माउंट लिट्रा जी स्कूल में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस का हुआ आयोजन
गाजीपुर। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में हॉकी के जादूगर एवं पद्म भूषण सम्मान से विभूषित मेजर ध्यानचंद की जयंती विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर मनाया गया। इस प्रतियोगिता की शुरुआत माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रचलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। इसी क्रम में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा भी पुष्प स्थापित कर मेजर को श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के मनोरंजक एवं प्रतिस्पर्धात्मक खेल खेले गए। खेल में उत्कृष प्रदर्शन करने के आधार पर छात्र-छात्राओं शिक्षकों एवं अभिभावकों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश कारकून ने अभिभावकों की उपस्थिति एवं भागीदारी पर आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा वंशिका के द्वारा किया गया।
गाजीपुर। पीजी कॉलेज के छात्र नेताओं ने छात्रों को हो रही समस्याओं को लेकर सोमवार को प्रबंधक के नाम संबोधित पत्रक चीफ प्राक्टर डॉ परिहार सिंह को सौंपा। इस दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि महाविद्यालय प्रांगण में छात्र और छात्राओं के लिए कैंटिन कि सुविधा उपलब्ध है परन्तु कैंटिन बंद रहने से छात्र- छात्राओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिससे छात्र-छात्राओं में आक्रोश व्याप्त है। यथा शीघ्र एक सप्ताह के अंदर संसाधन से युक्त कैंटिन को छात्र-छात्राओं के लिए नहीं खोला गया तो हम सभी छात्र-छात्रायें धरना प्रदर्शन पर बैठने को बाध्य होंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होंगी। पत्रक सौंपने में रिमा सिंह, अनुष्का सिंह, कृति राय,चन्द्रकला कुमारी, अर्चना, छात्र नेता अभिषेक चौरसिया, शैलेश यादव, प्रिंस प्रजापति, ईश्वर यादव, विकाश यादव , राहुल,अंकित यादव , कृष्णा यादव, सुजल मौर्य, अंकित यादव, सुनील प्रजापति इत्यादि छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
धर्म की रक्षा के लिए मनाये रक्षाबन्धन उत्सव- डा. बालमुकुन्द
गाजीपुर। धर्माे रक्षति रक्षितः, धर्म की रक्षा करने वाले का ही धर्म रक्षा करता है, महाभारत में श्रीकृष्ण ने मनु स्मृति की वर्णित श्लोको का अर्थ समझाते हुए अर्जुन को बताया था। हमारा भगवा ध्वज हिन्दू धर्म का वाहक रहा है और इसी धर्म की रक्षा करने के लिए रक्षाबन्धन उत्सव राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ 98 वर्षो से मनाता आ रहा है। यह उदबोधन डा.बालमुकुन्द ने रविवार को लंका मैदान में स्थित सभागार में रक्षाबन्धन उत्सव पर कही। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्यअतिथि डा0 बालमुकुन्द संगठन मंत्री व सच्चिदानन्द जौनपुर विभाग संचालक, जयप्रकाश जिला संचालक, राजेन्द्र नगर संचालक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर गुरू केशवबलिराम हेडगेवार, भारत माता व सदाशिवराव गोलवरकर के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया। सह विभाग प्रचारक दीपक ने अतिथियो को मंचासीन किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के कुल छः पर्व होते है, पहला वर्ष प्रतिपदा जो चैत्र मास के प्रारंभ मे नववर्ष के रूप मे मनाया जाता है। दूसरा हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव जो छत्रपति शिवाजी के राज्याभिषेक के रूप मे मनाया जाता है। तीसरा पर्व गुरू पूर्णिमा जो आषाढ मास मे गुरू व्यास के जन्मदिन पर मनाया जाता है, चौथा पर्व रक्षाबन्धन जो धर्म की रक्षा के साथ समाज मे समरसता का संदेश देता है, पांचवा पर्व विजय दशमी जो अश्विन मास मे शक्ति का प्रतीक अस्त्र-शस्त्र व माॅ दुर्गा की आराधना के साथ की जाती है और मकरसंक्रांति समाज मे समरसता का भाव बनाये रखने के लिए सूर्य के मकर राशि मे प्रवेश करने पर मनाया जाता है। इन उत्सवो मे से एक रक्षाबन्धन उत्सव धर्म की रक्षा के लिए रक्षाबन्धन मनाये जाने पर बल दिया।
