सीडीओ ने प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

गाजीपुर। ग्राम चौपाल (गाँव की समस्या, गाँव में समाधान) कार्यक्रम के एक वर्ष पूर्ण होने/प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दो दिवसीय मेले/प्रदर्शनी का समापन कार्यक्रम शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य द्वारा किया गया।

ग्राम चौपाल का समापन कार्यक्रम के अन्तर्गत कलेक्ट्रट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त प्रिन्ट मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ सरकार की महत्पूर्ण योजनाओं से लाभान्वित एवं संचालित कार्यक्रम योजनान्तर्गत की विस्तृत जानकारी प्रेसवार्ता के माध्यम से दी।

प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि 1684 ग्राम चौपाल का आयोजन जनपद के विभिन्न गांवों में किया गया।जिसमें ब्लाक स्तरीय 4217 अधिकारी/कर्मचारी व ग्राम स्तरीय कुल 15984 कर्मचारी एवं लगभग 107370 ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्राम चौपाल के माध्यम से  9340 आवेदन प्राप्त हुए जिसका संबंधित विभागो द्वारा निस्तारण किया गया। इसी क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वर्ष 2016 से 30 दिसम्बर, 2023 तक 80274 लक्ष्य के सापेक्ष 74824 आवास पूर्ण कर लाभान्वित किया गया।  मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वर्ष 2019 से 30 दिसम्बर, 2023 तक 9689 लक्ष्य के सापेक्ष 6545 आवास पूर्ण कर लाभान्वित किया गया।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 75.075 किमी0 लम्बाई की सड़क का कार्य पूर्ण किया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद में अब तक 175 बैंक सखी,1112 बी0सी0 सखी, 490 समूह सखी तथा 350 विद्युत सखियों द्वारा कैंडरो के माध्यम से ग्राम पंचायतों में योजना का लाभ से लाभान्वित किया गया।

प्रेसवार्ता के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में मनरेगा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल मानव दिवस का लक्ष्य 68.85 लाख के सापेक्ष 74.54 लाख मानव दिवस का सृजन कर कुल 1.83 परिवार को लाभान्वित किया गया। जिसमें महिलाओं की सहभागिता 34.37 लाख जिनका कुल वर्ष में 22603.46 लाख का व्यय किया गया। मनरेगा के अन्तर्गत लक्ष्य 396 अमृत सरोवर के सापेक्ष 251 अमृत सरोवर पूर्ण है शेष कार्य प्रगति पर है तथा 181 खेल मैदान चिन्हित किए गए है। जिसमें 11 कार्य पूर्ण किया गया बाकी शेष कार्य प्रगति पर है। मनरेगा के अन्तर्गत जनपद के आकुशपुर में हाई-टेक नर्सरी का निर्माण किया जा रहा है जो 70 प्रतिशत तक भौतिक प्रगति हो चुकी है। मनरेगा/राज्य वित्तीय/वित्तीय आयोग के अभिसरण से जनपद में 53 गो-आश्रय स्थल का निर्माण किया गया। 49 सस्ते गल्ले की दुकान/मॉडल शॉप/अन्पूर्णा भवन मनरेगा-कवर्जेन्स के माध्यम से कार्य कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 1769 आंतरिक गलिया व नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।

मनरेगा योजनान्तर्गत विगत पॉच वर्षो में 16 विकास खण्डो में लक्ष्य 32097773 के सापेक्ष प्राप्ति उपलब्धी  33850113 के अन्तर्गत कुल 866070 गरीब परिवार को रोजगार से लाभान्वित किया गया। जिसमें 40.67 प्रतिशत महिला रोजगार से लाभान्वित है।

मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम चौपाल कार्यक्रम के अन्तर्गत बताया कि दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित का एक प्रमुख गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम है ,इसका उद्देश्य गरीब परिवारों को लाभकारी स्व-रोजगार और कुशल मजदूरी रोजगार के अवसरों तक पहुंचने में सक्षम बनाकर गरीबी को कम करना है, जिसके परिणामस्वरूप गरीबों के लिए टिकाऊ और विविध आजीविका विकल्प उपलब्ध होगें। गरीबों की आजीविका में सुधार के लिए यह दुनिया की सबसे बड़ी पहलों में से एक है। योजना अन्तर्गत जनपद गाजीपुर का चयन वित्तीय वर्ष 2021-22 में इंटेंसिव रूप में हुआ योजना आरंभ से अब तक जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों की अति गरीब महिलाओं का 10487 स्वयं सहायता समूहों का गठन, 270 ग्राम संगठन का गठन एवं कुल 31 संकुल स्तरीय संघ का गठन कराते हुए कुल 5221 स्वयं सहायता समूहों को स्टार्ट अप, कुल 6412 स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड एवं कुल 4805 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि की धनराशि दी जा चुकी है। इसके अतिरिक्त कुल 2932 स्वयं सहायता समूहों को सी.सी.एल. से जोड़ा जा चुका है। 11996 समूह सदस्य विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से अपने आजीविका में वृद्धि कर रहे है। इसके अतिरिक्त जनपद में कुल 75 स्वयं सहायता समूहों द्वारा उचित दर दुकानों का कुशलतापूर्वक सचालन किया जा रहा है। 12 स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रेरणा कैंटीन का संचालन कर अपने आय में वृद्धि की गयी। इसके साथ ही समूह की महिलाओं द्वारा सामुदायिक शौचालयों में केयर-टेकर का कार्य सफलापूर्वक किया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत विभिन्न आजीविका से जुडी महिलाओं में 4410 कृषि कार्य से जुड़े सदस्य, 2175 महिलाये पशुपालन का कार्य, 1260 सब्जी की खेती से जुड़ी, 1025 सिलाई, 350 ग्रोसरी, 40 फूलो की खेती से जुड़ी, 238 बकरी पालन का कार्य, 450 मुर्गी पालन, 78 दोना पालन, 42 आचार मुरब्बा, एवं  1568 अगरबत्ती निर्माण, वाशिंग पाउडर, मिट्टी के बर्तन, मसाला,चप्पल, मुकुट, चाय पैकिंग, साफ्ट टॉयज, घर के सजावटी सामान, गो-अग्रि (दशांग), पोला, नमकीन, पापड़ चिप्स से जुडकर महिलाओं द्वारा कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के अन्त में प्रेसवार्ता के उपरान्त अच्छे कार्य करने वाले स्वम सहायता समूह की महिलाओं एवं कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के समस्त स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आगे चढ बढ कर हिस्सा लेने एवं अपने को कुशल बनने हेतु अपील की।

प्रेसवार्ता में परियोजना निदेशक, डी0सी0एल0आर0एम, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला विकास अधिकारी एवं जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार उपस्थित रहे।

निकाली गई शोभा यात्रा, शुरू हुआ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा

निकाली गई शोभा यात्रा, शुरू हुआ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा

गाजीपुर। नगर के शास्त्री नगर मोहल्ले में स्थित हरिहर पैलेस में श्रीमद् भागवत कथा वृंदावन के पंडित अशोक कृष्ण महाराज द्वारा 29 दिसंबर से 5 जनवरी 2024 तक किया जायेगा। जिसका शुरुआत शुक्रवार को भव्य झांकी के साथ कलश यात्रा निकालकर हुआ। यात्रा कार्यक्रम स्थल हरिहर पैलेस से निकलकर सिकंदरपुर गंगा घाट पर पहुंचा। जहां से कलस में गंगाजल भर महिलाएं और पुरुष कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। कलश यात्रा में श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रहा।

कलश यात्रा के उपरांत पंडित अशोक कृष्ण जी महाराज ने भागवत महात्मय कथा का पाठ किया। कलश यात्रा में रीता सिंह, नीतू सिंह, रेखा राय, चिंता सिंह, सभासद मीनू कुशवाहा, शकुंतला पांडेय, शकुंतला श्रीवास्तव, सरोज पांडेय, जयदीप पांडेय, संजय यादव, गर्वजीत सिंह, नवजीत सिंह, हर्ष जीत सिंह, अजय कुशवाहा, गिरजा शंकर राय, विजय, विपिन, डिंपल यादव और राणा सिंह सहित दर्जनों लोग सम्मलित शामिल रहे।

