डीएम-एसपी ने फरियादियों की सुनी फरियाद, दिया निर्देश

गाजीपुर। शासन के निर्देश पर द्वितीय, शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में थाना शादियाबाद में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी साथ ही शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। थाना दिवस शादियाबाद मे 7 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया जिसमें से 1 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष आवेदन का निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफियाओ के विरूद्ध एन्टी भू माफिया एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए कड़ी कार्यवाही करे और गरीबो के पट्टे आदि की भूमि पर बार-बार कब्जा करने वालो के खिलाफ केस दर्ज कर जेल तत्काल भेजा जाय।

उन्होने निर्देश दिया कि लेखपाल एवं हल्का सिपाही आपसी सामन्जस्य स्थापित करते हुए एक-दूसरे का मो0नम्बर अपने पास रखे तथा टीम बनाकर प्राप्त शिकायतो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करे। उन्होने सख्त निर्देश दिया कि शिकायतो का निर्धारित समय में निस्तारण न किये जाने पर सम्बन्धित लेखपाल एंव सिपाही पर अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी शादियाबाद, थाना प्रभारी, लेखपाल एंव अन्य अधिकारीगण एवं पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

तिरंगा मोटरसाईकिल रैली को डीएम ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

गाजीपुर। आजदी का अमृत महोत्सव’’ के अन्तर्गत ‘‘मेरी माटी, मेरा देश‘‘ एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम कलेक्ट्रेट प्रांगण में शनिवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओम वीर सिंह ने पंच प्रण लेकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को पंच प्रण की शपथ दिलायी, मैं शपथ लेता हॅू कि देश की समृद्धि विरासत पर गर्व करूंगा और इसके उत्थान के लिए हमेशा कार्य करता रहूॅगा।’ ’मैं शपथ लेता हूॅ कि देश की एकता और एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहूॅगा।’ ’मै शपथ लेता हॅू कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का पालन करूंगा।’ ’मैं शपथ लेता हूॅ कि देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर, राष्ट्र की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहूॅंगा। शपथ के उपरान्त अध्यापको द्वारा तिरंगा मोटरसाईकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, जो राजकीय सिटी इंटर कॉलेज पर जाकर समाप्त हुआ।

जिलाधिकरी ने कलेक्टेट परिषर में उत्साह व उमंगपूर्वक ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ बेवसाइट पर अपलोड करने तथा आनलॉइन प्रमाण पत्र प्राप्त करने को कहा। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त जनपदवासियों से 13 अगस्त, 2023 से 15 अगस्त, 2023 तक अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर-घर तिरंगा लगाने की अपील की। जिलाधिकारी ने हर घर तरंगा अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त शासकीय/अशासकीय कार्यालयों, समस्त नगरीय निकाय कार्यालय, खण्ड विकास कार्यालयों, लेखपाल गॉव के प्रधानो द्वारा अपने अपने ब्लाक व क्षेत्र में हर घर तिरंगा लगाये जाने की अपील की जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव, सदर/नगर के खंड शिक्षा अधिकारी अविनाश कुमार देवकली खंड शिक्षा अधिकारी उदय चंद्र राय के साथ अन्य खंड शिक्षा अधिकारी एवं जनपद के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

