भारतीय इतिहास संकलन समिति की हुई बैठक

ग़ाज़ीपुर।भारतीय इतिहास संकलन समिति काशी,उत्तर प्रदेश की ग़ाज़ीपुर इकाई की एक अत्यंत आवश्यक बैठक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय में हुई ।बैठक का मुख्य विषय भारतीय इतिहास संकलन समिति काशी उत्तर प्रदेश के द्वारा इतिहास ज्ञान प्रतियोगिता के आयोजन की कार्ययोजना से संबंधित था ।उल्लेखनीय है कि इतिहास की भारतीय अवधारणा से जनसामान्य को अवगत कराने,शोध के नवीन निष्कर्षों की जानकारी प्रदान करने,भारतीय चैतन्य के प्रकाश में लिखित गौरवशाली इतिहास से छात्र-छात्राओं को अवगत कराने का उद्देश्य लेकर इस ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है ।इस आयोजन से सामान्य विद्यार्थियों में भारतीय इतिहास के अध्ययन और चिंतन का भारतीय दृष्टिकोण विकसित करने तथा अपने पूर्वजों की श्रेष्ठ उपलब्धियों के प्रति अभिरूचि और इतिहास बोध के माध्यम से राष्ट्र, धर्म एवं संस्कृति के प्रति श्रद्धाभाव उत्पन्न करने के लिए इस आयोजन की कार्ययोजना बनाई गई है । उपर्युक्त उद्देश्यों के आलोक में आज की बैठक में इतिहास संकलन समिति काशी की ग़ाज़ीपुर इकाई के पदाधिकारियों तथा विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने आपस में संबंधित विचार विमर्श किया । बैठक में प्रांतीय अधिवेशन में प्रतियोगिता के संदर्भ में दिए गये निर्देशों को कार्ययोजना के अनुरूप जनपद में कार्यान्वित करने के लिए आज जनपद के संयोजक डॉक्टर विकास सिंह ने जनपद के समस्त 10 आयोजकों के साथ तथा विद्यार्थी परिषद गाज़ीपुर की इकाई के साथ संवाद किया गया । बैठक में प्रान्त स्तरीय बैठक के निर्देश से परिचित कराया तथा इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए तय किए गए विभिन्न मानकों से लोगों को अवगत कराया गया ।प्रत्येक आयोजक भी अपना 5 प्रभारी नियुक्त करेंगे जिनके माध्यम से जनपद के अधिकाधिक महाविद्यालयों,इंटर कॉलेजों तक इस प्रतियोगिता की पहुँच बनाई जा सके ।यह प्रतियोगिता महाविद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों में अलग अलग आयोजित होंगी ।जिसमें प्रत्येक प्रतिभागी का पंजीकरण अनिवार्य होगा ।पंजीकरण ऑफ़लाइन और ऑनलाइन दोनों प्रारूपों में मान्य होगा तथा पंजीकरण के समय विद्यार्थियों सेमात्र पाँच रुपये का पंजीकरण शुल्क भी लिया जाएगा । इस शुल्क का 50 प्रतिशत आयोजक संस्था को तथा पचास प्रतिशत आयोजन समिति को विविध व्ययों के लिए दिया जायेगा ।विजेता छात्र छात्राओं को नगद पुरस्कार मेडल तथा प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा ।प्रतियोगिता के प्रश्नपत्र में कुल 50 प्रश्न शामिल होंगे जिनमें चालीस प्रश्न इतिहास के तथा शेष दस प्रश्न सामान्य ज्ञान के होंगे ।बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना की तरफ़ से संयोजक डॉक्टर विकास सिंह जनपद की अध्यक्ष डॉक्टर सारिका सिंह ,सचिव डॉक्टर अजय कुमार सिंह ,उपाध्यक्ष डॉक्टर सुशील कुमार तिवारी,कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुनील सिंह तथा विद्यार्थी परिषद केजिलाध्यक्ष डॉक्टर रविशेखर सिंह, प्रचारक विपुल उपस्थित रहे ।

हैंड वॉश को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

गाज़ीपुर।राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रज्ञा रेंजर टीम द्वारा 15 अक्टूबर को विश्व धुलाई दिवस के पूर्व दिवस के अवसर पर हैंडवाश को लेकर छात्राओं को जागरूक किया गया।

