जातिगत जनगणना और आरक्षण बढ़ाओ का कांग्रेसियों ने लगाया नारा

जातिगत जनगणना और आरक्षण बढ़ाओ का कांग्रेसियों ने लगाया नारा

गाजीपुर। कांग्रेस पार्टी द्वारा मंगलवार को लंका मैदान में विशाल पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में जातिगत जनगणना और आरक्षण बढ़ाआंे अभियान का नारा बुलंद किया गया। इसके जरिये पिछड़ी जातियों को कांग्रेस की नीतियों से जोड़कर गोलबंद करने का मंत्र मंच से मुख्य वक्ताओं ने जनता से साझा किया। कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग की ओर से कुर्मी, पाल, यादव, निषाद, नोनिया, मौर्या, नाई, कुम्हार, लोधी, कहार, लोहार, बढ़ई, चौरसिया, राजभर, बंजारा, कसेरा सहित पिछड़े एवं अति पिछड़े, दलित, किसान, महिला और अल्पसंख्यक समाज पर फोकस गया और इन्हें समान रूप से सामाजिक न्याय के अंतर्गत आरक्षण मिले, इसलिए देश में जातिगत जनगणना की बात उठाई गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि इसके तहत पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा प्रदेश स्तरीय, मंडल स्तरीय सम्मेलनों के सफल आयोजनों के बाद जनपद और ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन हो रहा है। इन सम्मेलनों के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , जननेता और लोकप्रिय सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा देश भर में सामाजिक असमानता, भागीदारी की कमी और भेदभाव सहित हर समस्या के समाधान वाले मुद्दे जातिगत जनगणना की मुहिम को गांव- गांव तक पहुंचाना प्राथमिकता है। इस सम्मेलन का नारा है जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी।
महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैप्टेन अजय सिंह यादव ने जातिगत जनगणना द्वारा सभी वर्गों की सही आबादी और देश के सभी संस्थानों , संसाधनों में सभी वर्गों के हक़ हिस्सेदारी अभियान को सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन, आंदोलन का सबसे बड़ा अभियान बताया है।
उन्होंने मंच से आह्वान किया कि भाजपा सरकार पिछड़ा विरोधी है, यदि नहीं होती तो आज जातिगत जनगणना देश भर में लागू हो चुकी होती।
जिला अध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस की जन नीतियों को घर घर पहुंचाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने आरएसएस और बीजेपी द्वारा डा. अम्बेडकर द्वारा बनाए संविधान पर खतरे के प्रति आगाह करते हुए कहा कि जातिगत जनगणना मुद्दे को हिंदी पट्टी में आरएसएस और बीजेपी को हराने का बड़ा मुद्दा है, जिससे जनता को देश में आरएसएस – बीजेपी द्वारा निर्मित महगाई, बेरोजगारी, दलित, मजदूर और महिला शोषण से निजात मिलेगा।
पूर्व प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा ने अपने भाषण में जोरदार तरीके से पिछड़े दलित आदिवासी और अल्पसंख्यक की भागीदारी पर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और जननेता राहुल गाँधी जी के मुहिम जिसकी जितनी आबादी, उतना उसका हक़श् की बात दोहराते हुए पार्टी की प्रतिबद्धता को रखा, वहीं डा. संगीता राजभर ने जातिगत जनगणना की वकालत करते हुए, मोदी – योगी सरकार पर आरोप लगाया कि आरएसएस मानसिकता वाली बीजेपी सरकार उद्योगपतियों से चंदा लेकर उद्योगपतियों का कर्जा माफ़ कर रही, सरकारी संपत्ति बेंच रही है वहीं कांग्रेस पार्टी पार्टी आम आदमी से चंदा लेकर उनकी शिक्षा और रोजगार पर हमेशा काम करती रही है।
इस महासम्मेलन में प्रमुख रूप से प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ,पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, विनीता यादव प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा पिछड़ा विभाग, शंभू कुशवाहा जिला अध्यक्ष पिछड़ा विभाग, डॉक्टर जनक कुशवाहा ,शफीक अहमद, लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, डॉक्टर संगीता राजभर ,सीमा विश्वकर्मा, जितेंद्र पटेल, चंद्रिका सिंह, महबूब निशा,आलोक यादव, ओम प्रकाश यादव, हरि ओम यादव, गयासुद्दीन, दिनेश राम, उषा चतुर्वेदी प्रमिला देवी ,दौलत सिंह, सतीश उपाध्याय संजय गुप्ता , दिव्यांशु ,कुंदन खरवार ,गुलबास यादव, मुसाफिर बिन्द, जितेंद्र बिन्द, दीना यादव, सुधांशु त्रिवेदी,धर्मेंद्र, राजेश गुप्ता,विद्याधर पांडे, अजय दुबे विश्वनाथ जायसवाल ओमप्रकाश राजभर जावेद अनुजपंचम गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को पूर्व मंत्री विजय मिश्रा ने दिया प्रमाण पत्र

