ग्राम पंचायतें होंगी टीबी मुक्त, विभाग पूर्ण रूप से तैयार

जनपद की 22 ग्राम पंचायतें होंगी टीबी मुक्त, स्वास्थ्य व पंचायती राज विभाग पूर्ण रूप से तैयार

‘टीबी मुक्त ग्राम पंचायत’को सफल बनाए जाने के लिए जनपद स्तरीय सत्यापन समितियां गठित

निर्धारित छह मानकों के अनुसार होगा ग्राम पंचायतों व उनके आंकड़ों का भौतिक सत्यापन

गाज़ीपुर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान व राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाए जाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर जनपद के 12 ब्लॉक की 22 ग्राम पंचायतों को ‘टीबी मुक्त ग्राम पंचायत’ बनाए जाने के लिए चिन्हित किया गया है। शासन से निर्धारित छह मानकों को पूरा कर प्रथम चरण में सभी 22 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल ने दी।
सीएमओ ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्हित ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाए जाने के लिए जनपद स्तरीय तीन सत्यापन समिति का गठन किया गया है। ब्लॉक स्तर पर गठित समितियों के द्वारा चिन्हित ग्राम पंचायतों एवं उनके आंकड़ों का भौतिक सत्यापन का कार्य पूर्ण किया जाएगा। इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाए जाने के लिए स्वास्थ्य एवं पंचायती राज विभाग पूर्ण रूप से तैयार व सक्रिय हैं। इस संबंध में मंगलवार को शासन स्तर से विभिन्न दिशा निर्देश प्राप्त हुये हैं, जिनको जिला पंचायती राज अधिकारी (डीपीआरओ) अंशुल कुमार मौर्य के सहयोग से पूरा किया जाएगा।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के 12 ब्लॉक से 22 ग्राम पंचायतों क्रमशः रेवतीपुर से दशमंतपुर व सुगमालिया, कासिमाबाद से रोहिली व शक्करपुर, सादात से भीरभन व रानीपुर, बारचवार से पिहुली व कुबरी, मोहम्मदाबाद से करनपुरा, भांवरकोल से गोदीखास, करंडा से लीलापुर व सोनहरिया, बिरनों से माधोपुर व बल्लीपुर, देवकली से शिवदासीचक व लोनेपुर, सैदपुर से ईचवल व गौरी, मरदह से कंसहरी व कलवार, जमानिया से रामपुर सलेनपुर, करजही, जगदीशपुर व सरया को चिन्हित किया गया है। इस कार्य में पंचायती राज विभाग व अन्य विभागों का सहयोग लिया जाएगा।
एनटीईपी के जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) डॉ मिथलेश कुमार ने बताया कि जनपद स्तरीय सत्यापन टीम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अध्यक्ष एवं जिला क्षय रोग अधिकारीको सहयोजक नामित किया गया है। जनपद स्तरीय सत्यापन कमेटी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं उनके द्वारा नामित सदस्य जिला पंचायती राज अधिकारी एवं उनके द्वारा नामित सदस्य, जिला क्षय रोग अधिकारी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के प्रतिनिधि, मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन के प्रतिनिधि एवं अन्य विभागों के प्रतिनिधियों को सम्मिलित करते हुए टीम का गठन किया गया है।प्रत्येक टीम में दो जनपद स्तरीय अधिकारियों (प्रथम सदस्य के रूप में चिकित्सा अधिकारी, आईएमएके प्रतिनिधि, मेडिकल कालेज के कम्युनिटी मेडिसिन के प्रतिनिधि, द्वितीय सदस्य के रूप में डीपीआरओ, एडीपीआरओ, उप डीपीआरओ एवं अन्य विभाग के प्रतिनिधि) को सम्मिलित किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक टीम को एनटीईपी के सदस्य फैसिलिटेटर के रूप में सहयोग प्रदान करेंगे। इन टीमों के द्वारा भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
यह होंगे निर्धारित मानक – डीपीसी डॉ मिथलेश कुमार ने बताया कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाए जाने के लिए शासन स्तर से छह मानक निर्धारित किए गए हैं, जो इस प्रकार हैं-
• संभावित टीबी जांच की संख्या (प्रति 1000 की आबादी पर),
• टीबी नोटिफिकेशन दर (प्रति 1000 की आबादी पर),
• टीबी उपचार की सफलता दर,
• दवा संवेदनशीलता जांच की दर,
• निक्षय पोषण योजना
• टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी मरीजों को प्राप्त पोषण संबंधी सहायता