उन्हें हाथों को साफ करने की विधि को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। विदित हों कि 15 अक्टूबर को पूरी दुनिया में विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को साफ सफाई की आदतों को सुधार करना ताकि उन्हें संक्रामक रोगों से बचाया जा सके और उनके कीमती जीवन की रक्षा की जा सके। 2030 तक प्राप्त होने वाले सतत वैश्विक लक्ष्यों में सभी के लिए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता और साफ-सफाई भी एक प्रमुख लक्ष्य है। प्राचार्य डॉ सविता भारद्वाज के अनुसार इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से लोग जागरूक होंगे, उनके रोगों से ग्रस्त होने एवं मृत्यु दर में गिरावट आएगी।


इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड के निर्देश पर रेंजर प्रभारी डॉ शिव कुमार ने रेंजर छात्राओं को हैंड वॉश के महत्व एवं इसकी विधियों से परिचित कराया। इसके पश्चात रेंजर छात्राओं ने घूम-घूम कर पूरे महाविद्यालय परिसर में उपस्थित छात्राओं को हैंड वॉश का प्रदर्शन करते हुए अपने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा इस व्यवहार को दूसरों तक प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम कार्यक्रम का संयोजन सीनियर रेंजर मेट सविता रावत एवं समीना द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में रेंजर्स श्रेया श्रीवास्तव, अंकिता पांडे, सपना कुशवाहा, आस्था सिंह, अर्पिता अग्रहरि, स्नेहा वर्मा, सपना आदि शामिल रही।

नारद मोह के साथ शुरू हुआ चकिया की रामलीला

नारद मोह के साथ हुआ चकिया की रामलीला का आरंभ

ग़ाज़ीपुर।जनपद में जगह-जगह नवरात्र एवं दशहरा की तैयारी शुरू हो चुकी है। बाजारों में हलचल देखने को मिल रही है। दुर्गा पंडाल और रामलीला पंडाल में कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। प्राचीन रामलीला समिति चकिया द्वारा नारद मोह, मातृ पितृ भक्त श्रवण कुमार तथा राम जन्म नामक लीले का मंचन किया गया। रामलीला भगवान नारद के मोह भांग से शुरू होकर भगवान राम के जन्म तक चली। नारद मुनि द्वारा तपस्या में लीन होना और फिर इंद्रदेव के द्वारा कामदेव को भेज कर नारद मुनि के तपस्या भंग करने की प्रयास, जिसके पश्चात नारद मुनि कामदेव पर विजय प्राप्त करते हैं और यह खबर इंद्रदेव सहित तीनो त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु, महेश को बताते हैं। जिस पर भगवान विष्णु नारद मुनि के गौरव को तोड़ने के लिए बंदर का स्वरूप देते हैं और भरे स्वयंवर में नारद मुनि का अपमान होता है। जिससे क्रोधित होकर वह भगवान विष्णु को श्राप देते हैं और वही श्राप रामावतार का कारण बना। रामलीला का दूसरा भाग मातृ पितृ भक्त श्रवण कुमार अपने माता-पिता को तीर्थं कराने लेकर जाते हैं। रास्ते में उन्हें प्यास लगती है। श्रवण कुमार नदी से जल लाने जाते हैं और शिकार पर निकले राजा दशरथ समझते हैं कि नदी में कोई जानवर पानी पी रहा है। इसलिए उन्होंने शब्द भेदी बाण मार देते हैं। जिसके श्रवण कुमार की मृत्यु हो जाती है और फिर राजा दशरथ जल लेकर श्रवण कुमार के माता-पिता के पास पहुंचते हैं और श्रवण कुमार की मृत्यु की खबर सुनते हैं। जिससे कुपित होकर श्रवण कुमार के माता-पिता राजा दशरथ को श्राप देते हैं कि जैसे हम लोग पुत्र वियोग में प्राण दे रहे हैं वैसे ही तुम भी अपने पुत्र वियोग में प्राण त्यागो गे। रामलीला के दौरान संजय, अशोक, संतोष, पंकज, आदेश, रामप्रवेश, लव कुमार, आशीष आदि मुख्य भूमिका में थे।

