डीएम ने की आकांक्षात्मक विकास खंडों के विकास कार्यों की समीक्षा

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में आकांक्षात्मक विकास खण्डो की प्रगति समीक्षा बैठक बुधवार को राईफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राज्य सरकार द्वारा जनपद के छः आकांक्षात्मक विकास खण्ड रेवतीपुर, सादात, देवकली, बाराचवर, विरनो, मरदह जिसका चयन प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक विकास खंड के रूप में किया है। इसमें कराये जा रहे विकास कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने एम वाई सी बाराचवर एवं बिरनो के स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में लापरवाही करने पर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि सम्बन्धित विकास खण्डो में तैनात सी एम फैलो द्वारा निर्धारित इंडिकेटर्स पर सही आकड़ा जॉच कर फिड करे। उन्होने डी एस एन आर एल एम को साथ ही समस्त खण्ड विकास अधिकारी, सी एम फैलो के साथ साप्ताहिक बैठक कर आकड़ो मे सुधार लाने तथा डेटा फीडिंग के दौरान सभी उपस्थित होकर सबके संज्ञान मे ही डेटा फीड कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आकाक्षात्मक विकास खण्डो में स्वास्थ्य, कुपोषण, जल संसाधन, शिक्षा, कौशल विकास, वित्तीय समावेशन, कृषि, आधारभूत अवसंरचना सहित कई ऐसे मानक हैं जिन पर व्यापक स्तर पर काम किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने समस्त अधिकारियों को शासन की नीति के अनुरूप आकाक्षात्मक विकास खण्ड में विकास कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि ये कार्य शासन की शीर्ष प्राथमिकता का विषय है। आकांक्षात्मक ब्लॉक को लेकर मुख्यमंत्री बेहद गंभीर हैं और इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। इसमें लापरवाही मिलने पर कार्यवाई तय है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी, डी सी एन आर एल एम, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी एवं समस्त सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।  

सर्पदंश से बचाव को लेकर डीएम ने की बैठक, दिया निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में सर्पदंश से बचाव हेतु बुधवार को बैठक की। बैठक के दौरान सर्वदंश से बचाव हेतु प्रदेश के 3 जनपदो से पायलट प्रोजेक्ट के रूप लिया गया। इसमें हमारा जनपद भी शामिल है। सर्पदंश से बचाव हेतु चिकित्सा विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा राजस्व विभाग द्वारा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना को मूर्तरूप दिये जाने हेतु प्रभावी अनुश्रवण एवं समन्वय स्थापित किया जाना है।

सर्पदंश से बचाव हेतु पम्पलेट, पोस्टर एवं वैनर आदि के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया जाना एवं आशा कार्यकत्रियों तथा मेडिकल उपचार के लिए प्रभावी कदम उठाया जाना है। जिलाधिकारी द्वारा किट वितरण एवं बुकलेट छपवाने का कार्य शासन से वार्ता कर नमूना प्राप्त करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसके मिश्रा तथा चिकित्सा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अब सीएचओ, स्वास्थ्यकर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे प्रशिक्षक

फाइलेरिया उन्मूलन व दिव्यांगता रोकथाम पर स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण

प्रशिक्षण में फाइलेरिया प्रभावित अंगों की समुचित देखभाल के प्रति किया जागरूक

अब सीएचओ, स्वास्थ्यकर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे प्रशिक्षक

