स्वयंसेवकों ने किया वाहन चालकों को जागरूक, बताए वाहन चलाने के नियम
गाजीपुर। नेहरु युवा केंद्र गाजीपुर, युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत लंका चौराहा पर नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों द्वारा सोमवार को जागरुकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वालों को हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की सलाह दी गई तथा इसके दुष्परिणामों के बारे में भी अवगत कराया गया। चार पहिया वाहन में अधिकांश व्यक्ति सीट बेल्ट का प्रयोग न करते हुए पाए गए जिन्हें जागरुक किया गया। जागरुकता अभियान 17 जनवरी तक चलाया जाएगा। जागरुकता अभियान में सुरेंद्र सिंह टी एस आई, एच पी सी टी अश्विनी पांडे, देव प्रकाश, प्रमोद कुमार, कमलेश गौतम ने सहयोग किया। नेहरु युवा केंद्र के उप निदेशक कपिल देव ने बताया कि आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं के इस तरह के अभियान चलाने से कमी आएगी। उन्होंने सभी से अपील किया कि सड़क पर चलते वक्त नियमों का अवश्य पालन करें। जागरुकता टीम का नेतृत्व नेहरु युवा केन्द्र के लेखा एवम कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया। स्वयं सेवक खुशबू वर्मा ,शाश्वत सिंह ,सुमन बिंद, सत्यकेश, रुद्र नारायण ,रवि कुमार, पिंकी कुमारी, दीपक तिवारी आदि की भूमिका सराहनीय रही।
ग़ाज़ीपुर। मुहम्मदाबाद के हरिबल्लमपुर (अलावलपुर ) निवासी जयप्रकाश यादव को भारती युवा कांग्रेस का प्रदेश महासचिव पद पर निर्वाचित हुए है। जयप्रकाश यादव सबसे पहले कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष से लेकर विधानसभा अध्यक्ष फिर बलिया लोकसभा अध्यक्ष उसके बाद प्रदेश सचिव और भदोही जनपद के प्रभारी बनाए गए थे। एक संघर्ष सील युवा नेता माने जाते हैं ,वर्तमान समय मे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भी है। प्रदेश महासचिव बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ साथ पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। जयप्रकाश यादव ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में लोकतांत्रिक रास्ते को बंद करने पर तुली हुई है। महंगाई भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।
गाजीपुर। विशाल भारत संस्थान द्वारा संचालित अनाज बैंक ने भूख की पीड़ा से मुक्ति दिलाने के लिए अनाज बैंक शाखा द्वारा सोमवार को चीतनाथ घाट पर कम्बल और अनाज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर कोतवाल दीन दयाल पाण्डेय ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अनाज बैंक की ओर से सैंकड़ो जरूरतमंद महिलाओं को चावल, आटा, तेल, कंबल आदि का दीन दयाल पांडे ने वितरण किया। इस अवसर पर श्री पाण्डेय ने कहा कि इस ठंड में निराश्रित परिवार को भूख की समस्या से जूझना पड़ता है लेकिन अनाज बैंक का यह उद्देश्य ‘कोई भी भूखा ना सोए’ गरीब परिवार के लिए वरदान है। भूख की समस्या एक वैश्विक समस्या है। विशाल भारत संस्थान द्वारा अनाज बैंक के माध्यम से गरीबों का पेट भरना समाज के लिए एक सराहनीय कदम है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला वाइस चेयरमैन बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जो भी निराश्रित परिवार के बच्चे, वृद्ध अथवा महिला है वह भूखे न सोए इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत जिला चेयरमैन शंकर पांडे ने किया। इस अवसर पर डाo अविनाश राय, प्रवीण सिंह, स्वप्निल राय, राजेश शर्मा, विप्लव रावत, प्रदीप रावत, अंकित शर्मा, निक्की, निर्गुण केशरी, समाजसेवी मनीष जायसवाल आदि लोग को उपस्थित रहे।
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की महिला सभा के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष विभा पाल की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर सोमवार को पार्टी की वरिष्ठ नेता, मैनपुरी सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना किया। इस अवसर पर महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने डिम्पल को पार्टी की एक कर्मठ, समर्पित नेता बताते हुए कहा कि वह सरलता, सादगी की पर्याय है। वह सहृदय होने के नाते कार्यकर्ताओं में काफी लोकप्रिय है। उन्होंने कहा कि जब भी समाजवादी पार्टी को अवसर मिला महिला सशक्तिकरण के लिए अनेको फैसले लिएं गये। समाजवादी पार्टी ने महिलाओ के सशक्तिकरण को हमेशा अत्यन्त महत्व दिया है। हमारी सरकार मे महिलाओ की शिक्षा आर्थिक स्वावलंबन, स्वास्थ्य और समग्र कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की थी। रानी लक्ष्मीबाई महिला सशक्तिकरण कोष की स्थापना कर महिलाओं को आर्थिक मदद करने, वूमेन पावर लाइन 1090 हेल्प लाइन कन्या विधा धन, निशुल्क शिक्षा, 102 नम्बर की एम्बुलेंस सेवा आदि तमाम योजनाएं लागू कर समाजवादी पार्टी ने महिलाओ को शक्तिशाली समृद्ध और सम्पन्न बनाने का काम किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति के आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव, नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, डॉ सीमा यादव, अल्का अग्रवाल, रीना यादव, संगीता यादव, कंचन रावत, गोपाल यादव, वर्षा यादव, अनीता यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ग्राम विद्यापार थाना कोतवाली क्षेत्र से वादी की बहन को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की घटना कारित करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। मालूम हो कि 26 दिसंबर 2023 को विद्यापारा थाना कोतवाली क्षेत्र से काल्पनिक नाम राधा पुत्री श्याम निवासी विद्यापार थाना कोतवाली के गुम हो जाने के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 618/2023 धारा 363 भादवि पंजीकृत किया गया। जिसके बाद दौरान विवेचना अपह्रता / पिडिता की बरामदगी कोतवाली पुलिस द्वारा की गयी। पिडिता के मेडिकल व बयान से उक्त मुकदमे मे अभियुक्त भानु प्रताप सिंह पुत्र सतीष कुमार निवासी तेजपुर पुलिस चौकी नन्दना थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर का नाम प्रकाश मे आया। जिसके बाद उक्त मुकदमे मे धारा 376(3) भादवि व 5L/6 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी किया गया तथा वाँछित अभियुक्त भानु प्रताप सिंह पुत्र सतीस कुमार निवासी तेजपुर पुलिस चौकी नन्दना थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर 30 वर्ष को आज सोमवार को कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडे द्वारा माल गोदाम रोड थाना कोतवाली से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अभिराज सरोज, हेड कांस्टेबल हरिगोविन्द दूबे और कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल रहे।
गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। 13 जनवरी 2022 को DCM ट्रक UP22T2592 का नम्बर प्लेट बदल कर अवैध शराब लेकर जाते समय पकडे जाने के सम्बन्ध मे सदर कोतवाली थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 548/2022 धारा 60/72 आबकारी अधि0 व 419,420,465,468 भादवि पंजीकृत किया गया था जिसमे चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शेष एक अभियुक्त वांछित था। सोमवार को वांछित अभियुक्त रहीश पुत्र सद्दीक निवासी नगलिया अकिल थाना अजिम नगर जनपद रामपुर को कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडे ने बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक देवेन्द्र बहादुर सिंह कांस्टेबल बृजेश यादव शामिल रहे।
गाजीपुर। प्रधानमंत्री एवं मुख्य मंत्री के आवाह्न पर देश प्रदेश में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम संचालित किया गया है। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 14 जनवरी 2024 को जनपद में स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत शहर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विशेष सफाई अभियान कार्यक्रम चलाया गया। जिसमे जिले भर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढचढ कर हिस्सा लिया एवं साफ-सफाई की। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शास्त्री नगर चौराहा, सिकन्दरपुर, कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता अभियान में स्वयं झाड़ू एवं फावडे के साथ उपस्थित होकर साफ-सफाई करते हुए लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं अपील किया। स्वच्छता अभियान में गोराबाजार हनुमान मन्दिर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, लंका बस स्टैण्ड से लंका गेट नं0-04 तक डिप्टी कलेक्टर चन्द्रशेखर यादव ने उपस्थित होकर साफ- सफाई की। इसके अतिरिक्त समस्त शासकीय कार्यालयो, तहसीलो, विकास खण्डो, मे सम्बन्धित अधिकारियों की उपस्थिति में स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ-सफाई की गयी।