सीएम के शिक्षा सलाहकार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिया निर्देश

गाजीपुर। प्रो. डी.पी. सिंह, शिक्षा सलाहकार मुख्यमंत्री (पूर्व अध्यक्ष, यू0जी0सी0) की अध्यक्षता में जनपद के शिक्षा विभाग से सम्बन्धित अधिकारियों बेसिक, माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक, व्यावसायिक शिक्षा की बैठक शुक्रवार को आहूत की गयी। बैठक में डी.पी. सिंह द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विषय में विस्तार से चर्चा की गयी तथा उक्त के क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में शिक्षा से सम्बन्धित अधिकारियों की समिति गठित कर प्रत्येक माह बैठक किये जाने का निर्देश दिया गया। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप माडल को बढ़ावा देते हुए शिक्षा क्षेत्र में विकास हेतु निर्देशित किया गया। स्किल डेवेलवपमेण्ट सम्बन्धी योजनाओं को बढ़ावा देने तथा प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। भारतीय भाषा को बढ़ावा देने हेतु कार्यवाही किये जाने सम्बन्धी दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक के अन्त अध्यक्ष द्वारा उपस्थिति मुख्यमंत्री की शिक्षा के क्षेत्र में विकास एवं बढ़ावा कराये जाने के संकल्प के साथ समाप्त की गयी तथा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, प्राचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र, प्राचार्य, राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, प्राचार्य, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर उपस्थित रहें।

दो दिवसीय मेले का सीडीओ और अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

गाजीपुर। उ.प्र. शासन द्वारा दिए गये निर्देश के क्रम में शुक्रवार को ग्राम चौपाल (गाँव की समस्या, गाँव में समाधान) कार्यक्रम के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दो दिवसीय मेले/प्रदर्शनी का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य द्वारा फीता काटकर किया गया। मेले/प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किये जा रहे उत्कृष्ट उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। जनपद के स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किये जा रहे विभिन्न उत्पाद यथा जूट बैग, जूट वाल हैंगिंग, धूपबत्ती, अगरबत्ती, डिटर्जेंट, मशाला, सेनेटरी पैड, वर्मी कम्पोस्ट, चायपत्ती, रुई बत्ती, मोमबत्ती, श्रृंगार सामग्री, तोरण, टेडी वियर, अचार, वर्मी कम्पोस्ट एवं मशरूम आदिका स्टाल लगाया गया है। मेले में जनपद के सभी विकास खण्डों के कुल 18 स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टाल लगाया गया है। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्वयं सहायता समूहों के महिलाओं का उत्साहवर्धन किया गया। मेले/प्रदर्शनी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मेले/प्रदर्शनी का आयोजन 30 दिसम्बर 2023 तक रहेगा। इस अवसर पर परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, उपायुक्तस्वतः रोजगार एवं जिला विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

नुक्कड़ नाटक कर छात्र-छात्राओं ने किया जागरूक, एसपी ने दी हिदायत

गाजीपुर। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के छात्रों द्वारा PG कॉलेज चौराहे पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम के पश्चात् बिना हेलमेट वाहन चालकों को रोका गया। उन्हें पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा हेलमेट दिया गया। उन्होंने कहा कि हमेशा हेलमेट लगाकर दो पहिया वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस अधीक्षक ने सख्त हिदायत देते हुए वाहन स्वामियों को कहा कि अगर यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं तो चालान काटकर जुर्माना वसूला जाएगा। उक्त कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर यानेंद्र, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एके मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार, शहर कोतवाल दीनदयाल पांडे, यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी और महिला थानाध्यक्ष सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यकर्ता सिर्फ नाम और सम्मान के लिए काम करता है:राकेश त्रिवेदी