गाज़ीपुर।मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय सभागार में मंगलवार को सीएमओ डॉ देश दीपक पाल की अध्यक्षता में समस्त ब्लॉक के एक-एक चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (बीसीपीएम) और लैब टैक्नीशियन (एलटी) को फाइलेरिया उन्मूलन जागरूकता रुग्णता प्रबंधन एवं दिव्यांगता रोकथाम (एमएमडीपी) के लिए प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) मनोज कुमार एवं पाथ संस्था के आरएनटीडीओ डॉ. अबू कलीम ने दिया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य – सीएमओ ने बताया कि फाइलेरिया मरीजों की दृष्टि से एक अति संवेदनशील जनपद है। लिम्फोडिमा मरीजों को लिम्फोडिमा प्रबंधन का प्रशिक्षण अति आवश्यक होता है जिसमें मरीजों को एक्सरसाइज, सूजन प्रबंधन, चोट प्रबंधन, संक्रमण प्रबंधन, मच्छरों से बचाव आदि के बारे में विधिवत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रशिक्षक ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों जैसे आशा, सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मियों (सीएचओ), एएनएम आदि को एमएमडीपी का प्रशिक्षण देंगे। इसके साथ ही मरीजों के बीच ब्लॉक स्तर पर लगाए जाने वाले एमएमडीपी कैंप में मरीजों को भी जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
फाइलेरिया को जानें – प्रशिक्षण में डीएमओ मनोज कुमार ने बताया कि फाइलेरिया मच्छर जनित रोग है। यह मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है। इसे लिम्फोडिमा (हाथी पांव) भी कहा जाता है। इसके प्रभाव से पैरों व हाथों में सूजन, पुरुषों में हाइड्रोसील (अंडकोष में सूजन) और महिलाओं में स्तन में सूजन की समस्या आती है। यह बीमारी न सिर्फ व्यक्ति को दिव्यांग बना देती है बल्कि इस वजह से मरीज की मानसिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। शुरू में डॉक्टर की सलाह पर दवा का सेवन किया जाए तो बीमारी को बढ़ने से रोक सकते हैं।
इसके अलावा प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों को फाइलेरिया प्रभावित अंगों के रुग्णता प्रबंधन का अभ्यास कराया। फाइलेरिया के मरीजों को प्रभावित अंग की अच्छी तरह से साफ-सफाई करनी चाहिए, जिससे किसी प्रकार के संक्रमण से मरीज न प्रभावित हो। इसके लिए उन्हें साफ-सफाई और दवा का सेवन नियमित रूप से करना जरूरी है।
प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके कासिमाबाद ब्लॉक के बीसीपीएम शमा परवीन ने बताया कि फाइलेरिया के बारे में मिली विस्तार से जानकारी को अब ब्लॉक के अन्य सीएचओ, स्वास्थ्यकर्मियों और आशा कार्यकार्यताओं को दी जाएगी जिससे वह भी फाइलेरिया संभावित रोगियों की स्पष्ट पहचान कर सकें। प्रशिक्षण में फाइलेरिया रोगी सहायता समूह (पीएसजी) के सदस्य भी शामिल रहे। सिधानगर कासिमाबाद ब्लॉक की पीएसजी सदस्य गुड्डी देवी ने बताया कि प्रशिक्षण में आकर फाइलेरिया (हाथीपांव) रोग के प्रबंधन, साफ- सफाई, पैर की धुलाई, उचित आकार के चप्पल, चोट लगने, कटने, जलने से बचाव के बारे में बहुत अच्छी जानकारी मिली। सुखदेहरा भांवरकोल ब्लॉक की पीएसजी सदस्य लछिया देवी ने बताया कि प्रशिक्षण में आकर उन्हें विस्तार से फाइलेरिया के लक्षण, बचाव, उपचार, व्यायाम के बारे में जानकारी मिली, जिसका वह नियमित रूप से पालन कर रही हैं।
प्रशिक्षण में एसीएमओ डॉ रामकुमार सिंह, एसीएमओ डॉ मनोज कुमार सिंह, पाथ संस्था के आरएनटीडीओ डॉ. अबू कलीम, जिला समन्वयक रामकृष्ण, सीफार संस्था के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