अधिकारियों संग प्रभारी मंत्री ने लगाया झाड़ू, किया अपील

अधिकारियों संग प्रभारी मंत्री ने लगाया झाड़ू, किया अपील

गाजीपुर। प्रधानमंत्री एवं मुख्य मंत्री के आवाह्न पर देश प्रदेश में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम संचालित किया गया है। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 14 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक  जनपद में स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत विशेष सफाई अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके क्रम मे मंगलवार को जनपद के प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने वराह घाट मंदिर औड़िहार के मंदिर प्रागंण एवं आस पास में अधिकारियों संग स्वच्छता अभियान में बढचढ कर हिस्सा लिया एवं साफ-सफाई की। मंत्री ने मंदिर परिसर में स्वयं झाड़ू एवं फावडे के साथ उपस्थित होकर  साफ-सफाई करते हुए लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं अपील  किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला अध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, पुलिस अधिक्षक शहर, उपजिलाधिकारी सैदपुर एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री ने लाभार्थियों को दिया प्रमाण पत्र और आवास की चाभी



गाजीपुर। विकास खण्ड सैदपुर के ग्राम पंचायत बभनवली कला मे मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कार्यक्रम का शुभारम्भ द्वीप प्रज्जवलित एवं मॉ सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण कर किया। उन्हाने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि सभी पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजना का लाभ मिल सके इसलिए विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम गॉव – गॉव में आयोजित किये जा रहें है जिससे कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को मिल सके। मंत्री ने उज्जवला योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, विधवा पेंशन एवं अन्य प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की मंशा है कि देश के प्रत्येक नागरीकों को जो योजना प्राप्त करने के योग्य है उन्हे अवश्य योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।

कार्यक्रम के दौरान उन्होने  योजनाओं से वंचित लोगो से जानकारी लेते हुए कहा कि जो भी पात्र व्यक्ति छुट गये है वे लगाये गये स्टाल पर सम्पर्क कर अपना रजिस्टेशन करा ले जिससे उनको योजनाओं का लाभ मिल सके। कार्यक्रम मे शौचालय, आयुष्मान, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य योजनाओं से लाभान्वित पात्रो को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया तथा आवास पात्र लाभार्थियों को आवास की चाभी तथा स्वामित्र योजना के तहत घरौनी का प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस दौरान मंत्री द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से गर्भावती महिलाओ की गोदभराई एवं बच्चो का अन्न प्रासन भी कराया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागो द्वारा योजनाओ का स्टाल लगाया गया था जिसका अवलोकन मंत्री ने किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने उपस्थित लोगो को पंच प्रण की शपथ दिलायी। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, जिला अध्यक्ष भाजपा सुनिल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा भानू प्रताप सिंह एवं अन्य संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

