गाजीपुर। सोमवार को जनपद में बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है। इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा ईदगाह सहित अन्य जगहों पर भ्रमणशील होकर इस त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराया जा रहा है। इन्होंने विशेश्वरगंज स्थित ईदगाह पर ईद की नमाज को अपनी उपस्थिति में सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराया। इस दौरान जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष मय पुलिस फोर्स के साथ अपने अपने क्षेत्र मे भ्रमणशील होकर सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण क्षेत्राधिकारी नगर, एसडीएम सदर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय पुलिस बल के मौजूद थें।
कहा – कर्मचारियों की शिकायत मिलने पर जारी करें नोटिस
कार्यालय बंद देख मांगा संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण
मरीज का दें ध्यान, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सोमवार को जिला चिकित्सालय गोराबाजार का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां चिकित्सीय सुविधाओ एंव वार्ड में भर्ती मरीजो से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान आई0सी0यू0 वार्ड एवं ओ0पी0डी वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौराव भरती मरिजों से उनके स्वास्थ, दवाओं की उपलब्धता एवं अन्य सुविधाओं के बारे में एक-एक मरीजो से मिलकर जानकारी ली। जिलाधिकारी ने नर्सो एवं वार्ड वाय को निर्देशित कर बताया कि प्रत्येक मरीज की जिम्मेदारी आपकी है। दवा से लेकर उनके स्वास्थ्य ठीक होने तक आप सभी को अच्छे से ध्यान देना होगा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। अस्पताल में जितने भी वार्ड में मरीज है उन सभी वाडो में डाक्टर उपस्थित रहेगे। अन्यथा की स्थिति में किसी तरह की शिकायत पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने इस दौरान चिकित्सालय में आकस्मिक कक्ष, पर्ची काउंटर, ओ0पी0डी, बाल रोग वार्ड, आई0सी0यू कक्ष, एन आर सी कक्ष, मेडिकल वार्ड (पुरूष एवं महिला), मेडिसिन वार्ड, का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मरीजो को होने वाले शौचालय का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मेडिकल कालेज के प्रिन्सपल को निर्देश दिया कि किसी चिकित्सक/कर्मचारी द्वारा पैसे की मॉग करने तथा मरीजो द्वारा शिकायत पर तत्काल नोटिस जारी किया जाय। उन्होने बताया कि मौसम के दिन प्रतिदिन का तापमान बढ़ने से बीमार होने वाले मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही है इसपर विशेष ध्यान दिया जाय। किसी भी मरीजो को कोई परेशानी न हो उनके ठीक होने और ठीक होकर घर चले जाने तक की पूरी रिपोट तैयार कर प्रतिदिन प्रस्तुत किया जाय। निरीक्षण के दौरान प्रत्येक सोमवार को खुलने वाला विकंलाग सार्टीफिकेट छुट्टी से बन्द पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पस्टीकरण देने का निर्देश दिया एवं जिलाधिकारी ने विकंलाग सार्टीफिकेट कार्यालय कल मंगलवार को खोलने का आदेश दिया। जिलाधिकारी ने वार्डो एवं शौचालयो में साफ-सफाई, स्वच्छ पानी की उपलब्धता समय से सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रधानाचार्य महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कालेज डा0 आनन्द मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एव अन्य डाक्टर/वार्डो के नर्स उपस्थित थे।
राज्य स्तरीय शैक्षिक उन्नयन कार्यशाला कुशीनगर में सम्मानित हुए गाजीपुर से तीन शिक्षक
गाजीपुर। मिशन शिक्षण संवाद एवं बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान जनपद कुशीनगर में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय शैक्षिक उन्नयन कार्यशाला में गाजीपुर के तीन शिक्षक हुए सम्मानित। 14 एवं 15 जून को जनपद कुशीनगर के पी०एन० नेशनल पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित दो दिवसीय शैक्षिक कार्यशाला में उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों से चयनित शिक्षक साथियों का आगमन हुआ। इस कार्यशाला में आये हुए इन शिक्षकों के द्वारा अपने अपने विद्यालयों में किए जाने वाले शैक्षिक प्रयासों का पीपीटी एवं वीडियो के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया गया। साथ ही साथ बच्चों के विकास के लिए किए जा रहे विभिन्न नवाचारों को भी प्रस्तुत किया गया। इस राज्य स्तरीय कार्यशाला में जनपद गाजीपुर से तीन शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले इन तीन शिक्षकों में कंपोजिट विद्यालय कुचौरा, विकासखण्ड करंडा से सहायक अध्यापिका प्रीति सिंह , कंपोजिट विद्यालय डीलिया, विकासखण्ड सदर से डा. रितु श्रीवास्तव , कंपोजिट विद्यालय सुहवल, विकास खंड रेवतीपुर से सहायक अध्यापक राजेश दूबे रहे। तीनों शिक्षकों के द्वारा अपने अपने विद्यालय में बच्चों के बहुमुखी विकास के लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे। आप सब के द्वारा नित नवीन विधियों व विभिन्न प्रकार के टीएलएम आदि के माध्यम से बच्चो के सर्वांगीण विकास का प्रयास किया जाता है। आप सब के प्रयासों का परिणाम भी सुखद रहता है। वर्ष दर वर्ष बच्चों के चयन की संख्या में भी वृद्धि होती जा रही है। इन सभी के कठिन परिश्रम एवं लगन को देखते हुए इस कार्यशाला में आमन्त्रित किया गया औऱ वहाँ पर जनपद कुशीनगर के विभिन्न विधानसभाओं के विधायक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा अंगवस्त्रम एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
