की बिंदु रखा गया,फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष व परिषद के मंत्री द्वारा मेडिकल कॉलेज में हो रहे दुर्व्यवस्थाओं को लेकर के अवगत काराया गया,और मेडिकल कॉलेज में के पटरियों पर ठेला व अतिक्रमण के वजह से कर्मचारियों/डॉक्टर व मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है,जिसे हटवाया जाना अत्यंत जरूरी है । बैठक के लास्ट में समस्त बिंदुओं पर निर्णय लिया गया कि बहुत जल्द राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी,मुख्य विकास अधिकारी व मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से मिलकर के बिंदुवार समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा ।और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन अगस्त/सितंबर 2024 मे तिथि सुनिश्चित किया जायेगा, जिसमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से संबंध सभी संगठनों के अध्यक्ष/ मंत्री प्रतिनिधि नामित करते हुए वोटर लिस्ट में नामांकन करवाने का कष्ट करें ।बैठक में अरविंद कुमार सिंह, जय प्रकाश सिंह,आलोक कुमार राय,राकेश कुमार पांडे,अरुण श्रीवास्तव,दिनेश रमेश चंद्र अखिलेश कुमार सिंह सूर्यकांत पांडे घनश्याम सिंह पराग श्रीवास्तव,चंद्रशेखर यादव,ओंकार लाल,देवेन्द्र मौर्या,विनोद यादव,अजीत विजेता,बबुआ यादव,मांधाता सिंह,अमित कुमार,अभय सिंह,अजमत,,गोविंद,सच्चिदानंद जितेंद्र सिंह, मनोज कुमार,आलोक श्रीवास्तव,आदि लोग का बैठक मे उपस्थित रहे,अध्यक्षता दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव और संचालन ओंकार नाथ पांडे वह आलोक राय ने किया ने किया
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2024-25 में बीए/बीएससी में आज से प्रवेश काउंसलिंग दूसरे दिन भी जारी रही। 10 जुलाई को बी ए में कुल 100 से अधिक छात्राओं ने तथा बीएससी में 60 से अधिक छात्राओं ने अपनी प्रवेश काउंसलिंग कराई। प्राचार्य डॉ अनीता कुमारी के निर्देश पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आधार पर प्रवेश प्रभारी डॉ शिव कुमार ने प्रवेश काउंसलिंग के पश्चात विषय आवंटन प्रपत्र प्रदान किया। विदित हो कि महाविद्यालय में स्नातक बी ए प्रथम सेमेस्टर में भाषा संकाय, ललित कला एवं मानविकी संकायों में प्रवेश दिया जा रहा है । प्रत्येक विद्यार्थी को तीन मेजर विषयों तथा एक माइनर विषय का अध्ययन करना है। यह विषय आवंटन कम से कम किन्हीं दो संकायों में से किया जाता है।
शिक्षार्थी किसी एक संकाय के दो विषयों में ही आगे तृतीय-चतुर्थ वर्ष में पढ़ सकते हैं। विषय आवंटन के पश्चात छात्राएं ऑनलाइन महाविद्यालय वेबसाइट के माध्यम से अपनी फीस जमा कर सकेंगी तथा फीस रसीद दिखाकर अपना लाइब्रेरी कार्ड, परिचय पत्र प्राप्त कर सकेंगे। कल दिनांक 11 जुलाई को मेरिट क्रमांक 321 से 400 तक की छात्राओं की बी ए में प्रवेश काउंसलिंग संपन्न होगी जबकि बीएससी में सीट रिक्त रहने तक प्रवेश काउंसलिंग संपन्न जारी रहेंगी। बीएससी प्रवेश काउंसलिंग में डॉ दिवाकर मिश्रा द्वारा संपन्न किया गया जबकि बी ए प्रवेश काउंसलिंग में डॉ शैलेंद्र कुमार यादव, डॉ निरंजन यादव, डॉ हरेंद्र यादव, डॉ शिखा सिंह, डॉ शशिकला जायसवाल, पीयूष सिंह आदि उपस्थित रहे ।डॉ अमित यादव, डॉ शंभू शरण प्रसाद ने नव प्रवेशी छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान कर अनुशासन एवं प्रवेश समन्वय में सहयोग दिया।
शिकायतों का निस्तारण करना मेरी पहली प्राथमिकता:शुभेंदु शाह
गाजीपुर। नवागत अधिशाषी अभियंता प्रथम लाल दरवाजा शुभेंदु शाह ने पिछले 6 जुलाई को कार्यभार ग्रहण किया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता विद्युत उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति देना एवम लोकल फॉल्ट पर लगाम लगाना होगा। वही विभागीय राजस्व को बढ़ाना एवम विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायत को सुनकर तत्काल निदान करना पहले प्राथमिकता रहेगी। वही इससे पहले आप गोरखपुर में अधिशाषी अभियंता के तौर पर रहे हैं जिसमे निगम हित को देखते हुए गाजीपुर विद्युत वितरण खण्ड प्रथम में अधिशाषी अभियंता के पद पर कार्यभार ग्रहण किए है।