भाजपा कार्यकर्ता सिर्फ नाम और सम्मान के लिए काम करता है- राकेश त्रिवेदी

गाजीपुर। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के सफल संचालन एवं कार्य क्रियान्वयन हेतु भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय छावनी लाइन पर शुक्रवार को हुई। बैठक में वर्तमान समय में चल रहे संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला प्रभारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बिना लोभ- लालच, सिर्फ सेवा भाव से नाम और सम्मान के लिए काम करता है, न कि लाभ के लिए काम करता है।और संगठन इस पर गर्व करता है ।उन्होने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का सपना देखा है तो निश्चित उसको पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं की बड़ी जिम्मेदारी है।
जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने आगामी कार्यक्रमों का विस्तार से वर्णन किया और बताया कि पार्टी कार्यकर्ता गांव गांव चलकर पार्टी कार्यो तथा सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याण की योजनाओं के पात्र वंचितों को लाभ से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है। लोकसभा प्रभारी सुशील उपाध्याय ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के जैसा किसी भी राजनैतिक दल के पास कार्यकर्ता नहीं है जो पार्टी के निर्णय को अपना कर्तव्य मानकर काम करते हैं।


काशी क्षेत्र की वरिष्ठ नेता तथा प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम की मानिटरींग प्रमुख शालिनी यादव ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जन जन तक पहुंचे यह भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। पुर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना कार्यक्रम का विस्तार से समीक्षात्मक वर्णन किया। बैठक को क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर तथा पुर्व जिलाध्यक्ष एवं लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने भी सम्बोधित किया। संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया। बैठक में लालगंज जिला प्रभारी डा मुराहू राजभर, वृजनन्दन सिंह, प्रो शोभनाथ यादव,श्यामराज तिवारी, अखिलेश सिंह, जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर,बी के त्रिवेदी,रमेश सिंह पप्पू, सरोज मिश्रा, संकठा प्रसाद मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, रूद्रा पांडेय,साधना राय, मनोज बिंद, शैलेश राम, लालसा भारद्वाज, आलोक शर्मा संयोजक आईटी, किरन सिंह, माया सिंह, अविनाश सिंह, नितिश दूबे सहित मोर्चा, विभाग, प्रकोष्ठ संयोजक एवं मंडल अध्यक्षों सहित प्रमुख एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कांग्रेस ने मनाया 139 वां स्थापना दिवस

कॉंग्रेस पार्टी नहीं, देश की विचारधारा है,कांग्रेस पार्टी स्थापना दिवस पर बोले जिलाध्यक्ष सुनील राम

28 दिसंबर को जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी का 139 वां स्थापना दिवस मनाया गया

