गरीबों को उनका हक दिला रही मोदी की गारंटी वाली गाड़ी:अशोक वाजपेई

गरीबों को उनका हक दिला रही मोदी की गारंटी वाली गाड़ी: अशोक वाजपेई

मोदी की गारंटी वाली गाड़ी विकसित भारत के निर्माण और गरीबों को उनका हक दिलाने की गारंटी बन चुकी है

गाजीपुर। जखनियां ब्लॉक के ग्राम ऐमाबंशी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि भाजपा नेता राज्य सभा सांसद अशोक वाजपेयी ने कहा कि आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गारंटी वाली गाड़ी घुम रही है। और यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी विकसित भारत के निर्माण और गरीबों को उनका हक दिलाने की गारंटी बन चुकी है। भाजपा के युवा नेता अभिनव सिन्हा ने कार्यक्रम में सहभागिता कर लाभार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्पों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में पुर्व मंत्री विजय मिश्र, लोकसभा प्रभारी लालगंज मुराहु राजभर, अशोक पांडेय, ग्राम प्रधान निधि सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

निर्विरोध चुने गए अधिकारियों को दिलाई गई शपथ

निर्विरोध चुने गए अधिकारियों को दिलाई गई शपथ

गाज़ीपुर। मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्मेंट का वार्षिक अधिवेशन चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष समेत सभी पदों पर निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों को प्रांतीय महामंत्री गोवर्धन सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
प्रांतीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में बुधवार के दिन नलकूप खंड कार्यालय सिंचाई विभाग में निर्वाचन कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमें जिला अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार यादव, मंत्री संतोष कुमार तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परवेज अहमद, उपाध्यक्ष सदानंद शर्मा, संगठन मंत्री महेंद्र यादव व कोषाध्यक्ष इरशाद अहमद निर्विरोध रुप से निर्वाचित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृतार्थ सिंह व संचालन संतोष तिवारी ने किया। इस मौके पर प्रांतीय कोषाध्यक्ष रमेंद्र कुमार सहित सदस्य मौजूद रहे।

डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ, कहा…..

डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ, कहा…..

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में सभी कलेक्ट्रेट के अधिकारियों/कर्मचारियों को शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म वर्ग जाति समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शपथ ग्रहण में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0, डिप्टी कलेक्टर, जिला सूचना अधिकारी, सहित संबंधित अधिकारी कलेक्ट्रेट कर्मचारी एवं कोषागार के कर्मचारी मौजूद रहे। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने विकास भवन सभाकक्ष में अधिकारियो/कार्यालय के कर्मचारियों व अन्य शासकीय कार्यालयों पर मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई गई। समस्त कार्यालयो/तहसील/विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को शपथ दिलाई गयी।

डीएम ने महिलाओं को किया जागरूक,दिया कीट

डीएम ने महिलाओं को किया जागरूक, दिया कीट

गाजीपुर। बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ के अन्तर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिला चिकित्सालय में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा बुधवार को कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत महिलाओं एवं उनके बच्चों के साथ केक काटकर जन्म उत्सव मनाया गया। जिलाधिकारी ने महिलाओ से कन्याओं को पढ़ने लिखने के लिए जागरूक करने को कहा। उन्होने कहा कि आप अपने क्षेत्रो में पहुचकर लोगो को बेटियों के बारे में जागरूक करें ताकि समाज में उनका भविष्य उज्जवल हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ लोग गर्भवती महिलाओ का अल्ट्रासाउंड करा कर पता कर लेते हैं कि वह लड़की है या लड़का है, लड़की होने पर उसे गर्भ में ही मार देते हैं जो बहुत ही गलत है। उन्होने कहा कि ऐसी स्थित में कोई भी अस्पताल में इस तरह के करने वाले व्यक्तियों के बारे में सूचना देता है तो उन्हे सरकार की तरफ से सम्मानित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कन्या सुमंगला योजना के बारे में भी महिलाओं को जागरूक किया एवं उन्हें अपने-आप व बच्चो को ध्यान रखने के लिए कहा। आप सुरक्षित रहें तभी आपके बच्चे भी सुरक्षित रहेंगे। उन्होने उपस्थित महिलाओं को बताया कि बेटा-बेटी में किसी प्रकार का भेद-भाव न किया जाये और बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया जाये व लिंग भेदभाव जैसी कुरीतियों को समाप्त करने व महिलाओं के विरूद्ध हो रही हिंसा को समाप्त करने के लिये जागरूक करते हुये, आपातकालीन टोल फ्री नं0 जैसे 181, 1090, 112, 1098, 1076 आदि के बारें मे भी जानकारी दी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी के द्वारा, 31 महिलाओं को किट भी दिया गया। इस किट में बेबी हिमालय किट तोलिया 500 ग्राम लड्डू वितरण किए गए। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला नेहा राय, प्रियंका प्रजापति, वन स्टाफ सेन्टर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