चार ठग गिरफ्तार, एक फरार

गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस व थाना नंदगंज पुलिस टीम ने अंतर्जनपदीय ठग/जालसाज गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से ठगी के रुपये व फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया। 15 जनवरी को थाना स्थानीय पर पंजीकृत जालसाजी मुकदमे के वादी मुकदमा शिवराज यादव पुत्र स्व0 अभयनाथ सिंह यादव निवासी ग्राम कुवरपुर थाना नन्दगंज शादियाबाद मोड़ पर आकर थाना पुलिस को बताया कि 12 अक्तूबर 2023 को मेरे साथ जालसाजी करके मेरा 12 लाख रूपये एक महीने मे दोगुना कर देने के नाम पर ठगी करने वाले अभियुक्त फिर किसी नये घटना को अंजाम देने के लिए रामपुर बन्तरा ओवरब्रिज के नीचे इकट्ठा हुए है तथा मुझे भी मेरा रुपया देने के लिए बुला रहे हैं। वादी मुकदमा के इस सूचना पर बन्तरा ओवरब्रिज के नीचे से सोमवार की शाम समय करीब 6 बजे 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से अँधेरे का फायदा उठाकर 1 व्यक्ति फरार हो गया। पकड़े गये व्यक्तियों के कब्जे से ठगी द्वारा प्राप्त 1 लाख 82 हजार रुपये व ठगी में इस्तेमाल करने वाले फर्जी 10 आधार कार्ड बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जो जनपद गाजीपुर, वाराणसी , चंदौली, आजमगढ़ व जौनपुर में फैला हुआ है, जिसके लोगों द्वारा किसी व्यक्ति को पहले पैसा दुगुना करने के नाम पर ले जाते हैं और हमी लोगों में से कोई व्यक्ति कपड़े का व्यवसायी, कोई मैनेजर, कोई ज्योतिषी (पण्डित) बन जाता है और उस व्यक्ति को पहले कुछ रुपये जिताये जाते हैं फिर एक मोटी रकम साजिश के तहत हरा दिया जाता है और हम लोग उसका सारा पैसा जीत लेते हैं। हम लोग अपने असली नाम का प्रयोग कहीं नहीं करते। सबका नाम, पता व आधार कार्ड फर्जी होता है, जिससे दुबारा हम लोग उस व्यक्ति की पकड़ में नहीं आते। गिरोह के सभी सदस्यों द्वारा पैसों को आपस में बाँट लिया जाता है। गिरफ्तार अभियुक्तों में रविन्द्र राम उर्फ बबलू पुत्र राजपति राम निवासी ग्राम सरुपहा थाना-देवगांव जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 42 वर्ष, राणा प्रताप सिंह पुत्र स्व0 अभिमन्यु सिंह नि0 ग्राम बैसर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 37 वर्ष, सत्य नारायण श्रीवास्तव पुत्र स्व0 राम औतार श्रीवास्तव नि0 ग्राम रामपुर बढवाना थाना मेहनगर उम्र करीब 65 वर्ष और अजय राम पुत्र दिनेश राम निवासी ग्राम रामपुर पोस्ट लहरतारा जनपद वाराणसी उम्र करीब- 38 वर्ष है। गिरफ्तार अभियुक्तों पर जिले के कई थानों में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रमोद कुमार सिंह थानाध्यक्ष थाना नंदगंज मय टीम और रामाश्रय राय प्रभारी स्वाट मय टीम शामिल रहे।

एमएलसी चंचल ने कार्यकर्ताओं संग की घाट की साफ-सफाई

एमएलसी चंचल ने कार्यकर्ताओं संग की घाट की साफ-सफाई

गाजीपुर। सैदपुर नगर पंचायत स्थित बूढ़ेनाथ महादेव घाट पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ साफ सफाई कार्यक्रम मे मगंलवार को भाग लिया। एमएलसी चंचल ने मंदिर के बगल मे लगे पथ्थर के चबूतरे पर झाड़ू लगाया तथा सीढ़ियों को पानी से धुलाई कर स्वछता अभियान मे सहभाग किया।
एमएलसी चंचल ने कहाँ की यह सफाई अभियान श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के पावन पुण्य अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंदिरों के स्वच्छता अभियान आह्वान पर पुरे देश मे सभी मंदिरो पर स्वछता अभियान चलाया जा रहा हैँ। उन्होंने कहाँ कि कई वर्षो के तपस्या के बाद प्रभु श्रीराम का मंदिर अब बनकर तैयार हुआ हैँ।

