कर्मचारी हितों के लिए समर्पित रहे डीएन सिंह


कर्मचारी हितों के लिए समर्पित रहे डीएन सिंह


उनके पदचिह्नों पर चलने से होगा कर्मचारी समाज का भला



गाजीपुर। श्रमिक उत्थान समिति की ओर से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री व जिलाध्यक्ष रहे कर्मचारी नेता डीएन सिंह की 61वीं जयंती सोमवार को फुल्लनपुर स्थित आवास पर मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें कर्मठ एवं जुझारू नेता बताया। राज्य कर्मचारियों के लिए वे हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डीएन सिंह कर्मचारियों के हित की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहे। उन्होंने अपने वसूलों और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। कर्मचारी हितों की खातिर हमेशा लड़ाई लड़ने वाले ऐसे कर्मचारी नेता आदर्श प्रतिमान स्थापित करते हैं। वह कर्मचारियों के किसी भी हद तक जाकर सम्मान के लिए लड़ाई लड़ने को तैयार रहते थे। नारायण उपाध्याय ने कहा कि आज भले हम लोगों के बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी उपलब्धियां व उनका संघर्ष संगठन के प्रति आज भी जीवंत है। वही परिवारजनों द्वारा असहाय व्यक्तियों को कम्बल वितरित किया गया। इस मौके पर महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेन्द्र कुमार त्रिपाठी, शिक्षणेत्तर संघ के जिलामंत्री राकेश कुमार पाण्डेय, ओमकार राय, रमाकांत, गोस्वामी प्रसाद, राजीव कुमार सिंह, विष्णुदेव यादव, रविन्द्र नाथ तिवारी, राजवीर सिंह, गायत्री सिंह. आशुतोष कुमार पाण्डेय, धीरेन्द्र राय, सतेन्द्र कुमार गुप्ता, आलोक आदि मौजूद रहे।

नवनिर्मित पुलिस चौकी का एसपी ने किया उद्घाटन

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सोमवार को जंगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवनिर्मित चौकी मदारपुर का उद्घाटन फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक ने चौकी परिसर में उपस्थित लोगों से बात करते हुए बताया गया कि पुलिस चौकी के खुलने से इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं होगी। चौकी बन जानें के वजह से लोगों में सुरक्षा की भावना जगेगी। उन्होंने लोगों से यह अपील किया की किसी भी प्रकार के विवाद होने पर तत्काल चौकी प्रभारी को सूचना दे, जिससे अपराध करने वाले अपराधियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्यवाही की जा सके। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव और जंगीपुर थाना प्रभारी अमित पाण्डेय सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

चोरी के सामान के साथ तीन चोर गिरफ्तार

गाजीपुर। बरेसर थाना पुलिस ने आस-पास के थाना क्षेत्रो में हुई चोरी में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके पास से मोटरसाईकिल, मोटर, टुल्लू पम्प, तमंचा .315 बोर, जिन्दा कारतूस .315 बोर और नगद रूपए बरामद किया गया। मालूम हो कि बरेसर थाना पुलिस टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के ग्राम मलिकपुरा के एफसीआई गोदाम के पास से तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से बरेसर, कासिमाबाद, मुहम्मदाबाद व थाना कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई चार मोटर साइकिल, दो विद्युत मोटर, दो टुल्लू पम्प, ग्यारह हजार चार सौ रुपये नगद, दो तमंचा .315 बोर और दो जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में सिद्धार्थ पुत्र रामअशीष राम निवासी शाहमुहम्मदपुर थाना बरेसर, सौरभ राजभर पुत्र अमरेश राजभर निवासी सिरवल थाना नोनाहरा हाल पता ग्राम सिपाह थाना बरेसर और दुर्गेश राजभर पुत्र सुदामा राजभर निवासी सिपाह थाना बरेसर शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों पर जिले के कई थानों में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में SHO राजेश त्रिपाठी थाना बरेसर और उप निरीक्षक विनोद यादव थाना बरेसर हैं।