“जानें क्यों” हॉटस्पॉट एरिया है शहर का कई इलाका

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बात जिले कि करें तो पिछले 24 घंटों में 7 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। ये मामले शहर के कई हिस्सों से जिला अस्पताल में दर्ज किए गए। जिले में अबतक कुल 276 मामले डेंगू के जिला अस्पताल में आए हैं। जिसमें से 238 मरीज आज मंगलवार तक स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। शेष मरीजों का अभी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि डेंगू मरीजों के ज्यादा मामले नगर पालिका परिषद गाजीपुर क्षेत्र के सकलेनाबाद, तुलसीसागर, तिलकनगर कालोनी, कलेक्टर घाट, पुलिस लाइन और आमघाट से आए हैं। इसीलिए इन सब इलाकों को हॉटस्पॉट एरिया घोषित कर दिया गया है।

जिले में सौ से ज्यादा बेरोजगारों को मिला रोजगार

गाजीपुर। जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने बताया है कि मंगलवार को जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में राजकीय आई0टी0आई के परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी कम्पनी रोहित हाईब्रीड सीड्स गाजीपुर एवं टीम लीज सर्विसेज गाजीपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, सर्विस बॉय, सेल्स मैनेजर, फील्ड आफीसर, टेक्नीशियन, हेल्पर आदि पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 269 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 103 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया।

लापरवाही बरतने पर डीएम ने रोका वेतन

गाजीपुर।अर्हता तिथि 01.01.2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण से संबंधित कार्याे की समीक्षा बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में क्लेक्ट्रेट सभागार में समस्त ई आर ओ , ए ई आर ओ0 की उपस्थित मेे संम्पन्न हुआ। बैठक मे उन्होने शेष चार विशेष अभियान की तिथियां 25 व 26 नवम्बर एवं 02 व 3 दिसम्बर 2023  की जानकारी देते हुए भारत निर्वाचन आयोग के गाईड लाइन के अनुसार कार्य सुनिश्चित करोने का निर्देश दिया । समीक्षा के दौरान ए0 ई0 आर0 ओ0/खण्ड शिक्षा अधिकारी जखनियां एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी जमानियां द्वारा पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर वेतन रोकने एवं स्पष्टिकरण का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उन्होने अब तक 27 अक्टूबर से अब तक समस्त विधान सभा क्षेत्रो में फार्म 6 फार्म 7 व फार्म 8 के प्राप्त फार्मो की जानकारी ली। उन्होने निर्देश देते हुए कम जेण्डर रेशियो वाले बूथो पर जागरूकता अभियान चलाकर लक्ष्य पूरा करने कहा तथा नए मतदाताओ को जागरूक कर उनका नाम मतदाता सूची मे दर्ज करने का निर्देश दिया।
उन्होने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार 04 विशेष तिथियां निर्धारित है इन विशेष तिथियों पर सभी मतदेय स्थनो पर विशेष अभियान चलाकर मतदाता बनने हेतु पंजीकरण किया जाए। उन्होने कहा कि विशेष तिथिया जिसमें 25 नवम्बर 26 नवम्बर 02 दिसम्बर एवं 03 दिसम्बर 2023 को बी एल ओ अपने-अपने बूथो पर प्रात 10 बजे से सायं 04 बजे तक उपस्थित होकर मतदाता सूची मे नये मतदाताओ के नाम जोड़वाने, संशोधित करवाने, का नियमानुसार कार्य सम्पन्न करायेगे। उन्होने कहा कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके मतदाताओ के लिए फार्म-6 एवं इसके अतिरिक्त अन्य अर्ह मतदाताओं, विशेष तौर पर 24 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओ के नाम जोड़ने हेतु फार्म-8 का उपयोग कराया जाएगा। उन्होने कहा किसी भी मतदाता का नाम विलोपित करने की कार्यवाही करते समय पूरी सावधानी बरती जाए, जिन मतदाताओ के नाम विलोपित किए जाने की कार्यवाही की जानी है। बैठक उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचन से संबंधित कर्मचारीगण उपस्थित थे।  

विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर नोडल अधिकारी और डीएम ने की बैठक