माता सीता और लक्ष्मण के साथ वन के लिए श्री राम ने किया प्रस्थान

श्रीराम वनगमन


गाजीपुर। अति प्राचीन श्री रामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर से लीला केे छठे दिन हरिशंकरी स्थित श्रीराम सिंहासन से रविवार को मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की शोभा यात्रा बाजे गाजे के साथ निकाली गयी। शोभायात्रा हरिशंकरी से शुरू होकर महाजन टोली, झुन्नुलाल चौराहा, आमघाट, चित्रगुप्त चौराहा (ददरीघाट), महुआबाग चौक होते हुए भजन कीर्तन के साथ पहाड़ खाँ पोखरा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुआ। लीला में दर्शाया गया माता पिता के आदेशानुसार अपनी माता कौशल्या के पास जाकर उन्हेें प्रणाम करके तपस्वी का भेष बनाकर श्रीराम लक्ष्मण सीता वन के लिए प्रस्थान कर देते है। वन का सारा सामान सजाकर श्रीराम सीता लक्ष्मण सहित ब्राम्हण और गुरू के चरणो की वंदना करके सबको अचेतावस्था में करकेे चल दिये। श्रीराम राजमहल सेे निकलकर अपने कुलगुरू वशिष्ठ के दरवाजे पर जाकर खड़े होकर देखा कि सब लोग विरह की अग्नि में जल रहे है।

फिर श्रीराम चन्द्रजी ब्राम्हणों की मण्डली को बुलाया, इसके बाद गुरूदेव से कहकर उन सबको वर्ष भर केे लिए भोजन दिये और आदरदान तथा विनय से उन्हे वश में कर लेते है, फिर याचको को बहुत सा दान मान देकर श्रीराम संतुष्ट करते है तथा मित्रों को पवित्र प्रेम से प्रसन्न कर देते है फिर दास दासियों को बुलाकर उन्हें गुरूदेव को सौंपकर हाथ जोडकर कहते है कि हे गुरूदेव इन सबकी माता पिता के समान देख रेख करते रहियेगा। बार-बार श्रीराम हाथ जोडकर सबसे कोमल वाणी कहतेे है कि मेरा सब प्रकार से हितकारी मित्र वही है जिसकी चेष्ठा सेे महाराज सुखी रहे। उन्होंने पुरवासियों से विदाई ले लेते है और वन पर सरकार वन प्रदेश केे लिए रवाना हो जाते है। वनगमन की राह में निषाद राज से मिलन के बाद भगवान श्री राम तमाशा निवास करते हैं। इस अवसर पर कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उपमंत्री लवकुमार त्रिवेदी, प्रबन्धक विरेश राम वर्मा, उप प्रबन्धक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार अग्रवाल, कुश कुमार त्रिवेदी, मनोज तिवारी उर्फ मन्नू भइया, श्रीराम सिंह यादव, बालगोविन्द त्रिवेदी आदि रहे।

चौथे दिन भी जारी रहा छात्र नेताओं का धरना

ग़ाज़ीपुर।रविवार को पीजी कॉलेज के प्रांगण में छात्रों ने चौथे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। सभी छात्रों ने नवरात्रि में धरना स्थल पर मां दुर्गा कि तस्वीर रखकर पूजन-अर्चन के साथ माता रानी से महाविद्यालय प्रशासन के सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना किया। बता दें कि छात्र विगत् चार दिनों से 32 सूत्रीय मांगों के संबंध में धरना दे रहे हैं ।

पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन नहीं चाहता है कि छात्रसंघ बहाल हो क्योंकि छात्र संघ कि अनुपस्थिति में ही अवैध वसूली सहित तमाम शोषण छात्रों पर किए जा सकते हैं यदि चुनाव होते तो छात्रों कि समस्या छात्रों द्वारा चुना गया पदाधिकारी महाविद्यालय प्रशासन से मजबूती से करा लेता है। महाविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव नहीं कराता है तो छात्र उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

पूर्व छात्रसंघ महामंत्री सुधांशु तिवारी ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन छात्रों के साथ हो रहें शोषण को बंद करें अन्यथा छात्र महाविद्यालय के सभी प्रशासनिक कक्षों में तालाबंदी करने को मजबूर होंगे।

वही छात्र नेता रविकांत यादव ने कहा कि पहले के प्राचार्य समय से आते थे और छात्रों के बीच रहकर सभी समस्याओं का निवारण करते थे, जबकि वर्तमान समय के प्राचार्य तानाशाही रवैया अपनाते हुए छात्रों का शोषण कर रहे हैं, जिसे हम सभी छात्र नेता बर्दाश्त नहीं करेंगे।

छात्र नेता धन्नजय कुशवाहा ने कहा कि हमारी सभी 32 सूत्रीय मांग जायज है,महाविद्यालय प्रशासन भी जानता है परन्तु अपने गलत कुकर्मों को छिपाने के लिए महाविद्यालय प्रशासन छात्रों से दूरी बना रहा है। सभी मांगों पर महाविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द धरना में आकर पूरा नहीं करता है तो आंदोलन को छात्र उग्र करने को बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन की होंगी।