लापरवाही बरतने पर एएनएम हुई निलंबित

टीकाकरण सत्र पर लापरवाही बरतने पर एएनएम हुई निलंबित

गाजीपुर। नियमित टीकाकरण जो स्वास्थ्य विभाग का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिसके तहत 0 से 5 साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को कई तरह की रोगों से बचाता है। जिसके लिए नियमित टीकाकरण कार्यक्रम अलग-अलग केंद्रों पर एएनएम के माध्यम से लगाए जाते हैं। लेकिन बहुत सारे केंद्रों पर एएनएम के द्वारा लापरवाही बढ़ती जा रही है। ऐसी ही एक लापरवाही डॉ संजय कुमार जिला प्रशिक्षण अधिकारी के द्वारा 30 दिसंबर को भ्रमण के दौरान पाया गया। इसके बाद उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से एएनएम को निलंबित किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने बताया कि 30 दिसंबर को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजय कुमार ने जिला महिला अस्पताल के टीकाकरण स्थल का निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने कई कमियां पाई। उन कमियों में टीकाकरण स्थल पर कोई भी लॉजिस्टिक नहीं पाया गया। साथ ही ड्यू लिस्ट के अनुपलब्धता के साथ टीकाकरण सत्र संचालित किया जा रहा था। जिससे टीकाकरण सत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इसके अलावा टीकाकरण के दौरान एक बच्चा जिनकी जन्म तिथि 23 सितंबर 2022 था। इस बच्चे को एमआर का टीका दिया गया था एवं विटामिन ए सॉल्यूशन मात्र 1 एमएल पिलाया गया था। जबकि उम्र के अनुसार दो एमएल दिया जाना था। ऐसे में इस लापरवाही से बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है। इसके अलावा कई अन्य तरह के लापरवाही भी देखने को मिला था।
इन्हीं लापरवाहियों के मद्देनजर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पूरी जानकारी उपलब्ध कराया था। इस जानकारी को आधार मानते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से बिंदु देवी स्वास्थ्य कार्यकर्ता को निलंबित किया।

दुल्हन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ग़ाज़ीपुर।वेलफेयर क्लब की ओर से शनिवार को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर “हाय 2024 बाय 2023” कार्यक्रम अंतर्गत दुल्हन प्रतियोगिता एक विद्यालय दिलदारनगर में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष डा0 शरद कुमार वर्मा व प्रभारी प्रधानाचार्या लालसा सिंह ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा माल्यार्पण कर किया।


इस प्रतियोगिता मे छात्राओ ने दुल्हन का वेष धर कर जहाँ जाते हुए साल 2023 की विदाई को सिसक-सिसक कर प्रस्तुत की। वही नए वर्ष का स्वागत उत्साह पूर्वक बेहतरीन तरीके से प्रस्तुति देकर किया। छात्राओं ने दुल्हन के रूप में सज धज कर सजीव प्रस्तुति कर उपस्थित जनों को आश्चर्य चकित कर दिया। इसके अलावा समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमो की धूम मची रही। निर्णायक मण्डल के अनुसार जूनियर वर्ग में अरुणा को प्रथम, रेशमा खातून को दूसरा स्थान तथा तीसरे स्थान पर रूपसी रही, जबकि सीनियर वर्ग में दीपिका यादव प्रथम, इरम द्वितीय तथा खुशबू को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया।