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को पूर्व मंत्री विजय मिश्रा ने दिया प्रमाण पत्र

गाजीपुर। समाज के आखिरी कतार में खड़े हर भारतीय को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अग्रिम कतार में लाने का जो अनुकरणीय प्रयास इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आरंभ हुआ है। यह पवित्र संकल्प वर्तमान में आयोजित हो रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सिद्ध होता दिखाई दे रहा है और यदि हम सब मिलकर इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरे ईमानदारी से हर पात्र जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब हमारा देश भारत संपूर्ण विश्व में सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर लेगा। उक्त बातें विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विकास खंड देवकली के ग्राम सभा धरी कला एवं विकास खंड करंडा के ग्राम सभा लालनपुर में वर्तमान में चल रही केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश की समस्त लोक कल्याणकारी योजनाओं के बाबत विस्तार पूर्वक स्थानीय ग्रामीणों को बताते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विजय कुमार मिश्रा ने कहीं। उन्होंने कहा कि देश में योजनाओं के माध्यम से समृद्ध भारत का जो अभियान सबका साथ, सबका विकास, सबका सम्मान के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से चलाया गया। वह आज विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि देश 2047 तक विकसित भारत कहलाए, यह देश का लक्ष्य है। जिसमें सहयोगी बनना हर भारतीय का नैतिक दायित्व और कर्तव्य है।
इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री बहनों द्वारा अन्नप्राशन एवं गोदभराई का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना, अटल पेंशन योजन, प्रधानमंत्री ज्योति बीमा योजना व तमाम योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, कोषध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, जिला मंत्री सुरेश बिन्द, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मुरली कुशवाहा,राम जी बलवंत, ग्राम प्रधान दल सिंगार राम, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष मनोज बिंद, ग्राम प्रधान लालनपुर उर्मिला देवी सहित समस्त संबंधित विभागों के कर्मचारी आदि मौजूद रहे ।

गुरु गोविंद सिंह के बच्चों ने अपने आस्था और सभ्यता की रक्षा करने के लिए प्राण न्योछावर कर दिए: सपना सिंह

गुरु गोविंद सिंह के बच्चों ने अपने आस्था और सभ्यता की रक्षा करने के लिए प्राण न्योछावर कर दिए: सपना सिंह