11 खिलाड़ियों ने जिले का नाम किया रोशन

गाजीपुर। काशी कप किक बॉक्सिंग टूर्नामेंट का आयोजन वाराणसी के सीवपुर में 10 अगस्त को किया गया। जिसमें गाजीपुर के K.S मिक्स मार्शल आर्ट एकेडमी के 11 खिलाड़ियों ने मेडल प्राप्त किया और गाजीपुर का नाम रोशन किया। जाया दूबे 43 किलो भार वर्ग मे स्वर्ण पदक, काजल 45 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, मुस्कान मौर्य 60 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, जया कुशवाहा 26 किलों भार वर्ग में स्वर्ण पदक, संजना मौर्य 35 किलो भार वर्ग में रजत पदक, प्रियंशु दुबे 55 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, सिद्धार्थ मौर्य 52 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, आलोक प्रकाश 51 किलो भार वर्ग में रजत पदक, उपेंद्र चौधरी 52 किलों भार वर्ग में रजत पदक, ज्ञानेन्द्र कुमार बिंद 48 किलो भार वर्ग में रजत पदक और रोशन शर्मा 35 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीत कर अपने जिले का नाम रोशन किया। कोच कृष्णा कुमार शर्मा के देख रेख में खीलाडियो ने मेडल प्राप्त किए। जीतकर आए गाजीपुर स्टेशन पर प्लेयरो और कोच कृष्णा कुमार शर्मा को माला पहना कर सम्मानित किया गया।

डीएम ने पंच प्रण की दिलाई शपथ, किया कार्यक्रम का शुभांरभ किया

गाजीपुर। आजदी का अमृत महोत्सव योजना के समापन समारोह में ‘‘मेरी माटी, मेरा देश‘‘ के अन्तर्गत शुक्रवार को विकास खण्ड जमानियॉ के ग्राम पंचायत ढ़ढनी में जिलाधिकारी आर्यका अखौनी ने दीप प्रज्जवलित कर पंच प्रण लेकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम शुभारम्भ में शहीदों के खून से सिंचित गांव की मिट्टी को अमृत कलश में अर्पित किया। जिलाधिकारी द्वारा एकत्रित ग्रामीणों को पंच प्रण की शपथ दिलायी गयी, तथा लोगों ने उत्साह व उमंगपूर्वक ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ बेवसाइट पर अपलोड करने, तथा आनलॉइन प्रमाण पत्र प्राप्त करने की अपील की।
जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी के परिजनो को सम्मानित किया गया। उसके उपश्चात् जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस गॉव की चर्चा बहुत हो रही है। इस गॉव का अमृत सरोहर का कार्य कराया गया है। गॉव के प्रधान द्वारा अच्छा कार्य किया गया है जो सराहनीय है उनको धन्यवाद देती हूॅ। मेरी माटी मेरा देश विशेष कार्यक्रम में इस गॉव के प्रधान द्वारा बहुत ही अच्छा कार्य चल रहा है। समस्त विकास खण्डो में सभी प्रधानो से अपील किया है कि ऐसे इस अमृत सरोहर का निर्माण करे एवं मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाये। उन्होने कहा कि हम सब अपनी भूमिका में अपने देश के लिए अपने गॉव के लिए हमे सेवा करनी चाहिए। हम इस गॉव में आये बहुत ही हर्ष की बात है। यह देखकर गर्व होता है कि जो हमारे पूर्वज जान न्यौछावर करते हुए स्वतंत्रता की लड़ाई में देश को बचाने के लिए दट कर सामना किया। उसी क्रम में हमारे जनपद गाजीपुर का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उपस्थित ग्रामवासियों को बधाई देते हुए कहा कि हम लोग मिट्टी को नमन कर रहे है और वीरो को नमन कर रहे है। हम उन्हे याद कर रहे है जिन्होने अपना आज हमारे कल के कल के लिए न्यौछावर कर दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि हमे संकल्पित होना है कि हम भी अपनी अपनी भूमिका में जहॉ भी रहे जिस जगह रहे, जिस भूमि पर कार्य कर रहे, हम छात्र हो, या किसान हो, या गृहणी हो या आगनबाड़ी हो या स्वम सहायता समूह की महिला हो या अन्य कोई योजना व संस्था से जुड़े हो हम अपना सर्वोतम भूमिका निभायेगे। जिससे हमारे परिवार को समाज को बल मिलेगा। हमारा देश हमारा गॉव विकसित होगा। कार्यक्रम के साथ ही जनपद के समस्त शासकीय/अशासकीय कार्यालयों, समस्त नगरीय निकाय कार्यालय, खण्ड विकास कार्यालयों, ग्राम पंचायत सचिवालय सहित आमजन मानस में बड़ी संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए अमृत काल की पंचप्रण की शपथ ली। विकसित भारत का लक्ष्य गुलामी के हर अंश से मुक्ति अपनी विरासत पर गर्व, एकता व एकजुटता नागरिकों में कर्तव्य की भावना के विचारों को आत्मसात करते हुए शपथ लिया गया कि ‘‘मै शपथ लेता हूॅ कि, विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाउॅंगा, मैं शपथ लेता हॅू कि गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।’ ’‘‘मैं शपथ लेता हॅू कि देश की समृद्धि विरासत पर गर्व करूंगा और इसके उत्थान के लिए हमेशा कार्य करता रहूॅगा।’ ’मैं शपथ लेता हूॅ कि देश की एकता और एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहूॅगा।’ ’मै शपथ लेता हॅू कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का पालन करूंगा।’ ’मैं शपथ लेता हूॅ कि देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर, राष्ट्र की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहूॅंगा। ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का समाधान करने का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बताया कि ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन, कार्यक्रम के द्वारा पूरे देश में मातृभूमि को नमन करते हुए देश की माटी पर ध्यान केन्द्रित किया गया है।

देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्य न्यौछावर करने वाले मॉ भारतीय के सपूतों त्याग व बलिदान के प्रति सारा देश कृत्यज्ञ है। धन्य है हमारी मातृभूमि जिन्होंने स्वधीनता समर की यज्ञ वेदी में अपनी प्राणों की आहूति दी। इस भूमि में पैदा होने के कारण हम भी इस भूमि से जुड़े हुए है। और देशभक्ति की भावना जो मिट्टी व इसके लोगों में व्याप्त है। जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव अब पूर्णता की ओर जा रहा है जिसमें पिछले वर्ष पूरे देश में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित कर देश के वीर सपूतों को याद किया गया। इस वर्ष भी यह कार्यक्रम मनाया जा रहा है जिसमे मिट्टी को नमन किया जा रहा है शहीदों को बन्दन किया जा रहा है। राष्ट्र के प्रति इतना समर्पण भाव हो कि हम सब कुछ देश के प्रति कुर्बान कर सकते हैं राष्ट्र में बलिदान देने वाले प्राण न्योछावर करने वाले लोगों के प्रति समर्पण का भाव हो इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम जनपद में उत्सव व भव्यता के साथ प्रत्येक सरकारी व निजी शिक्षण संस्थाओं तथा कार्यालयों  एवं समस्त ग्राम पंचायतो में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में अपने देश के प्राण न्योक्षावर करने वाले वीर सपूतों को याद किया जा रहा है। देश की मिट्टी को नमन किया जा रहा है। पंच प्रतिज्ञा ली जा रही है। सभी लोगों में राष्ट्रभक्ति राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत हो अपने के प्रति संकल्पित होकर उसे देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए सभी लोग मिलजुल कर राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे इसी उद्देश्य यह कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जमानियॉ, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, डी0सी0 मनरेगा, डी0सी0एन0आर0 एल0एम0, खण्ड विकास अधिकारी जमानियॉ एवं ग्राम प्रधान, विद्यार्थी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

