अरुण कुमार श्रीवास्तव हुए सम्मानित

ग़ाज़ीपुर।शनिवार को सिविल बार संघ गाजीपुर के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होने आए विधानपरिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने अरुण कुमार श्रीवास्तव को समाजवादी पार्टी का जिला उपाध्यक्ष नामित होने पर खुशी का इजहार करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।
सम्मानित करने के लिए जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आशुतोष सिन्हा के प्रतिनिधि पप्पू लाल श्रीवास्तव,जिला पंचायत सदस्य आलोक कुमार व रणजीत यादव,पूर्व डिप्टी चेयरमैन छन्नू यादव, विनय कुमार यादव,रामनिवास यादव, कलेक्ट्रेट बार संघ के पूर्व महासचिव गोपाल यादव,मनोज सिंह एडवोकेट आदि उपस्थित थे।

डीएम ने रोका वेतन, दिया सख़्त निर्देश

डीएम ने रोका वेतन, दिया सख़्त निर्देश

गाजीपुर। निराश्रित गोवंश संरक्षण विशेष अभियान 1 नवम्बर से 31 दिसम्बर 2023 तक चलाया गया। इस अभियान के अन्तर्गत पशुपालन विभाग द्वारा संचालित निराश्रित 4000 गोवंशीय पशुओं को पकड़ कर गोआश्रय स्थल में रखने के अभियान की समीक्षा की गयी। जनपद स्तरीय अर्न्तविभागीय बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में निर्धारित तिथि तक लक्ष्य के सापेक्ष निराश्रित पशु संरक्षित न किये जानेे पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए 26 जनवरी 2024  तक प्रत्येक दशा में निराश्रित पशुओ को संरक्षित कर प्रमाण पत्र देने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक मे जिलाधिकारी ने विकास खण्डवार संरक्षित पशुओ की जानकारी ली जिसमें अधिकतर विकासखण्डो द्वारा लक्ष्य नही पूरा किया गया जिस पर नाराजगी व्यक्त की। नगर पालिका परिषद गाजीपुर द्वारा अभियान के दौरान मात्र 21 पशु संरक्षित करने पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए अधीशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गाजीपुर का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होने सख्त निर्देश दिया कि 26 जनवरी के पश्चात कोई भी निराश्रित अवस्था में विचरण करते पाये जाते है तो सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित होगी। निराश्रित पशुओ के द्वारा यदि कोई भी घटना दुर्घटना होती है तो सम्बन्धित अधिकारी निलंबित होगे। उन्होने प्रत्येक विकास खण्डो में बनाये जा रहे अस्थाई गो-आश्रय स्थल को 10 दिनो के अन्दर मजदूरो की संख्या बढाते हुए पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होने पशुओ को ठण्ड से बचाव हेतु आश्रय स्थल पर अलाव की व्यवस्था, चारा ,पानी, टीन सेड व तिरपाल से सुरक्षित करने का निर्देश दिया। कहा कि पशु आश्रय स्थल पर केयर टेकर एवं आस पास हरे चारे की व्यवस्था अवश्य की जाये। गोबर के निस्तारण हेतु मनरेगा से वर्मी कम्पोस्ट पिट बनाया जाये। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र में वास्तविक छुट्टा गोवंशीय पशुओं की अभियान चयलाकर संरक्षित किया जाय। अभियान की समाप्ति पर इस आशय का प्रमाण पत्र देना होगा कि अब क्षेत्र में कोई भी गोवंशीय पशु नही है। इस अभियान में सभी पशु चिकित्साधिकारी भी सक्रिय सहयोग करते हुए पशुओं का संरक्षण के साथ-साथ उनके इलाज, टीकाकरण, टैगिंग का शत-प्रतिशत कार्य पूरा करायें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त पशुचिकित्साधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