प्रदेश दिवस का जिला पंचायत अध्यक्ष और डीएम ने किया शुभारंभ

प्रदेश दिवस का जिला पंचायत अध्यक्ष और डीएम ने किया शुभारंभ

गाजीपुर। 24-26 जनवरी तक तीन दिवसीय आयोजित प्रदर्शनी उत्तर प्रदेश प्रदेश दिवस का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एंव जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने संयुक्त रूप से रायफल क्लब परिसर में बुधवार को फीता काटकर, दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह प्रदर्शनी जनपद में 24-26 जनवरी तक आयोजित रहेगी। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर परिसर में विभिन्न विभागो द्वारा प्रदर्शनी लगायी गयी थी। समारोह में विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर राईफल क्लब सभागार में लखनऊ से मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर किये गये सम्बोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया एवं सुना गया।

पर्यटन सूचना विभाग द्वारा पर्यटन से सम्बंधी लघु फिल्म की प्रस्तुति भी दी गयी। मुख्य अतिथि ने कहा कि जो अपने अतीत की श्रेष्ठता को स्मरण एवं सम्मानित नही करता उसका इतिहास भविष्य में मिट जाता है। हम अपने विरासत की श्रेष्ठता का स्मरण नही करेगे तो कभी हम भविष्य का इतिहास नही बना सकते। उन्होने कहा कि यह देश कृषि प्रधान देश है लेकिन जनपद गाजीपुर पूरी तरह कृषि प्रधान जनपद है। उद्योगो को कृषि उत्पादन से जोड़ने का काम किया जाये जिससे बड़ी संख्या में रोजगार उलब्ध हो। इससे किसानो का उत्पाद बढेगा, किसान को उत्पाद की लाभकारी कीमत भी मिलेगी। उन्होने कहा कि भारत में किसानो को जितना शक्तिशाली बनायेगे भारत उतना ही समृद्ध बनेगा। समाज धर्म और राजधर्म जब एक साथ मिलकर कार्य करते है तो राष्ट्रधर्म का निर्माण होता है।

उन्होने जिला प्रशासन को उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजन पर बधाई देते हुए कहा कि अगले वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस जब बनाया जायेगा तो केवल बदलता हुआ भारत, बदलता हुआ उत्तर प्रदेश ही नही बल्कि बदलता हुआ गाजीपुर भी जरूर दिखेगा। जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन मे उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हमारा राज्य उत्तर प्रदेश आज ही के दिन 24 जनवरी 1950 मे वर्तमान स्वरूप में गठित हुआ था। इसी अवसर को हम उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के रूप में मनाते है। 24 जनवरी 1950 को हमारा राज्य उत्तर प्रदेश आगरा और अवध के प्रान्तो को जोड़कर गठित किया गया था। पहला उत्तर प्रदेश दिवस 2018 मे मनाया गया था। इसी क्रम में प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को मनाया जा रहा है। उन्होने जनपद गाजीपुर के इतिहास के प्रति हर्ष भावना जागृत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में इस जनपद का गौरवमयी इतिहास रहा है।