शिक्षकों और विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

गाजीपुर। विद्यालय बैजनाथ इंटर कॉलेज रौजा द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान” के अन्तर्गत प्रभात फेरी, तिरंगा यात्रा का आयोजन गुरूवार को किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य उदित कुमार मिश्रा साथ उपनिरीक्षक देवेंद्र बहादुर, राजदेपुर प्रधान नागेंद्र सिंह यादव (जोगी ) जिला पंचायत सदस्य महेश यादव, विद्यालय की प्रबंधिका आशा मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया। रैली शहर के खोवा मंडी होते हुए लाल दरवाजा, मिश्रा बाजार चौराहे पर पहुंचा। जहां पर प्रधानाध्यापिका डॉo पूजा श्रीवास्तव ने पंडित दीनदयाल के मूर्ति पर माला अर्पण किया। इसके बाद रैली महुआ बाग, सकलेनाबाद होते हुए रौजा ओवरब्रिज के रास्ते विद्यालय पर आकर समाप्त हुआ। इस दौरान समस्त अध्यापक एवं अध्यापिका समस्त सुभाष चंद्र, राधेश्याम, बाल कृष्ण राय , संतोष कुमार , मनीष मोहन, हरेंद्र यादव , सत्यम, रवि कुमार , संदीप पाण्डेय ,रामजीत आकाश, बंदना राय, कुसुमलता, शगुफ्ता, श्वेता, व छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा, दिया निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण (37 बिन्दु), मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की समीक्षा गुरूवार को बैठक कलेक्ट्रट सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहने पाए। उन्होने जनपद मे 1 अगस्त से 30 अगस्त 2023 तक चल रहे अभियान के तहत प्रत्येक पात्र परिवार के व्यक्तियों का शत-प्रतिशत गोल्डेन कार्ड बनाते हुए इसमे तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होने निवेश मित्र एवं झटपट पोर्टल पर प्राप्त आवेदनो का त्वरित गति से निस्तारण का निर्देश दिया।

उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशुओ का टीकाकरण एंव सहभागिता योजना में पात्र लोगो को जागरूक करने का निर्देश दिया साथ ही पशुओ को किसी प्रकार की समस्या होने पर समाधान हेतु सचल सेवा के टोल फ्री  1962 पर सुबह 10 बजे से सायं 8 बजे तक कॉल कर सकते है। उन्होने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी पौधरोपण हुए है उसका शत-प्रतिशत जीयो टैगिंग अवश्य करा ली जाये। उन्होने निर्देश दिया कि पात्र व्यक्तियों को पेंशन का लाभ दिया जाये कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओ से वंचित न रहे। उन्होने कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में सभी अधिकारियो को अपने- अपने कार्यालय में पूर्वान्ह् 10 बजे से 12 बजे तक उपस्थित रहते हुए फरयादियो की समस्याओ को सुनते हुए उसका निस्तारण करने तथा आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को निर्धारित समयान्तराल मे उसका निस्तारण करना सुनिश्चित करे। उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारियो को निर्देशित किया कि बनाये गये गो-आश्रय केन्द्रो का निरीक्षण करते हुए वहां की समुचित व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए आवश्यकताओ की पूर्ति कराने का निर्देश दिया। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी सतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

सपाइयों ने किया आत्मा यादव का भव्य स्वागत

गाज़ीपुर।गुरुवार को समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव आत्मा यादव का स्वागत समारोह जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुआ।इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आत्मा यादव का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया ।

जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने इस अवसर पर आत्मा जी को बधाई देते हुए उनके मनोनयन के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज जब देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है ,आये दिन लोकतंत्र का चीर हरण किया जा रहा है, संवैधानिक संस्थाओं पर सरकार लगातार हमले कर रही है ऐसी परिस्थिति में अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्होंने अधिवक्ता समाज के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए कहा चाहे जंगे आजादी रही हो चाहे आजादी के बाद देश‌ को नई दिशा देने का सवाल रहा है अधिवक्ता समाज ने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में लोकतंत्र कमजोर हुआ है । संवैधानिक संस्थाओं पर हमलें हो रहे हैं । भाजपा देश के लोकतांत्रिक प्रणाली के विरुद्ध साजिश रच रही है । आज देश साम्प्रदायिक , तानाशाह और फिरकापरस्त ताकतों के चंगुल में फंस गया है,देश को उनके चंगुल से निकालने की जिम्मेदारी अधिवक्ताओं पर है। उन्होंने मुलायम सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में हर जनपद मुख्यालय पर अधिवक्ता भवन बनाने का जिक्र करते हुए कहा कि जब-जब समाजवादी पार्टी की प्रदेश में सरकार बनी है अधिवक्ता हित में अनेकों फैसले लिए गये हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसी का भला नहीं चाहती यह सरकार केवल पूंजीपतियों की है जो राष्ट्र की सम्पत्तियों को कौड़ी के दाम बेचकर उनकी और अपनी तिजोरी भरने में व्यस्त हैं । उसे अधिवक्ता समाज का या समाज के किसी वर्ग का कोई ख्याल नहीं है। भाजपा सरकार मे समाज का हर वर्ग दुखी और पीड़ित हैं।


इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय महासचिव संदीप यादव ने कहा कि भाजपा राज में चारों तरफ अन्याय और अत्याचार का बोलबाला है। देश और प्रदेश के कमजोर और गरीबों को सताया जा रहा है। अधिकारी,कर्मचारीऔर योगी जी की पुलिस बेलगाम हो गई है। उन्होंने कहा कि देश की तानाशाही और फासिस्टवादी सरकार के खिलाफ समाजवादी अधिवक्ता सभा संघर्ष करेगी और पीड़ितों और शोषितों को न्याय दिलाने में अग्रणी भूमिका निभायेगी।

अपने स्वागत से अभिभूत समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव आत्मा यादव ने अपने स्वागत के लिए उपस्थित सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान और स्वाभिमान की हर कीमत पर रक्षा की जायेगी। उनके मान और सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा यह सरकार संविधान बदलना चाहती है लेकिन समाजवादी अधिवक्ता सभा भाजपा सरकार के इस नापाक मंसूबे को कत्तई पूरा नहीं होने देगी। उन्होंने मणिपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के इरादे ठीक नहीं है। वह समाज में नफ़रत फैलाने का काम कर रही है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,सिविल बार संघ के पूर्व अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, सिविल बार संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सिंह,सिविल बार संघ के पूर्व सचिव राजेश सिंह, रविन्द्र प्रताप यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, दिनेश यादव,राजकिशोर यादव, मदन यादव,मारकन्डेय यादव,विजय शंकर यादव, चन्द्रेश्वर यादव,चंदन तिवारी, खेदन यादव, जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव,बृजकिशोर यादव, अशोक यादव,धर्मचंद यादव, गोपाल जी श्रीवास्तव,आजाद राय, दयाशंकर कुशवाहा, शिवशंकर यादव,शंकर यादव,रामनगीना यादव, अरविंद यादव, रामाशीष यादव,सर्वेश पाल, अखिलेश यादव, निजामुद्दीन खां,हरेन्द्र यादव, राधेश्याम यादव आदि मौजूद थे।इस कार्यक्रम का संचालन सिविल बार संघ के पूर्व अध्यक्ष रामप्रताप यादव ने किया।

डीएम और चेयरमैन ने खाई फाइलेरिया से बचाव की दवा, कहा….

एमडीए अभियान शुरू, जिलाधिकारी व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने खाई फाइलेरिया से बचाव की दवा

महुआबाग स्थित आदर्श इंटर कॉलेज से हुआ फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए अभियान का शुभारंभ

जिलाधिकारी ने की अपील – स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग कर दवा का सेवन उनके समक्ष करें, दूसरों को भी प्रेरित करें

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने साफ-सफाई, गंदे पानी के निस्तारण, स्वच्छ पेयजल पर दिया ज़ोर

