सपाइयों ने किया प्रदेश सचिव का स्वागत

देश को भाजपा की मजहबी फितरतों से बचने की जरूरत:गोपाल यादव

गाज़ीपुर।शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के नवमनोनीत प्रदेश सचिव शोभा सिंह यादव का स्वागत समारोह जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुआ। इस समारोह में सभी कार्यकर्ताओं ने नवमनोनीत प्रदेश सचिव शोभा सिंह यादव का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।

अपने स्वागत से अभिभूत कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नवमनोनीत प्रदेश सचिव शोभा सिंह यादव ने कहा कि मुल्क आज भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों और साम्प्रदायिक सोच के चलते खतरे में है। लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के चलते देशवासी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विरोधी दलों के नेताओं के साथ बदले की भावना से काम कर रही है। भाजपा सरकार का यह तानाशाही रवैया लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि सत्ता स्थायी नहीं होती लेकिन भाजपा को यह गलतफहमी हो गई है कि वह हमेशा सत्ता में बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनहित के सवाल हल न कर केवल विरोधी दलों के नेताओं को परेशान करने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में अंधी हो चुकी भाजपा सरकार जनता के मुंह के निवाले और हाथ से काम छिन रही हैं ।भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और अन्याय चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सबसे ज्यादा महिला उत्पीड़न उत्तर प्रदेश में हो रहा है। पुलिस हिरासत में मौतें सबसे ज्यादा भाजपा सरकार में हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से किसान, नौजवान, व्यापारी, महिला सभी परेशान हैं। मंहगाई, बेरोजगारी बेलगाम है। स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त करने और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों को जीवित रखने की आवश्यकता है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी कोई भी कुर्बानी देने के लिए हमेशा तैयार है।

जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनका स्वागत करते हुए कहा आज संघर्ष का दौर है। गले में पड़ रही माला हमें सम्मानित तो करती ही है लेकिन इसके साथ साथ जनता के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का भी एहसास दिलाती है। उन्होंने कहा कि आज संघर्ष का दौर है। इस देश की जनता जब लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते त्राहि-त्राहि कर रही है। ऐसे दौर में हमें जनता के हक और हकूक और उसके सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष के मैदान में कूदना पड़ेगा । उन्होंने भाजपा सरकार की नापाक साजिशों और फितरतों से सावधान रहने की हिदायत देते हुए कहा कि आज रोजगार न मिलने और लगातार मंहगी होती शिक्षा से छात्र और नौजवान अथाह पीड़ा में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नौजवानों को नौकरी देना ही नहीं चाहती। छात्र और नौजवान अपनी बढ़ती उम्र और रोजगार न मिलने की दशा में बहुत चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि जिस देश का किसान और नौजवान दुखी और निराश होगा‌ वह देश कभी खुशहाल नहीं हो सकता। उन्होंने सभी‌ किसानों और नौजवानो से भाजपा सरकार के खिलाफ लामबंद होने का आह्वान किया और कहा कि देश हित में भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करना जरूरी है।

इस समारोह में मुख्य रूप से रामधारी यादव,अशोक कुमार बिंद, रामवचन यादव, मारकन्डेय यादव, भगवान यादव,सदानंद यादव , जमुना‌ यादव,अवधेश यादव उर्फ राजू यादव, राजेंद्र यादव, रामज्ञान यादव, रामाशीष यादव,हरवंश यादव, चन्द्रिका यादव, ,विजय शंकर यादव, गुड्डू यादव, नन्दलाल आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव राजेश यादव ने किया।

आयुष्मान आपके द्वार के तहत कई तरह के कार्यक्रमों का होगा क्रियान्वयन

आयुष्मान आपके द्वार के तहत कई तरह के कार्यक्रमों का होगा क्रियान्वयन

गाजीपुर। आयुष्मान भव: जिसका संचालन 13 सितंबर से किया जा रहा है जिसको लेकर जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।भारत सरकार द्वारा निर्धारित यूनिवर्स हेल्थ कवरेज का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए समुदाय में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जन-जागरूकता बढाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहम्मदाबाद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो में गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के अधीक्षक डॉ आशीष कुमार राय ने बताया कि सेवा पखवाड़ा – के अन्तर्गत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर कायाकल्प के दिशा निर्देशों के स्व मुलयाकंन करते हुऐ उसे सही किया जा रहा है एवं स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन प्रत्येक केन्द्रों के साथ साथ ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण समिति व महिला आरोग्य समिति के माध्यमों से गतिविधियों का आयोजन करते हुऐ जन समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित कि जा रही है।आयुष्मान आपके द्वार 3.0 के अन्तर्गत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत छुटे हुऐ पात्र लाभार्थी को चिन्हांकित करते हुऐ वृहद रुप से ग्राम सभा एवं छोटे से छोटे इलाको में कैम्प का आयोजन करते हुऐ उनका आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य बडे पैमाने पर किया जा रहा है। जिसमें ग्राम स्तर पर आशा, एएनएम एवं कम्युनिस्ट हेल्थ आफिसरों के द्वारा प्रत्येक दिन अपने क्षेत्र में लोगों को प्रेरित करते हुए बनाया जा रहा है।