अनिश्चितकालीन धरना का समर्थन स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के वरिष्ठ छात्र नेता सिद्धांत सिंह करन, कन्हैया चौरसिया,अमन सिंह ने किया।

छात्रों कि प्रमुख मांग मुख्य रूप से छात्र संघ चुनाव कराने, प्राचार्य के महाविद्यालय में समय से आने कि मांग,बीपीई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर प्रवेश ले,अवैध वसूली बंद करें, फीस वृद्धि वापस लें, पुस्तकालय में नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत पुस्तकें उपलब्ध कराने, कालेज कि वेबसाइट पर सभी सूचना और नई फीस विवरण उपलब्ध कराने, कालेज के कैमरों को ठीक करने के साथ ही महाविद्यालय के गलियारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने,साइकिल स्टैंड फीस कम करने, कालेज कि वेबसाइट को सरल करने, कालेज की वेबसाइट पर शिकायत पोर्टल उपलब्ध कराने के साथ ही महाविद्यालय में आफलाइन शिकायत काउन्टर बनाने, स्नातक द्वितीय,तृतीय स्नातकोत्तर द्वितीय में प्रवेश फार्म शुल्क निशुल्क करने, आरो वाटर मशीन लगाने कि मांग,महाविद्यालय में पठन-पाठन का माहौल बनायें,सभी शिक्षक व कर्मचारी समय से आए सहित आदि मांग है।

धरना में शामिल छात्र नेता विकास यादव,आकाश चौधरी, आरती बिन्द,निलेश बिन्द,शैलेश यादव, प्रिंस प्रजापति, ईश्वर यादव,अनुज यादव, सुशांत राय, आदित्य कुमार,राज कुमार पासवान, अभिषेक गौण,प्रशान्त बिन्द, आशुतोष यादव, अमृतांश बिन्द, निखिल आदि सैकड़ों छात्र मौजूद थे।

19 अक्टूबर से होगा सनातन तत्व ज्ञान योग

सनातन तत्वज्ञान यज्ञ 19 अक्टूबर से


गाजीपुर। ‘सर्वे भवंतु सुखिनः, सर्वे संतु निरामया:, सर्वे भद्राणि पश्यंतु, मां कश्चिदः दुःख भागभवेत्’ भारत मेरा देश महान, विश्व को देता आत्मज्ञान, की परिकल्पना को लेकर सनातन तत्व ज्ञान यज्ञ 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक श्री हंस योग आश्रम कचहरी रोड महुआबाग में आयोजित है। इस कार्यक्रम के संयोजक महात्मा शरणानंद जी ने बताया की नगर मे चार दिवसीय सद्भावना समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अनेक तीर्थो से आए विद्वान संत महात्मा और साध्वीजन का शुभागमन होगा। जिनके मुखारबिंद से श्रीमद् भागवत गीता, श्री रामचरितमानस एवं अन्य धार्मिक ग्रंथो का सार सत्संग प्रवचन के रूप में श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा संतो के आत्म कल्याणकारी विचारों का अवश्य लाभ उठाए। जिसके लिए 19 अक्टूबर को गुरु सत्संग प्रवचन सायं 6:00 बजे से 9:00 तक, 20 अक्टूबर प्रभात फेरी प्रातः 7:00 बजे से 9:30 बजे तक, अपराह्न सत्संग प्रवचन 1 बजे से 4:00 बजे तक, सायं 6:00 से 9:00 बजे तक, 21 अक्टूबर को आरती पूजन साधना शिविर प्रातः 6:00 बजे से 9:00 तक, अपरान्ह सत्संग प्रवचन 1:00 बजे से 4:00 तक, 6:30 से 9:00 तक, 22 अक्टूबर सुमिरन साधना प्रातः 6:00 बजे से 9:00 तक व सत्संग प्रवचन 12:00 बजे से 3:00 बजे तक चार दिवस कार्यक्रम में राज्य, मंडल, जनपद से आए साधु संत अपने-अपने विचार प्रकट करेंगे। कार्यक्रम में भजन गायक मधु जायसवाल एवं उनके साथी कलाकार द्वारा भजन गायन एवं वंदना प्रस्तुत की जाएगी। इस प्रेसवार्ता में सत्यनारायण, किशोर, अभिषेक यादव, रमेश यादव,जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय, सुधीर यादव आदि भक्तगण उपस्थित रहे।

ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तीथि 27 अक्तूबर

गाजीपुर। स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. वी के राय ने बताया है कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध जनपद के महाविद्यालयों के स्नातक तथा स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तीथि 27 अक्तूबर, 2023 नियत की गई है। प्रो. राय ने सूचित किया है कि संबंधित कक्षाओं के छात्र छात्राएं अपने परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन सबमिट कर उसकी एक हार्ड-कॉपी महाविद्यालय कार्यालय में 27 अक्तूबर तक अवश्य जमा कर दें। विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि जिन अभ्यर्थियों ने अबतक स्नातक तथा स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश नहीं लिया है, वे विलंबतम 20 अक्टूबर तक प्रवेश ले लें तथा निर्धारित तिथि तक अपने परीक्षा फॉर्म जमा कर दें।

दशरथ कैकेयी श्रीराम संवाद व विदायी का हुआ लीला मंचन

दशरथ कैकेयी श्रीराम संवाद व विदायी मांगना


गाजीपुर। अति प्राचीन श्रीराम लीला कमेटी हरिशंकरी केे तत्वाधान में वन्दे वाणी विनाय कौ आदर्श श्रीराम लीला मण्डल द्वारा स्थानीय मुहल्ला हरिशंकरी, स्थित श्रीराम चबूतरा पर लीला के पांचवे दिन शनिवार को शाम 7 बजे से लीला के माध्यम से श्री महाराज दशरथ कैकेयी संवाद श्रीराम संवाद तथा विदायी मांगने से सम्बन्धित लीला का मंचन किया गया।
लीला के दौरान दर्शाया गया कि जिस समय महाराज दशरथ दासियों के सूचना पाते ही संध्या के समय खुश होकर कैकेयी के महल में गये ऐसा मालूम हो रहा था कि साक्षात स्नेह ही शरीर धारण कर निष्ठुरता केे पास गया हो जब सुनते है कि महारानी कोप भवन में जाकर जमींन पर लेटी है तो वह कोप भवन का नाम सुनते ही सहम जाते है। उनका पैर आगे नही बढता है जैसे स्वंय देवराज इन्द्र जिनकी भुजाओ के बल पर बसते है और सम्पूर्ण राजा लोग जिनका रूख देखते रहते है वही राजा दशरथ अपने स्त्री का क्रोध सुनकर सहम गये, राजा डरते हुए अपनी पत्नी महारानी कैकेयी के पास जाकर उनके दशा को देखकर महाराज दशरथ दुखित होते है उन्होंने चारों ओर अपनी निगाहे दौड़ायी तो देखा कि सारे वस्त्राभूषण महारानी कैकेयी उतारकर कोप भवन के जमींन पर बिखेर दिया। वे महारानी के रूष्ट होने का कारण पूछते है कि बार-बार कह राउ सुमुखि सुलोचनि पिकवचनि कारण मोहि सुनाउ गजगामिनी निज काम कर। राजा दशरथ बार-बार कह रहे थे हे सुलोचनी अपने क्रोध का कारण बताओ, राजा दशरथ के बातों को सुनकर महारानी कैकेयी हंसती हुई सारे गहने कपड़ो को पहनकर राजा दशरथ से कहती है महाराज आपने देवासुर संग्राम में मुझे दो वरदान देने का वचन दिया था आज वह समय आ गया है, कैकेयी के बात को सुनकर महाराज दशरथ कैकेयी से तुरन्त कहतेे है कि हे सुमुखी तुम दो के बजाये चार वरदान मांग लो कहा गया हैं कि रघुकुल रीति सदा चली आयी, प्राण जाय पर वचन न जाय। इतना सुनकर महारानी ने कहा कि महाराज मुझे दो वरदान से ही मतलब है, पहला वरदान यह कि अयोध्या का राज हमारे पुत्र भरत को मिले तथा दूसरा वरदान में तापस वेश विशेखी उदासी 14 बरिस राम वनवासी, महाराज दूसरे वरदान में मैं आपसे मांगना चाहती हूँ कि आपके प्रिय पुत्र श्रीराम तपस्वी के भेष धारण कर 14 वर्ष के लिए वनवास जाने का वरदान चाहिए।