गाजीपुर। सिक्खों के दसवें व अंतिम धर्म गुरु, गुरु गोविंद सिंह के दो अबोध पुत्रों जोरावर सिंह, फतेह सिंह तथा माता गुजरी देवी के शहादत दिवस को भारतीय जनता पार्टी ने वीर बाल दिवस के रूप में गोष्ठी आयोजित कर तथा श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा आयोजित नगर के महाजन टोली स्थित गुरुद्वारे में मंगलवार को वीर बाल दिवस मनाया गया। वीर बाल दिवस जांबाज वीर बालकों के बलिदान को सम्मान देने के लिए मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के छोटे बच्चों ने अपने आस्था और सभ्यता की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, यह उनकी कहानियों को याद करने का दिन है और यह जानने का दिन है कि कैसे उनकों जिंदा दीवाल में चुनवा दिया गया। फतेह सिंह की सरसा नदी के तट पर एक लड़ाई के दौरान दोनों सहजादो को मुगल सेना ने बंदी बना लिया था और लाख प्रयत्न के बावजूद उन वीर बालकों के इस्लाम धर्म स्वीकार नहीं करने पर 9 एवं 7 साल की उम्र में जिंदा दीवार में चुनवा दिया गया था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जनवरी 2022 को गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर यह घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को सिख गुरु के बेटों की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा 1699 में गोविंद सिंह के द्वारा धर्म की रक्षा हेतु खालसा पंथ की स्थापना की गई थी। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के चारों बेटे अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह सभी खालसा के हिस्सा थे। उन चारों को 7 वर्ष से 19 वर्ष की ही अवस्था में मुगल शासकों द्वारा मार डाला गया था। उनकी शहादत का सम्मान करने के क्रम में प्रत्येक वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस में श्रद्धांजलि दी जा रही हैं। आज के कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रमुख एवं प्रमुख समाजसेवी सरदार दर्शन सिंह, चरणजीत सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, विनोद अग्रवाल, रास बिहारी राय, सुनील गुप्ता, संजीव गुप्ता, अविनाश सिंह, नितीश दुबे, शशिकांत शर्मा, मयंक जायसवाल ,संतोष जायसवाल, विजय राय मुन्ना, अजय कुशवाहा सहित नंदू कुशवाहा एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह छोटू ने किया।

प्रमुख व्यवसाइयों से मिले एलजी मनोज सिन्हा

गाजीपुर। जम्‍मू कश्‍मीर के उप राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा रुईमंडी स्थित प्रिंस अग्रवाल के फार्महाऊस पर अग्रवाल बंधुओं से मिले। उपराज्‍यपाल के पहुंचने पर प्रिंस अग्रवाल और उनके भाई अनिल अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल ने स्‍वागत किया। अग्रवाल बंधुओं ने उप राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा से सामाजिक और व्‍यवसायिक मुद्दों सहित कई मुद्दों पर वार्ता किया। उप राज्‍यपाल ने कहा कि युवा नौकरी के पीछे न भागे, खुद दूसरे को नौकरी देने वाला बनें। स्‍वरोजगार अपनाकर भारत को आत्‍मनिर्भर बनायें। इस अवसर पर प्रियांशु अग्रवाल, राज अग्रहरी, रिंकू अग्रवाल, बावन दास, रवि केसरी, विनोद अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, नोमान भाई, भाजपा के जिलाध्‍यक्ष सुनील सिंह, अखिलेश सिंह, भानुप्रताप सिंह, रुद्रांश, सापेक्ष, दिव्‍यांश आदि लोग मौजूद थे।

सर्वेश्वरी समूह ने सैंकड़ों जरूरतमंदों को दिया कम्बल

गाजीपुर। अघोर परिषद ट्रस्ट सर्वेश्वरी समूह वाराणसी की ओर से जिले की स्थानीय शाखा अन्धऊ में सोमवार की सुबह बाबा कीनाराम व बाबा सम्भव राम के अनुयायियों की ओर से एक विचार गोष्ठी व कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह रहे। उन्होेंने गरीबों के लिये आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के आयोजक भारत ट्रान्सपोर्ट के मालिक व समाजसेवी संजय सिंह को बधाई दिये और इस सराहनीय कार्य के लिये धन्यवाद भी दिया।