बीपीएम संजीव कुमार ने बताया कि आयुष्मान मेला के माध्यम से लोगो का इलाज एवं चिकित्सीय परामर्श के साथ ही साथ उपकेन्द्र स्तरीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर प्रत्येक शनिवार को वृहद स्वास्थ्य मेले का आयोजन निम्न बिंदुओं पर किया जा रहा है प्रथम सप्ताह में गैर संचारी रोगों से सम्बन्धित द्वितीय सप्ताह में टीबी , कुष्ठ एवं अन्य संचारी रोगों से सम्बन्धित , तृतीय सप्ताह में मातृ एवं बाल स्वास्थ्य तथा पोषण से सम्बन्धित एवं चतुर्थ सप्ताह में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप सिकल सेल नेत्र देखभाल इत्यादि से सम्बन्धित सेवाओं स्क्रीनिंग, जांचें एवं विशेषज्ञों द्वारा चक्रानुक्रम में सेवाएं प्रदान की जा रही है।ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण समिति के बैठकों के माध्यम से 2 अक्टूबर को वृहद रूप से आयोजन करते हुऐ ग्राम सभा में प्रत्येक 5 वर्ष की आयु से अधिक पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण के साथ ही, ABHA ID सभी का बनना, 30 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति की गैर संचारी रोगों (मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप) हेतु शतप्रतिशत जांच, क्षयरोग से सम्भावित मरीजों की जांच (1000 की जनसंख्या पर न्युनतम 30), क्षयरोगीयो का सफलता पूर्वक उपचार
पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

मनोज सिन्हा ने अमृत कलश में डाला मिट्टी

गाजीपुर। मेरी माटी मेरा देश, माटी का नमन वीरों का बंदन कार्यक्रम पूरे देश में अमृत काल के दौर में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को नेहरू युवा केंद्र गाज़ीपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमृत कलश में मिट्टी प्रदान किया। ज्ञातव्य हो कि जनपद में 2821 गांव में यह अभियान संचालित हो रहा है। गांव स्तर पर एकत्रित मिट्टी अमृत कलश में ब्लॉक स्तर पर आएगी। ब्लॉक स्तर से जिले स्तर पर तथा जिले स्तर से प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा वहां से स्पेशल ट्रेन से दिल्ली कर्तव्य पथ पर आयोजित भव्य समारोह में अमृत कलश ले जाया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक कपिल देव, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद, सुरेंद्र राम, मोहन राम ,रोहित प्रजापति आदि उपस्थित थे।