गाजीपुर। डीएम आर्यका अखौरी एवं एसपी ओमवीर सिंह ने शनिवार को आगामी त्योहार गंगा दशहरा, बकरीद एवं रथयात्रा के दृष्टिगत पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पीस कमेटी की मीटिंग की। इस मीटिंग में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु तथा संभ्रांत नागरिक मौजूद थे। मीटिंग में डीएम और एसपी ने त्योहारों के दृष्टिगत लोगों की समस्याएं सुनी और उनसे संवाद किया। उन्होंने आगामी त्योहारों को सरकार के गाइड लाइंस के साथ सकुशल, शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने के लिए सभी से अपील किया। साथ ही लोगों से यह अपील की किया कि गर्मी को देखते हुए सभी लोग एक एक पौधे को गोद ले। त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिये पर्याप्त तैयारी करके त्योहार मनाये और अपरिहार्य परिस्थितियों में तत्काल सूचना दें जिससे उसका निस्तारण किया जा सके। उक्त मीटिंग में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, समस्त उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, राजस्व व अन्य विभाग के विभिन्न अधिकारी एवं शांति समिति के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थें।
समाधान दिवस में सीडीओ ने किया शिकायतों का निस्तारण, दिया निर्देश
गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस शनिवार को तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 75 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 03 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातांे तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 438 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर सिर्फ 27 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मंे प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर तहसीलदर, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
साप्ताहिक योग दिवस का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
गाजीपुर। 15 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले योग सप्ताह का शुभारंभ शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित गांधी पार्क में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सरिता अग्रवाल ने कहा कि योग एक पूजा है, विज्ञान है जो आज भारत इक्कस्वी सदी का भारत है, पूरी दुनिया भारत की योग एवं जीवन शैली का लाभ उठा रही है, सयोग के बल पर हमारे पूर्वज हजारों साल का जीवन जीते थे जबकि आज 70 से 80 साल रह गया है और वह भी उनके ऊपर लागू होता है जिन्होंने अपने आचार-विचार आहार को संयमित रखा है । उन्होंने कहा कि पांच तत्वों से रचित इस शरीर में निरोग रहने के भी उपाय इसी शरीर में है जिसे योग के बल पर प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने अस्पतालों में बढ़ती भीड़ पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा करें योग रहे निरोग। अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि यह अपने देश के लिए गौरव की बात है कि भारतीय जीवन पद्धति की स्वर्णिम पद्धति योग को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा विश्व योग दिवस के रूप में घोषित किया गया है। सभी लोगों को नियमित रूप से योग करने की आवश्यकता है क्योंकि आज के भौतिकवादी युग में भाग दौड़ की जिंदगी में तनाव एवं अन्य तमाम बीमारियों से निजात पाने के लिए योग ही एकमात्र साधन है। डॉ जयंत कुमार क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी ने सभी का स्वागत किया तथा 21 जून तक पूरे जनपद में योग को घर-घर पहुंचाने के लिए आर्यका अखौरी जिलाधिकारी एवं संतोष कुमार वैश्य मुख्य विकास अधिकारी की रणनीति से अवगत कराया।उद्घाटन समारोह का संचालन नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया। पार्क में मौजूद सभी लोगों को योग प्रशिक्षक राजन कुमार ,विजेंद्र कुमार, पारस यादव ,अंगद ने प्रोटोकॉल के अनुसार योग सिखाया। इस अवसर पर प्रदीप, शास्वत, विभिन्न विद्यालय के अध्यापक, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, सभासद, युवा मंडल के कार्यकर्ता, आदि उपस्थित थे धन्यवाद ज्ञापन अखिलेश गुप्ता डीपीएम ने किया। इसी श्रृंखला में ब्लॉक मुख्यालय, शिक्षण संस्थाओं, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य स्थानों पर भी योग सप्ताह का शुभारंभ हुआ जिसमें काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
पी० जी० कालेज में प्रवेश के लिए 30 जून तक कर सकतें हैं आवेदन