उन्होने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगो एवं स्कूली बच्चो से अपील किया कि 1 जनवरी 2024 को होने वाले लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 में 18 वर्ष एवं उससे उपर के युवा अपनी सहभागिता अवश्य करे तथा अपने घर, पास पड़ोस एवं क्षेत्र के लोगो को भी मतदान हेतु प्रेरित करे। उन्होने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा 25 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस मनाये जाने का निर्देश दिया गया जिसमें प्रत्येक जनमानस का कर्तव्य है कि इस महापर्व में सहभागिता करते हुए लोगो को मतदान के लिए प्रेरित करे। मतदान से ही हमारा लोक तंत्र मजबूत होता है। शत-प्रतिशत मतदान, मजबूत लोकतंत्र की पहचान है। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगो को मतदान हेतु शपथ भी दिलायी। पुसिस अधीक्षक ओमवीर सिंह कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बल के लिए पुलिस विभाग भी अन्य विभागो के साथ सामन्जस्य स्थापित कर लगातार महिला सशक्तिकरण ,उनके सुरक्षा एवं उनके सम्मान को संरक्षित रखने के लिए कार्य कर रही है। उन्होने जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी लोगो मे दी।

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने गर्भवती महिलाओ की गोदभराई किया। प्रदर्शनी में प्रेरणा कैंटीन, जिला प्रोबेशन विभाग एवं पुलिस विभाग मिशन शक्ति, कृषि विभाग, गन्ना विभाग, पशुपालन विभाग, जिला मत्स्य विभाग, जिला दुग्ध, जिला उद्यान, डीसी एनआरएलएम एवं डीसी मनरेगा, खादी ग्राम उद्योग, युवा कल्याण अधिकारी, कृषि विपणन उप निदेशक कृषि, जिला पूर्ति विभाग, परियोजना निदेशक ग्रामीण विकास, जिला पंचायत राज अधिकारी, सिंचाई विभाग, जिला कार्यक्रम, समाज कल्याण एवं कल्याण सेक्टर के सभी विभाग, बेसिक शिक्षा, मुख्य चिकित्सा, वन विभाग, यूपी डास्प, जिला अग्रणी प्रबन्धक, जिला विद्यालय निरीक्षक, भूमि संरक्षण विभाग, महिला कल्याण विभाग एवं जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, दिब्याग विभाग, पर्यटन विभाग, जिला सूचना विभाग, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण,रा0 आजीविका मिशन, आयुष्मान भारत, ग्रामोद्योग विभाग, खाद्य रसद विभाग द्वारा गेहू खरीद हेतु पंजीकृत/नवीनिकरण, एवं स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा प्रदर्शनी/स्टाल लगाये गये थे। विभागो द्वारा अपनी-अपनी लाभकारी योजनाओ को बताया गया। कार्यक्रम मे जनपद  के साहित्यकारो, कवियों, खिलाडियों, आंगनवाड़ी, सफाईकर्मी, आशा, स्वयं सेवा समूह कीे महिलाओ, एवं  विभिन्न विभागो मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/कर्मचारियो को स्मृति चिन्ह एंव प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, पर्यटन अधिकारी, सूचना अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, उद्यमी में वशिष्ट सिंह यादव, ए0के दुबे, लल्लन सिंह, रविशंकर राय, विजय राय, लार्ड डिस्टेलरी लि0 नन्दगंज, विजय शंकर वर्मा एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

शाह फैज स्कूल के निदेशक ने दिलाई शपथ,किया अपील

शाह फैज स्कूल के निदेशक ने दिलाई शपथ, किया अपील

गाजीपुर। शाह फैज पब्लिक स्कूल में स्कूल के निदेशक डॉ नदीम अदहमी के नेतृत्व में बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में निदेशक ने मतदान के महत्व को समझाया। इसके बाद शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को इसकी शपथ दिलाई। उन्होंने आम नागरिकों को मतदाता पंजीकरण करने तथा शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य इकरामुल हक उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय को ऑर्डिनेटर नेहा कुरैशी ने किया।

रोगियों को दी गई योजनाओं की जानकारी

रोगियों को दी गई योजनाओं की जानकारी

एचआईवी एड्स के रोगियों को दी गई सामाजिक सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी

समय से दवा का सेवन करने, पौष्टिक आहार लेने व स्वच्छता बनाए रखने को लेकर दिया गया परामर्श

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला पुरुष चिकित्सालय में हुआ दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

गाज़ीपुर। ह्यूमन इम्यूनो डेफिशियेंसी वायरस (एचआईवी) – एक्वायर्ड इम्यून डेफिशियेंसी सिंड्रोम (एड्स) के रोगियों को उपचार व पोषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गोरा बाजार स्थित महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला पुरुष चिकित्सालय सभागार में मंगलवार व बुधवार को दो दिवसीय जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देशन व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देश दीपक पाल, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. आनंद मिश्रा तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में एचआईवी रोगियों को सामाजिक सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी दी गई।
इस दौरान जिला एचआईवी एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रोगियों को समय से दवा का सेवन करने और पौष्टिक आहार लेने के बारे में विस्तृत परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि अपने आस पास का वातावरण स्वच्छ रखें, साफ सफाई बनाए रखें, बार-बार हाथ धोएं और बीमार लोगों से दूरी बनाकर रखें। एचआईवी का निदान होने के बाद डॉक्टर के पास नियमित रूप से चेकअप कराने जाएं। कोई भी दवा लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें , क्योंकि अपने आप किसी दवा के सेवन से साइड इफेक्ट का खतरा हो सकता है। प्रधानाचार्य प्रो डॉ आनंद मिश्रा ने कहा कि हम सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि अपनी सुरक्षा के साथ अपने परिवार, समाज व देश में रह रहे सभी लोगों की सुरक्षा करें और नैतिक जिम्मेदारी के कारण एड्स को समाज में फैलने से रोकें। सुरक्षित तरीकों के प्रयोग से हम इसके प्रसार को बहुत आसानी से रोक सकते हैं। एचआईवी एड्स के रोगियों से किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए, उन्हें भी समानता का अधिकार मिलना चाहिए। जिला पुरुष चिकित्सालय स्थित एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी (एoआरoटीo) सेन्टर की काउंसलर अंजू सिंह ने एचआईवी एड्स अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचआईवी ग्रसित रोगियों की सुरक्षा के लिए गोपनीयता बनाये रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। अगर इसका कोई उल्लंघन करता है तो उसे तीन महीने से लेकर दो वर्ष की सजा हो सकती है या अधिकतम एक लाख रुपए तक का जुर्माना या दोनों सजा हो सकती हैं। इसके साथ ही उन्होंने डायल 1097 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगर किसी भी रोगी को ए०आर०टी० सेन्टर पर किसी भी तरह की समस्या हो तो तुरन्त 1097 पर कॉल करके अवगत कराएं ताकि जल्द से जल्द उनकी समस्या का निराकरण किया जा सके। इस मौके पर स्वयं सेवी संस्थाओं – अहाना, ज्योति ग्रामीण संस्था, केयर एंड सपोर्टर एवं सुभिक्षा के सभी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, एसीएमओ डॉ. रामकुमार, एनटीईपी के डीपीसी डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, पीपीएम समन्वयक अनुराग कुमार पाण्डेय, एआरटी सेन्टर की काउंसलर संगीता सिंह एवं एआरटी के सर्वेश कुमार, राहुल पांडेय, सौरभ कुमार, राहुल मौर्या, वैभव विशाल, एसटीआई काउंसलर, आईसीटीसी, पीपीसीटीसी काउंसलर, अहाना, सीएससी तथा सुभिक्षा के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