इतना सुनते ही महाराज दशरथ मुर्छित होकर गिर जाते है उधर श्रीराम की सारे राज्याभिषेक की तैयारियां पूरी कर ली गयी। पूरे अयोध्याव के नर-नारी जुट गये उधर महाराज दशरथ को बुलाने के लिए कुल गुरू वशिष्ठ मंत्री सुमन्त को भेजते है जब मंत्री सुमन्त जी महारानी कैकेयी के कक्ष में पहुँचकर महाराज को मूर्छित पड़े देखा तो वे सहम गये और महारानी कैकेयी से महाराज के मूर्छा होने का कारण पूछते है महारानी कैकेयी ने मूर्छा होने कारण मंत्री सुमन्त को बता दिया इसके बाद मंत्री सुमन्त राजदरबार में पहुँचकर गुरू वशिष्ठ तथा श्रीराम को महाराज दशरथ के मूर्छित होने का समाचार बताते महाराज दशरथ के मूर्छित होेने का समाचार सुनकर कुलगुरू वशिष्ठ तथा श्रीराम माता कैकेयी के कक्ष में पहुँचते है और अपने पिता महाराज दशरथ के मूर्छित होने का कारण पुनः माता कैकेयी से पूछतेे है श्रीराम के प्रश्न का उत्तर देते हुए महारानी कैकेयी ने कहा हे राम देवासुर संग्राम में महाराज दशरथ के रथ का पिछला पहिया गड्ढे में धस गया था किसी तरह मैं उस रथ के पहिया को गड्ढा से मुक्त कर दिया था उसी समय आपके पिता जी महाराज दशरथ खुश हो करके हमें दो वरदान देने के लिए वचनबद्ध हुए। हमने कहा कि महाराज अभी रहने दीजिए, जब समय आयेगा तो मैं वह वरदान आपसे ले लूंगी। अब वह समय आ गया था कि मैंने दो वरदान में पहला वरदान अयोध्या का राज हमारे पुत्र भरत को देने की बात कही तथा दूसरे वरदान में तुम्हें तपस्वी का वेश धारण कर 14 वर्ष के लिए वनवाश मांगा इस बात को महाराज बरदास्त न कर सके और बेहोश होकर जमींन पर गिर पड़े। थोड़ी देर बाद श्रीराम मन में सोचकर वहाँ से माता कौशल्या के कक्ष में चल देते है वहाँ पहुँचकर माता कौशल्या से वन जाने की आज्ञा मांगकर पुनः अपने माता के कक्ष में पहँुचकर माता कैकेयी और अपने पिता, गुरू वशिष्ठ माता अरूनधती के चरणों में प्रणाम करते हुए पिता दशरथ से वन जाने के लिए आज्ञा मांगते है। महाराज दशरथ अपने पुत्र राम पुत्रवधू सीता व लक्ष्मण को तपस्वी के भेष में देख करके हाये राम करते हुए पुनः जमींन पर गिर जातेे है। सुरक्षा केे दृष्टिगत पुलिस प्रशासन की ओर से महिला पुलिस कर्मी तथा पुलिस की भारी संख्या में तैनाती की गयी थी। इस अवसर पर कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उपमंत्री लवकुमार त्रिवेदी, प्रबन्धक विरेश राम वर्मा, उप प्रबन्धक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, कुश कुमार त्रिवेदी, मनोज तिवारी उर्फ मन्नू भइया, कृष्णा त्रिवेदी, श्रीराम सिंह यादव, ओमनारायन सैनी, ओमप्रकाश पाण्डेय, बालगोविन्द त्रिवेदी आदि रहे।

डीएम-एसपी ने किया प्रधान और महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित, किया रैली को रवाना