गाज़ीपुर।गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी रजदेपुर स्थित कैम्प कार्यालय में कांग्रेस पार्टी का 139 वां स्थापना दिवस जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर एक गोष्ठी में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है जो ब्रिटानिया हुकूमत से लेकर फासिस्टवादी ताकतों के खिलाफ हमेशा लड़ती रही है,आज भी देश में नफरत फैलाने वालों के खिलाफ प्रेम बांट रही है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्यों ने अपनी जान की बाजी लगाकर देश को आजाद कराया और एक अच्छे लोकतांत्रिक और धर्मनिपेक्ष राष्ट्र का निर्माण कर देश को मजबूती प्रदान किया। उन्होंने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को की गई थी, जिसमें ए ओ ह्यूम, दादा भाई नैरोजी और दिनशा वाचा की मुख्य भूमिका थी। इस अवसर पर मौजूद पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक मानवतावादी पार्टी है, इसका सिद्धांत है “जियो और जीने दो” लेकिन वर्तमान समय में जो लोग शासन चला रहे हैं उनका लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है, यह लोग तानाशाह के रूप में कार्य करना चाहते हैं, उनके संस्थापक सदस्य नही चाहते थे कि देश की सारी आबादी शिक्षित और आत्मनिर्भर हो, ये चाहते हैं कि देश कि पूंजी देश के कुछ लोगों के हाथों में हो, जिससे बहुसंख्यक आबादी का शोषण किया जाए। वहीं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने स्थापना दिवस पर शुभकामना देते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को आजाद कराया है, हमने अभिव्यक्ति की आजादी देश को दिया है, हमारी आस्था लोकतंत्र में है, कांग्रेस कमजोर होगी तो देश में तानाशाही बढ़ेगी, और आज जो लोग देश को बांटकर अपनी राजनीति चला रहे हैं उनकी तानाशाही बहुत दिनों तक नहीं चलेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय एवं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना का मूल उद्देश्य राष्ट्रवाद था,1885 में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का गठन हुआ।इसके प्रथम अधिवेशन की अध्यक्षता व्योमेश चंद्र बनर्जी ने किया था, इसमें 72 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके पहले अध्यक्ष दादा भाई नैरोजी बने जो तीन बार अध्यक्ष रहे। आज विपक्ष जो भी कहे लेकिन असली राष्ट्रवादी कांग्रेस ही है, बाकी लोग आज मतलब और झूठ की राजनीति कर रहे हैं जो बहुत दिनों तक नहीं चलेगी ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक पशुपति नाथ राय, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ,बटुक नारायण मिश्र पूर्व प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा, डॉ मारकंडेय सिंह,अजय सिंह ,पूर्व शहर अध्यक्ष शफीक अहमद, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, सुमेर कुशवाहा, अविनाश राजभर, सतीश उपाध्याय ,जफरुल्लाह अंसारी, झून्ना शर्मा, रूद्रेश निगम, ओमप्रकाश पांडे, गयासुद्दीन अंसारी ,उमाशंकर सिंह, राशिद भाई ,रईस अहमद, संजय गुप्ता, राजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश पासवान ,ओम प्रकाश भारद्वाज ,गुलवास यादव, सागर सिंह रावत, विनय शंकर पांडे ,संजय गौतम, वशिष्ठ मुनि चौरसिया, हबीबुल्लाह ,विनोद कुमार सिंह ,अशोक कुमार सिंह ,देवेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।

मंत्री ने लाभार्थियों को वितरण किया प्रमाण पत्र

                                                                                    गाजीपुर ।विकास खण्ड देवकली के ग्राम पंचायत श्रीगंज  विकसित भारत संकल्प यात्रा /लोक संवाद गुरुवार को कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उ0प्र0 डॉ0 दया शंकर मिश्र ‘‘दयालु‘‘ ने दीप प्रज्ज्वलित एवं मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के माध्यम से जिन लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिला है, उनके साथ संवाद और जिन्हें योजनाओ का लाभ नहीं मिल पाया है, उनका रजिस्ट्रेशन करके उन्हें भी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस यात्रा मे प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय, हर घर गरीब परिवार को उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन, हर घर में एल0ई0डी0 बल्ब के माध्यम से कार्बन उत्सर्जन में कमी के साथ-साथ सस्ती बिजली उपलब्ध कराने, आयुष्मान भारत योजना, हर घर नल योजना, मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं आदि अनेक कार्यक्रमों को एक साथ जोड़ा गया है। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के कार्यक्रम पूरे देश में चल रहे है। हम सभी को मिलकर प्रधानमंत्री के संकल्पों को आगे बढ़ाने का कार्य करना होगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाकर सभी शोषित, गरीब तथा वंचित जन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाकर, उनके जीवन में परिवर्तन लाने तथा वर्ष 2047 तक भारत को दुनिया की एक बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित करना है। कार्यक्रम मे शौचालय, आयुष्मान, एवं प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य योजनाओं से लाभान्वित पात्रो को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया तथा आवास पात्र लाभार्थियों को आवास की चाभी  वितरण किया गया । इस दौरान मंत्री द्वारा महिलाओ की गोदभराई एवं अन्न प्रासन भी कराया । कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने उपस्थित लोगो को पंच प्रण की शपथ दिलायी। विभागीय अधिकारियों द्वारा अपनी- अपनी विभागीय योजनाओ के बारे मे उपस्थित लोगो को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, खण्ड विकास अधिकारी देवकली, अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