उन्होंने कहा कि जिले में पैसे वालो की कोई कमी नही है न ही महल वाले लोगों की तादाद में कमी आयी है लेकिन बड़ी सोच रखना सबके बूते में नही है। लगातार दस सालों से जिले के गरीबों, बीमारोें व कुष्ठ रोगियों को खाना खिलाने के साथ जाड़े के दिन में उन्हें कम्बल देकर संजय सिंह ने एक कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके लिये सर्वेश्वरी समूह की स्थानीय शाखा से जुड़े सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का हम नमन करते है। इस दौरान विजयगढ़ के राजा विक्रमशाह भी मौजूद रहे। इस दौरान ओमप्रकाश सिंह ने भी 350 गरीबों को सर्वेश्वरी समूह का कम्बल वितरित किया। इस कार्यक्रम में जनपद के तमाम सभ्य जन व शिक्षक, अधिवक्ता, अफसर, समाजसेवी भी मौजूद रहे।



कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व मंत्री व मौजूदा विधायक ओमप्रकाश सिंह और राजेश राय पप्पू ने बाबा कीनाराम के साथ अघोरेश्वर भगवान श्रीराम व सम्भव राम बाबा के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद दीप प्रज्जवलन से किया। कार्यक्रम में दूर दूर से आये सैकड़ो गरीबों, असहायों, महिलाओं, मरीजों को कम्बल देने के बाद प्रसाद व भोजन भी ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम में अघोर परिषद ट्रस्ट वाराणसी के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, संयुक्त मंत्री अरविन्द सिंह, शान्तनु सिंह, के0पी0 सिंह, दिनेश सिंह आदि ने विचार गोष्ठी में भगवान अघोरेश्वर के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला।



कार्यक्रम में संजीव सिंह, लल्लन सिंह, मन्टू राय, डा0 बामदेव पाण्डेय, ओमकार सिंह, सच्च्दिानन्द सिंह, धनमान सिंह, भैरव सिंह, अश्वनी सिंह, उत्तरा कुमार पाण्डेय, श्रीमती नीतू सिंह, श्रीमती बिन्दू सिंह, विशाखा सिंह, जे0पी0 यादव, श्रीदेव पाण्डेय, सुभाष सिंह अधिवक्ता, राजेन्द्र सिंह, मेदनीपुर व राजेश्वर सिंह आरी भी मौजूद रहे। अन्त में कार्यक्रम के आयोजक संजय सिंह ने सभी आगुन्तको व गरीबों को विश्वास दिलाया कि समाज में पिछड़े व बीमार लोगों की सेवा के लिये सर्वेश्वरी समूह की स्थानीय शाखा की ओर से हर सम्भव मदद का सिलसिला जारी रहेगा।

मोहम्मद रफी की मनाई गई जयंती

ग़ाज़ीपुर।वेलफेयर क्लब गाजीपुर के तत्वाधान में आवाज के जादूगर मोहम्मद रफी साहब की 99वीं जयंती रामदूत इंटरनेशनल स्कूल के सभा कक्ष में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी सत्य प्रकाश तिवारी ने मो0 रफ़ी साहब के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्लब अध्यक्ष डा0 शरद कुमार वर्मा ने भारत रत्न रफ़ी साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सन 1940 के दशक से गाय की आरंभ करने वाले मोहम्मद रफी साहब 1960 से लगातार 1980 तक फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित किए गए। अवार्ड की लिस्ट में सबसे पहली फिल्म चौदहवीं का चांद 1960 में रिलीज की गई जिसका गाना चौदहवीं की चांद हो या आफताब हो । रफ़ी साहब सन 1980 तक लगातार सम्मानित होते रहें।
कार्यक्रम में क्लब पीआरओ सूर्य रेख मणि ने आने से उसके आए बहार, तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया वही सुरेश गुप्ता ने गुलाबी आंखे तथा न फनकार तुझसा तेरे बाद आया मोहम्मद रफ़ी तू बहुत आया गाकर श्रोताओं की जोरदार तालियां लूटी। कार्यक्रम में श्रुति पांडेय, अजय जायसवाल, कौशर जहां ने एक से एक प्रस्तुति देकर लोगो को झूमने को मजबूर कर दिया। इस अवसर पर मनोज दुबे, राम कुमार विश्वकर्मा, आशीष कुमार शर्मा,रिकू यादव, नौशाद अहमद, प्रमोद बिंद आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्लब महिला प्रकोष्ठ सचिव शाहाना जहां ने किया।