उपकेंद्र दुल्लहपुर के साथ हंसराजपुर की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड प्रथम लाल दरवाजा के अंतर्गत उपकेंद्र दुल्लहपुर एवम हंसराजपूर की 33 केवी के जर्जर तार व पोल बदलने का कार्य विभाग द्वारा कराया जा रहा है,जो दुल्लहपुर उपकेंद्र की लाइन बडुआ गोदाम मऊ से आती है। वही उपकेंद्र हंसराजपुर की लाइन अंधऊ ट्रांसमिशन उपकेंद्र से जाती है,जो काफी जर्जर अवस्था में हो गया था जिसको देखते हुए दोनो उपकेंद्रों की पुरानी लाइन को जोर शोर से बदला जा रहा है ताकि भविष्य में 33 केवीए की लाइनों के फॉल्ट से बचा जा सके। वही निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने में कोई बाधा उत्पन्न ना हो। इसी को देखते हुवे ये दोनो उपकेंद्रों के जर्जर पोल एवं तार को मोंटी कार्लो फर्म द्वारा बदला जा रहा है जिसको देखते हुए लगभग 20 दिनो तक इन उपकेंद्रों से निर्गत 11 केवीए की पूरी विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी, जिसमे लगभग दोनो उपकेंद्रों को मिलाकर लगभग 20 हजार उपभोक्ताओं लोग प्रभावित रहेंगे। अधिशासी अभियंता प्रथम लाल दरवाजा शुभेंदु शाह ने इस उपकेंद्रों से जुड़े उपभोक्ताओं से अपील करते हुए शांति बनाए रखने के लिए आग्रह भी किया एवम विभाग का भी पूर्ण सहयोग करने की भी अपील की ताकि जल्द से जल्द सबको निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से भविष्य में हो सके।
गाजीपुर ।भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका गाजीपुर, नगर पालिका जमानियां तथा नगर पालिका मुहम्मदाबाद के सभासद के एक एक रिक्त पदों के हुए उप चुनाव के आज मतगणना मे घोषित परिणाम मे गाजीपुर नगरपालिका के वार्ड संख्या -11 रायगंज से पिंकी सिंह पत्नी स्व अभय कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 234 मतो से परास्त कर जीत हासिल किया।यह सीट आज की विजेता पिंकी सिंह के पति अभय कुमार सिंह के निधन से रिक्त हुई थी। जमानियां नगर पालिका के वार्ड संख्या 20,पठखौलिया से भाजपा के अविनाश जायसवाल ने 64 मतो से चुनाव जीतकर वार्ड मे कमल लहराया है।
मुहम्मदाबाद नगर पालिका के वार्ड संख्या -01 दक्षिण महाल से भारत प्रत्याशी रत्ना देवी पत्नी दीप शंकर बारी ने अपने विपक्षी उम्मीदवार को 250 मतो से परास्त किया। वार्ड सभासद के सभी तीन सीटों पर भाजपा की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को शुभकामना व्यक्त करते हुए बधाई दिया। गाजीपुर रायगंज की विजेता उम्मीदवार पिंकी सिंह द्वारा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।इस अवसर पर विनोद अग्रवाल, रासबिहारी राय, कुंवर बहादुर सिंह, रामानुज राय, अभिनव सिंह छोटू ,अजय कुशवाहा, सुनील गुप्ता, हेमंत त्रिपाठी ,गर्वजीत सिंह, रामेश्वर तिवारी, विशाल चौरसिया, नितिन अग्रहरि, मीनू मौर्या, साधना राय, सोमेश मोहन राय, धर्मेश राय, अविनाश सिंह, निखिल राय, राजेश गुप्ता एवं तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नव नियुक्त लेखपालों को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के अंतर्गत प्रदेश में चयनित 7720 लेखपालों की नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम लोग भवन लखनऊ में सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ लोक भवन में नव नियुक्त लेखपालों को बुधवार को नियुक्ति पत्र वितरण किया, जिसका लाइव प्रसारण जिले के कलेक्ट सभागार में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में देखा और सुना गया। इसी क्रम में जनपद में 200 नव नियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने संयुक्त रूप से नव नियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण कर किया। जनपद के विभिन्न तहसीलों में जिसमें तहसील गाजीपुर में 39, सैदपुर में 31, मोहम्मदाबाद में 39, जखनियां में 29, जमानिया में 19, सेवराई में 18 व तहसील कासिमाबाद में 25 नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्त पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम मे सांसद राज्य सभा संगीता बलवतंत ने मुख्यमंत्री को हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने बिल्कुल निष्पक्ष तरीके से लेखपालों की भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण कराया है।
इसी क्रम में जनपद में भी 200 नव नियुक्त लेखपालो के चेहरे पर खुशी देखी गई जो सरकार की निष्पक्षता का प्रमाण है। उन्होने कहा कि हमारी सरकार चाहे राज्य की हो या केंद्र की हो सुशासन के लिए दृढ़ संकल्पित है। कहा कि जहां कहीं भी अनियमितता पाई जा रही है उस पर त्वरित गति से कार्रवाई की जा रही है ताकि भविष्य में कोई इस तरह का पुनरावृति न हो। उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार एक अभिषाप है इस हेतु प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने एक अभियान चलाया है जिसमें निचले स्तर से लेकर ऊपरी स्तर तक भ्रष्टाचार को समाप्त करने का कार्य किया जा रहा है। यहि कारण है कि पूर्व की सरकार की अपेक्षा वर्तमान सरकार में पारदर्शिता देखी जा रही है। विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने नव नियुक्त लेखपालों को बधाई देते हुए कहा कि आज जो पद़ आप लोग ग्रहण कर रहे हैं उस पद की गरिमा बनाए रखें। पूरी पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष होकर कार्य करें, यही शुभकामना हैं। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य नव नियुक्त लेखपालों को उनके पदीय दायित्वों को विस्तृत रूप से बोध कराया। आभार अपर जिला अधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार ने व्यक्त किया। मुख्य राजस्व अधिकारी अमरेश कुमार ने लेखपाल नियुक्ति प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सुभाष चन्द्र प्रसाद नेहरू युवा केन्द्र ने किया। इस अवसर पर समस्त उपजिलाधिकारी, नवनियुक्त लेखपाल, कर्मचारी मौजूद रहे।
कठुआ में देश की आन बान और शान के लिए शहीद सैनिकों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी विनम्र श्रद्धांजलि।
गाजीपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा की अगुवाई में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर के कठुआ सेक्टर में शहीद हुए सभी पांच शहीद सैनिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित पीपल के वृक्ष के पास उपस्थित होकर देश की आन, बान और शान के लिए शहीद होने वाले सभी शहीदों की याद में कैंडल जलाया तथा कैंडल मार्च करते हुए रेलवे स्टेशन रोड होते हुए रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 2 पर पहुंचकर राष्ट्रीय झंडा स्तंभ के सामने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा की तरफ से बताया कि जम्मू के कठुआ में आतंकी हमले में देश के पांच जवान शहीद हो गए हैं, इस हमले में जान गंवाने वाले हमारे पांचों सैनिक उत्तराखंड के निवासी हैं, इस आतंकी हमले में राइफलमेन अनुज नेगी, कमल रावत, आदर्श नेगी, नायब सूबेदार आंनद सिंह और विनोद सिंह शहीद हुए हैं। उन्हें आज हम लोगों ने श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल मार्च निकाला है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा, आशुतोष गुप्ता एवं हामिद अली, सतीश उपाध्याय, शबीहूल हसन, ओम प्रकाश यादव, ओम प्रकाश पांडे, राकेश राय, महेंद्र कुशवाहा, कमलेश्वर शर्मा, रतन तिवारी, आनंद कुशवाहा, गुड्डू गुप्ता, विश्वनाथ जायसवाल, राजेश उपाध्याय और आलोक यादव, अरविंद कुशवाहा, जे पी चौरसिया, शाहिद सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।