संघ कार्यालय से बस्ती भेजा गया राम जन्मभूमि का अक्षत कलश

गाजीपुर। अयोध्या से आये हुए श्री राम जन्मभूमि पूजित अक्षत कलश नगर के घर घर सभी सनातनियों को वितरित किया जाएगा। इस महा अभियान की शुरुआती गुरूवार को नगर के रायगंज स्थित संघ कार्यालय से दयानंद बस्ती भेजकर हुई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। संघ कार्यलय पर नगर संरक्षक विक्रम अग्रहरि, श्री प्रकाश केसरी व संयोजक अशोक राय ने बस्ती प्रमुख अभय केसरी को पूजित अक्षत कलश सौपा। अक्षत प्राप्त करने के बाद शंख घंटी ढोल नगाड़े बजाते हुए व जय श्री राम के जय घोष के साथ महर्षि दयानंद बस्ती के दुर्गा काली माता मंदिर ले जाकर रखा गया।

जो 1 जनवरी से बस्ती प्रमुख के ही नेतृत्व में प्रत्येक सनातनियों के घर 15 जनवरी तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर जिला संघ चालक जयप्रकाश वर्मा, नगर संघ चालक दीनदयाल जायसवाल, नगर कार्यवाहक अंजनी श्रीवास्तव, सभासद उषा जायसवाल, मिडिया प्रमुख गर्वजीत सिंह, रवि राज हिंदू, सुधीर केशरी, मनीष जायसवाल, अमन शर्मा, रंजीत चौधरी, वरुण वर्मा, अंजू देवी, रीता वर्मा, विनोद विश्वकर्मा, कलावती देवी, आशा देवी, मीना देवी, सह नगर कार्यवाह अभिषेक शौंडिक, अमर जीत सिंह, ह्रदय प्रकाश वर्मा, हिमालय जयसवाल, मनोज जयसवाल सहित आदि लोग मौजूद रहे।

न्यायमूर्ति ने पत्रकारों को दिलाई शपथ

गाजीपुर। गाजीपुर प्रेस क्लब के सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लंका मैदान स्थित मैरेज हाल में बुधवार किया गया। जिसके मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ के न्यायमूर्ति शमीम अहमद थे। कार्यक्रम की शुरुवात माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसके बाद आये मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियो को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम व बुके देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति शमीम अहमद ने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा आधुनिक दुनिया मे लोकतंत का विकास हुआ है। प्रेस का कितना महत्व है वो इस बात से समझा जा सकता है कि अगर किसी शासक के खिलाफ लिखना शुरू कर दे तो पूरी शियसत हिल जाती है। प्रेस किसी भी समाज का प्रेरणा होता है इसलिए शक्तिशाली शाशक भी इसकी महत्ता को नजर अंदाज नही करते है। आज सरकार की जो भी नीतियां है प्रेस के माध्यम से एक आम जन तक बहुत आसानी से पहुँच जाता है। पत्रकार न किसी धर्म न किसी जाति को देखते हैं बस बहुत ही अच्छे ढंग से हर समाचार को कवरेज करते हैं। न्यायमूर्ति शमीम अहमद अपने उद्बोधन के बीच शायरी भी बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गाजीपुर जिले के लोग देश की सेवा करने में अग्रणी रहते हैं वैसे ही पत्रकारिता के क्षेत्र में भी गाजीपुर का अलग ही पहचान है।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मौजूद उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि गाजीपुर की पत्रकारिता बहुत ही शानदार रही है और आज भी है। पत्रकारिता जगत का ही योगदान होता है कि हम अपनी आवाज जन जन तक आसानी से पंहुचा देते हैं। सदर विधायक जय किशन शाहू ने कहा कि प्रेस क्लब ने पत्रकारों के हितों के लिए जो किया वी अभूतपूर्व कार्य है। मोहम्दाबाद विधायक शोएब अंसारी ने कहा कि पत्रकारिता हमेशा समाज को आईना दिखाने का काम करती है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल ने कहा कि एक पत्रकार ही है जो बिना किसी लालच के समाज के लोगों की आवाज अखबार के माध्यम से जन जन तक पहुँचाने का काम करता है। नगर अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारिता से देश को एक नया आयाम मिलता है।