विजेताओं को विनोद अग्रवाल ने किया पुरस्कृत

विजेताओं को नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने किया पुरस्कृत

गाजीपुर। नेहरू स्पोर्टस स्टेडियम में अम्बुज हॉकी सोसाइटी के तत्वावधान में चल रही राज्य स्तरीय गाजीपुर गोल्ड कप हाकी प्रतियोगिता का फाईनल मैच रविवार को अम्बुज हाकी सोसाइटी ‘बी’ तथा नार्दन रेलवे लखनऊ के बीच खेला गया, जिसमें नार्दन रेलवे ने 4 गोल करते हुए ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमा लिया। इस फाईनल मैच की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल रहीं। इन्होंने विजेता तथा उपविजेता टीम को अन्य पुरस्कारो सहित ट्राफी प्रदान की। साथ ही पूर्व में विभिन्न खेलों के राष्ट्रिय व अंतराष्ट्रिय खिलाड़ीयो को शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। फाईनल मैच के दौरान मुख्य अतिथि सरिता अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस प्रकार देश में क्रिकेट को प्यार व समर्थन मिलता है, वैसा ही प्यार व समर्थन हॉकी को भी मिलना ‘चाहिये। इस आयोजन के लिये बधाई देते हुये उन्होंने इस प्रतियोगिता को राष्ट्रिय स्तर की प्रतियोगिताओं में शामिल कराने के लिये हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। फाइनल मैच के दौरान अम्बुज श्रीवास्तव, अंसार अहमद, राजेंद्र यादव, विनोद अगरवाल, मन्नू यादव, नीरज श्रीवास्तव, शिर्षदीप शर्मा, बृजेश यादव, प्रदीप राय, सुदामा, अशोक सिंह, विजय सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे। मैच रेफरी सौरभ तथा पुल्लु एवं मंच संचालन संजीव अरुण कुमार ने किया।

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया दस सीटेड सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया दस सीटेड सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण

गाजीपुर। रेल विकास निगम लिमिटेड की सामाजिक दायित्व योजना के अंतर्गत दस सीटेड सार्वजनिक सुलभ शौचालय उर्दू बाजार का लोकार्पण रविवार की शाम जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल और आरवीएनएल के मुख्य परियोजना प्रबंधक वाराणसी विकास चंद्रा भी उपस्थित रहें। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व मंत्री विजय कुमार मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, विनोद अग्रवाल, जिला सोशल मीडिया के संयोजक कार्तिक गुप्ता, अर्जुन सेठ, निर्गुण दास केसरी, अजय कुशवाहा, विजय सिंह, मनीष वर्मा, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह, अनूप सिंह, जेपी चौरसिया मौजूद रहे।

मनोज सिन्हा ने महर्षि दयानंद सरस्वती के योगदान को किया याद, बताया वेद शास्त्र का महत्व

मनोज सिन्हा ने महर्षि दयानंद सरस्वती के योगदान को किया याद, बताया वेद शास्त्र का महत्व