प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रभु श्रीराम काज में श्रमदान कर इस अभियान का हिस्सा बनना सभी के लिए सौभाग्य की बात हैँ। कार्यक्रम उपरांत अपने निधि से घाट पर 16 लाख रूपये घाट की सीढ़ी एवं चबूतरे का चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण उपरांत एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने वाराणसी स्थित नमो घाट के तर्ज पर उचित बैठने की व्यवस्था के साथ घाट का और सुंदरीकरण करने हेतु आश्वासन दिया। कहां की एस्टीमेट के अनुसार संबंधित विभाग को धनराशि स्वीकृत कर दिया जाएगा। इस अवसर नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला सोनकर, अधिशासी अधिकारी, नायब तहसीलदार सैदपुर, आशु दुबे, सभासद गणपत वर्मा, सभासद गणेश वर्मा, सभासद बृजेश जैसवाल, पवन सिंह, हरि शरण वर्मा, प्रिंस यादव, आलोक जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह, विनोद प्रजापति, आशीष श्रीवास्तव, शैलू सिंह, ओमकार मिश्र सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

हाथ में झाड़ू-पोछा लेकर पंकज सिंह चंचल ने की संकट मोचन मंदिर की साफ-सफाई

हाथ में झाड़ू-पोछा लेकर पंकज सिंह चंचल ने की संकट मोचन मंदिर की साफ-सफाई

गाजीपुर। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पुर्व 14 जनवरी से चल रहे स्‍वच्‍छता अभियान के क्रम में मंगलवार को ददरीघाट स्थित संकटमोचन मंदिर परिसर में भाजपा युवा नेता व जिला पंचायत अध्‍यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल के नेतृत्व में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। पंकज सिंह ने मंदिर परिसर में झाड़ू पोछा लगाकर पूरे मंदिर को पानी से धोया। इसके बाद मूर्तियों की साफ-सफाई की। इस अवसर पर उन्‍होने बताया कि पुरे जनपद में चल रहे स्‍वच्‍छता अभियान में यह सफाई कार्यक्रम किया गया है। ददरीघाट का मंदिर नगर का सबसे भव्य और आस्था अराधना का बड़ा केंद्र है इसलिए आज इस मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया है।

उन्‍होने कहा कि करीब पांच सौ वर्षों बाद रामलला अपने घर में विराजमान होंगे। इसको लेकर पूरे हिंदू समाज में भारी उत्‍साह है। पूरा देश श्री राम मय हो गया है। युवा वृद्ध और बालक सबके मन और मुंह से जय श्रीराम का उदघोष है। उन्‍होने कहा कि 22 जनवरी प्राण प्रतिष्‍ठा के दिन क्षेत्रीय मंदिरों में भव्‍य आयोजन किये जा रहे हैं। जिला पंचायत कार्यालय, आवास, सहित सभी जगहों पर दीप जलाकर दीपोत्‍सव मनाया जायेगा। उन्‍होने बताया कि जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह के नेतृत्‍व में मंदिरों में भंडारा का आयोजन भी किया गया है। जिसमे हजारों लोगों को प्रसाद वितरण किया जायेगा। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष साधना राय, सभासद शनि चौरसिया, मंडल उपाध्यक्ष अभिनव सिंह छोटू, पूर्व सभासद कमलेश श्रीवास्तव, शाश्वत सिंह, शिशु, गौतम, शैलेंद्र सिंह, पप्‍पू सिंह, संजीव सिंह उर्फ बॉबी, मयंक सिंह राणा, अजय सिंह शास्‍त्री, पंकज राय, विपलव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

किन्नर को गोली मारने वाला गिरफ्तार

किन्नर को गोली मारने वाला गिरफ्तार

गाजीपुर। 8 जनवरी को नंदगंज थाना क्षेत्र में एक किन्नर पर प्राण घातक हमला किया गया था, जिसमें किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मंगलवार को मीडिया के सामने पेश किया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवक ने किन्नर के साथ छेड़छाड़ किया था जिससे नाराज होकर किन्नर ने इसकी पिटाई कर दी थी इसके बाद खुन्नस खाए हुए युवक ने किन्नर पर गोली चलाई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियुक्त सत्यम कुमार पुत्र मुन्ना राम निवासी ग्राम सिहोरी थाना नंदगंज को थाना क्षेत्र के बलवंत गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा और उप निरीक्षक जयप्रकाश सिंह शामिल रहे।