डेंगू के प्रकोप से बचना है तो करें यह काम

घर के अंदर व आस-पास पानी जमा न होने दें, साफ-सफाई का रखें ध्यान – सीएमओ

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

डेंगू का मच्छर दिन में व शरीर के निचले हिस्से में काटता है – डीएमओ

पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें



ग़ाज़ीपुर। संचारी व मौसमी बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयासरत है। विभाग टीम भेजकर लोगों को जागरूक कर रहा है। साथ ही प्रभावी रोकथाम के लिए फॉगिंग, छिड़काव आदि कार्य किया जा रहा है। यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल का। उन्होंने बताया कि जनपद में इस वर्ष अभी तक डेंगू के 109 मरीजों को चिन्हित किया गया, जिनमें से करीब 105 रोगी ठीक हो चुके हैं। शेष का इलाज जारी है। सीएमओ ने कहा है कि डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग व जिला मलेरिया इकाई पूरी तरह से सतर्क है। जनमानस को भी जागरूक होने और सहयोग करने की आवश्यकता है। उन्होंने अपील की है कि घर-घर जाने वाली टीमों को सहयोग प्रदान करते हुए सही सूचना उपलब्ध कराएं। घर के अंदर व आस-पास पानी जमा न होने दें। साथ ही साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें। जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) मनोज कुमार ने बताया कि जनपद में डेंगू के संभावित मरीजों की लगातार जांच व उपचार की प्रक्रिया की जा रही है। जिनकी एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है उनको तत्काल उपचार पर रखा जा रहा है। जनपद में इस वर्ष अब तक 109 डेंगू के मरीज चिन्हित किए जा चुके हैं। कोई भी गंभीर स्थिति में नहीं है। उन्होंने बताया कि इन दिनों जनपद में लगातार विभाग के द्वारा स्रोत विनष्टीकरण के साथ ही एंटी लार्वा छिड़काव घरों में किया जा रहा है। इसके अलावा नालियों में लार्वी साइड और गलियों में फॉगिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों में इन सभी कार्यों के लिए जिला पंचायती राज विभाग के द्वारा और नगरीय इलाकों में नगर पालिका और नगर पंचायत के द्वारा सहयोग किया जा रहा है। साथ ही लोगों को जागरूक करने का भी काम किया जा रहा है। परिवार को डेंगू से कैसे बचाएं, इसके बारे में जानकारी दी जा रही है। डेंगू पीड़ित के परिवार के लोगों की फीवर एवं मलेरिया की जांच भी कराई जा रही है।


करें बचाव – घर के अंदर व आस-पास पानी जमा न होने दें। जैसे – कूलर, पानी की टंकी, फूल के गमलों, बेकार पड़े हुए टायरों, प्लास्टिक की बोतलों, नारियल के खोल आदि में जमा पानी में लार्वा पनपता है। इसको रोकने के लिए यह आवश्यक है कि पानी सप्ताह में एक बार अनिवार्य रूप से बदल कर साफ करें। पानी की टंकी के ढक्कन को पूरी तरह बंद रखे। निष्प्रयोज्य सभी वस्तुओं को नष्ट कर दें, जिनमें पानी जमा होता हो।
ध्यान रखें- घर तथा आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें। डेंगू का मच्छर दिन में तथा शरीर के निचले हिस्से में काटता है, इसलिए यह सलाह दी जाती है कि पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें | घर में पर्याप्त प्रकाश तथा हवा की व्यवस्था रखें | बीमार होने पर आशा, ए०एन०एम अथवा नजदीकी सवास्थ्य केन्द्रों पर सम्पर्क करें, जहां जाँच एवं उपचार की सभी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध है।

मनोज सिन्हा ने दी पूर्व जिलाध्यक्ष के भाई को श्रद्धांजलि

गाजीपुर। गुरूवार को जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, उ प्र सरकार के मंत्री गिरीशचंद्र यादव, विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह, केदारनाथ सिंह, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सरोज कुशवाहा, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह और शशिकांत शर्मा सहित अन्य लोगों ने भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के बड़े भाई राणा प्रताप सिंह के आज त्रयोदशाह अवसर पर उनके पैतृक गांव बरहट पहुंच कर उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

छात्राओं ने बनाई श्री अनाज की रेसिपी, बताए फायदे

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग के द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के अंर्तगत “श्री अनाज” की रेसिपी गुरूवार को बनाई गई । जिसमे बाजरे का उपमा, बाजरे की दलिया और ज्वार के लड्डू छात्राओं द्वारा बनाए गए। गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष नेहा कुमारी के निर्देशन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मोटे अनाजों के पोषक मूल्य की जानकारी देना एवं दैनिक भोजन में श्री अन्न को पुनः शामिल करने हेतु प्रोत्साहित करना हैं । इन अनाजों में मिनरल, विटामिन, एंजाइम और इन सॉल्युबल फाइबर के साथ-साथ मैक्रो और माइक्रो जैसे पोषक तत्व भी भारी मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अलावा मोटे अनाजों में बीटा-कैरोटीन, नाइयासिन, विटामिन-बी6, फोलिक एसिड, पोटेशियम, मैग्नीशियम, जस्ता जैसे खनिज लवण भी पाए जाते हैं। इस कार्यक्रम में एम ए द्वितीय वर्ष की छ्त्राएं जिनमें रचना मौर्य , नेहा यादव , श्रेया तिवारी , हिफ्जा , प्रीति विश्वकर्मा , प्रीति गुप्ता , शिखा कुशवाहा , खुशी पांडे , सपना , सुमन , सृष्टि , प्रतिमा पासवान ने प्रमुख रूप से प्रतिभाग किया ।