रूपा कुमारी, माया, रूबी खातून, ताजिना, करिश्मा, ज्योति, संजना कुमारी, अंशिका, शमा, खुशबू, गुड़िया, स्नेहा, श्रष्टि सिंह, नीतू, सामिना, नासरा, साबिया, सहाना, लक्ष्मी कुमारी, अनुष्का, माधुरी, प्रीति आदि 47 को सांत्वना पुरस्कार दिया गया । निर्णायक मंडल सदस्य के रूप में सुषमा यादव, शहाना जहां तथा रिंकू यादव रही। सभी विजयी प्रतिभागियों को संस्था के संयुक्त सचिव रामनाथ कुशवाहा पीआरओ सूर्य रेख मणि तथा सचिव अभिषेक सिंह ने शील्ड देकर सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष डा0 वर्मा ने निर्णायक मंडल के सदस्यों तथा स्कूल के प्रधानाचार्य को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके उपरांत विद्यालय परिवार की ओर से शशिबाला सिंह, कुमारी मरियम तथा सच्चिदानंद मौर्य, राजरानी सिंह, माया अम्बेडकर ने निर्णायक मंडल के सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन श्रुति पांडेय व किरन ने किया।


इस मौके पर रीता सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, निशा सिंह अमर सिंह, मुआज अहमद, सुभम गुप्ता, मनीष तिवारी, आसिफ़ अहमद, अभिषेक पांडे, आदि उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या आभा सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

शीतलहर और ठण्ड से बचने के लिए एडवाइजरी जारी

गाजीपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरूण कुमार सिंह ने जनपवासियों से अपील किया है कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा शीतलहर एवं ठण्ड से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी की गई है। ठण्ड का प्रकोप बढ़ने की संभावना को लेकर आमजन को ठण्ड से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की जा रही है। ठण्ड से बचाव हेतु शरीर पर उपयुक्त ऊनी कपड़े पहने, बाहर निकलते समय सिर, चेहरे, हाथ एवं पैर को गर्म कपड़े से ढके, शरीर को गर्म रखने हेतु गर्म पेय पदार्थों एवं पौष्टिक आहार का सेवन करें। हीटर, ब्लोवर, कोयले की अंगीठी आदि चलाते वक्त थोड़ी खिड़की खोलकर रखें और सोने से पहले सभी हीटर, ब्लोवर, कोयले की अंगीठी इत्यादि को बन्द कर दें। उन्होेने बताया कि ठंड में घर के अन्दर सुरक्षित रहे। जब तक बहुत आवश्यक न हो तब तक घर से बाहर न निकले। स्नान एवं पीने हेतु गुनगुना पानी का ही प्रयोग करें। शरीर के अंगो के सुन्न पड़ने, हाथ-पैर कान एवं नाक पर सफेद या पीले रंग के दाग इत्यादि पड़ने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें। पशुओं को गर्म स्थान में रखें। उन्हें ठंड लगने पर पशु चिकित्सक की सलाह लें, किसी भी सहायता हेतु एम्बुलेंस 108, पुलिस-112, राहत आयुक्त कार्यालय-1070 पर सम्पर्क करें।

विजयी खिलाड़ियों को चेयरमैन सरिता अग्रवाल ने किया सम्मानित

गाजीपुर। ग्रामीण लीग के अन्तर्गत जनपद स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन 29 व 30 दिसम्बर, 2023 को नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा फीता काट कर किया गया। खेल का संचालन सुरेन्द्र जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी द्वारा किया गया। एथलेटिक्स, वालीबाल, कबड्डी, कुश्ती विधा में सबजूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता सम्पन्न करायी गयी। विजयी खिलाड़ियों को प्रणाण-पत्र एवं पुरस्कार अध्यक्ष द्वारा देकर सम्मानित किया गया। कबड्डी सबजूनियर बालक वर्ग में मुहम्मदाबाद प्रथम, सदर द्वितीय वहीं बालिका वर्ग में कासिमाबाद प्रथम व मुहम्मदाबाद द्वितीय रही। वालीबाल सीनियर में भांवरकोल ने बाजी मारी।