भगवान बावन अवतार में राजा बली, महाभारत में श्रीकृष्ण ने द्रौपदी, का प्रसंग की याद दिलायी, इसके साथ साथ ये रक्षा सूत्र हम अपने गुरू भगवा ध्वज को बाधकर धर्म की रक्षा का संकल्प लेते है। आज के परिवेश में हम समरसता के भाव के साथ समाज में वैमनस्ता समाप्त करने लिए सभी वर्गाे मे जाकर एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांध कर उनकी रक्षा करने का संकल्प लेते है। तभी हम ’येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबलः तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि रक्षे माचल माचलः की परिकल्पना को अपने हृदय में उतार पायेगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंचासीन समाजसेवी कुवंर विरेन्द्र सिंह व संचालन नगर कार्यवाह अंजनी, प्रार्थना नीतिन ने किया। कार्यक्रम के समापन के समय आये भगनियों ने कार्यक्रम मेें उपस्थित भाईयो व नागरिक जनो को रक्षा सूत्र बांध कर रक्षाबन्धन उत्सव मनाया। इस अवसर पर जिला प्रचारक दीपक, नगर प्रचारक आर्दश, विभाग से नीरज, अभय, जिला कार्यवाह अमित, जिला शारीरिक प्रमुख हर्ष, जिला प्रचार प्रमुख चंद्र कुमार, हृदयेश, तुलसीदास, शिवकुमार, देवसरन, शिवम, दुर्गेश, विशाल चौरसिया, दीनदयाल, संजय, अनुज, सुधीर केसरी, मंत्री बच्चा तिवारी, डा.धमेन्द्र, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सरोज कुशवाहा, माया सिंह, लालसा भारद्वाज, आरती सिंह, सुधा राय, साधना सिंह, धर्मवीर सिंह, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, अखिलेश सिंह, बृजकिशन, रिशु, ज्ञानचंद, सुनील ओझा, कृपाशंकर राय, विशाल चौरसिया, जयप्रकाश सिंह, संजय सिंह, विनोद उपाध्याय, अनिल उपाध्याय, सुधीर प्रधान, अशोक सिंह, व्यासमुनि राय, सुनील सिंह, प्रदीप सिंह, आशुतोष, गिरधर चौरसिया, राजेश यादव, संजय यादव, सुग्रीव बिन्द, ओमप्रकाश बिन्द, तेजनारायन सिंह, मनीष जायसवाल, संजय जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
गाजीपुर। शहर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गोकशी करने वाले गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से गौमांस, गौवंशीय चर्बी, गोवंशीय व पड़वा की खाल, अर्ध कटा मृत गोवंश, जीवित गोवंश, जीवित पड़वा, कुल्हाड़ी, चापड़, लोहे की चाकू, लकड़ी का ठीहा, बाट, तराजू, मोटर साइकिल, नगद रुपए एवं गोमांश बरामद हुआ। सोमवार को थाना कोतवाली कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर सिंह व स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय राय की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली के सराय जेर किला क्षेत्र से तीन अभियुक्त शकील कुरैशी उर्फ मुन्ना पुत्र अब्दुल जलील निवासी सराय गली जेर किला थाना कोतवाली, मुख्तार कुरैशी पुत्र अब्दुल जलील निवासी सराय गली जेर किला थाना कोतवाली एवं शाद शेख उर्फ लक्की पुत्र शमीम शेख निवासी गोराबाजार थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 3 कुन्तल गौमांस, 1 कुन्तल गौवंशीय चर्बी, 170 गोवंशीय व पड़वा की खाल, 1 अर्ध कटा मृत गोवंश, 3 जीवित गोवंश, 9 जीवित पड़वा, 2 कुल्हाड़ी, 2 चापड़, 4 लोहे की चाकू, 5 लकड़ी का ठीहा, 8 बाट, 2 तराजू, 1 मोटर साइकिल एवं गोमांश बिक्री के 1200 रूपये नगद बरामद हुआ। गिरफ्तारी के दौरान शेष अभियुक्त मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। फरार अभियुक्त में चेलाल कुरैशी पुत्र मुख्तार कुरैशी निवासी सरायगली जेर किला थाना कोतवाली तथा इब्राहिम पुत्र अन्तू निवासी खुदाईपुरा थाना कोतवाली शामिल रहे।
गाजीपुर। सहायक आयुक्त (खाद्य) – II खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आर0सी पाण्डेय ने बताया है कि रविवार को सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के कैम्प कार्यालय द्वारा सूचना दी गई कि एक वाहन में मिलावटी खाद्य पदार्थ वितरण व विक्रय हेतु संग्रहित है, जिसे नंदगंज कोतवाली पुलिस द्वारा अपनी अभिरक्षा में लेकर अवगत कराया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आर. पी. सिंह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं गुलाब चन्द गुप्ता खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम द्वारा कोतवाली जाकर निरीक्षण किया