नौ वर्षों में भारत देश पूरी दुनिया को नेतृत्व देने में सक्षम हुआ: मनोज सिन्हा

जखनियां। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरूवार को जखनियां तहसील के अलीपुर मंदरा गांव मे ग्राम पंचायत सचिवालय एवं अतिथि गृह का लोकार्पण फिता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण करके किया। तत्पश्चात तेतरा देवी सच्चिदानंद गर्ल्स पीजी कालेज परिसर में तेतरा देवी के प्रतिमा का अनावरण भी किया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रही। माता तेतरा देवी के पुण्य स्मृति को प्रणाम करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि ग्राम पंचायत में नवनिर्मित सचिवालय और अतिथी गृह के लिए आप सभी बधाई के हकदार हैं। कहा कि विगत नौ वर्षों में देश पूरी दुनिया को नेतृत्व देने में सक्षम हुआ है। तथा विगत वर्षों की कुछ घटनाओं का मूल्यांकन करना चाहिए जिसमें देश के सम्मान और मजबूती का आधार सुदृढ हुआ है, देश की प्रतिष्ठा बढी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संकल्प लिया है कि देश जब आजादी का शताब्दी वर्ष मनाएगा तब वैसा भारत जो सोने की चिड़िया हो और जैसा उसका पूर्व में गौरव था‌। हम उस समय विकासशील नहीं बल्कि विकसित भारत के नागरिक कहलाएं। मनोज सिन्हा ने कहा कि भारत का संविधान जैसे अधिकार देता है वैसे ही हमें अपने नागरिक कर्तव्यों को भी सोचना चाहिए जी 20 देशों की बैठक की सफलता भारत के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने चंद्रयान 3 की सफलता पर कहा कि दक्षिणी ध्रुव पर भारत ने इतिहास रचा है और अब उसकी नजर सूर्य पर है। उन्होंने कहा कि सरकार के योजनाओं से दलित आदिवासी महिलाओं को जो ताकत मिली है इस बदलाव की बाजार हमें सुपर पावर बनाने की ओर ले जाएगी आदि आबादी कैसे सशक्त हो उसका भी फैसला देश की सरकार ने कर दिखाया है। भारत फिर से दुनिया का ताकतवर देश बने वह सिर्फ हमारी जिम्मेदारी पर ही नहीं आज हर भारतवासी को इसके लिए संकल्प लेने की जरूरत है कि देश विकसित भारत बने। तेतरा देवी सच्चिदानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज के प्रबंधक अटल सिंह ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह वस्त्र और पुष्प कुछ देकर स्वागत अभिनंदन किया। इससे पहले कालेज के विद्यार्थियों द्वारा अतिथियों का भव्य स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने माता तेतरा देवी प्रतिमा की आरती एवं पुष्पांजलि अर्पित कर अभिवादन अभिनंदन करते हुए पट खोलकर अनावरण किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश यादव, राज्य मंत्री अंबरीश भोला, पुर्व एम एल सी केदारनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय, सरोज कुशवाहा, सरोज मिश्रा, दुर्गविजय शर्मा, परियोजना निदेशक (पीडी) राजेश यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव, श्यामराज तिवारी, शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता, डा मुराहू राजभर, नीतीश दूबे आदि उपस्थित थे।

आईएमईआई 5.0 को लेकर तहसील स्तरीय बैठक

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के साथ ही आईएमईआई 5.0 को लेकर तहसील स्तरीय बैठक

गाजीपुर।स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आगामी अक्टूबर माह में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के साथ ही आईएमआई 5.0 चलना है। जिसको लेकर सभी तहसीलों में तहसील स्तरीय बैठक किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को मोहम्दाबाद तहसील की बैठक तहसीलदार मोहम्मदाबाद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा किया गया। जिससे आगामी माह में संचालित होने वाले कार्यक्रम के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त किया जा सके।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के अधीक्षक डॉ आशीष कुमार राय ने बताया कि आगामी 3 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जिसमें 16 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान भी शामिल है चलना है। इसी कार्यक्रम को लेकर आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को लक्षण युक्त व्यक्तियों को नजदीक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाकर जांच कराना सुनिश्चित

उन्होंने बताया कि नगर निकाय में चुने हुए जनप्रतिनिधि के द्वारा आमजन को दिमागी बुखार एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों तथा जल जनित रोगों की रोकथाम के प्रति जागरुक एवं संवेदीकरण करने के बारे में भी बताया गया।