गाजीपुर। श्री सर्वेश्वरी समूह पड़ाव व अघोर परिषद ट्रस्ट वाराणसी के सौजन्य से श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा गाजीपुर द्वारा महिला अस्पताल गाजीपुर व मेडिकल कालेज द्वारा संचालित जिला अस्पताल में सभी मरीजों को फल ब्रेड बिस्कुट एवम अन्य सामग्री का वितरण प्रसाद के रूप में रविवार को प्रत्येक मरीज को किया गया साथ में सर्वेश्वरी समूह के उद्देश्यो एवं साहित्य की पर्ची भी सामग्री के साथ दिया गया। समूह के सदस्यों द्वारा सभी मरीजों को जल्द स्वस्थ होने की अघोरेश्वर महाप्रभु से प्रार्थना भी की गई, आज एक अन्य कार्यकम के अंतर्गत श्री सर्वेश्वरी समूह सैनिक द्वारा वृद्धा आश्रम लंगडपुर गाजीपुर जाकर सभी वृद्धजनों को भी उक्त सामग्री का वितरण किया गया और सभी वृद्धजनों से आशीर्वाद लिया गया। आज के कार्यकम में प्रमुख रूप से संजय सिंह भारत ट्रांसपोर्ट, केपी सिंह प्रबंधक सनबीम स्कूल, संजीव सिंह, मंटू राय ,आलोक सिंह ,अश्वनी सिंह,अरविंद सिंह, भैरव सिंह उतरा पांडे,अंचल सिंह ,शीलेंद्र सिंह , डीआर सिंह ,शिवानंद सिंह व श्री सर्वेश्वरी समूह के सभी भक्तगण उपस्थित रहे ।
वरिष्ठ रोटेरियन चंद्रेश्वर प्रसाद चौबे सर्वसम्मति से रोटरी क्लब, गाजीपुर के नए अध्यक्ष मनोनित।
गाजीपुर। “रविवार” को गाजीपुर रोटरी क्लब की मीटिंग में वरिष्ठ रोटेरियन चंद्रेश्वर प्रसाद चौबे (सी पी चौबे) को सर्वसम्मति से आगामी सत्र 2024 – 25 के लिए क्लब का अध्यक्ष मनोनित किया गया। रोटरी अध्यक्ष जिशान जिया के साथ सभी सदस्यों ने हर्ष ध्वनि से पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिवादन किया गया। इस अवसर सचिव रोटेरियन विनीता सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश प्रसाद, संजीव सिंह, असित सेठ, डॉ० उमेश चंद्र राय, संजर नसीर, राजेश गुप्ता, विवेक नारायण, विनय सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे।
गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम रविवार को नगर के कृषि विज्ञान केंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा नगर के लंका मैदान में आयोजित हुआ। लंका मैदान में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह रही। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्र समृद्धि क्रम में दिया गया एक भारत श्रेष्ठ भारत का नारा देश की एकता, अखंडता और समृद्धि संकल्पों को पूरा करने वाला है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार समाज के सबसे पिछड़ी कतार में खड़े व्यक्ति जिसे अब तक सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं प्राप्त हो सका है उनको केन्द्र में रखकर आयोजित किया जा रहा है। जिसका लाभ वंचित पात्रों को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मूल मंत्र को साकार कर रही है।
कृषि विज्ञान केन्द्र पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता अभिनव सिंन्हा रहे। उन्होंने कार्यक्रम कहा कि विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली और यह भारत को विश्व गुरु बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि समृद्धशाली, वैभवशाली, प्रतिभाशाली पुरातन संस्कृति और सनातन सभ्यता का गौरवशाली देश भारत के विकसित होने से पुरे विश्व में वसुधैव कुटुम्बकम की भावना का संचार होगा। क्योंकि वसुधैव कुटुम्बकम् सनातन धर्म का मूल संस्कार तथा विचारधारा है जो महा उपनिषद सहित कई ग्रन्थों में लिपिबद्ध है। और उसका परिणाम होगा विश्व में सुख और समृद्धि का संचार होगा।
नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के कमजोर, बेबस, लाचार को कैसे मिले इसको ध्यान मे रखकर सरकार ने यह भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का सर्वव्यापी अभियान चलाया है जो बेबस लाचार के लिए महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि मोदी जी के गारंटी वाली गाड़ी विश्वास और भरोसे का संचार है। इस अवसर पर गोदभराई तथा अन्नप्राशन संस्कार भी सम्पन्न हुआ।योजना से वंचित पात्रों का विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर पंजीकरण किया गया। इस अवसर पर योजना लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिये गये।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर/अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश राय, जिला मंत्री सुरेश बिंद, मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, रासबिहारी राय, सोमेश राय, नीलिमा गांधी, अजय राय दारा, अजय कुशवाहा, शुभम विश्वकर्मा, शिवम त्रिपाठी, दिग्विजय पासवान, अशोक मौर्या, रामेश्वर तिवारी, ऋषभ राय, मु० शाहिद आदि लाभार्थी एवं नगरवासी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद अग्रवाल एवं संचालन अभिनव सिंह छोटू ने किया।