सीनियर वर्ग बालिका में भदौरा प्रथम रही। सबजूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में मोहित प्रसाद रेवतीपुर प्रथम, 800 मी० दौड़ में अनिल विन्द कासिमबाद प्रथम, जूनियर बालक वर्ग 100 मी० दौड़ में सत्यानंद कुमार करण्डा प्रथम, 200 मी0 में अखिलेश यादव करण्डा प्रथम, 400 मी० में आदित्य सिंह करण्डा प्रथम, 1500 मी0 में पवन राजभर रेवतीपुर प्रथम, सीनियर बालक वर्ग 100 मी0 में सिद्धार्थ राजपूत देवकली प्रथम, 200 मी० में सुरेन्द्र यादव बाराचवर प्रथम, 400 मी0 में रियासत अंसारी मनिहारी प्रथम, 1500 मी० में मोहन यादव करण्डा प्रथम, सब जूनियर बालिका वर्ग 100 मी० दौड़ में प्रिती कुमारी रेवतीपुर प्रथम, 800 मी0 में आरती यादव रेवतीपुर प्रथम, जूनियर बालिका वर्ग 100 मी० में सुमन विन्द कासिमाबाद प्रथम, 400 मी0 दौड़ में अन्नू मुहम्मदाबाद प्रथम, सीनियर बालिका वर्ग 100 में नीलू विश्वकर्मा सादात प्रथम रहे।

इस कार्यक्रम में अमरनाथ कुशवाहा, पटल सहायक, कुव सिन्धुजा यादव, बी०ओ० सदर, रविशंकर प्रसाद बी०ओ० बिरनो, अखिलेश यादव बी०ओ० सादात, वकार खॉन बी०ओ० जमानिया,  चन्द्रकान्त यादव बी०ओ० करण्डा,  किशनचन्द बी०ओ० भदौरा, आंचल सिंह बी०ओ० देवकली,  योगेन्द्र राम, सिद्धार्थ कुशवाहा, राजेश पासवान, रामअवध यादव, विजय कुशवाहा, कुश्ती संघ के कमलेश यादव, अजय विन्द, एथलेटिक्स के अमरजीत, विनोद, कबड़डी के निर्णायक रामअधार यादव, कन्हैया यादव, संगीता, अंजली चन्द्रभान सिंह सेवानिवृत्त व्यायाम प्रशिक्षक का विशेष सहयोग रहा।

अग्रहरि परिवार के हाथों कम्बल पाकर खिल उठे वृद्ध जनों और महिलाओं के चेहरे

सैकड़ों वृद्धजनों और जरूरतमंदों को मिला कंबल, खिल उठे चेहरे



गाजीपुर। बढ़ती ठंड को देखते हुए जिले के विभिन्न संगठनों और समाजसेवियों ने जरूरतमंदों में कंबल वितरण का कार्य शुरू कर दिया है। इसी क्रम में नगर क्षेत्र के समाजसेवी और स्वर्ण व्यवसाई जयप्रकाश अग्रहरि और अजय अग्रहरि ने रविवार को सैकड़ो गरीबों के बीच कंबल वितरित किया। समाजसेवी के हाथ से कंबल पाकर गरीब और बेसहारा लोगों के चेहरे खिल उठे। इस कंबल वितरण कार्यक्रम में नगर क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों से भी भारी संख्या में जरूरतमंद कंबल पाने के लिए पहुंचे थे। इस मौके पर करीब 500 बुजुर्ग वृद्ध, महिलाएं और जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया गया। इस दौरान व्यवसाई एवं समाजसेवी विक्रम अग्रहरि और भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष दुष्यंत अग्रहरि ने भी सैकड़ो असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया।

दुष्यंत अग्रहरि ने कहा कि हम लोग हमेशा जरूरत पड़ने पर जरूरतमंद और बेसहारा लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब और असहाय लोगों की परेशानी को देखते हुए समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती है, क्योंकि इस ठंड में असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही मानवता का धर्म है। मौके पर उपस्थित वृद्धजनों को संबोधित करते हुए समाजसेवी विक्रम अग्रहरी ने कहा कि मानव जीवन में सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है।