गाजीपुर। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महिला अपराधों की रोकथाम और महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार द्वारा मिशन शक्ति के तहत चलाए जा रहे अभियान के चौथे चरण के शुभारम्भ के अवसर पर प्रदेश के समस्त जनपदों में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मिशन शक्ति फेज-4 का शुभारभ्भ लखनऊ से किया। जिसका लाईव प्रसारण जनपद के पुलिस लाईन सभागार मे शनिवार को देखा व सुना गया। इसी बीच जनपद के पुलिस लाइन सभागार मे मिशन शक्ति नारी शक्ति, नारी सम्मान, नारी सुरक्षा के संबंध में भव्य जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, पूर्व राज्य मंत्री संगीता बलवतं, पूर्व विधायक जमानियां सुनीता सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख मरदह, आगनबाडी, आशा अध्यापक व महिला आरक्षी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। लूर्दस कान्वेंट के बालिकाओ द्वारा स्वागत गीत एवं मिशन शक्ति पर आधारित नाटक की प्रस्तुति दी गयी तथा महिला कल्याण विभाग की मार्शल आर्ट ट्रेनरो द्वारा महिला आत्म रक्षा हेतु प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रो मे किये गये अच्छे कार्याे के लिए चयनित महिला शक्ति को अंगवत्रम एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में स्वास्थ्य विभाग से आशा कार्यकत्री सुमन राय एवं शैल कुमारी, अगस्ता सलामत के  ग्राम प्रधान संगीता देवी, रसूलपुर टी शेखपुर की प्रधान कल्पना यादव, पुलिस आरक्षी रोली सिंह (महिला प्रकोष्ठ काउन्सल), मोनिका यादव एव अंजली यादव, आंगनवाडी कार्यक्रत्री सिन्धु लता मोहनपुरवां, अनीसा गुप्ता छावनी लाईन, गायत्री राय प्रधानाध्यापक प्रा0 विद्यालय रसूलपुर बेलवा, मीनू पटेल प्रधानाध्यापक प्र0 वि0 परसही, महिला कल्याण विभाग से प्रियंका प्रजापति एवं शिखा सिंह तथा नेहरू युवा केन्द्र से अविराम पद यात्री खुशबू वर्मा को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे मिशन शक्ति के बारे में सभी उपस्थित अतिथियों को विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम से पूर्व जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने संयुक्त रूप से  मिशन शक्ति जागरुकता रैली को क्लेक्ट्रेट तिराहा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जागरूकता रैली में यूपी 112 के दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन, फायर सर्विस के वाहन, यातायात विभाग के वाहन, महिला आरक्षी/अध्यापक की  स्कूटी वाहनों को सम्मलित किया गया। उक्त जागरूकता रैली क्लेक्ट्रेट से होते हुए अफीम फैक्ट्री से निकलकर महुआबाग, विशेश्वरगंज, दुर्गा चौक, लंका, सैनिक चौराहा, हेतिमपुर होते हुए पुलिस लाईन में आकर समाप्त हुई। उपरोक्त कार्यक्रम  में आए समस्त महिलाओ में बहुत उत्साह रहा, संपूर्ण कार्यक्रम से महिला सम्मान, महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण का एक वृहद संदेश पूरे समाज में प्रसारित हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने अपने सम्बोधन में शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देंश के क्रम में मिशन शक्ति के चौथे चरण के दृष्ठिगत कम्यूनिटी पुलिसिंग व महिला सशक्तिकरण हेतु शक्ति दीदी नारी सुरक्षा/ मिशन शक्ति अभियान के तहत चौथे चरण की सराहना की गयी तथा पूर्व में चलाये प्रथम, द्वितीय व तृतीय अभियान की तरह सफल बनाने को कहा गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह बहुत हर्ष का विषय है कि मिशन शक्ति योजना पूरे देश में लांच किया गया था। जिसका फेज-4 शुभारम्भ मुख्यमंत्री द्वारा आज लखनऊ से किया गया है। मिशन शक्ति एक ऐसा अभियान है जिसके अन्तर्गत महिला सम्बन्धित जितनी भी योजनाए सरकार द्वारा संचालित है उसे हर महिला तक पहुचना, उसका प्रचार -प्रसार कराना एवं महिलाओ में जागरूकता लाना है। मिशन शक्ति में महिला आरक्षी जिसे गॉव में शक्ति दीदी के नाम से जाना जाता है, जो गॉव में महिलाओ से मिल कर उनकी समस्याओ को समझ कर उसका निस्तारण करेगी। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत स्तर पर भी जितनी महिला कर्मचारी कार्यरत है वे मिशन शक्ति अभियान के तहत गॉव में चौपाल लगाकर महिलाओ की समस्याओ का निस्तरण करेगी। उन्होने कहा कि महिलाओ का अच्छा स्वास्थ्य हो, उन्हे अच्छी शिक्षा मिले, महिलाए स्वावलंबी हो तथा अपने पैरो पर खड़ी हो सके इन तीनो कार्याे पर सरकार कार्य कर रही है। यह तभी सम्भव हो सकेगा जब महिलाए सुरक्षित परिवेश मे रहे और सुरक्षित परिवेश में रहने के लिए पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न अभियान चलाये जा रहे है, चाहे वो एन्टी रोमियो स्क्वायर्ड हो, चाहे शक्ति दीदी के माध्यम से जागरूकता अभियान हो। इसके साथ ही जो महिलाओ  बाहर निकलती है  उन्हे बेसिक सेल्फ डिफेन्स की भी जानकारी होनी चाहिए, पास मे पेपर स्प्रे रखे, तथा किसी भी तरह की घटना, संकट  की आशंका होने पर हेल्प लाइन नम्बर पर सूचित करे।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने  कार्यक्रम में मौजूद महिला शक्ति को हेल्प लाइन नम्बर वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपात कालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 व साइबर हेल्पलाइन 1930 आदि के बारें में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी  तथा किसी भी आपात स्थिति व अन्य किसी समस्या होने पर बिना डरे, बेहिचक हेल्प लाइन नम्बरों के उपयोग करने हेतु प्रेरित किया तथा महिलाओं से जुड़े साइबर क्राइम के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देंश के क्रम में आगामी शारदीय नवरात्रों में मिशन शक्ति के चौथे चरण के दृष्ठिगत कम्यूनिटी पुलिसिंग व महिला सशक्तिकरण हेतु शक्ति दीदी के माध्यम से चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देंशन में महिला बीट आरक्षियों द्वारा गाँव-गाँव चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है। कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ति दीदी” के माध्यम से महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरूकता हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के समस्त थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण कराया जा रहा है। महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर सशक्त किया जा रहा है। छात्राओं को  गुड टच, बैड टच के बारे में, साइबर अपराधों, घरेलू हिंसा, आदि के बारे में जागरूक किया गया। महिला बीट पुलिस अधिकारी (शक्ति दीदी) द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अन्तर्गत गांव, कस्बों एवं सार्वजनिक स्थानों, मिशन शक्ति कक्ष में चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को उच्चाधिकारियों के नम्बर व नारी सुरक्षा / मिशन शक्ति अभियान के तहत हेल्प लाइन नम्बर वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 व साइबर हेल्पलाइन 1930 आदि के बारें में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। महिला बीट आरक्षी द्वारा गाँव-गाँव जाकर महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा हेतु  चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों एवं उनके उत्पीड़न की रोकथाम हेतु समस्त थानों पर शक्ति दीदी / महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल व थाना पर नियुक्त महिला बीट पुलिस कर्मियों द्वारा थाना क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों प्रमुख चौराहों /कस्बों / प्रमुख बाजारों / मन्दिर / शिवालयों / शापिंग मॉल आदि के आस-पास गश्त/चेकिंग करते हुए महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिये जागरुक किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रमीण/शहरी,  क्षेत्राधिकारी सदर, परियोजना निदेशक राजेश यादव, डीसी एन आर एल एम गोपाल चौधरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, अन्य सम्बन्धित, कर्मचारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुभाष प्रसाद ने किया।