गया। मौके पर वाहन संख्या UP65 JT0719 चालक हनुमान यादव नि0 कटघरा खादीमन था। नंदगंज पुलिस द्वारा बताया गया कि वाहन में विभिन्न प्रकार की मिठाइयां हैं जिनके निमार्ता -माँ वैष्णों नंदिनी फूड प्रोडक्ट्स प्रा0 लि0 एग्रोपार्क यू पी एस आई डी सी करखियाव वाराणसी हैं। मौके पर वाहन में पायी गई मिठाइयों में मिलावट का संदेह होंने पर गुलाब चन्द गुप्ता खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि स्वीट आफ सेमोलिना (डोडा ), छेना स्वीट्स, मिक्स बर्फी के कुल तीन संग्रह कर जाँच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला उ0 प्र0 लखनऊ प्रेषित किया जा रहा है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक कार्यक्रम “मन की बात” के लगातार 104 वें संस्करण को भारतीय जनता पार्टी ने बुथ स्तर पर सुना। इस दौरान रविवार को बुथ बैठक कर मतदाता चेतना अभियान में प्रत्येक व्यस्क के नाम को मतदाता सूची में शामिल कराने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने जखनियां विधानसभा के मंडल मनिहारी प्रथम, शक्ति केंद्र बरहट के बूथ 351 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुनते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी दलों में असंतोष व्याप्त है। आज विपक्ष के पास कोई नैतिक विषय ही नही बचा है जिसको लेकर वह जनता के बीच जा सके।
सदर विधानसभा के बुथ संख्या 138 महाराजगंज के हीरा पैलेस में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के कोने कोने से समाज में छोटी से छोटी घटनाओं, आयोजनों एवं प्रतिभाओं आदि को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा कर उसको देश की मुख्य धारा से जोडना तथा प्रोत्साहित करना मन की बात का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को लोग उत्साह से इस कार्यक्रम को सुनने के लिए उत्सुक रहते हैं। कहा कि मतदाता सूची में सबका नाम हो यह प्रयास जरूरी है। इस अवसर पर बिरनो ब्लाक प्रमुख राजन सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मनोज बिंद, अनिल जायसवाल, कमलेश बिंद, रामजी बलवंत, मोहन जायसवाल, रंजीत कुमार, डा प्रदीप पाठक, महेश पासी सहित अन्य कार्यकर्ताओं मन की बात सुना।
ग़ाज़ीपुर। रविवार को मद्धेशिया वैश्य नगर समिती का वार्षिक सावनी पूजा एवं सन्त गणीनाथ का पूजा रजागंज स्थित गंगा पैलेस में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन नगर पालिका परिषद बलिया संत कुमार गुप्ता एवं अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मद्धेशिया थे। कार्यक्रम में प्रातः हवन हुआ और संत गणीनाथ का पूजन हुआ। उसके बाद मुख्य अतिथियों द्वारा संत गणिनाथ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। जिसमें जिले के प्रसिद्ध गायक लल्ली गुप्ता ने अपने टीम के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज मद्धेशिया ने कहा कि हमारा समाज आर्थिक रूप से संपन्न तो है लेकिन राजनीति में हमारी भागीदारी थोड़ा कम होता है।
इसलिए मैं आप सभी लोगों से यह निवेदन करने आया हु की राजनीति में भी आप सब बढ़-चढ़कर हिस्सा ले जिससे हमारे समाज को भी राजनीति में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सके। वही नगर पालिका अध्यक्ष बलिया ने अपने संबोधन में कहा कि आप सब ने बहुत अच्छा आयोजन कराया है। इसी तरह आप समाज के लोग एकजुट होकर समाज के लोगों को जोड़े जिससे हमारे समाज का विकास हो सके। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, Ado पंचायत दिनेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, डॉक्टर डीपी गुप्ता, सुनील गुप्ता, सुरेश गुप्ता, पहटिया, नारद गुप्ता, रवि गुप्ता, मिश्रीलाल गुप्ता एवं मद्धेशिया समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुज गुप्ता उर्फ छोटू और संचालन अजय गुप्ता सोनू किया।