गाज़ीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को फाइलेरिया सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान का शुभारंभ महुआबाग स्थित आदर्श इंटर कॉलेज से किया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने फाइलेरिया से बचाव की दवा एल्बेण्डाज़ोल और डीईसी का सेवन किया। तत्पश्चात नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/विद्यालय निरीक्षक हेमंत राव, प्रधानाध्यापक चंद्रदेव राम, संचारी रोगों के नोडल अधिकारी/अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जेएन सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारियों, शिक्षकों व बच्चों ने दवा का सेवन किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि फाइलेरिया, जिसको सामान्य भाषा में हाथीपांव कहा जाता है इससे बचाव के लिए सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान का शुभारंभ किया गया है। यह अभियान अगले 15 दिनों तक संचालित किया जाएगा, जिसमें दवा सेवनकर्मी और स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर एक वर्ष से ऊपर के सभी बच्चों, वयस्कों, वृद्धजनों को अपने सामने दवा खिलाएँगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज मैंने स्वास्थ्यकर्मियों के सामने यह दवा खाई है, उसी तरह सभी को यह दवा स्वास्थ्यकर्मियों के सामने खिलाई जानी है। यह दवा खाना बहुत आवश्यक है क्योंकि विगत कई वर्षों से यह रोग समाज में व्याप्त है। समाज में इसको लेकर कई भ्रांतियां भी बनी हुई हैं। गंदगी भी इसका प्रमुख कारण है। इसका मच्छर गंदगी में ही पनपता है। इस रोग के हो जाने पर शुरुआत में कोई लक्षण नहीं दिखते लेकिन पाँच से 15 साल बाद इसके लक्षण दिखने लगते हैं। हाथ-पैरों व अन्य अंगों में सूजन बढ़ने लगती है। एक बार यह बीमारी हो जाने पर यह ठीक भी नहीं होती है। इसी को देखते हुए साल में एक बार एमडीए अभियान संचालित किया जाता है। साल में एक बार और लगातार पाँच साल तक दवा खाने से हम सभी इस बीमारी से बच सकते हैं। यह बीमारी जल्द से जल्द विलुप्त हो जाए, इसके लिए सरकार ने वर्ष 2030 तक उन्मूलन का लक्ष्य रखा है।

जिलाधिकारी ने स्कूल व कॉलेज के छात्रों-छात्राओं सहित सभी लोगों से अपील की किया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए घर-घर जाने वाले दवा सेवनकर्मी और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सहयोग करें और उनके सामने ही फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन करें। साथ ही अन्य लोगों को भी दवा खाने के लिए प्रेरित करें। यह दवा एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और गंभीर रूप से ग्रसित बीमारी व्यक्तियों को नहीं खिलाई जानी है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि फाइलेरिया से बचाव के लिए सबसे ज्यादा जरूरी साफ-सफाई है। यदि हम अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखेंगे, घर व आसपास गंदगी व जलजमाव की स्थिति पैदा नहीं होने देंगे तो हम इस बीमारी से बचे रहेंगे। हमेशा स्वच्छ पेयजल का उपयोग करें। सोते समय हमेशा मच्छरदानी का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत नगर के सभी वार्डों में दवा सेवनकर्मी और स्वास्थ्य कार्यकर्ता की टीम घर-घर जाकर फाइलेरिया से बचाव की दवा अपने समक्ष खिलाएगी। इसके अलावा नगर पालिका की टीम साफ-सफाई, फोगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव के कार्य में जुटी हुई है। कार्यक्रम में आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक चंद्रदेव राम ने बताया कि यहाँ लगभग 1800 छात्र हैं, जिनको बृहस्पतिवार को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई गई। उन्होंने समस्त छात्रों से अपील की किया कि वह अपने घर के परिजनों व आस पड़ोस के लोगों को भी दवा खाने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर कक्षा आठवीं के छात्र आर्यन गुप्ता, ध्रुव कुमार, कृष्ण कुमार, कृष्णा कुमार सहित सभी छात्र दवा खाने के लिए उत्साहित दिखे। आर्यन ने कहा कि हमने फाइलेरिया से बचाव की दवा खा ली है। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। इसी तरह हम लगातार पाँच साल तक साल में एक बार दवा जरूर खाएँगे। साथ ही और भी लोगों को प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम का संचालन संजय राम ने किया। इस मौके पर एसीएमओ डॉ मनोज कुमार, जिला सूचना अधिकारी, सहायक मलेरिया अधिकारी, फाइलेरिया व मलेरिया निरीक्षक, जिला कार्यक्रम समन्वयक (एनटीईपी), डब्ल्यूएचओ, पाथ, पीसीआई, सीफार के जिला प्रतिनिधि सहित अध्यापक, जिला मलेरिया इकाई का समस्त स्टाफ एवं अन्य अधिकारी व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