इस बाबत कंबल पाने वाले बुजुर्ग ने कहा कि आज हर कोई अपनी आकांक्षाओं की पूर्ति में दिन रात व्यस्त है। ऐसे में समाजसेवा के लिए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित करने वाले व्यक्ति धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कंपकपाती ठंड में सैकड़ों जरूरतमंदों को कम्बल उपलब्ध कराने के लिए अग्रहरी परिवार की सराहना की। इस दौरान अजय अग्रहरी ने कहा कि ‘अपनी धरती एवं अपने लोगों की सामर्थ्यभर परवाह और मदद उनकी नियति में शामिल है। यह निश्चय और संकल्प है कि जितना हो सके, जब तक जीवन है, हमारा परिवार करता रहेगा। ईश्वर ने जितना हमारे परिवार को सौभाग्य दिया है, जिन कार्यों का हमें निमित्त बनाया है वह करते रहेंगे।

रविवार को खुला रहेगा विद्युत विभाग के कैश काउंटर

एकमुश्त समाधान योजना को देखते हुए रविवार को खुला रहेगा विद्युत विभाग के कैश काउंटर


गाजीपुर। विद्युत वितरण मंडल गाजीपुर के अधीन चारों खंडों एवं सभी उपखंड कार्यालयों एवं जिले के समस्त कैश काउंटर रविवार को भी प्रतिदिन के भांति खुले रहेंगे। जिसमे जो बिजली उपभोक्ता बकायेदार है वे लोग तत्काल जल्द से जल्द आकर एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठा कर बिल जमा कर सकते हैं। वही विद्युत चोरी में हुवे एफआईआर एवं विभाग द्वारा निर्गत की गई आरसी पर भी अच्छा खासा छूट का लाभ भी लें सकते है। 31 दिसंबर के बाद विद्युत विभाग द्वारा चिन्हित उपभोक्ताओं के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। यह जानकारी अधिशाषी अभियंता प्रथम मनीष कुमार ने दी।

प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से महिला सबल हो चुकी है:कृष्णबिहारी राय

गाजीपुर। विकास खंड सदर के ग्राम पंचायत हुसेनपुर के ग्राम प्रधान वेदप्रकाश तिवारी तथा देवकली के ग्राम प्रधान महेंद्र यादव की अध्यक्षता में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम हुसेनपुर और देवकली ग्राम पंचायतों में शनिवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने उपस्थित लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण का जो काम विगत नौ वर्षों मे शुरू किया गया। उसका परिणाम अब दिखाई भी देने लगा है।नारी अब राशनकार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से अबला नही बल्कि सबल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को विकसित बनाने के लिए समाज के समृद्धी तथा देश के विकास की जो प्रक्रिया प्रारंभ किया है वह समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समृद्ध तथा देश के सर्वांगीण विकास को मजबूत कर रहा है। कहा की समाज मे अभाव व अंतिम पायदान पर रहने वाला हर व्यक्ति गरीब, अन्नदाता किसान, मातृशक्ति महिलाओं तथा देश का भविष्य नौजवान अगर मजबूत हो जाएगा तो देश स्वावलंबी और विकसित हो जाएगा।

इस अवसर पर अन्नप्राशन संस्कार तथा गोदभराई की रस्म की गई तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। तथा लोगों को विकसित भारत के प्रति नैतिक दायित्वों के लिए संकल्पित भी कराया गया। कार्यक्रम में मोदी की गारंटी एलईडी वैन से केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी योजनाओं से ग्रामीणों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर गरीब लोगों में कम्बल वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में जिला मंत्री सुरेश बिन्द, कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, मुरली कुशवाहा, जितेंद्र पांडेय, दीपक सिंह, अभिनव सिंह छोटू, पंकज सिंह सहित सरकारी विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं पार्टी पदाधिकारी व ग्रामवासी मौजूद रहे।

Uttar Pradesh Fast News