डीएम ने दिया निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश

डीएम ने दिया निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण (37 बिन्दु), मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागवार विभागो की विभागीय योजनाए,  आख्या, उपलब्धी सी एम डैश बोर्ड पोर्टल पर फीड नही है उसे तत्काल फीड कराने का निर्देश दिया जिससे जनपद की रैकिग खराब न हो। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रगति खराब होने पर खण्ड विकास अधिकारी कासिमाबाद, भदौरा, भावरकोल, जखनियॉ, मोहम्मदाबाद, को स्पस्टीकरण देने तथा समस्त खण्ड विकास अधिकारी को 26 जनवरी, 2024 तक सभी आवास पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन का लाभ परक योजनाओं से वंचित न रहने पाए। उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशुओ का टीकाकरण, एव निराश्रित गौवंश को गौशालयों में अभियान चलाकर संरक्षित करने का निर्देश दिया। आई0जी0आर0एस प्रकरण मे उन्होने शिकायत पत्रो का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहा कि किसी दशा में कोई शिकायत डिफाल्टर न होने पाये। इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से लगातार की जा रही है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, समेत समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा देश के उन्नति और समृद्धि का संकेत है:कृष्ण बिहारी

विकसित भारत संकल्प यात्रा देश के उन्नति और समृद्धि का संकेत है:कृष्ण बिहारी

गाज़ीपुर(भदौरा)।जमानिया विधानसभा के भदौरा ब्लाक की ग्राम पंचायत पथरा एवं मनिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को मुख्य अतिथि भाजपा नेता लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा देश के उन्नति और समृद्धि का संकेत है। सारे संसाधनों तथा प्राकृतिक सबलता के बावजूद सिर्फ कुशल नेतृत्व के अभाव में आज तक संघर्षशील बने रहे, लेकिन आज यह देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर स्थापित है।और यहां की अर्थव्यवस्था आज कई देशों से आगे है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के गारंटी वाली गाड़ी का यह प्रयास है कि आम जनमानस के जीवन में परिवर्तन आए।


क्षेत्रीय मंत्री सरोज कुशवाहा ने कहा कि कुशल नेतृत्व देश के गौरव और गरीमा को लगातार बढाते हुए देश की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल रहा है। मिर्जापुर की प्रभारी श्रीमती कुशवाहा ने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी आज यहां इसलिए आई है कि प्रधानमंत्री ने जो सरकार की योजनाओं को लागू किया है उसका लाभ पात्र लाभार्थियों को प्राप्त हो एवं इसका भी प्रयास सरकार ने किया है कि जिन्हें नहीं मिल रहा है ऐसे लोगों को सूचीबद्ध कर लाभ प्रदान किया जाए ।
इस अवसर पर गोदभराई तथा अन्नप्राशन संस्कार भी सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम मे पूर्व विधायक सुनीता सिंह, जिला मंत्री विष्णु प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य विमला गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सौरभ उपाध्याय, अभिनव सिंह, अजय कुशवाहा संतोष सिंह, शर्मा नंद तिवारी उपस्थित रहे।

डीएम ने किया उद्घाटन,लिया चाय की चुस्की

डीएम ने किया उद्घाटन, लिया चाय की चुस्की

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को दुग्ध उत्पादक सहाकरी संघ लि0 वाराणसी द्वारा बनाये गये पराग संस्था गाजीपुर का फीता काटकर उद्घाटन किया। जो राष्ट्रीय विकास बोर्ड द्वारा संचालित है। जिलाधिकारी ने अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य व्यक्तियों  की उपस्थिति में कहा कि पराग की इस संस्था के बनने से लोगो को शुद्ध दुध, मख्खन, घी, पनीर, छॉछ एवं दुध से बने अन्य वस्तुये प्राप्त होगे। जिलाधिकारी द्वारा पराग के दुध से बने चाय पीकर चेक किया जिसकी सराहना करते हुए अच्छी चाय बतायी।