गाजीपुर। योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रभारी समन्वय एवं कार्यावन्यन के लिए भारत सरकार द्वारा जनपद के लिए नामित नोडल अधिकारी आलोक प्रेम नागर संयुक्त सचिव पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थिति में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बंध में बैठक कर अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि जनपद स्तर पर विभिन्न विभागो द्वारा किये जा रहे कार्यक्रमों के समन्वय के लिए एक कन्ट्रोल रुम स्थापित किया जाये। ग्रामीण संवाद यात्रा निकाली जाये। ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों के लिए जिलाधिकारी के पर्यवेक्षण में जिला स्तरीय व ग्रामीण स्तरीय कमेटी गठित कर विस्तृत रूट चार्ट बनाए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने शासनादेश का अनुपालन करते हुए पॉच प्रकार के स्टॉल-पेंशन योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि स्टॉल, स्वयं सहायता समूह स्टॉल, बैकिंग क्षेत्र के स्टॉल को सम्बन्धित जिलास्तरीय अधिकारियों को सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी बुनियादी सुविधायें प्रदान करने के लिए इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वारा जनपदवासियों को संतृप्त करते हुए आवश्यक सेवाओं को सुलभ बनाना है। समाज के अन्तिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुॅचाने तथा पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का संतृप्तिकरण इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। उन्होने बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत प्रमुख योजनाओं का लाभ, लक्षित लाभार्थियों, खास तौर से वंचित व असंतृप्त लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे तथा जनसामान्य को जागरूक करते हुए वंचितों तक योजनाओं का लाभ पहुॅचाना, नागरिकों से सीखना-लाभार्थियों के व्यक्तिगत कहानियों, अनुभव साझा करने के माध्यम से सरकारी योजनाओं के माध्यम से जानकारी एकत्रित करना। स्वच्छता सुविधाएं, आवश्यक वित्त पोषण सुविधाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि बुनियादी सुविधाएं जैसे प्रमुख योजनाओं का संतृप्तिकरण किया जाना है।

जिलाधिकारी ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन हेतु विभिन्न कार्याे/गतिविधियों के लिए जिला स्तर/ग्रामीण स्तर समिति का गठन कर अधिकारियेां को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में विकास खण्डों में समस्त कार्यक्रमों के आयोजन हेतु प्रभारी समस्त सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एवं नगरीय क्षेत्रों में सम्बन्धित क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी नामित किये गये है। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा  संयुक्त सचिव को अवगत कराया कि पूरे जनपद में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आईसीसी वैन द्वारा होने वाले विभिन्न कार्यक्रम मे पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में शान्तिपूर्ण व नियंत्रित ढ़ंग से सम्पन्न कराया जायेगा। साथ ही पुलिस स्कार्ट व मोबाइल पुलिस द्वारा वैन व आयोजन स्थल को कवर किया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने पी पी टी के माध्यम से जनपद में विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम जनपद में 25 नवम्बर से समस्त 16 विकास खण्ड के अन्तर्गत कुल 1238 ग्राम पंचायतों व आठ नगरीय निकायों में सूचना, शिक्षा और संचार विषयक विशेष वैन द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार की ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आयोजित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर व्यापक प्रचार-प्रसार ऑडियो, विजुअल एड, ब्रोशर, पैम्फलेट, बुकलेट आदि के माध्यम से किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 25 नवम्बर से आगामी 26 जनवरी 2024 तक केन्द्र सरकार से प्राप्त 10 विशेष वैन के माध्यम से प्रत्येक विकास खण्ड में एक दिन में 02 ग्राम पंचायतों में दो शिफ्टों में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक, दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। पूर्व निर्धारित तिथि व समय जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधान, सचिव, ग्रामीण समिति के सदस्यों, ग्रामवासियों की उपस्थिति में  विशेष एलईडी वैन द्वारा प्रधानमंत्री का रिकार्ड किया गया संदेश विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियो, प्रांरभिक फिल्म प्रसारण, मेरी कहानी मेरी जुबानी, योजनाओं के सफल लाभार्थी अपने अनुभव साझा करेंगे। सतत् कृषि गतिविधियों पर सत्र-ड्रोन प्रदर्शन, प्राकृतिक खेती और मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर प्रगतिशील किसानों/विषय विशेषज्ञों की वार्ता एवं चर्चा, महिला स्वयं सहायता समूह, स्कूली छात्रो द्वारा धरती कहे पुकार के, स्वच्छता गीत आदि का आयोजन, बेसिक, माध्यमिक छात्रों के लिए ऑन-स्पॉर्ट क्वीज का आयोजन विशेष उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं, स्थानीय खिलाडियों का अभिनन्दन व पुरस्कार, सहित विभिन्न ऑन-स्पॉट सेवाओं से वंचितों को संतृप्त किया जायेगा। उन्होने बताया कि जनपद के सभी आठो नगरीय निकायों में वैन संचालन के लिए निर्धारित तिथि व समय पर रूट की कार्ययोजना बना ली गयी है। शासनादेश के अनुपालन में शहरी क्षेत्रों में आयोजित अभियान में सम्मलित लगभग 17 योजनाओं जैसे-पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा, पीएम उज्ज्वला, पीएम मुद्रा लोन, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन अभियान आदि से अवशेष व्यक्तियों को संतृप्त किया जायेगा। साथ ही  ग्रामीण क्षेत्रों में लाभार्थियों को घरौनी का वितरण, किया जायेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. देश दीपक पाल,, पी0डी0 राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उप कृषि निदेशक, उपायुक्त मनरेगा, जिला सूचना अधिकारी , जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल, समस्त सम्बन्धित विभागों के अधिशासी अभियंता सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