नर्स ने बचाई असहाय महिला की जान

गाजीपुर। बुधवार को मेडिकल कॉलेज में कार्यरत नर्स ने अपना रक्तदान कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती असहाय सतिया देवी की जान बचाई। बता दें कि सतिया देवी को ओ.पॉजिटिव ब्लड की अति आवश्यकता थी। लेकिन इनके परिवार में ब्लड देने वाला कोई भी व्यक्ति नहीं था। ब्लड कम होने के कारण मरीज सतिया देवी की हालत गम्भीर बनती जा रही थी। जिसकी जानकारी समाजसेवी कुंवर वीरेंद्र सिंह को हुई। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में कार्यरत स्टॉप नर्स प्रियंका मौर्या को ब्लड बैंक आकर अपना ब्लड दान करने को कहा। वीरेंद्र के बात सुन तत्काल नर्स ने आकर अपना रक्तदान किया और मरीज सतिया देवी को दे दिया।

स्व. शेषनाथ पांडेय की स्मृति में वेलफेयर क्लब ने किया पौधरोपण

गाजीपुर। वेलफेयर क्लब के तत्वाधान में वेलफेयर मिशन ग्रीन वसुन्धरा स्व. शेषनाथ पांडेय की पुण्य स्मृति में महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य मेडिकल कालेज में गुरूवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफ़ेसर डा. आनन्द मिश्रा प्राचार्य मेडिकल कालेज तथा विशिष्ठ अतिथि डा. सुजित मिश्रा अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नम्रता सिंह क्षेत्रीय वन अधिकारी ने किया। तत्पश्चात अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा ने अतिथियों, क्लब पदाधिकारी तथा उपस्थित गणमान्य लोगों के साथ ही मेडिकल कालेज के डा. अनुप्रिया, डा. अनु श्री, डा. आफरीन, डा. आदर्श, डा. साजिया, डा. चंद्रमौली, डा. अंजली के साथ पौधरोपण किया साथ ही पर्यावरण को हरा भरा करने का सामूहिक संकल्प किया। साथ ही उपस्थित जनसमुदाय ने हाथ उठाकर मेरी माटी मेरा देश अन्तर्गत पञ्च प्रण भी किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफ़ेसर डा. मिश्रा ने बताया कि वर्तमान समय में पर्यावरण प्रदूषण समूचे विश्व की समस्या बन चुकी है, ऐसे में अधिक से अधिक पौधरोपण ही एकमात्र समाधान है। ग्लोबल वार्मिग, महामारी या वायरस से होने वाली बिमारिया या बारिश का समय से न होना निश्चित रूप से पर्यावरण के असंतुलन का दुष्परिणाम है। वेलफेयर क्लब पौध लगाने के साथ उसे बचाने का भी कार्य कर रहा है जो प्रशंसनीय है। जबकि विशिष्ट अतिथि डा. सुजित मिश्रा ने वर्ष 2003 से निरंतर चलाए जा रहे अभियान पर्यावरण मिशन ग्रीन वसुन्धरा के लिए शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा यह जनपद के लिए बड़ी मिशाल है। अतिथियों का स्वागत क्लब पीआरओ सूर्य रेख मणि तथा क्लब उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी ने किया। अतिथियो को क्लब अध्यक्ष डा. वर्मा तथा जनपद गवर्नर पवन पांडेय ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । इस अवसर अभिषेक प्रजापति, प्रमोद कुमार बिंद, डिप्टी रेन्जर आशीर्वाद कुमार सिंह, वन दरोगा सुरेन्द्र सिंह यादव ,गोपी नाथ कुशवाहा सहित ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News