स्पर्धा-24 के अंतर्गत खो-खो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

स्पर्धा-24 के अंतर्गत खो-खो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे शुक्रवार को स्पर्धा-24 के अंतर्गत विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय क्रीड़ांगन परिसर में छात्रों की खेल गतिविधियों में भागीदारी देखते बन रही थी। खो – खो मे कुल पांच टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें बी ए तृतीय वर्ष की टीम ने एम ए द्वितीय वर्ष की टीम को एकतरफ़ा मुकाबले मे 2-1 अंक से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी एस सी प्रथम वर्ष की टीम ने बी ए प्रथम वर्ष की छात्राओं को 12-11से हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो खो प्रतियोगिता में कुल पांच टीमों ने भाग लिया। इस प्रकार खो खो खेल में कुल 60 छात्राओं ने सहभागिता की।खो – खो मे कृतिका चतुर्वेदी, नेहा यादव, अफ़साना बनो, मधु प्रजापति एव हुजाफिया ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने टीमों को जिताया। इसी प्रकार बैडमिंटन प्रतियोगिता में कुल 160 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इन्हें कुल आठ पूलों में बांटकर 159 मैच आयोजित हुए। बैडमिंटन प्रतियोगिता में सुधा ठाकुर ने आकांक्षा को 2-1 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार द्वितीय स्थान पर आकांक्षा एवं तृतीय स्थान पर सादिया रही।

प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सविता भारद्वाज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। खो – खो के निर्णायक के दायित्व डॉ मनीष सोनकर, डॉ उमा शंकर प्रसाद एवं डॉ आनंद कुमार चौधरी ने किया। बैडमिंटन मे निर्णायक की भूमिका डॉ राजेश यादव, पीयूष सिंह एखलाक खान तथा अभिषेक सिंह रहे। कार्यक्रम का संयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ शंभू शरण प्रसाद ने किया। पूरे कार्यक्रम मे महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार, डॉ अनीता कुमारी, डॉ विकास सिंह, डॉ सारिका सिंह, डॉ एखलाक खान, डॉ गजनफर, डॉ नेहा सिंह, डॉ राजेश यादव, डॉ अमित यादव, डॉ नेहा, डॉ ओम, शिवानी आदि उपस्थित रहे। भारी संख्या मे महाविद्यालय की छात्राओं ने क्रीड़ा प्रतियोगिताओं मे प्रतिभाग किया l

हम सब के जीवन का 22 जनवरी बहुत ही सौभाग्यशाली दिन है:सरिता अग्रवाल

हम सब के जीवन का 22 जनवरी बहुत ही सौभाग्यशाली दिन है: सरिता अग्रवाल

गाजीपुर। अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रविंद्रपुरी गोराबाजार में स्थित कष्ट हरण हनुमान मंदिर एवं तहसील परिसर में स्थित भगवान शिव मंदिर में शुक्रवार को नगर पालिका परिषद गाजीपुर द्वारा सामूहिक रूप से सुन्दरकाण्ड पाठ का सस्वर आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं के साथ आरती की एवं प्रसाद वितरण कर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 22 जनवरी 2024 का आने वाला दिन हम सब के जीवन का एक बहुत ही सौभाग्यशाली दिन है। हमारे इन नेत्रों को भगवान श्री राम जी के भव्य मंदिर का निर्माण और भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के पुनीत अवसर को देखने का सौभाग्य प्राप्त होने जा रहा है। ये क्षण हम सब के लिए अलौकिक हैं।


इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा, जेई विवेक बिंद, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, अमरेश गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि अजय कुशवाहा, रणजीत यादव, मन्नू तिवारी, भानु केशरी, पुष्कर राय, संदीप गुप्ता, विशाल श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे।

अरुण कुमार श्रीवास्तव को मिली जिम्मेदारी

सपा के जिला पदाधिकारीयों की हुई प्रोन्नति

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति और निर्देश पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने शुक्रवार को अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। उन्होंने कुछ पदाधिकारियों को प्रोन्नत करते हुए जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की संशोधित सूची जारी किया। इस क्रम में उन्होंने कार्यकारिणी में जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी तथा प्रवक्ता रहे अरुण कुमार श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी सौंपी हैं। इसी क्रम में उन्होंने सदस्य रहे उपेन्द्र यादव और सुभाष यादव उर्फ गुड्डू को भी जिला उपाध्यक्ष नामित किया है। इसके साथ-साथ जयराम यादव, शेर अली राईनी और कमलेश सोनकर को जिला सचिव तथा विजय शंकर यादव, अवधेश यादव और अखिलेश राम को सदस्य पद पर नामित किया है। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने नये पदाधिकारियों को बधाई देते हुए भरोसा जताया है कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए पार्टी के भरोसे पर शत प्रतिशत खरा उतरने का काम करेंगे।