बैठक में पंचायती राज विभाग ग्राम में ग्राम्य विकास विभाग के द्वारा जनसंपर्क एवं जन जागरण के माध्यम से साफ सफाई, शौचालय की सफाई, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के साथ ही खराब इंडिया मार्का हैंड पंप की मरम्मत के बारे में भी चर्चा किया गया । इसके अलावा पशुओं के मूत्र से फैलने वाला रोग लेटोस्पा यिरोसिस अनेक जनपदों में फैल रहे हैं जिसको देखते हुए पशुपालन विभाग की भूमिका बढ़ जाती है। ऐसे में आगामी माह में पशुपालन विभाग भी अपनी भूमिका निभाएगा।
साथ अगामी 9 अक्टूबर से चलने वाले आई एम आई5.0 पर चर्चा करते हुऐ हेड काउंट सर्वे तथा डियु लिस्ट निर्माण में सावधानी बरतते हुए शतप्रतिशत 0 से 5 वर्ष के बच्चों का टिकाकरण किया जाए एवं उदासीन परिवार तथा बिमार बच्चों के घरों पर अवश्य ब्लाक रिस्पॉन्स टिम भ्रमण करते हुऐ उनका सफल टीकाकरण कराऐ । साथ ही समस्त जानकरीयो को ई कवच पर समय से एएनएम द्वारा सेशन बनाते हुऐ दर्ज किया जाए।

बैठक में खंड विकास अधिकारी मोहम्मदाबाद, खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मदाबाद ,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मोहम्मदाबाद,बीपीएम संजीव कुमार, डब्ल्यूएचओ से अभिषेक द्विवेदी के अलावा अन्य लोग भी शामिल रहे।

सपना सिंह ने वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

गाजीपुर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के द्वारा युवा पर्यटन क्लब के सदस्यों हेतु शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को रायफल क्लब परिसर से किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयो के कक्षा 07 से स्नातक तक के छात्र-छात्राओ को जनपद के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलो का भ्रमण कराकर उसकी ऐतिहासिकता के बारे में विस्तापरपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जो रायफल क्लब से होते हुए जमानियां स्थित लठियां स्तम्भ, सैदपुर भीतरी एवं लार्ड कार्नवालिस का मकबरा पहुचा,जहां उन्हे इसके इतिहास के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई। शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम जिला पर्यटन अधिकारी दिव्या तिवारी के देख-रेख में सम्पन्न हुआ।

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर सातवी से लेकर स्नातक के चयनित बच्चो को जनपद के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलो का भ्रमण कराकर उसके बारे बताया जाएगा। इसके अतिरिक्त कोशिश रहेगी कि बच्चो को जनपद के बाहर के जिलो के ऐतिहासिक स्थलो का भी भ्रणम कराया जाए। जिससे छात्र-छात्राएॅ अपने देश/प्रदेश के इतिहास बारे मे जा सके।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला पर्यटन अधिकारी दिव्या तिवारी, सूचना अधिकारी राकेश कुमार एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री ने की भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

गाजीपुर। लोकसभा प्रवास योजना के अंतर्गत 376 विधानसभा जंगीपुर के बिरनो मण्डल के शक्तिकेन्द्र विरनो के गोपालपुर गाँव में सन्त गोपाल स्वामी दास इण्टर कॉलेज में टिफिन बैठक कार्यक्रम मंगलवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रवास पर आयी मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी के साथ जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला महामंत्री दयाशंकर पाण्डेय, प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामनरेश कुशवाहा, विधानसभा संयोजक मनोज सिंह, विधानसभा प्रभारी अजय उपाध्याय, विधानसभा विस्तारक दुर्गेश तिवारी, विधानसभा मीडिया संयोजक प्रमोद राय, सोशल मीडिया संयोजक अमित तिवारी, मण्डल अध्यक्ष मन्नू राजभर, राजेश चौहान, धर्मेन्द्र कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, संकठा प्रसाद मिश्रा, आशुतोष चतुर्वेदी, रंजू शर्मा, अविनाश सिंह, नीतीश दूबे व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लालबहादुर पाण्डेय के आवास पर विधानसभा चुनाव संचालन टोली कोर ग्रुप की बैठक केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने संगठनात्मक चर्चा कर योजना रचना बनाई जिसमें जिला महामंत्री द्वय अवधेश राजभर व प्रवीण सिंह, संयोजक मनोज सिंह, प्रभारी अजय उपाध्याय, विस्तारक दुर्गेश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, मण्डल अध्यक्ष, मन्नू राजभर, राजेश चौहान, धर्मेन्द्र कुशवाहा, मीडिया संयोजक प्रमोद राय, सोशल मीडिया संयोजक अमित तिवारी, आई टी संयोजक रामप्यारे विश्वकर्मा उपस्थित रहे

Uttar Pradesh Fast News