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2024-25 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु छात्र/छात्राओं एवं अभिभावकों की मांग पर प्रवेश परीक्षा हेतु आनलाइन आवेदन एवं आनलाइन फीस जमा करने की तिथि 15 जून 2024 से बढ़ाकर 30 जून 2024 तक किया गया है। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफे. (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि अब प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय के बेवसाइट http://www.pgcghazipur.ac.in पर 30 जून 2024 तक आवेदन एवं आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा की तिथि महाविद्यालय के बेवसाइट एवं समाचार पत्रों के माध्यम से शीघ्र घोषित किया जायेगा।
गाजीपुर। अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-1 लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार को बताया है कि जनपद में सेवराई तहसील के अन्तर्गत गंगा नदी पर स्थित गहमर फिरोजपुर पान्टून सेतु पर वाहनों का आवागमन 14 जून के प्रातः से पूर्णतः बन्द कर दिया जायेगा। 15 जून की प्रातः से गहमर फिरोजपुर पान्टून सेतु पर वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
गाजीपुर। दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 के मौके पर बड़ी संख्या में लोग संभावित स्थल पुलिस लाईन में शामिल होंगे। शासन की ओर से भव्य योग कार्यक्रम और शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके पूर्व योग सप्ताह का आयोजन 15 से 21 जून तक किया जाएगा। इसमें जिला मुख्यालय के साथ तहसील, विकास खंड और ग्राम पंचायत स्तर पर लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए योग शिविरों के आयोजन किये जायेगे। जिसमें सभी विभागों के कर्मचारी तथा अधिकारी शामिल होंगे। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला संचालन समिति की बैठक करके तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में उन्होंने योग दिवस के आयोजन के लिए तैयार कार्य योजना पर व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों को दिया।
कहा कि 15 जून को योग दिवस का उद्घाटन जिला स्तर के अलावा तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगा। इसमें सामूहिक योग कार्यक्रम किए जाएंगे। सभी सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, एकीकृत आयुष चिकित्सालय एवं अन्य आयुष चिकित्सालयों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। योगाभ्यास के लिए जिले के प्राचीन सांस्कृतिक पर्यटन स्थल, ऐतिहासिक महत्व के स्थान, प्रमुख नदियों, झीलों, तालाबों, अमृत सरोवरों के किनारे एवं प्रमुख नैसर्गिक सौंदर्य से पूर्ण स्थलों को, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शामिल किया जाएगा। योग दिवस को ‘‘योग स्वयं एवं समाज के लिए‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा। योग सप्ताह में 15 से 21 जून 2024 को सुबह 6 बजे से सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से 12 बजे तक विद्यालयों और स्थानों पर योग से संबंधित रंगोली, निबंध, स्लोगन, आंशू भाषण, ड्राइंग आदि प्रतियोगिताएं होंगी। दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक योग के महत्व कार्यक्रम के तहत सेमीनार आयोजित किये जायेगे। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, परियोजना निदेशक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेसन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र के साथ योग सम्बन्धी अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति रहें।
चेयरमैन के मनमाने रवैये से अक्रोशित सभासदों ने जिलाधिकारी को सौंपा पत्रक
जांच कर कार्यवाही करने की सभासदों ने किया मांग
गाजीपुर। नगरपालिका जमानियां अध्यक्ष के मनमाना रवैये से आक्रोशित सभासदों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिलाधिकारी अनुपस्थिति में संबंधित अधिकारी को पत्रक सौंपा। इसके बाद सभी सभासदों ने एडीएम को भी पत्रक सौंपा। पत्रक में सभासदों ने बताया कि नगरपालिका जमानियां अध्यक्ष बिना बोर्ड की बैठक बुलाये, सभासदों और बिना प्रस्ताव के विकास कार्य करा रहे हैं। जो विधि सम्मत नही है। पत्रक में सभासदों ने अध्यक्ष पर कई आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की। सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा सभासदों को गुमराह करते हुए बिना बोर्ड की बैठक बुलाए ही नवीन कार्य हेतु प्रस्ताव पास किया जा रहा है।
सभासदों ने कहा कि शासन को प्रस्ताव भेजकर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा मनमानी ढंग से कार्य कराया जा सकता है। ऐसी परिस्थितियों में नगर पालिका परिषद जमानिया अध्यक्ष द्वारा किए गए उक्त कार्य विधि विरुद्ध एवं नियमों के विपरीत है। यदि इस प्रकार का कोई पत्र जो बिना बोर्ड के प्रस्ताव के नवीन कार्य हेतु नगर पालिका परिषद जमानिया द्वारा भेजा जाए तो उसे तत्काल निरस्त किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा बिना बोर्ड के प्रस्ताव कराए सभासदों को गुमराह कर हस्ताक्षर अध्यक्ष ने अपने नाम से प्रार्थना पत्र पर प्रस्ताव करवा कर नवीन कार्य हेतु बनाकर शासन को भेज सकते हैं। पत्रक सौंपने वालों में अनिशा खातुन, रजनीकांत उपाध्याय, रजिया, शबाना खातुन, पूनम यादव, राधेश्याम राम, शमसुन निशा, रफत जहां, सचिन कुमार, रोहित शर्मा, राकेश कुमार, मनीष सिंह यादव, प्रमोद यादव, अहमद अली, माया देवी आदि लोग थे।