योजनाओं से वंचित ग्राम सभा का ध्यान दें अधिकारी:-राजू वाल्मीकि

गाजीपुर। राजू वाल्मीकि सदस्य ‘‘दिशा‘‘ राज्यस्तरीय समिति उ0प्र0 ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने सोमवार को जनपद के लोक निर्माण विभाग के सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों संग समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। समीक्षा के दौरान उन्होने विभागीय अधिकारियों से जनपद के समस्त 1238 ग्रामों में जन-जागरूकता फैलाते हुए सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकास परक योजनाओं से संतृप्त कराने का निर्देश दिया। उन्होने इसकी शुरूआत सैदपुर तहसील अन्तर्गत बहेरी ग्राम सभा से करने को कहा। उन्होने कहां अभी तक यह ग्राम सभा  बहुत सी लाभ परक योजनाओं पर वंचित है। उन्होने बहेरी ग्राम सभा के एक प्राथमिक उपचार केंद्र की स्थापना, जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर नल योजना का लाभ एवं पानी टंकी की उपलब्धता प्रत्येक पात्रों को राशन कार्ड, अन्त्योदय योजना में पात्रों को आयुष्मान कार्ड, अमृत सरोवर एवं अन्य लाभ परक योजनाओं से संतृप्त कराने का निर्देश दिया।

उन्होने बहेरी ग्राम सभा एक आर्दश ग्राम सभा के रूप में चुन कर कार्य कराने को कहा। उन्होने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में जनपद के प्रत्येक रेहड़ी, ठेला खुम्चा वालों को चयनित कर इसका लाभ देने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि ग्रामों में लगाये गये सफाई कर्मचारी  प्रतिदिन ग्रामो में उपस्थित होकर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। इसके लिए अधिकारी इसकी प्रत्येक दिन निगरानी करे। ग्रामो मे साफ-सफाई मे किसी प्रकार की लापरवाही न हो। बैठक में परियोजना निदेशक राजेश यादव, डिप्टी कलेक्टर/पीओ डूडा चन्द्रशेखर यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 देश दीपक पाल,  जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया के तहत मनाया गया विश्व शौचालय दिवस