प्रजापति समाज ने किया भाजपा जिलाध्यक्ष को सम्मानित

प्रजापति समाज ने भाजपा जिलाध्यक्ष का किया सम्मान

गाजीपुर।उ. प्र. प्रजापति कुम्हार संघ द्वारा शनिवार को श्री राम जानकी मंदिर रौजा पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत अभिनन्दन किया गया। उ. प्र. प्रजापति कुम्हार संघ के जिलाध्यक्ष व भाजपा कार्यालय मंत्री राजन प्रजापति के नेतृत्व में सुनील सिंह को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सुनील सिंह ने कहा कि समाज के सबसे कमजोर और असंगठित वर्गो के कल्याण के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सदैव समर्पित रुप से काम किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अकेला ऐसा राजनैतिक दल है जो समाज के अत्यंत कमजोर वर्ग के लोगों के जीविकोपार्जन के प्रति प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से ध्यान दिया है।

लोकसभा संयोजक व पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में समाज का हर वर्ग सम्मान से जीवन यापन कर रहा है।आज सबका साथ सबका विकास कि भावना से चल रही सरकार की विभिन्न योजनाओं से हर व्यक्ति को लाभान्वित होने तथा समाज कि मुख्यधारा से जुडने का सम्मान मिला है।

कार्यक्रम संयोजक राजन प्रजापति ने सबके प्रति धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ राजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, श्याम नारायण प्रजापति, अंबिका प्रजापति, मदन लाल प्रजापति, मनोज कुमार प्रजापति, शिव मूरत प्रजापति, शशिकांत प्रजापति, अखिलेश कुमार प्रजापति, अभिमन्यु प्रजापति,नागेश्वर प्रजापति, राम अवध प्रजापति, नितिश दूबे आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ प्रभुनाथ प्रजापति एवं संचालन संस्था के महामंत्री हीराराम प्रजापति ने किया।

Uttar Pradesh Fast News