कुंवर वीरेंद्र सिंह ने अज्ञात लड़की को अनाथालय को किया सुपुर्द

कुंवर वीरेंद्र सिंह ने अज्ञात लड़की को अनाथालय को किया सुपुर्द

गाजीपुर। एक अज्ञात लड़की घर से भागकर देर रात्रि फुल्लनपुर, काली नगर कॉलोनी निवासी प्रियंका सिंह पत्नी हैप्पी सिंह के घर के पास आ गई। देर रात्रि होने के कारण और कोई अनहोनी के डर से प्रियंका सिंह ने उस अज्ञात लड़की को अपने घर ले जाकर खाना-पीना खिलाकर परिजनों के बारे में पूछा। लड़की कुछ भी स्पष्ट बताने में असमर्थ थी। देर रात्रि होने के कारण प्रियंका सिंह उस अज्ञात लड़की को अपने घर पर रखी और सुबह अज्ञात लडक़ी को नाश्ता-पानी कराकर अज्ञात लड़की के परिजनों के बारे में पता लगाने के लिए लड़की को अपने साथ लेकर विभागों के चक्कर लगाती रही। लेकिन इनको कोई मदद नही मिली। तब प्रियंका सिंह अपने पति हैप्पी सिंह के कहने पर कुंवर वीरेंद्र सिंह से सम्पर्क की। फिर वीरेंद्र ने उस अज्ञात लड़की को साथ लेकर वन स्टॉप सेन्टर में कार्यरत प्रियंका प्रजापति के यहाँ पहुँचे। जहां प्रियंका प्रजापति के सहयोग से बाल सुधार गृह के सी.डब्लू.सी ऑफिस में जय प्रकाश भारती एवं नीलेश सिंह के यहाँ पहुँचे। जहां पर सबकी मदद से अज्ञात लड़की को लिखा-पढ़ी कराकर अनाथालय भेजवा दिया गया है।

चेयरमैन शमशेर खान,अध्यक्ष चंद्रभान चौबे और वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने अनस जमाल

चेयरमैन शमशेर खान, अध्यक्ष चंद्रभान चौबे और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनस जमाल बने

गाजीपुर। 15 जनवरी 2024 को जिले के एक सभागार में जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। इस समारोह में चंदौली जिला के सचिव अरविंद शंकर पाठक द्वारा प्रेक्षक की भूमिका अदा करते हुए पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण कराया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव जैबुन निशा ने किया। नवगठित पदाधिकारीयों में चेयरमैन शमशेर खान, अध्यक्ष चंद्रभान चौबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनस जमाल, उपाध्यक्ष संजय सिंह, दिलीप कुशवाहा
महासचिव, मोहम्मद सरवर कोषाध्यक्ष, रामप्रवेश कुशवाहा संयुक्त सचिव, हरेंद्र विक्रम, आजाद राईनी
लीगल एडवाइजर बने। पवन पांडे, मोहम्मद आफताब संगठन के सभी सदस्यों एवं जिले में बॉडीबिल्डिंग के सभी खिलाड़ियों ने उज्जवल भविष्य की कामना की।

पिता की पुण्यतिथि पर विशाल चौरसिया ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

पिता की पुण्यतिथि पर विशाल चौरसिया ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

ग़ाज़ीपुर। समाजसेवी विशाल चौरसिया ने अपने पिता स्व. राजेंद्र प्रसाद चौरसिया के प्रथम पुण्यतिथि पर बीती रात रेलवे स्टेशन, मिश्रबाजार और महुआबाग में गरीबों एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया।

इस पुनीत कार्य में परिवार के सभी सदस्यों ने अपनी सहभागिता निभाई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर रात्रि में भ्रमण कर लोगों के बीच कंबल वितरण किया। इस मौके पर समाजसेवी विशाल चौरसिया ने कहा पिताजी की प्रथम पुण्यतिथि पर गरीबों की मदद कर काफी खुशी का अहसास हो रहा है।

आज ही के दिन पिछले वर्ष पिताजी का निधन हो गया था। इस मौके पर अर्चना चौरसिया, राजवीर,अविश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।।

Uttar Pradesh Fast News