गाजीपुर। आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन योजना के तहत उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशन में 11 एनडीआरएफ वाराणसी की टीम विभिन्न एजेंसियों के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए संयुक्त मॉक अभ्यास का आयोजन करती रहती है। इसी कड़ी मे शनिवार को इस जनपद में अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह के दिशा निर्देश में उप कमांडेंट राम भवन सिंह के नेतृत्व मे एवं निरीक्षक आर. बी. गौतम एवम आपदा विशेषज्ञ, 35 सदस्यीय एनडीआरएफ टीम ने ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला गाजीपुर एवं अन्य सभी हितधारकों के साथ भूकंप आपदा पर संयुक्त मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। संयुक्त मॉक अभ्यास के दौरान भूकंप आपदा पर एक परिदृश्य को तैयार किया गया था, जिसमे सेन्ट मैरी कान्वेंट स्कूल तड़बनवा के भवन का एक हिस्सा भूकंप से क्षतिग्रस्त हो गया था एवं 10 विद्यार्थियों के स्कूल भवन के अंदर फसे होने का प्रदर्शन किया गया। तदनुसार, स्कूल प्रधानाचार्य – सिस्टर जमिला द्वारा ई.ओ.सी. (इमर्जेंसी आपरेशन सेन्टर) को घटना के बारे में सूचित किया गया। जिसमे एनडीआरएफ के नियंत्रण कक्ष और सभी संबंधित हितधारकों को आपात प्रतिक्रिया के लिए सूचित किया गया। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ टीम घटना स्थल पर पहुँच कर ऑपरेशन का बेस, कमांड पोस्ट, मेडिकल पोस्ट, कम्युनिकेशन पोस्ट स्थापित किए तथा स्थानीय प्रशासन से घटना की सम्पूर्ण जानकारी लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए तथा अपने विभिन्न प्रकार के रेस्क्यू इक्यूपमेन्टस का इस्तेमाल करते हुए राहत एवं बचाव ऑपरेशन शुरू कर दिया।
बचाव दल द्वारा होरिजेन्टल अप्रोच बनाकर आर.सी.सी. की दीवाल, लोहे के दरवाजे, लकड़ी के दरवाजे तथा लोहे की खिड़की को काटकर संकीर्ण और तंग रास्ते से होकर, विभिन्न प्रकार के उपकरणों की मदद से बचावकर्मियों द्वारा जीवन रक्षक कौशल का प्रदर्शन करते हुये स्कूल भवन के अन्दर फंसे सभी पीड़ितों को सुरक्षित बाहर निकाला गाया। एनडीआरएफ टीम द्वारा सभी पीड़ितों को अस्पताल पूर्व उपचार देने के बाद स्वास्थ्य विभाग के एम्बुलेन्स से अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह पूरा मॉक अभ्यास इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम के दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित किया गया था। मॉक अभ्यास का उद्देश्य सभी हितधारकों के बीच में समन्वय बनाना, उपचारात्मक उपाय करना, संसाधनों की दक्षता का जांच करना एवं भूकंप आपदा के प्रतिकूल परिस्थितियों में राहत बचाव कार्यवाही को परखना है, जिससे कि भूकंप आपदा के दौरान त्वरित कार्यवाही करते हुए मानव जीवन को बचाया जा सके। इस मॉक अभ्यास को उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, तहसीलदार, सीएमओ व अन्य विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों की मौजुदगी में आयोजित किया गया। अभ्यास में ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गाजीपुर, पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य, अग्निशमन सेवा, एनवाईके, पीडब्ल्यूडी, होमगार्ड, मीडियाकर्मियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। एनडीआरएफ बचाव दल द्वारा प्रदर्शित पेशेवर कौशल की जिला प्रशासन एवं अन्य हितधारकों द्वारा अत्यधिक सराहना की गई।
गाजीपुर। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ऑल यूपी स्टांप वेंडर्स एसोसिएशन शुक्रवार को हड़ताल पर रहा। इसी क्रम में 25000 स्टांप वेंडर्स के हितों की अनदेखी और स्टॉक होल्डिंग की नीति को लेकर एसडीएम कार्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को ऑल यूपी स्टांप वेंडर्स एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलकांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्टांप विक्रेताओं ने हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रदेश सरकार के स्टांप एवं निबंधन मंत्री रविंद्र जायसवाल को अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन और हड़ताल के संबंध में पत्र के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है। पांच सूत्रीय मांगों में स्टांप पेपर की फोटो कॉपी स्कैनिंग करते हुए हो रही चोरी को रोकने हेतु सेफ्टी फीचर्स लगाने की मांग की गई क्योंकि स्टाक होल्डिंग चोरी होते हुए राजस्व को रोकने में विफल साबित हो रही है।