अयोध्या को राष्ट्रीय राजधानी घोषित करने की मांग

अयोध्या को राष्ट्रीय राजधानी घोषित करने की मांग

गाजीपुर। अयोध्या में श्री राम के भव्य और दिव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्ण होने के पश्चात भाजपा सोशल मीडिया विभाग के क्षेत्रीय संयोजक और भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. कुंवर पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पत्र के माध्यम से अयोध्या को राष्ट्रीय राजधानी घोषित करने की मांग की है। गाजीपुर जिलें के मरदह ब्लाक के घरिहा निवासी कुंवर पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अयोध्या भारत ही नहीं विश्व के आस्था का केंद्र बन चुका है। प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात उसकी एक अलग पहचान स्थापित हो चुकी है। जिसें स्वयं भगवान विष्णु के निर्देशन में बसाया गया है। अयोध्या की गिनती देश के सबसे सात प्राचीन व पवित्र नगरी (सप्तपूरियो) में होती है। स्कंद पुराण में इसें ब्रह्मा, विष्णु और महेश त्रिदेवों की पवित्र स्थली कहा जाता है। अथर्वेद में अयोध्या को स्वर्ग बताया गया है। इसलिए अयोध्या की महानता को देखते हुए इसे राष्ट्रीय राजधानी घोषित करने की मांग देश के प्रधानमंत्री से पत्र के माध्यम से की है।
उन्होंने बताया कि इस आशय का पत्र जो 22 जनवरी को मेल तथा डाक द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेषित किया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त किया की प्रधानमंत्री इस आग्रह पर जरूर सकारात्मक विचार करेंगे।

पात्र व्यक्तियों को मिल रहा सरकार के योजनाओं का लाभ: अशोक वाजपेई

पात्र व्यक्तियों को मिल रहा सरकार के योजनाओं का लाभ: अशोक वाजपेई

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को विधानसभा जमानियां के भदौरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत कुतुबपुर पहुंची। जहां कार्यक्रम को मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद अशोक बाजपेई ने संबोधित किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में भारी बदलाव के साथ ही देश का सर्वांगीण विकास तेज गति से हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ वंचित पात्रों को प्राप्त हो इसका प्रयास इस कार्यक्रम के माध्यम से किया गया है।
युवा भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने कहा कि विगत नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा समाज के कमजोर और गरीब, लोगों के लिए योजनाओं के माध्यम से समृद्ध करने का जो काम किया जा रहा है वह विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अगर पुर्व की सरकारों द्वारा नेक नियति से समाज के जरूरत मंदों के लिए काम किया गया होता तो अब तक हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सोच और सपना साकार हो गया होता।

इस अवसर पर सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई तथा वंचित पत्रों का पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की गोद भराई तथा अन्नप्राशन संस्कार भी संपादित किए गए। तथा उपस्थित लोगों को विकसित भारत के प्रति संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विजय मिश्र, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, महामंत्री ओम प्रकाश राय, विष्णु प्रताप सिंह उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अनिल यादव प्रधान ने किया।

आवाज दबाने के लिए सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग करती है भाजपा: स्वामी

आवाज दबाने के लिए सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग करती है भाजपा: स्वामी प्रसाद मौर्य

गाजीपुर। 23 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर सेना के तत्वावधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर के शताब्दी वर्ष जयन्ती समारोह लंका मैदान में आयोजित हुई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या ने कर्पूरी ठाकुर को एक महान नेता बताते हुए कहा कि उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। हम उनके बतायें रास्ते पर चलकर ही इस मुल्क को भाजपा की तानाशाही हुकूमत से छुटकारा दिला सकते हैं। उन्होंने अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को जनता के बुनियादी सवालों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा का पाखंड बताया।उन्होंने कहा कि देश के संविधान और लोकतंत्र पर गहरा संकट है। भाजपा सरकार जनता के मौलिक अधिकारों पर कुठारघात कर रही है। वह विरोधियों की आवाज दबाने के लिए सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा सरकार को पूंजीपतियों की हितैषी बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को केवल बड़े पूंजीपतियों की चिंता है उन्हें छोटे कारोबारियों और गरीबों की कोई चिंता नही है। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पुर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, विधायक डॉ विरेन्द्र यादव, जै किशन साहू, उमाशंकर कुशवाहा, सुदर्शन यादव, रामधारी यादव आदि शामिल थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और संचालन एकलव्य सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने किया।

Uttar Pradesh Fast News