रामलीला कमेटी लाइव प्रसारण के साथ करेगा पूजन

अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन समारोह में अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” में भी होगा पूजन और लाइव प्रसारण

साढ़े चार सौ साल के अति प्राचीन राम चबूतरे और राम सिंहासन पर 21 जनवरी को स्वच्छता अभियान और 22 जनवरी को होगा सुंदरकांड

गाजीपुर। अयोध्या धाम में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और राम मंदिर शुभारंभ के अवसर पर साढ़े चार सौ साल से अनवरत रामलीला मंचन करने वाली अतिप्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” के तत्वाधान में सैकड़ों वर्ष पुराने राम चबूतरे और श्री राम सिंहासन के आसपास स्वच्छता अभियान चला कर उसे गंगा जल से धुलवाया जाएगा, फिर अयोध्या धाम से प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर उद्घाटन पूजन समारोह का लाइव प्रसारण के साथ राम चबूतरे पर राम सिंहासन की साज सज्जा और पूजनोपरांत रामायण सुंदर काण्ड का पाठ दिन में किया जाएगा। इस अवसर पर कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा तिवारी ने बताया है कि सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है कि देश व्यापी स्वच्छता अभियान और राम लला प्राण प्रतिष्ठा के पूजन समारोह में हम कमेटी सदस्यों का भी गिलहरी सहयोग रहेगा। आगामी 21 जनवरी को अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” के तत्वाधान में अति प्राचीन राम चबूतरे और राम सिंहासन की साफ सफाई और गंगा जल से धुलाई के बाद अगले दिन 22 जनवरी को राम सिंहासन की साज सज्जा और पूजन के बाद सुंदर काण्ड का पाठ विद्वत ब्राह्मणों और कमेटी के सदस्यो की उपस्थिति में दिन में 11 बजे से 1 बजे तक होगा। इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि हरिशंकरी स्थित राम चबूतरे पर दिन भर एलईडी स्क्रीन द्वारा अयोध्या में हो रहे कार्यक्रम का भी लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसे नागरिकों के देखने की व्यवस्था भी कमेटी द्वारा की जाएगी। सांयकाल अति प्राचीन राम चबूतरे को दीपों से सजाया जाएगा और आतिशबाजी करके रामलला की प्राणप्रतिष्ठा और राम मंदिर उद्घाटन समारोह को उत्सव की भांति मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर लंका मैदान स्थित गेट नंबर दो पर प्रभु श्रीराम की प्रतिमा की भी साफ सफाई कर सजाया जाएगा। बच्चा तिवारी ने सभी नगरवासियों को प्रभु श्रीराम के इस बहुप्रतीक्षित महा आयोजन में सहभागिता करने की भी अपील किया है।

बीजेपी नेताओं ने की मंदिरों की साफ-सफाई

बीजेपी नेताओं ने की मंदिरों की साफ-सफाई

गाजीपुर। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पुर्व चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के क्रम में शुक्रवार को शीतला माता मंदिर रौजा एवं मिश्र बाजार स्थित शिव मंदिर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय तथा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के द्वारा साफ सफाई किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार देश के समृद्धि में स्वच्छता को स्वीकार किया है। और सरकार की यह स्वीकारोक्ति देश के लोगों में जनांदोलन बन चुका है। लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जो संघर्ष किया आज वह फलीभूत हो लोक कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगा।


इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, अजय कुशवाहा, अभिनव सिंह छोटू, विजय सिंह, अनिल वर्मा, सतीश राय, आलोक तिवारी, संतोष पाठक, गिरीश जट्टी, दीपक जायसवाल, आनंद गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता में भाग लिया।

Uttar Pradesh Fast News