अन्य मांग में समस्त स्टांप वेंडर्स को पहचान पत्र मुहैया करवाने, एक लाख के सापेक्ष ढाई सौ रुपए का कमीशन भुगतान स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन से दिलवाने, पूर्व की भांति फिजिकल स्टांप एवं ई स्टांप समानांतर रखा जाए। कोषागार के माध्यम से सॉफ्टवेयर निर्माण कराते हुए ई स्टांप की बिक्री सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शन करियों ने कहा कि स्टॉक होल्डिंग के अधीन कार्य का किया जाना मुश्किल है और असुरक्षा की भावना भी पनपती जा रही है। बता दें कि ऑल यूपी स्टांप वेंडर्स एसोसिएशन लगातार वेंडर्स के हित में कार्यरत रहा है। इस दौरान धरना प्रदर्शन करने वाले स्टांप विक्रेताओं में राजा, संजय गुप्ता, अनूप श्रीवास्तव, दया वर्मा, मो आजम, सतीश गुप्ता, महेंद्र राय, आशीष गुप्ता, मिथिलेश गुप्ता, रामबिलास यादव, अनिल तिवारी, इंद्रजीत यादव, किशन गुप्ता, मथुरा और मो जमशेद सहित अन्य शामिल रहे।
गाजीपुर। शुक्रवार को शहर मुख्यालय स्थित जिला पंचायत हाल में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राज्य कार्यकारिणी के नवमनोनीत प्रदेश सचिव चन्द्रिका यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने इस मनोनयन के लिए राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनके मनोनयन से दल को मजबूती मिलेगी और संगठन धारदार होगा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार की संकीर्ण एवं साम्प्रदायिक सोच के चलते देश में आपसी भाईचारा, सौहार्द और देश की गंगा जमुनी तहजीब और सांझी विरासत की संस्कृति को नुक्सान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि देश के संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय व समाजवाद की रक्षा तथा नफरत की सियासत को खत्म करने के लिए भाजपा सरकार का खात्मा जरूरी है । उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था से प्रदेश की जनता योगी और मोदी सरकार के खिलाफ गुस्से में है। उन्होंने कहा कि इंडिया के अस्तित्व में आने के बाद भाजपा घबड़ाई हुई हैं और भाजपा के खिलाफ देश और प्रदेश में परिवर्तन की बयार चल रही है। आज जरूरत है जनता के बीच जाकर उनकी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अलख जगाने और उसके खिलाफ संघर्ष को तेज करने की। नवमनोनीत प्रदेश सचिव चन्द्रिका यादव ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। इस देश का संविधान और लोकतंत्र ही नहीं खतरे में है बल्कि उसकी साम्प्रदायिक नीतियों के चलते इस देश की सभ्यता और संस्कृति भी खतरे में है। उन्होंने कहा कि आज देश में भाजपा सरकार द्वारा जो देशवासियों को यह झूठा पाठ पढ़ाया जा रहा है कि 2014 से पहले इस देश में कोई विकास कार्य हुआ ही नहीं था। हमारे कार्यकर्ताओं को अपने तर्क से भाजपा सरकार द्वारा बनाए जा रहे उस तिलिस्म को तोड़ने की जरूरत है । उन्होंने कहा कि यह झूठे और फरेबी लोग हैं झूठ गढ़ने और कुतर्क करने में इन्हें महारत हासिल है।इनके साजिशों और झूठे प्रचार से सावधान रहने की जरूरत है। इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप से पुर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, राज्य कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव, सुदर्शन यादव, पूर्व मंत्री सुधीर यादव, हरिनाथ यादव, डॉ नन्हकू यादव, मन्नू सिंह, जिला उपाध्यक्ष आमिर अली, रविन्द्र प्रताप यादव,अरुण कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार बिंद,गोपाल यादव, रीता विश्वकर्मा,विभा पाल, डॉ समीर सिंह,सदानंद यादव,दिनेश यादव,अमित ठाकुर, असलम खां, जवाहिर यादव,विजय शंकर यादव,कमलेश यादव भानु,आजाद राय, युवा नेता अभिनव सिंह, अवधेश यादव उर्फ राजू, राजेंद्र यादव,रमेश यादव, ओमप्रकाश यादव, राहुल यादव,सुरज राम बागी,राजेश यादव,रामज्ञान यादव,परवेज अहमद,लल्लन यादव, सुनील यादव, राकेश यादव,सदानंद यादव, राजनाथ कुशवाहा,बसन्त यादव,अक्षय यादव,पांचू यादव,वंशबहादुर कुशवाहा ,भगवान यादव, शिवकुमार यादव, पांचू यादव, दयाशंकर यादव, सुर्यमणि यादव, लड्डन खां आदि उपस्थित थे। इस समारोह का संचालन रामनगीना यादव ने किया।