अंत मे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे है हथियाराम मठ के महामंडलेश्वर भवानी नंन्दन यति जी महाराज ने संस्कृत का श्लोक पढ़ने के बाद कहा कि यहाँ के पत्रकारों ने साधू सन्तो का सदैव सम्मान किया है। संस्कार, संस्कृति, अध्यात्म व अपने कर्तव्यपरायणता को निभाने वालो के बीच बहुत हो रहना आनंदित करता है। पत्रकार बुद्धिजीवी होते हैं और जब बुद्धजीवी वर्ग जब साधू को पूछता है तो हर वर्ग पूछता है। सिर्फ गाजीपुर ही नही बल्कि पूरे धरातल के पत्रकारों की जगह मेरे दिल मे है। पत्रकार वो कलाकार हैं जो कुम्भकार है जो जब समाचार लिखते हैं तो हर बातों को छान कर उसे अच्छे से परखकर अखबार और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पेश करते है।

इस मौके राजेश कुशवाहा, शम्मी सिंह, विजय श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, कृष्ण बिहारी राय, बृजभूषण दूबे, संतोष यादव, मुन्नीलाल पाण्डेय, अविनाश राय, विनोद पाण्डेय, बच्चा तिवारी, रणजीत सिंह, मो0 आजम कादरी मोहित श्रीवास्तव शशिकांत शर्मा, एस ए नय्यर आदि ने अपना अपना उद्बोधन दिया। इस मौके शिक्षा, चिकित्सा, पत्रकारिता, समाजसेवा आदि विविध क्षेत्रों में अग्रणी कार्य करने वालो को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम व प्रमाणपत्र देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

अंत मे मुख्य अतिथि ने प्रेस क्लब के संरक्षण द्वय आशीष कुमार सिंह, मनीष मिश्रा, अध्यक्ष शिवकुमार, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, महासचिव कृपा कृष्ण’केके’, सचिव विनीत दुबे, कोषाध्यक्ष संजय कुशवाहा, संस्थापक सदस्यो रविन्द्र श्रीवास्तव, अनिल कुमार, मुकेश उपाध्यक्ष, श्री राम राय, अमितेश सिंह, करुणेंद्र राय सहित सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। इसके उपरांत क्लब के सभी सामान्य सदस्यों को भी मुख्य अतिथि द्वारा सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों सहित 107 सदस्यों को प्रेस क्लब के परिचय पत्र, बीमा प्रमाण पत्र दिया गया।

बता दे कि प्रेस क्लब का कार्यक्रम दो सत्रों में चला। पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के महासचिव कृपा कृष्ण’केके’ ने किया। महासचिव ने प्रेस क्लब की उपलब्धियों को भी बताया कि प्रेस क्लब की स्थापना पत्रकारों के हितों के लिए किया गया है। जिसमें प्रेस क्लब ने ऐतिहासिक कार्य करते हुए शपथ ग्रहण से पहले ही अपने सभी 100 से ज्यादा सदस्यों का 10 लाख का निःशुल्क बीमा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। अंत मे प्रेस क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष शिवकुमार ने प्रेस क्लब में आये मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सहित सभी गणमान्य लोगों और पत्रकार साथियों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया और कहा कि प्रेस क्लब निरन्त अपने पत्रकार साथियों के हितों के लिए लड़ता रहेगा और साथ हमारा उद्देश्य पत्रकार को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए सरकार से पत्रकारों के लिए पेंशन और चिकित्सा के लिए आयुष्मान कार्ड की मांग करेगे जिससे पत्रकारों को आर्थिक रूप से और आकस्मिक चिकित्सा में सहायता मिल सके।

Uttar Pradesh Fast News