गाजीपुर। महर्षि दयानंद सरस्वती के 200वीं जयंती पर आयोजित विशाल वैदिक महोत्सव कार्यक्रम का आज रविवार को समापन समारोह के मुख्य अतिथि मनोज सिन्हा उपराज्यपाल जम्मू कश्मीर के उद्बोधन से इस 5 दिवसीय विशाल वैदिक महोत्सव कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन समारोह में विशाल जनसमूह और मुख्य अतिथि के समक्ष पंडित नेम प्रकाश आर्य धनुर्वेदाचार्य लखनऊ ने अपने धनुष विद्या, शब्दभेदी बाण का प्रदर्शन किया इससे सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। आज इस वैदिक महोत्सव के अन्तिम दिन 200 कुण्डी यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें 500 से ज्यादा लोगों ने यज्ञ में आहुति दी। गाजीपुर के इतिहास से पहली बार ऐसा हुआ। आर्य समाज गाज़ीपुर का उद्देश्य विशाल वैदिक महोत्सव के माध्यम से लोग वेद की तरफ लौटे। महर्षि दयानंद रचित पुस्तक सत्यार्थ प्रकाश को पढ़े शिक्षित हो सनातन धर्म को लोग जाने और महर्षि दयानंद सरस्वती के योगदान पाखंड कुरीतियों को दूर करने के लिए महिलाओं को जागृत करने के लिए समाज में जो अंधविश्वास फैला है उसे दूर करने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन चरित्र को पढ़े।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज सिन्हा ने वेद पर प्रकाश डालते हुए महर्षि दयानंद सरस्वती के समाज सुधार एवं देश के विकास में जो उनका योगदान था उसको उन्होंने रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि लोगों को शिक्षित होना होगा और समाज में जब सूरत शिक्षित होंगे, सनातन धर्म के लोग जानेंगे, वेद को पड़ेंगे, फिर से हमारे धर्म की रक्षा होगी, देश आगे बढ़ेगा, लोगों में राष्ट्र हित की भावना पनपेगी। इन्हीं शब्दों के साथ इस आयोजन के प्रति आर्य समाज परिवार के सभी सदस्यों को कृतज्ञता ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि दयानन्द सरस्वती जी के सपनों को पुरा करने का प्रयास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है।इस देश में बहुत दिनों तक गरीबी हटाओ के नारे सुने गए थे लेकिन विगत पांच छः वर्षों मे गरीबी मिटाने का तेज गति से प्रयास किया गया है। उन्होंने कहां की प्रधानमंत्री ने भारत को विकसित बनाने का जो संकल्प लिया है वह सिर्फ सरकार के भरोसे देश विकसित नहीं बन सकता इसके लिए जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए और उन्होंने इसके लिए गाजीपुर के लोगों का आवाह्नन भी किया। इस आयोजन को सफल बनाने में प्रधान दिलीप आर्य, धर्मेंद्र जायसवाल, आदित्य प्रकाश, रिंकू केसरी, रवीश जी, संतोष आर्या, गोविंद जी आर्य, मोहन प्रसाद, संजय वर्मा एवं पाणिनी कन्या महाविद्यालय के ब्रम्हचारी कन्याओं ने अपना भरपूर सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन सन्तोष कुमार वर्मा ने और धन्यवाद ज्ञापित दिलीप आर्य ने किया।


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह,पुर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, ओमप्रकाश राय, शशिकांत शर्मा, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय आदि उपस्थित थे।

मो.शाहिद ने फीता काटकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

ग़ाज़ीपुर।दिलदारनगर क्षेत्र के उसिया मिनी स्टेडियम मे कमसारोबार फुटबॉल जिला स्तरीय प्रतियोगिता का पहला लीग मैच मिर्चा बनाम महेंन के बीच खेला गया। महेंन ने मिर्चा टीम को चार-दो से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान बना लिया। मुख्य अतिथि प्रदेश फुटबॉल संघ अपर सचिव मोहम्मद शाहिद ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कर ग्राउंड में खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए हौसला अफजाई की। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ फुटबॉल मैच खेलने के लिए प्रेरित किया। वशिष्ठ अतिथि सेवराई एसडीएम संजय यादव, पूर्व आईपीएस वजीर अंसारी, जिला पंचायत प्रतिनिधि बाबर खान, अशोक कुमार अंशु, बहुवरा प्रधान इरफान खान, मिर्चा भोलू प्रधान, चित्रकोनी समसुलहोदा प्रधान, देवईथा गयासुद्दीन प्रधान,जबुरना सरफराज प्रधान के अलावा अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।

Uttar Pradesh Fast News