गाजीपुर। डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया के बैनर तले चल रहे कार्यक्रम डिटॉल डायरिया नेट जीरो के साथ विश्व शौचालय दिवस का आयोजन सैदपुर ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र की महिला लीड गुलाबी दीदी के द्वारा सोमवार को विश्व शौचालय दिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया। पूजा प्रिया पांडेय ने बताया कि विश्व शौचालय दिवस’ मनाने का उद्देश्य लोगों को विश्व स्तर पर स्वच्छता के संकट से निपटने के लिए प्रेरित करता है। खुले में शौच करना मतलब बीमारियों को न्योता देना है। खुले में शौच करने का सबसे अधिक दुष्प्रभाव महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में इन सारी चीजों का बेहद खास ध्यान देना चाहिए। खुले में शौच करने से बीमारी होने की सम्भावना बढ़ जाती है।

गुलाबी दीदी ने प्रभात भेरी निकाला और जनसभा का आयोजन करते हुए लोगों को संदेश दिया कि खुले में शौच करने से पर्यावरण प्रदूषित होता है और साफ-सफाई में भी बड़ा रोड़ा आता है। इसलिए भारत सरकार और राज्य की सरकारे विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा उन लोगो को मदद करती है। जिन के घर मे शौचालय नही है। विश्व शौचालय दिवस 2022 का अभियान, “अदृश्य को दृश्य बनाना ‘ कहा जाता है। इस अभियान में महिलाओं ने रंगोली का आयोजन स्वच्छता का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, प्राथमिक विद्यालय, ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर, अंजली कुमारी, लक्षमीना देवी, गीता गौतम आदि उपस्थित रहे।

उत्तर काशी में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कांग्रेस ने की प्रार्थना सभा

उत्तर काशी में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कांग्रेस ने की प्रार्थना सभा

डीएपी खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, दी चेतावनी

गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सोमवार को जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फंसे गरीब 41 मजदूरों के 9 दिन से फंसे होने के बाद उनके सकुशल सुरक्षित टनल से बाहर निकालने के लिए एक प्रार्थना सभा का आयोजन कांग्रेस पार्टी के सकलेना बाद स्थित कैंप कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए जिला प्रशासन और सहकारी समितियां को डीएपी खाद की किल्लत के लिए चेताया है, और कहा है कि इस वक्त बुवाई का सीजन चल रहा है, और किसान भाइयों तक डीएपी खाद नहीं पहुंच पा रही है, जिसकी किल्लत से हमारे जनपद के किसान भाई परेशान है, इसलिए जल्द से जल्द सहकारी समितियों पर “डीएपी खाद” पहुंचाने की व्यवस्था की जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी पूरे जिले में डीएपी खाद की किल्लत के विरुद्ध जोरदार अनशन और प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर एआईसीसी रविकांत राय ने भी प्रार्थना सभा के बाद कहा कि उत्तरकाशी में आज 9 दिन से कामगार मजदूर फंसे हैं और सरकार अभी तक un मजदूरों को निकाल नहीं सकी है, ये भाजपा सरकार का फेल्योर है, हम लोग सरकार से अपील करते हैं कि जल्द से जल्द मजदूरों के प्रति गंभीरता से शीघ्रातिशीघ्र बचाव कार्य किया जाए क्योंकि 41 मजदूर फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बुवाई का सीजन है और समितियों पर डीएपी की किल्लत चल रही है। उसकी पूर्ति जल्द कराई जाए अन्यथा कांग्रेस पार्टी अनशन करने पर विवश हो जाएगी।

प्रार्थना सभा में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव डॉ जनक कुशवाहा, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता, सुमन चौबे, चंद्रिका सिंह, सतीश उपाध्याय, संगीता राजभर, आलोक यादव, अखिलेश यादव, आशुतोष श्रीवास्तव, विद्याधर पांडे, संजय गुप्ता, जेपी चौरसिया, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, कमलेश कुमार ,आदि लोग उपस्थित रहे ।

Uttar Pradesh Fast News